उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया।
आज राष्ट्रीय ध्वज दिवस मनाया गया – 22 जुलाई 1947 को तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था।
नेशनल मैंगो डे भी 22 जुलाई को मनाया गया, आम की विविधताओं और स्वाद को सम्मान देने के लिए।
दीपक बग्ला को अटल इनोवेशन मिशन का नया निदेशक नियुक्त किया गया।
भारत सरकार ने 24 जुलाई से चीनी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा फिर से जारी करने का निर्णय लिया।
उत्तर प्रदेश ने जापान एक्सपो में निवेश, पर्यटन और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी संभावनाएं प्रस्तुत कीं।
ओडिशा में संभावित मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली पहुंचे।
तेलंगाना भाजपा में पार्टी नेतृत्व ने राव को समर्थन देकर संगठन में मजबूती लाने का संदेश दिया।
भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (CETA) को मंजूरी दी गई, जिससे 99% भारतीय उत्पादों को टैरिफ से छूट मिलेगी।
SEBI ने MCX क्लियरिंग कॉरपोरेशन की मान्यता 2028 तक बढ़ाई और बिजली डेरिवेटिव का शुभारंभ हुआ।
GRSE ने भारतीय नौसेना के लिए ASW युद्धपोत ‘अजय’ को लॉन्च किया।
वैज्ञानिकों ने 22 जुलाई को धरती का दूसरा सबसे छोटा दिन रिकॉर्ड किया, जब पृथ्वी का रोटेशन तेज रहा।
भारत ने ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक संगठनों की गतिविधियों पर गंभीर चिंता जताई।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाईअड्डों के आसपास इमारतों और पेड़ों को हटाने के लिए नई नियमावली जारी की।
International Mathematical Olympiad (IMO) 2025 में भारत ने 6 पदक जीतकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 7वां स्थान प्राप्त किया।