CA Quiz : 14-16 July 2025

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 मछलीपट्टनम बंदरगाह के निर्माण के साथ इसका बड़े पैमाने पर पुनरुद्धार किया जा रहा है, यह किस राज्य में स्थित है -
  • (अ) आंध्र प्रदेश
  • (ब) केरल
  • (स) महाराष्ट्र
  • (द) पश्चिम बंगाल
उत्तर : आंध्र प्रदेश
व्याख्या :
आंध्र प्रदेश का मछलीपट्टनम बंदरगाह कभी एक प्रमुख प्राचीन बंदरगाह शहर हुआ करता था। वर्तमान में एक ग्रीनफील्ड बंदरगाह के निर्माण के साथ इसका बड़े पैमाने पर पुनरुद्धार किया जा रहा है, जिसके 2026 के अंत तक चालू होने की उम्मीद है। मछलीपट्टनम को मसूलीपट्टनम या मैसोलिया के नाम से भी जाना जाता है, यह पहली शताब्दी ईस्वी के प्रारंभ में और संभवतः सातवाहन वंश (दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व - दूसरी शताब्दी ईस्वी) के दौरान एक व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित हुआ। इस बंदरगाह से रोम, चीन, फारस और दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ व्यापार किया जाता था। इसके प्रमुख निर्यात में मसाले, कपास के वस्त्र, चीनी तथा हाथी शामिल थे। 1570 के दशक से, इब्राहिम कुली कुतुब शाह के शासनकाल में, मसूलीपट्टनम का व्यापार फला-फूला और 17वीं शताब्दी के अंत में अब्दुल्ला कुतुब शाह के शासन के दौरान चरम पर पहुँच गया। गोलकुंडा के अभिलेखों में इसे बंदर-ए-मुबारक (Bandar-i-Mubarak) कहा गया है।
प्रश्न 2 ‘थ्री पर्सन IVF’ तकनीक द्वारा पैदा हुए बच्चों को किस प्रकार की बीमारियों से मुक्त किया गया है -
  • (अ) मानसिक रोग
  • (ब) आनुवंशिक रोग
  • (स) त्वचा रोग
  • (द) वायरल संक्रमण
उत्तर : आनुवंशिक रोग
व्याख्या :
ब्रिटेन के विज्ञानियों ने 'थ्री पर्सन इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक' का उपयोग करके आठ बच्चों को जीवन दिया है। ये ऐसे बच्चे हैं जो आनुवंशिक रोगों से (माता-पिता से बच्चे में आने वाली बीमारी) से शत-प्रतिशत मुक्त होंगे।इन बच्चों का जन्म तीन व्यक्तियों के डीएनए का उपयोग करके हुआ। इनमें चार लड़कियां और चार लड़के हैं जिनमें एक समान जुड़वां बच्चे भी शामिल हैं।
प्रश्न 3 ‘बेहदीनखलम’ उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है -
  • (अ) असम
  • (ब) त्रिपुरा
  • (स) मिजोरम
  • (द) मेघालय
उत्तर : मेघालय
व्याख्या :
हाल ही में मेघालय के जोवाई शहर में पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ पवित्र बेहदीनखलम महोत्सव मनाया गया। यह वार्षिक त्योहार राज्य के आदिवासी समुदाय प्नारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हर वर्ष जुलाई माह में यह उत्सव अच्छी फसल की प्रार्थना और समाज से रोगों व बुरी शक्तियों को दूर भगाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
प्रश्न 4 विश्व सर्प दिवस हर वर्ष किस तारीख को मनाया जाता है -
  • (अ) 10 जुलाई
  • (ब) 12 जुलाई
  • (स) 14 जुलाई
  • (द) 16 जुलाई
उत्तर : 16 जुलाई
व्याख्या :
विश्व सर्प दिवस हर साल 16 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन का खास उद्देश्य लोगों में सांपों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके महत्व को समझाना है। हालांकि बहुत से लोग ऐसे हैं जो सांपों से डरते हैं, मगर यह जानना जरूरी है कि वे भी हमारे इकोसिस्टम का अहम हिस्सा हैं। साथ ही आपको बता दें कि सांपों के ज़हर का इस्तेमाल कई दवाइयों में भी किया जाता है।
प्रश्न 5 आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति में हाल ही में चयनित अनुराग भटनागर किस देश से हैं -
  • (अ) भारत
  • (ब) ऑस्ट्रेलिया
  • (स) हांगकांग
  • (द) कनाडा
उत्तर : हांगकांग
व्याख्या :
अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रभावशाली मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) के लिए फ्रांस के गुरुमूर्ति पलानी, हांगकांग के अनुराग भटनागर और कनाडा के गुरदीप क्लेयर को चुना गया है। इस चुनाव में अमेरिका, एशिया, अफ्रीका, यूरोप और पूर्वी एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 40 सहयोगी सदस्य और पांच क्षेत्रीय प्रतिनिधि शामिल थे।
प्रश्न 6 QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज़ रैंकिंग 2026 के अनुसार, छात्रों के लिए सबसे किफायती शहर कौन-सा है -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) चेन्नई
  • (स) दिल्ली
  • (द) बेंगलुरु
उत्तर : दिल्ली
व्याख्या :
छात्रों के लिए दुनिया के सबसे अच्छे शहरों की सूची जारी हो चुकी है। इसमें दिल्ली दुनिया के सबसे किफायती शहरों की सूची में पहले नंबर पर है। टॉप-15 किफायती शहरों की सूची में भारत से दिल्ली के बाद मुंबई का नाम शामिल है और इसके बाद बैंगलोर आता है। क्यूएस सर्वश्रेष्ठ छात्र शहर रैंकिंग 2026 के अनुसार, भारत में छात्रों के लिए मुंबई सबसे अच्छा शहर है, उसके बाद दिल्ली, बैंगलोर और चेन्नई का स्थान है। QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज़ रैंकिंग्स, जो प्रतिवर्ष क्वाक्क्वेरेली साइमंड्स (Quacquarelli Symonds) द्वारा प्रकाशित की जाती हैं, विद्यार्थियों और विश्वविद्यालयों दोनों के लिए महत्वपूर्ण कई संकेतकों पर आधारित होती हैं। QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज़ रैंकिंग्स 2026 में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई—इन सभी भारतीय शहरों ने पिछले वर्ष की तुलना में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। विशेष रूप से दिल्ली ने वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक 96.5 अंकों के साथ अफॉर्डेबिलिटी इंडेक्स (किफायती जीवन सूचकांक) में पहला स्थान प्राप्त किया। मुंबई ने एक बार फिर शीर्ष 100 शहरों में प्रवेश किया और 98वें स्थान पर पहुंच गई।
प्रश्न 7 इज़रायल द्वारा 13 जुलाई 2025 को प्रक्षेपित किए गए उन्नत संचार उपग्रह का नाम क्या है-
  • (अ) Telcom-1
  • (ब) Dror-1
  • (स) Space-IAI
  • (द) FalconNet
उत्तर : Dror-1
व्याख्या :
इज़रायल ने 13 जुलाई 2025 को अमेरिका के केप केनेवरल से स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से अपने अब तक के सबसे उन्नत संचार उपग्रह Dror-1 को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया। इस उपग्रह का निर्माण इज़रायलएयरोस्पेस इंडस्ट्रीज़ (IAI) द्वारा किया गया है और यह अगले 15 वर्षों तक देश की संचार आवश्यकताओं को पूरा करेगा। यह लॉन्च इज़रायल की अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह दर्शाता है कि राष्ट्रीय संचार प्रणाली में अंतरिक्ष-आधारित संरचनाओं की भूमिका तेजी से बढ़ रही है।
प्रश्न 8 17 जुलाई 2025 से UPI-PayNow सेवा के विस्तार के तहत कुल कितने भारतीय बैंक अब इससे जुड़े हैं -
  • (अ) 13
  • (ब) 15
  • (स) 19
  • (द) 21
उत्तर : 19
व्याख्या :
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) इंटरनेशनल 17 जुलाई 2025 से UPI-PayNow लिंकज सेवा का विस्तार करने जा रहा है, जिससे भारत और सिंगापुर के बीच सीमापार धन प्रेषण सेवाओं को और अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और किफायती बनाया जा सकेगा। इस सेवा में अब 13 नए भारतीय बैंकों को जोड़ा गया है, जिससे कुल 19 बैंक अब इस प्लेटफ़ॉर्म का हिस्सा बन गए हैं। यह पहल भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और सिंगापुर की मौद्रिक प्राधिकरण (MAS) द्वारा समर्थित एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य तेज़, विश्वसनीय और कम लागत पर अंतरराष्ट्रीय भुगतान को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 9 Google ने 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के भारतीय छात्रों को कौन सा AI सब्सक्रिप्शन फ्री में देने की घोषणा की है -
  • (अ) Bard Pro
  • (ब) Gemini AI Pro
  • (स) ChatGPT Pro
  • (द) DeepMind Scholar
उत्तर : Gemini AI Pro
व्याख्या :
गूगल ने भारतीय छात्रों को एक शानदार मौका दिया है। अब 18 साल या उससे ज़्यादा उम्र के छात्रों को Google Gemini AI Pro प्लान का एक साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। यह ऑफर खास तौर पर छात्रों को नई डिजिटल तकनीकों से जोड़ने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का अनुभव देने के लिए लाया गया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को उन्नत AI टूल्स प्रदान करना है जिससे वे अपनी शैक्षणिक दक्षता, रचनात्मकता और शोध क्षमताओं को बेहतर बना सकें।
प्रश्न 10 IIM कोझिकोड द्वारा हाल ही में किस शैक्षणिक नवाचार केंद्र की शुरुआत की गई है -
  • (अ) नवचेतना
  • (ब) ज्ञानदीप
  • (स) ज्ञानोदय
  • (द) शिक्षाशक्ति
उत्तर : ज्ञानोदय
व्याख्या :
भारतीय प्रबंध संस्थान कोझिकोड (IIMK) ने प्रबंधन शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने और ज्ञान के प्रसार को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक अग्रणी पहल की शुरुआत की है, जिसका नाम है “ज्ञानोदय – शिक्षण नवाचार और प्रकाशन केंद्र”। यह केंद्र शिक्षण के पारंपरिक ढांचे से आगे बढ़कर प्रबंधन शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की दिशा में कार्य कर रहा है। ज्ञानोदय की स्थापना IIM कोझिकोड के “विजन 2047” के अंतर्गत की गई है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के उद्देश्यों के अनुरूप है।
प्रश्न 11 हाल ही में अजय कुमार श्रीवास्तव को किस सार्वजनिक उपक्रम में निदेशक (इंजीनियरिंग एवं अनुसंधान एवं विकास) नियुक्त किया गया है -
  • (अ) DRDO
  • (ब) ISRO
  • (स) HAL
  • (द) BHEL
उत्तर : HAL
व्याख्या :
अजय कुमार श्रीवास्तव ने आधिकारिक रूप से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में निदेशक (इंजीनियरिंग एवं अनुसंधान एवं विकास) का पदभार ग्रहण कर लिया है। भारत के प्रमुख एयरोस्पेस एवं रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों में से एक HAL में श्रीवास्तव की नियुक्ति स्वदेशी विमानन क्षमताओं और नवाचार को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उनके पास विमान डिज़ाइन और विकास में 37 वर्षों का अनुभव है।
प्रश्न 12 2024 में DTP के तीसरे डोज की कवरेज दक्षिण एशिया में कितनी रही -
  • (अ) 88%
  • (ब) 90%
  • (स) 92%
  • (द) 95%
उत्तर : 92%
व्याख्या :
यूनिसेफ़ और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण एशिया ने वर्ष 2024 में बच्चों के टीकाकरण में अब तक का सर्वोच्च स्तर प्राप्त कर लिया है। यह उपलब्धि डिप्थीरिया, खसरा और रूबेला जैसी घातक लेकिन रोकी जा सकने वाली बीमारियों से लाखों बच्चों को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस सफलता के पीछे सरकारों की निरंतर प्रतिबद्धता, नवाचारपूर्ण सेवा वितरण मॉडल, और हर बच्चे तक—यहाँ तक कि दूर-दराज़ के क्षेत्रों में रहने वालों तक—पहुंचने के लिए किए गए व्यापक प्रयास शामिल हैं। 2024 में दक्षिण एशिया में 92% शिशुओं को DTP का तीसरा डोज़ मिला, जो 2023 में 90% था। पहले डोज़ की कवरेज 95% तक पहुँच गई।
प्रश्न 13 हाल ही में (जुलाई 2025 में) एलएंडटी द्वारा HAL को सौंपा गया पहला सेट किस विमान के लिए है -
  • (अ) राफेल
  • (ब) तेजस MK1A
  • (स) मिग-29
  • (द) सुखोई-30MKI
उत्तर : तेजस MK1A
व्याख्या :
लार्सन एंड टुब्रो द्वारा हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) एमके1ए के लिए निर्मित विंग असेंबली का पहला सेट 17 जुलाई, 2025 को कोयंबटूर, तमिलनाडु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को सौंपा गया। रक्षा उत्पादन सचिव श्री संजीव कुमार ने कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से भाग लिया। एलएंडटी प्रिसिजन इंजीनियरिंग एंड सिस्टम्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रमुख श्री अरुण रामचंदानी ने कहा कि एलएंडटी प्रतिवर्ष चार विंग सेट की आपूर्ति करने के लिए तैयार है, तथा उन्नत असेंबली प्रक्रियाओं और स्वचालन के माध्यम से उत्पादन बढ़ाकर 12 सेट प्रतिवर्ष करने की योजना है।
प्रश्न 14 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नियमों के तहत भारत में परिसर स्थापित करने वाला पहला विदेशी विश्वविद्यालय कौन सा बना है -
  • (अ) ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
  • (ब) हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
  • (स) साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी
  • (द) कैंब्रिज यूनिवर्सिटी
उत्तर : साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी
व्याख्या :
केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ हरियाणा के गुरुग्राम में साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय के भारतीय परिसर का उद्घाटन किया। क्यूएस शीर्ष 100 वैश्विक संस्थान में शामिल और ब्रिटेन के रसेल ग्रुप के संस्थापक सदस्य साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत में विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों के परिसरों की स्थापना और संचालन) नियमों के तहत भारत में एक परिसर का संचालन करने वाला पहला विदेशी विश्वविद्यालय बन गया है।
प्रश्न 15 किस राज्य ने पशुपालन और मुर्गीपालन को कृषि का दर्जा दिया -
  • (अ) पंजाब
  • (ब) उत्तर प्रदेश
  • (स) महाराष्ट्र
  • (द) गुजरात
उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
महाराष्ट्र भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने पशुपालन और मुर्गीपालन को कृषि का दर्जा प्रदान किया है। यह निर्णय 11 जुलाई 2025 को महाराष्ट्र कैबिनेट द्वारा अनुमोदित किया गया, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देता है और फसल उत्पादकों एवं पशुपालकों के बीच नीति-स्तर पर समानता स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस निर्णय से राज्य के 3.7 करोड़ से अधिक पशुपालक किसानों को लाभ होगा, जिन्हें अब सब्सिडी, सस्ती बिजली दरें और संस्थागत ऋण जैसे लाभ प्राप्त हो सकेंगे। भारत की कृषि नीतियां अब तक मुख्यतः अनाज, दालें, फल-सब्जियां जैसी फसलों पर केंद्रित रही हैं, जबकि पशुपालन को एक सहायक गतिविधि माना जाता था।
प्रश्न 16 गोवा में भारत की पहली Ro-Ro फेरी सेवा किस नदी पर शुरू की गई -
  • (अ) ज़ुआरी
  • (ब) मंडोवी
  • (स) साबरमती
  • (द) कोलंब
उत्तर : मंडोवी
व्याख्या :
गोवा सरकार ने 14 जुलाई 2025 को मंडोवी नदी पर भारत की पहली RoRo (रोल-ऑन/रोल-ऑफ) फेरी सेवा का शुभारंभ किया। इस नई सेवा के तहत ‘गंगोत्री’ और ‘द्वारका’ नामक दो आधुनिक फेरी चलाई जाएंगी, जो चोराओ द्वीप और रिबंदर के बीच की यात्रा को तेज और आसान बनाएंगी। यह कदम न केवल दैनिक यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि गोवा के जल परिवहन और पर्यटन को भी मजबूत करेगा। नई RoRo फेरी सेवाएं यात्रियों के साथ-साथ वाहनों को भी ढोने में सक्षम हैं।
प्रश्न 17 हिमाचल प्रदेश ने भूमि पंजीकरण के लिए कौन सा पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है -
  • (अ) भूमि मित्र
  • (ब) ई-रेजिस्ट्री
  • (स) माई डीड एनजीडीआरएस
  • (द) डिजिटल भूमि सेवा
उत्तर : माई डीड एनजीडीआरएस
व्याख्या :
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार ने 11 जुलाई 2025 को राजस्व विभाग में व्यापक डिजिटल सुधारों की शुरुआत की। इस पहल की अगुवाई ‘माई डीड’ एनजीडीआरएस (नेशनल जेनरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम) पायलट प्रोजेक्ट कर रहा है। इसका उद्देश्य भूमि पंजीकरण प्रक्रिया को आधुनिक बनाना, फिजिकल विजिट कम करना, सेवा वितरण में तेजी लाना और भूमि संबंधी कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाना है।
प्रश्न 18 ‘आकाश प्राइम’ एयर डिफेंस सिस्टम किस संगठन द्वारा विकसित किया गया है -
  • (अ) इसरो
  • (ब) HAL
  • (स) DRDO
  • (द) BARC
उत्तर : DRDO
व्याख्या :
भारत ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को बेहतर करने के मिशन में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। बुधवार को भारतीय सेना ने लद्दाख सेक्टर में करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर ‘आकाश प्राइम’ एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण किया था। यह एयर डिफेंस सिस्टम भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित किया है। डीआरडीओ ने ही यह एयर डिफेंस सिस्टम विकसित किया है।
प्रश्न 19 प्रक्षेपित की गई “पृथ्वी-II” और “अग्नि-I” मिसाइलों का परीक्षण कहाँ किया गया -
  • (अ) पोखरण
  • (ब) श्रीहरिकोटा
  • (स) चांदीपुर
  • (द) त्रिवेन्द्रम
उत्तर : चांदीपुर
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारत ने पृथ्वी-II और अग्नि-I शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण किए हैं, दोनों ही मिसाइलों के टेस्ट फायर पूरी तरह सफल रहे। ये परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से किए गए। दोनों मिसाइल परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (एसएफसी) के तत्वावधान में किए गए।
प्रश्न 20 स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में लगातार आठवें वर्ष भारत का सबसे स्वच्छ शहर कौन बना -
  • (अ) सूरत
  • (ब) नवी मुंबई
  • (स) इंदौर
  • (द) नोएडा
उत्तर : इंदौर
व्याख्या :
इंदौर ने लगातार आठवें वर्ष भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब बरकरार रखा है। केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में सूरत दूसरे स्थान पर रहा, जबकि नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के नौवें संस्करण के पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किए। तीन से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में, नोएडा सबसे स्वच्छ शहर रहा, उसके बाद चंडीगढ़ और मैसूर का स्थान रहा। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में अहमदाबाद को पहला स्थान मिला। इस कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न श्रेणियों में कुल 78 पुरस्कार प्रदान किए गए। इस वर्ष, ये पुरस्कार चार श्रेणियों में प्रदान किए गए, जिनमें सुपर स्वच्छ लीग शहर और पाँच विभिन्न जनसंख्या श्रेणियों में शीर्ष तीन सबसे स्वच्छ शहर शामिल हैं। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) को ‘सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
प्रश्न 21 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सराहना दिवस कब मनाया जाता है -
  • (अ) 15 अगस्त
  • (ब) 16 जुलाई
  • (स) 5 अक्टूबर
  • (द) 25 दिसंबर
उत्तर : 16 जुलाई
व्याख्या :
हर साल 16 जुलाई को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशंसा दिवस मनाया जाता है। विज्ञान, तकनीक और स्वास्थ्य सेवा में हुई खोजों के साथ, AI एक और भी विकसित भविष्य की संभावनाएँ प्रदान करता है।
प्रश्न 22 हाल ही में (जुलाई 2025 में) एन्सी सोजन ने कौनसी प्रतियोगिता में लंबी कूद में तीसरा स्थान प्राप्त किया -
  • (अ) कॉमनवेल्थ गेम्स
  • (ब) विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप
  • (स) एशियाई खेल
  • (द) विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर
उत्तर : विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर
व्याख्या :
इटली में विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर प्रतियोगिता में लम्‍बी कूद स्पर्धा में भारत की एन्सी सोजन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता का स्वर्ण ऑस्ट्रेलिया की डेल्टा अमिडज़ोव्स्की ने और रजत दक्षिण अफ्रीका की डेनियल नोल्टे ने जीता।
प्रश्न 23 आंद्रे रसेल ने किस खेल से संन्यास लिया -
  • (अ) फुटबॉल
  • (ब) हॉकी
  • (स) क्रिकेट
  • (द) एथलेटिक्स
उत्तर : क्रिकेट
व्याख्या :
वेस्‍टइंडीज के ऑलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से सन्‍यास लेने की घोषणा की है। रसेल अभी ऑस्‍ट्रेलिया के साथ 20 और 22 जुलाई को होने वाले टी-20 क्रिकेट मैचों में हिस्‍सा लेंगे। रसेल को ऑस्‍ट्रेलिया के साथ पांच टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिए वेस्‍टइंडीज के टीम में शामिल किया गया है। रसेल करीब दस वर्षों से वेस्‍टइंडीज के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्‍हें ताबड़तोड बल्‍लेबाजी के लिए जाना जाता है।
प्रश्न 24 पोलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड 2024-25 किसने जीता है -
  • (अ) पेट्रीसिया अल्वारेज़
  • (ब) दीपिका
  • (स) विक्टर वेगनेज़
  • (द) डेल्टा अमिडज़ोव्स्की
उत्तर : दीपिका
व्याख्या :
भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड खिलाडी दीपिका ने एफ.आई.एच. हॉकी प्रो लीग में विश्व की शीर्ष टीम नीदरलैंड्स पर शानदार फील्ड गोल के लिए वर्ष 2024-25 का पोलिग्रास मैजिक स्किल पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार हॉकी में व्यक्तिगत कौशल के लिए दिया जाता है, जिसे वैश्विक प्रशंसक वोट द्वारा तय किया जाता है। दीपिका ने फरवरी में प्रो लीग के भुवनेश्वर चरण के दौरान नीदरलैंड्स के साथ मैच के 35वें मिनट में, बाईं छोर से लगातार ड्रिबल कर विपक्षी टीम की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए, कुशलता से मुश्किल कोण से गोल कर अपनी टीम को 2-2 से बराबरी पर ला दिया। बाद में भारत ने यह मैच शूटआउट में जीता।
प्रश्न 25 केरल के वेस्टर्न घाट (पश्चिमी घाट) में हाल ही में (जुलाई 2025 में) तितली की नई खोज की गई प्रजाति का नाम क्या है -
  • (अ) Zographetus ogygia
  • (ब) Papilio demoleus
  • (स) Zographetus mathewi
  • (द) Danaus genutia
उत्तर : Zographetus mathewi
व्याख्या :
भारतीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने केरल के वेस्टर्न घाट (पश्चिमी घाट) में तितली की एक नई प्रजाति की खोज की है, जिसका नाम Zographetus mathewi रखा गया है। यह तितली निचली ऊँचाई वाले वनों में पाई गई है और केवल इस क्षेत्र में ही पाई जाती है, जो भारत की समृद्ध वन्यजीव विविधता में एक और दुर्लभ योगदान है। यह खोज वेस्टर्न घाट जैसी वैश्विक जैव विविधता हॉटस्पॉट की रक्षा और अध्ययन के महत्व को उजागर करती है। इस तितली की खोज त्रावणकोर नेचर हिस्ट्री सोसाइटी, इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल रिसर्च, इकोलॉजी एंड कंजर्वेशन और जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के विशेषज्ञों ने की।
प्रश्न 26 हाल ही में (जुलाई 2025 में) एलआईसी के नए एमडी और सीईओ कौन नियुक्त हुए हैं -
  • (अ) संजय कौल
  • (ब) राघवेंद्र भट
  • (स) आर. दोराईस्वामी
  • (द) हेमंत सरमा
उत्तर : आर. दोराईस्वामी
व्याख्या :
भारत सरकार ने आर. दोराईस्वामी को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का नया प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 15 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी और उनका कार्यकाल 28 अगस्त 2028 तक रहेगा, जब वे 62 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु प्राप्त करेंगे।
प्रश्न 27 भारत का पहला एक्वा टेक पार्क किस राज्य में शुरू किया गया -
  • (अ) केरल
  • (ब) असम
  • (स) महाराष्ट्र
  • (द) गुजरात
उत्तर : असम
व्याख्या :
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के पास सोनापुर में भारत के पहले एक्वा टेक पार्क का उद्घाटन किया। यह पार्क मछलीपालकों को एक्वापोनिक्स, बायोफ्लॉक और सजावटी मछली पालन जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी देगा। इस पहल का उद्देश्य राज्य में मछली उत्पादन को बढ़ाना और किसानों की आय में इज़ाफा करना है। यह पार्क NGO कोलोंग कोपिली द्वारा NABARD, ICAR-CIFA, सेल्को फाउंडेशन और मत्स्य विभाग के सहयोग से स्थापित किया गया है।
प्रश्न 28 कर्नाटक बैंक के अंतरिम एमडी और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) संजय कौल
  • (ब) आर. दोराईस्वामी
  • (स) राघवेंद्र एस. भट
  • (द) दीपिका शर्मा
उत्तर : राघवेंद्र एस. भट
व्याख्या :
कर्नाटक बैंक ने राघवेंद्र श्रीनिवास भट को अंतरिम प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 16 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी और वे तीन माह तक या स्थायी सीईओ की नियुक्ति तक इस पद पर बने रहेंगे। यह निर्णय हाल ही में हुई नेतृत्व संकट के बाद लिया गया है, जब पूर्व एमडी और सीईओ ने इस्तीफा दे दिया था।
प्रश्न 29 किस देश द्वारा दुनिया का सबसे हल्का ब्रेन कंट्रोलर डिवाइस मधुमक्खी की उड़ान नियंत्रित करने के लिए विकसित किया गया है -
  • (अ) चीन
  • (ब) जापान
  • (स) फ्रांस
  • (द) अमेरिका
उत्तर : चीन
व्याख्या :
चीन के वैज्ञानिकों ने ऐसा ब्रेन कंट्रोलर (मस्तिष्क-नियंत्रक उपकरण) विकसित किया है, जो मधुमक्खियों की उड़ान को नियंत्रित कर सकता है। यह दुनिया का अब तक का सबसे हल्का ऐसा उपकरण है। बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की टीम द्वारा विकसित यह डिवाइस मधुमक्खियों को ‘साइबोर्ग’ यानी अर्ध-यांत्रिक जीव में बदल देती है, जिन्हें सैन्य अभियानों या आपातकालीन राहत कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आविष्कार ऐसे कामों में कीड़ों के उपयोग की नई संभावनाएं खोलता है, जिन्हें मनुष्य या मशीनें आसानी से नहीं कर सकते। यह डिवाइस केवल 74 मिलीग्राम वजनी है — अब तक का सबसे हल्का।
प्रश्न 30 हाल ही में (जुलाई 2025 में) गिफ्ट सिटी के नए एमडी और सीईओ कौन बने हैं -
  • (अ) आर. दोराईस्वामी
  • (ब) संजय कौल
  • (स) राघवेंद्र भट
  • (द) विक्टर वेगनेज़
उत्तर : संजय कौल
व्याख्या :
संजय कौल, जो 2001 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं, को गुजरात के गांधीनगर स्थित GIFT सिटी कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD एवं CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है। यह घोषणा 15 जुलाई 2025 को एक सरकारी आदेश के माध्यम से की गई। वे तीन वर्षों की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे, या जब तक आगे के आदेश जारी न हों।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill