Current affairs : 16 March 2025

  • राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 16 मार्च को मनाया गया, जिसका उद्देश्य टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
  • दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 से 26 मार्च तक आयोजित होगा।
  • पद्म पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन 15 मार्च से शुरू होकर 31 जुलाई 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) को ब्रिटेन में सेंट्रल बैंकिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
  • महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने घोषणा की कि अब सभी प्रतियोगी परीक्षाएँ मराठी भाषा में भी आयोजित की जाएंगी।
  • केरल में 19 से 23 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें 11 देशों के 86 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
  • तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर और मानालूर में 1,112 करोड़ रुपये की लागत से दो इलेक्ट्रॉनिक उद्योग स्थापित किए जाएंगे।
  • यूनेस्को ने भारत की अस्थायी सूची में छह नई संपत्तियाँ जोड़ी हैं, जिनमें कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और मुदुमल मेगालिथिक मेनहिर शामिल हैं।
  • IRDAI ने वैल्यूएटिक्स रीइंश्योरेंस लिमिटेड को पुनर्बीमा परिचालन के लिए पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदान किया है।
  • यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने लाल सागर में अमेरिकी विमानवाहक पोत पर हमला किया।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने उमरान मलिक की जगह चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया।
  • पंजाब पुलिस ने जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के 7 साथियों को असम से वापस लाने की योजना बनाई है।
  • अमेरिका ने सैकड़ों आप्रवासियों को अल साल्वाडोर डिपोर्ट किया।
  • तेलंगाना में BRS नेता के. कविता ने निजामाबाद में इफ्तार पार्टी में शिरकत की।
  • महाराष्ट्र के संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद के बीच पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पॉडकास्टर से बातचीत में कहा कि हर आतंकी घटना का सूत्र पाकिस्तान से जुड़ता है
  • उत्तराखंड के वित्तमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े
  • बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 70 नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की।
  • उत्तर मैसेडोनिया के एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 51 लोगों की मौत हो गई।
  • पाकिस्तान के क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सुरक्षाबलों के काफिले पर हमले में 5 की मौत और 13 घायल हुए।

  • Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
    ✆ 9667070111

    Designed By : Satnam Gill