Current Affairs : 3 April 2025

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड में आयोजित छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हुए।

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 'स्टार्टअप महाकुंभ' के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया।

  • पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक की नई डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया।

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमोत्तर भारत में तापमान में वृद्धि और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई।

  • केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में पंचायतों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए धन आवंटित किया।

  • भारतीय नौसेना ने मेक-I श्रेणी के तहत 6 मेगावाट क्षमता वाले समुद्री डीजल इंजन के विकास के लिए परियोजना स्वीकृति आदेश पर हस्ताक्षर किए।

  • असम राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा की; मतदान 2 और 7 मई को दो चरणों में होगा।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 अप्रैल से पुर्तगाल और स्लोवाकिया की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर जाएंगी।

  • संसद ने 'आव्रजन और विदेशी नागरिक विधेयक-2025' पारित किया, जिसका उद्देश्य आव्रजन कानूनों का आधुनिकीकरण करना है।

  • भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में 1,681 रेल इंजनों का निर्माण करके अमेरिका और यूरोप को पीछे छोड़ा।


  • Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
    ✆ 9667070111

    Designed By : Satnam Gill