· हर वर्ष 24 मार्च को विश्व
टीबी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य टीबी की गंभीरता के प्रति
जागरूकता बढ़ाना और इसके रोकथाम व इलाज को प्रोत्साहित करना है।
· राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में भाग लिया और ओडिशा के नयागढ़ में विश्वबासु शबर समाज के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुईं।
· राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CUET 2025 के लिए
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 24 मार्च निर्धारित की, परीक्षा 8 मई से 1
जून के बीच आयोजित की जाएगी।
· दिल्ली विधानसभा का पांच दिवसीय बजट सत्र 24
मार्च से 28 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल चार बैठकें होंगी।
· तेलंगाना के विभिन्न जिलों में तेज हवा
और ओलावृष्टि के कारण धान, मक्का और आम की फसलों को
भारी नुकसान पहुंचा है।
· दक्षिण अफ्रीका के फीनिक्स सेटलमेंट ट्रस्ट
ने नई दिल्ली में महात्मा गांधी से संबंधित वस्तुएं और दस्तावेज राष्ट्रीय
गांधी संग्रहालय को सौंपे।
· भारत सरकार ने चीनी वस्तुओं पर 5
वर्षों के लिए एंटी-डंपिंग शुल्क लगाया है, जिससे घरेलू उद्योगों को
संरक्षण मिल सके।
· केरल में 110 से अधिक मेगालिथिक
संरचनाओं की खोज की गई है, जो प्राचीन सभ्यता के अध्ययन में महत्वपूर्ण योगदान
दे सकती हैं।
· भारत ने स्वदेशी युद्धपोत 'तवस्या'
का अनावरण किया, जो देश की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करेगा।
· 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया गया,
जिसमें जल संरक्षण और सतत विकास पर जोर दिया गया।