CA Quiz : 11-13 July 2025
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 सीबीएसई द्वारा ‘ऑयल बोर्ड’ लगाने का निर्देश किस उद्देश्य से दिया गया है -
-
- (अ) विद्यालयों की रैंकिंग बढ़ाने के लिए
- (ब) छात्रों में मोटापा कम करने और स्वस्थ जीवनशैली बढ़ावा देने के लिए
- (स) खाना पकाने के लिए तेल के विकल्प बताने के लिए
- (द) शुगर बोर्ड को हटाने के लिए
उत्तर : छात्रों में मोटापा कम करने और स्वस्थ जीवनशैली बढ़ावा देने के लिए
व्याख्या :
देश में बढ़ते मोटापे को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को सीबीएसई के निदेशक ने सभी स्कूल प्रमुखों को पत्र लिखकर निर्देश दिया कि वे अपने स्कूलों में ‘ऑयल बोर्ड’ लगाएं और छात्रों के बीच स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दें। यह कदम 14 मई 2025 को जारी ‘शुगर बोर्ड’ से संबंधित सर्कुलर का ही विस्तार है। CBSE ने यह फैसला राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5), 2019-21 और लांसेट ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज (GBD) स्टडी 2021 के चौंकाने वाले आंकड़ों के आधार पर लिया है। NFHS-5 के मुताबिक, शहरी भारत में हर पांच में से एक वयस्क मोटापे का शिकार है। वहीं GBD की रिपोर्ट, जो 2025 में प्रकाशित हुई, जो बताती है कि भारत में 2021 में 18 करोड़ वयस्क मोटापे के शिकार थे और यह आंकड़ा 2050 तक बढ़कर 44.9 करोड़ तक पहुंच सकता है।
- प्रश्न 2 हाल ही में (जुलाई 2025 में) लंदन में हुई नीलामी में महात्मा गांधी का एक दुर्लभ तैलचित्र दो लाख डॉलर से अधिक में बिका है। गांधीजी का यह दुर्लभ तैलचित्र किस कलाकार द्वारा बनाया गया था -
-
- (अ) रवींद्र नाथ टैगोर
- (ब) क्लेयर लीटन
- (स) अमृता शेरगिल
- (द) जॉन मिल्टन
उत्तर : क्लेयर लीटन
व्याख्या :
लंदन में हुई नीलामी में महात्मा गांधी का एक दुर्लभ तैलचित्र दो लाख डॉलर से अधिक में बिका है। ब्रिटिश कलाकार क्लेयर लीटन द्वारा वर्ष 1931 में बनाया गया यह चित्र महात्मा गांधी का एकमात्र तैलचित्र माना जाता है। यह चित्र राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की लंदन यात्रा के दौरान बनाया गया था। महात्मा गांधी भारत के संवैधानिक सुधारों और स्वशासन पर चर्चा करने के लिए दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने के लिए लंदन गए थे।
- प्रश्न 3 टेस्ला ने भारत में किस मॉडल के साथ बाजार में प्रवेश किया -
-
- (अ) मॉडल X
- (ब) मॉडल 3
- (स) मॉडल Y
- (द) मॉडल S
उत्तर : मॉडल Y
व्याख्या :
अमरीकी बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव कंपनी ‘टेस्ला’ ने अपने मॉडल ‘Y’ इलेक्ट्रिक वाहन के लॉन्च के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश कर लिया है। कंपनी ने मुंबई में अपना पहला शोरूम खोला। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और टेस्ला को महाराष्ट्र में अनुसंधान एवं विकास तथा विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने को आमंत्रित किया।
- प्रश्न 4 हाल ही में (जुलाई 2025 में) थ्येनचिन में हुई एससीओ की विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता किसने की -
-
- (अ) शी जिनपिंग
- (ब) वांग यी
- (स) लू कांग
- (द) ली क्विंग
उत्तर : वांग यी
व्याख्या :
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने उत्तर चीन के थ्येनचिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि एससीओ की स्थापना के बाद 24 वर्षों में सदस्य देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में उसके विकास का रुझान स्थिर और अच्छा बना रहा है, सहयोग क्षेत्रों का विस्तार निरंतर होता जा रहा है, अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ रही है, रणनीतिक मूल्य अधिक उजागर हो रहा है, जो सदस्य देशों के लिए क्षेत्रीय स्थिरता और समान विकास पूरा करने की विश्वसनीय निर्भरता बन गई है।
- प्रश्न 5 हाल ही में (जुलाई 2025 में) किस राज्य की सरकार हाइड्रोकार्बन की खोज के साथ प्रत्यक्ष रूप से तेल उत्पादक सरकार बनी है -
-
- (अ) खनिज जल
- (ब) प्राकृतिक गैस
- (स) हाइड्रोकार्बन
- (द) लिग्नाइट
उत्तर : हाइड्रोकार्बन
व्याख्या :
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राज्य के लिए ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि की घोषणा की है। ऑयल इंडिया लिमिटेड ने नमरूप के बोरहाट-1 कुएं में हाइड्रोकार्बन की उपलब्धता की खोज की है। इस कुएं में असम सरकार की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है, जो इस खोज को और भी ऐतिहासिक बनाती है। इस उपलब्धि के साथ असम देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसकी सरकार प्रत्यक्ष रूप से तेल उत्पादक बनी है।
- प्रश्न 6 हाल ही में (जुलाई 2025 में) ट्राइबल जीनोम सीक्वेंसिंग परियोजना किस राज्य में शुरू की गई है -
-
- (अ) मध्य प्रदेश
- (ब) ओडिशा
- (स) छत्तीसगढ़
- (द) गुजरात
उत्तर : गुजरात
व्याख्या :
गुजरात देश का पहला राज्य बन गया है जिसने ‘ट्राइबल जीनोम सीक्वेंसिंग प्रोजेक्ट’ की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य आदिवासी समुदायों में पाए जाने वाले बीमारियों को समझना और उन्हें बेहतर इलाज देना है। यह जानकारी आदिवासी विकास मंत्री डॉ. कुबर डिंडोर ने गांधीनगर में एक बैठक के दौरान दी। यह योजना विज्ञान और परंपरा को जोड़ते हुए आदिवासी समुदायों के स्वास्थ्य में सुधार लाने का एक बड़ा प्रयास है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर (GBRC) द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। इसके तहत गुजरात के 17 जिलों से 2,000 आदिवासी व्यक्तियों के जीनोम का सीक्वेंसिंग किया जाएगा, जिससे एक व्यापक जेनेटिक डेटा बेस तैयार होगा। इस परियोजना के माध्यम से सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया और कैंसर जैसी वंशानुगत बीमारियों का जल्दी पता लगाने और बेहतर इलाज में मदद मिलेगी।
- प्रश्न 7 GE-F404 इंजन किस भारतीय लड़ाकू विमान कार्यक्रम के लिए प्राप्त किया गया है -
-
- (अ) मिराज 2000
- (ब) राफेल
- (स) तेजस मार्क-1ए
- (द) सुखोई-30
उत्तर : तेजस मार्क-1ए
व्याख्या :
भारत को सोमवार (15 जुलाई, 2025) को तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) मार्क-1ए लड़ाकू जेट कार्यक्रम के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका से दूसरा जीई-एफ404 इंजन प्राप्त हुआ। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने इंजन की डिलीवरी ले ली है और चालू वित्त वर्ष के अंत तक 12 और जीई-एफ404 इंजन मिलने की उम्मीद है। ये इंजन एलसीए मार्क 1ए लड़ाकू विमानों में लगाए जाएँगे।
- प्रश्न 8 प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना कितने जिलों में लागू की जाएगी -
-
- (अ) 50
- (ब) 75
- (स) 100
- (द) 125
उत्तर : 100
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी दी है, जिसका लक्ष्य कृषि उत्पादकता को बढ़ाना है। यह योजना वर्ष 2025-26 से शुरू होकर आगामी छह वर्षों तक देश के 100 चिन्हित जिलों में लागू की जाएगी। योजना फसल विविधीकरण, टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने, फसल कटाई के बाद भंडारण सुविधाओं को बेहतर करने, सिंचाई सुविधाओं में सुधार और ऋण की उपलब्धता को आसान बनाने पर केंद्रित है। इस योजना के तहत देश के 100 जिलों को चिह्नित किया जाएगा। ये जिले तीन प्रमुख संकेतकों – कम उत्पादकता, कम फसल घनत्व और कम ऋण वितरण – के आधार पर चुने जाएंगे। योजना को 11 विभागों की 36 मौजूदा योजनाओं और अन्य राज्य योजनाओं के समन्वय के माध्यम से लागू किया जाएगा। इस योजना से देश के 1 करोड़ 70 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।
- प्रश्न 9 स्किल इंडिया मिशन की 10वीं वर्षगांठ कब मनाई गई -
-
- (अ) 12 जुलाई 2025
- (ब) 15 जुलाई 2025
- (स) 1 अगस्त 2025
- (द) 5 जून 2025
उत्तर : 15 जुलाई 2025
व्याख्या :
कौशल भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ 15 जुलाई 2025 को मनाई गई। 2015 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस मिशन का उद्देश्य युवाओं को उद्योग-प्रासंगिक, नौकरी के लिए तैयार कौशल से लैस करना है।
- प्रश्न 10 शुभांशु शुक्ला को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) ले जाने वाले मिशन का नाम क्या है -
-
- (अ) चंद्रयान-3
- (ब) गगनयान-1
- (स) एक्सिओम-4
- (द) मिशन पृथ्वी
उत्तर : एक्सिओम-4
व्याख्या :
भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्री 18 दिन बाद स्पेस से पृथ्वी पर लौट आए हैं। 23 घंटे के सफर बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने कैलिफोर्निया के समुद्र पर लैंड किया। चारों एस्ट्रोनॉट एक दिन पहले शाम आईएसएस से पृथ्वी के लिए रवाना हुए थे। कैप्टन शुभांशु शुक्ला, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू 26 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की ओर रवाना हुए थे। वह राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। राकेश शर्मा ने यह यात्रा 1984 में की थी।
- प्रश्न 11 2025 में विश्व युवा कौशल दिवस की थीम क्या है -
-
- (अ) डिजिटल तकनीक से बदलाव
- (ब) AI और डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तिकरण
- (स) शिक्षा और कौशल
- (द) रोजगार के लिए प्रशिक्षण
उत्तर : AI और डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तिकरण
व्याख्या :
हर साल 15 जुलाई को ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य उन कौशलों की कमी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जो युवाओं को काम करने से रोकते हैं। इस साल 2025 की थीम ‘एआई और डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तिकरण’ है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2014 में इसकी शुरुआत की थी, ताकि तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके।
- प्रश्न 12 मौसम डेरिवेटिव्स की शुरुआत IMD और किसने की है -
-
- (अ) NITI Aayog
- (ब) IRDAI
- (स) NCDEX
- (द) SEBI
उत्तर : NCDEX
व्याख्या :
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत भारत में पहली बार “मौसम डेरिवेटिव्स” शुरू किए जाएंगे। यह नई वित्तीय व्यवस्था किसानों और मौसम-आधारित उद्योगों को अनियमित वर्षा, लू और असमय तूफानों जैसी जलवायु जोखिमों से बचाने में मदद करेगी।
- प्रश्न 13 हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज के नए CEO कौन नियुक्त हुए हैं -
-
- (अ) इयान ग्लेन
- (ब) हेमंत रूपानी
- (स) जुआन रोड्रिगेज
- (द) समीर कामत
उत्तर : हेमंत रूपानी
व्याख्या :
कोका-कोला कंपनी ने हेमंत रुपानी को हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड (HCCB) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 8 सितंबर 2025 से प्रभावी होगी। वे वर्तमान CEO जुआन पाब्लो रोड्रिगेज का स्थान लेंगे, जो कोका-कोला समूह में नई भूमिका निभाने जा रहे हैं। यह बदलाव भारत की सबसे बड़ी पेय उत्पाद बोतलिंग कंपनियों में से एक के लिए एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन है।
- प्रश्न 14 रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की पहली महिला महानिदेशक कौन बनीं -
-
- (अ) राधा सिंह
- (ब) किरण बेदी
- (स) सोनाली मिश्रा
- (द) रेखा शर्मा
उत्तर : सोनाली मिश्रा
व्याख्या :
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की नई महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी। केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति ने 13 जुलाई 2025 को उनके नाम को मंजूरी दी। वह मौजूदा DG मनोज यादव का स्थान लेंगी, जो 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सोनाली मिश्रा का कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 तक रहेगा।
- प्रश्न 15 स्वास्थ्य मंत्रालय ने किस शहर में पोषण जागरूकता अभियान की शुरुआत की -
-
- (अ) दिल्ली
- (ब) नागपुर
- (स) लखनऊ
- (द) पुणे
उत्तर : नागपुर
व्याख्या :
भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोकप्रिय भारतीय स्नैक्स में मौजूद पोषण संबंधी तथ्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक नई अभियान की शुरुआत की है। इस पहल की शुरुआत AIIMS नागपुर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई है। इसका उद्देश्य है कि खाने में छिपी हुई चीनी, वसा और तेल के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को कम किया जाए और लोगों को बेहतर खान-पान के विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।
- प्रश्न 16 फीचर फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का प्रीमियर कहाँ आयोजित किया गया -
-
- (अ) मुंबई
- (ब) चेन्नई
- (स) नई दिल्ली
- (द) कोलकाता
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) ने अनुपम खेर प्रोडक्शंस के सहयोग से अपनी नवीनतम फीचर फिल्म, तन्वी द ग्रेट का भव्य रेड कार्पेट प्रीमियर 13 जुलाई को पीवीआर प्लाजा, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में आयोजित किया, जिसकी स्क्रीनिंग शाम 7:30 बजे शुरू हुई। एक मार्मिक और सशक्त कहानी, “तन्वी द ग्रेट” एक युवा ऑटिस्टिक महिला की कहानी है, जो दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में खड़ी होने का साहस करती है, जहां उसके दिवंगत पिता कभी खड़े नहीं हो सके।
- प्रश्न 17 UIDAI के अनुसार कितनी आयु के बाद बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है -
-
- (अ) 5 वर्ष
- (ब) 6 वर्ष
- (स) 7 वर्ष
- (द) 10 वर्ष
उत्तर : 7 वर्ष
व्याख्या :
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अभिवावकों से सात वर्ष की आयु से अधिक के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन कराने को कहा है। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि की वर्तमान दिशा निर्देशों के अनुसार पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिये उंगली की छाप और आईरिस स्कैन की आवश्यकता नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि पांच वर्ष का होने पर इन बच्चों की बायोमेट्रिक्स अद्यतन की जानी चाहिए।
- प्रश्न 18 पेंटागन ने xAI कंपनी के किस प्रोडक्ट के लिए अनुबंध किया है -
-
- (अ) ग्रोक
- (ब) चैटबॉट-X
- (स) न्यूरोबॉट
- (द) लर्न-बेस
उत्तर : ग्रोक
व्याख्या :
अमेरिका में, पेंटागन ने एलन मस्क की एआई कंपनी, xAI के साथ 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर का एक समझौता किया है, जिसके तहत वह अपने चैटबॉट, ग्रोक का इस्तेमाल अमेरिकी सरकारी कार्यों में एआई को शामिल करने की एक व्यापक योजना के तहत करेगा। यह अनुबंध xAI के ग्रोक फॉर गवर्नमेंट कार्यक्रम का हिस्सा है और संघीय एजेंसियों को राष्ट्रीय सुरक्षा और गोपनीय वातावरण के लिए अनुकूलित उपकरणों के साथ नवीनतम संस्करण, ग्रोक 4 तक पहुँच प्रदान करेगा। रक्षा विभाग ने भी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साथ सैन्य क्षमताओं को आधुनिक बनाने के अपने प्रयास के तहत, एंथ्रोपिक, गूगल और ओपनएआई जैसी अन्य एआई कंपनियों को भी इसी तरह के 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुबंध दिए हैं।
- प्रश्न 19 कर्नाटक के वन विभाग ने किस संस्था के साथ हाथियों के लिए सुरक्षित क्षेत्र हेतु समझौता किया -
-
- (अ) भारतीय वन अनुसंधान संस्थान
- (ब) वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड
- (स) भारतीय विज्ञान संस्थान
- (द) टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन
उत्तर : भारतीय विज्ञान संस्थान
व्याख्या :
कर्नाटक के वन विभाग ने एशियाई हाथियों के लिए सुरक्षित क्षेत्र के संबंध में भारतीय विज्ञान संस्थान के साथ एक ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य वन प्राणियों और मनुष्यों के बीच संघर्ष को कम करना है। कर्नाटक के वनों में लगभग छह हजार चार सौ हाथी पाये जाते हैं और इनका ये क्षेत्र एशिया महाद्वीप में अति नाजुक माना जाता है। यह समझौता पांच वर्षों के लिए हुआ है।
- प्रश्न 20 IGNOU द्वारा शुरू किए गए नए सैंड आर्ट कोर्स किस प्रसिद्ध कलाकार के सहयोग से हैं -
-
- (अ) सुभाष विद्यार्थी
- (ब) सुदर्शन पटनायक
- (स) एमएफ हुसैन
- (द) सतीश गुजराल
उत्तर : सुदर्शन पटनायक
व्याख्या :
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने विश्वप्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट और पद्मश्री सम्मानित सुदर्शन पटनायक के सहयोग से सैंड आर्ट पर दो अभिनव SWAYAM ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। यह पहल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इन पाठ्यक्रमों के नाम हैं —”इंट्रोडक्शन टू सैंड आर्ट” और “प्रिंसिपल्स एंड फॉर्मैट्स ऑफ सैंड आर्ट”। इन दोनों को स्वयं सुदर्शन पटनायक ने तैयार और प्रस्तुत किया है, जो ओडिशा से इस अद्भुत कला में दशकों के अनुभव और वैश्विक पहचान रखते हैं।
- प्रश्न 21 पहला मेक-इन-इंडिया कार्बन फाइबर कृत्रिम पैर किस संस्थान ने विकसित किया -
-
- (अ) इसरो और एम्स दिल्ली
- (ब) डीआरडीएल और एम्स बीबीनगर
- (स) डीआरडीओ और एम्स ऋषिकेश
- (द) बीईई और एम्स भुवनेश्वर
उत्तर : डीआरडीएल और एम्स बीबीनगर
व्याख्या :
पहले मेक-इन-इंडिया लागत प्रभावी उन्नत कार्बन फाइबर फुट प्रोस्थेसिस (कृत्रिम पैर) का सोमवार को एम्स बीबीनगर, तेलंगाना में अनावरण किया गया। डीआरडीओ की रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) और एम्स बीबीनगर ने पहले मेक-इन-इंडिया लागत प्रभावी उन्नत कार्बन फाइबर कृत्रिम पैर का अनावरण किया है। एम्स बीबीनगर-डीआरडीएल, डीआरडीओ द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित यह अनुकूलित कार्बन फुट प्रोस्थेसिस (एडीआईडीओसी) आत्मनिर्भर भारत पहल के अंतर्गत एक बड़ी सफलता है।
- प्रश्न 22 किस न्यायाधीश को राजस्थान उच्च न्यायालय से मद्रास उच्च न्यायालय स्थानांतरित किया गया -
-
- (अ) एम.एस. रामचंद्र राव
- (ब) के.आर. श्रीराम
- (स) मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव
- (द) विभु बाखरू
उत्तर : मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव
व्याख्या :क्र. सं. न्यायाधीश का नाम और वर्तमान उच्च न्यायालय (एस/श्री न्यायमूर्ति) उच्च न्यायालय जहां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए 1 संजीव सचदेवा, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (मध्य प्रदेश) मध्य प्रदेश 2 विभु बाखरू, न्यायाधीश (दिल्ली) कर्नाटक 3 आशुतोष कुमार, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, (पटना) गुवाहाटी 4 विपुल मनुभाई पंचोली, न्यायाधीश, (पटना) पटना 5 तरलोक सिंह चौहान, न्यायाधीश (हिमाचल प्रदेश) झारखंड क्र. सं. मुख्य न्यायाधीश का नाम (श्री न्यायमूर्ति) उच्च न्यायालय से स्थानांतरित मुख्य न्यायाधीश के रूप में उच्च न्यायालय में स्थानांतरित 1 मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव राजस्थान मद्रास 2 अपरेश कुमार सिंह त्रिपुरा तेलंगाना 3 एम.एस. रामचंद्र राव झारखंड त्रिपुरा 4 के.आर. श्रीराम मद्रास राजस्थान
- प्रश्न 23 दूसरे बिम्सटेक पोर्ट्स कॉन्क्लेव की मेजबानी किस बंदरगाह प्राधिकरण ने की -
-
- (अ) कोचीन
- (ब) चेन्नई
- (स) विशाखापत्तनम
- (द) मुंबई
उत्तर : विशाखापत्तनम
व्याख्या :
दूसरे बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) बंदरगाह सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 14 जुलाई 2025 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में किया। 14 और 15 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाला यह दो दिवसीय सम्मेलन बिम्सटेक के सदस्य देशों को समुद्री सहयोग, बंदरगाह-आधारित कनेक्टिविटी पहलों और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर चर्चा करने और उन्हें बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
- प्रश्न 24 गुजरात क्रूज़ भारत मिशन से जुड़ने वाला पहला राज्य बना, इसका उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) तटीय सुरक्षा बढ़ाना
- (ब) मत्स्य पालन को बढ़ावा देना
- (स) समुद्री व्यापार में निवेश
- (द) पर्यटन को बढ़ावा देना
उत्तर : पर्यटन को बढ़ावा देना
व्याख्या :
गुजरात भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने क्रूज़ भारत मिशन से आधिकारिक रूप से जुड़कर समुद्री पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। यह घोषणा अहमदाबाद में की गई और इससे गुजरात को अपने लंबे समुद्री तट का उपयोग करते हुए नए क्रूज़ सर्किट विकसित करने का अवसर मिलेगा। यह पहल भारत को 2029 तक विश्व के प्रमुख क्रूज़ पर्यटन स्थलों में शामिल करने के लक्ष्य का हिस्सा है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा 30 सितंबर 2024 को शुरू किए गए क्रूज़ भारत मिशन के तहत भारत में समुद्री क्रूज़ यातायात को दस गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
- प्रश्न 25 ‘प्रचंड शक्ति’ सैन्य प्रदर्शन का आयोजन कहाँ किया गया -
-
- (अ) पुणे
- (ब) जोधपुर
- (स) मेरठ
- (द) पठानकोट
उत्तर : मेरठ
व्याख्या :
भारतीय सेना की राम डिवीजन ने उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित खड़गा कोर फील्ड ट्रेनिंग एरिया में एक शक्तिशाली सैन्य प्रदर्शन का आयोजन किया, जिसे ‘प्रचंड शक्ति’ नाम दिया गया। इस आयोजन में यह दिखाया गया कि ड्रोन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) प्रणाली, और लॉइटरिंग हथियारों जैसी आधुनिक तकनीकें सेना की अग्रिम इकाइयों की ताकत और गति को कैसे बढ़ा सकती हैं।
- प्रश्न 26 अदिति योजना किस मंत्रालय की पहल है -
-
- (अ) पर्यावरण मंत्रालय
- (ब) ऊर्जा मंत्रालय
- (स) वित्त मंत्रालय
- (द) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
उत्तर : ऊर्जा मंत्रालय
व्याख्या :
केन्द्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री, श्री मनोहर लाल ने आर्य (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत, हरियाणा में आयोजित कार्यक्रम में उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों में ऊर्जा दक्षता प्रौद्योगिकियों के उपयोग में सहायता (ADEETIE) योजना का आधिकारिक शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक पहल का शुभारंभ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को व्यापक वित्तीय और तकनीकी सहायता के माध्यम से ऊर्जा दक्ष प्रौद्योगिकियों को अपनाने में सक्षम बनाकर भारत को निम्न-कार्बन अर्थव्यवस्था में परिवर्तित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। ₹1000 करोड़ के बजटीय परिव्यय वाली अदिति (एडीईटीईआईई) योजना, विद्युत मंत्रालय की एक पहल है, जिसे ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा लागू किया जा रहा है।
- प्रश्न 27 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कलिंग रत्न पुरस्कार 2024 किसे प्रदान किया -
-
- (अ) सर्बानंद सोनोवाल
- (ब) धर्मेंद्र प्रधान
- (स) मनोहर लाल
- (द) शुभांशु शुक्ला
उत्तर : धर्मेंद्र प्रधान
व्याख्या :
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 15 जुलाई, 2025 को ओडिशा के कटक में आदिकवि सरला दास की जयंती समारोह में भाग लिया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान को कलिंग रत्न पुरस्कार-2024 प्रदान किया। उन्होंने श्री बिजय नाइक को भी बधाई दी, जिन्हें साहित्यिक पुरस्कार ‘सरला सम्मान’ प्रदान किया गया।
- प्रश्न 28 चेल्सी फुटबॉल क्लब ने पहली बार फीफा क्लब विश्व कप जीतते हुए किस टीम को फाइनल में हराया -
-
- (अ) मैनचेस्टर सिटी
- (ब) रियल मैड्रिड
- (स) पेरिस सेंट-जर्मेन
- (द) बायर्न म्यूनिख
उत्तर : पेरिस सेंट-जर्मेन
व्याख्या :
चेल्सी फुटबॉल क्लब ने इतिहास रचते हुए पहली बार फीफा क्लब विश्व कप अपने नाम किया। न्यू जर्सी में हुए एक रोमांचक मुकाबले में चेल्सी ने पेरिस सेंट-जर्मेन को 3-0 से हरा दिया। कोल पामर ने आठ मिनट में दो गोल करके अपनी टीम को बढत दिलाई। इसके बाद हाफटाइम से पहले जोआओ पेड्रो ने तीसरा गोल दागा। चेल्सी ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 17 गोल किये।
- प्रश्न 29 नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने किस वर्ष बोला टीनुबू को सत्ता सौंपी थी -
-
- (अ) 2022
- (ब) 2023
- (स) 2021
- (द) 2024
उत्तर : 2023
व्याख्या :
नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी का रविवार को 82 वर्ष की उम्र में लंदन में इलाज के दौरान निधन हो गया। मुहम्मदू बुहारी का जन्म 17 दिसंबर 1942 को हुआ था। उन्होंने नाइजीरिया की सेना में एक लंबा समय बिताया और बाद में राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। वे 1983 से 1985 तक एक सैन्य शासक के रूप में सत्ता में रहे और फिर वर्ष 2015 में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति बने। वे नाइजीरिया के इतिहास में पहले ऐसे विपक्षी उम्मीदवार थे जिन्होंने किसी सत्ताधारी राष्ट्रपति को हराकर चुनाव जीता। 2019 में वे दोबारा राष्ट्रपति चुने गए और 29 मई 2023 को बोला टीनुबू को सत्ता सौंपकर दो कार्यकाल पूरे किए।
- प्रश्न 30 बी. सरोजा देवी को किस वर्ष पद्मभूषण सम्मान प्रदान किया गया था -
-
- (अ) 1969
- (ब) 1975
- (स) 1992
- (द) 2000
उत्तर : 1992
व्याख्या :
अभिनय सरस्वती के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का 87 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। पद्मभूषण से अलंकृत सरोजा देवी ने अपने सात दशक लंबे फिल्मी करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। वह सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं थीं, बल्कि एक प्रेरणा थीं, जिन्होंने चार भाषाओं- तमिल , कन्नड़ , तेलुगु और हिंदी फिल्मों में अभिनय कर एक मिसाल कायम की। उन्हें 1969 में पद्मश्री और 1992 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उन्हें तमिलनाडु का कलाईममणि पुरस्कार और बैंगलोर विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली।