CA Quiz : 17-19 June 2025
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 हाल ही में (जून 2025 में) दिव्या देशमुख ने फिडे ब्लिट्ज सेमीफाइनल में किस शीर्ष खिलाड़ी को हराया -
-
- (अ) एना मुज़िचुक
- (ब) होउ यिफान
- (स) जु झोंग
- (द) कोनेरू हम्पी
उत्तर : होउ यिफान
व्याख्या :
फिडे विश्व रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के दूसरे चरण के ब्लिट्ज सेमीफाइनल में दिव्या देशमुख ने जीत दर्ज की। दिव्या ने दुनिया की नबंर-1 खिलाड़ी चीनी ग्रैंडमास्टर होउ यिफान को शिकस्त दी, जिसके बाद पीएम मोदी ने उनको सराहा है। ‘हेक्सामाइंड शतरंज क्लब’ का प्रतिनिधित्व करते हुए, 18 वर्षीय दिव्या ने 74 चालों के रोमांचक मुकाबले में यिफान को शिकस्त दी है।
- प्रश्न 2 DPIIT ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए किस डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ समझौता किया -
-
- (अ) इंडिया स्टार्टअप्स
- (ब) योर स्टोरी
- (स) न्यू इंडिया स्टोरी
- (द) टेक इनोवेटर्स
उत्तर : योर स्टोरी
व्याख्या :
देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने योर स्टोरी प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किया है। बता दें कि योर स्टोरी एक देश की प्रमुख निजी डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जो स्टार्टअप, उद्यमिता और नवाचार से जुड़ी कहानियों और संसाधनों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय है।
- प्रश्न 3 QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में भारत के कितने संस्थानों को स्थान मिला -
-
- (अ) 11
- (ब) 54
- (स) 29
- (द) 118
उत्तर : 54
व्याख्या :
क्यू एस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में रिकॉर्ड 54 भारतीय संस्थानों को स्थान मिला है। इस रैंकिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली, देश का शीर्ष रैंक वाला संस्थान है। दुनिया भर के उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग के नये संस्करण में आईआईटी दिल्ली की रैंकिंग 123वें स्थान पर है। पहले यह रैंकिंग 150 थी। यह संस्थान द्वारा हासिल की गई अब तक की सर्वोच्च क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग भी है। साथ ही इस रैंकिंग में अमेरिका, इंग्लैंड और चीन के बाद भारत के सबसे ज्यादा शिक्षण संस्थान क्यूएस रैंकिंग में शामिल है।
- प्रश्न 4 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईपीआईसी कार्ड डिलीवरी की समय-सीमा कितनी निर्धारित की गई है -
-
- (अ) 30 दिन
- (ब) 10 दिन
- (स) 20 दिन
- (द) 15 दिन
उत्तर : 15 दिन
व्याख्या :
मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) की तेजी से डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने एक नई मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) शुरू की है, जिससे मतदाता सूची में किसी भी अद्यतन के 15 दिनों के भीतर ईपीआईसी की डिलीवरी संभव हो सकेगी, जिसमें किसी मतदाता का नया नामांकन या मौजूदा मतदाता के किसी भी विवरण में बदलाव शामिल है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, यह पहल मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा निर्वाचन आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर मतदाताओं की सुविधा के लिए ईसीआई द्वारा किए जा रहे विभिन्न उपायों के अनुरूप है।
- प्रश्न 5 प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत तीसरी बैठक में कितने घरों को मंजूरी दी गई -
-
- (अ) लगभग 1 लाख
- (ब) लगभग 3 लाख
- (स) लगभग 2.35 लाख
- (द) लगभग 50 हजार
उत्तर : लगभग 2.35 लाख
व्याख्या :
केंद्रीय मंजूरी एवं निगरानी समिति की बुधवार को हुई तीसरी बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत निर्माण के लिए लगभग 2.35 लाख घरों को मंजूरी दी गई है। बैठक में नौ राज्यों असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कुल 2,34,864 घरों की स्वीकृति दी गई। आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस प्रकार पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत अब तक स्वीकृत घरों की कुल संख्या सात लाख के आंकड़े को पार कर गई है।
- प्रश्न 6 IEA की रिपोर्ट के अनुसार, बिजली उत्पादन क्षमता में भारत किस स्थान पर है -
-
- (अ) पहला
- (ब) दूसरा
- (स) तीसरा
- (द) चौथा
उत्तर : तीसरा
व्याख्या :
इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत पिछले पांच वर्षों में बिजली उत्पादन क्षमता में सबसे तेज वृद्धि दर्ज करने वाले देशों में तीसरे स्थान पर रहा है। वहीं भारत से आगे सिर्फ चीन और अमेरिका हैं। IEA ने कहा कि भारत में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसकी वजह है शहरी और ग्रामीण इलाकों में तेजी से निर्माण, घरों में एयर कंडीशनर और अन्य उपकरणों का बढ़ता उपयोग, और औद्योगिक क्षेत्रों की ऊर्जा जरूरतें हैं। इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए देश ने सभी ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन में तेजी से विस्तार किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस विकास का प्रमुख कारण रिन्यूएबल एनर्जी (अक्षय ऊर्जा) पर दिया गया जोर है। खासकर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारी निवेश देखने को मिला है। पिछले पांच वर्षों में भारत में गैर-जीवाश्म ईंधन (Non-Fossil Fuel) में हुए कुल निवेश का आधे से अधिक हिस्सा सिर्फ सौर ऊर्जा परियोजनाओं में हुआ। वहीं 2024 में देश के बिजली क्षेत्र में कुल निवेश का 83% हिस्सा स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) परियोजनाओं में गया। इसके साथ ही, भारत 2024 में स्वच्छ ऊर्जा के लिए डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टिट्यूशंस (DFI) से सबसे ज्यादा वित्तीय सहायता पाने वाला देश बना।
- प्रश्न 7 हाल ही में (जून 2025 में) भारत और फ्रांस के बीच आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम क्या है -
-
- (अ) शक्ति
- (ब) मित्रता
- (स) विजय
- (द) संकल्प
उत्तर : शक्ति
व्याख्या :
भारत और फ्रांस के बीच 8वां संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति फ्रांस के ला कैवेलरी में शुरू हुआ। भारतीय सेना की टुकड़ी में 90 सैन्य कर्मी शामिल हैं। इसका नेतृत्व जम्मू-कश्मीर राइफल्स की बटालियन कर रही है। फ्रांस की सेना की टुकड़ी में भी 90 सैन्य कर्मी शामिल हैं। अभ्यास शक्ति भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच द्विवार्षिक स्तर पर आयोजित किया जाने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
- प्रश्न 8 सिकल सेल रोग से जुड़ी दवा विकसित करने की प्रतियोगिता किस मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही है -
-
- (अ) स्वास्थ्य मंत्रालय
- (ब) जनजातीय कार्य मंत्रालय
- (स) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
- (द) मानव संसाधन विकास मंत्रालय
उत्तर : जनजातीय कार्य मंत्रालय
व्याख्या :
जनजातीय कार्य मंत्रालय, दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स के साथ मिलकर सिकल सेल रोग के उपचार के लिए दवा विकसित करने की एक प्रतियोगिता आयोजित करेगा। सिकल सेल रोग का जनजातीय क्षेत्रों में काफी प्रकोप है। प्रतियोगिता में चुने गए प्रस्ताव को 10 करोड़ रुपये तक का वित्त पोषण किया जाएगा। सिकल सेल रोग एक आनुवंशिक रक्त विकार है जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं असामान्य आकार की हो जाती हैं। ये कोशिकाएं कठोर और चिपचिपी होती हैं, जिससे वे रक्त वाहिकाओं में फंसकर रक्त के प्रवाह को बाधित कर सकती हैं। प्रतिवर्ष 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को इस रोग, इसके प्रभाव और शीघ्र निदान और प्रबंधन के महत्व के बारे में जागरुक करना है।
- प्रश्न 9 गूगल का एशिया-प्रशांत क्षेत्र का पहला सुरक्षा इंजीनियरिंग केंद्र कहाँ खोला गया -
-
- (अ) मुंबई
- (ब) बेंगलुरु
- (स) नई दिल्ली
- (द) हैदराबाद
उत्तर : हैदराबाद
व्याख्या :
गूगल ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र का अपना पहला और विश्व का चौथा सुरक्षा इंजीनियरिंग केंद्र हैदराबाद में खोला है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने औपचारिक रूप से इस केंद्र का उद्घाटन किया। गूगल सुरक्षा इंजीनियरिंग केंद्र-जीसेक का शुभारंभ 17 जून को दिल्ली में तकनीकी दिग्गज गूगल के “भारत के ए.आई. संचालित कायाकल्प के लिए सुरक्षा चार्टर” के अनावरण के साथ हुआ। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जीसेक उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने, उद्यम और सरकारी बुनियादी ढांचे को सुरक्षित करने और जिम्मेदार ए.आई. के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगा।
- प्रश्न 10 ‘प्रतिभा सेतु’ पोर्टल किस संस्था द्वारा शुरू किया गया है -
-
- (अ) SSC
- (ब) UGC
- (स) UPSC
- (द) AICTE
उत्तर : UPSC
व्याख्या :
सालों तक यूपीएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बाद भी मेरिट में जगह पाने से चूके प्रतिभाशाली युवाओं को दूसरे क्षेत्रों में नौकरी दिलवाने में यूपीएससी मदद करेगा। इसके लिए यूपीएससी ने 'प्रतिभा सेतु' पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल के जरिये मंत्रालय, सार्वजनिक उपक्रम, स्वायत्त निकाय और प्राइवेट कंपनियों जैसे सत्यापित नियोक्ता उन उम्मीदवारों से जुड़ सकेंगे, जो परीक्षा के सभी चरणों से गुजरने के बावजूद मेरिट में नहीं आ पाए। 10 हजार उम्मीदवारों का डेटा पोर्टल पर है। पंजीकृत संस्थान उम्मीदवारों की उम्र, योग्यता, संपर्क ब्योरा देख सकेंगे। कंपनियां और संगठन इन्हें शॉर्टलिस्ट कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
- प्रश्न 11 हाल ही में (जून 2025 में) श्री राम बहादुर राय को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया -
-
- (अ) पद्म श्री
- (ब) भारत रत्न
- (स) पद्म विभूषण
- (द) पद्म भूषण
उत्तर : पद्म भूषण
व्याख्या :
दिग्गज पत्रकार और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राम बहादुर राय को गृह मंत्रालय के महानिदेशक श्री सतपाल चौहान ने 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया। इस सम्मान में भारत के राष्ट्रपति के हस्ताक्षर और मुहर वाला प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार पदक शामिल था। चूंकि श्री राय राष्ट्रपति भवन में आयोजित आधिकारिक पद्म पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे, इसलिए श्री चौहान ने निदेशक श्री पांडे प्रदीप कुमार और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आईजीएनसीए कार्यालय में पुरस्कार प्रदान किया।
- प्रश्न 12 ‘ऑपरेशन सिंधु’ किस देश से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाया गया -
-
- (अ) इराक
- (ब) ईरान
- (स) सूडान
- (द) अफगानिस्तान
उत्तर : ईरान
व्याख्या :
भारत के ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत युद्धग्रस्त ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्र सकुशल स्वदेश पहुंच गए। इन्हें ईरान से पहले अर्मेनिया पहुंचाया गया। वहां से फ्लाइट 6E 9487 से नई दिल्ली लाया गया। इनकी पहली उड़ान आज गुरुवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी पहुंची। इनको ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने अर्मेनिया पहुंचाने में मदद की। भारत ने ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया।
- प्रश्न 13 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्रोएशिया यात्रा के दौरान कितने समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए -
-
- (अ) दो
- (ब) तीन
- (स) चार
- (द) पाँच
उत्तर : चार
व्याख्या :
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी की क्रोएशिया यात्रा के दौरान भारत और क्रोएशिया ने चार समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जो क्रोएशिया में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण कदम है। पहला समझौता ज्ञापन कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग पर केंद्रित है। दूसरा समझौता वर्ष 2026-2030 तक सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम से संबंधित है। तीसरा समझौता क्रोएशिया के विज्ञान, शिक्षा और युवा मंत्रालय तथा भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सहयोग के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करता है। चौथा समझौता ज़ाग्रेब विश्वविद्यालय में हिंदी की चेयर की स्थापना के लिए है।
- प्रश्न 14 पद्मश्री मारुति चितमपल्ली को किस उपनाम से जाना जाता था -
-
- (अ) वान रक्षक
- (ब) वन गुरु
- (स) अरण्य ऋषि
- (द) प्रकृति सेवी
उत्तर : अरण्य ऋषि
व्याख्या :
जाने-माने पर्यावरणविद्, वन्यजीव विशेषज्ञ और पद्मश्री मारुति चितमपल्ली का 93 वर्ष की आयु में महाराष्ट्र के सोलापुर में आयु संबंधी रोगों के कारण निधन हो गया। उन्हें ‘अरण्य ऋषि’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने अपना जीवन वन, वन्यजीव और साहित्य संरक्षण को समर्पित कर दिया। चितमपल्ली को इस वर्ष 30 अप्रैल को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। चितमपल्ली ने 36 वर्षों की वन विभाग की सेवा के दौरान शोध और दस्तावेज़ीकरण के लिए पूरे देश में पांच लाख किलोमीटर से अधिक की यात्राएं की।
- प्रश्न 15 “सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी दिवस” किस तारीख को मनाया जाता है -
-
- (अ) 18 अप्रैल
- (ब) 5 जून
- (स) 18 जून
- (द) 21 जुलाई
उत्तर : 18 जून
व्याख्या :
गैस्ट्रोनॉमी, जिसे अक्सर भोजन की कला कहा जाता है, केवल खाना पकाने तक सीमित नहीं है। यह किसी क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक पाक विरासत को दर्शाता है। चाहे वह बैंकॉक की सड़क पर मिलने वाला स्ट्रीट फूड हो या मोरक्को का कोई पारंपरिक स्टू — गैस्ट्रोनॉमी एक स्थान और उसके लोगों की कहानी कहती है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 जून को “सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी दिवस” के रूप में घोषित किया, जिसे A/RES/71/246 प्रस्ताव के तहत 21 दिसंबर 2016 को अपनाया गया था।
- प्रश्न 16 पोल वॉल्ट में 6.28 मीटर की छलांग लगाकर 12वीं बार विश्व रिकॉर्ड किसने बनाया -
-
- (अ) नील्सन ओब्रायन
- (ब) आर्मंड डुप्लांटिस
- (स) जॉन कैम्पबेल
- (द) वेस्ली हिल्टन
उत्तर : आर्मंड डुप्लांटिस
व्याख्या :
स्वीडन के पोल वॉल्ट स्टार आर्मंड डुप्लांटिस ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है, जब उन्होंने 15 जून 2025 को स्टॉकहोम में आयोजित डायमंड लीग मीट के दौरान 6.28 मीटर की जबरदस्त छलांग लगाकर अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह कारनामा उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में कर दिखाया, और यह 12वीं बार है जब डुप्लांटिस ने पोल वॉल्ट में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
- प्रश्न 17 अंकिता रैना ने किस देश की एलिस रोबे के साथ मिलकर गुइमारेस आईटीएफ डबल्स खिताब जीता -
-
- (अ) जर्मनी
- (ब) जापान
- (स) फ्रांस
- (द) पुर्तगाल
उत्तर : फ्रांस
व्याख्या :
भारत की टेनिस स्टार अंकिता रैना ने फ्रांस की एलिस रॉब के साथ मिलकर गुइमारेस, पुर्तगाल में आयोजित $40,000 आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट का डबल्स खिताब 15 जून 2025 को जीत लिया। चौथी वरीय इस जोड़ी ने तीसरी वरीय जापानी जोड़ी हिरोमी अबे और कनाको मोरिसाकी को रोमांचक मुकाबले में 1-6, 6-4, [10-8] से हराकर शानदार वापसी की।
- प्रश्न 18 टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS) किस यूरोपीय बैंक के साथ मिलकर वित्तीय प्रणाली को स्वचालित बना रहा है -
-
- (अ) यूरोपीय केंद्रीय बैंक
- (ब) काउंसिल ऑफ यूरोप डेवलपमेंट बैंक (CEB)
- (स) वर्ल्ड बैंक
- (द) एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक
उत्तर : काउंसिल ऑफ यूरोप डेवलपमेंट बैंक (CEB)
व्याख्या :
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS) ने काउंसिल ऑफ यूरोप डेवलपमेंट बैंक (CEB), जो पेरिस में स्थित है, के साथ साझेदारी की है ताकि बैंक के जटिल वित्तीय लेनदेन को अधिक कुशल और पारदर्शी बनाया जा सके। इस सहयोग के तहत, TCS अपनी AI-संचालित समाधान प्रणाली ‘TCS BaNCS™ for Reconciliations’ को लागू करेगा, जो CEB की मिलान प्रक्रिया (reconciliation processes) को स्वचालित और आधुनिक बनाने में मदद करेगा।
- प्रश्न 19 OpenAI को अमेरिकी रक्षा विभाग से किस उद्देश्य के लिए 200 मिलियन डॉलर का अनुबंध मिला है -
-
- (अ) सौर ऊर्जा अनुसंधान के लिए
- (ब) सैन्य AI उपकरणों के विकास हेतु
- (स) स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई के लिए
- (द) साइबर सुरक्षा प्रणाली के लिए
उत्तर : सैन्य AI उपकरणों के विकास हेतु
व्याख्या :
OpenAI, जो ChatGPT का निर्माता है, को अमेरिकी रक्षा विभाग (U.S. Department of Defense) द्वारा $200 मिलियन (लगभग ₹1,670 करोड़) का अनुबंध प्रदान किया गया है। यह अनुबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य अभियानों के लिए उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) उपकरणों के विकास के उद्देश्य से किया गया है। 16 जून 2025 को पेंटागन द्वारा इस सौदे की घोषणा की गई, जो जुलाई 2026 तक चलेगा और मुख्य रूप से वॉशिंगटन डी.सी. के आस-पास संचालित होगा।
- प्रश्न 20 एशियाई विकास बैंक (ADB) ने नेपाल के लिए वर्ष 2025-2029 की किस योजना के तहत 2.3 बिलियन डॉलर की घोषणा की है -
-
- (अ) अंतर्राष्ट्रीय विकास रणनीति
- (ब) कंट्री पार्टनरशिप स्ट्रेटजी (CPS)
- (स) नेपाल पुनर्निर्माण योजना
- (द) ग्रोथ स्पेशल इकोनॉमिक स्कीम
उत्तर : कंट्री पार्टनरशिप स्ट्रेटजी (CPS)
व्याख्या :
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने नेपाल के लिए वर्ष 2025-2029 के लिए एक नई कंट्री पार्टनरशिप स्ट्रेटजी (सीपीएस) शुरू की है, जिसमें 2.3 बिलियन डॉलर के रियायती आर्थिक सहयोग देने की बात कही गई है। नेपाल अल्प विकसित देशों की श्रेणी से विकासशील देशों की श्रेणी मे ज़ाने वाला है। इसी अवस्था को देखते हुए नेपाल को एशियाई विकास बैंक की तरफ से नए तरीके से आर्थिक सहायता देने की रणनीति बनाई गई है।
- प्रश्न 21 महाराष्ट्र सरकार के आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक हिंदी किस रूप में पढ़ाई जाएगी -
-
- (अ) प्रथम भाषा
- (ब) द्वितीय भाषा
- (स) वैकल्पिक भाषा
- (द) तीसरी भाषा
उत्तर : तीसरी भाषा
व्याख्या :
महाराष्ट्र में भाषा पर विवाद के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में कक्षा 1 से 5 तक मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में तीसरी भाषा के रूप में हिंदी अनिवार्य होगी। बुधवार को महाराष्ट्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर आदेश जारी किया है।
- प्रश्न 22 दिव्यांगजनों के लिए समावेशी शिक्षा के लिए त्रिपक्षीय समझौता किन संस्थानों के बीच हुआ -
-
- (अ) NIOS, UGC, CBSE
- (ब) NCERT, DEPwD, AICTE
- (स) DEPwD, NIOS, NCERT
- (द) NITI Aayog, NCERT, NSDC
उत्तर : DEPwD, NIOS, NCERT
व्याख्या :
नई दिल्ली में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
- प्रश्न 23 मिजोरम सरकार ने भाषिणी के साथ किस उद्देश्य के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
-
- (अ) बुनियादी ढांचे के विकास के लिए
- (ब) बहुभाषी शासन को बढ़ावा देने के लिए
- (स) पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए
- (द) ई-कॉमर्स को सशक्त बनाने के लिए
उत्तर : बहुभाषी शासन को बढ़ावा देने के लिए
व्याख्या :
समावेशी डिजिटल शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, डिजिटल इंडिया भाषिणी डिविजन (डीआईबीडी) और मिजोरम सरकार ने बहुभाषी शासन को बढ़ावा देने और मिजो समुदाय को उनकी मूल भाषा में भाषा प्रौद्योगिकी के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
- प्रश्न 24 एनेसी इंटरनेशनल एनिमेशन फेस्टिवल 2025 में किस भारतीय फिल्म को जूरी सम्मान मिला -
-
- (अ) जंगल बुक
- (ब) देसी ऊन
- (स) माटी की गूंज
- (द) भारतीय परछाई
उत्तर : देसी ऊन
व्याख्या :
फिल्म निर्माता सुरेश एरियात की एनीमेशन फिल्म देसी ऊन ने फ्रांस में एनेसी इंटरनेशनल एनिमेशन फेस्टिवल 2025 में सर्वश्रेष्ठ कमीशन फिल्म के लिए जूरी सम्मान जीतकर भारतीय एनीमेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई है। हाल ही में मुंबई में आयोजित वर्ल्ड ऑडियो, वीडियो और एंटरटेनमेंट समिट-वेव्स 2025 में इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब दिया गया।
- प्रश्न 25 पंचायती राज मंत्रालय ने भाषिणी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किस उद्देश्य से किए -
-
- (अ) किसानों की आय दोगुनी करने के लिए
- (ब) पंचायतों में बहुभाषी ई-गवर्नेंस के लिए
- (स) पंचायत कर्मियों की भर्ती के लिए
- (द) ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए
उत्तर : पंचायतों में बहुभाषी ई-गवर्नेंस के लिए
व्याख्या :
पंचायती राज मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत नेशनल लैंग्वेज ट्रांसलेशन मिशन, भाषिणी के साथ एक समझौता ज्ञापन के जरिए एक महत्वपूर्ण सहयोग को औपचारिक रूप देगा। इसका उद्देश्य पंचायती राज शासन में अधिक समावेशिता और बेहतर पहुंच के लिए कटिंग-एज एआई-पावर्ड लैंग्वेज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना है।
- प्रश्न 26 बिहार किस क्षेत्र में देश का पहला राज्य बन गया है -
-
- (अ) डिजिटल साक्षरता
- (ब) ई-वोटिंग मोबाइल एप लागू करने में
- (स) मोबाइल पर शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराने में
- (द) AI आधारित जनगणना प्रणाली लागू करने में
उत्तर : ई-वोटिंग मोबाइल एप लागू करने में
व्याख्या :
बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने एंड्रॉयड आधारित मोबाइल के माध्यम से ई-वोटिंग प्रणाली लागू करने का फैसला लिया है। मतदान प्रक्रिया में इस क्रांतिकारी परिवर्तन को अपनाने वाला बिहार देश का पहला राज्य होगा। इस पहल की शुरुआत राज्य में 28 जून को होने वाले नगर निगम और शहरी निकाय चुनाव से होगी। ई-वोटिंग की पूरी प्रक्रिया दो मोबाइल एप के माध्यम से संचालित की जाएगी। इनमें से एक एप सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग – सीडैक और दूसरा बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित किया गया है।
- प्रश्न 27 ईरान द्वारा शुरू किए गए “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3” का संचालन किस संगठन द्वारा किया जा रहा है -
-
- (अ) हिज़बुल्ला
- (ब) तालिबान
- (स) इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC)
- (द) हमास
उत्तर : इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC)
व्याख्या :
ईरान-इज़राइल संघर्ष में एक महत्वपूर्ण वृद्धि के रूप में, ईरान ने “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3” शुरू किया है, जो लगातार तीसरे दिन इज़राइली बुनियादी ढांचे पर मिसाइल हमलों की श्रृंखला है। यह अभियान, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा संचालित है, और ईरान के परमाणु तथा सैन्य ठिकानों पर इज़राइली हमलों की प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।
- प्रश्न 28 ‘योग बंधन’ कार्यक्रम का आयोजन किस संस्थान द्वारा किया गया -
-
- (अ) सीसीआईएम
- (ब) आईसीएमआर
- (स) एमडीएनआईवाई
- (द) एनसीईआरटी
उत्तर : एमडीएनआईवाई
व्याख्या :
आयुष मंत्रालय के अंतर्गत मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 समारोह के भाग के रूप में 17 जून, 2025 को वैश्विक कार्यक्रम ‘योग बंधन’ का उद्घाटन समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया। आईडीवाई 2025 के अंतर्गत 10 प्रमुख कार्यक्रमों में से एक यह महत्वपूर्ण पहल योग के क्षेत्र में संस्थान-दर-संस्थान साझेदारी के माध्यम से वैश्विक सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर बल देता है।
- प्रश्न 29 क्वाड समूह में निम्नलिखित में से कौन-सा देश शामिल नहीं है -
-
- (अ) भारत
- (ब) जापान
- (स) चीन
- (द) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर : चीन
व्याख्या :
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द भारत दौरे पर आएंगे। दरअसल, क्वाड समिट के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान न्योते को स्वीकार कर लिया है। बुधवार को भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इसकी जानकारी दी। क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन का आयोजन इस साल भारत में होना है। क्वाड चार देशों का एक ग्रुप है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, अमेरिका और जापान शामिल हैं।
- प्रश्न 30 नया FASTag आधारित वार्षिक पास ₹3,000 का किस तिथि से लागू होगा -
-
- (अ) 15 जुलाई 2025
- (ब) 1 अगस्त 2025
- (स) 15 अगस्त 2025
- (द) 1 सितंबर 2025
उत्तर : 15 अगस्त 2025
व्याख्या :
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स नियम में बड़े बदलाव की घोषणा की है। इससे आम जनता को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री एक्स पोस्ट के जरिए घोषणा की है कि ”15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा रहा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।”
- प्रश्न 31 हाल ही में (जून 2025 में) अनुराधा ठाकुर को किस संस्था के बोर्ड में नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) भारतीय रिजर्व बैंक
- (ब) नीति आयोग
- (स) सेबी
- (द) वित्त आयोग
उत्तर : सेबी
व्याख्या :
हिमाचल प्रदेश कैडर की 1994 बैच की आईएएस अधिकारी अनुराधा ठाकुर को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के बोर्ड में नियुक्त किया गया है। वे 1 जुलाई 2025 से पदभार ग्रहण करेंगी और सेवानिवृत्त हो रहे आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ का स्थान लेंगी। इसके साथ ही, अनुराधा ठाकुर भारत की पहली महिला आर्थिक मामलों की सचिव बन गई हैं — यह पद पहले डॉ. मनमोहन सिंह और मोंटेक सिंह अहलूवालिया जैसे प्रतिष्ठित लोगों द्वारा संभाला गया था।
- प्रश्न 32 संयुक्त राष्ट्र ने 2026 को किस रूप में घोषित किया है -
-
- (अ) अंतर्राष्ट्रीय शांति वर्ष
- (ब) अंतर्राष्ट्रीय युवा किसान वर्ष
- (स) अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष
- (द) अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण विकास वर्ष
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2026 को आधिकारिक रूप से ‘अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष’ घोषित किया। इसका उद्देश्य महिलाओं की कृषि में भागीदारी और चुनौतियों को वैश्विक मंच पर लाना है। यह भारत जैसे देशों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जहां लगभग 80% आर्थिक रूप से सक्रिय महिलाएं कृषि कार्य में लगी हैं, लेकिन केवल 8.3% महिलाएं ही भूमि की मालिक हैं। महिलाएं वैश्विक खाद्य उत्पादन में लगभग 50% योगदान देती हैं। विकासशील देशों में महिलाएं 60–80% खाद्य उत्पादन करती हैं।
- प्रश्न 33 धरतीआबा जनभागीदारी अभियान किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है -
-
- (अ) ग्रामीण विकास मंत्रालय
- (ब) जनजातीय कार्य मंत्रालय
- (स) कृषि मंत्रालय
- (द) सामाजिक न्याय मंत्रालय
उत्तर : जनजातीय कार्य मंत्रालय
व्याख्या :
15 जून 2025 को जनजातीय कार्य मंत्रालय (MoTA) द्वारा शुरू किया गया “धरतीआबा जनभागीदारी अभियान” भारत का अब तक का सबसे बड़ा जनजातीय सशक्तिकरण अभियान है। इसका उद्देश्य है — 549 जनजातीय जिलों, 2,900+ ब्लॉकों, और 207 अति संवेदनशील जनजातीय समूह (PVTG) केंद्रित जिलों के लगभग 1 लाख गांवों और बस्तियों में सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ पहुँचाना। यह अभियान 30 जून 2025 तक चलेगा और प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाभियान (PM-JANMAN) तथा धरतीआबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA) के क्रियान्वयन को समर्थन देगा।
- प्रश्न 34 हाल ही में किस देश की राजधानी जाग्रेब में पीएम मोदी ने पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में आधिकारिक यात्रा की -
-
- (अ) साइप्रस
- (ब) कनाडा
- (स) क्रोएशिया
- (द) सर्बिया
उत्तर : क्रोएशिया
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब पहुंचे, यह यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस यूरोपीय देश में पहली आधिकारिक यात्रा है। क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच ने उन्हें एक विशेष ग्रंथ भेंट किया। यह ग्रंथ 1790 में छपा था और यह पहली बार लैटिन भाषा में लिखी गई संस्कृत व्याकरण की पुस्तक थी। इसे क्रोएशियाई वैज्ञानिक और मिशनरी फिलिप वेजडिन (Ivan Filip Vezdin) ने भारत में रहते हुए लिखा था। यह उपहार भारत और क्रोएशिया के बीच पुराने सांस्कृतिक रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है। प्रधानमंत्री प्लेंकोविच ने कहा कि यह किताब वेजडिन ने मलाबार (केरल) के ब्राह्मणों और स्थानीय पांडुलिपियों के अध्ययन के आधार पर तैयार की थी। प्रधानमंत्री मोदी को क्रोएशियाई राजनयिक सिनीशा ग्रगिका द्वारा लिखित एक और पुस्तक भी भेंट की गई। इस पुस्तक का नाम है “Croatia and India: Bilateral Navigator for Diplomats and Business”।
- प्रश्न 35 इस वर्ष (2025) के “विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस” की थीम क्या है -
-
- (अ) जल जीवन मिशन
- (ब) भूमि पुनर्स्थापन के लिए कार्य
- (स) भूमि क्षरण रोकें, अवसरों को लाभ उठाएं
- (द) हरियाली की ओर कदम
उत्तर : भूमि क्षरण रोकें, अवसरों को लाभ उठाएं
व्याख्या :
हर वर्ष 17 जून को मनाया जाने वाला मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम के लिए विश्व दिवस हमारे समय की सबसे गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों में से एक—भूमि क्षरण (land degradation)—के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई का आह्वान है। यह दिवस 1994 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा उस समय स्थापित किया गया था, जब संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम संधि (UNCCD) को अपनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य है स्थायी भूमि प्रबंधन को बढ़ावा देना और मरुस्थलीकरण व सूखे के बढ़ते प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना। इस वर्ष का विषय है – “भूमि क्षरण रोकें, अवसरों को लाभ उठाएं”।
- प्रश्न 36 हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 कहाँ आयोजित किया जा रहा है -
-
- (अ) मुंबई
- (ब) भोपाल
- (स) चेन्नई
- (द) दिल्ली
उत्तर : चेन्नई
व्याख्या :
पुरुष और महिला हॉकी इंडिया मास्टर्स कप चेन्नई में शुरू होगा। इस 10 दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन तमिलनाडु हॉकी यूनिट कर रहा है जिसमें 40 से अधिक आयु वर्ग के पुरुष और 35 से अधिक आयु वर्ग की महिलाएं भाग लेंगे। इस टूर्नामेंट में पुरुषों की बारह और महिलाओं की आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले ग्रुप मैच होंगे, उसके बाद नॉकआउट चरण और फिर फाइनल मुकाबला होगा। महिलाओं के शुरुआती मैचों में, चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश का मुकाबला महाराष्ट्र से और कर्नाटक का मुकाबला केरल से होगा। पुरुषों के शुरुआती मैच में, पंजाब का सामना उसी स्टेडियम में पुद्दुचेरी से होगा। ऐसा टूर्नामेंट पहली बार हो रहा है जो देश के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों को विशेष मौका दे रहा है।
- प्रश्न 37 ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 का उद्घाटन मैच कहाँ खेला जाएगा -
-
- (अ) इंदौर
- (ब) कोलंबो
- (स) बेंगलुरु
- (द) विजाग
उत्तर : बेंगलुरु
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जाने वाले 13वें आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के कार्यक्रम की घोषणा की है। भारत 30 सितंबर, 2025 को बेंगलुरु में विश्व कप के उद्घाटन मैच में श्रीलंका से खेलेगा। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 1 अक्टूबर 2025 को इंदौर में अपने पड़ोसी और 2024 आईसीसी महिला टी20 चैंपियन न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। मैच भारत में पाँच स्थानोंपर खेले जाएँगे: बेंगलुरु, विजाग, इंदौर और गुवाहाटी, भारत में और श्रीलंका में सभी मैच कोलंबो में खेले जाएंगे।
- प्रश्न 38 माकुम कोयला क्षेत्र में खोजे गए जीवाश्म पत्तियाँ किस पौधे की प्रजाति से संबंधित पाई गई हैं -
-
- (अ) टर्मिनेलिया
- (ब) शाल
- (स) नोथोपेगिया
- (द) साल्मालिया
उत्तर : नोथोपेगिया
व्याख्या :
पूर्वोत्तर भारत में कोयले की घनी परतों में, वैज्ञानिकों ने एक पत्ती का रहस्य खोजा है जो दक्षिण एशिया की जैव विविधता का एक अलग स्वरूप बताती है। यह शोध जीवाश्म पत्तियों की खोज से प्रेरित था, जो कुछ वैज्ञानिकों को असम के माकुम कोलफील्ड में परिचित लगी - एक ऐसा क्षेत्र जो लंबे समय से अपने जीवाश्म संपदा के लिए जाना जाता है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के स्वायत्त संस्थान, बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (बीएसआईपी), लखनऊ के शोधकर्ताओं की एक टीम ने जीवाश्म पत्तियों को एकत्र किया, उनके रूपात्मक लक्षणों का विश्लेषण किया, तथा सूखी पत्तियों की तुलना और गुच्छों के विश्लेषण के माध्यम से उनकी पहचान की। उन्होंने पाया कि यह नॉथोपेगिया (फूल देने वाले पौधे) प्रजाति की आधुनिक वनस्पति से मिलता-जुलता है, जो हजारों किलोमीटर दूर, पश्चिमी घाट के वर्षा वन वाले जंगलों में उगता है - जो कि यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जैव विविधता वाले स्थलों में से एक है।
- प्रश्न 39 देश का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल कहाँ स्थित है -
-
- (अ) पटली
- (ब) गुड़गांव
- (स) मानेसर
- (द) फरीदाबाद
उत्तर : मानेसर
व्याख्या :
केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने हरियाणा के मानेसर स्थित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया। मारुति सुज़ुकी के मानेसर संयंत्र में गति शक्ति कार्गो टर्मिनल एक प्रमुख अवसंरचना विकास है जो ऑटोमोबाइल परिवहन की रसद दक्षता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाता है। मानेसर स्थित यह संयंत्र 10 किलोमीटर के समर्पित रेल लिंक के माध्यम से पटली रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है, जो हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम (एचआरआईडीसी) द्वारा विकसित किए जा रहे 121.7 किलोमीटर लंबे हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का हिस्सा है। इस गति शक्ति कार्गो टर्मिनल की लोडिंग क्षमता देश में सबसे अधिक है, यानी प्रति वर्ष 4.5 लाख ऑटोमोबाइल।
- प्रश्न 40 हाल ही में (जून 2025 में) दिल्ली मेट्रो ने किस विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं -
-
- (अ) ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
- (ब) मोनाश यूनिवर्सिटी
- (स) स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
- (द) कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी
उत्तर : मोनाश यूनिवर्सिटी
व्याख्या :
दिल्ली मेट्रो और ऑस्ट्रेलिया के मोनाश विश्वविद्यालय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसका उद्देश्य रोलिंग स्टॉक और ट्रैक मेंटेनेंस के उन्नत स्वचालन सहित मेट्रो रेल से जुड़े विभिन्न अनुसंधान कार्यों में संयुक्त सहयोग करना है। यह समझौता ज्ञापन मेट्रो भवन में दिल्ली मेट्रो और मोनाश विश्वविद्यालय के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं द्वारा दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।