CA Quiz : 18-20 July 2025

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 भारत में राष्ट्रीय झंडा दिवस कब मनाया जाता है -
  • (अ) 15 अगस्त
  • (ब) 26 जनवरी
  • (स) 22 जुलाई
  • (द) 2 अक्टूबर
उत्तर : 22 जुलाई
व्याख्या :
वर्ष 1947 में संविधान सभा द्वारा भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज को अंगीकार करने की याद में हर वर्ष 22 जुलाई को देश में राष्‍ट्रीय झंडा दिवस मनाया जाता है। इसका प्रारंभिक स्वरूप 1904 में सिस्टर निवेदिता द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिसमें लाल और पीले रंग के साथ “वंदे मातरम्” का नारा अंकित था। समय के साथ स्वतंत्रता आंदोलन की राजनीतिक और वैचारिक आकांक्षाओं को दर्शाने वाले कई प्रस्ताव आए। अंततः वर्तमान स्वरूप — केसरिया, सफेद और हरे क्षैतिज पट्टियों के साथ मध्य में अशोक चक्र — को 22 जुलाई 1947 को भारत की स्वतंत्रता से ठीक पहले अंगीकार किया गया, जिसमें चरखे (चर्खा) को हटाकर चक्र को स्थान दिया गया।
प्रश्न 2 विश्व मस्तिष्क दिवस 2025 की थीम क्या है -
  • (अ) ब्रेन हेल्थ फॉर यंग इंडिया
  • (ब) ब्रेन हेल्थ फॉर ऑल एजेज
  • (स) हेल्दी माइंड्स हेल्दी नेशन
  • (द) मस्तिष्क स्वास्थ्य: सबके लिए
उत्तर : ब्रेन हेल्थ फॉर ऑल एजेज
व्याख्या :
हर साल 22 जुलाई को मनाया जाने वाला विश्व मस्तिष्क स्वास्थ्य दिवस (World Brain Health Day) जीवन के सभी चरणों में मस्तिष्क स्वास्थ्य की सुरक्षा और उसे बेहतर बनाने की वैश्विक आवश्यकता की याद दिलाता है। यह दिवस वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी (WFN) द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना, समय रहते हस्तक्षेप की आवश्यकता को रेखांकित करना, और मस्तिष्क के अनुकूल जीवनशैली अपनाने को प्रोत्साहित करना है। विश्व मस्तिष्क स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम “सभी उम्र के लोगों के लिए ब्रेन हेल्थ” है।
प्रश्न 3 नाबार्ड की स्थापना कब हुई थी -
  • (अ) 1980
  • (ब) 1981
  • (स) 1982
  • (द) 1985
उत्तर : 1982
व्याख्या :
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने हाल ही में अपना 44वां स्थापना दिवस मनाया, जिसमें ग्रामीण विकास, वित्तीय समावेशन और संस्थागत सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया गया। वर्ष 1982 में स्थापित नाबार्ड भारत के ग्रामीण परिदृश्य में सतत और समावेशी विकास को साकार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना 12 जुलाई 1982 को बी. शिवरामन समिति की सिफारिशों के आधार पर एक शीर्ष विकास वित्तीय संस्था के रूप में की गई थी।
प्रश्न 4 फिडे महिला विश्व कप शतरंज 2025 के सेमीफाइनल में भारत की किन दो खिलाड़ियों ने स्थान बनाया है -
  • (अ) हरिका और कोनेरू हम्पी
  • (ब) दिव्या देशमुख और कोनेरू हम्पी
  • (स) कोनेरू हम्पी और सौम्या स्वामीनाथन
  • (द) तानिया सचदेव और दिव्या देशमुख
उत्तर : दिव्या देशमुख और कोनेरू हम्पी
व्याख्या :
जॉर्जिया के बटुमी में फिडे महिला विश्व कप शतरंज – 2025 में भारत की ग्रैंड मास्टर दिव्या देशमुख सेमीफाइनल में पहुँच गई हैं। दिव्या ने रैपिड टाई-ब्रेक में हमवतन हरिका द्रोणावल्ली को दो-शून्‍य से हराया। भारत की कोनेरू हम्पी भी अंतिम चार में पहुंच गई हैं। सेमीफाइनल में, दिव्या का सामना चीन की टैन झोंगयी से होगा, जबकि कोनेरू हम्पी का मुकाबला चीन की लेई टिंगजी से होगा। इनमें से शीर्ष तीन खिलाड़ी, महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी।
प्रश्न 5 गोथिया स्पेशल ओलिम्पिक ट्रॉफी 2024 का फाइनल भारत ने किस देश को हराकर जीता -
  • (अ) जर्मनी
  • (ब) स्वीडन
  • (स) पोलैंड
  • (द) फ्रांस
उत्तर : पोलैंड
व्याख्या :
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने नई दिल्ली में स्पेशल ओलिम्पिक भारत–एसओबी फुटबॉल टीम को स्वीडन के गोथेनबर्ग में लगातार दूसरी बार गोथिया स्पेशल ओलिम्पिक ट्रॉफी जीतने पर सम्मानित किया। श्री खडसे ने कहा कि यह जीत सरकार, कॉर्पोरेट और खेल महासंघों की सहयोग शक्ति का प्रमाण है। गोठिया कप में स्पेशल ओलिम्पिक भारत टीम ने फाइनल में पोलैंड को तीन-एक से हराया।
प्रश्न 6 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027, 2029 और 2031 की मेजबानी कौन करेगा -
  • (अ) ऑस्ट्रेलिया
  • (ब) भारत
  • (स) इंग्लैंड
  • (द) दक्षिण अफ्रीका
उत्तर : इंग्लैंड
व्याख्या :
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2031 तक के फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड को सौंपी है। आईसीसी ने 20 जुलाई 2025 को बताया कि अगले तीनों संस्करणों की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पास ही रहेगी। आईसीसी की तरफ से जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया कि बोर्ड ने हाल के फाइनल की मेजबानी में सफल ट्रैक रिकॉर्ड के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड को 2027, 2029 और 2031 संस्करणों के लिए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी के अधिकार देने की पुष्टि की है।
प्रश्न 7 FIDE वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी भारत कब करेगा -
  • (अ) 1 अगस्त - 15 सितंबर 2025
  • (ब) 30 अक्टूबर - 27 नवंबर 2025
  • (स) 10 जुलाई - 10 अगस्त 2025
  • (द) 15 नवंबर - 30 दिसंबर 2025
उत्तर : 30 अक्टूबर - 27 नवंबर 2025
व्याख्या :
भारत 30 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक अंतरराष्ट्रीय शतरंज की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक, FIDE वर्ल्ड कप 2025 की मेज़बानी करेगा। इस संस्करण में 206 शीर्ष खिलाड़ी नॉकआउट प्रारूप में प्रतिस्पर्धा करेंगे, और यह टूर्नामेंट FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 में क्वालिफाई करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी होगा। FIDE वर्ल्ड कप एक द्विवार्षिक शतरंज चैंपियनशिप है, जिसे फ़ेडेरेशन इंटरनेशनेल देस एके (FIDE) द्वारा आयोजित किया जाता है।
प्रश्न 8 बीमा सखी योजना के अंतर्गत महिलाओं को MCA के रूप में किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है -
  • (अ) SBI
  • (ब) IRDAI
  • (स) NABARD
  • (द) LIC
उत्तर : LIC
व्याख्या :
बीमा सखी योजना, जिसे 9 दिसंबर 2024 को आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया था, भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को जीवन बीमा क्षेत्र में स्थायी करियर बनाने के अवसर प्रदान करके सशक्त बनाना है। यह योजना जीवन बीमा निगम (LIC) के माध्यम से क्रियान्वित की जाती है और महिलाओं को, जिन्हें बीमा साखियाँ कहा जाता है, महिला कैरियर एजेंट (MCA) के रूप में नियुक्त कर उन्हें सशक्त बनाने तथा पिछड़े क्षेत्रों में बीमा प्रसार बढ़ाने में सहयोग करती है। बीमा साखियाँ LIC द्वारा महिला कैरियर एजेंट (MCA) के रूप में नियुक्त की जाती हैं।LIC पहले तीन वर्षों में प्रदर्शन-आधारित स्टाइपेंड प्रदान करता है, जो पहले वर्ष में ₹7,000/माह से शुरू होकर तीसरे वर्ष में ₹5,000/माह तक गिरता है।
प्रश्न 9 एनएसडीएल पेमेंट्स बैंक को आरबीआई की किस अनुसूची में जोड़ा गया है -
  • (अ) पहली अनुसूची
  • (ब) दूसरी अनुसूची
  • (स) तीसरी अनुसूची
  • (द) चौथी अनुसूची
उत्तर : दूसरी अनुसूची
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आधिकारिक तौर पर एनएसडीएल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में शामिल कर लिया है। यह समावेशन, 19 जून, 2025 को अधिसूचित और 10 जुलाई, 2025 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित, एनएसडीएल पेमेंट्स बैंक को एक अनुसूचित बैंक का दर्जा प्रदान करता है, जिससे यह आरबीआई की सुविधाओं तक पहुंच प्राप्त कर सकेगा और भारत के विनियमित वित्तीय ढांचे में इसके बढ़ते महत्व को दर्शाएगा।
प्रश्न 10 हॉर्नबिल संरक्षण के लिए उत्कृष्टता केंद्र कहाँ स्थापित किया जाएगा -
  • (अ) पेरियार टाइगर रिज़र्व
  • (ब) बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान
  • (स) अनामलाई टाइगर रिज़र्व
  • (द) वायनाड वन क्षेत्र
उत्तर : अनामलाई टाइगर रिज़र्व
व्याख्या :
तमिलनाडु सरकार ने कोयंबटूर स्थित अनामलाई टाइगर रिज़र्व (ATR) में गुजार संरक्षण हेतु उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence for Hornbill Conservation) की स्थापना को मंजूरी दी है। यह निर्णय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रधान वन्यजीव प्रतिपालक के प्रस्ताव के बाद लिया गया है। यह पहल लुप्तप्राय प्रजाति संरक्षण निधि (Endangered Species Conservation Corpus Fund) से ₹1 करोड़ की राशि द्वारा वित्तपोषित होगी। इसका उद्देश्य पश्चिमी घाट जैसे जैव विविधता से समृद्ध क्षेत्र में पाए जाने वाले चार प्रजातियों के गुजार पक्षियों की रक्षा करना है। पश्चिमी घाट में चार प्रमुख गुजार प्रजातियाँ पाई जाती हैं—ग्रेट हॉर्नबिल, मलाबार ग्रे हॉर्नबिल, मलाबार पाइड हॉर्नबिल और इंडियन ग्रे हॉर्नबिल।
प्रश्न 11 नागालैंड विश्वविद्यालय को किस उद्देश्य से इन्क्यूबेशन केंद्र के रूप में चुना गया है -
  • (अ) शांति स्थापना के लिए
  • (ब) डिजिटल शिक्षा के लिए
  • (स) उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए
  • (द) खेल विकास के लिए
उत्तर : उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए
व्याख्या :
केंद्र सरकार की पहल के अंतर्गत नागालैंड विश्वविद्यालय को पूर्वोत्तर क्षेत्र के चार इन्क्यूबेशन केंद्रों में से एक के रूप में चुना गया है। इसका उद्देश्‍य उद्यमिता को बढ़ावा देना है। ‘पूर्वोत्तर क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में उद्यमिता विकास केंद्रों और इन्क्यूबेशन केंद्रों की स्थापना, विकास और प्रबंधन’ नाम की यह परियोजना पूर्वोत्तर परिषद द्वारा प्रायोजित और भारतीय उद्यमिता संस्थान द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।
प्रश्न 12 एनईएसटीएस और अवंती फेलोज़ के बीच समझौता किन परीक्षाओं की कोचिंग के लिए है -
  • (अ) UPSC और SSC
  • (ब) JEE और NEET
  • (स) CAT और CLAT
  • (द) NDA और CDS
उत्तर : JEE और NEET
व्याख्या :
आदिवासी छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) ने आईआईटी-जेईई और एनईईटी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग सहायता प्रदान करने हेतु अवंती फेलोज़ के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल का उद्देश्य लक्षित शैक्षणिक हस्तक्षेपों के माध्यम से समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना और देश भर के आदिवासी युवाओं को सशक्त बनाना है। इसका उद्देश्य एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के विद्यार्थियों को जेईई मेन/एडवांस्ड और एनईईटी जैसी अत्यधिक प्रतिस्पर्धी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए व्यापक कोचिंग प्रदान करना है। यह समझौता ज्ञापन पाँच वर्षीय समझौता है, जो शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से प्रभावी होगा।
प्रश्न 13 हाल ही में (जुलाई 2025 में) अपाचे AH-64E v6 हेलीकॉप्टरों की पहली खेप भारतीय सेना को कहां प्राप्त हुई -
  • (अ) पठानकोट एयरबेस
  • (ब) हिंडन एयरबेस
  • (स) ग्वालियर एयरबेस
  • (द) श्रीनगर एयरबेस
उत्तर : हिंडन एयरबेस
व्याख्या :
भारतीय सेना की युद्ध क्षमताओं को एक बड़ी मजबूती मिली है। मंगलवार को सेना ने अमेरिका से खरीदे गए अपाचे AH-64E v6 अटैक हेलीकॉप्टरों की पहली खेप को अपने एविएशन बेड़े में शामिल कर लिया। इन अत्याधुनिक और घातक हेलीकॉप्टरों की तैनाती से सेना अब दुश्मन के ठिकानों पर पहले से कहीं ज्यादा तेजी, सटीकता के साथ कार्रवाई कर सकेगी। यह हेलीकॉप्टर हिंडन एयरबेस पर पहुंचे, जिसे सेना ने “ऐतिहासिक क्षण” बताया है। गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना के पास 22 अपाचे हेलीकॉप्टर पहले से मौजूद हैं, जिनकी तैनाती लद्दाख और पश्चिमी सेक्टरों में की गई है। भारतीय वायुसेना ने अमरीकी सरकार और बोइंग के साथ 2015 में एक समझौते के अंतर्गत 22 अपाचे हेलीकॉप्‍टरों की खरीद की थी।
प्रश्न 14 'निसार' उपग्रह मिशन किस दो संगठनों का संयुक्त प्रयास है -
  • (अ) ISRO और DRDO
  • (ब) ISRO और ESA
  • (स) ISRO और NASA
  • (द) ISRO और CNES
उत्तर : ISRO और NASA
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और नासा का संयुक्त मिशन ‘निसार’ उपग्रह 30 जुलाई को श्रीहरिकोटा से शाम 5 बजकर 40 मिनट पर लॉन्च होगा। 1.5 बिलियन डॉलर का यह मिशन पृथ्वी की सतह की निगरानी में मददगार होगा। निसार उपग्रह हर 12 दिन में पृथ्वी की भूमि और बर्फीली सतहों को स्कैन करेगा और प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी में मदद करेगा। यह मिशन समुद्री बर्फ की निगरानी, जहाजों का पता लगाने, तूफान पर नजर रखने, मिट्टी की नमी में बदलाव, सतही जल मानचित्रण और आपदा प्रतिक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों में सहायक होगा। यह एक सेंटीमीटर स्तर तक की सटीक फोटो खींचने व प्रसारित करने में सक्षम है।
प्रश्न 15 केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन किस वर्ष से किस वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे -
  • (अ) 1996 से 2001
  • (ब) 2006 से 2011
  • (स) 2001 से 2006
  • (द) 2011 से 2016
उत्तर : 2006 से 2011
व्याख्या :
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मार्क्सवादी नेता वीएस अच्युतानंदन का सोमवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 101 साल थी और वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वेलिक्काकाथु शंकरन अच्युतानंदन को आम लोगों द्वारा प्यार से वीएस के नाम से जाना जाता था। वे 2001 से 2006 तक विपक्ष के नेता रहे। 2006 में वाम लोकतांत्रिक मोर्चे की जीत के बाद वे 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे। वह साल 2006 से 2011 तक केरल के सीएम रहे।
प्रश्न 16 पोल्याक इमरे और वर्गा जानोस कुश्ती प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किस देश में हुआ -
  • (अ) रूस
  • (ब) भारत
  • (स) जापान
  • (द) हंगरी
उत्तर : हंगरी
व्याख्या :
भारतीय पहलवानों ने पोलाक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल 2025 कुश्ती प्रतियोगिता में अपना अभियान 10 पदकों: तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य के साथ समाप्त किया। 2025 कैलेंडर वर्ष का चौथा और अंतिम रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता, पोलाक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल 2025, 17 से 20 जुलाई 2025 तक हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में आयोजित किया गया था।भारतीय पहलवानों ने पुरुष और महिला फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं के साथ-साथ पुरुष ग्रीको-रोमन स्पर्धा में भी भाग लिया। बुडापेस्ट स्पर्धा में भारत के लिए पहला पदक सुजीत कलकल ने, 65 किलोग्राम पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
प्रश्न 17 फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन बनीं -
  • (अ) हरिका द्रोणावल्ली
  • (ब) वैशाली रमेशबाबू
  • (स) कोनेरू हम्पी
  • (द) दिव्या देशमुख
उत्तर : कोनेरू हम्पी
व्याख्या :
कोनेरू हम्पी ने फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुँच कर इतिहास रचा है। इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुँचने वाली वे पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। हम्पी ने जॉर्जिया में क्वार्टरफाइनल में चीन की सोंग युचिन को हराया। क्वार्टर फाइनल में दिव्या देशमुख और हरिका द्रोणावल्ली का मुकाबला होगा। इस मैच की विजेता खिलाड़ी कोनेरू हम्पी, चीन की लेई टिंगजिये और तेन जोंगयी के साथ सेमी-फाइनल में होंगी।
प्रश्न 18 SASCI योजना का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) पर्यावरण संरक्षण
  • (ब) डिजिटल शिक्षा
  • (स) वैश्विक स्तर पर पर्यटक केंद्रों का विकास
  • (द) नशा मुक्ति कार्यक्रम
उत्तर : वैश्विक स्तर पर पर्यटक केंद्रों का विकास
व्याख्या :
पर्यटन मंत्रालय ने ‘पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता-वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटक केंद्रों का विकास’ (SASCI) नामक योजना के लिए परिचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए हैं। योजना की मुख्य विशेषताओं में समग्र पर्यटक अनुभव का विकास करना, चयनित प्रस्तावों को वित्तीय सहायता प्रदान करना, पर्यटक वैल्यू चैन के सभी बिंदुओं को मजबूत करना, डिजाइन और विकास, सतत संचालन और संरक्षण आदि के लिए गुणवत्ता पूर्ण विशेषज्ञता का उपयोग करना शामिल है।
प्रश्न 19 भारतीय नौसेना के नए एंटी-सबमरीन क्राफ्ट का क्या नाम है जिसका हाल ही में जलावतरण हुआ -
  • (अ) अर्नाला
  • (ब) अजय
  • (स) विक्रांत
  • (द) संजीवनी
उत्तर : अजय
व्याख्या :
भारतीय नौसेना में जल्द ही एक और एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अजय’ शामिल होगा। सोमवार ‘अजय’ का जलावतरण हुआ। 21 जुलाई को कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) शिपयार्ड में इस परियोजना को लांच किया गया। ‘अजय’ भारतीय नौसेना का एक अत्याधुनिक पोत बनने जा रहा है। यह पोत हुल माउंटेड सोनार और लो फ्रीक्वेंसी वेरिएबल डेप्थ सोनार जैसे अत्याधुनिक सेंसर से सुसज्जित है। इसकी मारक क्षमता में उन्नत टॉरपीडो, पनडुब्बी रोधी रॉकेट्स, एनएसजी-30 गन और 12.7 मिमी एसआरसीजी गन शामिल हैं। यह पोत डीजल इंजनों द्वारा संचालित है और वाटर जेट्स से चलता है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स द्वारा यह स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है। इस श्रेणी के पहले पोत ‘अर्नाला’ को 18 जून 2025 को नौसेना में शामिल किया गया था, जबकि दूसरे पोत की डिलीवरी अगस्त 2025 में प्रस्तावित है।
प्रश्न 20 बिहार ऐसा पहला राज्य बना है, जहाँ प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम कितने मतदाता होंगे -
  • (अ) 1000
  • (ब) 1500
  • (स) 1200
  • (द) 1100
उत्तर : 1200
व्याख्या :
बिहार देश का पहला राज्य बन गया, जिसके सभी मतदान केंद्रों (पीएस) पर 1,200 से कम मतदाता होंगे। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों को रोकने के लिए बिहार में 12,817 नए मतदान केंद्र बढ़ाए गए। बिहार वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (एसआईआर) के 24 जून के आदेश (पृष्ठ 2, बिंदु 6/7 और पृष्ठ 7, बिंदु 2 (क)) के अनुसार, प्रत्येक मतदान केंद्र पर 1,500 मतदाताओं की पहले की अधिकतम सीमा को घटाकर अब प्रति मतदान केंद्र पर 1,200 मतदाता कर दिया गया है।
प्रश्न 21 ‘स्पीडो विजन’ सॉफ्टवेयर किस भारतीय रेलवे मंडल द्वारा विकसित किया गया है -
  • (अ) झांसी मंडल
  • (ब) हावड़ा मंडल
  • (स) भोपाल मंडल
  • (द) चेन्नई मंडल
उत्तर : भोपाल मंडल
व्याख्या :
पश्चिम मध्य रेलवे के अधीन आने वाले मध्य प्रदेश के भोपाल रेल मंडल ने स्पीडो विजन नामक आधुनिक सॉफ्टवेयर बनाया है जो लोकोमोटिव स्पीडोमीटर डेटा का तेज, सटीक और स्वचालित विश्लेषण कर संचालन रिपोर्ट कुछ मिनटों में तैयार करने में सक्षम है। यात्रियों की सुरक्षा, संचालन में पारदर्शिता और लोको पायलट की कार्यप्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण तकनीकी पहल मानी जाती है। यह सॉफ्टवेयर मंडल के इन-हाउस प्रयासों से एक माह में विकसित किया गया है।
प्रश्न 22 नायरा एनर्जी लिमिटेड, जिस पर EU ने प्रतिबंध लगाया है, किस देश की कंपनी रोसनेफ्ट के स्वामित्व में है -
  • (अ) अमेरिका
  • (ब) फ्रांस
  • (स) रूस
  • (द) चीन
उत्तर : रूस
व्याख्या :
पहली बार, 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूसी अर्थव्यवस्था और यूक्रेन में उसके युद्ध प्रयासों को कमजोर करने के प्रयास के तहत गुजरात के वाडिनार में स्थित रूसी कंपनी रोसनेफ्ट के स्वामित्व वाली भारतीय तेल रिफाइनरी नायरा एनर्जी लिमिटेड पर प्रतिबंध लगा दिया है। ईयू ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन में रूस द्वारा अपना सैन्य अभियान शुरू करने के बाद से रूस पर प्रतिबंधों के अपने 18वें पैकेज के हिस्से के रूप में रूसी तेल की कीमतों पर कम मूल्य सीमा की भी घोषणा की है।
प्रश्न 23 काशी संकल्प किस विषय से संबंधित सम्मेलन के अंत में औपचारिक रूप से अपनाया गया -
  • (अ) डिजिटल इंडिया सम्मेलन
  • (ब) युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन
  • (स) महिला सशक्तिकरण सम्मेलन
  • (द) ग्रीन एनर्जी शिखर सम्मेलन
उत्तर : युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन
व्याख्या :
विकासशील भारत के लिए नशा मुक्त युवा विषय पर युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन वाराणसी के रुद्राक्ष अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में काशी संकल्प को औपचारिक रूप से अपनाने के साथ संपन्न हुआ। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस शिखर सम्मेलन में 600 से अधिक युवा नेता, 120 से अधिक आध्यात्मिक और सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद और क्षेत्र विशेषज्ञ शामिल हुए। यह आयोजन 2047 तक नशामुक्त समाज की ओर भारत की यात्रा में एक निर्णायक क्षण को चिह्नित किया।
प्रश्न 24 भारत एनसीएक्स 2025 अभ्यास किस क्षेत्र से संबंधित है -
  • (अ) जलवायु परिवर्तन
  • (ब) साइबर सुरक्षा
  • (स) कृषि अनुसंधान
  • (द) स्वास्थ्य और पोषण
उत्तर : साइबर सुरक्षा
व्याख्या :
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास - भारत एनसीएक्स 2025 का आधिकारिक उद्घाटन उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री टी.वी. रविचंद्रन ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) बिमल एन. पटेल की उपस्थिति में किया। यह अभ्यास राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। यह अभ्यास भारत की साइबर सुरक्षा स्थिति में एक बड़े कदम का प्रतीक है, जिसका मुख्य विषय है: “भारतीय साइबरस्पेस की परिचालन तैयारियों को बढ़ाना”।
प्रश्न 25 दीपक बागला को किस मिशन का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है -
  • (अ) स्टार्टअप इंडिया
  • (ब) डिजिटल इंडिया
  • (स) अटल नवाचार मिशन
  • (द) स्किल इंडिया मिशन
उत्तर : अटल नवाचार मिशन
व्याख्या :
दीपक बागला ने आधिकारिक रूप से अटल नवाचार मिशन (एआइएम) के मिशन निदेशक का कार्यभार ग्रहण किया है। श्री बागला बैंकिंग, निवेश प्रोत्साहन, नीति परामर्श एवं संस्थागत नेतृत्व के व्यापक अनुभव के साथ एआईएम में शामिल हुए हैं। उन्हें बहुपक्षीय संस्थानों, निजी क्षेत्र और सरकार में अनुभव प्राप्त है, जो इस भूमिका में रणनीतिक अंतर्दृष्टि एवं परिचालन कार्यान्वयन में एक अनूठा मिश्रण है।
प्रश्न 26 असम सरकार द्वारा शुरू की गई नई दूग्ध सब्सिडी योजना के तहत प्रतिदिन कितने लीटर दूध पर किसानों को सहायता दी जाएगी -
  • (अ) 10 लीटर
  • (ब) 20 लीटर
  • (स) 25 लीटर
  • (द) 30 लीटर
उत्तर : 30 लीटर
व्याख्या :
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने डेयरी किसानों की आत्मनिर्भरता बढ़ाने और राज्य में श्‍वेत क्रांति लाने के लिए, गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव कालाक्षेत्र में एक नई योजना की शुरुआत की। इसके तहत राज्य के 601 डेयरी सहकारी समितियों से जुड़े लगभग बीस हजार किसानों को प्रति दिन 30 लीटर तक दूध पर प्रति लीटर पर 5 रुपये की सहायता मिलेगी। यह सहायता संगठित डेयरी प्रसंस्करण परियोजनाओं को दूध उपलब्ध कराने वाले किसानों के लिये होगी।
प्रश्न 27 ‘बिल्स ऑफ लैडिंग 2025’ विधेयक किस क्षेत्र से संबंधित है -
  • (अ) कृषि
  • (ब) समुद्री नौवहन
  • (स) बैंकिंग
  • (द) शिक्षा
उत्तर : समुद्री नौवहन
व्याख्या :
मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा ने ‘बिल्स ऑफ लैडिंग (लदान-पत्र) 2025’ विधेयक पारित कर दिया। लोकसभा से पहले ही पास हो चुका यह विधेयक अब कानून बनने के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। अधिनियमित होने के बाद यह भारत में समुद्री नौवहन दस्तावेजीकरण के लिए 169 साल पुराने औपनिवेशिक काल के भारतीय मालवहन अधिनियम 1856 की जगह एक आधुनिक, सरलीकृत और वैश्विक रूप से संरेखित कानूनी ढांचा स्थापित करेगा। लदान-पत्र एक मालवाहक द्वारा वाहक को जारी किया जाने वाला एक दस्तावेज़ होता है। इसमें ले जाए जा रहे माल के प्रकार, मात्रा, स्थिति और गंतव्य सहित विवरण शामिल होते हैं।
प्रश्न 28 “मेरी पंचायत” ऐप को किस श्रेणी में WSIS चैंपियन अवार्ड 2025 प्राप्त हुआ -
  • (अ) डिजिटल स्वास्थ्य
  • (ब) ग्रामीण विकास
  • (स) सांस्कृतिक विविधता और पहचान
  • (द) साइबर सुरक्षा
उत्तर : सांस्कृतिक विविधता और पहचान
व्याख्या :
अपनी तरह के विशेष मोबाइल एप्लिकेशन “मेरी पंचायत” को एक्शन लाइन कैटेगरी: सांस्कृतिक विविधता और पहचान, भाषाई विविधता और स्थानीय कंटेंट के तहत प्रतिष्ठित वर्ल्ड समिट ऑन द इंफॉर्मेशन सोसाइटी (डब्ल्यूएसआईएस) प्राइज 2025 चैंपियन पुरस्कार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। यह सम्मान डब्ल्यूएसआईएस पहल के तहत इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (आईटीयू) द्वारा आयोजित डब्ल्यूएसआईएस+20 हाई लेवल इवेंट 2025 के दौरान प्रदान किया गया। डब्ल्यूएसआईएस प्राइज 2025 चैंपियन प्रोजेक्ट के रूप में मेरी पंचायत भारत के डिजिटल गवर्नेंस मॉडल की वैश्विक उत्कृष्टता का प्रतीक है।
प्रश्न 29 हरियाणा के 19वें राज्यपाल के रूप में किसने शपथ ली -
  • (अ) बंडारू दत्तात्रेय
  • (ब) नायब सिंह सैनी
  • (स) असीम कुमार घोष
  • (द) गुलाब चंद कटारिया
उत्तर : असीम कुमार घोष
व्याख्या :
प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने हरियाणा के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। वे बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लेंगे। प्रख्यात शिक्षाविद्, श्री घोष को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राजभवन में आयोजित एक समारोह में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली उपस्थित रहे।
प्रश्न 30 न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने के लिए किस संवैधानिक अनुच्छेद के अंतर्गत महाभियोग प्रस्ताव लाया गया -
  • (अ) अनुच्छेद 370
  • (ब) अनुच्छेद 142
  • (स) अनुच्छेद 124
  • (द) अनुच्छेद 356
उत्तर : अनुच्छेद 124
व्याख्या :
संसद में सदस्यों ने आज न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक ज्ञापन सौंपा। कुल 145 लोकसभा सदस्यों ने संविधान के अनुच्छेद एक सौ 24, दो सौ 17 और दो सौ 18 के अंतर्गत न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। भाजपा, कांग्रेस, टीडीपी, जेडीयू, जेडी(एस), जन सेना पार्टी, एजीपी, शिवसेना (शिंदे) और सीपीएम सहित विभिन्न दलों के सांसदों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। संसद, न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आवास पर नकदी बरामद होने से संबंधित मामले की जांच करेगी।
प्रश्न 31 IMF की रिपोर्ट के अनुसार जून 2025 में भारत में कितने UPI ट्रांजैक्शन हुए -
  • (अ) 13.88 अरब
  • (ब) 24.03 लाख
  • (स) 18.39 अरब
  • (द) 64 करोड़
उत्तर : 18.39 अरब
व्याख्या :
भारत त्वरित भुगतान में दुनिया में ग्लोबल लीडर के रूप में उभरा है। यूपीआई से अकेले जून माह में 24.03 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन 18.39 अरब ट्रांजैक्शन के माध्यम से हुआ है। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से रविवार को जारी किए गए नोट में दी गई। बीते महीने सालाना आधार पर यूपीआई लेनदेन की संख्या में 32 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले साल जून में यूपीआई लेनदेन की संख्या 13.88 अरब थी। IMF की रिपोर्ट में बताया गया कि वर्तमान में भारत में सभी डिजिटल लेनदेन में यूपीआई की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत और दुनिया भर में सभी रियल टाइम डिजिटल भुगतानों में यूपीआई की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है।
प्रश्न 32 जगदीप धनखड़ किस क्रम में भारत के उपराष्ट्रपति रहे -
  • (अ) 12वें
  • (ब) 13वें
  • (स) 14वें
  • (द) 15वें
उत्तर : 14वें
व्याख्या :
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे एक पत्र में, श्री धनखड़ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, उन्होंने तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। धनखड़ का इस्तीफा संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन आया। वे 11 अगस्त 2022 को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति बने थे और इस दौरान वे राज्यसभा के सभापति भी रहे।
प्रश्न 33 अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस 2025 का विषय क्या है -
  • (अ) “हर मोहरा एक योद्धा”
  • (ब) “सामाजिक रणनीति का खेल”
  • (स) “हर चाल मायने रखती है”
  • (द) “मन की बिसात”
उत्तर : “हर चाल मायने रखती है”
व्याख्या :
हर साल 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस 20 जुलाई 1924 को अंतर्राष्‍ट्रीय शतरंज संघ की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। अंतर्राष्‍ट्रीय शतरंज संघ ने इस वर्ष समावेशिता, शिक्षा, सशक्तिकरण और मानसिक स्वास्थ्य के साधन के रूप में शतरंज के उपयोग के लिए “सामाजिक शतरंज वर्ष” की शुरुआत की है। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस 2025 का विषय हर चाल मायने रखती है, जो हमें याद दिलाता है कि हमारा हर निर्णय हमारे जीवन की यात्रा को आकार देता है।
प्रश्न 34 अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस हर वर्ष किस तारीख को मनाया जाता है -
  • (अ) 5 जून
  • (ब) 20 जुलाई
  • (स) 22 मार्च
  • (द) 2 अक्टूबर
उत्तर : 20 जुलाई
व्याख्या :
अंतरराष्ट्रीय चंद्र दिवस हर वर्ष 20 जुलाई को मनाया जाता है, जो वर्ष 1969 में अपोलो 11 मिशन के माध्यम से चंद्रमा पर मानव के पहले कदम की ऐतिहासिक घटना की याद दिलाता है। इस दिवस को वर्ष 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित किया गया था। यह दिवस चंद्र अन्वेषण में वैश्विक उपलब्धियों का जश्न मनाता है और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, सतत अंतरिक्ष प्रथाओं और चंद्र संसाधनों के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देता है। 2025 का विषय, ‘एक चंद्रमा, एक दृष्टि, एक भविष्य’, चंद्रमा के निरंतर अन्वेषण में वैश्विक एकता और साझा महत्वाकांक्षा की भावना को दर्शाता है।
प्रश्न 35 बी.सी. रॉय जूनियर फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किस शहर में हो रहा है -
  • (अ) लुधियाना
  • (ब) चंडीगढ़
  • (स) पटियाला
  • (द) अमृतसर
उत्तर : अमृतसर
व्याख्या :
बी.सी. रॉय जून‍ियर फुटबॉल चैंपियनशिप 21 जुलाई से पंजाब के अमृतसर में शुरू होगी। पहला मैच तेलंगाना और गोआ के बीच खेला जाएगा। 10 दिन के इस टूर्नामेंट में कुल 16 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भाग लेंगे। प्रत्येक ग्रुप में 4 टीमें होंगी। प्रत्येक ग्रुप के विजेता 28 जुलाई को सेमीफाइनल खेलेंगे। फाइनल 30 जुलाई को खेला जाएगा।
प्रश्न 36 FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में बी. बेनेडिक्शन रोहित किस तैराकी स्पर्धा में रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय पुरुष बने -
  • (अ) 200 मीटर फ्रीस्टाइल
  • (ब) 50 मीटर बटरफ्लाई
  • (स) 100 मीटर बैकस्ट्रोक
  • (द) 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले
उत्तर : 50 मीटर बटरफ्लाई
व्याख्या :
भारत ने जर्मनी के राइन-रुहर में आयोजित FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जहां तैराक श्रीहरि नटराज और बी. बेनेडिक्शन रोहित ने अपने-अपने स्पर्धाओं में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 1:48.22 मिनट का समय निकालते हुए अपना ही सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रदर्शन तोड़ा, जो उन्होंने एक महीने पहले 1:48.66 मिनट में पूरा किया था। वहीं, बी. बेनेडिक्शन रोहित ने इतिहास रचते हुए 50 मीटर बटरफ्लाई को 24 सेकंड से कम समय में पूरा करने वाले पहले भारतीय पुरुष तैराक बन गए। उन्होंने सेमीफाइनल में 23.96 सेकंड का समय दर्ज किया।
प्रश्न 37 Allographa effusosoredica नामक नई लाइकेन प्रजाति की खोज किस संस्थान ने की है -
  • (अ) IISc बेंगलुरु
  • (ब) BARC मुंबई
  • (स) MACS-अघारकर अनुसंधान संस्थान, पुणे
  • (द) नेशनल बायोटेक्नोलॉजी सेंटर, दिल्ली
उत्तर : MACS-अघारकर अनुसंधान संस्थान, पुणे
व्याख्या :
लाइकेन (lichen) एक सहजीवी जीव होते हैं, जो कवक (fungi) और प्रकाश संश्लेषण करने वाले भागीदारों—आमतौर पर हरित शैवाल या सायनोबैक्टीरिया—के सहयोग से बनते हैं। ये जीव पारिस्थितिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जैसे कि मृदा निर्माण, वायु प्रदूषण की निगरानी, और खाद्य श्रृंखला को बनाए रखना। Allographa वंश, जो Graphidaceae कुल से संबंधित है, मुख्यतः उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है, जिनमें पश्चिमी घाट भी शामिल हैं—जो एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल और विश्व के जैव विविधता के सबसे समृद्ध क्षेत्रों में से एक है। MACS-अघारकर अनुसंधान संस्थान, पुणे के वैज्ञानिकों द्वारा Allographa effusosoredica की खोज, भारत में मोलिक्यूलर डेटा से पुष्टि प्राप्त करने वाली पहली Allographa प्रजाति है।
प्रश्न 38 भारत और फ्रेंको-अमेरिकी कंपनी CYGR के बीच साझेदारी किस क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए की गई है -
  • (अ) मिसाइल रक्षा प्रणाली
  • (ब) सौर ऊर्जा उत्पादन
  • (स) ड्रोन निर्माण
  • (द) उपग्रह प्रक्षेपण
उत्तर : ड्रोन निर्माण
व्याख्या :
भारत ने ड्रोन निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह पहल विमानों लिमिटेड (आरआरपी डिफेंस की एक रक्षा शाखा) और फ्रेंको-अमेरिकी कंपनी CYGR के बीच हुई नई साझेदारी के तहत की गई है। इस साझेदारी के तहत नवी मुंबई में एक अत्याधुनिक ड्रोन उत्पादन सुविधा स्थापित की जाएगी, जो रक्षा और औद्योगिक दोनों आवश्यकताओं को पूरा करेगी।
प्रश्न 39 HSBC किस अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन से बाहर निकलने वाला पहला ब्रिटिश बैंक बन गया है -
  • (अ) क्लाइमेट फाइनेंस फोरम
  • (ब) नेट ज़ीरो बैंकिंग एलायंस (NZBA)
  • (स) ग्रीन फाइनेंस काउंसिल
  • (द) कार्बन न्यूट्रल बैंकिंग ग्रुप
उत्तर : नेट ज़ीरो बैंकिंग एलायंस (NZBA)
व्याख्या :
एचएसबीसी, जो दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में से एक है और नेट ज़ीरो बैंकिंग एलायंस (NZBA) का संस्थापक सदस्य रहा है, अब इस गठबंधन से बाहर निकलने वाला पहला ब्रिटिश बैंक बन गया है। यह गठबंधन 2050 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को शून्य पर लाने के लिए वैश्विक बैंकिंग क्षेत्र की गतिविधियों को संरेखित करने के उद्देश्य से बना था। एचएसबीसी का यह निर्णय अमेरिका और कनाडा के कई बड़े बैंकों की हालिया वापसी के बाद आया है और इससे जलवायु कार्यकर्ताओं और निवेशकों के बीच बैंक की जलवायु संकट से निपटने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को लेकर चिंता बढ़ गई है। नेट ज़ीरो बैंकिंग एलायंस (NZBA) की शुरुआत 2021 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की फाइनेंस इनिशिएटिव के तहत हुई थी। इसका उद्देश्य बैंकों के लिए एक पारदर्शी वैश्विक ढांचा बनाना था, जिसके अंतर्गत वे उत्सर्जन को शून्य करने के लक्ष्य तय कर सकें और अपनी प्रगति की रिपोर्ट दे सकें।
प्रश्न 40 हाल ही में (जुलाई 2025 में) RBI ने किस फिनटेक कंपनी को क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में कार्य करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है -
  • (अ) Paytm
  • (ब) Razorpay
  • (स) EximPe
  • (द) Instamojo
उत्तर : EximPe
व्याख्या :
भारत के फिनटेक और नियामक परिदृश्य में एक उल्लेखनीय विकास के तहत, एक्सिमपे (EximPe) को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) से क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट एग्रीगेटर (Payment Aggregator – Cross Border, PA-CB) के रूप में काम करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। यह कदम विशेष रूप से भारत-एशिया व्यापार गलियारे में क्रॉस-बॉर्डर डिजिटल लेनदेन और ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill