Current Affairs : 12 March 2025

  • हर साल 11 मार्च को विश्व प्लंबिंग दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य प्लंबिंग के महत्व और प्लंबिंग पेशेवरों की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय और एम्स भटिंडा के दीक्षांत समारोह में भाग लिया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम के साथ बैठक की और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
  • भारत ने आर्मेनिया के साथ चिकित्सा उत्पाद विनियमन के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
  • ई-श्रम पोर्टल पर 30 करोड़ 68 लाख से अधिक असंगठित कर्मी पंजीकृत हुए हैं।
  • उत्तर रेलवे ने होली त्यौहार के मद्देनजर 400 से अधिक विशेष ट्रेनें शुरू कीं।
  • शास्त्रीय गायक गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद का 76 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
  • न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
  • असम सरकार ने 'असमसैट' उपग्रह लॉन्च करने की घोषणा की।
  • भारत का कृषि उत्पादन 2024-25 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा।
  • भारत ने चीन और जापान से आयातित जल उपचार रसायन पर 986 डॉलर प्रति टन तक का एंटी-डंपिंग शुल्क लगाया।
  • संसद ने रेलवे (संशोधन) विधेयक 2024 पारित किया।
  • 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 4-10 मार्च तक मनाया गया।
  • विकास कौशल को एचपीसीएल का सीएमडी नियुक्त किया गया।
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस 2025 10 मार्च को मनाया गया।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान की शुरुआत की।
  • भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 31 मार्च तक जींद-सोनीपत मार्ग पर शुरू की जाएगी।

  • Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
    ✆ 9667070111

    Designed By : Satnam Gill