·
कबीर दास जयंती
11 जून को
मनाई गई,
संत कबीर
की शिक्षाएं
सामाजिक समानता
और धार्मिक
सहिष्णुता पर आधारित हैं।
· KBG सिंड्रोम जागरूकता दिवस पहली बार भारत में भी मनाया गया, जो एक दुर्लभ आनुवंशिक विकार के प्रति जागरूकता बढ़ाता है।
·
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने
अपनी 11वीं वर्षगांठ पर विभिन्न कल्याणकारी
उपलब्धियों की जानकारी दी।
·
विश्व प्रत्यायन दिवस के
अवसर पर
नई दिल्ली
में क्वालिटी
काउंसिल ऑफ
इंडिया ने
विशेष संगोष्ठी
आयोजित की।
·
दिल्ली सरकार ने
राजधानी में
पहला ई-वेस्ट रीसायक्लिंग पार्क बनाने
की घोषणा
की — स्थान:
होलंबी कलां।
·
दिल्ली में ट्रैफिक सुधार
के लिए 5 किमी लंबी टनल
की योजना
सार्वजनिक हुई, जो शिव मूर्ति
से नेल्सन
मंडेला रोड
तक बनेगी।
·
‘एक पेड़ माँ
के नाम 2.0’ अभियान शुरू किया गया, जिसमें
दिल्लीवासी अपनी माँ के नाम
से वृक्षारोपण
कर सकते
हैं।
·
भारतीय सेना ने
तीन QRSAM मिसाइल
रेजिमेंट की खरीद
₹30,000 करोड़ में की — वायु रक्षा
को मिलेगा
बल।
·
DRDO
ने अपनी
9 तकनीकों को 10 भारतीय रक्षा कंपनियों
को हस्तांतरित
किया — आत्मनिर्भर
भारत अभियान
को प्रोत्साहन।
· ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ल Axiom-4 मिशन से भारत के अगले अंतरिक्ष यात्री होंगे।