Current Affairs : 27 April 2025

·  अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए समझौता निकट है।

·  ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ ने मॉस्को में पुतिन से मुलाकात कर यूक्रेन में शांति के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज़ किए।

·  SAARC वीजा प्रतिबंध के तहत 191 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा के जरिए वापस लौटे।

·  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और आतंकवाद से लड़ने का आह्वान किया।

·  सोने की कीमतें96,210 प्रति 10 ग्राम और चांदी97,940 प्रति किलोग्राम तक पहुंचीं।

·  भारत ने श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला के साथ महिला विश्व कप की तैयारी शुरू की।

·  नई दिल्ली में दूसरी एशियाई योगासन चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।

·  प्रधानमंत्री मोदी ने 15वें रोजगार मेले में युवाओं को 51,000+ नियुक्ति पत्र वितरित किए।

·  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सिक्किम में बिजली मंत्री सम्मेलन में भाग लिया।

·  आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण योजना के दिशानिर्देश और पोर्टल लॉन्च किया।

·  सरकार ने एयरलाइनों को हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के बीच यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

·  कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के लिए कंप्यूटर जनित चयन प्रक्रिया के आवेदन शुरू हुए।

 


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill