CA Quiz : 14-16 June 2025

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 FIFA क्लब वर्ल्ड कप 2025 में कुल कितनी टीमें भाग लेंगी -
  • (अ) 16
  • (ब) 24
  • (स) 28
  • (द) 32
उत्तर : 32
व्याख्या :
FIFA ने क्लब वर्ल्ड कप के प्रारूप में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए इसे 7 टीमों से बढ़ाकर 32 टीमों का टूर्नामेंट बना दिया है। यह टूर्नामेंट पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हो रहा है और इसे राष्ट्रीय टीम वर्ल्ड कप की तर्ज़ पर एक व्यावसायिक और खेल संबंधी प्रयोग माना जा रहा है। यह आयोजन FIFA वर्ल्ड कप 2026 से पहले अमेरिका की मेजबानी क्षमताओं की एक झलक भी पेश करेगा।
प्रश्न 2 अल्टीमेट टेबल टेनिस सीजन 6 का खिताब किस टीम ने जीता -
  • (अ) दिल्ली डाइनामोज़
  • (ब) जयपुर पैट्रियट्स
  • (स) यू मुंबा
  • (द) कोलकाता टाइगर्स
उत्तर : यू मुंबा
व्याख्या :
अल्टीमेट टेबल टेनिस सीजन 6 के ग्रैंड फिनाले में मुंबई की यू मुंबा ने जयपुर पैट्रियट्स को 8-4 से हराकर पहली बार खिताब जीता। लिलियन बार्डेट और बर्नडेट स्ज़ोक्स की शुरुआती जीत से यू मुंबा को एक मजबूत शुरुआत मिली। इससे पहले स्ज़ोक्स ने आकाश पाल के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स में 3-0 से जीत हासिल की और इसके बाद किशोर अभिनंद पीबी ने चौथे मैच में एक शानदार जीत के साथ यू मुंबा खिताब अपने नाम किया।
प्रश्न 3 MCC के नए नियम के अनुसार ‘बनी हाप’ कैच को क्या घोषित किया गया है -
  • (अ) मान्य
  • (ब) वैकल्पिक
  • (स) अमान्य
  • (द) सीमित
उत्तर : अमान्य
व्याख्या :
क्रिकेट के नियमों के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने सीमा रेखा (बाउंड्री) के बाहर से हवा में छलांग लगाकर की जाने वाली ‘बनी हाप’ (हवा में एक से ज्यादा बार उछलकर) कैच को अमान्य घोषित कर दिया है। नया नियम 17 जून से बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से लागू होगा (नई विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र की शुरुआत के साथ), जबकि MCC के आधिकारिक नियमों में अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।। इस नए नियम के लागू होने के बाद बीबीएल 2023 के दौरान माइकल नेसर और 2020 में मैट रेनशा की मदद से टाम बैंटन द्वारा लिए गए जैसे शानदार कैच आगे से वैध नहीं माने जाएंगे।
प्रश्न 4 म्यूनिख ISSF विश्व कप 2025 में भारत ने कितने पदक जीते -
  • (अ) 5
  • (ब) 4
  • (स) 6
  • (द) 7
उत्तर : 4
व्याख्या :
भारत ने म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ़ विश्व कप राइफल/पिस्टल में अपना अभियान चार पदकों: दो स्वर्ण और दो कांस्य - के साथ समाप्त किया। पदक तालिका में भारत चीन और नॉर्वे के बाद तीसरे स्थान पर रहा। आईएसएसएफ़ विश्व कप/राइफल म्यूनिख, जर्मनी में 8 से 15 जून 2025 तक आयोजित किया गया था, और इसका आयोजन अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ़) द्वारा किया गया था। अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित 2025 सत्र के पहले आईएसएसएफ़ विश्व कप में भारत ने 8 पदक - चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य जीते। पदक तालिका में भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा। पेरू की राजधानी लीमा में आयोजित दूसरे विश्व कप में भारतीय निशानेबाज़ ने सात पदक - दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य जीते । पदक तालिका में यह चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर रहा। चीन का शहर निंगबो, 7-15 सितंबर 2025 तक अगले विश्व कप की मेज़बानी करेगा।
प्रश्न 5 भारत के पहले कृषि-ड्रोन स्वदेशीकरण केंद्र का उद्घाटन किस शहर में हुआ -
  • (अ) पुणे
  • (ब) हैदराबाद
  • (स) चेन्नई
  • (द) लखनऊ
उत्तर : चेन्नई
व्याख्या :
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने 14 जून, 2025 को चेन्नई में गरुड़ एयरोस्पेस की कृषि-ड्रोन स्वदेशीकरण सुविधा का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही, मंत्री ने 300 उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) का भी अनावरण किया और डीजीसीए द्वारा अनुमोदित ट्रेन द ट्रेनर (टीटीटी) कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई, जिससे भारत ड्रोन नवाचार, आत्मनिर्भरता और कौशल विकास के मामले में सबसे आगे खड़ा हो गया।
प्रश्न 6 2025 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन स्थल के रूप में किस शहर को चुना गया है -
  • (अ) दिल्ली
  • (ब) ऋषिकेश
  • (स) विशाखापत्तनम
  • (द) जयपुर
उत्तर : विशाखापत्तनम
व्याख्या :
भारत 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) की 11वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है, जो IDY की एक दशक लंबी यात्रा को चिह्नित करेगा। इस अवसर के लिए आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम को राष्ट्रीय आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है। आयुष मंत्रालय और आंध्र प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने हाल ही में स्थल निरीक्षण और समीक्षा बैठकें कीं ताकि तैयारियों का आकलन किया जा सके।
प्रश्न 7 ‘साइबर सुरक्षा’ अभ्यास किस एजेंसी द्वारा आयोजित किया गया है -
  • (अ) भारतीय सेना
  • (ब) DRDO
  • (स) रक्षा साइबर एजेंसी
  • (द) ISRO
उत्तर : रक्षा साइबर एजेंसी
व्याख्या :
हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के तत्वावधान में डिफेंस साइबर एजेंसी द्वारा आयोजित एक व्यापक साइबर सुरक्षा अभ्यास 'साइबर सुरक्षा' 16 जून, 2025 को शुरू हुआ। यह बहु-चरणीय अभ्यास राष्ट्रीय स्तर पर साइबर लचीलापन बढ़ाने की दिशा में एक कदम है जो 27 जून, 2025 को समाप्त होगा एवं इसमें लक्षित प्रशिक्षण सत्र, मूल्यांकन और नेतृत्व की सक्रियता बढ़ाने का अभ्यास शामिल है।
प्रश्न 8 भारतीय तटरक्षक बल के लिए हाल ही में लॉन्च किए गए जहाज का नाम क्या है -
  • (अ) अथर्व
  • (ब) अचल
  • (स) अंशुल
  • (द) अक्षय
उत्तर : अचल
व्याख्या :
भारतीय तटरक्षक बल के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में 60 फीसदी स्वदेशी सामग्री के साथ तैयार जहाज ‘अचल’ सोमवार को लॉन्च किया गया। पश्चिमी समुद्र तट के तटरक्षक कमांडर अनिल कुमार हरबोला की पत्नी कविता हरबोला ने ‘अथर्ववेद’ के मंत्रों के साथ जहाज का नामकरण किया। भारतीय तटरक्षक बल ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए यह मुकाम हासिल किया है। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) में भारतीय तटरक्षक बल के लिए आठ फास्ट पेट्रोल वेसल का निर्माण किया जा रहा है। यह अनुबंध 28 मार्च, 22 को 473 करोड़ रुपये में हुआ था।
प्रश्न 9 मंगोलिया के फाइव हिल्स ट्रेनिंग एरिया में भारत समेत 24 देशों की सेनाएं किस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में भाग ले रही हैं -
  • (अ) मित्र शक्ति
  • (ब) वज्र प्रहार
  • (स) खान क्वेस्ट
  • (द) मिलन
उत्तर : खान क्वेस्ट
व्याख्या :
भारत और अमेरिका समेत 24 देशों की सेनाएं एक महत्वपूर्ण बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना का सैन्य अभ्यास ‘ख़ान क्वेस्ट’ कर रही हैं। यह अभ्यास मंगोलिया के फाइव हिल्स ट्रेनिंग एरिया में चल रहा है। अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड के साथ साझेदारी में यह अभ्यास शांति स्थापना में सैन्य कौशल को निखारने के लिए 24 देशों की सैन्य टुकड़ियों को एक साथ लाया है। सोमवार को भी इस मल्टीनेशनल संयुक्त सैन्य अभ्यास में भारत व अन्य देशों की सेनाएं महत्वपूर्ण अभ्यास कर रही हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ‘खान क्वेस्ट’ सैन्य अभ्यास 28 जून 2025 तक चलेगा।
प्रश्न 10 तेलंगाना के शिक्षा विभाग ने किन उद्देश्यों के लिए NGO के साथ समझौता किया -
  • (अ) मुफ्त भोजन योजना के लिए
  • (ब) स्मार्टफोन वितरण के लिए
  • (स) शिक्षण ढांचे और परिणामों को सुधारने के लिए
  • (द) स्कूलों में CCTV कैमरे लगाने के लिए
उत्तर : शिक्षण ढांचे और परिणामों को सुधारने के लिए
व्याख्या :
तेलंगाना के शिक्षा विभाग ने राज्‍य के सरकारी स्कूलों में शिक्षण बुनियादी ढांचे और सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने के लिए कुछ गैर सरकारी संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनके अनुसार गैर सरकारी संगठन सरकारी स्कूलों में छात्रों को अत्याधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण सेवाएं निःशुल्क प्रदान करेंगे। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले एनजीओ में नंदन नीलेकणी का एकस्टेप फाउंडेशन, सुनीता कृष्णन की प्रज्वला फाउंडेशन, अलख पांडे का फिजिक्स वाला, खान अकादमी, शोएब डार की पाई जाम फाउंडेशन और सफीना हुसैन की एजुकेट गर्ल्स शामिल हैं।
प्रश्न 11 मेटा के भारत में नए मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रमुख कौन नियुक्त हुए हैं -
  • (अ) शिवनाथ ठुकराल
  • (ब) संध्या देवनाथन
  • (स) अरुण श्रीनिवास
  • (द) मनोज सिंघल
उत्तर : अरुण श्रीनिवास
व्याख्या :
मेटा ने आधिकारिक रूप से अरुण श्रीनिवास को भारत के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। यह पदोन्नति शिवनाथ ठुकराल के इस्तीफे के बाद और संध्या देवनाथन के भारत व दक्षिण-पूर्व एशिया प्रमुख बनने के साथ हुई है। यह नियुक्ति भारत में मेटा के कारोबार, नवाचार और राजस्व रणनीति को नई दिशा देने की मंशा को दर्शाती है। अरुण श्रीनिवास की जिम्‍मेदारी मेटा के बिजनेस, इनोवेश और रेवेन्‍यू पर फोकस करना है। वह मेटा के भारत में बिजनेस को आगे बढ़ाने पर काम करेंगे और संध्‍या देवनाथन को ही रिपोर्ट सौंपेंगे।
प्रश्न 12 MI-6 के 116 वर्षों के इतिहास में पहली बार प्रमुख बनने वाली महिला का नाम क्या है -
  • (अ) ब्लेज़ मेट्रेवेली
  • (ब) लिज़ा हेसिंस
  • (स) ऐन जैकब
  • (द) रोज़ डगलस
उत्तर : ब्लेज़ मेट्रेवेली
व्याख्या :
ब्रिटेन की विदेशी खुफिया एजेंसी एमआई-6 के 116 साल के इतिहास में पहली बार इसकी प्रमुख कोई महिला बनेगी। ब्लेज़ मेट्रेवेली 1999 में सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस में शामिल हुई थीं और इस साल के अंत में वे रिचर्ड मूर से पदभार ग्रहण करते हुए संगठन की 18वीं प्रमुख बनेंगी। मेट्रेवेली वर्तमान में एजेंसी में प्रौद्योगिकी और नवाचार निगरानी से जुड़ी हैं। उन्‍होंने कहा कि नेतृत्व ग्रहण करना उनके लिये गर्व और सम्मान की बात है।
प्रश्न 13 भारत की कुल स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता 2025 में कितनी रही -
  • (अ) 46.42 गीगावाट
  • (ब) 51.5 गीगावाट
  • (स) 48.7 गीगावाट
  • (द) 55.2 गीगावाट
उत्तर : 51.5 गीगावाट
व्याख्या :
केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी के अनुसार, देश की कुल स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता पिछले साल के 46.42 गीगावाट से बढ़कर 51.5 गीगावाट (जीडब्ल्यू) हो गई है, जो 10.5% की वृद्धि दर दर्शाता है। बेंगलुरु में आयोजित 2025 वैश्विक पवन दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मंत्री ने कहा कि भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र ने पिछले 10 वर्षों में अभूतपूर्व वृद्धि देखी है। भारत सरकार ने 2030 तक भारत की ऊर्जा मांग का 50% गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से पूरा करने और 2070 तक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन की स्थिति हासिल करने का लक्ष्य रखा है। 31 मई 2025 तक देश में कुल स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता 51292.25 मेगावाट थी। चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका और जर्मनी के बाद भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता वाला देश है।
प्रश्न 14 भारत में राष्ट्रीय जलमार्गों की संख्या अब कितनी हो गई है -
  • (अ) 5
  • (ब) 29
  • (स) 101
  • (द) 111
उत्तर : 111
व्याख्या :
केंद्रीय पोत, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को कहा कि भारत में राष्ट्रीय जलमार्गों की संख्या अब बढ़कर 111 हो गई है, जो पहले केवल 5 थी। उन्होंने यह जानकारी बिहार की राजधानी पटना में जल मार्ग विकास परियोजना के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में दी। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने बताया कि इन 111 जलमार्गों में से 29 जलमार्ग वर्तमान में पूरी तरह चालू हैं और इनसे कई राज्यों को फायदा हो रहा है। यह किसानों, युवाओं और छोटे व्यापारियों की आजीविका को बेहतर बनाने में मदद कर रहे हैं। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) सोमवार को पटना में ‘जल मार्ग विकास परियोजना’ (जेएमवीपी) के तहत गंगा नदी (एनडब्ल्यू 1) पर अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन के विकास पर एक परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रश्न 15 यशस्वी सोलंकी को किस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त किया गया है -
  • (अ) रक्षा सलाहकार
  • (ब) राष्ट्रपति की पहली महिला ADC
  • (स) नौसेना प्रमुख
  • (द) कैबिनेट सचिव
उत्तर : राष्ट्रपति की पहली महिला ADC
व्याख्या :
फ्लाइट लेफ्टिनेंट यशस्वी सोलंकी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पहली महिला एडीसी नियुक्त हुई हैं। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि अब तक यह पद पुरुष अधिकारियों के पास ही रहा करता था। यशस्वी सोलंकी हरियाणा के चरखी दादरी जिले की रहने वाली हैं। वह भारतीय नौसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हैं। एडीसी का मतलब है Aide-de-Camp। राष्ट्रपति जो कि आर्म्ड फोर्सेज के सुप्रीम कमांडर होते हैं, उनको पांच एडीसी दिए जाते हैं। इनमें से तीन थल सेना, एक वायुसेना और एक नौसेना से होता है। राष्ट्रपति खुद ही अफसरों का चयन करते हैं। एडीसी राष्ट्रपति के सबसे करीबी सैन्य सहायक होता हैं।
प्रश्न 16 जनगणना 2027 की सामान्य संदर्भ तिथि क्या तय की गई है -
  • (अ) 1 जनवरी 2027
  • (ब) 1 अक्टूबर 2026
  • (स) 1 मार्च 2027
  • (द) 1 अप्रैल 2027
उत्तर : 1 मार्च 2027
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने सोमवार को जनसंख्या जनगणना की अधिसूचना जारी की, जिसकी प्रक्रिया मार्च 2027 से शुरू होगी। गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, “जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए और 26 मार्च, 2018 को गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना को निरस्त करते हुए, भारत सरकार ने घोषणा की है कि भारत की जनसंख्या की जनगणना वर्ष 2027 के दौरान की जाएगी।” जनगणना की संदर्भ तिथि 1 मार्च, 2027 होगी, सिवाय केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के हिमपात प्रभावित गैर-सामयिक क्षेत्रों और हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड राज्यों के लिए। इन विशेष क्षेत्रों लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के हिमपात प्रभावित गैर-सामयिक क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के लिए जनगणना की संदर्भ तिथि 1 अक्टूबर, 2026 तय की गई है।
प्रश्न 17 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के किस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है -
  • (अ) ऑर्डर ऑफ ऑनर
  • (ब) ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस थर्ड
  • (स) ऑर्डर ऑफ द गोल्डन लायन
  • (द) नाइट ऑफ द ग्रैंड ऑर्डर
उत्तर : ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस थर्ड
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस थर्ड से सम्‍मानित किया गया। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टो-डोलीडीज ने निकोसिया में राष्ट्रपति भवन में एक विशेष समारोह श्री मोदी को यह पुरस्‍कार प्रदान किया। साइप्रस के पहले राष्‍ट्रपति आर्कबिशप मकरोस तीन के नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान राष्‍ट्र प्रमुखों को उनके असाधारण योगदान और वैश्विक नेता के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को सम्‍म‍ानित करने के लिए दिया जाता है।
प्रश्न 18 लीना नायर को किस क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर(CBE) सम्मान प्रदान किया गया -
  • (अ) शिक्षा और तकनीक
  • (ब) स्वास्थ्य और चिकित्सा
  • (स) खुदरा और उपभोक्ता क्षेत्र
  • (द) खेल और युवा कल्याण
उत्तर : खुदरा और उपभोक्ता क्षेत्र
व्याख्या :
जून 2025 में, भारतीय मूल की ब्रिटिश लीना नायर, फ्रांसीसी लक्जरी ब्रांड चैनल, इंक. की ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) को खुदरा और उपभोक्ता क्षेत्र में उनके असाधारण नेतृत्व के लिए कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (सीबीई) सम्मान से सम्मानित किया गया है। यूनाइटेड किंगडम (यूके) के विंडसर कैसल में आयोजित एक निवेश समारोह के दौरान उन्हें प्रिंस ऑफ वेल्स, प्रिंस विलियम से यह पुरस्कार मिला।
प्रश्न 19 ‘मोदी का नीति शास्त्र: द वर्ल्ड्स हिज ऑयस्टर’ पुस्तक किसने लिखी है -
  • (अ) लीना नायर
  • (ब) डॉ. आदिश सी. अग्रवाल
  • (स) अमित शाह
  • (द) रमेश पोखरियाल
उत्तर : डॉ. आदिश सी. अग्रवाल
व्याख्या :
जून 2025 में, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के पूर्व अध्यक्ष और ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. आदिश सी. अग्रवाल ने ‘मोदी का नीति शास्त्र: द वर्ल्ड्स हिज ऑयस्टर’ नामक एक किताब लिखी है। यह किताब जून 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूरे होने के मौके पर जारी की गई है। इस किताब को नई दिल्ली स्थित लेक्सिडेम वेरिटास प्राइवेट लिमिटेड ने प्रकाशित किया है।
प्रश्न 20 “भारत: उपमहाद्वीप पर 5000 वर्ष का इतिहास” पुस्तक किसने लिखी है -
  • (अ) ऑड्रे ट्रुश्के
  • (ब) रमचंद्र गुहा
  • (स) डॉ. आदिश सी. अग्रवाल
  • (द) संजय सुब्रह्मण्यम
उत्तर : ऑड्रे ट्रुश्के
व्याख्या :
प्रसिद्ध अमेरिकी इतिहासकार और इंडोलॉजिस्ट ऑड्रे ट्रुश्के ने “भारत: उपमहाद्वीप पर 5000 वर्ष का इतिहास” नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक न्यू जर्सी, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) स्थित प्रिंसटन यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित की गई थी। पुस्तक में बताया गया है कि कैसे भारत अपनी आश्चर्यजनक विविधता, धार्मिक और राजनीतिक नवाचारों और सामाजिक स्तरीकरण द्वारा लगातार नया रूप लेता रहा है।
प्रश्न 21 iDEX SPARK अनुदान के तहत भारतीय वायुसेना के लिए MWIR पेलोड किस स्टार्टअप द्वारा विकसित किया जा रहा है -
  • (अ) Agnikul
  • (ब) Skyroot
  • (स) Pixel
  • (द) Bellatrix
उत्तर : Pixel
व्याख्या :
जून 2025 में, बेंगलुरु (कर्नाटक) में स्थित गूगल समर्थित स्पेस-टेक स्टार्टअप पिक्सल ने भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए उन्नत हाइपरस्पेक्ट्रल और मिड-वेव इन्फ्रारेड (MWIR) पेलोड विकसित करने के लिए रक्षा मंत्रालय (MoD) के तहत इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (iDEX) के साथ दूसरा समझौता किया है। यह नया सपोर्ट फॉर प्रोटोटाइप एंड रिसर्च किकस्टार्ट (SPARK) अनुदान पिक्सल की सहायक कंपनी स्पेस पिक्सल प्राइवेट लिमिटेड को iDEX DISC 8 चैलेंज 6.2 के तहत दिया गया।
प्रश्न 22 प्रलय मंडल को CSB बैंक के MD और CEO के रूप में कितने वर्षों के लिए पुनर्नियुक्त किया गया है -
  • (अ) 2 वर्ष
  • (ब) 3 वर्ष
  • (स) 4 वर्ष
  • (द) 5 वर्ष
उत्तर : 3 वर्ष
व्याख्या :
12 जून, 2025 को, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने त्रिशूर (केरल) मुख्यालय वाले CSB बैंक लिमिटेड (पूर्व में द कैथोलिक सीरियन बैंक लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में प्रलय मंडल की पुनर्नियुक्ति को तीन साल के कार्यकाल के लिए मंजूरी दी, जो 15 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगा।
प्रश्न 23 ई-नगरपालिका 2.0 लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना -
  • (अ) महाराष्ट्र
  • (ब) राजस्थान
  • (स) उत्तर प्रदेश
  • (द) मध्य प्रदेश
उत्तर : मध्य प्रदेश
व्याख्या :
जून 2025 में, मध्य प्रदेश सरकार (एमपी) के शहरी विकास और आवास विभाग ने एक एकल वेब-आधारित ‘ई-नगरपालिका 2.0’ योजना शुरू की है, जिससे मध्य प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को एक ही मंच के अंतर्गत लाया है। इस नई शुरू की गई पहल का उद्देश्य डिजिटल इंडिया विज़न के साथ तालमेल बिठाते हुए पारदर्शिता और कुशल नागरिक सेवाओं को बढ़ाना है।
प्रश्न 24 ‘फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल’ किस उद्देश्य से शुरू किया गया -
  • (अ) डिजिटल शिक्षा
  • (ब) जल संरक्षण
  • (स) व्यावसायिक अनुमोदन
  • (द) ग्रामीण विकास
उत्तर : व्यावसायिक अनुमोदन
व्याख्या :
जून 2025 में, पंजाब के मुख्यमंत्री (CM) भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संयुक्त रूप से पंजाब के मोहाली में ‘फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल’ लॉन्च किया। यह डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पंजाब में नए उपक्रमों, विस्तार और औद्योगिक परियोजनाओं के लिए 45 कार्य दिवसों के भीतर सभी व्यावसायिक अनुमोदन की गारंटी देता है।
प्रश्न 25 उत्तर प्रदेश के किस स्थान पर इसरो ने रॉकेट परीक्षण किया -
  • (अ) लखनऊ
  • (ब) कुशीनगर
  • (स) वाराणसी
  • (द) अयोध्या
उत्तर : कुशीनगर
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रॉकेट प्रक्षेपण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह राज्य के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि राज्य में पहली बार रॉकेट के माध्यम से छोटे उपग्रह-पेलोड का प्रक्षेपण किया गया है। रॉकेट को शाम 5:14 बजे और 33 सेकंड पर लॉन्च किया गया, जो 1.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक गया। इसके बाद एक छोटा सैटेलाइट (पेलोड) बाहर आया। जैसे ही यह 5 मीटर नीचे गिरा, इसका पैराशूट एक्टिवेट हो गया और सैटेलाइट 400 मीटर अंदर जमीन पर आ गिरा।
प्रश्न 26 ग्रीष्मकालीन कार्निवल 2025 का आयोजन कहाँ किया गया -
  • (अ) लेह स्टेडियम
  • (ब) कारगिल स्टेडियम
  • (स) मेजर विश्वनाथन स्टेडियम, द्रास
  • (द) शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम
उत्तर : मेजर विश्वनाथन स्टेडियम, द्रास
व्याख्या :
लद्दाख में, सप्ताह भर चलने वाला ग्रीष्मकालीन कार्निवल 2025 द्रास के मेजर विश्वनाथन स्टेडियम में संपन्न हो गया। इस महीने की 9 तारीख से शुरू हुए इस कार्निवल का आयोजन भारतीय सेना के फॉरएवर इन ऑपरेशन्स डिवीजन ने किया था। कार्निवल में लद्दाख के दूरदराज के सीमावर्ती गांवों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस उत्‍सव के दौरान हॉर्स पोलो, तीरंदाजी और टेंट पेगिंग सहित पारंपरिक प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इस उत्‍सव में महिलाओं की हॉर्स पोलो की शुरुआत पहली बार की गई। ग्रीष्मकालीन कार्निवल सैन्य-नागरिक संपर्क का एक महत्‍वपूर्ण मंच होता है, जिससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान और एकता को बढ़ावा मिलता है।
प्रश्न 27 एयर इंडिया की AI 171 की दुर्घटना की जांच के लिए समिति का नेतृत्व किसने किया -
  • (अ) राम मोहन नायडू
  • (ब) अमिताभ कांत
  • (स) गोविंद मोहन
  • (द) अजय कुमार
उत्तर : गोविंद मोहन
व्याख्या :
भारत सरकार ने 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 171 की दुर्घटना की जांच के लिए केंद्रीय सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बहु अनुशासनात्मक समिति का गठन किया है। यह समिति केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो द्वारा की जा रही जांच से अलग होगी। एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 171 अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंग्लैंड के लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह पहली बार था कि बोइंग ड्रीमलाइनर 747 दुनिया में कहीं भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
प्रश्न 28 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन देशों की जून 2025 की यात्रा में कौन सा देश शामिल नहीं था -
  • (अ) साइप्रस
  • (ब) कनाडा
  • (स) क्रोएशिया
  • (द) जर्मनी
उत्तर : जर्मनी
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की तीन देशों की यात्रा पर जाने से पहले एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि यह आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से निपटने के लिए वैश्विक समझ को बढ़ाने का एक अवसर है। प्रधानमंत्री मोदी 15-16 जून को साइप्रस की यात्रा करेंगे, उसके बाद 16-17 जून को कनानसकीस में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा जाएंगे तथा 18 जून को क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा के साथ पांच दिवसीय यात्रा का समापन करेंगे।
प्रश्न 29 उस्ताद गुलाम नबी शाह किस पारंपरिक वाद्य यंत्र में माहिर थे -
  • (अ) तबला
  • (ब) सारंगी
  • (स) सितार
  • (द) शहनाई
उत्तर : सारंगी
व्याख्या :
उस्ताद गुलाम नबी शाह, जिन्हें प्यार से हमले बुलबुल के नाम से जाना जाता था, कश्मीरी लोक संगीत और संस्कृति के प्रसिद्ध पथप्रदर्शक थे, का 11 जून, 2025 को उनके पैतृक गांव डांगीवाचा रफियाबाद, बारामुल्ला में निधन हो गया। अपनी मधुर आवाज, सारंगी पर असाधारण महारत और कश्मीरी लोक संगीत को संरक्षित करने में योगदान के लिए सम्मानित शाह का निधन कश्मीर के कलात्मक और सांस्कृतिक इतिहास में एक स्वर्णिम युग का अंत है।
प्रश्न 30 एशियाई कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में भारत की किस खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता -
  • (अ) दीपा कर्मकार
  • (ब) अर्पिता घोष
  • (स) प्रणति नायक
  • (द) भावना रेड्डी
उत्तर : प्रणति नायक
व्याख्या :
भारत की प्रणति नायक ने दक्षिण कोरिया के जेचियन में एशियाई कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में महिलाओं की वॉल्ट स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। प्रणति ने पहले प्रयास में 13 दशमलव छह-छह-छह अंक प्राप्‍त किए। फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 12 दशमलव आठ-छह-छह अंक के साथ प्रणति लीडरबोर्ड से नीचे खिसक गईं। उलानबटोर और दोहा में महिलाओं की वॉल्ट पोडियम पर पहुंचने के बाद प्रणति नायक का एशियाई जिमनास्टिक चैंपियनशिप में यह तीसरा कांस्य पदक है। इस जीत से वह पदकों की संख्या के मामले में एशियाई महाद्वीप में सबसे सफल भारतीय जिमनास्ट बन गई हैं।
प्रश्न 31 महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में विश्व कप स्वर्ण पदक किसने जीता -
  • (अ) सिफ्त कौर समरा
  • (ब) सुरुचि सिंह
  • (स) एलावेनिल वलारिवन
  • (द) मनु भाकर
उत्तर : सुरुचि सिंह
व्याख्या :
जर्मनी के म्यूनिख में विश्‍व कप निशानेबाजी में, भारत की सुरुचि सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्‍पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने फ्रांस की कैमिली जेड्रेजेव्स्की को हराया। विश्व कप में सुरुचि का इस स्‍पर्धा में यह लगातार तीसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक है। इससे पहले राइफल स्पर्धाओं में एलावेनिल वलारिवन और सिफ्त कौर समरा ने कांस्य पदक जीते थे।
प्रश्न 32 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब किस देश ने जीता -
  • (अ) ऑस्ट्रेलिया
  • (ब) भारत
  • (स) दक्षिण अफ्रीका
  • (द) इंग्लैंड
उत्तर : दक्षिण अफ्रीका
व्याख्या :
एडेन मार्करम के शतक और कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए हुई 147 रनों की साझेदारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बावजूद खिताब का बचाव नहीं कर सकी।
प्रश्न 33 हाल ही में (जून 2025 में) प्रशांत कुमार को यस बैंक के सीईओ के रूप में कितने समय का विस्तार मिला है -
  • (अ) 3 महीने
  • (ब) 6 महीने
  • (स) 9 महीने
  • (द) 1 साल
उत्तर : 6 महीने
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यस बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में प्रशांत कुमार के कार्यकाल में छह महीने के विस्तार को मंजूरी दे दी है। प्रशांत कुमार का वर्तमान तीन साल का कार्यकाल अक्टूबर 2025 में समाप्त होगा।
प्रश्न 34 ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2025 के वैश्विक राजदूत कौन बनाए गए हैं -
  • (अ) लियोनेल मेसी
  • (ब) विराट कोहली
  • (स) नोवाक जोकोविच
  • (द) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
उत्तर : क्रिस्टियानो रोनाल्डो
व्याख्या :
13 जून 2025 को Esports World Cup Foundation (EWCF) ने आधिकारिक रूप से क्रिस्टियानो रोनाल्डो को Esports World Cup 2025 (EWC 2025) का ग्लोबल एम्बेसडर घोषित किया। यह नियुक्ति पारंपरिक खेल और ईस्पोर्ट्स के बीच एक ऐतिहासिक मेल है, क्योंकि 5 बार के बैलन डी’ऑर विजेता अब प्रतिस्पर्धी गेमिंग को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देंगे। EWC 2025 का आयोजन 7 जुलाई से 24 अगस्त 2025 तक रियाद, सऊदी अरब में होगा और इसमें 2,000 खिलाड़ी और 200 क्लब 100+ देशों से भाग लेंगे।
प्रश्न 35 सन फार्मा ने किसे 1 सितंबर 2025 से प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है -
  • (अ) दिलीप संघवी
  • (ब) प्रशांत कुमार
  • (स) किर्ति गणोरकर
  • (द) एलावेनिल वलारिवन
उत्तर : किर्ति गणोरकर
व्याख्या :
भारत की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (Sun Pharmaceutical Industries Ltd) ने किर्ति गणोरकर को नया प्रबंध निदेशक (Managing Director) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगी। यह बदलाव संस्थापक दिलीप संघवी द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष (Executive Chairman) की भूमिका संभालने के साथ एक योजनाबद्ध उत्तराधिकार प्रक्रिया का परिणाम है।
प्रश्न 36 हाल ही में (जून 2025 में) “एग्री स्टैक: डेटा से डिलीवरी की ओर” राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) लखनऊ
  • (स) नई दिल्ली
  • (द) हैदराबाद
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
भारत की डिजिटल कृषि परिवर्तन प्रक्रिया को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (MoA&FW) ने 13 जून 2025 को नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में “एग्री स्टैक: डेटा से डिलीवरी की ओर” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस आयोजन में केंद्र और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और किसान-केंद्रित शासन, योजनाओं की कुशल डिलीवरी और कृषि प्रक्रियाओं में पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी एवं डेटा के एकीकरण पर चर्चा की गई। 13 जून 2025 को आयोजित इस सम्मेलन के दौरान कृषि मंत्रालय ने कई बड़े घोषणाएँ कीं, जिनमें ₹6,000 करोड़ की विशेष केंद्रीय सहायता (SCA) निधि की घोषणा शामिल है।
प्रश्न 37 ‘योग कनेक्ट’ हाइब्रिड वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया जाएगा -
  • (अ) स्वास्थ्य मंत्रालय
  • (ब) विज्ञान मंत्रालय
  • (स) खेल मंत्रालय
  • (द) आयुष मंत्रालय
उत्तर : आयुष मंत्रालय
व्याख्या :
आयुष मंत्रालय नई दिल्ली में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ पर आधारित हाइब्रिड वैश्विक शिखर सम्मेलन-योग कनेक्ट का आयोजन करेगा। यह सम्मेलन 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विश्‍व के प्रमुख अंतरराष्‍ट्रीय योग संस्थानों और स्‍वास्‍थ्‍य समुदायों के सहभागी भी वर्चुअल माध्‍यम से शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन में बहरीन, अमरीका, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया सहित चार से अधिक देशों के विशेषज्ञ भी भाग लेंगे।
प्रश्न 38 एशियाई विकास बैंक (ADB) ने गुजरात में कौशल विकास हेतु कितनी राशि का ऋण स्वीकृत किया -
  • (अ) 50.00 मिलियन डॉलर
  • (ब) 75.25 मिलियन डॉलर
  • (स) 109.97 मिलियन डॉलर
  • (द) 200.50 मिलियन डॉलर
उत्तर : 109.97 मिलियन डॉलर
व्याख्या :
भारत की कार्यबल क्षमता को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत एशियाई विकास बैंक (ADB) ने गुजरात के तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (TVET) क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 109.97 मिलियन अमेरिकी डॉलर के परिणाम-आधारित ऋण को मंज़ूरी दी है। यह पहल गुजरात स्किल्स डेवलेपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से कार्यान्वित की जाएगी, जिसका उद्देश्य एक वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, समावेशी और तकनीकी रूप से सुसज्जित कार्यबल तैयार करना है, जो ऑटोमोटिव, लॉजिस्टिक्स, आईटी, हेल्थकेयर और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों की मांग को पूरा कर सके।
प्रश्न 39 भारत सरकार ने IREL (India Rare Earths Limited) को किस देश को दुर्लभ पृथ्वी तत्वों के निर्यात समझौते को निलंबित करने का निर्देश दिया है -
  • (अ) चीन
  • (ब) दक्षिण कोरिया
  • (स) जापान
  • (द) अमेरिका
उत्तर : जापान
व्याख्या :
भारत सरकार ने अपनी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी IREL (India Rare Earths Limited) को जापान के साथ 13 साल पुराने दुर्लभ पृथ्वी तत्वों (Rare Earths) के निर्यात समझौते को निलंबित करने का निर्देश दिया है। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब चीन द्वारा इन तत्वों के निर्यात पर पाबंदी लगाने के बाद वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अस्थिरता बढ़ गई है। भारत अब अपने संसाधनों की रक्षा करने, आयात पर निर्भरता (विशेष रूप से चीन पर) कम करने, और घरेलू मूल्यवर्धित रियर अर्थ उद्योग को विकसित करने की दिशा में कदम उठा रहा है।
प्रश्न 40 “रुद्रास्त्र” क्या है, जिसे हाल ही में भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया है -
  • (अ) एक टैंक
  • (ब) एक पनडुब्बी
  • (स) एक मानव रहित हवाई वाहन (UAV)
  • (द) एक मिसाइल प्रणाली
उत्तर : एक मानव रहित हवाई वाहन (UAV)
व्याख्या :
भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय सेना ने “रुद्रास्त्र” (Rudrastra) नामक एक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (VTOL) मानव रहित हवाई वाहन (UAV) के सफल परीक्षण पूरे किए हैं। यह उन्नत ड्रोन गहराई तक स्ट्राइक मिशनों के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसे Solar Aerospace and Defence Limited (SDAL) ने विकसित किया है। यह परीक्षण राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में किया गया।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill