CA Quiz : 11-13 June 2025
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का हाल ही में (जून 2025 में) निधन हो गया। विजय रूपाणी का जन्म किस स्थान पर हुआ था -
-
- (अ) राजकोट, गुजरात
- (ब) मुंबई, महाराष्ट्र
- (स) यांगून, म्यांमार
- (द) पटना, बिहार
उत्तर : यांगून, म्यांमार
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। रुपाणी राजकोट शहर के रहने वाले थे। रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार/बर्मा के यांगून/रंगून में हुआ था। अगस्त 2016 में आनंदीबेन पटेल की जगह उन्हें सीएम की जिम्मेदारी मिली। दिसंबर 2017 में पाटीदार आरक्षण आंदोलन की छाया में हुए विधानसभा चुनावों में रूपाणी ने बीजेपी को जीत दिलाई। रूपाणी ने सितंबर 2021 में सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी के पास इस समय पंजाब भाजपा का प्रभार था।
- प्रश्न 2 2025 में विंबलडन के पुरुष और महिला एकल विजेताओं को कितनी इनामी राशि दी जाएगी -
-
- (अ) £2 मिलियन
- (ब) £2.5 मिलियन
- (स) £3 मिलियन
- (द) £4 मिलियन
उत्तर : £3 मिलियन
व्याख्या :
ऑल इंग्लैंड क्लब ने 12 जून 2025 को विंबलडन के लिए अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि की घोषणा की है —। इस बार कुल इनामी राशि को बढ़ाकर 53.5 मिलियन पाउंड (लगभग 622.6 करोड़ रुपये) किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में सात प्रतिशत अधिक है और पिछले एक दशक की तुलना में दोगुनी है। इस वर्ष विबंलडन 30 जून से 13 जुलाई तक खेला जाएगा।पुरुषों और महिलाओं के सिंगल्स विजेताओं को अब £3 मिलियन (लगभग $4 मिलियन) मिलेंगे, जो पिछले साल से 11.1% की वृद्धि है।
- प्रश्न 3 प्रियंका गोस्वामी ने ऑस्ट्रियन रेसवॉकिंग चैंपियनशिप में कितनी दूरी की दौड़ में जीत हासिल की -
-
- (अ) 5 किलोमीटर
- (ब) 10 किलोमीटर
- (स) 15 किलोमीटर
- (द) 20 किलोमीटर
उत्तर : 10 किलोमीटर
व्याख्या :
भारत की पैदलचाल एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने सत्र की पहली जीत दर्ज करते हुए इंसब्रुक में ऑस्ट्रियन रेसवॉकिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। गोस्वामी ने 47 मिनट और 54 सेकेंड का समय निकाला। उनके नाम 20 किलोमीटर रेसवॉक में एक घंटे, 28.45 मिनट का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। उत्तर प्रदेश की 29 वर्षीय प्रियंका गोस्वामी ने इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर अपने जज़्बात साझा किए।
- प्रश्न 4 ISSF विश्व कप 2025 में सिफत कौर सामरा ने कौन सी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता -
-
- (अ) 10 मीटर एयर राइफल
- (ब) 25 मीटर पिस्टल
- (स) 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन
- (द) स्कीट शूटिंग
उत्तर : 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन
व्याख्या :
भारतीय निशानेबाज सिफत कौर सामरा ने जर्मनी के म्यूनिख में आईएसएसएफ विश्व कप 2025 में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक जीता। 23 वर्षीय सिफत ने फाइनल में 453.1 स्कोर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। नॉर्वे की जेनेट हैग डयूस्टैड ने 466.9 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि स्विट्जरलैंड की एमिली जैगी ने 464.8 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया।
- प्रश्न 5 आरबीआई द्वारा शुरू की गई नई प्रक्रिया V-CIP किससे संबंधित है -
-
- (अ) डिजिटल लोन
- (ब) मोबाइल भुगतान
- (स) ग्राहक पहचान और KYC अपडेट
- (द) बैंक मर्जर
उत्तर : ग्राहक पहचान और KYC अपडेट
व्याख्या :
ग्राहक सुविधा और वित्तीय समावेशन में सुधार लाने के उद्देश्य से एक प्रमुख कदम उठाते हुए, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 12 जून, 2025 को अपने ग्राहक को जानें (KYC) मानदंडों को आसान बनाने के लिए एक परिपत्र जारी किया। केंद्रीय बैंक ने अब व्यवसाय संवाददाताओं (BC) को KYC जानकारी अपडेट करने की अनुमति दे दी है और ऑनबोर्डिंग और सूचना अद्यतन दोनों के लिए एक वीडियो-आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया (V-CIP) शुरू की है। ये कदम विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी ग्राहकों के लिए प्रासंगिक हैं जिनके खाते अक्सर पुराने KYC विवरण के कारण निष्क्रिय हो जाते हैं।
- प्रश्न 6 NPCI और IDRBT की साझेदारी का मुख्य उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) डिजिटल मार्केटिंग को बढ़ावा देना
- (ब) साइबर सुरक्षा और प्रणालीगत लचीलापन को मजबूत करना
- (स) नए एटीएम मशीन लगाना
- (द) बैंकों का निजीकरण
उत्तर : साइबर सुरक्षा और प्रणालीगत लचीलापन को मजबूत करना
व्याख्या :
भारत की डिजिटल भुगतान अवसंरचना को मज़बूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) और बैंकिंग प्रौद्योगिकी में विकास एवं अनुसंधान संस्थान (IDRBT) ने 12 जून 2025 को एक सहमति ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह रणनीतिक साझेदारी साइबर सुरक्षा, प्रणालीगत लचीलापन (resilience), और डिजिटल तैयारियों को बढ़ाने पर केंद्रित है।
- प्रश्न 7 स्केपिया और फेडरल बैंक द्वारा लॉन्च किया गया नया डुअल-नेटवर्क क्रेडिट कार्ड किस नेटवर्क को एकीकृत करता है -
-
- (अ) MasterCard और Visa
- (ब) RuPay और Visa
- (स) RuPay और MasterCard
- (द) Visa और Amex
उत्तर : RuPay और Visa
व्याख्या :
भारत में फिनटेक और क्रेडिट इनोवेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, ट्रैवल-फोकस्ड फिनटेक प्लेटफ़ॉर्म स्केपिया (Scapia) ने फेडरल बैंक के साथ मिलकर ‘स्केपिया फेडरल RuPay क्रेडिट कार्ड’ लॉन्च किया है। यह डुअल-नेटवर्क क्रेडिट कार्ड है जो Visa और RuPay दोनों नेटवर्क को एकीकृत करता है। कार्ड UPI, अंतरराष्ट्रीय उपयोग, और ऑनलाइन व ऑफलाइन भुगतान को सपोर्ट करता है—सभी खर्चों का एकीकृत क्रेडिट स्टेटमेंट के साथ।
- प्रश्न 8 NHAI द्वारा परामर्शदाता इंजीनियरों के लिए एक समय में कितनी परियोजनाएं देखने की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है -
-
- (अ) 5
- (ब) 8
- (स) 10
- (द) 12
उत्तर : 10
व्याख्या :
राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता निगरानी को मजबूत करने और कार्यान्वयन मानकों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने परामर्श इंजीनियरों द्वारा एक साथ देखे जाने वाले प्रोजेक्ट्स की संख्या को अधिकतम 10 तक सीमित कर दिया है। यह सीमा स्वतंत्र इंजीनियरों (Independent Engineers), प्राधिकरण इंजीनियरों (Authority Engineers), और सुपरविजन कंसल्टेंट्स पर लागू होगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि परियोजनाओं में तकनीकी और संविदात्मक अनुपालन बेहतर हो।
- प्रश्न 9 श्रीमंत शंकरदेव पुरस्कार 2023 से किसे सम्मानित किया गया -
-
- (अ) मालिनी अवस्थी
- (ब) उषा उत्थप
- (स) सोनल मानसिंह
- (द) मल्लिका साराभाई
उत्तर : सोनल मानसिंह
व्याख्या :
प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना डॉ. सोनल मानसिंह को 12 जून 2025 को गुवाहाटी, असम में आयोजित एक समारोह में असम के राज्यपाल लक्ष्मणाचार्य द्वारा 2023 श्रीमंत शंकरदेव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रारंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू 22 अप्रैल 2025 को डॉ. सोनल मानसिंह को यह पुरस्कार प्रदान करने वाली थीं, लेकिन पहलगाम आतंकवादी हमले के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।
- प्रश्न 10 हाल ही में (जून 2025 में) ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ किस देश द्वारा शुरू किया गया -
-
- (अ) अमेरिका
- (ब) इजराइल
- (स) रूस
- (द) ईरान
उत्तर : इजराइल
व्याख्या :
इजराइल ने 13 जून 2025 की सुबह, ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमला किया। ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ नाम से चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य ईरान के परमाणु क्षमता को खतम करना है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के जवाबी हमले की आशंका को डेकते हुए देश में आपातकाल की घोषणा भी की है। इजराइल का सबसे बड़ा समर्थक देश, संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा है कि वह इजराइली हमले में शामिल नहीं है।
- प्रश्न 11 श्रीलंका सेना प्रमुख कौन हैं जिन्होंने हाल ही में दक्षिण पश्चिमी कमान सैन्य कमान का दौरा किया -
-
- (अ) लसांथा रोड्रिगो
- (ब) ए. एम. यू. सेनेविरत्ने
- (स) डब्ल्यू आर विजेराथने
- (द) रोहन डालुवाटे
उत्तर : लसांथा रोड्रिगो
व्याख्या :
श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लसांथा रोड्रिगो ने 11 से 14 जून 2025 तक भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के दूसरे दिन जयपुर में दक्षिण पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा किया। लेफ्टिनेंट जनरल रोड्रिगो का दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
- प्रश्न 12 ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का समापन कहाँ हुआ -
-
- (अ) ओडिशा
- (ब) भोपाल
- (स) बारडोली
- (द) जयपुर
उत्तर : बारडोली
व्याख्या :
केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के 15वें और आखिरी दिन गुजरात के बारडोली में किसान सम्मेलन को संबोधित किया। इस देशव्यापी 15 दिवसीय अभियान की शुरुआत 29 मई को ओडिशा से हुई थी, जिसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री ने विभिन्न राज्यों का दौरा कर किसानों से किसान चौपालों, सम्मेलन और पदयात्रियों के माध्यम से संवाद किया।
- प्रश्न 13 केंद्र सरकार और शेल इंडिया द्वारा शुरू किए गए ग्रीन स्किल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) कोयला खनन में दक्षता
- (ब) हरित ऊर्जा और ई-वाहन क्षेत्र में प्रशिक्षण
- (स) पारंपरिक कृषि कौशल
- (द) जल संरक्षण तकनीक
उत्तर : हरित ऊर्जा और ई-वाहन क्षेत्र में प्रशिक्षण
व्याख्या :
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) ने शेल इंडिया के साथ मिलकर एक ट्रेनिंग प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत देश के युवाओं को इलेक्ट्रिक व्हीकल और ग्रीन एनर्जी सेक्टर के लिए कौशल प्रदान किया जाएगा। ग्रीन स्किल एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को ग्रीन एनर्जी और ई-मोबिलिटी में भविष्य के लिए तैयार क्षमताओं से लैस करना है। यह पहल ऐसे समय में की गई है, जब सरकार अपनी नेट-जीरो महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप ग्रीन एनर्जी और ईवी अपनाने को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रही है।
- प्रश्न 14 आधुनिक तकनीक के उपयोग से महत्वपूर्ण खनिजों की खोज और खनन के लिए हाल ही में (जून 2025 में) सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड ने किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
-
- (अ) IIT हैदराबाद
- (ब) इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी
- (स) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग
- (द) DRDO
उत्तर : इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी
व्याख्या :
सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड ने भुवनेश्वर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में सिंगरेनी कोलियरीज का प्रवेश सुनिश्चित हुआ। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के उपयोग से सिंगरेनी खदानों में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण खनिजों की खोज और खनन करना है। इस अवसर पर भुवनेश्वर में नीति आयोग के पूर्व सदस्य तथा रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन- डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक डॉ. वी.के. सारस्वत भी उपस्थित थे।
- प्रश्न 15 ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2025 में भारत का कौन-सा स्थान रहा -
-
- (अ) 129
- (ब) 131
- (स) 128
- (द) 133
उत्तर : 131
व्याख्या :
भारत ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) द्वारा जारी 2025 के ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट में 148 देशों में से 131वां स्थान प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष (2024) की तुलना में दो पायदान नीचे है। आर्थिक भागीदारी और शिक्षा के क्षेत्र में मामूली प्रगति के बावजूद भारत का समग्र जेंडर पैरिटी स्कोर 64.1% पर बना हुआ है, जो यह दर्शाता है कि लैंगिक समानता की दिशा में प्रगति धीमी है। शीर्ष 5 देश: आइसलैंड, फिनलैंड, नॉर्वे, यूनाइटेड किंगडम, न्यूज़ीलैंड
- प्रश्न 16 विश्व बालश्रम निषेध दिवस 2025 की थीम क्या थी -
-
- (अ) बच्चों को शिक्षा का अधिकार
- (ब) चलो बालश्रम खत्म करें
- (स) हर बच्चे को बचपन दो
- (द) प्रगति स्पष्ट है, लेकिन अभी और करना बाकी है
उत्तर : प्रगति स्पष्ट है, लेकिन अभी और करना बाकी है
व्याख्या :
विश्व बालश्रम निषेध दिवस हर वर्ष 12 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है। बच्चों का शोषण रोकने और बालश्रम को समाप्त करने के लिए इस वर्ष प्रयासों को तेज़ करने का लक्ष्य रखा गया है। 2025 की थीम“प्रगति स्पष्ट है, लेकिन अभी और करना बाकी है: आइए हम अपने प्रयासों को तेज़ करें!”।
- प्रश्न 17 IREDA ने QIP के माध्यम से कितनी राशि जुटाई -
-
- (अ) ₹1,500 करोड़
- (ब) ₹2,005.90 करोड़
- (स) ₹2,500 करोड़
- (द) ₹1,800 करोड़
उत्तर : ₹2,005.90 करोड़
व्याख्या :
भारत की स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन प्रक्रिया को तेज़ करने की दिशा में एक बड़े कदम के तहत, भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) ने ₹2,005.90 करोड़ का फंड Qualified Institutional Placement (QIP) के माध्यम से सफलतापूर्वक जुटाया है। इस पूंजी से एजेंसी की हरित ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा और इसकी पूंजी पर्याप्तता तथा वित्तीय आधार को मज़बूती मिलेगी। 5 जून से 10 जून 2025 के बीच IREDA ने ₹2,005.90 करोड़ का QIP इश्यू पूरा किया।
- प्रश्न 18 रूस द्वारा ईरान में कितने नए परमाणु संयंत्र लगाए जाएंगे -
-
- (अ) 4
- (ब) 6
- (स) 8
- (द) 10
उत्तर : 8
व्याख्या :
ईरान ने घोषणा की है कि रूस उसके क्षेत्र में आठ नए परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का निर्माण करेगा, जो पहले से हस्ताक्षरित द्विपक्षीय समझौते का हिस्सा हैं। यह घोषणा ईरान की परमाणु ऊर्जा संगठन (AEOI) के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लामी ने तब की, जब संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के सदस्य AEOI मुख्यालय, तेहरान के दौरे पर थे। यह कदम ईरान की नागरिक परमाणु ऊर्जा क्षमता को तीन गुना बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है और रूस की रोसएटोम कंपनी इसमें प्रमुख साझेदार है।
- प्रश्न 19 SEBI द्वारा साइबर धोखाधड़ी रोकने के लिए कौन-सा नया टूल शुरू किया गया है -
-
- (अ) SEBI Alert
- (ब) UPI Guard
- (स) SEBI Check
- (द) Fraud Blocker
उत्तर : SEBI Check
व्याख्या :
निवेशकों की सुरक्षा बढ़ाने और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने एक नई पहल “SEBI Check” की घोषणा की है। यह टूल निवेशकों को SEBI-पंजीकृत मध्यस्थों (intermediaries) द्वारा उपयोग किए जा रहे UPI भुगतान हैंडल की पुष्टि करने की सुविधा देगा, ताकि लेन-देन से पहले सत्यापन किया जा सके। यह सुविधा जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है और इससे पूंजी बाजार में वित्तीय लेन-देन की सुरक्षा और पारदर्शिता काफी हद तक बढ़ेगी।
- प्रश्न 20 फ्रांस के किस शहर में IALA परिषद का दूसरा सत्र आयोजित हुआ, जिसमें भारत उपाध्यक्ष के रूप में शामिल हुआ -
-
- (अ) पेरिस
- (ब) नीस
- (स) ल्यों
- (द) मार्से
उत्तर : नीस
व्याख्या :
भारत ने समुद्री नौवहन सहायता के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन (आईएएलए) के उपाध्यक्ष के रूप में फ्रांस के नीस में आयोजित आईएएलए परिषद के दूसरे सत्र में शामिल हुआ। आईएएलए परिषद नौवहन के समुद्री सहायता के लिए जिम्मेदार अंतर-सरकारी संगठन का निर्णय लेने वाला निकाय है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव श्री टी.के. रामचंद्रन ने किया और इसमें संयुक्त सचिव श्री मुकेश मंगल और निदेशक श्री कार्तिक चेनसुदार शामिल थे।
- प्रश्न 21 हाल ही में (जून 2025 में) ‘लोक संवर्धन पर्व’ का उद्घाटन किस केंद्रीय मंत्री ने किया -
-
- (अ) अनुराग ठाकुर
- (ब) पीयूष गोयल
- (स) किरेन रिजिजू
- (द) स्मृति ईरानी
उत्तर : किरेन रिजिजू
व्याख्या :
अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नई दिल्ली के राजघाट पर लोक संवर्धन पर्व का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के तहत सरकार की प्रमुख योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें अल्पसंख्यक समुदायों, खासकर कारीगरों और पारंपरिक शिल्पकारों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के निरंतर प्रयासों पर भी चर्चा की जाएगी।
- प्रश्न 22 एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 कहां से कहां जा रही थी -
-
- (अ) दिल्ली से न्यूयॉर्क
- (ब) मुंबई से पेरिस
- (स) अहमदाबाद से लंदन
- (द) बेंगलुरु से टोक्यो
उत्तर : अहमदाबाद से लंदन
व्याख्या :
अहमदाबाद में एयरपोर्ट के पास मेघानीनगर इलाके में गुरुवार को भीषण विमान हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद हादसे का शिकार हो गया। सरदार वल्लभभाई पटेल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 लंदन जा रही थी। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें दो पायलट और 10 केबिन क्रू भी शामिल थे।
- प्रश्न 23 केंद्र सरकार ने जिन राज्यों के रेलवे सेक्शन के दोहरीकरण को मंजूरी दी, उनमें कौन शामिल हैं -
-
- (अ) बिहार और उत्तर प्रदेश
- (ब) झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश
- (स) महाराष्ट्र और गुजरात
- (द) पंजाब और हरियाणा
उत्तर : झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने झारखंड और कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश के दो रेलखंडों (Rail Sections) के दोहरीकरण (Doubling) का फैसला किया है। सरकार ने झारखंड के कोडरमा-बरकाकाना सेक्शन और कर्नाटक और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाले बल्लारी-चिकजाजपुर सिंगल लाइन सेक्शन को डबल लाइन में बदलने का निर्णय लिया है। इन दोनों प्रोजेक्ट में करीब 6400 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। ये योजनाएं पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत बहु-मोडीय कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई हैं।
- प्रश्न 24 अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के पहले भारतीय मूल के अध्यक्ष कौन बने हैं -
-
- (अ) अमित पटेल
- (ब) विवेक मूर्ति
- (स) बॉबी मुक्कमाला
- (द) संजय गुप्ता
उत्तर : बॉबी मुक्कमाला
व्याख्या :
अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के 178 साल के इतिहास में पहली बार संगठन की कमान एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने संभाल ली। डॉ. श्रीनिवास मुक्कमाला को अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें लोग प्यार से बॉबी मुक्कमाला कहते हैं। वो एमडी होने के साथ बेहतरीन ओटोलरींगोलॉजिस्ट हैं।
- प्रश्न 25 भारत और अमेरिका का पहला विशेष वायु सेना अभ्यास कौन-सा था -
-
- (अ) गरुड़ शक्ति
- (ब) वज्र प्रहार
- (स) टाइगर क्लॉ
- (द) इंडो-यूएस विंग
उत्तर : टाइगर क्लॉ
व्याख्या :
भारतीय वायु सेना और संयुक्त राज्य अमरीका की वायु सेना के विशेष बलों के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास “टाइगर क्लॉ” गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्र में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारतीय वायु सेना के विशेष बल को गरुड़ के नाम से भी जाना जाता है। टाइगर क्लॉ अभ्यास 26 मई से 10 जून 2025 तक पूरे उत्तर भारत में आयोजित किया गया था।
- प्रश्न 26 भारत और फ्रांस का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति 2025’ कब आयोजित होगा -
-
- (अ) 1-10 जुलाई
- (ब) 10-25 जून
- (स) 18 जून – 1 जुलाई
- (द) 5-15 अगस्त
उत्तर : 18 जून – 1 जुलाई
व्याख्या :
भारत और फ्रांस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का 8वां संस्करण 18 जून से 1 जुलाई तक फ्रांस के ला कैवेलरी में आयोजित किया जाएगा। अभ्यास का उद्देश्य दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है ताकि वे उप-पारंपरिक परिदृश्य में बहु-क्षेत्रीय संचालन कर सकें। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंतर-संचालन, सौहार्द और सौहार्द विकसित करने में मदद मिलेगी।
- प्रश्न 27 भारत ने ITU-T की FG-AINN बैठक की मेज़बानी किस शहर में की -
-
- (अ) मुंबई
- (ब) नई दिल्ली
- (स) हैदराबाद
- (द) चेन्नई
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
भारत ने वैश्विक दूरसंचार नवाचार में अग्रणी भूमिका निभाते हुए 11 से 13 जून 2025 तक नई दिल्ली में तीसरी अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU-T) की एआई-नेटिव दूरसंचार नेटवर्क पर केंद्रित फोकस ग्रुप (FG-AINN) की बैठक की मेज़बानी की। यह आयोजन दूरसंचार विभाग (DoT) के अधीन टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग सेंटर (TEC) द्वारा आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य यह निर्धारित करना है कि भविष्य के दूरसंचार नेटवर्क कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को एक सहायक नहीं, बल्कि एक मूलभूत तत्व के रूप में अपनाकर कैसे कार्य करेंगे। यह एक बुद्धिमान, अनुकूली और स्वायत्त संचार प्रणाली की दिशा में वैश्विक प्रयासों में भारत की प्रमुख भूमिका को दर्शाता है। भारत ने ITU Plenipotentiary Conference 2030 (PP-30) की मेज़बानी का प्रस्ताव रखा। श्रीमती एम. रेवती को ITU रेडियोकम्युनिकेशन ब्यूरो (2027–2030) की निदेशक पद हेतु पहली महिला और क्षेत्रीय उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया।
- प्रश्न 28 स्ट्राबेरी मून और समर सोलिस्टस एक साथ कितने वर्षों में एक बार घटित होते हैं -
-
- (अ) हर 5 वर्ष
- (ब) हर 10 वर्ष
- (स) हर 15 वर्ष
- (द) हर 20 वर्ष
उत्तर : हर 20 वर्ष
व्याख्या :
खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए बुधवार 11 जून की रात बेहद खास थी। दरअसल इस दौरान आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अवसर पर दुर्लभ खगोलीय घटना हुई, जिसमें आसमान में स्ट्राबेरी मून को चांदनी बिखेरते हुए देखा गया। पश्चिम में सूर्य के ढलते ही पूर्वी आकाश में पूर्णिमा का चंद्रमा उदित हुआ। इसे स्ट्राबेरी मून नाम दिया गया है, जो कि पश्चिमी देशों में इस समय पकने वाली जंगली स्ट्राबेरी के कारण रखा गया है। कुछ देशों में इसे हॉट मून, रोज मून, मीड मून कहा जाता है। पूर्णिमा के चांद का महीने के बदलने और मौसम की जानकारी का समय बताने आकाशीय घड़ी के रूप में उपयोग किया जाता रहा है। लगभग हर 20 साल में स्ट्राबेरी मून और समर सोलिस्टस की घटना एक साथ होती है।
- प्रश्न 29 SEBI ने अनधिकृत एल्गो ट्रेडिंग से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए सेटलमेंट स्कीम कब से कब तक शुरू की है -
-
- (अ) 1 जून - 31 अगस्त 2025
- (ब) 16 जून - 16 सितंबर 2025
- (स) 10 जुलाई - 10 अक्टूबर 2025
- (द) 20 जून - 20 सितंबर 2025
उत्तर : 16 जून - 16 सितंबर 2025
व्याख्या :
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अनियमित एल्गोरिदम ट्रेडिंग (Algo Trading) प्लेटफॉर्म से जुड़े मामलों का निपटारा करने के लिए एक तीन महीने की सेटलमेंट योजना शुरू की है। यह योजना 16 जून से 16 सितंबर 2025 तक खुली रहेगी और इसका उद्देश्य है – ब्रोकर्स को लंबित मामलों का समाधान करने का अवसर देना, ताकि वे आगे की कानूनी कार्रवाई से बच सकें। 10 जून 2025 को SEBI ने यह सेटलमेंट स्कीम उन स्टॉक ब्रोकर्स के लिए शुरू की, जिन पर अनधिकृत एल्गो प्लेटफॉर्म से जुड़ने के आरोप हैं।
- प्रश्न 30 डेटा सेंटर निर्माण क्षमता में वैश्विक स्तर पर मुंबई का कौन-सा स्थान है -
-
- (अ) चौथा
- (ब) पाँचवां
- (स) छठा
- (द) सातवां
उत्तर : छठा
व्याख्या :
मुंबई ने वैश्विक स्तर पर डेटा सेंटर निर्माण क्षमता में 97 शहरों में से 6वां स्थान हासिल किया है, जैसा कि कशमैन एंड वेकफील्ड की नवीनतम रिपोर्ट ‘ग्लोबल डेटा सेंटर मार्केट कम्पैरिजन 2025’ में बताया गया है। वर्तमान में शहर में 335 मेगावाट (MW) क्षमता के डेटा सेंटर निर्माणाधीन हैं, जिससे यह एशिया-पैसिफिक (APAC) क्षेत्र में शीर्ष पर है। इसके चलते मुंबई की ऑपरेशनल क्षमता में 62% की वृद्धि का अनुमान है। इस तेजी का मुख्य कारण है हाइपरस्केलर्स की बढ़ती मांग, क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई आधारित वर्कलोड्स का विस्तार, और शहर की मजबूत डिजिटल एवं पावर अवसंरचना।
- प्रश्न 31 भारत का कौन-सा शहर ‘तेंदुआ राजधानी’(Leopard Capital) बन गया है -
-
- (अ) पुणे
- (ब) भोपाल
- (स) बेंगलुरु
- (द) देहरादून
उत्तर : बेंगलुरु
व्याख्या :
बेंगलुरु अब आधिकारिक रूप से ‘भारत की तेंदुआ राजधानी’ बन गया है, जिससे यह मेट्रो शहरों के किनारों पर रहने वाले स्वतंत्र रूप से विचरण करने वाले जंगली तेंदुओं की सबसे अधिक संख्या वाला शहर बन गया है। होलेमट्ठी नेचर फाउंडेशन (HNF) द्वारा किए गए एक साल लंबे सर्वेक्षण और संरक्षणवादी डॉ. संजय गुब्बी के नेतृत्व में किए गए अध्ययन के अनुसार, बेंगलुरु के आसपास के जंगलों और झाड़ियों में वर्तमान में लगभग 80–85 तेंदुए रहते हैं।
- प्रश्न 32 महाराष्ट्र सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की निगरानी के लिए भू-टैग युक्त ____ -अंकीय अल्फान्यूमेरिक यूनिक आईडी (Infra ID) शुरू की है -
-
- (अ) 6
- (ब) 9
- (स) 10
- (द) 13
उत्तर : 13
व्याख्या :
पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सभी अवसंरचना विकास परियोजनाओं को एक भू-टैग युक्त 13-अंकीय अल्फान्यूमेरिक यूनिक आईडी (Infra ID) से चिन्हित करना अनिवार्य कर दिया है। यह आईडी प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना की प्राथमिक पहचान के रूप में कार्य करेगी। इस पहल का उद्देश्य डिजिटल एकरूपता लाना, दोहराव को रोकना और विभिन्न विभागों में परियोजनाओं की वास्तविक समय में निगरानी को सक्षम बनाना है। Infra ID पोर्टल के माध्यम से यह प्रणाली संचालित होगी, और लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक पिछले पांच वर्षों में स्वीकृत सभी परियोजनाएं इस पोर्टल पर पंजीकृत हो जाएं। महाराष्ट्र सरकार ने 9 जून 2025 को Infra ID पोर्टल को सक्रिय कर दिया है।
- प्रश्न 33 2025 में भारत की जनसंख्या लगभग कितनी होने का अनुमान संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में लगाया गया है -
-
- (अ) 1.36 अरब
- (ब) 1.40 अरब
- (स) 1.46 अरब
- (द) 1.56 अरब
उत्तर : 1.46 अरब
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र की एक नई जनसांख्यिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की जनसंख्या 2025 में 1.46 अरब पहुंचने का अनुमान है, जोकि दुनिया में सर्वाधिक होगी। देश की 68 प्रतिशत आबादी कामकाजी है। इस रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि भारत की प्रजनन दर घटकर प्रति महिला 1.9 जन्म रह गई है, जोकि प्रतिस्थापन दर 2.1 से कम है। ‘वास्तविक प्रजनन संकट’ शीर्षक वाली यूएनएफपीए की ‘विश्व जनसंख्या स्थिति (एसओडब्लूपी) रिपोर्ट 2025’ घटती प्रजनन क्षमता से घबराने के बजाय अपूर्ण प्रजनन लक्ष्यों पर ध्यान देने का आह्वान करती है।
- प्रश्न 34 भारत के लोकपाल द्वारा अपनाया गया नया आदर्श वाक्य क्या है -
-
- (अ) न्याय की ओर एक कदम
- (ब) भ्रष्टाचार मुक्त भारत
- (स) नागरिक सशक्तिकरण, भ्रष्टाचार उजागरीकरण
- (द) सशक्त लोकतंत्र, सशक्त भारत
उत्तर : नागरिक सशक्तिकरण, भ्रष्टाचार उजागरीकरण
व्याख्या :
भारत के लोकपाल की पूर्ण पीठ ने पुराने आदर्श वाक्य के स्थान पर नया आदर्श वाक्य अपनाया है। भारत के लोकपाल के नए आदर्श वाक्य के साथ लोगो इस प्रकार है:-“नागरिक सशक्तिकरण, भ्रष्टाचार उजागरीकरण”
- प्रश्न 35 आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग किस तिथि से लागू होगी -
-
- (अ) 1 जुलाई 2025
- (ब) 15 जुलाई 2025
- (स) 1 अगस्त 2025
- (द) 31 जुलाई 2025
उत्तर : 15 जुलाई 2025
व्याख्या :
रेल मंत्रालय ने कहा है कि अगले महीने से केवल वे उपयोगकर्ता ही भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम -आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप के माध्यम से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे, जिन्होंने आधार के साथ अपना खाता प्रमाणित किया है। ये कदम तत्काल टिकटों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी पहुंच सुनिश्चित करने और यात्रियों के हित को सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है। ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए 15 जुलाई से आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। बुकिंग के समय उपयोगकर्ता के मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी से प्रमाणीकरण किया जाएगा।
- प्रश्न 36 ILOSTAT के अनुसार, भारत का सामाजिक सुरक्षा दायरा 2015 में 19% से बढ़कर 2025 में कितना हो गया है -
-
- (अ) 45.1%
- (ब) 50.2%
- (स) 64.3%
- (द) 70.5%
उत्तर : 64.3%
व्याख्या :
भारत का सामाजिक सुरक्षा दायरा 2015 में 19 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 64.3 प्रतिशत हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के ILOSTAT के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस दायरे में पिछले एक दशक में 45 प्रतिशत अंकों की वृद्धि देखी गई है। इन प्रयासों को मान्यता देते हुए, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने भारत की उपलब्धि को स्वीकार किया और आधिकारिक तौर पर प्रकाशित किया कि 94 करोड़ से अधिक लोग अब कम से कम एक सामाजिक सुरक्षा लाभ के अंतर्गत आते हैं। लगभग 94 करोड़ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हुए लाभार्थियों की संख्या के मामले में, भारत अब दुनिया में दूसरे स्थान पर है।
- प्रश्न 37 विश्व बैंक के अनुसार भारत की अनुमानित आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 के लिए क्या है -
-
- (अ) 5.9%
- (ब) 6.0%
- (स) 6.3%
- (द) 7.0%
उत्तर : 6.3%
व्याख्या :
विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 6.3 प्रतिशत लगाया है, जिसमें कहा गया है कि देश दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ विकास दर बनाए रखेगा। विश्व बैंक की नवीनतम वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन वृद्धि में मंदी के कारण वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की वृद्धि धीमी हो गई। हालांकि, निर्माण और सेवा गतिविधि में वृद्धि स्थिर रही और ग्रामीण क्षेत्रों में लचीली मांग के कारण कृषि उत्पादन गंभीर सूखे की स्थिति से उबर गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2026-27 और वित्त वर्ष 2027-28 में, विकास दर औसतन 6 दशमलव 6 प्रतिशत प्रति वर्ष तक पहुंचने की उम्मीद है।
- प्रश्न 38 हाल ही में (जून 2025 में) CAQM, CSIR-CRRI और SPA के बीच समझौता किस उद्देश्य से किया गया -
-
- (अ) जल प्रदूषण कम करने हेतु
- (ब) धूल प्रदूषण को कम करने हेतु
- (स) सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु
- (द) सड़कों पर कैमरे लगाने हेतु
उत्तर : धूल प्रदूषण को कम करने हेतु
व्याख्या :
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की सड़कों पर धूल प्रदूषण से निपटने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने मंगलवार को सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) और नई दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के साथ त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया। पहले चरण में, आयोग ने एनसीआर राज्य सरकारों और जीएनसीटीडी के साथ उचित परामर्श किया और एनसीआर के 9 अत्यधिक शहरीकृत/ औद्योगिकीकरण वाले शहरों अर्थात् दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, गाज़ियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, भिवाड़ी और नीमराना को शामिल किया है।
- प्रश्न 39 FSDC की 29वीं बैठक की अध्यक्षता किसने की -
-
- (अ) अमित शाह
- (ब) नरेंद्र मोदी
- (स) निर्मला सीतारमण
- (द) शक्तिकांत दास
उत्तर : निर्मला सीतारमण
व्याख्या :
वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की वार्षिक बैठक 10 जून 2025 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आयोजित की गई। यह एफएसडीसी की 29वीं बैठक थी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की। इस बैठक में वित्त मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर, संजय मल्होत्रा, जो एफएसडीसी की उप-समिति के अध्यक्ष की भी है ,तथा विभिन्न वित्तीय क्षेत्र नियामकों के प्रमुखों ने भाग लिया।
- प्रश्न 40 मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 10 जून 2025 को किस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया -
-
- (अ) अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन
- (ब) G20 शिखर सम्मेलन
- (स) अंतर्राष्ट्रीय IDEA सम्मेलन
- (द) COP सम्मेलन
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय IDEA सम्मेलन
व्याख्या :
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने 10 जून 2025 को स्टॉकहोम, स्वीडन में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन सहायता संस्थान (अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए) अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य भाषण दिया। ज्ञानेश कुमार ने सम्मेलन के दौरान मैक्सिको, क्रोएशिया, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, स्विट्जरलैंड, मोल्दोवा, लिथुआनिया, मंगोलिया, मॉरीशस, जर्मनी, यूक्रेन और यूनाइटेड किंगडम के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन सहायता संस्थान (अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए) ने 10-12 जून 2025 तक स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में निर्वाचन अखंडता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया।