Current Affairs : 19 June 2025

·  भारत ने 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत ईरान से लगभग 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित भारत वापस लाया।

·  भारत और कनाडा ने राजनयिक संबंधों में सुधार करते हुए व्यापार वार्ता और राजदूतों की बहाली पर सहमति जताई।

·  प्रधानमंत्री मोदी ने क्रोएशिया की यात्रा के दौरान 4 समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें रक्षा सहयोग भी शामिल रहा।

·  CCI (भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग) ने Delhivery को Ecom Express में 99.44% हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी दी।

·  SIPRI रिपोर्ट 2025 के अनुसार भारत ने परमाणु हथियारों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी की और MIRV तकनीक का विकास जारी रखा।

·  NIHSAD, भोपाल को Category A Rinderpest Holding Facility का दर्जा मिला, जो भारत की जैव-सुरक्षा क्षमताओं को दर्शाता है।

·  छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सौर ऊर्जा योजना, छात्रवृत्ति, बाघ संरक्षण, और ग्रामीण विकास से जुड़े बड़े जनकल्याणकारी निर्णय लिए।

·  कर्नाटक सरकार ने भीड़ नियंत्रण कानून लाने की तैयारी की और 'रोहित वेमुला बिल' पर भी चर्चा शुरू की।

·  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया, जिससे चारधाम यात्रा पर असर पड़ सकता है।

·  MIT (मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) ने अनंथा चंद्रकासन को प्रोवोस्ट पद पर नियुक्त किया, जो इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय मूल के व्यक्ति बने।

 



Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill