CA Quiz : 01-02 July 2025

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 रिलायंस डिफेंस ने अमेरिका की किस रक्षा कंपनी के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत नागपुर के MIHAN में MRO सुविधा स्थापित की जाएगी -
  • (अ) जनरल डायनेमिक्स
  • (ब) रेथियॉन टेक्नोलॉजीज
  • (स) कोस्टल मेकैनिक्स इंक.
  • (द) लॉकहीड मार्टिन
उत्तर : कोस्टल मेकैनिक्स इंक.
व्याख्या :
भारत के रक्षा क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन देते हुए रिलायंस डिफेंस (Reliance Defence)—जो रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनी है—ने अमेरिका स्थित रक्षा ठेकेदार कोस्टल मेकैनिक्स इंक. (Coastal Mechanics Inc. – CMI) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत महाराष्ट्र के नागपुर स्थित MIHAN (मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल कार्गो हब एंड एयरपोर्ट) में एक अत्याधुनिक MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) सुविधा की स्थापना की जाएगी। CMI की U.S. डिफेंस डिपार्टमेंट के साथ मज़बूत साझेदारी भविष्य में FMS (Foreign Military Sales) अनुबंधों के लिए द्वार खोल सकती है।
प्रश्न 2 भारत का पहला लकड़ी से बना गुरुद्वारा कहाँ स्थित है -
  • (अ) अमृतसर
  • (ब) लुधियाना
  • (स) फाजिल्का
  • (द) पटियाला
उत्तर : फाजिल्का
व्याख्या :
भारत के पंजाब राज्य के फाजिल्का जिले में स्थित भारत का पहला पूर्णतः लकड़ी से निर्मित गुरुद्वारा — श्री नानक निवास — श्रद्धा और सेवा (सेवा भाव) का एक अनुपम उदाहरण बनकर उभरा है। यह गुरुद्वारा फिनलैंड से आयातित देवदार लकड़ी से पूरी तरह से निर्मित है और इसे पुलिस लाइन परिसर के अंदर स्थापित किया गया है।
प्रश्न 3 SBI ने सौर ऊर्जा के माध्यम से कितने घरों को रोशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है -
  • (अ) 10 लाख
  • (ब) 20 लाख
  • (स) 30 लाख
  • (द) 40 लाख
उत्तर : 40 लाख
व्याख्या :
भारत की स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण यात्रा को एक नई गति देते हुए, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वित्त वर्ष 2026–27 तक 40 लाख घरों में सोलर रूफटॉप स्थापित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य घोषित किया है। यह पहल SBI की व्यापक सतत विकास दृष्टि का हिस्सा है, जो भारत के नेट ज़ीरो 2070 लक्ष्य के अनुरूप है। इस घोषणा को बैंक की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर सार्वजनिक किया गया, जो SBI की वित्तीय सेवा से लेकर राष्ट्रीय विकास तक की भूमिका को रेखांकित करता है।
प्रश्न 4 लद्दाख का पहला एस्ट्रो फेस्टिवल किसके सहयोग से आयोजित किया गया -
  • (अ) ISRO
  • (ब) NASA
  • (स) IIA, बेंगलुरु
  • (द) IIT दिल्ली
उत्तर : IIA, बेंगलुरु
व्याख्या :
लद्दाख ने विज्ञान आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। हाल ही में लेह में आयोजित पहले “एस्ट्रो टूरिज्म फेस्टिवल” का सफल समापन हुआ। यह दो दिवसीय आयोजन लद्दाख पर्यटन विभाग और भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA), बेंगलुरु के सहयोग से किया गया, जिसका उद्देश्य लद्दाख को खगोल पर्यटन (Astro Tourism) के प्रमुख गंतव्यों में शामिल करना है।
प्रश्न 5 CBDT चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल किस वर्ष तक बढ़ाया गया है -
  • (अ) 2025
  • (ब) 2026
  • (स) 2027
  • (द) 2028
उत्तर : 2026
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। अब वह 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक अनुबंध के आधार पर इस पद पर बने रहेंगे।
प्रश्न 6 हेजिंग डेस्क किस राज्य में किसानों के लिए शुरू किया गया है -
  • (अ) गुजरात
  • (ब) राजस्थान
  • (स) महाराष्ट्र
  • (द) मध्य प्रदेश
उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
महाराष्ट्र सरकार ने पुणे में हेजिंग डेस्क शुरू करके राज्य के कृषि क्षेत्र के विकास में एक बड़ा कदम उठाया है। हेजिंग डेस्क की स्थापना बालासाहेब ठाकरे कृषि व्यवसाय और ग्रामीण परिवर्तन (स्मार्ट) परियोजना के तहत की गई है। हेजिंग डेस्क किसानों को उनकी कृषि उपज का उचित मूल्य दिलाने और उनकी आय बढ़ाने में मदद करेगी। हेजिंग एक जोखिम प्रबंधन उपकरण है जिसका उपयोग जोखिम को कम करने और भविष्य में मूल्य में प्रतिकूल परिवर्तन से शेयरों, बांडों, वस्तुओं, मुद्राओं आदि जैसी वित्तीय परिसंपत्तियों के मूल्य की रक्षा करने के लिए किया जाता है। विश्व बैंक की सिफारिश पर हेजिंग डेस्क की स्थापना की गई है। महाराष्ट्र सरकार ने नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) और इसकी शोध शाखा, एनसीडीईएक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कमोडिटी मार्केट्स एंड रिसर्च (एनआईसीआर) के सहयोग से हेजिंग डेस्क की स्थापना की है।
प्रश्न 7 ग्रीनफील्ड बांदीकुई सड़क परियोजना से दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा का समय कितना हो गया है -
  • (अ) 4 घंटे
  • (ब) 3 घंटे
  • (स) 3 घंटे 15 मिनट
  • (द) 2 घंटे 30 मिनट
उत्तर : 3 घंटे
व्याख्या :
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने 66 किलोमीटर से अधिक लंबे चार लेन वाले ग्रीनफील्ड बांदीकुई सड़क का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गडकरी ने कहा कि यह परियोजना दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे और जयपुर के बीच सीधा संपर्क प्रदान करती है। इस सड़क के बनने से दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा का समय तीन घंटे 45 मिनट से घटकर केवल तीन घंटे रह जाएगा। 67 किलोमीटर लंबा चार लेन वाला यह आधुनिक एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे राजस्थान के दौसा जिले के बंदीकुई से जयपुर तक फैला हुआ है।
प्रश्न 8 ईरान ने किस अंतरराष्ट्रीय संस्था के साथ सहयोग निलंबित कर दिया है -
  • (अ) WHO
  • (ब) IMF
  • (स) IAEA
  • (द) UNESCO
उत्तर : IAEA
व्याख्या :
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं, जो संयुक्‍त राष्‍ट्र की परमाणु निगरानी संस्था, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ सहयोग को निलंबित करने से संबंधित है। यह ईरान द्वारा अपनी परमाणु गतिविधियों पर अंतर्राष्ट्रीय शक्तियों के साथ गतिरोध में उठाए गए सबसे कठोर कदमों में से एक है। यह निलंबन ईरान की संसद द्वारा विधेयक को भारी बहुमत से मंजूरी दिए जाने के तुरंत बाद हुआ है।
प्रश्न 9 मीथेनसैट परियोजना को किस प्रमुख व्यक्ति की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई थी -
  • (अ) एलन मस्क
  • (ब) टिम कुक
  • (स) जेफ बेजोस
  • (द) सुंदर पिचाई
उत्तर : जेफ बेजोस
व्याख्या :
वैश्विक मीथेन उत्सर्जन की निगरानी करने वाला उपग्रह मीथेनसैट, पृथ्वी से संपर्क खोने के बाद अंतरिक्ष में गायब हो गया है। मार्च 2024 में प्रक्षेपित इस उपग्रह को लगातार तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जेफ बेजोस के वित्तपोषण से अमरीका के पर्यावरण रक्षा कोष द्वारा विकसित मीथेनसैट उपग्रह मीथेन उत्सर्जन की निगरानी करने और उत्‍सर्जन कम करने के वैश्विक प्रयास का हिस्सा था। ईडीएफ के अनुसार, उपग्रह के निर्माण और प्रक्षेपण में 88 मिलियन डॉलर की लागत आई। संगठन को 2020 में बेजोस अर्थ फंड से 100 मिलियन डॉलर का अनुदान मिला था और अर्नोल्ड वेंचर्स, रॉबर्टसन फाउंडेशन और टेड ऑडेसियस प्रोजेक्ट और ईडीएफ दानदाताओं से अन्य प्रमुख वित्तीय सहायता मिली थी।
प्रश्न 10 केशवन रामचंद्रन को किस संस्था का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है -
  • (अ) सेबी
  • (ब) भारतीय रिज़र्व बैंक
  • (स) नाबार्ड
  • (द) आईआरडीएआई
उत्तर : भारतीय रिज़र्व बैंक
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) केशवन रामचंद्रन को नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। आरबीआई ने उनकी नियुक्ति घोषणा एक जुलाई को की है। आरबीआई के नए कार्यकारी निदेशक के रूप में पदोन्नत होने से पहले केशवन रामचंद्रन जोखिम निगरानी विभाग में प्रधान मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे।
प्रश्न 11 जलवायु अनुकूल गेहूं की खेती के लिए भारत ने किस देश के साथ साझेदारी की है -
  • (अ) नाइजीरिया
  • (ब) केन्या
  • (स) घाना
  • (द) इथियोपिया
उत्तर : घाना
व्याख्या :
घाना ने भारत के अरिमा फार्म्स और फसल अनुसंधान संस्थान के साथ मिलकर जलवायु अनुकूल गेहूं की खेती की पहल शुरू की है। यह खाद्य आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गेहूं के आयात में सालाना 400 मिलियन डॉलर खर्च होते हैं। इस परियोजना का उद्देश्य आयात पर निर्भरता कम करना और स्थानीय खेती को बढ़ावा देना है। अरिमा फार्म्स के प्रबंध निदेशक सालई मणिकम ने बताया कि किस तरह दक्षिण-दक्षिण सहयोग कृषि नवाचार को बढ़ावा दे रहा है।
प्रश्न 12 ‘आसियान–भारत क्रूज़ संवाद’ 2025 की पहली बैठक कहां आयोजित की गई -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) कोच्चि
  • (स) चेन्नई
  • (द) विशाखापत्तनम
उत्तर : चेन्नई
व्याख्या :
1 जुलाई 2025 को भारत ने पहला आसियान–भारत क्रूज़ संवाद (ASEAN–India Cruise Dialogue) चेन्नई में आयोजित किया, जो एक ऐतिहासिक पहल है। यह संवाद MV Empress क्रूज़ जहाज़ पर चेन्नई बंदरगाह से शुरू हुआ और इसमें 10 आसियान देशों व तिमोर लेस्ते के 30 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य समुद्री सहयोग, सतत् पर्यटन, और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देना है। संवाद का अगला चरण महाबलीपुरम (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल) में होगा।
प्रश्न 13 ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2025 के अनुसार भारत में कितने यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स हैं -
  • (अ) 54
  • (ब) 64
  • (स) 74
  • (द) 84
उत्तर : 64
व्याख्या :
हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2025, जो हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा प्रकाशित किया गया है, वैश्विक स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि को दर्शाता है। इस वर्ष, दुनिया भर में ऐसे निजी स्टार्टअप्स की कुल संख्या 1,523 तक पहुँच गई है जिनका मूल्यांकन $1 बिलियन से अधिक है, जिन्हें “यूनिकॉर्न” कहा जाता है। इन कंपनियों का संयुक्त मूल्य $5.6 ट्रिलियन है, जो वैश्विक नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में सबसे आगे खड़ी हैं। 2019 से अब तक, यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स वाले देशों की संख्या में 120% की वृद्धि हुई है, और अब ये आंकड़ा 52 देशों तक पहुँच चुका है। इसी तरह, यूनिकॉर्न अब 307 शहरों में फैले हुए हैं, जो भौगोलिक विविधता में साल-दर-साल 160% की वृद्धि को दर्शाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका 758 यूनिकॉर्न के साथ दुनिया में सबसे आगे है, जो वैश्विक कुल का लगभग आधा है। सैन फ्रांसिस्को 199 यूनिकॉर्न के साथ “विश्व की यूनिकॉर्न राजधानी” बना हुआ है, इसके बाद न्यूयॉर्क (142 यूनिकॉर्न) है। चीन दूसरे स्थान पर है, जिसके पास 343 यूनिकॉर्न हैं। भारत 64 यूनिकॉर्न के साथ तीसरे स्थान पर है।
प्रश्न 14 संयुक्त राष्ट्र सतत विकास रिपोर्ट 2025 के अनुसार भारत की रैंकिंग क्या रही -
  • (अ) 87वीं
  • (ब) 93वीं
  • (स) 99वीं
  • (द) 102वीं
उत्तर : 99वीं
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों द्वारा वर्ष 2015 में अपनाए गए सतत विकास लक्ष्य (SDGs) का उद्देश्य 2030 तक एक अधिक न्यायसंगत, हरित और समावेशी विश्व का निर्माण करना था। लेकिन हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) द्वारा प्रकाशित 2025 सतत विकास रिपोर्ट (SDR) की तस्वीर चिंताजनक है। रिपोर्ट के अनुसार, 17 में से कोई भी सतत विकास लक्ष्य 2030 तक पूरी तरह हासिल होने की राह पर नहीं है, और केवल 17% लक्ष्य ही अपेक्षा के अनुरूप प्रगति कर रहे हैं। हालाँकि बुनियादी सेवाओं, आधारभूत संरचना और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में कुछ हद तक प्रगति हुई है, लेकिन मीडिया स्वतंत्रता, भ्रष्टाचार की धारणा, पोषण और पर्यावरणीय स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर गिरावट दर्ज की गई है। यूरोप, विशेषकर नॉर्डिक देश, सतत विकास की दिशा में वैश्विक प्रयासों में लगातार अग्रणी बने हुए हैं। फिनलैंड ने एक बार फिर शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जिसके बाद स्वीडन और डेनमार्क क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 2025 के SDG इंडेक्स में भारत ने 99वाँ स्थान हासिल किया है, जिसका स्कोर 67.0 रहा। यह अब तक की भारत की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है और एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
प्रश्न 15 आईएनएस तमाल किस देश में निर्मित किया गया है -
  • (अ) भारत
  • (ब) रूस
  • (स) फ्रांस
  • (द) जापान
उत्तर : रूस
व्याख्या :
भारतीय नौसेना ने रूस में कलिनिनग्राद के यंतर शिपयार्ड में आईएनएस तमाल को अपने बेड़े में शामिल किया है। आईएनएस तमाल परियोजना 1135.6 की श्रृंखला का बहुमुखी भूमिका वाला आठवां स्टेल्थ फ्रिगेट है। यह तुशील श्रेणी के बाद के अतिरिक्त पोतों में से दूसरा है। यह पोत लंबी दूरी की ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल और हम्सा-एनजी सोनार प्रणाली से लैस है, जो समुद्र में घूमते हुए अजेय किले की तरह है। इसे सभी समुद्री क्षेत्रों में नौसैनिक युद्ध के संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया है।
प्रश्न 16 क्वाड देशों ने किस पहल की शुरुआत की जिसका उद्देश्य खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाना है -
  • (अ) क्वाड मिनरल प्रोजेक्ट
  • (ब) क्रिटिकल रॉ मैटेरियल मिशन
  • (स) क्वाड क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव
  • (द) मिनरल सेफ्टी नेटवर्क
उत्तर : क्वाड क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव
व्याख्या :
भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को वॉशिंगटन डीसी में हुई 10वीं क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक (QFMM) में एक अहम घोषणा की। चारों देशों ने ‘क्वाड क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव’ की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित, विविध और टिकाऊ बनाना है। इस नई प्रमुख पहल से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में आर्थिक अवसर और समृद्धि लाने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने इस बैठक में हिस्सा लिया।
प्रश्न 17 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना द्वारा किस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया -
  • (अ) द ऑर्डर ऑफ रिपब्लिक ऑफ घाना
  • (ब) द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना
  • (स) द नाइट ऑफ घाना
  • (द) द प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ ऑनर
उत्तर : द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना
व्याख्या :
प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी का घाना के अकरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ और उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। पश्चिमी अफ्रीका के देश घाना की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने उन्हें खुद देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया। बता दें कि पीएम मोदी की यह यात्रा 30 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली घाना यात्रा थी।
प्रश्न 18 विश्व क्षुद्रग्रह दिवस किस ऐतिहासिक घटना की स्मृति में मनाया जाता है -
  • (अ) चेरनोबिल विस्फोट
  • (ब) टुंगुस्का विस्फोट
  • (स) हिरोशिमा बम विस्फोट
  • (द) नगाज़ाकी बम विस्फोट
उत्तर : टुंगुस्का विस्फोट
व्याख्या :
हर वर्ष 30 जून को विश्व क्षुद्रग्रह दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पृथ्वी के निकट आने वाले खगोलीय पिंडों (NEOs), विशेष रूप से क्षुद्रग्रहों से उत्पन्न संभावित खतरों के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है। दिसंबर 2016 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आधिकारिक रूप से इस दिन को मान्यता दी थी। 30 जून, 1908 को रूस के साइबेरिया क्षेत्र में एक विशाल क्षुद्रग्रह (50–60 मीटर आकार का) वायुमंडल में फट गया। विस्फोट की शक्ति हिरोशिमा परमाणु बम से 185 गुना अधिक थी।
प्रश्न 19 भारत में GST कब लागू किया गया था -
  • (अ) 1 जनवरी 2017
  • (ब) 1 जुलाई 2017
  • (स) 15 अगस्त 2017
  • (द) 1 अप्रैल 2018
उत्तर : 1 जुलाई 2017
व्याख्या :
हर वर्ष 1 जुलाई को भारत में वस्तु एवं सेवा कर (GST) दिवस मनाया जाता है, जो देश के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से एक की शुरुआत की याद दिलाता है। 1 जुलाई 2017 को लागू किए गए GST ने कई अप्रत्यक्ष करों को समाप्त कर एक एकीकृत कर प्रणाली के रूप में पूरे भारतीय बाजार को एक सूत्र में बांध दिया। इस प्रणाली के माध्यम से ‘एक राष्ट्र, एक कर’ की अवधारणा को साकार किया गया।
प्रश्न 20 ICAI की स्थापना किस वर्ष हुई थी -
  • (अ) 1947
  • (ब) 1948
  • (स) 1949
  • (द) 1950
उत्तर : 1949
व्याख्या :
हर वर्ष 1 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस (CA Day) मनाया जाता है। यह दिन भारत की वित्तीय व्यवस्था और व्यापारिक समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की स्थापना (1 जुलाई 1949) की स्मृति में मनाया जाता है। यह दिवस उन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के योगदान का सम्मान करता है जो वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
प्रश्न 21 नेशनल डॉक्टर्स डे किस महान चिकित्सक की स्मृति में मनाया जाता है -
  • (अ) डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
  • (ब) डॉ. हर्षवर्धन
  • (स) डॉ. बिधान चंद्र रॉय
  • (द) डॉ. मनमोहन सिंह
उत्तर : डॉ. बिधान चंद्र रॉय
व्याख्या :
हर साल भारत में 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctor’s Day) मनाया जाता है। यह दिन डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में 1991 में भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया था। डॉ. रॉय न केवल एक प्रसिद्ध चिकित्सक थे, बल्कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में भी देश सेवा में अग्रणी रहे। डॉ. बी.सी. रॉय का जन्म 1 जुलाई को हुआ था और उन्हीं की पुण्यतिथि भी यही दिन है। वे भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) और भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) के संस्थापक थे। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 2025 की थीम: “Behind the Mask: Who Heals the Healers?”
प्रश्न 22 भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 1 जुलाई 2025 को कितनी वर्षगांठ मनाई -
  • (अ) 60वीं
  • (ब) 65वीं
  • (स) 70वीं
  • (द) 75वीं
उत्तर : 70वीं
व्याख्या :
देश का सबसे पुराना कमर्शियल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, 1 जुलाई को 70 वर्ष का हो गया है। इस दिन को एसबीआई शाखाओं में SBI Celebration day के रूप में मनाया जाता है। एसबीआई की जड़ें बैंक आफ कलकत्ता से जुड़ी हैं, जिसकी स्थापना 1806 में हुई थी और बाद में बैंक आफ मद्रास और बैंक आफ बॉम्बे के साथ इसका विलय करके 1921 में इंपीरियल बैंक आफ इंडिया बना, जो अंततः 1955 में एसबीआई बन गया। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 1 जुलाई 2025 को अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूरे किए।
प्रश्न 23 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा कितने फुटबॉल स्कूलों में वितरित करने की घोषणा की गई -
  • (अ) 5 लाख
  • (ब) 7 लाख
  • (स) 10 लाख
  • (द) 12 लाख
उत्तर : 10 लाख
व्याख्या :
विद्यार्थियों में फुटबॉल के प्रति रुचि और मजबूत खेल संस्‍कृति को बढ़ावा देने के लिए स्‍कूलों में लगभग 10 लाख फुटबॉल वितर‍ित किए जाएंगे। केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कोलकाता के फोर्ट विलियम के पीएमश्री केन्‍द्रीय विद्यालय में इस अभियान की घोषणा की। स्‍कूलों के लिए फुटबॉल कार्यक्रम का उद्देश्‍य जमीनी स्‍तर पर फुटबॉल के खेल को बढ़ावा देना है। भारत में यह कार्यक्रम अखिल भारतीय फुटबॉल परिसंघ और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से स्‍कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा लागू किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत अंतरराष्‍ट्रीय फुटबॉल संघ महासंघ 129 अन्‍य देशों के अतिरिक्‍त भारत में स्‍कूली विद्यार्थियों को 9 लाख 60 हजार से अधिक फुटबॉल उपलब्‍ध करा रहा है।
प्रश्न 24 दिल्ली में कितने वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा -
  • (अ) 10 वर्ष
  • (ब) 12 वर्ष
  • (स) 15 वर्ष
  • (द) 20 वर्ष
उत्तर : 15 वर्ष
व्याख्या :
दिल्‍ली में 15 वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल से चलने वाले वाहनों और दस वर्ष से पुराने डीजल वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। दिल्ली सरकार ने समय सीमा समाप्त हो चुके वाहनों में ईंधन भरने पर प्रतिबंध लागू करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी। इस बीच, विशेष यातायात प्रबंधन पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण-एनजीटी के आदेशों का पालन किया जा रहा है।
प्रश्न 25 एयर ऑफिसर-इन-चार्ज एडमिनिस्ट्रेशन (A.O.A.) के रूप में वायुसेना मुख्यालय में हाल ही में किसने पदभार ग्रहण किया है -
  • (अ) एयर मार्शल वी. के. चौधरी
  • (ब) एयर मार्शल एस. शिवकुमार
  • (स) एयर मार्शल आर. के. सिंह
  • (द) एयर मार्शल पी. के. मेहता
उत्तर : एयर मार्शल एस. शिवकुमार
व्याख्या :
एयर मार्शल एस० शिवकुमार ने नई दिल्ली में वायुसेना मुख्यालय में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज एडमिनिस्ट्रेशन-ए.ओ.ए. का पदभार ग्रहण किया। एयर मार्शल को जून 1990 में भारतीय वायुसेना की प्रशासन शाखा में कमीशन दिया गया था।
प्रश्न 26 एल्ब्रस पर्वत, जिस पर तेगबीर सिंह ने चढ़ाई की, किस महाद्वीप में स्थित है -
  • (अ) एशिया
  • (ब) अफ्रीका
  • (स) यूरोप
  • (द) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर : यूरोप
व्याख्या :
पंजाब के छह वर्ष के तेगबीर सिंह एल्ब्रस पर्वत पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गये हैं। यह रूस और यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है। इसकी ऊंचाई 18 हजार 510 फुट यानी 5 हजार 642 मीटर है। यह दुनिया की दसवीं सबसे प्रमुख चोटी भी है। तेगबीर ने 20 जून को अपने पिता सुखिंदरदीप सिंह के साथ चढना शुरू किया और 28 जून को एल्ब्रस चोटी पर पहुंचे थे। इस पर्वत पर चढ़ने का पिछला विश्व रिकॉर्ड महाराष्ट्र के वाघा कुशाग्र के नाम था। उन्होंने पिछले साल 7 वर्ष और 3 महीने की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।
प्रश्न 27 भारत ने भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के लिए कितनी आर्थिक सहायता की घोषणा की -
  • (अ) ₹5,000 करोड़
  • (ब) ₹8,000 करोड़
  • (स) ₹10,000 करोड़
  • (द) ₹12,000 करोड़
उत्तर : ₹10,000 करोड़
व्याख्या :
भारत और भूटान के बीच विकास सहयोग पर अहम वार्ता 30 जून को नई दिल्ली में संपन्न हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने किया, जबकि भूटान की ओर से विदेश सचिव ओम पेमा चोडेन ने प्रतिनिधित्व की। यह वार्ता दोनों देशों के बीच चल रहे विकास कार्यक्रमों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा के लिए आयोजित की गई। गौरतलब है कि भारत और भूटान के संबंध आपसी विश्वास, सद्भाव और गहरे दोस्ताना जुड़ाव पर आधारित हैं। वार्ता के दौरान भारत सरकार ने भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना (2024-2029) के लिए 10,000 करोड़ रुपये (100 बिलियन) की सहायता देने की घोषणा की।
प्रश्न 28 ‘उदयगिरि’ किस श्रेणी के जहाज का उन्नत संस्करण है -
  • (अ) तलवार श्रेणी
  • (ब) शिवालिक श्रेणी
  • (स) ब्रह्मपुत्र श्रेणी
  • (द) दिल्ली श्रेणी
उत्तर : शिवालिक श्रेणी
व्याख्या :
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएसएल) में निर्मित प्रोजेक्ट 17ए का दूसरा स्टेल्थ फ्रिगेट यार्ड 12652 ( उदयगिरि ) 01 जुलाई 2025 को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। यह पहले से सेवा में संलग्न शिवालिक श्रेणी (प्रोजेक्ट 17) के फ्रिगेट के बाद परियोजना का दूसरा जहाज है। उदयगिरि एमडीएल, मुंबई और जीआरएसई, कोलकाता में निर्माणाधीन सात प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट्स में से दूसरा है।
प्रश्न 29 थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न छिनवात्रा को क्यों निलंबित किया गया -
  • (अ) चुनाव में धांधली के आरोप में
  • (ब) आर्थिक घोटाले के कारण
  • (स) संवैधानिक विवाद में बातचीत लीक होने के कारण
  • (द) पद से इस्तीफा देने से इनकार करने के कारण
उत्तर : संवैधानिक विवाद में बातचीत लीक होने के कारण
व्याख्या :
थाईलैंड में संवैधानिक न्यायालय ने प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न छिनवात्रा को कंबोडिया के पूर्व नेता हुन सेन के साथ सीमा विवाद पर हुई बातचीत लीक होने के मामले में निलंबित कर दिया है। न्यायालय इस मामले में उनकी बर्खास्तगी की मांग करने वाली याचिका की सुनवाई कर रहा है। दोनों नेताओं की बातचीत लीक होने के बाद देश के लोगों में आक्रोश है और प्रधानमंत्री के विरोधी भी इसे लेकर एकजुट हो गये हैं।
प्रश्न 30 ‘RailOne’ ऐप किस उद्देश्य के लिए लॉन्च किया गया है -
  • (अ) डिजिटल बुक्स की बिक्री के लिए
  • (ब) रेलवे यात्रियों को सभी सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर देने के लिए
  • (स) रेलवे कर्मचारियों के लिए भुगतान सुविधा
  • (द) रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रैकिंग
उत्तर : रेलवे यात्रियों को सभी सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर देने के लिए
व्याख्या :
रेल यात्रियों को डिजिटल सुविधाएं एक ही जगह पर उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को ‘RailOne’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया। यह लाॅन्च कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में सम्पन्न हुआ, जो रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) की 40वीं स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था। ‘RailOne’ ऐप को यात्रियों की सभी आवश्यकताओं के लिए एक पूर्ण समाधान के रूप में तैयार किया गया है। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से यात्री अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट (3% की छूट के साथ), लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, शिकायत निवारण, ई-कैटरिंग, कुली बुकिंग और अंतिम मील टैक्सी सेवा जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि आरक्षित टिकट की बुकिंग अभी भी भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) के प्लेटफॉर्म पर ही होगी।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill