CA Quiz : 01-03 June 2025

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 हाल ही में (मई 2025 में) पीएम मोदी ने अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कितने रुपये का विशेष सिक्का जारी किया -
  • (अ) ₹100
  • (ब) ₹150
  • (स) ₹200
  • (द) ₹300
उत्तर : ₹300
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के दौरान लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर 300 रुपये का विशेष सिक्का जारी किया। यह सिक्का भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है और इसमें अहिल्याबाई होल्कर की उभरी हुई छवि है, जो उनकी ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देती है। इस विशेष सिक्के की अधिसूचना वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई है। गौरतलब है कि अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई, 1725 को महाराष्ट्र के चोंडी गांव में हुआ था। पति और पुत्र की असमय मृत्यु के बाद उन्होंने 1767 में इंदौर की गद्दी संभाली और लगभग तीन दशकों तक शासन किया। उनके कार्यकाल को सामाजिक सुधारों, व्यापार को बढ़ावा देने, मंदिरों के पुनर्निर्माण और अधोसंरचना विकास के लिए जाना जाता है। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण जैसे कई ऐतिहासिक कार्य किए, जिससे उन्हें “मालवा की दार्शनिक रानी” (Philosopher Queen of Malwa) कहा जाता है।
प्रश्न 2 ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला किस मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जा रहे हैं -
  • (अ) Ax-2
  • (ब) Ax-3
  • (स) Ax-4
  • (द) Ax-1
उत्तर : Ax-4
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के गगनयात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 8 जून को Axiom-4 (Ax-4) मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर रवाना होंगे। यह मिशन भारत के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि यह पहली बार होगा जब कोई ISRO गगनयात्री ISS में जाएगा और अंतरिक्ष में वैज्ञानिक प्रयोग करेगा। इस मिशन के दौरान शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष की सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण (माइक्रोग्रैविटी) स्थितियों में 7 महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देंगे, जिन्हें देशभर के प्रमुख अनुसंधान संस्थानों और शैक्षणिक संस्थाओं के वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तावित किया गया है। इन प्रयोगों में खाद्य फसलों के बीजों की वृद्धि, अंतरिक्ष में सलाद के बीजों का अंकुरण और पोषण से जुड़ी संभावनाएं, खाने योग्य माइक्रोएल्गी पर सूक्ष्म गुरुत्व और विकिरण का प्रभाव, माइक्रोग्रैविटी में मांसपेशियों की पुनरुत्पत्ति पर पोषण सप्लीमेंट का असर, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले के साथ मानवीय व्यवहार का विश्लेषण, और स्पेस में टार्डीग्रेड की जीवित रहने, पुनरुत्थान और पुनरुत्पादन की क्षमता का अध्ययन शामिल है।
प्रश्न 3 SBI ने वित्तीय वर्ष 2025 के लिए भारत की GDP वृद्धि का अनुमान क्या लगाया है -
  • (अ) 5.9%
  • (ब) 6.0%
  • (स) 6.5%
  • (द) 7.4%
उत्तर : 6.5%
व्याख्या :
भारतीय स्टेट बैंक- एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियादी बातों, लचीले वित्तीय क्षेत्र और सतत विकास पर ध्यान केंद्रित कर वित्तीय वर्ष 2026 में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए तैयार है। एसबीआई ने वित्तीय वर्ष 2025 के लिए भारत का सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि का अनुमान 6 दशमलव 5 प्रतिशत लगाया है, जिसे चौथी तिमाही में 7 दशमलव 4 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि का समर्थन प्राप्त है।
प्रश्न 4 अयोध्या में प्रस्तावित ‘भरत पथ’ की अनुमानित लागत कितनी है -
  • (अ) ₹700 करोड़
  • (ब) ₹800 करोड़
  • (स) ₹900 करोड़
  • (द) ₹1000 करोड़
उत्तर : ₹900 करोड़
व्याख्या :
अयोध्या में राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ के बाद अब एक और बड़े प्रोजेक्ट ‘भरत पथ’ की घोषणा की गई है, जिसकी लागत करीब 900 करोड़ रुपये है। यह नया रास्ता 20 किलोमीटर लंबा होगा और प्रयागराज हाईवे पर स्थित भरत कुंड से लेकर रानोपाली तक बनेगा। इस रास्ते के तहत पुराने मार्ग को चौड़ा और बेहतर बनाया जाएगा जिससे अयोध्या में आवागमन और सुविधाएं और मजबूत होंगी।
प्रश्न 5 मिस वर्ल्ड 2025 का ताज किसने जीता -
  • (अ) किराना जैस्मीन च्यूटर
  • (ब) पेट्रापोर्न वैंग
  • (स) ओपल सुचाता
  • (द) एन्टोनिया पोर्सिल्ड
उत्तर : ओपल सुचाता
व्याख्या :
भारत में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले हैदराबाद में शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में भारत की प्रतियोगी नंदिनी गुप्ता को सफलता नहीं मिल पाई। वो अंतिम आठ प्रतिभागियों में जगह नहीं बना पाईं। थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने प्रतोयोगिता जीतकर मिस वर्ल्ड 2025 बन गईं। थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी को मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया गया है।
प्रश्न 6 बैटरी शिखर सम्मेलन 2025 में शुरू की गई परियोजना का नाम क्या है -
  • (अ) बैटरी भारत मिशन
  • (ब) बैटरी डिजिटल योजना
  • (स) बैटरी आधार परियोजना
  • (द) बैटरी रजिस्ट्री योजना
उत्तर : बैटरी आधार परियोजना
व्याख्या :
भारत सरकार ने बैटरी प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली में आयोजित बैटरी शिखर सम्मेलन 2025 में बैटरी आधार परियोजना शुरू की है। बैटरी शिखर सम्मेलन में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बैटरी आधार परियोजना का शुभारंभ किया। सरकार का यह कदम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अनियमित चार्जिंग स्टेशनों से उत्पन्न सुरक्षा खतरों पर बढ़ती चिंताओं के बीच उठाया गया है।
प्रश्न 7 रक्षा सम्पदा महानिदेशक का पद 31 मई 2025 को किसने ग्रहण किया -
  • (अ) श्री अमिताभ सिंह
  • (ब) श्री शैलेन्द्र नाथ गुप्ता
  • (स) श्री सुनील त्रिपाठी
  • (द) श्री अजय शर्मा
उत्तर : श्री शैलेन्द्र नाथ गुप्ता
व्याख्या :
श्री शैलेन्द्र नाथ गुप्ता ने 31 मई, 2025 को रक्षा सम्पदा महानिदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे 1990 बैच के भारतीय रक्षा संपदा सेवा के अधिकारी हैं और उनके कार्यकाल के दौरान छावनी व रक्षा भूमि प्रबंधन में उनकी विशिष्टता रही है।
प्रश्न 8 ध्रुवा (DHUVA) नीति दस्तावेज किससे संबंधित है -
  • (अ) नई रक्षा नीति
  • (ब) डिजिटल पता प्रणाली
  • (स) कृषि सुधार
  • (द) ऊर्जा संरक्षण
उत्तर : डिजिटल पता प्रणाली
व्याख्या :
भारतीय डाक विभाग देश में एक मानकीकृत, जियो-कोडेड पता प्रणाली स्थापित करने के लिए एक परिवर्तनकारी पहल को आगे बढ़ा रहा है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक एवं निजी सेवाओं की नागरिक-केंद्रित डिलीवरी के लिए पता समाधान को सरल बनाना है। डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर (डीआईजीआईपीन) - राष्ट्रीय पता ग्रिड की शुरुआत, इस यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। डीआईजीआईपीन प्रणाली भू-स्थानिक शासन का एक मजबूत एवं सतत स्तंभ के रूप में कार्य करती है, जो सार्वजनिक सेवा वितरण, आपातकालीन प्रतिक्रिया और परिचालन दक्षता में सुधार की सुविधा प्रदान करती है। यह दिशात्मक गुणों के साथ एक नामकरण पैटर्न के माध्यम से पते का तार्किक स्थान निर्धारित करने की सुविधा उपलब्ध कराती है और इसे सार्वजनिक डोमेन में स्वतंत्र रूप से पहुंचने योग्य बनाने के लिए तैयार किया गया है। इस बुनियादी कार्य को आगे बढ़ाते हुए, विभाग ने अब एक व्यापक नीति दस्तावेज़ जारी किया है जिसका शीर्षक है ध्रुवा (डिजिटल हब फॉर रेफरेंस एवं यूनिक वर्चुअल एड्रेस)।
प्रश्न 9 मोना अग्रवाल ने किस स्पर्धा में रजत पदक जीता -
  • (अ) 10 मीटर एयर रायफल SH1
  • (ब) 25 मीटर पिस्टल SH1
  • (स) 10 मीटर एयर पिस्टल SH1
  • (द) ट्रैप शूटिंग
उत्तर : 10 मीटर एयर पिस्टल SH1
व्याख्या :
भारत की मोना अग्रवाल ने दक्षिण कोरिया के चांगवोन में 2025 पैरा शूटिंग विश्व कप में महिलाओं की पी2 – 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीता है। 2024 पेरिस पैरालंपिक की कांस्य पदक विजेता मोना अग्रवाल ने 246 दशमलव 6 का स्कोर बनाया। पैरालंपिक चैंपियन अवनी लेखरा पोडियम से चूक गईं और चौथे स्थान पर रहीं, जबकि साथी भारतीय निशानेबाज आर.एस. उन्हालकर ने इस स्पर्धा में सातवां स्थान हासिल किया।
प्रश्न 10 विश्व तंबाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है -
  • (अ) 30 अप्रैल
  • (ब) 1 जून
  • (स) 15 मई
  • (द) 31 मई
उत्तर : 31 मई
व्याख्या :
31 मई को दुनिया भर में हर साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन तम्‍बाकू का सेवन रोकने के उद्देश्‍य से लोगों को तम्‍बाकू के सेवन से होने वाले खतरों की जानकारी देने के लिए इस अवसर पर दुनियाभर में कार्यक्रम आयोजित करता है। इस वर्ष के आयोजनों का विषय है- –“अपील का पर्दाफाश: तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की चालों को उजागर करना।”
प्रश्न 11 अभिनेता राजेश की अंतिम फिल्म कौन सी थी -
  • (अ) कन्नीपरुवथिले
  • (ब) अवल ओरु थोड़रकथै
  • (स) मेरी क्रिसमस
  • (द) विजयराघवन
उत्तर : मेरी क्रिसमस
व्याख्या :
चेन्नई, 29 मई 2025 – तमिल फिल्मों के जाने-माने अभिनेता राजेश का गुरुवार को चेन्नई में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्कूल टीचर के रूप में की थी। लेकिन जल्द ही उन्हें फिल्मों की दुनिया में पहचान मिली। उनकी फिल्म यात्रा की शुरुआत के. बालाचंदर द्वारा निर्देशित फिल्म “अवल ओरु थोड़रकथै” (1974) से हुई। उनकी पहली मुख्य भूमिका फिल्म “कन्नीपरुवथिले” (1979) में आई, जिसका निर्माण राजकन्नु ने किया था। करीब 50 वर्षों के फिल्मी करियर में राजेश ने 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्में शामिल थीं। वे चरित्र भूमिकाओं और मुख्य नायक दोनों ही प्रकार की भूमिकाओं में सहज अभिनय के लिए पहचाने जाते थे। उनकी अंतिम फिल्म “मेरी क्रिसमस” थी, जिसमें वे विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ के साथ नजर आए।
प्रश्न 12 आईबीबीएफ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में ललित पटेल ने कितने स्वर्ण पदक जीते -
  • (अ) एक
  • (ब) दो
  • (स) तीन
  • (द) चार
उत्तर : तीन
व्याख्या :
गुजरात के पावरलिफ्टर ललित पटेल ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित आई बी बी एफ विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते। मास्टर टू श्रेणी (83-93 किग्रा) में चुनौती पेश करने वाले पटेल ने प्रतियोगिता में ‘बेंच प्रेस’, ‘डेडलिफ्ट’ और ‘स्क्वाट’ स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया।
प्रश्न 13 पीएम मोदी ने एडीबी के अध्यक्ष से भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए कितने अरब डॉलर निवेश की बात की -
  • (अ) 5 अरब डॉलर
  • (ब) 8 अरब डॉलर
  • (स) 10 अरब डॉलर
  • (द) 12 अरब डॉलर
उत्तर : 10 अरब डॉलर
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष मसातो कांडा से अपने आधिकारिक निवास पर मुलाकात की। इस बैठक में भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर में 10 अरब डॉलर के निवेश को लेकर बातचीत की गई। एडीबी ने कथित तौर पर जल आपूर्ति, स्वच्छता, आवास और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित परियोजनाओं पर 22 राज्यों के 110 से अधिक शहरों के साथ साझेदारी की है, जिसमें 5.15 अरब डॉलर की राशि के 27 लोन शामिल हैं।
प्रश्न 14 तीसरे लैवेंडर उत्सव का आयोजन किस राज्य में किया गया -
  • (अ) उत्तराखंड
  • (ब) हिमाचल प्रदेश
  • (स) जम्मू-कश्मीर
  • (द) पंजाब
उत्तर : जम्मू-कश्मीर
व्याख्या :
जम्‍मू-कश्‍मीर में भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान – सीएसआईआर – आईआईएम द्वारा आयोजित तीसरे लैवेंडर उत्‍सव की शुरुआत जम्‍मू के डोडा जिले के भदरवाह के सरकारी डिग्री कॉलेज में हुई। केंद्रीय राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने इस दो दिवसीय उत्‍सव का उद्घाटन किया।
प्रश्न 15 सेरेना विलियम्स को किस देश के प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवार्ड फॉर स्पोर्ट्स 2025 से सम्मानित किया गया है -
  • (अ) दक्षिण कोरिया
  • (ब) फ्रांस
  • (स) स्पेन
  • (द) ब्रिटेन
उत्तर : स्पेन
व्याख्या :
दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक, सेरेना विलियम्स को स्पेन का प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान — प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवार्ड फॉर स्पोर्ट्स 2025 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार खेल, कला, साहित्य और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में वैश्विक उत्कृष्टता और योगदान को मान्यता देता है।
प्रश्न 16 यूनावफॉर नौसेना बल के जहाज पहली बार भारत में कहां पहुंचे -
  • (अ) कोच्चि
  • (ब) गोवा
  • (स) चेन्नई
  • (द) मुंबई
उत्तर : मुंबई
व्याख्या :
स्पेनिश नौसेना के कमांडर साल्वाडोर मोरेनो रेगिल के निर्देशन में ईएसपीएस रीना सोफिया और इटली की नौसेना के कमांडर अल्बर्टो बार्टोलोमो की कमान में कार्यरत आईटीएस एंटोनियो मार्सेग्लिया अपनी एक विशेष समुद्री यात्रा के लिए 26 मई से 01 जून, 2025 तक मुम्बई में हैं। ये दोनों जहाज वर्तमान में यूरोपीय संघ नौसैन्य बल (यूनावफॉर) के तहत कार्य करते हैं। यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यूरोपीय संघ के तत्वावधान में उनकी भारत की पहली यात्रा है।
प्रश्न 17 एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने भारतीय वायु सेना की किस कमान में वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर का पदभार संभाला -
  • (अ) दक्षिणी वायु कमान
  • (ब) मध्य वायु कमान
  • (स) पश्चिमी वायु कमान
  • (द) पूर्वी वायु कमान
उत्तर : पश्चिमी वायु कमान
व्याख्या :
एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने 01 जून 2025 को भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर का पदभार संभाला। एयर मार्शल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं और 16 दिसंबर, 1989 को भारतीय वायुसेना में एक लड़ाकू पायलट के रूप में नियुक्त हुए थे।
प्रश्न 18 विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के अनुसार 2025-2029 के बीच वैश्विक तापमान के 1.5°C पार करने की संभावना कितनी है -
  • (अ) 30%
  • (ब) 50%
  • (स) 70%
  • (द) 90%
उत्तर : 70%
व्याख्या :
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने जलवायु परिवर्तन को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की है। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 से 2029 के बीच वैश्विक तापमान के 1.5ºC की सीमा को पार करने की 70% संभावना है। पेरिस जलवायु समझौते (2015) में विश्व नेताओं ने यह तय किया था कि औद्योगिक क्रांति (1850-1900) से पहले के स्तर की तुलना में पृथ्वी के तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक न बढ़ने देने का प्रयास किया जाएगा।
प्रश्न 19 नीरज चोपड़ा किस ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर बने हैं -
  • (अ) मर्सिडीज
  • (ब) टाटा मोटर्स
  • (स) ऑडी इंडिया
  • (द) हुंडई
उत्तर : ऑडी इंडिया
व्याख्या :
भारत के प्रतिष्ठित भाला फेंक खिलाड़ी और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा अब आधिकारिक रूप से ऑडी इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर बन गए हैं। यह रणनीतिक साझेदारी दो शक्तिशाली नामों को एक मंच पर लाती है — एक विश्व स्तरीय एथलीट और एक वैश्विक लक्ज़री ऑटोमोबाइल ब्रांड — जिनकी पहचान है: प्रदर्शन, सटीकता और उत्कृष्टता की निरंतर खोज।
प्रश्न 20 राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा महोत्सव (RBPM) 2025 का आयोजन कहाँ हुआ -
  • (अ) हैदराबाद
  • (ब) पुणे
  • (स) देहरादून
  • (द) दिल्ली
उत्तर : देहरादून
व्याख्या :
सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (सीएसआईआर-आईआईपी), देहरादून ने बौद्धिक संपदा (आईपी) के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 29 मई को राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा महोत्सव (आरबीएसएम) 2025 मनाया। यह कार्यक्रम आज़ादी का अमृत महोत्सव पहल का हिस्सा है और नए विचारों और नवाचारों की सुरक्षा के महत्व को बढ़ावा देने के लिए पहली बार जुलाई 2023 में शुरू किया गया था।
प्रश्न 21 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत कुल कितने पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा -
  • (अ) 20
  • (ब) 22
  • (स) 24
  • (द) 26
उत्तर : 24
व्याख्या :
26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया और चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहे। दक्षिण कोरिया के गुमी में 8 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 24 पदक जीतकर भारत ने एशियाई एथलेटिक्स में अपनी बढ़ती प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित किया।
प्रश्न 22 गुलवीर सिंह ने एशियाई एथलेटिक्स में कौन-कौन सी स्पर्धाएँ जीतीं -
  • (अ) 400m और 800m
  • (ब) 1500m और 5000m
  • (स) 5000m और 10000m
  • (द) 200m और 400m
उत्तर : 5000m और 10000m
व्याख्या :
गुलवीर सिंह ने चैंपियनशिप के एक ही संस्करण में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। 26 वर्षीय सेना के एथलीट ने पहले दिन 10,000 मीटर और इसके बाद 5,000 मीटर स्पर्धा का स्‍वर्ण जीता। इससे लंबी दूरी की दौड़ में उनकी प्रतिभा का पता चलता है।
प्रश्न 23 रोहित शर्मा IPL में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने, यह उपलब्धि उन्होंने किस टीम के खिलाफ प्राप्त की -
  • (अ) चेन्नई सुपर किंग्स
  • (ब) गुजरात टाइटंस
  • (स) कोलकाता नाइट राइडर्स
  • (द) राजस्थान रॉयल्स
उत्तर : गुजरात टाइटंस
व्याख्या :
भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे सफल और चर्चित बल्लेबाज़ों में से एक रोहित शर्मा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। IPL 2025 एलिमिनेटर मैच के दौरान, मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच न्यू चंडीगढ़ में हुए मुकाबले में उन्होंने अपना 300वां छक्का जड़कर यह मुकाम हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ, रोहित शर्मा IPL इतिहास में 300 छक्के मारने वाले पहले भारतीय और कुल मिलाकर दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले केवल क्रिस गेल ने यह कारनामा किया है, जो अभी भी IPL के छक्कों के राजा हैं।
प्रश्न 24 वर्ष 2025 में विश्व दुग्ध दिवस की थीम क्या थी -
  • (अ) Drink Milk, Stay Healthy
  • (ब) Dairy for Nutrition
  • (स) Let's Celebrate the Power of Dairy
  • (द) Milk: The Super Drink
उत्तर : Let's Celebrate the Power of Dairy
व्याख्या :
हर साल 1 जून के दिन विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत साल 2001 में हुई थी, जब संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन ने विश्व दुग्ध दिवस की स्थापना की थी। इस साल विश्व दुग्ध दिवस की थीम (World Milk Day Theme) है ‘लेट्स सेलिब्रेट द पावर ऑफ डेयरी’।
प्रश्न 25 ‘भारत जेन’ कितनी भारतीय भाषाओं में एआई समाधान प्रदान करता है -
  • (अ) 12
  • (ब) 18
  • (स) 22
  • (द) 25
उत्तर : 22
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय भाषाओं के लिए स्वदेशी रूप से विकसित सरकारी वित्तपोषित एआई आधारित मल्टीमॉडल लार्ज लैंग्वेज मॉडल ‘भारत जेन’ का शुभारंभ किया। भारत जेन का उद्देश्य देश के भाषाई और सांस्कृतिक में एआई विकास क्रांति लाना है। यह प्लेटफ़ॉर्म टेक्स्ट, स्पीच और इमेज मोडैलिटी को एकीकृत करता है और 22 भारतीय भाषाओं में सहज एआई समाधान प्रदान करता है। यह शुभारंभ प्रतिष्ठित “भारत जेन शिखर सम्मेलन” के अवसर पर हुआ जो देश का सबसे बड़ा जेनरेटिव एआई एलएलएम शिखर सम्मेलन एवं हैकाथॉन हैं। नेशनल मिशन ऑन इंटरडिसिप्लिनरी साइबर-फिजिकल सिस्टम्स (एनएम-आईसीपीएस) के अंतर्गत विकसित और आईआईटी बॉम्बे में आईओटी और आईओई के लिए टीआईएच फाउंडेशन के जरिए लागू भारतजेन का उद्देश्य देश की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता में एआई के विकास में क्रांति लाना है। यह पहल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा समर्थित है और इसमें प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों, विशेषज्ञों और नवोन्मेषकों का एक मजबूत गठबंधन शामिल है।
प्रश्न 26 18वीं सीमा सुरक्षा बल टुकड़ी किस देश में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए रवाना हो रही है -
  • (अ) सूडान
  • (ब) कांगो
  • (स) रवांडा
  • (द) नाइजीरिया
उत्तर : कांगो
व्याख्या :
कमांडेंट कैलाश सिंह मेहता के नेतृत्व में 18वीं सीमा सुरक्षा बल टुकड़ी चार जून को कांगो के बेनी में संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति मिशन के लिए रवाना होगी। 24 महिला कांस्टेबल और एक महिला चिकित्सा अधिकारी सहित 160 सदस्यीय टुकड़ी को बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने नई दिल्ली में विदाई दी। टुकड़ी ने 11 सप्ताह तक तैनाती-पूर्व प्रशिक्षण लिया और परिचालन क्षमता मूल्यांकन परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। यह टुकड़ी 17वीं बीएसएफ टुकड़ी का स्‍थान लेगी।
प्रश्न 27 संदीप आर्य ने कहाँ 20,000 सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया -
  • (अ) पटियाला
  • (ब) हिसार
  • (स) मोढेरा
  • (द) अमृतसर
उत्तर : मोढेरा
व्याख्या :
हिसार जिले के फरीदपुर गांव के निवासी संदीप आर्य ने गुजरात के मोढेरा में लगातार बीस हजार बार सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उनका नाम अमरीका बुक और लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। संदीप पिछले पंद्रह सालों से सूर्य नमस्कार कर रहे हैं। वे अब तक छह विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। उन्हें हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी सम्मानित कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनका पहला विश्व रिकॉर्ड लगातार 5000 बार सूर्य नमस्कार करने का था।
प्रश्न 28 पद्मनाभन को किस कंपनी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है -
  • (अ) टाटा मोटर्स
  • (ब) टाटा स्टील
  • (स) टाटा केमिकल्स
  • (द) टाटा पावर
उत्तर : टाटा केमिकल्स
व्याख्या :
टाटा समूह के वरिष्ठ नेता और आईआईएम बैंगलोर के 1982 बैच के पूर्व छात्र एस. पद्मनाभन को 30 मई, 2025 से टाटा केमिकल्स का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कई टाटा कंपनियों और क्षेत्रों में व्यापक अनुभव के साथ, उनकी नियुक्ति एक मजबूत प्रतिबद्धता का संकेत देती है।
प्रश्न 29 ‘Indira Gandhi and the Years that Transformed India’ पुस्तक के लेखक कौन हैं -
  • (अ) रामचंद्र गुहा
  • (ब) टीसीए श्रीनिवास राघवन
  • (स) शशि थरूर
  • (द) इरफान हबीब
उत्तर : टीसीए श्रीनिवास राघवन
व्याख्या :
टीसीए श्रीनिवास राघवन की नई किताब इंदिरा गांधी और भारत को बदलने वाले वर्ष (Indira Gandhi and the Years that Transformed India), 1970 के दशक के दौरान भारतीय राजनीति, खासकर आपातकाल के वर्षों के बारे में एक विद्वत्तापूर्ण और तटस्थ दृष्टिकोण प्रदान करती है। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ से ठीक पहले जारी की गई यह किताब इस दौर पर पुनर्विचार करती है।
प्रश्न 30 तियानवेन-2 मिशन किस क्षुद्रग्रह से नमूने एकत्र करेगा -
  • (अ) 2001 FO32
  • (ब) 2023 BP5
  • (स) 2016 HO3
  • (द) 1998 OR2
उत्तर : 2016 HO3
व्याख्या :
चीन ने पृथ्वी के निकट स्थित क्षुद्रग्रह (Asteroid ), 2016HO3 से नमूने एकत्र करने और बाद में मुख्य-बेल्ट धूमकेतु का पता लगाने के लिए तियानवेन-2 अंतरग्रहीय मिशन लॉन्च किया है। चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (CNSA) के नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण अंतरिक्ष प्रयास, चीन के महत्वाकांक्षी ब्रह्मांडीय एजेंडे में एक साहसिक कदम है, जिसका उद्देश्य सौर मंडल की उत्पत्ति और ग्रहों के विकास के बारे में मानवता की समझ को गहरा करना है। तियानवेन-2 मिशन को 30 मई, 2025 को चीन के सिचुआन में ज़िचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्ग मार्च-3B रॉकेट का उपयोग करके लॉन्च किया गया था।
प्रश्न 31 हाल ही में (जून 2025 में) अंडमान एवं निकोबार कमान के नए कमांडर-इन-चीफ कौन बने हैं -
  • (अ) ले. जनरल एम. एम. नरवणे
  • (ब) जनरल अनिल चौहान
  • (स) ले. जनरल दिनेश सिंह राणा
  • (द) एयर मार्शल आर. के. सिंह
उत्तर : ले. जनरल दिनेश सिंह राणा
व्याख्या :
लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा ने 01 जून, 2025 को अंडमान और निकोबार कमान के 18वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया। श्री विजयपुरम स्थित अंडमान और निकोबार कमान, भारत की पहली और एकमात्र त्रि-सेवा ऑपरेशनल कमान है जो थलसेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल को आपस में जोड़ती है। यह कमान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा करती है।
प्रश्न 32 वाडा (WADA) के अध्यक्ष के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए किसे चुना गया है -
  • (अ) यांग यांग
  • (ब) करोल नवरोकी
  • (स) विटोल्ड बांका
  • (द) ग्लेन मैक्सवेल
उत्तर : विटोल्ड बांका
व्याख्या :
विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) फाउंडेशन बोर्ड ने स्वतंत्र अध्यक्ष विटोल्ड बांका और उपाध्यक्ष यांग यांग को तीसरे और अंतिम तीन साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुना है, जो 1 जनवरी, 2026 से 2028 के अंत तक प्रभावी रहेगा।
प्रश्न 33 पुर्तगाल के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं -
  • (अ) जोस कोस्टा
  • (ब) राफाल ट्रज़ाकोव्स्की
  • (स) लुईस मोंटेनेग्रो
  • (द) कार्लोस सिल्वा
उत्तर : लुईस मोंटेनेग्रो
व्याख्या :
केंद्र-दक्षिणपंथी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (PSD) और डेमोक्रेटिक अलायंस (AD) के लुइस मोंटेनेग्रो ने लिस्बन के अजुडा पैलेस में पुर्तगाल के नए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली है। वह अल्पमत सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसे देश की संसद की खंडित प्रकृति के कारण कानून पारित करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
प्रश्न 34 पोलैंड के राष्ट्रपति चुनाव में किस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है -
  • (अ) करोल नवरोकी
  • (ब) राफाल ट्रज़ाकोव्स्की
  • (स) विटोल्ड बांका
  • (द) एंटोन वेस्ले
उत्तर : करोल नवरोकी
व्याख्या :
पोलैंड में विपक्षी लॉ एंड जस्टिस पार्टी द्वारा समर्थित एक स्वतंत्र उम्मीदवार करोल नवरोकी ने पोलैंड के राष्ट्रपति पद के लिए हुए दूसरे दौर के चुनाव में जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के अनुसार नवरोकी को लगभग 51 प्रतिशत वोट मिले हैं। उन्होंने सत्तारूढ़ सिविक गठबंधन के उम्मीदवार और वारसॉ के मेयर राफाल ट्रज़ाकोव्स्की को हराया।
प्रश्न 35 हेनरिक क्लासेन किस देश के क्रिकेटर हैं -
  • (अ) इंग्लैंड
  • (ब) दक्षिण अफ्रीका
  • (स) ऑस्ट्रेलिया
  • (द) न्यूजीलैंड
उत्तर : दक्षिण अफ्रीका
व्याख्या :
अनुभवी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हेनरिक क्लासेन ने आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है, जिससे 2018 में शुरू हुए उनके सफल करियर का अंत हो गया है। 33 साल की उम्र में, क्लासेन दक्षिण अफ्रीका के सबसे भरोसेमंद सफेद गेंद वाले खिलाड़ियों में से एक के रूप में वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।
प्रश्न 36 थाईलैंड ओपन मुक्केबाजी में दीपक ने कौन सा पदक जीता -
  • (अ) कांस्य
  • (ब) रजत
  • (स) स्वर्ण
  • (द) कोई नहीं
उत्तर : स्वर्ण
व्याख्या :
थाईलैंड ओपन अंतर्राष्‍ट्रीय मुक्‍केबाजी प्रतियोगिता के चौथे संस्‍करण में दीपक और नमन तंवर ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए। दीपक ने 75 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में उज्बेकिस्तान के अब्दुरखिमोव जावोखिर को पांच-शून्‍य से हराया। वहीं नमन ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में चीन के हान जुएझेन को चार-एक से शिकस्‍त दी। हालांकि महिलाओं के 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के फाइनल में किरण को कजाकिस्तान की येलदाना तालीपोवा से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक प्राप्‍त हुआ। इसके अलावा पांच अन्‍य महिला मुक्केबाजों तमन्ना ने 51 किलोग्राम, प्रिया ने 57, संजू ने 60, सनेह 70 और लालफाकमावी राल्ते ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए।
प्रश्न 37 ग्लेन मैक्सवेल ने किस प्रारूप से संन्यास लिया है -
  • (अ) टेस्ट क्रिकेट
  • (ब) टी20
  • (स) वनडे
  • (द) सभी प्रारूप
उत्तर : वनडे
व्याख्या :
ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने एक दिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की।
प्रश्न 38 डी. गुकेश ने किस विश्व के नंबर एक खिलाड़ी को नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025 में हराया -
  • (अ) विश्वनाथन आनंद
  • (ब) फाबियानो कारुआना
  • (स) मैग्नस कार्लसन
  • (द) हिकारू नाकामुरा
उत्तर : मैग्नस कार्लसन
व्याख्या :
नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट में मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हरा दिया। क्लासिकल गेम में गुकेश की कार्लसन पर यह पहली जीत है। नॉर्वे के स्टावेंजर शहर में कार्लसन ने ज़्यादातर समय खेल पर नियंत्रण बनाए रखा। लेकिन 19 वर्षीय गुकेश ने शानदार बचाव करते हुए तनावपूर्ण समय में कार्लसन की एक गलती का फ़ायदा उठाया। दोनों के बीच टूर्नामेंट में पहले भी मुक़ाबला हुआ है जिसमें कार्लसन ने जीत हासिल की थी पर इस बार गुकेश ने बाजी पलट दी।
प्रश्न 39 चिनाब ब्रिज किस जिले में स्थित है -
  • (अ) श्रीनगर
  • (ब) जम्मू
  • (स) बारामुल्ला
  • (द) रियासी
उत्तर : रियासी
व्याख्या :
जम्मू-कश्मीर के लोगों को दो दशक के इंतजार के बाद चिनाब ब्रिज मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। चिनाब रेलवे ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। यह ब्रिज जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में स्थित है। इस परियोजना को वर्ष 2003 में मंजूरी दी गई थी। विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल चिनाब नदी पर 359 मीटर (1,178 फीट) की ऊंचाई पर बना है, जो पेरिस के एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है। जम्मू-कश्मीर के रियासी में बक्कल और कौरी के बीच बना आर्च ब्रिज नदी तल से 1,178 फीट ऊपर है, जो कटरा से बनिहाल तक एक महत्वपूर्ण संपर्क बनाता है। यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेलवे लिंक (USBRL) का हिस्सा है।
प्रश्न 40 अर्बन अड्डा 2025 सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया -
  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) डॉ. भैरवी जोशी
  • (स) डॉ. मनसुख मांडविया
  • (द) किशन रेड्डी
उत्तर : डॉ. मनसुख मांडविया
व्याख्या :
केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को नई दिल्ली में अर्बन अड्डा 2025 सम्मेलन का उद्घाटन किया। 3 जून से 5 जून तक चलने वाले इस सम्मेलन में जलवायु-अनुकूल शहर, लिंग और गतिशीलता, स्वच्छ हवा और पानी, अपशिष्ट प्रबंधन और समावेशी परिवहन पर विषयगत सत्र शामिल हैं। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं, विशेषज्ञों और जिग्गजों को एकजुट करके बेहतर शहरी भविष्य बनाना है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill