CA Quiz : 16-18 April 2025

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 वर्ष 2024 में एग्रीफूड टेक सेक्टर में निवेश प्राप्त करने के मामले में भारत किस श्रेणी में शीर्ष पर रहा -
  • (अ) विकसित देश
  • (ब) एशियाई देश
  • (स) यूरोपीय देश
  • (द) विकासशील देश
उत्तर : विकासशील देश
व्याख्या :
भारत 2024 में एग्रीफूड टेक सेक्टर के लिए निवेश हासिल करने में विकासशील देशों में शीर्ष पर रहा। इस सेक्टर की फंडिंग में बीते वर्ष 215 प्रतिशत की बढ़त हुई। वहीं, डील की संख्या में 27 प्रतिशत का इजाफा हुआ। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म, एगफंडर के सहयोग से ओमनिवोर द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार 2024 में शीर्ष 10 देशों में से पांच में निवेश में वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले साल भारत के एग्रीफूड टेक स्टार्टअप में निवेश 3 गुना से अधिक बढ़कर 2.5 अरब डॉलर हो गया है।
प्रश्न 2 एम्स, नई दिल्ली को वर्ष 2024 की विश्व रैंकिंग में कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है -
  • (अ) 50वां
  • (ब) 75वां
  • (स) 97वां
  • (द) 120वां
उत्तर : 97वां
व्याख्या :
नई दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स को न्यूज़वीक और स्टेटिस्टा की विश्व के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की वर्ष 2024 की रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर 97वां सर्वश्रेष्ठ अस्पताल का दर्जा दिया गया है। यह सम्मान उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा अनुसंधान और किफायती उपचार उपलब्ध कराने में एम्स की उत्कृष्टता प्रदर्शित करता है। यह रैंकिंग 30 देशों के दो हजार 400 से अधिक अस्पतालों का मूल्यांकन के बाद दी गई है।
प्रश्न 3 महाराष्ट्र किस कक्षा तक हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य करने वाला पहला राज्य बन गया है -
  • (अ) कक्षा 1 से 3
  • (ब) कक्षा 1 से 5
  • (स) कक्षा 1 से 8
  • (द) कक्षा 6 से 10
उत्तर : कक्षा 1 से 5
व्याख्या :
महाराष्ट्र सरकार ने फैसला किया है कि राज्य भर के मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए तीसरी भाषा के रूप में हिंदी पढ़ना अनिवार्य होगा। यह दो भाषाओं के अध्ययन की प्रथा से अलग है। वहीं राज्य की राजनीतिक दल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने सरकार के इस फैसले की निंदा की है। कक्षा 1 से 5 के लिए तीन-भाषा फॉर्मूला राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत नए पाठ्यक्रम कार्यान्वयन का एक हिस्सा है।
प्रश्न 4 हाल ही में डॉ. मनसुख मांडविया ने किस नई यूनिट का उद्घाटन किया जो एथलीट की जैव प्रोफाइल की निगरानी करती है -
  • (अ) साई मॉनिटरिंग यूनिट
  • (ब) एथलीट बायोलॉजिकल यूनिट
  • (स) एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई (APMU)
  • (द) फेयर प्ले यूनिट
उत्तर : एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई (APMU)
व्याख्या :
केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को नई दिल्ली की राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला में एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई (APMU) का उद्घाटन किया। इस यूनिट का मकसद खेलों को डोपिंग जैसी अनैतिक गतिविधियों से मुक्त बनाना और एथलीटों की निगरानी करना है ताकि वे स्वच्छ और ईमानदार तरीके से प्रतियोगिता में हिस्सा लें। इस नई तकनीक के तहत एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (ABP) सिस्टम के जरिए खिलाड़ियों की शारीरिक प्रोफाइल की लंबे समय तक निगरानी की जाएगी। इससे पता चल सकेगा कि कोई खिलाड़ी डोपिंग कर रहा है या नहीं। यह यूनिट विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) के नियमों के अनुसार बनाई गई है और यह दुनिया की 17वीं ऐसी यूनिट है।
प्रश्न 5 तमिलनाडु सरकार द्वारा केंद्र-राज्य संबंधों की समीक्षा के लिए गठित समिति के अध्यक्ष कौन हैं -
  • (अ) एम. करुणानिधि
  • (ब) एम.के. स्टालिन
  • (स) पी.वी. राजमन्नार
  • (द) कुरियन जोसेफ
उत्तर : कुरियन जोसेफ
व्याख्या :
तमिलनाडु सरकार ने केंद्र-राज्य संबंधों की समीक्षा के लिए उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 15 अप्रैल 2025 को राज्य विधानसभा में इस निर्णय की घोषणा की। तमिलनाडु में एम के स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार के केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं। इसने हमेशा मेडिकल प्रवेश के लिए केंद्र की राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) और नई शिक्षा नीति 2020 का विरोध किया है।
प्रश्न 6 ब्रेकथ्रू पुरस्कार 2025 में बोस संस्थान को किस क्षेत्र में मिला है -
  • (अ) चिकित्सा विज्ञान
  • (ब) कंप्यूटर विज्ञान
  • (स) फंडामेंटल फिजिक्स
  • (द) जैव प्रौद्योगिकी
उत्तर : फंडामेंटल फिजिक्स
व्याख्या :
बोस संस्थान के प्रायोगिक उच्च ऊर्जा भौतिकी समूह को यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन में एलिस के अंतर्गत फंडामेंटल फिजिक्स में ब्रेकथ्रू पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में इस समूह में संकाय सदस्य - प्रो. सुप्रिया दास, डॉ. सिद्धार्थ कुमार प्रसाद और डॉ. सैकत बिस्वास, पोस्ट डॉक्टरल फेलो - डॉ. संचारी ठाकुर और वरिष्ठ अनुसंधान फेलो- श्री मिंटू हलधर शामिल हैं। वर्ष 2025 के लिए फंडामेंटल फिजिक्स में 3 मिलियन डॉलर का ब्रेकथ्रू पुरस्कार यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन के लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (एलएचसी) - एटलस, सीएमएस, एलिस और लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर ब्यूटी (एलएचसीबी ) में चार प्रायोगिक सहयोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले 70 से अधिक देशों के हजारों शोधकर्ताओं को दिया गया है।
प्रश्न 7 जैसलमेर के पोकरण में शुरू की गई 1.3 गीगावॉट सोलर प्रोजेक्ट में कितने प्रतिशत पैनल भारत में बनाए गए हैं -
  • (अ) 50%
  • (ब) 70%
  • (स) 90%
  • (द) 100%
उत्तर : 100%
व्याख्या :
राजस्थान में जैसलमेर के पोकरण में 1.3 गीगावॉट पीक पावर क्षमता 100 मेक इन इंडिया मोडूलर द्वारा निर्मित सोलर प्रोजेक्ट का उद्घाटन केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की मौजूदगी में किया गया। मेक इन इंडिया’ पर फोकस इस परियोजना में 100 फीसदी भारत में निर्मित सोलर पैनल्स का उपयोग किया गया है, जिनमें से 90 फीसदी का निर्माण जयपुर स्थित भारतीय कंपनी रीन्यू की आधुनिक सोलर मोड्यूल निर्माण युनिट में हुआ है। यह भारत में इस पैमाने की पहली परियोजना है, जिसे राजस्थान में अंजाम दिया गया है।
प्रश्न 8 भारत ने अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) के मुख्यालय समझौते पर कहाँ हस्ताक्षर किए -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) मैसूरु
  • (स) नई दिल्ली
  • (द) जयपुर
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
भारत और अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) ने नई दिल्ली में मुख्यालय समझौते (Headquarters Agreement) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत, भारत आई बी सी ए -IBCA मुख्यालय और सचिवालय की मेजबानी करेगा। सरकार इस समझौते के अंतर्गत आई बी सी ए -IBCA को 2023-24 से 2028-29 तक पाँच वर्षों के लिए 150 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता प्रदान करेगी, जिसमें कोष निर्माण, अवसंरचना निर्माण और आवर्ती खर्चों की पूर्ति शामिल है। अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में मैसूरु में प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की थी। आई बी सी ए (IBCA) का मुख्य उद्देश्य सात बड़ी बिल्लियों- बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा का संरक्षण करना है।
प्रश्न 9 भारत में पहली रेलगाड़ी किस वर्ष शुरू हुई थी -
  • (अ) 1850
  • (ब) 1853
  • (स) 1860
  • (द) 1847
उत्तर : 1853
व्याख्या :
देश में 16 अप्रैल 1853 को पहली रेलगाड़ी चलाई गई थी। 16 अप्रैल को इसकी 172वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उस ऐतिहासिक क्षण को याद किया जब पहली रेलगाड़ी महाराष्ट्र के बोरीबंदर से ठाणे के लिए रवाना हुई थी। उस रेलगाड़ी में 14 डिब्बे थे, जिनमें 400 यात्री सवार थे। रेलगाड़ी को सिंध, सुल्तान और साहेब नाम के तीन इंजनों द्वारा खींचा गया था और इसने एक घंटे 15 मिनट में 34 किलोमीटर की दूरी तय की थी।
प्रश्न 10 ISSF विश्व कप में दस मीटर मिक्स्ड एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक किस भारतीय जोड़ी ने जीता -
  • (अ) मनु भाकर और रविंदर सिंह
  • (ब) सौरभ चौधरी और इंदर सिंह सुरूचि
  • (स) रायजा ढिल्लों और सौरभ चौधरी
  • (द) अंजुम मुद्गिल और अभिषेक वर्मा
उत्तर : सौरभ चौधरी और इंदर सिंह सुरूचि
व्याख्या :
आईएसएसएफ विश्‍व कप में पेरू में इंदर सिंह सुरूचि और सौरभ चौधरी की भारतीय जोड़ी ने दस मीटर मिक्‍स्‍ड एयर पिस्‍टल निशानेबाजी स्‍पर्धा का स्‍वर्ण पदक जीता है। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने चीन की कियानक्सुन याओ और काई हू की जोड़ी को 17-9 से हराया। इससे पहले, ओलिम्पिक पदक विजेता मनु भाकर और रविन्‍दर सिंह की जोडी कांस्‍य पदक के मैच में चीन की क्‍यूआनके मा और यिफान झांग की जोड़ी से हार गई।
प्रश्न 11 SKOCH पुरस्कार 2025 में ‘पुलिस सुरक्षा’ श्रेणी में किस राज्य की पुलिस को मिला है -
  • (अ) राजस्थान
  • (ब) महाराष्ट्र
  • (स) उत्तर प्रदेश
  • (द) गुजरात
उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
अप्रैल 2025 में, उत्तर प्रदेश (यूपी) पुलिस के “जांच, अभियोजन और दोषसिद्धि पोर्टल” ने ‘पुलिस और सुरक्षा’ श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर SKOCH पुरस्कार जीता। पोर्टल को यूपी पुलिस की तकनीकी सेवा इकाई द्वारा विकसित किया गया था।
प्रश्न 12 हाल ही में (अप्रैल 2025 में) ई-सेहत ऐप किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में लॉन्च किया गया है -
  • (अ) उत्तर प्रदेश
  • (ब) हिमाचल प्रदेश
  • (स) जम्मू-कश्मीर
  • (द) उत्तराखंड
उत्तर : जम्मू-कश्मीर
व्याख्या :
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ई-सेहत ऐप का शुभारंभ किया है। यह ऐप केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की स्वास्थ्य आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया डिजिटल समाधान है। यह दूरदराज के इलाकों में विशेषरूप से लाभदायक है। यह आम नागरिकों, स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों और चिकित्‍सा विद्यार्थियों सहित कई तरह के उपयोगकर्ताओं को सेवा प्रदान करेगा।
प्रश्न 13 भारत का पहला ट्रेन एटीएम किस ट्रेन में लगाया गया है -
  • (अ) शताब्दी एक्सप्रेस
  • (ब) गोवा एक्सप्रेस
  • (स) पंचवटी एक्सप्रेस
  • (द) राजधानी एक्सप्रेस
उत्तर : पंचवटी एक्सप्रेस
व्याख्या :
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस में देश का पहला ट्रेन एटीएम स्थापित कर दिया है। इसके सुविधा के बाद, यात्री चलती ट्रेन में आसानी से कैश निकाल सकते हैं। एटीएम को ट्रेन के एसी कोच में स्थापित किया गया है और इसका ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। यह मशीन यात्रियों को ट्रेन चलने के दौरान भी कैश निकालने की सुविधा देती है। इसे भारतीय रेलवे की इनोवेटिव और नॉन-फेयर रेवेन्यू आईडिया (आईएनएफआरआईएस) के हिस्से के रूप में पेश किया गया है।
प्रश्न 14 वित्त वर्ष 2026 में भारत की औसत सीपीआई मुद्रास्फीति का क्रिसिल द्वारा अनुमानित प्रतिशत क्या है -
  • (अ) 3.5%
  • (ब) 4.3%
  • (स) 5.0%
  • (द) 6.1%
उत्तर : 4.3%
व्याख्या :
वित्त वर्ष 2026 में भारत की सीपीआई मुद्रास्फीति औसतन 4.3 प्रतिशत रहेगी, जिसमें खाद्य, ईंधन और कोर मुद्रास्फीति क्रमशः 4.6, 2.5 और 4.2 प्रतिशत रहेगी। यह अनुमान क्रिसिल की बुधवार को जारी एक लेटेस्ट रिपोर्ट में लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है, “इस वित्त वर्ष में हमें उम्मीद है कि रबी की अच्छी बुआई, वैश्विक खाद्य कीमतों में नरमी और सामान्य से अधिक मानसून की उम्मीद को देखते हुए खाद्य मुद्रास्फीति नियंत्रण में रहेगी।”
प्रश्न 15 नीति आयोग की “ऑटोमोटिव उद्योग: जी.वी.सी. में भारत की भागीदारी” रिपोर्ट के अनुसार भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग वैश्विक स्तर पर कौन सा सबसे बड़ा उत्पादक है -
  • (अ) पहला
  • (ब) तीसरा
  • (स) चौथा
  • (द) पाँचवाँ
उत्तर : चौथा
व्याख्या :
अप्रैल 2025 में, नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति आयोग) ने “ऑटोमोटिव उद्योग: वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी को सशक्त बनाना” शीर्षक से एक व्यापक रिपोर्ट जारी की। यह रिपोर्ट वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं (जी.वी.सी.) की श्रृंखला में दूसरी है। इसे नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने लॉन्च किया। रिपोर्ट भारत के ऑटोमोटिव कंपोनेंट उद्योग की परिवर्तनकारी क्षमता का पता लगाती है, जिसमें वैश्विक ऑटोमोटिव इकोसिस्टम में भारत की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए एक रणनीतिक रोडमैप की रूपरेखा तैयार की गई है। भारत लगभग 6 मिलियन ऑटोमोबाइल इकाइयों के वार्षिक उत्पादन के साथ, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) और जापान के बाद वैश्विक स्तर पर चौथा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल उत्पादक बन गया है।
प्रश्न 16 इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा वर्ष 2024 में दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में किस स्थान पर रहा -
  • (अ) पहला
  • (ब) पाँचवाँ
  • (स) सोलहवाँ
  • (द) नौवाँ
उत्तर : नौवाँ
व्याख्या :
दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को वर्ष 2024 में दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में नौवां स्थान दिया गया है। यात्रियों की आवाजाही में वर्ष 2023 से सात दशमलव आठ प्रतिशत की वृद्धि और 2019 की तुलना में 13 दशमलव 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह हवाई अड्डा एयरलाइन संचालन के विस्तार, उन्नत बुनियादी ढाँचे और बेहतर वैश्विक संपर्क के कारण नौवां स्थान हासिल किया है। अमरीका में हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने पिछले वर्ष 10 करोड़ 80 लाख से अधिक यात्रियों को सेवाएं देते हुए एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल-एसीआई ने विश्व सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उसके बाद दुबई और डलास फोर्ट वर्थ हवाई अड्डे शामिल हैं।
प्रश्न 17 तेलंगाना सरकार ने किसे राज्य-विशिष्ट आपदा घोषित किया है -
  • (अ) बाढ़
  • (ब) भूकंप
  • (स) लू, सनस्ट्रोक और सनबर्न
  • (द) चक्रवात
उत्तर : लू, सनस्ट्रोक और सनबर्न
व्याख्या :
तेलंगाना सरकार ने लू, सनस्ट्रोक और सनबर्न को राज्य-विशिष्ट आपदा घोषित किया है। इस घोषणा के बाद से राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत पीड़ित परिवार प्रति व्यक्ति 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्राप्त कर सकेंगे। मौसम विभाग के हालिया अध्ययनों का हवाला देते हुए, सरकार ने कहा कि राज्य ने पिछले वर्ष असामान्य रूप से उच्च तापमान का अनुभव किया था, जिसमें 33 में से 28 जिलों में 15 दिनों से अधिक लू की स्थिति दर्ज की गई थी।
प्रश्न 18 भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास “डस्टलिक-6” कहाँ आयोजित किया जा रहा है -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) बेंगलुरु
  • (स) पुणे
  • (द) हैदराबाद
उत्तर : पुणे
व्याख्या :
भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास डस्टलिक-6 का छठा संस्करण महाराष्ट्र के पुणे में औंध स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हुआ। भारतीय दल का प्रतिनिधित्व 60 सैनिकों वाले जाट रेजिमेंट की एक बटालियन और भारतीय वायुसेना कर रही है।रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि यह अभ्यास एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो भारत और उज्बेकिस्तान में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।
प्रश्न 19 हाल ही में (अप्रैल 2025 में) भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में किसे नामित किया गया है -
  • (अ) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना
  • (ब) न्यायमूर्ति एनवी रमना
  • (स) न्यायमूर्ति बीआर गवई
  • (द) न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़
उत्तर : न्यायमूर्ति बीआर गवई
व्याख्या :
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति बी.आर. (भूषण रामकृष्ण) गवई के नाम की सिफारिश की है। देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर लगभग 6 महीने के कार्यकाल के बाद सीजेआई खन्ना 13 मई को पद मुक्त हो जाएंगे। 53वें सीजेआई बनने की दौड़ में शामिल न्यायमूर्ति गवई का कार्यकाल 6 महीने से अधिक का होगा और वे 23 नवंबर, 2025 को पद से मुक्त होंगे।
प्रश्न 20 ISSF वर्ल्ड कप 2025 में सुरुचि सिंह ने किस इवेंट में गोल्ड जीता -
  • (अ) 25 मीटर पिस्टल
  • (ब) 50 मीटर राइफल
  • (स) 10 मीटर एयर पिस्टल
  • (द) ट्रैप शूटिंग
उत्तर : 10 मीटर एयर पिस्टल
व्याख्या :
लीमा में आयोजित आई.एस.एस.एफ. विश्व कप अभियान में पहले दिन भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए निशानेबाजी में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में युवा सनसनी सुरुचि सिंह ने ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को एक दशमलव तीन अंकों से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
प्रश्न 21 लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट कहाँ खेला जाएगा -
  • (अ) लॉस एंजिल्स सिटी स्टेडियम
  • (ब) पोमोना फेयरग्राउंड
  • (स) कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी स्टेडियम
  • (द) स्टैनफोर्ड स्पोर्ट्स ग्राउंड
उत्तर : पोमोना फेयरग्राउंड
व्याख्या :
2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में पोमोना के फेयरग्राउंड में विशेष रूप से निर्मित स्थल पर क्रिकेट अस्थायी स्‍पर्धा के रूप में खेला जाएगा। ओलंपिक आयोजन समिति ने कल इसकी घोषणा की। पोमोना दक्षिणी कैलिफोर्निया में स्थित है जो लॉस एंजिल्‍स से पचास किलोमीटर दूर है। यह टूर्नामेंट पुरूष और महिला दोनों प्रतियोगिताओं में छह-छह टीमों के साथ टी-ट्वेंटी प्रारूप में खेला जाएगा।
प्रश्न 22 ICC Men’s Player of the Month (मार्च 2025) किसे चुना गया -
  • (अ) विराट कोहली
  • (ब) रोहित शर्मा
  • (स) श्रेयस अय्यर
  • (द) शुभमन गिल
उत्तर : श्रेयस अय्यर
व्याख्या :
भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान शानदार बल्‍लेबाजी करने के लिए आईसीसी मेन्‍स प्‍लेयर ऑफ द् मंथ चुना गया है। अय्यर ने अंतिम तीन मैच में 57 दशमलव तीन-तीन के औसत से कुल 172 रन बनाए। वे टूर्नामेंट के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्‍होंने 48 दशमलव 60 के औसत से कुल 243 रन बनाए। महिला वर्ग में ऑस्‍ट्रेलिया की जॉर्जिया वॉल को मार्च महीने के लिए प्‍लेयर ऑफ द् मंथ चुना गया है।
प्रश्न 23 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल चैंपियनशिप किस राज्य ने जीती -
  • (अ) मध्य प्रदेश
  • (ब) उत्तर प्रदेश
  • (स) पंजाब
  • (द) हरियाणा
उत्तर : पंजाब
व्याख्या :
पंजाब ने 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल चैंपियनशिप जीत ली है। फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मध्य प्रदेश को 4-1 से पराजित किया। इससे पहले तीसरे-चौथे स्‍थान के लिए हुए मुकाबले में उत्‍तर प्रदेश ने मणिपुर को 5-1 से शिकस्‍त दी।
प्रश्न 24 फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम 2025 का खिताब किसने जीता -
  • (अ) हिकारू नाकामूरा
  • (ब) मैग्नस कार्लसन
  • (स) अर्जुन एरिगाईसी
  • (द) फैबियानो कारूआना
उत्तर : मैग्नस कार्लसन
व्याख्या :
विश्‍व के नम्‍बर एक शतरंज खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्‍नस कार्लसन ने फ्रांस के पेरिस में फ्रीस्‍टाईल शतरंज ग्रैंड स्‍लैम 2025 का खिताब जीता। उन्‍होंने अमरीका के ग्रैंडमास्‍टर हिकारू नाकामूरा को हराया। कार्लसन को दो लाख अमरीकी डॉलर और नाकामूरा को एक लाख चालीस हजार अमरीकी डॉलर मिले।
प्रश्न 25 तीरंदाजी विश्व कप 2025 के पहले चरण में भारत किस स्थान पर रहा -
  • (अ) पहला
  • (ब) दूसरा
  • (स) तीसरा
  • (द) चौथा
उत्तर : चौथा
व्याख्या :
भारतीय तीरंदाजों ने तीरंदाजी विश्व कप 2025 के पहले चरण में चार पदकों- एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य- के साथ अपना अभियान समाप्त किया। भारत पदक तालिका में मैक्सिको, चीन और अमेरिका के बाद चौथे स्थान पर रहा। 2025 तीरंदाजी विश्व कप का पहला चरण 8-13 अप्रैल 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा के ऑबर्नडेल शहर में आयोजित किया गया था। ऋषभ यादव और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने कम्पाउंड मिश्रित टीम प्रतियोगिता में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में चीनी ताइपे (ताइवान) के आई-जौ हुआंग और चीह-लुन चेन की जोड़ी को हराया।
प्रश्न 26 महाराष्ट्र सरकार ने किस कंपनी के साथ AI आधारित प्रशासनिक बदलाव हेतु सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं -
  • (अ) माइक्रोसॉफ्ट इंडिया
  • (ब) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
  • (स) आईबीएम टेक्नोलॉजी इंडिया
  • (द) इन्फोसिस लिमिटेड
उत्तर : आईबीएम टेक्नोलॉजी इंडिया
व्याख्या :
महाराष्ट्र सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के माध्‍यम से प्रशासनिक बदलाव के लिए आई.बी.एम. टेक्नोलॉजी इंडिया के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस समझौते के तहत मुंबई, पुणे और नागपुर सहित राज्य में 3 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
प्रश्न 27 हिमाचल प्रदेश का गठन कब किया गया था -
  • (अ) 26 जनवरी 1950
  • (ब) 1 नवंबर 1966
  • (स) 15 अप्रैल 1948
  • (द) 1 मई 1960
उत्तर : 15 अप्रैल 1948
व्याख्या :
78वां हिमाचल दिवस समारोह समूचे हिमाचल प्रदेश में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। हिमाचल प्रदेश का गठन 15 अप्रैल 1948 को तीस छोटी-बड़ी रियासतों को मिलाकर किया गया था।
प्रश्न 28 तेलंगाना सरकार ने भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन के लिए कौन सा नया पोर्टल शुरू किया है -
  • (अ) धरणी पोर्टल
  • (ब) भू सेवा पोर्टल
  • (स) भूमि भारत
  • (द) भू भारती पोर्टल
उत्तर : भू भारती पोर्टल
व्याख्या :
तेलंगाना सरकार ने भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन को सरल, पारदर्शी और जनता के लिए सुलभ बनाने के लिए भू भारती पोर्टल का शुभारंभ किया है। इस पोर्टल को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने 14 अप्रैल 2025 को डॉ भीम राव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर किया था। यह पोर्टल के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली पिछली बीआरएस सरकार द्वारा पेश किए गए धरणी पोर्टल की जगह लेगा।
प्रश्न 29 स्विगी ने किस सरकारी पोर्टल के साथ API आधारित एकीकरण किया है -
  • (अ) UMANG
  • (ब) NCS (राष्ट्रीय कैरियर सेवा)
  • (स) DigiLocker
  • (द) Skill India Portal
उत्तर : NCS (राष्ट्रीय कैरियर सेवा)
व्याख्या :
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और भारतीय ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये, जो राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल के माध्यम से गिग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में रोजगार संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
प्रश्न 30 भारत का पहला फुल-स्टैक क्वांटम कंप्यूटिंग सिस्टम किस स्टार्टअप ने लॉन्च किया -
  • (अ) Bellatrix Aerospace
  • (ब) QNu Labs
  • (स) QpiAI
  • (द) Ather Energy
उत्तर : QpiAI
व्याख्या :
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा समन्वित राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के तहत चयनित आठ स्टार्टअप्स में से एक, बेंगलुरु स्थित क्यूपीआईएआई ने विश्व क्वांटम दिवस के अवसर पर 25 सुपरकंडक्टिंग क्यूबिट्स क्षमता वाले भारत के सबसे शक्तिशाली क्वांटम कंप्यूटरों में से एक को लॉन्च करने की घोषणा की। क्यूपीआईएआई-इंडस, क्वांटम कंप्यूटर को लॉन्च किया गया है और ये देश का पहला फुल-स्टैक क्वांटम कंप्यूटिंग सिस्टम है।
प्रश्न 31 IIT दिल्ली ने सेमीकंडक्टर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए किस अमेरिकी कंपनी के साथ साझेदारी की है -
  • (अ) Intel
  • (ब) AMD
  • (स) Micron Technology
  • (द) NVIDIA
उत्तर : Micron Technology
व्याख्या :
आईआईटी दिल्ली ने सेमीकंडक्टर तकनीक के क्षेत्र में रिसर्च को तेज करने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है। इसके तहत संस्थान ने अमेरिका की जानी-मानी टेक कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी का मकसद इलेक्ट्रॉनिक मटेरियल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से सेमीकंडक्टर से जुड़ी जटिल समस्याओं का हल ढूंढना है।
प्रश्न 32 ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक का विषय क्या है -
  • (अ) स्मार्ट कृषि के लिए वैश्विक सहयोग
  • (ब) डिजिटल भारत, कृषि भारत
  • (स) जलवायु परिवर्तन और कृषि
  • (द) समावेशी और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना
उत्तर : समावेशी और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 अप्रैल को ब्राजील में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक में भाग लेंगे। शिवराज सिंह चौहान ब्राजील के कृषि एवं पशुधन मंत्री कार्लोस हेनरिक बाक्वेटा फावारो और कृषि विकास एवं पारिवारिक कृषि मंत्री लुईज पाउलो टेक्सेरा के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय के अनुसार, बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान सहित ब्रिक्स सदस्य देशों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के भाग लेने की उम्मीद है। ये बैठकें कृषि, कृषि-प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास और खाद्य सुरक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में भारत और ब्राजील के बीच सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित होंगी। 15वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक का विषय है “ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग, नवाचार और न्यायसंगत व्यापार के माध्यम से समावेशी और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना।”
प्रश्न 33 प्रसिद्ध लेखिका निर्मला जैन को निम्न में से कौन-सा सम्मान नहीं मिला -
  • (अ) साहित्यकार सम्मान
  • (ब) सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार
  • (स) ज्ञानपीठ पुरस्कार
  • (द) रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार
उत्तर : ज्ञानपीठ पुरस्कार
व्याख्या :
हिंदी की प्रख्यात लेखिका और आलोचक निर्मला जैन का निधन हो गया है। वे 93 वर्ष की थीं। ‘दिल्ली शहर दर शहर’ (संस्मरण) और ‘ज़माने में हम’ (आत्मकथा) जैसी यादगार कृतियों के लिए उन्हें अपार ख्याति मिली। उन्हें हिन्दी अकादमी’ के ‘साहित्यकार सम्मान’ सहित ‘सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार’, रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार से नवाज़ा जा चुका है।
प्रश्न 34 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी कौन कर रही हैं -
  • (अ) नवनीत कौर
  • (ब) सविता पूनिया
  • (स) रानी रामपाल
  • (द) सलीमा टेटे
उत्तर : सलीमा टेटे
व्याख्या :
हॉकी इंडिया ने पर्थ हॉकी स्‍टेडियम में 26 अप्रैल से चार मई तक होने वाली प्रतियोगिता में ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए 26 सदस्‍यीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। पांच मैचों की श्रृखंला के पहले दो गेम में भारत का सामना ऑस्‍ट्रेलिया ए से होगा। इसके बाद सीनियर ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के साथ तीन मैच खेले जाएंगे। महिला टीम की कप्‍तान मिड‍फील्‍डर सलीमा टेटे और उप कप्‍तान नवनीत कौर होंगी।
प्रश्न 35 भारत के किस तीरंदाज ने तीरंदाजी विश्व कप 2025 में व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में रजत पदक जीता -
  • (अ) अतनु दास
  • (ब) तरुणदीप रॉय
  • (स) धीरज बोम्मदेवरा
  • (द) जयंत यादव
उत्तर : धीरज बोम्मदेवरा
व्याख्या :
तीरदांजी में अमरीका के फ्लोरिडा में तीरदांजी विश्‍व कप – 2025 में भारत के धीरज बोम्मदेवरा ने रजत पदक जीता। धीरज ने पुरूषों के निजी रिकर्व स्‍पर्धा में एन्ड्रेस टेमिनो मेडिएल को 6-4 से हराया। यह इस प्रतियोगिता में धीरज का दूसरा पदक भी है। इस जीत के साथ भारत में तीरदांजी विश्‍व कप में कुल चार पदक जीते। जिसमें एक स्‍वर्ण, एक रजत और दो कास्‍य पदक हैं।
प्रश्न 36 तीरंदाजी विश्व कप स्टेज-1 में भारत ने पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में कौन सा पदक जीता -
  • (अ) स्वर्ण
  • (ब) रजत
  • (स) कांस्य
  • (द) कोई नहीं
उत्तर : रजत
व्याख्या :
भारत ने तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में, पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा का रजत पदक जीत लिया है। अमरीका के ऑबर्नडेल में हुए फाइनल में, भारतीय टीम मेंधीरज बोम्मादेवडा, तरुणदीप रॉय और अतनु दास शामिल थे। प्रतियोगिता का स्वर्ण चीन ने जीता। इस सत्र में भारत का यह तीसरा पदक है। इससे पहले, भारत ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्‍पर्धा में स्वर्ण और कंपाउंड पुरुष टीम स्‍पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
प्रश्न 37 सौरव गांगुली किस समिति के अध्यक्ष के रूप में पुनः नियुक्त हुए हैं -
  • (अ) BCCI चयन समिति
  • (ब) ICC महिला क्रिकेट समिति
  • (स) ICC पुरुष क्रिकेट समिति
  • (द) ACB तकनीकी समिति
उत्तर : ICC पुरुष क्रिकेट समिति
व्याख्या :
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली फिर से आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वीवीएस लक्ष्मण भी पैनल के सदस्य बने रहेंगे। गांगुली को वर्ष 2021 में समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वे अनिल कुंबले की जगह लेंगे।
प्रश्न 38 खेलो इंडिया युवा खेल 2025 के शुभंकर ‘गजसिंह’ को किससे प्रेरणा मिली है -
  • (अ) अशोक स्तंभ
  • (ब) मौर्य वंश की विरासत
  • (स) पाल वंश की अभिलेखीय विरासत
  • (द) बौद्ध धर्म ग्रंथों से
उत्तर : पाल वंश की अभिलेखीय विरासत
व्याख्या :
बिहार 4 से 15 मई तक खेलो इंडिया युवा खेल-2025 के सातवें संस्करण की मेजबानी करेगा। खेल पटना, गया, राजगीर, बेगूसराय और भागलपुर सहित विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पटना में मुख्‍यमंत्री सचिवालय में आयोजित एक समारोह में खेलो इंडिया युवा खेल-2025 के शुभंकर और प्रतीक चिन्‍ह का अनावरण किया। खेलो इंडिया का शुभंकर “गजसिंह” होगा, जो हाथी की शक्ति और शेर के दिल का प्रतीक है। शुभंकर नालंदा और बोधगया के पाल वंश की अभिलेखीय विरासत से लिया गया है, जिसे मंदिरों और उनके स्तंभों पर उकेरा गया है।
प्रश्न 39 अनुसूचित जाति में आरक्षण के वर्गीकरण को लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना -
  • (अ) पंजाब
  • (ब) उत्तर प्रदेश
  • (स) तेलंगाना
  • (द) महाराष्ट्र
उत्तर : तेलंगाना
व्याख्या :
तेलंगाना, भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने राज्य में अनुसूचित जातियों में आरक्षण में वर्गीकरण लागू किया है। राज्य सरकार ने कोटा के भीतर कोटा प्रदान करने का सरकारी आदेश 14 अप्रैल 2025 को डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जारी किया। डॉ भीम राव अंबेडकर जो स्वतंत्र भारत में अनुसूचित जाति के सबसे बड़े नेता भी थे, भारत के संविधान को तैयार करने के लिए भारतीय संविधान सभा द्वारा गठित मसौदा समिति के अध्यक्ष थे। उन्हें भारतीय संविधान का निर्माता भी माना जाता है। डॉ अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था।
प्रश्न 40 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में किस ताप बिजली संयंत्र की तीसरी इकाई की आधारशिला रखी -
  • (अ) राजीव गांधी ताप बिजली संयंत्र
  • (ब) दीनबंधु छोटू राम ताप बिजली संयंत्र
  • (स) महात्मा गांधी ताप बिजली संयंत्र
  • (द) शहीद भगत सिंह ताप बिजली संयंत्र
उत्तर : दीनबंधु छोटू राम ताप बिजली संयंत्र
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हरियाणा के लिए लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। डॉ. भीम राव आम्‍बेडकर जयंती के अवसर पर श्री मोदी ने यमुना नगर में दीनबंधु छोटू राम ताप बिजली संयंत्र में 800 मेगावाट की तीसरी इकाई की आधारशिला रखी। यह परियोजना मौजूदा संयंत्र का विकास है। वर्तमान में इससे 300 मेगावाट की दो इकाइयों का परिचालन होता है।
प्रश्न 41 कोटा से नई दिल्ली के लिए शुरू की गई नई रेल सेवा किस अवसर पर शुरू की गई -
  • (अ) गांधी जयंती
  • (ब) गणतंत्र दिवस
  • (स) आम्बेडकर जयंती
  • (द) स्वतंत्रता दिवस
उत्तर : आम्बेडकर जयंती
व्याख्या :
डॉक्टर आम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर उनके जन्म-स्थान मध्यप्रदेश के डॉक्टर आम्बेडकर नगर से कोटा होते हुए नई दिल्ली को जाने वाली एक्सप्रेस रेलसेवा शुरु हो गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री बिड़ला कोटा से, डॉ. यादव और श्री वैष्णव नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए और महिला तथा बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर डॉ. आम्बेडकर नगर से कार्यक्रम में शामिल हुईं।
प्रश्न 42 तमिल नववर्ष को क्या कहा जाता है -
  • (अ) विशु
  • (ब) पुतांडू
  • (स) बैसाखी
  • (द) चैत्रोत्सव
उत्तर : पुतांडू
व्याख्या :
दुनिया भर में तमिल मूल के लोग नववर्ष पुतांडू मना रहे हैं। तमिल माह चितिराई के पहले दिन को पुतांडू कहा जाता है। इस अवसर पर लोग अपने परिवार के साथ उत्सव मनाते हैं। महीने भर चलने वाला चितिराई आयोजन सौर कैलेंडर पर आधारित है। दुनिया भर में केरल मूल के लोग नववर्ष विशु मना रहे हैं। यह फसल और समृद्धि का त्योहार है। विशु नई शुरुआत का प्रतीक है और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है।
प्रश्न 43 क्यू एन यू लैब्स द्वारा शुरू किया गया दुनिया का पहला प्लेटफॉर्म क्या है -
  • (अ) क्यूनेट
  • (ब) क्यूकोड
  • (स) क्यूशील्ड
  • (द) क्यूप्रोटेक्ट
उत्तर : क्यूशील्ड
व्याख्या :
राष्‍ट्रीय क्‍वांटम मिशन के अंतर्गत विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग से चयनित स्‍टार्टअप क्‍यू एन यू लैब्‍स ने विश्व क्वांटम दिवस पर दुनिया के पहले प्लेटफॉर्म क्‍यू शील्‍ड का शुभारंभ किया। यह उद्यमों को अपनी महत्‍वपूर्ण अवसंरचना संरक्षित रखने में सशक्‍त बनाता है। यह क्लाउड, ऑन-प्रिमाइसेस या हाइब्रिड सहित निर्बाध क्रिप्टोग्राफी प्रबंधन को भी सक्षम बनाता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि क्‍यू शील्‍ड कॉसमॉस, सुरक्षित कनेक्टिविटी के लिए क्‍यू कनेक्‍ट और सुरक्षित समन्वय के लिए क्‍यू वर्स जैसी विभिन्‍न सेवाओं की भी सुविधा देता है।
प्रश्न 44 ओडिशा की एकीकृत स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किस केंद्रीय मंत्री ने किया -
  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) मनसुख मांडविया
  • (स) जे पी नड्डा
  • (द) अश्विनी वैष्णव
उत्तर : जे पी नड्डा
व्याख्या :
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 11 अप्रैल 2025 को ओडिशा के कटक में आयोजित एक समारोह में ओडिशा सरकार की एकीकृत स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया। एकीकृत बीमा योजना के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) को राज्य में औपचारिक रूप से शुरू किया गया। केन्द्रीय मंत्री ने राज्य में नई शुरू की गई आयुष्मान वयो-वंदना योजना का भी शुभारंभ किया।
प्रश्न 45 भारत लेजर निर्देशित हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण करने वाला कौन-सा देश बन गया है -
  • (अ) तीसरा
  • (ब) चौथा
  • (स) पाँचवाँ
  • (द) दूसरा
उत्तर : चौथा
व्याख्या :
भारत ने 30-किलोवाट के लेजर सिस्टम से छोटे विमानों और ड्रोन को मार गिराने की क्षमता हासिल कर ली है, जिससे वह ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया है। भारत से पहले रूस, चीन और अमेरिका ने इस क्षमता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 30 किलोवाट की लेजर निर्देशित ऊर्जा हथियार प्रणाली एमके-II(ए) का सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।
प्रश्न 46 ब्लू ओरिजिन के किस रॉकेट ने छह महिलाओं को करमन रेखा पार करवाई -
  • (अ) न्यू शेपर्ड NS-30
  • (ब) न्यू शेपर्ड NS-31
  • (स) फाल्कन-9
  • (द) स्टारलाइनर-1
उत्तर : न्यू शेपर्ड NS-31
व्याख्या :
अमरीका की जानी-मानी गायिका कैटी पेरी सहित छह महिलाओं ने ब्लू ओरिजिन के रॉकेट के जरिए पृथ्वी के वायुमंडल की ऊपरी सीमा तक उड़ान भरके इतिहास रच दिया। इन महिलाओं को लेकर ब्‍लू ओरिजिन के न्‍यू शेपर्ड- NS-31 अंतरिक्ष यान ने भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे अमरीका के पश्चिमी टेक्‍सास से उड़ान भरी और लगभग दस मिनट की यात्रा के बाद सभी को सुरक्षित वापस लेकर लौट आया। ब्लू ओरिजिन अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस की स्वामित्व वाली अमरीकी अंतरिक्ष कंपनी है। उड़ान के दौरान महिला यात्रियों को पृथ्वी की सतह से 100 किलोमीटर से भी ऊपर, करमन रेखा के पार ले जाया गया।
प्रश्न 47 हाल ही में (अप्रैल 2025 में) इक्वेडोर के राष्ट्रपति कौन बने हैं -
  • (अ) डेनियल नोबोआ
  • (ब) राफेल कोरिया
  • (स) फर्नांडो विलाविसेंशियो
  • (द) नायब बुकेले
उत्तर : डेनियल नोबोआ
व्याख्या :
इक्वेडोर के वर्तमान राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ चार वर्ष के लिए दूसरे कार्यकाल के लिए चुन लिए गए हैं। उनको अपने प्रतिद्वंद्वी लुइसा गोंजालेज की तुलना में 55 प्रतिशत से अधिक मत मिले। 37 वर्षीय श्री नोबोआ को अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का करीबी माना जाता है।
प्रश्न 48 तीरंदाजी विश्वकप स्टेज-1 में भारत के ऋषभ यादव और ज्योति सुरेखा वेन्नाम ने किस देश को हराकर स्वर्ण पदक जीता
  • (अ) चीन
  • (ब) जापान
  • (स) चीनी ताइपेई
  • (द) दक्षिण कोरिया
उत्तर : चीनी ताइपेई
व्याख्या :
अमरीका के फ्लोरिडा में, तीरंदाजी विश्‍वकप स्‍टेज-1 के कम्‍पाउंड मिक्‍स्‍ड टीम स्‍पर्धा में, भारत के ऋषभ यादव और ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नाम की जोड़ी ने स्‍वर्ण पदक हासिल किया है। भारतीय जोड़ी ने एक रोमांचक मुकाबले में चीनी ताईपेई के हुआंग जाऊ और चेन चीह लुन की जोड़ी को हराकर ख़िताब जीता। कम्‍पाउंड मिक्‍स्‍ड टीम स्‍पर्धा को ओलंपिक में शामिल करने के फैसले के बाद भारतीय टीम ने पहली बार यह प्रतियोगिता जीती है। अंतर्राष्‍ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2028 के लॉस एंजिल्‍स ओलंपिक खेलों में कम्‍पाउंड मिक्‍स्‍ड स्‍पर्धा को शामिल करने का हाल में ही फैसला किया है।
प्रश्न 49 इंडियन सुपर लीग 2025 का खिताब किसने जीता -
  • (अ) बेंगलुरु एफसी
  • (ब) मोहन बागान सुपर जायंट्स
  • (स) मुंबई सिटी एफसी
  • (द) एटीके एफसी
उत्तर : मोहन बागान सुपर जायंट्स
व्याख्या :
मोहन बागान सुपर जायंट्स ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल का ख़िताब जीत लिया है। कोलकाता में हुए फाइनल में, मोहन बागान ने बैंगलुरू को दो-एक से हराया। मोहन बागान सुपर जायंट्स ने दूसरी बार यह खिताब जीता है। इससे पहले उसने यह प्रतियोगिता 2022-23 में जीती थी।
प्रश्न 50 आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 54वां देश कौन बना -
  • (अ) नेपाल
  • (ब) बांग्लादेश
  • (स) मॉरीशस
  • (द) श्रीलंका
उत्तर : बांग्लादेश
व्याख्या :
अप्रैल 2025 में, बांग्लादेश आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 54वां देश बन गया, जो कि अक्टूबर 2020 में वाशिंगटन, डी.सी., यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) स्थित नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) द्वारा स्थापित गैर-बाध्यकारी समझौतों का एक समूह है, जिसका उद्देश्य बाहरी अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सहकारी नागरिक अन्वेषण को बढ़ावा देना है। आर्टेमिस समझौता 1967 की बाह्य अंतरिक्ष संधि, पंजीकरण सम्मेलन और बचाव एवं वापसी समझौते पर आधारित एक रूपरेखा है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अंतरिक्ष अन्वेषण गतिविधियां सुरक्षित, टिकाऊ हों और अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार संचालित हों।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill