CA Quiz : 20-23 June 2025

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 बिहार सरकार द्वारा किस योजना के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में ‘विवाह मंडप’ बनाए जाएंगे -
  • (अ) मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
  • (ब) मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना
  • (स) ग्राम विकास विवाह योजना
  • (द) गरीब कन्या विवाह सहायता योजना
उत्तर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना
व्याख्या :
बिहार के सभी ग्राम पंचायतों में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कार्यक्रम के लिए ‘विवाह मंडप’ बनाए जाएंगे। बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ को मंजूरी दी गई। इस योजना के लिए 40 अरब 26 करोड़ से ज्यादा की राशि से 8,053 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से विवाह मंडप निर्माण कराया जाएगा। इन विवाह भवनों का संचालन जीविका दीदियों द्वारा किया जाएगा।
प्रश्न 2 कार्लोस अल्कराज ने 2025 में क्वींस क्लब फाइनल में किस खिलाड़ी को हराया -
  • (अ) नोवाक जोकोविच
  • (ब) एंडी मरे
  • (स) जीरी लेहेका
  • (द) राफेल नडाल
उत्तर : जीरी लेहेका
व्याख्या :
दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज ने 23 जून 2025 को खेले गए फाइनल में चेक गणराज्य के जीरी लेहेका को कड़े मुकाबले में 7-5, 6-7(5), 6-2 से हराकर क्वीन क्लब चैंपियनशिप का दूसरा खिताब जीत लिया। यह जीत विम्बलडन से ठीक एक सप्ताह पहले अल्कराज की जबरदस्त फॉर्म का संकेत देती है। 22 वर्षीय स्पेनिश स्टार अब लगातार तीसरा विम्बलडन खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ इस साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम में उतरेंगे।
प्रश्न 3 नीरज चोपड़ा ने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक प्रतियोगिता में कितनी दूरी तक भाला फेंका -
  • (अ) 90.23 मीटर
  • (ब) 85.29 मीटर
  • (स) 83.63 मीटर
  • (द) 84.12 मीटर
उत्तर : 85.29 मीटर
व्याख्या :
दो बार के ओलिम्पिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। नीरज ने सर्वश्रेष्‍ठ प्रयास में 85.29 मीटर दूर भाला फेंका। 84.12 मीटर दूर भाला फेंकने के साथ दक्षिण अफ्रीका के दोउ स्मित दूसरे स्‍थान पर रहे। 83.63 मीटर के थ्रो के साथ ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स तीसरे स्‍थान पर रहे। नीरज का यह लगातार दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्‍होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले सप्‍ताह पैरिस डायमंड लीग जीती थी।
प्रश्न 4 अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की शुरुआत किस वर्ष हुई थी -
  • (अ) 1894
  • (ब) 1900
  • (स) 1924
  • (द) 1948
उत्तर : 1948
व्याख्या :
हर वर्ष 23 जून को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है, जो आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत को सम्मानित करने के साथ-साथ यह याद दिलाता है कि खेल किस प्रकार सीमाओं के पार लोगों को जोड़ते हैं। यह दिन ओलंपिक मूल्यों — उत्कृष्टता, मैत्री और सम्मान — को बढ़ावा देने और सभी उम्र तथा पृष्ठभूमि के लोगों को सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का एक मंच है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की शुरुआत 1948 में हुई थी। यह दिवस 23 जून 1894 को पेरिस में बारन पियरे डी कुबर्टिन द्वारा स्थापित अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है।
प्रश्न 5 संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस कब मनाया जाता है -
  • (अ) 21 जून
  • (ब) 22 जून
  • (स) 23 जून
  • (द) 24 जून
उत्तर : 23 जून
व्याख्या :
हर वर्ष 23 जून को दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोक सेवकों और सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा किए गए योगदान को सम्मानित करना है। यह दिन वैश्विक विकास में लोक सेवा की भूमिका, नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में उनकी भूमिका और युवा वर्ग को शासन में भागीदारी हेतु प्रेरित करने का संदेश देता है।
प्रश्न 6 हाल ही में (जून 2025 में) शिवसुब्रमण्यम रमण किस संस्था के अध्यक्ष बने हैं -
  • (अ) सेबी
  • (ब) PFRDA
  • (स) EPFO
  • (द) NPS Trust
उत्तर : PFRDA
व्याख्या :
शिवसुब्रमण्यम रमण ने 20 जून 2025 को औपचारिक रूप से पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। भारत सरकार ने 8 अप्रैल 2025 की अधिसूचना के माध्यम से उनकी नियुक्ति की थी। वे दीपक मोहंती का स्थान ले रहे हैं और उनका कार्यकाल 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) रहेगा। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) और वत्सल्य योजना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से पेंशन कवरेज को औपचारिक और अनौपचारिक दोनों क्षेत्रों में गहराई से विस्तारित करने की दिशा में प्रयासरत है।
प्रश्न 7 Bharti Space Ltd ने किस फ्रांसीसी सैटेलाइट ऑपरेटर में निवेश करने का निर्णय लिया -
  • (अ) Arianespace
  • (ब) Eutelsat
  • (स) Thales
  • (द) Galileo
उत्तर : Eutelsat
व्याख्या :
भारती एंटरप्राइजेज की स्पेस इकाई, Bharti Space Ltd ने फ्रांसीसी सैटेलाइट ऑपरेटर Eutelsat में ₹313 करोड़ (लगभग €31.4 मिलियन) का निवेश करने का निर्णय लिया है, जो Eutelsat की €1.35 बिलियन पूंजी जुटाने की योजना का हिस्सा है। इस फंड का उपयोग उपग्रह समूहों के विस्तार और कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा, जिससे Eutelsat को वैश्विक स्पेस-आधारित संचार के क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। इस निवेश के साथ ही फ्रांस Eutelsat का सबसे बड़ा शेयरधारक बन गया है, जो यूरोप की स्वायत्त सैटेलाइट संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रश्न 8 भारत-अफ्रीका स्मारक स्तंभ किन दो लोगों द्वारा संयुक्त रूप से अनावरण किया गया -
  • (अ) नरेंद्र मोदी और विलियम रूतो
  • (ब) संजय सेठ और रोसलिंडा सोइपन तुया
  • (स) एस. जयशंकर और सैम मोई
  • (द) राजनाथ सिंह और एरिक किबे
उत्तर : संजय सेठ और रोसलिंडा सोइपन तुया
व्याख्या :
रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ और केन्या की रक्षा मंत्रिमंडल सचिव (रक्षा मंत्री) सुश्री रोसलिंडा सोइपन तुया, ईजीएच ने 23 जून, 2025 को केन्या के ताइता तवेटा काउंटी के माइल 27 पर भारत-अफ्रीका स्मारक स्तंभ का संयुक्त रूप से अनावरण किया। इस समारोह में उन अविदित भारतीय और अफ्रीकी सैनिकों की वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान को सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने पहले विश्व युद्ध के दौरान पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र में अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था।
प्रश्न 9 भारत-अफ्रीका स्मारक स्तंभ का अनावरण किस देश में किया गया -
  • (अ) नाइजीरिया
  • (ब) दक्षिण अफ्रीका
  • (स) केन्या
  • (द) घाना
उत्तर : केन्या
व्याख्या :
कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन- ईपीएफओ ने कहा है कि अग्रिम दावों के लिए स्‍वत: निपटान राशि की सीमा को एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख रूपये करने का फैसला किया है। यह राशि लाभार्थियों को 72 घंटे के अंदर ही प्रदान कर दी जाएगी। केन्‍द्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम लोगों के हित में है। उन्‍होंने कहा कि पिछले वित्‍त वर्ष में दो करोड 32 लाख स्‍वत: दावों का निपटान किया गया था जबकि 2023-24 में सिर्फ 89 लाख दावों का निपटान किया गया था।
प्रश्न 10 ईपीएफओ ने अग्रिम दावों के स्वत: निपटान राशि की सीमा को कितना कर दिया है -
  • (अ) ₹1 लाख
  • (ब) ₹2.5 लाख
  • (स) ₹4 लाख
  • (द) ₹5 लाख
उत्तर : ₹5 लाख
व्याख्या :
आत्‍मनिर्भर भारत के सिद्धांत का अनुकरण करते हुए राष्‍ट्रीय रक्षा क्षेत्र में संयुक्‍त अनुसंधान, नवाचार और भारतीयता को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना के पश्चिमी कमान ने आईआईटी रोपड़ और आईआईटी कानपुर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए हैं। इस समझौते से सेना के पश्चिमी कमान और इन प्रौद्योगिक संस्‍थानों के बीच इंजीनियरी, भौतिक विज्ञान, जैव चिकित्‍सा विज्ञान और साइबर सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। तरह इन प्रौद्योगिक संस्‍थानों और सेना के बीच तालमेल से राष्‍ट्र, सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में सक्षम होगा।
प्रश्न 11 जाह्नवी डांगेती किस स्पेस मिशन के लिए चुनी गई हैं -
  • (अ) चंद्रयान-4
  • (ब) स्पेस एक्स एल
  • (स) टाइटन्स स्पेस मिशन
  • (द) मिशन गगनयान
उत्तर : टाइटन्स स्पेस मिशन
व्याख्या :
आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले की रहने वाली 23 वर्षीय जाह्नवी डांगेती (jahnavi dangeti) साल 2029 में अंतरिक्ष की यात्रा पर जाने वाली हैं। उन्हें अमेरिका के टाइटन्स स्पेस मिशन के लिए चुना गया है। इस मिशन के तहत वो 2 बार धरती की परिक्रमा करेंगी और जीरो ग्रेविटी में करीब 3 घंटे तक रहेंगी। उड़ान साल 2029 में अमेरिका से शुरू होगी और ऑर्बिटल पोर्ट स्पेस स्टेशन तक जाएगी।
प्रश्न 12 रक्षा मंत्री ने 24 जून 2025 को किस विषय पर पहला संयुक्त आदेश जारी किया -
  • (अ) सैन्य बजट
  • (ब) संयुक्त निर्देशों और आदेशों की प्रक्रिया
  • (स) महिला सैनिकों की भर्ती
  • (द) रक्षा खरीद नीति
उत्तर : संयुक्त निर्देशों और आदेशों की प्रक्रिया
व्याख्या :
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और कार्यशैली में बदलाव लाने की दिशा में उठाए गए एक बड़े कदम के रूप में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और सचिव तथा सैन्य कार्य विभाग (डीएमए) को तीनों सेनाओं के लिए संयुक्त निर्देश व संयुक्त आदेश जारी करने के उद्देश्य से अधिकृत किया है। यह उस पुरानी प्रणाली में किया गया परिवर्तन है, जिसमें दो या अधिक सेनाओं से संबंधित निर्देश/आदेश प्रत्येक सेना द्वारा अलग-अलग जारी किए जाते थे। ‘संयुक्त निर्देशों एवं संयुक्त आदेशों के अनुमोदन, प्रकाशन और क्रमांकन’ पर पहला संयुक्त आदेश 24 जून, 2025 को जारी किया गया है। यह प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, अतिरेक को समाप्त करने और अंतर-सैन्य सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देता है।
प्रश्न 13 ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA)’ के तहत किस जिले से 30 जनजातीय कौशल केंद्रों की शुरुआत हुई -
  • (अ) रांची
  • (ब) गडचिरोली
  • (स) सुकमा
  • (द) सोनभद्र
उत्तर : सोनभद्र
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश के आकांक्षी जनपद सोनभद्र से ‘30 जनजातीय कौशल केंद्रों’ का भव्य शुभारंभ हुआ। ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA)’ के तहत 30 आकांक्षी जनजातीय जिलों में जन शिक्षण संस्थानों के माध्यम से जनजातीय कौशल केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनका क्रियान्वयन कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत 1 लाख जनजातीय युवाओं को 2024 से 2029 तक NSQF-अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय ज़रूरतों, पारंपरिक ज्ञान और बाज़ार की मांग के अनुसार डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे प्रशिक्षण सीधे आजीविका से जुड़ सके। ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA)’ भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2 अक्टूबर 2024 को की थी। इस पांच वर्षीय अभियान का उद्देश्य देश के 30 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 63,843 जनजातीय बहुल गांवों में रहने वाले 5 करोड़ से अधिक जनजातीय नागरिकों को समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास से जोड़ना है।
प्रश्न 14 बी-2 स्पिरिट बमवर्षक विमान का निर्माण किस अमेरिकी कंपनी द्वारा किया गया है -
  • (अ) बोइंग
  • (ब) लॉकहीड मार्टिन
  • (स) नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन
  • (द) रेथियॉन
उत्तर : नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन
व्याख्या :
संयुक्त राज्य अमेरिका ने 22 जून 2025 को ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत ,ईरान के फोर्डो, नतांज़ और इस्फ़हान में स्थित तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी किया है। बी-2 बमवर्षकों ने फोर्डो और नतांज़ स्थलों पर बंकर बस्टर बम गिराए। बी-2 स्पिरिट दुनिया का सबसे महंगा सैन्य विमान है, जिसके विमान की कीमत 2.21 बिलियन डॉलर है। संयुक्त राज्य अमेरिका के नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन कॉरपोरेशन द्वारा केवल 21 ऐसे विमान बनाए गए हैं।
प्रश्न 15 2025 एशियाई पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत ने कुल कितने पदक जीते -
  • (अ) 13
  • (ब) 20
  • (स) 27
  • (द) 22
उत्तर : 27
व्याख्या :
भारतीय पैरा शटलरों ने एशिया पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में अपना दबदबा बनाते हुए 27- चार स्वर्ण, 10 रजत और 13 कांस्य पदक जीते। यह भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों का एशियाई चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। 2016 बीजिंग, चीन में आयोजित संस्करण में अपने 13 पदकों के रिकॉर्ड को बेहतर बनाया। 2025 एशिया पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडबल्यूएफ़) द्वारा थाईलैंड में 17 से 22 जून 2025 तक आयोजित की गई थी। पैरा बैडमिंटन में खिलाड़ियों को उनकी विकलांगता के आधार पर छह खेल वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है। छह खेल वर्ग हैं व्हील चेयर (डबल्यूएच)1, व्हील चेयर (डबल्यूएच) 2, स्टैंडिंग लोअर (एसएल) 3, स्टैंडिंग लोअर (एसएल) 4, स्टैंडिंग अपर (एसयू) 5 और स्टैंडिंग अपर (एसयू) 6।
प्रश्न 16 ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत अमेरिका ने ईरान में किस प्रकार के बम का इस्तेमाल किया -
  • (अ) परमाणु बम
  • (ब) क्रूज मिसाइल
  • (स) जीबीयू-57 बंकर बस्टर बम
  • (द) क्लस्टर बम
उत्तर : जीबीयू-57 बंकर बस्टर बम
व्याख्या :
संयुक्त राज्य अमेरिका ने 22 जून 2025 को ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत ,ईरान के फोर्डो, नतांज़ और इस्फ़हान में स्थित तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी किया है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने बी-2 रणनीतिक बमवर्षक विमान से इन परमाणु स्थलों पर जीबीयू--57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर (एमओपी) या बंकर बस्टर बम गिराए। यह इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रवेश को चिह्नित करता है, जिसकी शुरुआत 13 जून को इजरायल द्वारा ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ कोड नाम के तहत परमाणु और सैन्य स्थल पर हमला करने से हुई थी।
प्रश्न 17 एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान कितना लगाया है -
  • (अ) 6.3%
  • (ब) 6.7%
  • (स) 6.5%
  • (द) 6.0%
उत्तर : 6.5%
व्याख्या :
एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया है। रेटिंग्‍स एजेंसी ने मंगलवार को जारी एशिया प्रशांत आर्थिक परिदृश्य में सामान्य मानसून, कच्चे तेल की कम कीमतों और मौद्रिक नरमी को ध्यान में रखते हुए विकास दर के अनुमान में ये इजाफा किया है।
प्रश्न 18 अंबुबाची मेला किस शक्तिपीठ में आयोजित होता है -
  • (अ) वैष्णो देवी
  • (ब) कामाख्या देवी
  • (स) ज्वाला देवी
  • (द) कालिका माता
उत्तर : कामाख्या देवी
व्याख्या :
मां कामाख्या देवी के मंदिर में इस समय अंबुबाची मेला लगा हुआ है। देशभर से आए लाखों भक्त मां कामाख्या क्षेत्र में साधना में लीन हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि यह मेला तांत्रिक साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए प्रसिद्ध है और हर वर्ष लाखों श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं। अंबुबासी मेले में आस्था और प्रकृति के चक्र का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। शक्ति की उपासना और तांत्रिक परंपराओं के जीवंत प्रतीक अंबुबासी मेले का आयोजन मां कामाख्या धाम, गुवाहाटी में पूरे श्रद्धा-भाव से चल रहा है।
प्रश्न 19 एयर इंडिया फ्लाइट 182 ‘कनिष्क’ बम विस्फोट की कितनीवीं वर्षगांठ 2025 में मनाई गई -
  • (अ) 25वीं
  • (ब) 30वीं
  • (स) 35वीं
  • (द) 40वीं
उत्तर : 40वीं
व्याख्या :
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 23 जून 2025 को एयर इंडिया फ्लाइट 182 (कनिष्क) बम विस्फोट की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयरलैंड गणराज्य के कॉर्क में अहाकिस्ता मेमोरियल में आयोजित स्मारक सेवा में भाग लिया। कनिष्क नामक एयर इंडिया का विमान, जिसकी उड़ान संख्या 182 थी, 23 जून 1985 को मॉन्ट्रियल, कनाडा से लंदन और दिल्ली होते हुए मुंबई के लिए उड़ा था। जब यह विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर ,आयरलैंड के तट के पास स्थित अकाहिस्ता के पास था, तब इसमे विस्फोट हुआ और नष्ट हो गया। यह बम,विमान में कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादियों द्वारा लगाया गया था और इस आतंकवादी हमले में विमान में सवार सभी 329 लोग मारे गए थे।
प्रश्न 20 हाल ही में (जून 2025 में) संसद की प्राक्कलन समिति की स्थापना की कितनी वर्षगांठ पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया -
  • (अ) 50वीं
  • (ब) 60वीं
  • (स) 75वीं
  • (द) 100वीं
उत्तर : 75वीं
व्याख्या :
संसद और राज्य/संघ शासित प्रदेशों (यूटी) विधान निकायों की प्राक्कलन समितियों का राष्ट्रीय सम्मेलन 24 जून 2025 को महाराष्ट्र विधान भवन, मुंबई में संपन्न हुआ। प्राक्कलन समिति का राष्ट्रीय सम्मेलन भारत की संसद की प्राक्कलन समिति की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया गया था। सम्मेलन में संसद और सभी राज्य/संघ शासित प्रदेशों के विधायी निकायोंकी प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने भाग लिया। केवल तीन संघ शासित प्रदेशों - जम्मू और कश्मीर, दिल्ली और पुडुचेरी में विधायी निकाय हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 23 जून 2025 को संसद और राज्य/संघ शासित प्रदेशों (यूटी) विधान निकायों की प्राक्कलन समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने 24 जून 2025 को सम्मेलन का समापन सत्र संबोधित किया।सम्मेलन का विषय था - प्रशासन में दक्षता और मितव्ययिता सुनिश्चित करने के लिए बजट अनुमानों की प्रभावी निगरानी और समीक्षा में प्राक्कलन समिति की भूमिका।
प्रश्न 21 उल्लास - नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत भारत का हाल ही में (जून 2025 में) घोषित तीसरा पूर्ण कार्यात्मक साक्षर राज्य कौन-सा है -
  • (अ) मिजोरम
  • (ब) गोवा
  • (स) त्रिपुरा
  • (द) केरल
उत्तर : त्रिपुरा
व्याख्या :
पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, मिजोरम और गोवा के बाद पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता हासिल करने वाला भारत का तीसरा राज्य बन गया है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने राज्य की राजधानी अगरतला में आयोजित एक समारोह में यह घोषणा की। कालानुक्रमिक क्रम में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, मिजोरम और गोवा के बाद त्रिपुरा यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का चौथा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश है। सरकार द्वारा 1988 में शुरू किए गए राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के अनुसार कोई भी राज्य/संघ शासित प्रदेश (यूटी)को तभी पूर्ण साक्षर माना जाएगा अगर उनकी 90% से अधिक आबादी किसी भी भारतीय भाषा में पढ़, लिख सकती है और बुनियादी अंकगणित कर सकती है। 1991 में इस परिभाषा के तहत, केरल देश का पहला पूर्ण साक्षरता हासिल करने वाला पहला राज्य/यूटी बन गया था।
प्रश्न 22 ‘नव्या’ पायलट योजना का उद्देश्य है -
  • (अ) महिलाओं को मातृत्व लाभ देना
  • (ब) युवाओं को तकनीकी शिक्षा देना
  • (स) किशोरियों को गैर-पारंपरिक नौकरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण देना
  • (द) बच्चों को मुफ्त प्राथमिक शिक्षा देना
उत्तर : किशोरियों को गैर-पारंपरिक नौकरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण देना
व्याख्या :
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (एमडब्ल्यूसीडी), कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के साथ मिलकर एक नई पहल की शुरुआत करने जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में किशोरियों के कौशल विकास के लिए एक संयुक्त पायलट पहल ‘नव्या’–युवा किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के ज़रिए आकांक्षाओं का पोषण कार्यक्रम की की जाएगी। नव्या एक पायलट पहल है, जिसका मकसद 16-18 वर्ष की आयु की किशोरियों को कक्षा 10 की न्यूनतम योग्यता के साथ मुख्य रूप से गैर-पारंपरिक नौकरी भूमिकाओं में व्यावसायिक प्रशिक्षण मुहैया कराना है।
प्रश्न 23 भारत और फ्रांस के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का 2025 में कौन-सा संस्करण आयोजित किया गया -
  • (अ) चौथा
  • (ब) छठा
  • (स) सातवां
  • (द) आठवां
उत्तर : आठवां
व्याख्या :
भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास ‘शक्ति’ इस समय फ्रांस के कैंप लारजैक, ला कावेलरी में पूरी गति से जारी है। भारत व फ्रांस यहां अपने अत्याधुनिक हथियारों से कॉम्बैट व गोलाबारी का अभ्यास कर रहे हैं। यहां आधुनिक हवाई खतरों से निपटने के लिए दोनों पक्षों ने मिलकर ड्रोन-रोधी तकनीक पर भी प्रशिक्षण लिया। इस अभ्यास में आक्रामक ड्रोन को निष्क्रिय करने वाले अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म्स का लाइव प्रदर्शन किया गया है।
प्रश्न 24 ओक्लाहोमा सिटी थंडर ने 2025 में किस टीम को हराकर अपना पहला NBA खिताब जीता -
  • (अ) लॉस एंजेलिस लेकर्स
  • (ब) इंडियाना पेसर्स
  • (स) गोल्डन स्टेट वॉरियर्स
  • (द) बोस्टन सेल्टिक्स
उत्तर : इंडियाना पेसर्स
व्याख्या :
22 जून 2025 को ओक्लाहोमा सिटी थंडर ने इंडियाना पेसर्स को निर्णायक गेम 7 में 103–91 से हराकर अपना पहला NBA खिताब जीता, जो 2008 में सिएटल से ओक्लाहोमा आने के बाद उनकी पहली चैम्पियनशिप है। यह जीत न केवल टीम के लिए, बल्कि स्टार खिलाड़ी और NBA MVP शाई गिलजियस-अलेक्जेंडर के लिए भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि रही, जिन्हें फाइनल्स MVP चुना गया।
प्रश्न 25 PAN-बैंक खाता लिंकिंग की रियल-टाइम सुविधा किस संस्था द्वारा शुरू की गई है -
  • (अ) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
  • (ब) आयकर विभाग
  • (स) नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)
  • (द) नीति आयोग
उत्तर : नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)
व्याख्या :
भारत में कर-संबंधी प्रक्रियाओं की दक्षता और सटीकता को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने एक नया डिजिटल समाधान पेश किया है, जो एक उन्नत API (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस) के माध्यम से PAN और बैंक खाते का वास्तविक समय (रियल-टाइम) सत्यापन सक्षम बनाता है। यह पहल करदाताओं और सरकारी विभागों दोनों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिससे आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर वित्तीय सत्यापन प्रक्रियाएं सरल और तेज़ हो सकें।
प्रश्न 26 माया राजेश्वरन ने हाल ही में ITF J200 टेनिस टूर्नामेंट का खिताब कहाँ जीता -
  • (अ) फ्रांस
  • (ब) स्विट्जरलैंड
  • (स) भारत
  • (द) जर्मनी
उत्तर : जर्मनी
व्याख्या :
भारत की माया राजेश्‍वरन ने जर्मनी में आईटीएफ जे200 ग्‍लेडबेक टेनिस टूर्नामेंट में महिला सिंगल्‍स का खिताब जीत लिया है। 16 वर्षीय माया ने फाइनल में स्विटजरलैंड की नोलिया मान्‍ता को 6-2, 6-4 से हराया। यूरोप में माया का यह पहला आईटीएफ जूनियर खिताब है। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्‍होंने फ्रांस की डेफनी पेत्‍सी पेरिकार्ड को 6-2, 6-1 से हराया था। यह माया का कुल सातवां आईटीएफ जूनियर खिताब है।
प्रश्न 27 किस संस्थान ने सबसे बड़े स्वास्थ्य पेशेवर योग सत्र के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया -
  • (अ) एम्स, दिल्ली
  • (ब) पीजीआई, चंडीगढ़
  • (स) डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मोहाली
  • (द) मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज
उत्तर : डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मोहाली
व्याख्या :
पंजाब में, डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मोहाली ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा सबसे बड़े योग सत्र के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का नया खिताब हासिल किया। इस कार्यक्रम में डॉक्टरों, एमबीबीएस छात्रों, नर्सिंग छात्रों, पैरामेडिक्स और स्वास्थ्य पेशेवरों सहित 3003 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पिछले साल, पीजीआई, चंडीगढ़ ने 1924 स्वास्थ्य कर्मचारियों की भागीदारी के साथ एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का खिताब अपने नाम किया था।
प्रश्न 28 बजाज आलियांज की नई स्वास्थ्य बीमा योजना किस आधार पर मूल्य निर्धारण करती है -
  • (अ) राष्ट्रीय आय के आधार पर
  • (ब) राज्यवार (State-specific)
  • (स) आयु के आधार पर
  • (द) पेशे के आधार पर
उत्तर : राज्यवार (State-specific)
व्याख्या :
बजाज आलियांज द्वारा 20 जून 2025 को राज्यवार स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की शुरुआत भारत के स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नवाचार को दर्शाती है। भारत के विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य सेवा ढांचे, इलाज की लागत और रोगों के प्रकार में भारी भिन्नता है। ऐसे में यह पहल सस्ती और आवश्यकता-आधारित बीमा योजनाओं की मांग को पूरा करती है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें अभी तक बीमा नहीं मिला है क्योंकि प्रीमियम अधिक होता है। परंपरागत रूप से भारत में स्वास्थ्य बीमा “ज़ोन-आधारित प्रीमियम मॉडल” (मेट्रो, टियर I/II/III शहर) पर आधारित था।
प्रश्न 29 HAL को ISRO से SSLV निर्माण के लिए कितने करोड़ रुपये का अनुबंध प्राप्त हुआ है -
  • (अ) ₹411 करोड़
  • (ब) ₹511 करोड़
  • (स) ₹611 करोड़
  • (द) ₹711 करोड़
उत्तर : ₹511 करोड़
व्याख्या :
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने इसरो (ISRO) से स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) के निर्माण और व्यवसायीकरण (commercialisation) के लिए ₹511 करोड़ का टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (ToT) समझौता हासिल किया है। इस घोषणा को IN-SPACe (भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र) ने सफल निविदा प्रक्रिया के बाद सार्वजनिक किया। यह भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में वाणिज्यिक विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है। SSLV एक तीन-चरणों वाला प्रक्षेपण यान है, जिसे 500 किलोग्राम तक के उपग्रहों को लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में भेजने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
प्रश्न 30 ईरान की संसद ने अमेरिकी हमले के बाद किस जलडमरूमध्य को बंद करने की मंजूरी दी -
  • (अ) पनामा नहर
  • (ब) मालक्का जलडमरूमध्य
  • (स) सुज नहर
  • (द) होर्मुज जलडमरूमध्य
उत्तर : होर्मुज जलडमरूमध्य
व्याख्या :
ईरान की संसद ने उसके तीन परमाणु संयंत्रों पर अमरीकी बमबारी के बाद तेल के समुद्री जहाजों के प्रमुख मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की मंजूरी दे दी है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण अवरोध बिंदुओं में से एक है, जिसके माध्यम से वैश्विक तेल का पांचवां हिस्सा और दुनिया की तरलीकृत प्राकृतिक गैस आपूर्ति के एक तिहाई भाग की आवाजाही होती है। अब तक, अधिकांश विशेषज्ञ इस बात पर सहमत थे कि ईरान जलडमरूमध्य को बंद नहीं करेगा , लेकिन अमरीकी कार्रवाई ने इसे बदल दिया है। जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को अरब सागर और हिंद महासागर से जोड़ता है। सबसे संकरे बिंदु पर लगभग 33 किमी चौड़ा यह संकरा चैनल ईरान को अरब प्रायद्वीप से अलग करता है।
प्रश्न 31 अमेरिका द्वारा ईरान में किस बम का प्रयोग फार्दो परमाणु केंद्र पर किया गया -
  • (अ) B-61
  • (ब) Tomahawk
  • (स) GBU-57A/B MOP
  • (द) JDAM
उत्तर : GBU-57A/B MOP
व्याख्या :
अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनाल्‍ड ट्रम्‍प ने कहा है कि अमरीका ने ईरान में फार्दो, नतांज और इस्‍फहान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए हैं। बमों का पूरा पेलोड प्रमुख परमाणु केन्‍द्र फार्दो पर गिराया गया। रक्षा विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि इस हमले में जीबीयू-57ए मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर, “बंकर बस्टर” बम का इस्तेमाल किया गया था। GBU-57A/B मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर को बोइंग ने डिजाइन किया है और इसका निर्माण अमेरिकी वायुसेना ने किया है। इसे अमेरिकी वायुसेना के पास सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु बम कहा जाता है। GBU-57A/B मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर का वजन लगभग 14,000 किलोग्राम है - जो संयुक्त रूप से दो अफ्रीकी हाथियों के बराबर है। यह लगभग 20.5 फीट लंबा है और इसका व्यास 31.5 इंच है। इसका वारहेड, AFX-757 और PBXN-114 विस्फोटकों का मिश्रण है, जिसका वजन लगभग 2,500 किलोग्राम है।
प्रश्न 32 “तमाल” युद्धपोत किस देश से भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है -
  • (अ) फ्रांस
  • (ब) इज़राइल
  • (स) रूस
  • (द) अमेरिका
उत्तर : रूस
व्याख्या :
भारतीय नौसेना 1 जुलाई, 2025 को रूस के कैलिनिनग्राद में अपने नवीनतम, विध्वंसक और रडार से बच निकलने में सक्षम बहुउद्देशीय स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत का जलावतरण करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वीएडीएम संजय जे सिंह मुख्य अतिथि के रूप में इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। जलावतरण के महत्वपूर्ण अवसर पर भारत और रूस के कई उच्चस्तरीय सरकारी और रक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। “तमाल” नाम से जाना जाने वाला यह युद्धपोत पिछले दो दशकों में रूस से प्राप्त किये किए गए क्रिवाक श्रेणी के फ्रिगेट की श्रृंखला में आठवां घातक जंगी जलयान है। तमाल जहाज तुशील श्रेणी का ऐसा दूसरा युद्धपोत है, जो अपने पूर्ववर्ती जहाजों तलवार और तेग श्रेणी का उन्नत संस्करण व गोपनीयता से कार्य करने वाला जलपोत है।
प्रश्न 33 “विंग्स टू अवर होप्स – वॉल्यूम II” किसके भाषणों का संकलन है -
  • (अ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • (ब) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
  • (स) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • (द) विदेश मंत्री एस. जयशंकर
उत्तर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
व्याख्या :
‘‘विंग्स टू अवर होप्स - वॉल्यूम 2’’ 51 भाषणों का एक सावधानीपूर्वक संकलित संग्रह है, जो राष्ट्रपति मुर्मु के दूसरे वर्ष (अगस्त 2023 - जुलाई 2024) के दौरान उनके दृष्टिकोण, दर्शन और प्राथमिकताओं पर एक नजर डालता है। राष्ट्रपति भवन द्वारा संकलित और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित, यह पुस्तक शासन, समावेशिता और राष्ट्रीय आकांक्षाओं पर विकसित हो रहे विमर्श का वृत्तांत प्रस्तुत करने में अपने पूर्ववर्ती संस्करण का अनुसरण करती है।
प्रश्न 34 विश्व किडनी कैंसर दिवस 2025 की थीम क्या थी -
  • (अ) स्वस्थ जीवन के लिए किडनी
  • (ब) समय पर पहचान, बेहतर इलाज
  • (स) किडनी स्वास्थ्य को समझना
  • (द) कैंसर से जीवन की रक्षा
उत्तर : किडनी स्वास्थ्य को समझना
व्याख्या :
विश्व किडनी कैंसर दिवस एक वैश्विक मंच के रूप में कार्य करता है, जिसका उद्देश्य किडनी कैंसर जैसे जानलेवा लेकिन अक्सर अनदेखे रोग पर ध्यान केंद्रित करना है। हर साल जून के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी कैंसर दिवस मनाया जाता है। 2025 में यह दिवस 12 जून को मनाया गया, जिसका मुख्य विषय है — “किडनी स्वास्थ्य को समझना”।
प्रश्न 35 वियतनाम के वुंग ताऊ में आयोजित अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2025 में भारतीय महिला टीम ने कितने स्वर्ण पदक जीते -
  • (अ) दो
  • (ब) चार
  • (स) पाँच
  • (द) छह
उत्तर : चार
व्याख्या :
भारतीय महिला पहलवानों ने वियतनाम के वुंग ताऊ में अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण और पांच रजत सहित सभी 10 वर्गों में एक-एक पदक जीतकर टीम खिताब जीत लिया है। प्रियांशी प्रजापत (50 किग्रा), रीना (55 किग्रा), सृष्टि (68 किग्रा) और प्रिया (76 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। भारत की पांच अन्य पहलवानों ने भी फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन आखिर में उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। नेहा शर्मा (57 किग्रा), तन्वी (59 किग्रा), प्रगति (62 किग्रा), शिक्षा (65 किग्रा) और ज्योति बेरवाल (72 किग्रा) ने रजत पदक जीते जबकि हिनाबेन खलीफा (53 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किया।
प्रश्न 36 निप्पॉन कोए इंडिया के पहले भारतीय प्रबंध निदेशक कौन बने हैं -
  • (अ) आर. विश्वेश्वरन
  • (ब) संजीव मेहता
  • (स) जी. संपत कुमार
  • (द) गुरशरण राय बंसल
उत्तर : जी. संपत कुमार
व्याख्या :
जापान स्थित ID&E होल्डिंग्स की भारतीय शाखा निप्पॉन कोए इंडिया (Nippon Koei India – NKI) ने जी. संपथ कुमार को अपना प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय को इस शीर्ष पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, जो कंपनी की क्षेत्रीय विस्तार और स्थानीय नेतृत्व पर केंद्रित रणनीति को दर्शाता है।
प्रश्न 37 TVS मोटर ने iQube स्कूटर को किस देश में लॉन्च किया -
  • (अ) श्रीलंका
  • (ब) नेपाल
  • (स) इंडोनेशिया
  • (द) थाईलैंड
उत्तर : इंडोनेशिया
व्याख्या :
अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, TVS मोटर कंपनी ने इंडोनेशिया में आधिकारिक रूप से अपना iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च दक्षिण-पूर्व एशिया के तेजी से बढ़ते ईवी बाज़ार में कंपनी की एंट्री को दर्शाता है।
प्रश्न 38 MIT के पहले भारतीय-अमेरिकी प्रोवोस्ट कौन बने हैं -
  • (अ) जी. संपत कुमार
  • (ब) अनंता चंद्रकासन
  • (स) अशोक चंद्र
  • (द) नरेंद्र जाधव
उत्तर : अनंता चंद्रकासन
व्याख्या :
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने प्रोफेसर अनंता चंद्रकासन को अपना अगला प्रोवोस्ट नियुक्त किया है, जिससे वे इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले पहले भारतीय मूल के शिक्षाविद बन गए हैं।
प्रश्न 39 स्टारलिंक को भारत में किस सेवा के लिए लाइसेंस मिला है -
  • (अ) मोबाइल नेटवर्क
  • (ब) सैटेलाइट टीवी
  • (स) उपग्रह आधारित इंटरनेट
  • (द) 5G सेवा
उत्तर : उपग्रह आधारित इंटरनेट
व्याख्या :
एलन मस्क की स्टारलिंक को देश में उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए आधिकारिक लाइसेंस मिल गया है। यह घोषणा संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। यह निर्णय विशेष रूप से दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों में भारत की डिजिटल खाई को पाटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पहले मार्च 2025 में जियो प्लेटफॉर्म्स और भारती एयरटेल ने स्टारलिंक सेवाओं की तैनाती के लिए स्पेसएक्स से साझेदारी की घोषणा की थी।
प्रश्न 40 होंडा की पुनः प्रयोज्य रॉकेट परीक्षण किस देश में हुआ -
  • (अ) भारत
  • (ब) अमेरिका
  • (स) जापान
  • (द) चीन
उत्तर : जापान
व्याख्या :
जापानी ऑटोमोबाइल दिग्गज होंडा (Honda) ने अपनी पहली पुन: प्रयोज्य (Reusable) रॉकेट का सफल लॉन्च और लैंडिंग परीक्षण 17 जून 2025 को किया। यह परीक्षण जापान के होक्काइडो प्रांत के टाइकी टाउन स्थित होंडा के लॉन्च केंद्र (जिसे “स्पेस टाउन” भी कहा जाता है) पर हुआ। यह परीक्षण होंडा की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में आधिकारिक एंट्री को चिह्नित करता है और यह कंपनी को SpaceX और Blue Origin जैसी कंपनियों के साथ उसी लीग में ला खड़ा करता है। यह अमेरिका और चीन के बाहर पहली बार किसी कंपनी द्वारा सफल पुन: प्रयोज्य रॉकेट परीक्षण है।
प्रश्न 41 ऊर्जा बदलाव सूचकांक 2025 में भारत की रैंक क्या रही -
  • (अ) 60
  • (ब) 63
  • (स) 71
  • (द) 81
उत्तर : 71
व्याख्या :
विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum – WEF) ने 18 जून 2025 को अपना वार्षिक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक (Energy Transition Index – ETI) जारी किया। इसमें भारत को 118 देशों में से 71वां स्थान प्राप्त हुआ है, जो पिछले वर्ष (2024) के 63वें स्थान से 8 स्थान नीचे है। हालांकि भारत ने ऊर्जा दक्षता, स्वच्छ ऊर्जा निवेश और नियामक सुधारों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है, फिर भी यह रैंकिंग में गिरावट आई है। यह सूचकांक, जो ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता और समानता में उनके प्रदर्शन के आधार पर 118 देशों को रैंक करता है, स्वीडन, फ़िनलैंड और डेनमार्क को शीर्ष पर रखता है।
प्रश्न 42 फाल्कन 2000 जेट का निर्माण भारत में कहाँ किया जाएगा -
  • (अ) बेंगलुरु
  • (ब) नागपुर
  • (स) चेन्नई
  • (द) हैदराबाद
उत्तर : नागपुर
व्याख्या :
रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर लिमिटेड (RAL) — जो कि रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की एक अनुषंगी कंपनी है — और फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन ने एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत फाल्कन 2000 बिज़नेस जेट का निर्माण अब महाराष्ट्र के नागपुर में किया जाएगा। यह घोषणा 18 जून 2025 को पेरिस एयर शो में की गई और यह पहली बार है जब डसॉल्ट अपने किसी फाल्कन विमान का उत्पादन फ्रांस के बाहर कर रहा है। इसके साथ भारत विश्व का पांचवां देश होगा जो बिज़नेस जेट निर्माण में सक्षम होगा।
प्रश्न 43 SBI फाउंडेशन द्वारा “क्रिया” कार्यक्रम को किस राज्य में लागू किया गया है -
  • (अ) महाराष्ट्र
  • (ब) उत्तर प्रदेश
  • (स) कर्नाटक
  • (द) ओडिशा
उत्तर : कर्नाटक
व्याख्या :
ग्रामीण कर्नाटक में विज्ञान शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से, प्रयोगा इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन रिसर्च ने एसबीआई फाउंडेशन और एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट प्रा. लि. के साथ साझेदारी की है, ताकि अपने अनुभवात्मक ‘क्रिया’ कार्यक्रम का विस्तार रायचूर ज़िले के 12 सरकारी स्कूलों तक किया जा सके। यह पहल एसबीआई फाउंडेशन के “इंटीग्रेटेड लर्निंग मिशन (ILM)” के तहत “रीइमेज़निंग साइंस एजुकेशन” शीर्षक से शुरू की गई है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है और कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों में जिज्ञासा, आलोचनात्मक सोच और वैज्ञानिक कौशल को विकसित करने का लक्ष्य रखती है।
प्रश्न 44 ‘JAIHIND योजना’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
  • (अ) ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान शिक्षा का प्रचार
  • (ब) अनुसूचित जनजाति के छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा और CUET की तैयारी में सहायता
  • (स) तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना
  • (द) अनुसंधान के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना
उत्तर : अनुसूचित जनजाति के छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा और CUET की तैयारी में सहायता
व्याख्या :
दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए JAIHIND योजना (Janajati Immersive Holistic Intervention for Novel Development) शुरू की है, जिसका उद्देश्य देशभर के अनुसूचित जनजाति (ST) समुदायों के छात्रों को मूल कंप्यूटर शिक्षा और उच्च शिक्षा की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है। विशेष रूप से यह योजना कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की तैयारी पर केंद्रित है, जिससे कक्षा 9 से 12 तक के छात्र डिजिटल और शैक्षणिक बाधाओं को पार कर सकें। 18 जून 2025 को JAIHIND योजना की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें मणिपुर के उखरूल जिले से आए 25 ST छात्रों का पहला बैच प्रशिक्षण के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचा।
प्रश्न 45 “सिटी एक्सेलेरेटर प्रोग्राम” किस योजना के अंतर्गत शुरू किया गया है -
  • (अ) प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
  • (ब) पीएम कुसुम योजना
  • (स) पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना
  • (द) प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना
उत्तर : पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना
व्याख्या :
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के सचिव श्री संतोष कुमार सारंगी (भा.प्र.से.) ने अटल अक्षय ऊर्जा भवन, नई दिल्ली में आयोजित नवीकरणीय ऊर्जा कार्यबल के लिए कौशल विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान सिटी एक्सेलेरेटर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम शक्ति सस्टेनेबल एनर्जी फाउंडेशन (एसएसईएफ) के सहयोग से किया जा रहा है। सिटी एक्सेलेरेटर प्रोग्राम पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना (पीएमएसजीएमबीवाई) के तहत एक प्रमुख पहल है। यह विश्व की सबसे बड़ी घरेलू रूफटॉप सोलर (आरटीएस) योजना है। इसका उद्देश्य भारतीय शहरों में आरटीएस को तेज़ी से अपनाना है।
प्रश्न 46 “इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स स्टार्ट-अप चैलेंज” का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देना
  • (ब) ग्रामीण शिक्षा में सुधार
  • (स) सौर और वितरित ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना
  • (द) जलवायु परिवर्तन पर शोध करना
उत्तर : सौर और वितरित ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना
व्याख्या :
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स स्टार्ट-अप चैलेंज शुरू किया है। इसका उद्देश्य भारत के रूफटॉप सौर और वितरित ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र में तेजी लाना है। स्टार्ट-अप चैलेंज नवप्रवर्तकों और स्टार्टअप्स से आवेदन आमंत्रित करता है, जो चार प्रमुख श्रेणियों – सामर्थ्य, लचीलापन, समावेशिता और पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करता है।
प्रश्न 47 बीएसएनएल ने हाल ही में किस नई सेवा का सॉफ्ट लॉन्च किया है -
  • (अ) बीएसएनएल 4G+ नेटवर्क
  • (ब) बीएसएनएल क्वांटम 5G FWA
  • (स) बीएसएनएल हाइब्रिड ब्रॉडबैंड
  • (द) बीएसएनएल डिजिटल टेलीफोनी
उत्तर : बीएसएनएल क्वांटम 5G FWA
व्याख्या :
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 18 जून, 2025 को हैदराबाद में बीएसएनएल क्वांटम 5जी एफडब्ल्यूए के सॉफ्ट लॉन्च की घोषणा की। यह स्वदेशी सेवा, बिना सिम फिक्स्ड-वायरलेस-एक्सेस समाधान 5जी रेडियो पर फाइबर जैसी गति प्रदान करती है। इस सेवा का उद्घाटन बीएसएनएल के अमीरपेट एक्सचेंज में बीएसएनएल/एमटीएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री ए. रॉबर्ट जे. रवि ने किया।
प्रश्न 48 इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) को किस मंत्रालय ने डिजिटल भुगतान पुरस्कार प्रदान किया -
  • (अ) संचार मंत्रालय
  • (ब) वित्त मंत्रालय
  • (स) डाक विभाग
  • (द) इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय
उत्तर : वित्त मंत्रालय
व्याख्या :
संचार मंत्रालय के डाक विभाग के तहत 100 प्रतिशत भारत सरकार के स्वामित्व वाली इकाई इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) को देश भर में डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन के विस्तार में इसके उत्कृष्ट योगदान के लिए वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस), वित्त मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित डिजिटल भुगतान पुरस्कार 2024-25 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन और पंकज चौधरी, राज्य मंत्री (वित्त) द्वारा प्रदान किया गया।
प्रश्न 49 देश की पहली योग नीति किस राज्य में लागू की गई -
  • (अ) उत्तर प्रदेश
  • (ब) उत्तराखंड
  • (स) आंध्र प्रदेश
  • (द) हिमाचल प्रदेश
उत्तर : उत्तराखंड
व्याख्या :
देश में पहली योग नीति उत्तराखंड में जारी की गई। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि यह नीति उत्तराखंड को योग और आरोग्‍य के क्षेत्र में वैश्विक राजधानी बनाने के उद्देश्‍य के साथ तैयार की गई है। उन्‍होंने अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर गैरसैण में आयोजित एक समारोह में कहा कि राज्‍य में योग और ध्‍यान केंद्र विकसित करने के लिए 20 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता दी जा रही है।
प्रश्न 50 विशाखापत्तनम में आयोजित योग दिवस समारोह ने कौन-कौन से दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए -
  • (अ) सबसे लंबा सूर्य नमस्कार सत्र और सबसे बड़ी महिला सभा
  • (ब) सबसे बड़ी खुली हवा में योग सभा और सामूहिक सूर्य नमस्कार सत्र
  • (स) सबसे बड़ा ध्यान सत्र और सबसे बड़ी छात्र सभा
  • (द) सबसे लंबा योग सत्र और सबसे तेज योग प्रदर्शन
उत्तर : सबसे बड़ी खुली हवा में योग सभा और सामूहिक सूर्य नमस्कार सत्र
व्याख्या :
विशाखापत्तनम में योग दिवस समारोह ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किए हैं, जो आंध्र प्रदेश और राष्ट्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम में आरके बीच से भीमुनिपट्टनम तक 28 किलोमीटर के तटीय क्षेत्र में एक भव्य योग सत्र का नेतृत्व किया। यहाँ 3 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने एक साथ योग किया। जिसने एक ही खंड में सबसे बड़ी खुली हवा में योग सभा का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसके अतिरिक्त, 20 जून को सामूहिक सूर्य नमस्कार सत्र के लिए एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया, जहाँ 22 हजार एक सौ 22 आदिवासी छात्रों ने विशाखापत्तनम में आंध्र विश्वविद्यालय में आसन किया।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill