CA Quiz : 25-27 May 2025
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 संयुक्त राष्ट्र ने किस तारीख को विश्व फुटबॉल दिवस घोषित किया है -
-
- (अ) 21 जून
- (ब) 11 जुलाई
- (स) 25 मई
- (द) 1 अगस्त
उत्तर : 25 मई
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 25 मई को ‘विश्व फुटबॉल दिवस’ (World Football Day) के रूप में मनाने की घोषणा की है। यह निर्णय 7 मई 2024 को सर्वसम्मति से पारित किया गया, जो 1924 के पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में फुटबॉल की वैश्विक भागीदारी के 100 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है।
- प्रश्न 2 2025 की UEFA महिला चैंपियंस लीग का खिताब किसने जीता -
-
- (अ) एफसी बार्सिलोना
- (ब) चेल्सी एफसी
- (स) आर्सेनल
- (द) पीएसजी
उत्तर : आर्सेनल
व्याख्या :
पुर्तगाल के लिस्बन स्थित एस्टादियो जोस अलवालाडे स्टेडियम में 24 मई 2025 को खेले गए एक ऐतिहासिक मुकाबले में आर्सेनल ने मौजूदा चैंपियन एफसी बार्सिलोना को 1-0 से हराकर अपना दूसरा यूईएफए महिला चैंपियंस लीग (UWCL) खिताब जीत लिया। मुकाबले का निर्णायक क्षण 75वें मिनट में आया, जब सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी स्टिना ब्लैकस्टेनियस ने बेथ मीड के शानदार असिस्ट पर गोल दागा।
- प्रश्न 3 फॉर्मूला 2 रेस जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने -
-
- (अ) अर्जुन मैनी
- (ब) कुश मैनी
- (स) करण चंडोक
- (द) नरेन कार्तिकेयन
उत्तर : कुश मैनी
व्याख्या :
भारतीय मोटरस्पोर्ट के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि में, कुश मैनी ने फॉर्मूला 2 रेस जीतने वाले पहले भारतीय ड्राइवर बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 24 मई 2025 को मोनाको ग्रां प्री स्प्रिंट रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह जीत हासिल की। डैम्स लुकास ऑयल टीम के लिए ड्राइव करते हुए मैनी ने 30 लैप्स की पूरी रेस में अपनी बढ़त बनाए रखी, और मोनाको के जटिल स्ट्रीट सर्किट पर जीत दर्ज की। कुश मैनी (24 वर्ष) BWT अल्पाइन F1 टीम के रिज़र्व ड्राइवर हैं।
- प्रश्न 4 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में गुलवीर सिंह ने कौन-सी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता -
-
- (अ) 5000 मीटर दौड़
- (ब) 10,000 मीटर दौड़
- (स) 20 किलोमीटर पैदल चाल
- (द) 800 मीटर दौड़
उत्तर : 10,000 मीटर दौड़
व्याख्या :
भारत के गुलवीर सिंह ने दक्षिण कोरिया के गुमी में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की दस हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया है। गुलवीर ने 28 मिनट 38.63 सेकंड का समय लेकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इससे पहले, सर्विन सेबेस्टियन ने चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में भारत का खाता खोला था। सर्विन ने पुरुषों की 20 किलोमीटर पैदलचाल स्पर्धा में 1 घंटा 21 मिनट और 13.6 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया।
- प्रश्न 5 सुहल में आयोजित ISSF जूनियर विश्व कप 2025 में भारत ने कितने पदक जीते -
-
- (अ) 4
- (ब) 7
- (स) 9
- (द) 11
उत्तर : 11
व्याख्या :
भारत ने जर्मनी के सुहल शहर में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2025 में चीन को पीछे छोड़ते हुए ,पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपना अभियान समाप्त किया। भारत के जूनियर निशानेबाजों ने 11 - तीन स्वर्ण, चार रजत ,चार कांस्य पदक जीते जबकि चीन ने इस प्रतियोगिता में चार पदक जीते। आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन 2025 का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) द्वारा जर्मनी के सुहल शहर में 19-27 मई 2025 तक किया गया था।
- प्रश्न 6 भारत की पहली जीन-संपादित भेड़ किस संस्था द्वारा विकसित की गई -
-
- (अ) आईआईटी दिल्ली
- (ब) भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान
- (स) एसकेयूएएसटी, कश्मीर
- (द) आईसीएआर, नई दिल्ली
उत्तर : एसकेयूएएसटी, कश्मीर
व्याख्या :
कश्मीर स्थित ,शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एसकेयूएएसटी), में पशु जैव प्रौद्योगिकी के प्रोफेसर डॉ रियाज अहमद शाह के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम ने भारत की पहली जीन-संपादित भेड़ बनाकर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। डॉ रियाज उस टीम के प्रमुख भी थे जिसने 2012 में भारत की पहली क्लोन पश्मीना बकरी ‘नूरी’ बनाई थी। नूरी का 2023 में निधन हो गया था।
- प्रश्न 7 आरओडीटीईपी योजना किस दिन से ईओयू, एए और एसईजेड इकाइयों के लिए पुनः लागू की गई -
-
- (अ) 1 जनवरी 2025
- (ब) 6 फरवरी 2025
- (स) 1 जून 2025
- (द) 15 मार्च 2025
उत्तर : 1 जून 2025
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने निर्यात उत्पादों पर शुल्क और करों में छूट (आरओडीटीईपी) योजना को अग्रिम प्राधिकरण (एए) धारकों, निर्यातोन्मुख इकाइयों (ईओयू) और विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) में परिचालन करने वाली इकाइयों तक बढ़ा दिया है। एए, ईओयू और एसईजेड को मिलने वाले आरओडीटीईपी के लाभ 6 फरवरी 2025 को समाप्त हो गए थे। आरओडीटीईपी का लाभ एए धारकों, ईओयू और एसईज़ेड इकाइयों को 1 जून 2025 से उपलब्ध होगा।
- प्रश्न 8 रेल विद्युतीकरण की दृष्टि से गुजरात भारत का कौन-सा राज्य/केंद्रशासित प्रदेश बना -
-
- (अ) 22वां
- (ब) 23वां
- (स) 24वां
- (द) 25वां
उत्तर : 24वां
व्याख्या :
गुजरात, रेल पटरियों का 100% विद्युतीकरण करने वाला देश का 24वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में दाहोद इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री के उद्घाटन के दौरान गुजरात की उपलब्धियों की घोषणा की। दाहोद इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री की स्थापना भारतीय रेलवे ने सीमेंस के सहयोग से मालगाड़ियों के लिए भारत का पहला 9000 एचपी लोकोमोटिव इंजन बनाने के लिए की है।
- प्रश्न 9 9वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक का आयोजन किस शहर में हुआ -
-
- (अ) बीजिंग
- (ब) मास्को
- (स) ब्रासीलिया
- (द) जोहान्सबर्ग
उत्तर : ब्रासीलिया
व्याख्या :
भारत ने 21 मई 2025 को इटामारती पैलेस, ब्रासीलिया - संघीय जिले में ब्राजील की अध्यक्षता में आयोजित 9वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। बैठक का मुख्य विषय “अधिक समावेशी और टिकाऊ शासन के लिए वैश्विक दक्षिण सहयोग को मजबूत करना” था। बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका सहित सभी ब्रिक्स सदस्य देशों के उद्योग मंत्री और प्रतिनिधि मौजूद थे, साथ ही नए शामिल सदस्य मिस्र, इथियोपिया, ईरान, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात भी मौजूद थे।
- प्रश्न 10 इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 की थीम क्या है -
-
- (अ) डिजिटल इंडिया
- (ब) नवाचार से परिवर्तन
- (स) टेक्नोलॉजी फॉर ऑल
- (द) कनेक्टिंग इंडिया
उत्तर : नवाचार से परिवर्तन
व्याख्या :
केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के 9वें संस्करण के लिए थीम के रूप में 'इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म' का अनावरण किया। इस वर्ष के संस्करण का आयोजन 8 से 11 अक्टूबर 2025 तक यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य सहयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ अत्याधुनिक प्रगति को प्रदर्शित करते हुए तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल परिदृश्य की चुनौतियों और अवसरों का समाधान करके अपनी विरासत को आगे बढाना है।
- प्रश्न 11 ‘अपना डिजिपिन जानें’ प्लेटफॉर्म को किस संस्था के सहयोग से विकसित किया गया है -
-
- (अ) DRDO और ISRO
- (ब) IIT मद्रास और ISRO
- (स) IIT हैदराबाद और NRSC, ISRO
- (द) NITI आयोग और ICAR
उत्तर : IIT हैदराबाद और NRSC, ISRO
व्याख्या :
संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने दो परिवर्तनकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरूआत की: ‘अपना डिजीपिन जानें’ और ‘अपना पिन कोड जानें’, जो भारत की पता प्रणाली और भू-स्थानिक शासन के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन प्लेटफार्मों को राष्ट्रीय भू-स्थानिक नीति 2022 के अनुरूप शुरू किया गया, जिसमें डिजिटल शासन और सार्वजनिक सेवा वितरण में सहयोग के लिए एक उन्नत भू-स्थानिक बुनियादी ढांचे के विकास की परिकल्पना की गई है। डिजिपिन (डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर) एक ओपन-सोर्स, इंटरऑपरेबल, जियो-कोडेड, ग्रिड-आधारित डिजिटल एड्रेस सिस्टम है जिसे डाक विभाग ने आईआईटी हैदराबाद और एनआरएससी, इसरो के सहयोग से विकसित किया है।
- प्रश्न 12 DRDO द्वारा 27 मई, 2025 को किस तकनीक अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया गया -
-
- (अ) रोबोटिक्स अनुसंधान केंद्र
- (ब) एआई अनुसंधान केंद्र
- (स) क्वांटम प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र
- (द) सैटेलाइट प्रौद्योगिकी केंद्र
उत्तर : क्वांटम प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 27 मई, 2025 को दिल्ली के मेटकाफ हाउस में क्वांटम प्रौद्योगिकी अनुसंधान केन्द्र (क्यूटीआरसी) का उद्घाटन किया। इस सुविधा का उद्घाटन रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत ने किया, जिसका उद्देश्य सामरिक और रक्षा एप्लीकेशन्स के लिए स्वदेशी क्वांटम क्षमताओं को और मजबूत करना है।
- प्रश्न 13 वर्ष 2025 के पद्म पुरस्कारों में शारदा सिन्हा को किस पद्म पुरस्कार से मरणोपरांत सम्मानित किया गया -
-
- (अ) पद्म श्री
- (ब) पद्म भूषण
- (स) पद्म विभूषण
- (द) भारत रत्न
उत्तर : पद्म विभूषण
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2025 के लिए 69 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इनमें से तीन को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 57 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। पूर्व मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर और कुमुदनी रजनीकांत लाखिया को सार्वजनिक मामलों और कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में जतिन गोस्वामी, कैलाश नाथ दीक्षित, साध्वी ऋतंभरा शामिल हैं।
- प्रश्न 14 ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ किस युद्ध के दौरान शुरू किया गया था -
-
- (अ) 1965 युद्ध
- (ब) 1971 युद्ध
- (स) कारगिल युद्ध 1999
- (द) 1962 युद्ध
उत्तर : कारगिल युद्ध 1999
व्याख्या :
26 मई 1999 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ लॉन्च किया था। भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “26 मई 1999: ऑपरेशन सफेद सागर।” 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना ने अपने हवाई अभियानों के लिए ऑपरेशन सफेद सागर शुरू किया। यह ऑपरेशन विजय के तहत जमीनी सेनाओं का समर्थन करने के लिए था, जिसका उद्देश्य कारगिल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय चौकियों पर कब्जा करने वाले पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों को खदेड़ना था।
- प्रश्न 15 खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 की पदक तालिका में कौन सा राज्य शीर्ष पर रहा -
-
- (अ) महाराष्ट्र
- (ब) हरियाणा
- (स) मणिपुर
- (द) जम्मू कश्मीर
उत्तर : मणिपुर
व्याख्या :
मणिपुर सबसे ज्यादा रजत पदक की बदौलत महाराष्ट्र और नगालैंड को पछाड़कर 19 मई से 24 मई, 2025 तक दीव, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में (पहला संस्करण) आयोजित शुरूआती खेलो इंडिया ‘बीच गेम्स’ (केआईबीजी) 2025 का चैंपियन बना। इस प्रतियोगिता में मणिपुर 14 पदकों - पांच स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य के साथ खिताब जीता। KIBG 2025 भारत सरकार के खेलो इंडिया बैनर के तहत बीच गेम्स का पहला संस्करण था। विंटर गेम्स और यूथ गेम्स के बाद यह साल का तीसरा खेलो इंडिया इवेंट था।
- प्रश्न 16 Google Beam किस टेक्नोलॉजी पर आधारित है -
-
- (अ) ब्लॉकचेन
- (ब) वर्चुअल रियलिटी
- (स) AI आधारित 3D वीडियो संचार
- (द) क्वांटम कंप्यूटिंग
उत्तर : AI आधारित 3D वीडियो संचार
व्याख्या :
हाल ही में Google ने अपने प्रोजेक्ट Starline को एक व्यावसायिक 3D संचार प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित कर Google Beam के रूप में लॉन्च किया है। यह एक AI-आधारित वॉल्यूमेट्रिक वीडियो टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है, जो वीडियो कॉल को इमर्सिव और यथार्थवादी बनाता है। Zoom, HP और Deloitte जैसी वैश्विक कंपनियों के साथ साझेदारी के साथ, Google Beam अब कार्यक्षेत्र संचार में क्रांति लाने और AI-संचालित रीयल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के ज़रिए वैश्विक भाषा बाधाओं को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
- प्रश्न 17 हाल ही में (मई 2025 में) निकुसोर डैन ने किस देश के राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला -
-
- (अ) पोलैंड
- (ब) बुल्गारिया
- (स) रोमानिया
- (द) पुर्तगाल
उत्तर : रोमानिया
व्याख्या :
निकुसोर डैन ने रोमानिया के नये राष्ट्रपति का कार्यभार संभाल लिया। 55 वर्षीय श्री डैन ने 18 मई को राष्ट्रपति पद दूसरे दौर के चुनाव में 53 दशमलव छह प्रतिशत वोट हासिल किए। उन्होंने रोमानियाई संघ गठबंधन के नेता जॉर्ज सिमियन को हराया। श्री डैन ने अंतरिम राष्ट्रपति इली बोलोजान से पदभार ग्रहण किया।
- प्रश्न 18 अभिनेत्री मलानी फोनसेका किस देश से संबंधित थीं -
-
- (अ) भारत
- (ब) श्रीलंका
- (स) बांग्लादेश
- (द) नेपाल
उत्तर : श्रीलंका
व्याख्या :
श्रीलंका में महान अभिनेत्री मलानी फोनसेका को पूरे राजकीय सम्मान के साथ कोलंबो में अंतिम विदाई दी गई। श्रीलंका सिनेमा की महारानी के नाम से मशहूर फोनसेका का पिछले शुक्रवार को इलाज के दौरान निधन हो गया था। वे 78 वर्ष की थीं। फोनसेका ने लगभग 150 फिल्मों में काम किया था। रूस और भारत में पुरस्कार भी मिले थे। सीएनएन ने 2010 में उनका नाम एशिया के 25 महान कलाकारों की सूची में शामिल किया था।
- प्रश्न 19 केंद्रीय शिक्षुता परिषद (CAC) द्वारा छात्रवृत्ति में कितने प्रतिशत की वृद्धि की सिफारिश की गई है -
-
- (अ) 20%
- (ब) 25%
- (स) 30%
- (द) 35%
उत्तर : 30%
व्याख्या :
केंद्रीय शिक्षुता परिषद (सीएसी) ने राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना-एनएपीएस और राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) के तहत युवाओं को दिए जाने वाली छात्रवित्ति में 30% की वृद्धि की सिफारिश की है। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में परिषद की 38वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। अधिसूचना जारी होने के बाद, दोनों योजनाओं के तहत छात्रवित्ति मौजूदा 5 हजार और 9 हजार से बढ़कर 6,800 और 12,300 हो जाएगा।
- प्रश्न 20 मध्य प्रदेश सरकार की ‘राहवीर’ योजना के तहत सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाने वाले को कितनी धनराशि इनाम के रूप में दी जाएगी -
-
- (अ) ₹10,000
- (ब) ₹15,000
- (स) ₹25,000
- (द) ₹30,000
उत्तर : ₹25,000
व्याख्या :
मध्य प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं के दौरान समय पर सहायता पहुंचाने की केंद्र की पहल के अनुरूप ‘राहवीर’ योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाने वाले को राज्य सरकार द्वारा 25,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
- प्रश्न 21 सुमित अंतिल ने F64 भाला फेंक स्पर्धा में कितनी दूरी फेंक कर स्वर्ण पदक जीता -
-
- (अ) 71.12 मीटर
- (ब) 72.35 मीटर
- (स) 70.55 मीटर
- (द) 73.00 मीटर
उत्तर : 72.35 मीटर
व्याख्या :
दो बार के पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने भी 72.35 मीटर के थ्रो के साथ F64 भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
- प्रश्न 22 नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार MSME सेक्टर भारत के GDP में कितना योगदान देता है -
-
- (अ) 25%
- (ब) 29%
- (स) 33%
- (द) 35%
उत्तर : 29%
व्याख्या :
नीति आयोग ने सोमवार को “मध्यम उद्यमों के लिए नीति की रूपरेखा तैयार करने” पर रिपोर्ट जारी की है। जिसके अनुसार एमएसएमई सेक्टर भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 29 प्रतिशत का योगदान देता है और 60 प्रतिशत से अधिक कार्यबल को रोजगार देता है। वहीं, मध्यम उद्यम, यद्यपि एमएसएमई का केवल 0.3 प्रतिशत हैं, एमएसएमई निर्यात में 40 प्रतिशत का योगदान देते हैं, जो प्रचुर अप्रयुक्त क्षमता प्रदर्शित करता है। यह रिपोर्ट नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. सारस्वत और नीति आयोग के सदस्य डॉ. अरविंद विरमानी की उपस्थिति में जारी की गई।
- प्रश्न 23 महेंद्र गुर्जर ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में F42 भाला फेंक में कितना थ्रो करके विश्व रिकॉर्ड बनाया -
-
- (अ) 60.45 मीटर
- (ब) 59.19 मीटर
- (स) 61.17 मीटर
- (द) 58.72 मीटर
उत्तर : 61.17 मीटर
व्याख्या :
स्विट्जरलैंड के नॉटविल शहर में चल रही वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रांड-प्री टूर्नामेंट में भारतीय पैरा एथलीट महेंद्र गुर्जर ने पुरुषों की F42 भाला फेंक स्पर्धा में 61.17 मीटर का थ्रो फेंक कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 27 वर्षीय महेंद्र गुर्जर ने वर्ष 2022 में ब्राजील के रॉबर्टो फ्लोरियानी एडेनिलसन द्वारा बनाए गए 59.19 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
- प्रश्न 24 कालाजार रोग किस परजीवी के कारण होता है -
-
- (अ) प्लास्मोडियम
- (ब) ट्रिपैनोसोमा
- (स) लीशमेनिया
- (द) गियार्डिया
उत्तर : लीशमेनिया
व्याख्या :
छह पूर्वी अफ्रीकी देशों — चाड, जिबूती, इथियोपिया, सोमालिया, दक्षिण सूडान और सूडान — ने कालाज़ार (विसरल लीशमैनियासिस) को समाप्त करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह MoU विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अफ्रीकी संघ के सहयोग से 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के अवसर पर मई 2025 में जिनेवा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षरित किया गया। यह समझौता उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों (Neglected Tropical Diseases – NTDs), विशेषकर कालाज़ार, को समाप्त करने की वैश्विक पहल में एक महत्वपूर्ण कदम है। पूर्वी अफ्रीका में वैश्विक कालाज़ार मामलों के 70% से अधिक पाए जाते हैं, जिससे यह क्षेत्र इस बीमारी से सर्वाधिक प्रभावित है। कालाज़ार एक प्राणघातक रोग है, जो Leishmania परजीवी के कारण होता है। यह परजीवी बालू मक्खी (sandfly) के काटने से फैलता है।
- प्रश्न 25 ‘भारत फोरकास्टिंग सिस्टम-(BFS)’ किस संस्था द्वारा विकसित की गई है -
-
- (अ) ISRO
- (ब) IMD
- (स) IIT दिल्ली
- (द) IITM पुणे
उत्तर : IITM पुणे
व्याख्या :
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में दुनिया की पहली स्वदेशी रूप से विकसित उच्च-रिजॉल्यूशन मौसम पूर्वानुमान प्रणालियों में से एक - भारत फोरकास्टिंग सिस्टम (BFS) - को समर्पित किया। यह हाई-स्पीड सुपरकंप्यूटर ‘अर्का’ की शक्ति से संचालित और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे द्वारा विकसित यह अत्याधुनिक प्रणाली भारत के मौसम पूर्वानुमान रिजॉल्यूशन को 12 किमी से बढ़ाकर 6 किमी कर देती है, जिससे भारत के हर गांव को अधिक सटीक और स्थान-विशिष्ट पूर्वानुमान प्राप्त करने में मदद मिलती है।
- प्रश्न 26 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दाहोद में किस रेल संबंधी परियोजना का उद्घाटन किया -
-
- (अ) वंदे भारत ट्रेन
- (ब) बुलेट ट्रेन कारखाना
- (स) लोको मैन्यूफैक्चरिंग रेलवे वर्कशॉप
- (द) कोच रिपेयर फैक्ट्री
उत्तर : लोको मैन्यूफैक्चरिंग रेलवे वर्कशॉप
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के दाहोद में लोको मैन्यूफैक्चरिंग रेलवे वर्कशॉप का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने इस सुविधा में निर्मित पहले इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाई। यह भारतीय रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा मील का पत्थर है। इस परियोजना की आधारशिला 2022 में रखी गई थी और केवल तीन वर्षों के भीतर, अत्याधुनिक उत्पादन केंद्र संचालन के लिए तैयार हो गया। इस कार्यशाला को 120 इलेक्ट्रिक इंजनों की वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ डिजाइन किया गया है, जिसे भविष्य की आवश्यकताओं के आधार पर 150 इकाइयों तक बढ़ाया जा सकता है। सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत, भारतीय रेलवे का लक्ष्य अगले दशक में इस सुविधा में 1,200 इलेक्ट्रिक इंजनों का निर्माण करना है।
- प्रश्न 27 विश्व थायराइड दिवस कब मनाया जाता है -
-
- (अ) 10 मई
- (ब) 15 जून
- (स) 25 मई
- (द) 5 जुलाई
उत्तर : 25 मई
व्याख्या :
दुनिया भर में 25 मई को विश्व थायराइड दिवस मनाया जाता है। थायराइड विकृति के बारे में जागरूकता फैलाने और शुरू में ही इसके निदान और प्रबंधन को प्रोत्साहन देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हमें थायराइड संबंधी किसी भी संदिग्ध स्थिति में चिकित्सा सहायता लेने की याद दिलाता है। थायराइड तितली के आकार की छोटी सी ग्रंथि होती है। यह गर्दन में होती है। छोटे आकार की होने के बावजूद इसकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। यह ग्रंथि ऐसे हार्मोन्स उत्पन्न करती है जो मेटाबोलिज्म, धड़कन, शरीर के तापमान, ऊर्जा स्तर, मासिक धर्म स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को प्रभावित करते हैं।
- प्रश्न 28 भारत का पहला पेमेंट गेटवे जो विशेष रूप से SMB और स्टार्टअप के लिए बनाया गया है, किसने लॉन्च किया -
-
- (अ) Razorpay
- (ब) PhonePe
- (स) EnKash
- (द) Paytm
उत्तर : EnKash
व्याख्या :
मई 2025 में, मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित एनकैश, भारत के अग्रणी व्यय प्रबंधन और भुगतान प्लेटफ़ॉर्म ने आधिकारिक तौर पर ‘एनकैश पेमेंट गेटवे’ लॉन्च किया है, जो भारत के छोटे से मध्यम आकार के व्यवसाय (SMB) और स्टार्टअप व्यापारियों के लिए बनाया गया अपनी तरह का पहला भुगतान समाधान है। गेटवे को विशेष रूप से भारत के 63 मिलियन से अधिक SMB और स्टार्टअप व्यापारियों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो उनकी अनूठी भुगतान प्रसंस्करण आवश्यकताओं को संबोधित करता है।
- प्रश्न 29 अप्रैल 2025 में भारत का चौथा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता देश कौन बन गया?
-
- (अ) UAE
- (ब) रूस
- (स) अमेरिका
- (द) सऊदी अरब
उत्तर : अमेरिका
व्याख्या :
मई 2025 में, लंदन (यूनाइटेड किंगडम, यूके) स्थित ऊर्जा कार्गो ट्रैकिंग फर्म वोर्टेक्सा के डेटा से पता चला कि संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) अप्रैल 2025 में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को पीछे छोड़कर भारत का चौथा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता बन जाएगा। अप्रैल 2025 में यूएसए से भारत का कच्चा तेल आयात दोगुना होकर 0.33 मिलियन बैरल प्रति दिन (एमबीडी) हो गया, जो अप्रैल 2024 में 0.17 एमबीडी और मार्च 2025 में 0.24 एमबीडी था। अप्रैल 2025 में भारत ने यूएसए के कुल कच्चे तेल निर्यात का 8% प्रतिनिधित्व किया, जो यूएसए के लिए ऊर्जा खरीदार के रूप में भारत के बढ़ते महत्व को दर्शाता है। भारत के कुल कच्चे तेल आयात में यूएसए की हिस्सेदारी बढ़कर 7.3% हो गई, जो यूएई के 6.4% से आगे निकल गई। अमेरिका अब रूस (37.8%), इराक (19.1%) और सऊदी अरब (10.4%) से पीछे है, जो भारत के शीर्ष तीन कच्चे तेल आपूर्तिकर्ता बने हुए हैं।
- प्रश्न 30 भारत में जलवायु-तकनीक स्टार्टअप्स के लिए DPIIT ने किस संस्था के साथ समझौता किया -
-
- (अ) UNICEF
- (ब) GEAPP
- (स) WHO
- (द) ADB
उत्तर : GEAPP
व्याख्या :
मई 2025 में, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (MoC&I), भारत सरकार (GoI) के तहत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने भारत में शुरुआती चरण के जलवायु-तकनीक स्टार्टअप को दो साल के लिए समर्थन देने के लिए न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) स्थित ग्लोबल एनर्जी अलायंस फॉर पीपल एंड प्लैनेट (GEAPP) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
- प्रश्न 31 ‘राहत अभ्यास’ 2025 का आयोजन कहाँ किया गया -
-
- (अ) गुवाहाटी
- (ब) इंफाल
- (स) दीमापुर
- (द) ईटानगर
उत्तर : दीमापुर
व्याख्या :
स्पीयर कोर के तहत भारतीय सेना (आईए) के इंजीनियरों ने राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) के सहयोग से नागालैंड के दीमापुर में रंगापहाड़ सैन्य स्टेशन पर 13 से 15 मई, 2025 तक ‘राहत अभ्यास’ का आयोजन किया। इस द्विपक्षीय अभ्यास का विचार आपदा राहत कार्यों की तत्परता और दक्षता को बढ़ाने के एकमात्र दृष्टिकोण के साथ तैयार किया गया था, खासकर मानसून के मौसम के दौरान।
- प्रश्न 32 किस मंत्रालय ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए पायलट अप्रेंटिसशिप योजना शुरू की -
-
- (अ) श्रम मंत्रालय
- (ब) शिक्षा मंत्रालय
- (स) कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
- (द) गृह मंत्रालय
उत्तर : कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
व्याख्या :
20 मई, 2025 को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) में अप्रेंटिसशिप के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस) के तहत एक पायलट अप्रेंटिसशिप योजना शुरू की। इस योजना का उद्देश्य पूर्वोत्तर राज्यों के युवाओं को संरचित, सशुल्क और उच्च गुणवत्ता वाली अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रदान करना है।
- प्रश्न 33 PMAY-U योजना की समयसीमा कब तक बढ़ाई गई है -
-
- (अ) जून 2025
- (ब) दिसंबर 2025
- (स) मार्च 2026
- (द) दिसंबर 2026
उत्तर : दिसंबर 2025
व्याख्या :
मई 2025 में, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) के तहत स्वीकृत घरों को पूरा करने की समयसीमा 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी थी। 31 मार्च, 2022 तक स्वीकृत घरों को पूरा करने की मूल समयसीमा को अब 31 दिसंबर, 2025 तक बढ़ा दिया गया है, जिससे लाभार्थियों को अपने घरों को पूरा करने और आवास लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक समय मिल गया है। PMAY-U को जून 2015 में (MoHUA), भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय मिशन “सभी के लिए आवास” के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था।
- प्रश्न 34 तेलंगाना सरकार ने महिलाओं और युवाओं के लिए कौन-से दो कार्यक्रम शुरू किए -
-
- (अ) ICD और ICH
- (ब) WAP और GYIP
- (स) i-PRAGATI और GYIP
- (द) TOURISE और crafted fibers
उत्तर : WAP और GYIP
व्याख्या :
मई 2025 में, तेलंगाना के मुख्यमंत्री (CM), रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद, तेलंगाना में JRC कन्वेंशन सेंटर में एक करोड़ महिलाओं को करोड़पति बनने और युवाओं में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो पहल, महिला त्वरण कार्यक्रम (WAP) और ग्रासरूट युवा नवाचार कार्यक्रम (GYIP) शुरू की है। WAP और GYIP दो पहलों को भारत में पहले राज्य-नेतृत्व वाले इनक्यूबेटर WE हब के मार्गदर्शन में लॉन्च किया गया है।
- प्रश्न 35 हाल ही में (मई 2025 में) TOURISE प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किस देश ने किया -
-
- (अ) भारत
- (ब) UAE
- (स) सऊदी अरब
- (द) जर्मनी
उत्तर : सऊदी अरब
व्याख्या :
सऊदी अरब ने 22 मई 2025 को आधिकारिक रूप से TOURISE नामक एक वैश्विक मंच (ग्लोबल प्लेटफ़ॉर्म) लॉन्च किया, जिसे पर्यटन, प्रौद्योगिकी, निवेश और स्थिरता क्षेत्रों के वैश्विक नेताओं को जोड़ने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस मंच की घोषणा पर्यटन मंत्री अहमद अल-खतीब ने की, जिसका उद्देश्य पर्यटन उद्योग में निवेश के नए अवसर खोलना, प्रमुख चुनौतियों का समाधान करना, और सहयोग व नवाचार के माध्यम से भविष्य की यात्रा नीतियों को आकार देना है।
- प्रश्न 36 गुजरात में पुलिस सेवाओं को सुधारने के लिए कौन-से दो पोर्टल लॉन्च किए गए -
-
- (अ) iGOT और GYIP
- (ब) i-PRAGATI और तेरा तुझको अर्पण
- (स) TOURISE और WAP
- (द) ICD और आयुष-ICHI
उत्तर : i-PRAGATI और तेरा तुझको अर्पण
व्याख्या :
मई 2025 में, गुजरात के मुख्यमंत्री (CM) भूपेंद्र पटेल ने गृह, पुलिस आवास और आपदा प्रबंधन मंत्रालय के राज्य मंत्री (MoS) हर्ष संघवी के साथ मिलकर दो प्रमुख पोर्टल लॉन्च किए - i-PRAGATI और तेरा तुझको अर्पण - जिसका उद्देश्य नागरिक-केंद्रित पुलिस सेवाओं को बेहतर बनाना और राज्य भर में साइबर अपराध का अधिक प्रभावी ढंग से मुकाबला करना है। ये पहल प्रौद्योगिकी के माध्यम से पारदर्शिता, शासन और पुलिस से संबंधित सेवाओं तक पहुँच को आसान बनाने का प्रयास करती हैं। i-PRAGATI (स्वचालित रूप से उत्पन्न सटीक और समय पर सूचना के माध्यम से जांच प्रगति रिपोर्ट) पोर्टल गुजरात पुलिस द्वारा उपयोग की जाने वाली मौजूदा eGujCop प्रणाली के साथ एकीकृत है।
- प्रश्न 37 iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर मई 2025 तक कितने पंजीकृत उपयोगकर्ता हो चुके हैं -
-
- (अ) 50 लाख
- (ब) 75 लाख
- (स) 1 करोड़
- (द) 1.5 करोड़
उत्तर : 1 करोड़
व्याख्या :
iGOT (Integrated Government Online Training) कर्मयोगी प्लेटफॉर्म, जो भारत के सिविल सेवकों के लिए अग्रणी डिजिटल लर्निंग पोर्टल है, ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है — इस पर 1 करोड़ से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता हो चुके हैं। यह पहल कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के नेतृत्व में चलाई जा रही है और यह सरकार की डिजिटल गवर्नेंस, क्षमता निर्माण और जन-केंद्रित नौकरशाही के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 21 मई 2025 को कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने घोषणा की कि iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर 1 करोड़ से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। जनवरी 2023 में यह संख्या मात्र 3 लाख थी — यानी दो वर्षों में 30 गुना वृद्धि हुई है।
- प्रश्न 38 आयुष मंत्रालय और WHO के बीच 24 मई 2025 को किस पहल के लिए समझौता किया गया -
-
- (अ) आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना
- (ब) ICHI के तहत पारंपरिक चिकित्सा मॉड्यूल विकसित करना
- (स) आयुर्वेदिक दवाओं के निर्यात को बढ़ावा देना
- (द) WHO भारत कार्यालय का उद्घाटन
उत्तर : ICHI के तहत पारंपरिक चिकित्सा मॉड्यूल विकसित करना
व्याख्या :
पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों की वैश्विक स्थिति को बदलने के लिए एक ऐतिहासिक घटनाक्रम के तहत, आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के बीच 24 मई, 2025 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ हेल्थ इंटरवेंशन (आईसीएचआई) के तहत एक समर्पित पारंपरिक चिकित्सा मॉड्यूल पर काम की शुरुआत का प्रतीक है। आईसीएचआई, डब्ल्यूएचओ के इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिसीजेस (आईसीडी-11) का पूरक है, जो बताता है कि कौन से उपचार और स्वास्थ्य हस्तक्षेप किए जाते हैं। पारंपरिक चिकित्सा मॉड्यूल को शामिल करने से पंचकर्म, योग चिकित्सा, यूनानी आहार और सिद्ध प्रक्रियाएं जैसे आयुर्वेद, योग, सिद्ध और यूनानी प्रणालियों से उपचार अब वैश्विक रूप से मानकीकृत शर्तों में मान्यता प्राप्त होंगे।
- प्रश्न 39 crafted fibers ब्रांड की शुरुआत किसने की थी -
-
- (अ) नरेंद्र मोदी
- (ब) हर्ष संघवी
- (स) डॉ चेवांग नोरबू भूटिया
- (द) रेवंत रेड्डी
उत्तर : डॉ चेवांग नोरबू भूटिया
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में सिक्किम के ब्रांड ‘क्राफ्टेड फाइबर्स’ का जिक्र किया और कहा कि यह ब्रांड सिक्किम की संस्कृति को आगे बढ़ा रहा है। पीएम मोदी ने बताया कि इसकी शुरुआत डॉ चेवांग नोरबू भूटिया ने की। वे पेशे से जानवरों के डॉक्टर हैं और साथ ही दिल से सिक्किम की संस्कृति के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर हैं। क्राफ्टेड फाइबर्स के शॉल, स्टोल, दस्ताने, मोजे और लोकल हैंडलूम से बने होते हैं।
- प्रश्न 40 भारत किस देश को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है -
-
- (अ) अमेरिका
- (ब) जापान
- (स) जर्मनी
- (द) चीन
उत्तर : जापान
व्याख्या :
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब अगले 2.5 से 3 वर्षों में जर्मनी को हटाकर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अप्रैल 2025 में कहा था कि 2025 में भारत की नॉमिनल जीडीपी बढ़कर 4,187.017 अरब डॉलर हो जाएगी। वहीं, जापान की जीडीपी का आकार 4,186.431 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। आईएमएफ के अनुमानों के अनुसार, आने वाले वर्षों में भारत जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन सकता है।
- प्रश्न 41 2025 के लिए “प्रसूति फिस्टुला समाप्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस” की थीम क्या है -
-
- (अ) Women’s Health, Global Priority
- (ब) Her Health, Her Right: Shaping a Future without Fistula
- (स) Every Woman Counts
- (द) No Fistula, No Shame
उत्तर : Her Health, Her Right: Shaping a Future without Fistula
व्याख्या :
प्रत्येक वर्ष 23 मई को मनाया जाने वाला प्रसूति फिस्टुला समाप्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस एक वैश्विक आह्वान है — जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को प्रसव से जुड़ी इस गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली स्वास्थ्य समस्या से मुक्ति दिलाना है। थीम 2025: Her Health, Her Right: Shaping a Future without Fistula यानि “उसका स्वास्थ्य, उसका अधिकार: फिस्टुला रहित भविष्य का निर्माण” — इस वर्ष की थीम महिलाओं और बच्चियों को गुणवत्तापूर्ण यौन और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने की आवश्यकता को उजागर करती है।
- प्रश्न 42 नापोली ने 2024–25 सीरी ए खिताब जीतने के लिए फाइनल में किस टीम को हराया -
-
- (अ) इंटर मिलान
- (ब) कैलियारी
- (स) जुवेंटस
- (द) एसी मिलान
उत्तर : कैलियारी
व्याख्या :
नापोली ने 2024–25 सीरी ए सीज़न का खिताब अपने नाम कर लिया है। डिएगो अरमांडो माराडोना स्टेडियम में हुए अंतिम मुकाबले में उन्होंने कैलियारी को 2-0 से हराकर यह जीत दर्ज की। स्कॉट मैकटॉमिनी और रोमेलू लुकाकू के शानदार गोलों की मदद से नापोली ने इंटर मिलान को एक अंक से पीछे छोड़ते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ कोच एंटोनियो कॉन्टे ने इतालवी फुटबॉल में इतिहास रचते हुए तीन अलग-अलग क्लबों के साथ सीरी ए खिताब जीतने वाले पहले मैनेजर बन गए हैं।
- प्रश्न 43 नोवाक जोकोविच ने एटीपी टूर का कौन सा खिताब जीतकर इतिहास रचा -
-
- (अ) 50वां
- (ब) 75वां
- (स) 100वां
- (द) 150वां
उत्तर : 100वां
व्याख्या :
सर्बिया के टेनिस खिलाडी नोवाक जोकोविच ने एटीपी टूर का 100वां खिताब जीत कर एक और इतिहास रचा है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे तीसरे खिलाडी बन गए हैं। जोकोविच ने स्विटजरलैंड में जिनेवा ओपन के फाइनल में हयूबर्ट हरकाज को 5-7, 7-6, 7-6 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले जिमी कानर्स और रॉजर फैडरर इस मुकाम तक पहुंच चुके हैं। जोकोविच ने 2006 में एमर्सफोर्ट में निकोलस मासू को फाइनल में हराकर पहला खिताब जीता था।
- प्रश्न 44 पहले हॉकी इंडिया मास्टर्स कप का आयोजन कहाँ होगा -
-
- (अ) नई दिल्ली
- (ब) मुंबई
- (स) चेन्नई
- (द) बेंगलुरु
उत्तर : चेन्नई
व्याख्या :
एफआईएच हॉकी प्रो लीग के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा की कर दी गई है। यह प्रतियोगिता 7 से 22 जून तक नीदरलैंड्स और बेल्जियम में खेली जाएगी। हरमनप्रीत सिंह कप्तान और हार्दिक सिंह उप-कप्तान होंगे। भारतीय टीम अपना पहला मैच सात जून को नीदरलैंड्स से खेलेगी।
- प्रश्न 45 जानुस्ज़ कुसोचिन्स्की मेमोरियल प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा को कौन सा पदक मिला -
-
- (अ) स्वर्ण
- (ब) रजत
- (स) कांस्य
- (द) कोई नहीं
उत्तर : रजत
व्याख्या :
भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पौलेंड के चोरजाऊ में जानुस्ज कुसोचिन्स्की मेमोरियल प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 84.14 मीटर भाला फेंका। जर्मनी के जूलियन वेबर ने इस स्पर्धा में 86.12 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
- प्रश्न 46 जर्मनी के सुहल में जूनियर विश्वकप निशानेबाजी में शांभवी क्षीरसागर ने किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है -
-
- (अ) 25 मीटर पिस्टल
- (ब) 50 मीटर राइफल प्रोन
- (स) 10 मीटर एयर राइफल (महिला)
- (द) स्कीट शूटिंग
उत्तर : 10 मीटर एयर राइफल (महिला)
व्याख्या :
जर्मनी के सुहल में जूनियर विश्वकप निशानेबाजी में भारत की सांभवी श्रवण क्षीरसागर ने महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। इसी स्पर्धा में भारत की ओजस्वी ठाकुर ने रजत पदक हासिल किया। इससे पहले पुरूषों की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में नारायन प्रणव वनिता सुरेश को कांस्य पदक मिला। मुकेश नेलावली ने पुरुषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। भारत पदक तालिका में दो स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदकों सहित कुल आठ पदक लेकर सबसे ऊपर है।
- प्रश्न 47 द सॉकर टूर्नामेंट–टीएसटी में वेस्ट हैम यूनाइटेड की टीम में खेलने के लिए चुने गए पहले भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी कौन हैं -
-
- (अ) सुनील छेत्री
- (ब) राहुल के. पी.
- (स) गुरप्रीत सिंह संधू
- (द) अनिरुद्ध थापा
उत्तर : राहुल के. पी.
व्याख्या :
फुटबॉल में भारत के राहुल के. पी. को आगामी द सॉकर टूर्नामेंट–टीएसटी में वेस्ट हैम यूनाइटेड के लिए खेलने के लिए चुना गया है। यह एक अमरीकी फुटबॉल प्रतियोगिता है। राहुल इस टूर्नामेंट के लिए एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्लब द्वारा चुने जाने वाले पहले भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं। यह प्रतियोगिता 4 से 9 जून तक उत्तरी कैरोलिना के कैरी में होगी।
- प्रश्न 48 डॉ. मनोज कुमार झावर को किस कंपनी का CMD नियुक्त किया गया -
-
- (अ) NHPC
- (ब) NTPC
- (स) PTC इंडिया लिमिटेड
- (द) BHEL
उत्तर : PTC इंडिया लिमिटेड
व्याख्या :
नई दिल्ली (दिल्ली) स्थित पीटीसी इंडिया लिमिटेड (पूर्व में पावर ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड), भारत की पावर ट्रेडिंग कंपनी ने डॉ. मनोज कुमार झावर को 13 मई, 2025 से अपना नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया है।
- प्रश्न 49 मई 2025 में LIC के नए MD के रूप में किन दो व्यक्तियों की नियुक्ति हुई -
-
- (अ) मनोज झावर और तबलेश पांडे
- (ब) दिनेश पंत और रत्नाकर पटनायक
- (स) जगन्नाथ मुक्काविली और दिनेश पंत
- (द) रत्नाकर पटनायक और मनोज झावर
उत्तर : दिनेश पंत और रत्नाकर पटनायक
व्याख्या :
मई 2025 में, भारत सरकार (GoI) ने 1 जून, 2025 से प्रभावी, मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में दिनेश पंत और रत्नाकर पटनायक की नियुक्ति को मंजूरी दी। दिनेश पंत और रत्नाकर पटनायक 31 मई 2025 को अपनी सेवानिवृत्ति पर जगन्नाथ मुक्काविली और तबलेश पांडे की जगह लेंगे।
- प्रश्न 50 संसद रत्न पुरस्कार 2025 में सबसे अधिक सांसद किस राज्य से सम्मानित हुए -
-
- (अ) उत्तर प्रदेश
- (ब) महाराष्ट्र
- (स) तमिलनाडु
- (द) राजस्थान
उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
मई 2025 में, चेन्नई (तमिलनाडु, टीएन) स्थित प्राइम पॉइंट फाउंडेशन (पीपीएफ) ने संसद रत्न पुरस्कार 2025 के प्राप्तकर्ताओं की घोषणा की, जिसमें 17 संसद सदस्यों (एमपी) और 2 संसदीय स्थायी समितियों (पीएससी) को लोकसभा और राज्यसभा दोनों में उनके अनुकरणीय संसदीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार संसद रत्न पुरस्कार समारोह के 15वें संस्करण के दौरान प्रदान किए जाएंगे, जो जुलाई 2025 के अंतिम सप्ताह में नई दिल्ली (दिल्ली) में आयोजित होने वाला है। महाराष्ट्र 7 पुरस्कारों के साथ सबसे आगे है, उसके बाद उत्तर प्रदेश (यूपी), झारखंड और राजस्थान (2-2) हैं।