CA Quiz : 8-10 March 2025

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 शास्त्रीय गायक गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद किस संस्थान के पूर्व दरबारी संगीतकार थे -
  • (अ) काशी हिंदू विश्वविद्यालय
  • (ब) तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम
  • (स) राष्ट्रीय संगीत अकादमी
  • (द) भारतीय विद्या भवन
उत्तर : तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम
व्याख्या :
प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के पूर्व अस्थाना विद्वान (दरबारी संगीतकार) गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद का तिरुपति स्थित उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। 1978 से 2006 तक टीटीडी में सेवारत रहे बालकृष्ण प्रसाद ने संत कवि तल्लापका अन्नामाचार्य की 1,000 से अधिक रचनाओं के लिए धुन तैयार करके प्रसिद्धि पाई।
प्रश्न 2 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है -
  • (अ) 1 मार्च
  • (ब) 5 मार्च
  • (स) 10 मार्च
  • (द) 15 मार्च
उत्तर : 10 मार्च
व्याख्या :
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का स्थापना दिवस हर साल 10 मार्च को मनाया जाता है। CISF भारत के पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है, जिसकी स्थापना 10 मार्च, 1969 को हुई थी।
प्रश्न 3 भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने इंडसइंड बैंक के CEO सुमंत कठपालिया को कितने वर्ष का कार्यकाल विस्तार दिया -
  • (अ) 1 वर्ष
  • (ब) 2 वर्ष
  • (स) 3 वर्ष
  • (द) 5 वर्ष
उत्तर : 1 वर्ष
व्याख्या :
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुमंत कठपालिया को केवल एक साल का विस्तार दिया, जो 24 मार्च, 2025 से 23 मार्च, 2026 तक प्रभावी रहेगा।
प्रश्न 4 हाल ही में (मार्च 2025 में) हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के नए CMD के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
  • (अ) सुमंत कठपालिया
  • (ब) विकास कौशल
  • (स) रजनीश नारंग
  • (द) मुकेश कुमार
उत्तर : विकास कौशल
व्याख्या :
मार्च 2025 में, भारत सरकार (GoI) ने निजी क्षेत्र के सलाहकार विकास कौशल को मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में पाँच साल के लिए नियुक्त किया।
प्रश्न 5 हाल ही में (मार्च 2025 में) प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती को यूनेस्को का TWAS पुरस्कार किस क्षेत्र में मिला -
  • (अ) भौतिकी
  • (ब) गणित
  • (स) इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान
  • (द) पर्यावरण विज्ञान
उत्तर : इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान
व्याख्या :
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर (IIT-KGP), पश्चिम बंगाल (WB) में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान (CS) में 2026 का विश्व विज्ञान अकादमी (TWAS) पुरस्कार दिया गया है।
प्रश्न 6 हाल ही में (मार्च 2025 में) भारत के ओटीएआई और मलेशिया के एमपीओसी के बीच सहयोग किस उत्पाद के प्रचार के लिए हुआ -
  • (अ) तिल का तेल
  • (ब) नारियल तेल
  • (स) पाम ऑयल
  • (द) सोयाबीन तेल
उत्तर : पाम ऑयल
व्याख्या :
7 मार्च, 2025 को कानपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित ऑयल टेक्नोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ओटीएआई) और कुआलालंपुर (मलेशिया) स्थित मलेशियाई पाम ऑयल काउंसिल (एमपीओसी) ने भारतीय बाजार में मलेशियाई पाम ऑयल के पोषण और स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 7 डॉ. जयश्री वेंकटेशन को हाल ही में (मार्च 2025 में) किस श्रेणी में रामसर पुरस्कार प्राप्त हुआ -
  • (अ) जलवायु परिवर्तन
  • (ब) जैव विविधता संरक्षण
  • (स) आर्द्रभूमि के विवेकपूर्ण उपयोग
  • (द) पर्यावरण नीति
उत्तर : आर्द्रभूमि के विवेकपूर्ण उपयोग
व्याख्या :
डॉ. जयश्री वेंकटेशन को आर्द्रभूमि के विवेकपूर्ण उपयोग ('वेटलैंड वाइज यूज) श्रेणी में वार्षिक प्रतिष्ठित रामसर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। डॉ. जयश्री वेंकटेशन उन 12 महिलाओं में से एक हैं जिन्हें ‘रामसर सचिवालय ने आर्द्रभूमि की दुनिया में महिला परिवर्तनकर्ताओं’ के दूसरे संस्करण में शामिल किया था। स्विटजरलैंड के ग्लैंड में स्थित रामसर सचिवालय ने 7 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ‘आर्द्रभूमिकी दुनिया में 2025 महिला परिवर्तनकर्ताओं’ के नामों की घोषणा की।
प्रश्न 8 IIFA अवॉर्ड्स 2025 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार किस फिल्म को मिला -
  • (अ) भूल भुलैया 3
  • (ब) किल
  • (स) मडगांव एक्सप्रेस
  • (द) लापता लेडीज
उत्तर : लापता लेडीज
व्याख्या :
बेस्ट फिल्म: लापता लेडीज
बेस्ट एक्ट्रेस: नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
बेस्ट डायरेक्टर: किरण राव (लापता लेडीज)
बेस्ट एक्टर: कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)
प्रश्न 9 IIFA अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन किस शहर में हुआ -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) दिल्ली
  • (स) जयपुर
  • (द) कोलकाता
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
8 से 9 मार्च, 2025 तक जयपुर में 'IIFA अवॉर्ड्स 2025' का आयोजन किया गया। इस बार IIFA अवॉर्ड का 25वां संस्करण था।
प्रश्न 10 ऑस्ट्रेलिया में आए अल्फ्रेड चक्रवात से सबसे अधिक प्रभावित शहर कौन सा है -
  • (अ) सिडनी
  • (ब) मेलबर्न
  • (स) गोल्ड कोस्ट
  • (द) एडिलेड
उत्तर : गोल्ड कोस्ट
व्याख्या :
9 मार्च को ऑस्ट्रेलिया में आए उष्णकटिबंधीय चक्रवात अल्फ्रेड से भारी तबाही हुई है। ऑस्ट्रेलिया का गोल्ड कोस्ट शहर इस चक्रवात से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। अल्फ्रेड चक्रवात के कारण ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड और न्यू साउथ वेल्स क्षेत्र में भारी बारिश और भू-स्खलन के साथ बाढ़ आ गई है।
प्रश्न 11 ‘ग्रिडकॉन 2025’ का आयोजन कहां किया जा रहा है -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) नई दिल्ली
  • (स) बेंगलुरु
  • (द) चेन्नई
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
नई दिल्ली में 9 से 11 मार्च तक ‘ग्रिडकॉन 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विद्युत मंत्रालय के संरक्षण में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) और सीआईजीआरई, इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। ग्रिडकॉन 2025, का उद्देश्य अक्षय ऊर्जा एकीकरण, ग्रिड लचीलापन, परिसंपत्ति प्रबंधन और डिजिटल परिवर्तन के भविष्य को आकार देना है।
प्रश्न 12 हाल ही में (मार्च 2025 में) भारत ने चीन और जापान से आने वाले जल उपचार रसायनों पर अधिकतम कितना एंटी-डंपिंग शुल्क लगाया है -
  • (अ) 750 डॉलर प्रति टन
  • (ब) 860 डॉलर प्रति टन
  • (स) 986 डॉलर प्रति टन
  • (द) 1020 डॉलर प्रति टन
उत्तर : 986 डॉलर प्रति टन
व्याख्या :
भारत ने चीन और जापान से आयात होने वाले जल उपचार में प्रयुक्त रसायनों पर, पांच साल के लिए, 986 अमरीकी डॉलर प्रति टन तक का डंपिंग-रोधी शुल्क लगाया है। यह कदम घरेलू उद्योग को सस्ते आयात से बचाने के लिए उठाया गया है।
प्रश्न 13 एनएसई क्लियरिंग लिमिटेड को क्रिसिल ने लगातार कितने वर्षों से उच्चतम क्रेडिट रेटिंग प्रदान की है -
  • (अ) 15 वर्ष
  • (ब) 16 वर्ष
  • (स) 17 वर्ष
  • (द) 18 वर्ष
उत्तर : 17 वर्ष
व्याख्या :
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की सहयोगी कंपनी एनएसई क्लियरिंग लिमिटेड को सोमवार को एक बार फिर से उच्चतम क्रेडिट रेटिंग ‘क्रिसिल एएए/स्टेबल’ मिली है। यह लगातार 17वां वर्ष है, जब कंपनी को ग्लोबल ब्रोकरेज से उच्चतम क्रेडिट रेटिंग मिली है। यह रेटिंग एनएसई क्लियरिंग की मजबूत वित्तीय स्थिति और बिना किसी कठिनाई के ऋण दायित्वों को पूरा करने की क्षमता को दर्शाती है।
प्रश्न 14 हाल ही में (मार्च 2025 में) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किस पुस्तक का विमोचन किया -
  • (अ) पर्वत शिरोमणि भगत सिंह कोश्यारी
  • (ब) शिखर पुरुष भगत सिंह
  • (स) उत्तराखंड की धरोहर
  • (द) स्वराज और भगत सिंह
उत्तर : पर्वत शिरोमणि भगत सिंह कोश्यारी
व्याख्या :
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र और गोवा के पूर्व राज्यपाल और पूर्व सांसद भगत सिंह कोश्यारी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक असाधारण व्यक्तित्व बताया। लोक सभा अध्यक्ष ने दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में मदन मोहन सती की पुस्तक “पर्वत शिरोमणि भगत सिंह कोश्यारी” का विमोचन किया।
प्रश्न 15 प्रधानमंत्री मोदी किस दिन मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे -
  • (अ) 10 मार्च
  • (ब) 11 मार्च
  • (स) 12 मार्च
  • (द) 13 मार्च
उत्तर : 12 मार्च
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुइस पहुंच गये हैं। इस दौरान वे वहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 12 मार्च को प्रधानमंत्री मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण और व्यापार के क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। भारतीय नौसेना का जहाज ‘आईएनएस इंफाल’ मॉरीशस के नेशनल डे समारोह में भाग लेगा।
प्रश्न 16 7 मार्च, 2025 को किस शहर में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के सबसे बड़े डेवलपमेंट और रिसर्च सेंटर का शिलान्यास हुआ -
  • (अ) बेंगलुरु
  • (ब) हैदराबाद
  • (स) नोएडा
  • (द) पुणे
उत्तर : नोएडा
व्याख्या :
7 मार्च, 2025 को नोएडा में माइक्रोसॉफ्ट इण्डिया के डेवलपमेंट सेंटर का शिलान्यास हुआ। यह सेंटर भारत में माइक्रोसॉफ्ट का सबसे बड़ा डेवलपमेंट और रिसर्च सेंटर होगा। इस सेंटर में क्लाउड कंप्यूटिंग, क्वांटम कंप्यूटिंग ,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा से संबंधित तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
प्रश्न 17 भारत और किर्गिस्तान के बीच ‘खंजर-XII’ सैन्य अभ्यास कब आयोजित होगा -
  • (अ) 5 मार्च - 15 मार्च 2025
  • (ब) 10 मार्च - 23 मार्च 2025
  • (स) 1 अप्रैल - 14 अप्रैल 2025
  • (द) 15 फरवरी - 15 मार्च 2025
उत्तर : 10 मार्च - 23 मार्च 2025
व्याख्या :
भारतीय सेना की टुकड़ी रविवार को भारत-संयुक्त विशेष बल अभ्यास खंजर-XII के लिए रवाना हुई। भारत और किर्गिस्तान के बीच अभ्यास खंजर-XII का 12वां भाग 10 मार्च से 23 मार्च 2025 तक किर्गिस्तान में होगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार 2011 में अपनी शुरुआत के बाद से, खंजर XII एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
प्रश्न 18 केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा शुरू किया गया एआई कंप्यूट पोर्टल प्रारंभ में कितने जीपीयू तक पहुंच प्रदान करेगा -
  • (अ) 5000 जीपीयू
  • (ब) 8693 जीपीयू
  • (स) 10000 जीपीयू
  • (द) 12000 जीपीयू
उत्तर : 10000 जीपीयू
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में इंडियाएआई मिशन के वर्षगांठ समारोह के दौरान कई प्रमुख पहलों का शुभारंभ किया। नई शुरू की गई पहलों में एआईकोशा: इंडियाएआई डेटासेट प्लेटफॉर्म, एआई कंप्यूट पोर्टल, सार्वजनिक क्षेत्र के अधिकारियों के लिए एआई योग्यता ढांचा, आईजीओटी-एआई मिशन कर्मयोगी, स्टेशन एफ के साथ इंडियाएआई स्टार्टअप ग्लोबल एक्सेलेरेशन प्रोग्राम, इंडियाएआई एप्लिकेशन डेवलपमेंट इनिशिएटिव और इंडियाएआई फ्यूचरस्किल्स शामिल हैं, जिनका उद्देश्य एआई-आधारित अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि एआई कंप्यूट पोर्टल शुरू में 10,000 जीपीयू तक पहुंच प्रदान करेगा, जिसमें 8,693 जीपीयू और जोड़े जाएंगे, जो स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और उद्यमों को सहायता देने के लिए अत्यधिक रियायती दर पर एआई कंप्यूट सेवाएं प्रदान करेंगे।
प्रश्न 19 हाल ही में (मार्च 2025 में) कनाडा के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है -
  • (अ) जस्टिन ट्रूडो
  • (ब) मार्क कार्नी
  • (स) एंड्रयू शीर
  • (द) जगमीत सिंह
उत्तर : मार्क कार्नी
व्याख्या :
पूर्व सेंट्रल बैंकर मार्क कार्नी कनाडा के अगले प्रधानमंत्री होंगे। सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने उन्हें अपना नेता चुना है। 59 वर्षीय कार्नी प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की जगह लेंगे, जिन्होंने जनवरी में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। 59 वर्षीय कार्नी ने पहले बैंक ऑफ कनाडा के गवर्नर के रूप में कार्य किया और बाद में 2013 में बैंक ऑफ इंग्लैंड का नेतृत्व करने वाले पहले गैर-नागरिक बने।
प्रश्न 20 त्रिपुरा में घोषित मुख्यमंत्री बालिका समृद्धि योजना के तहत बालिका को 18 वर्ष की आयु में कितनी राशि प्राप्त होगी -
  • (अ) 5 लाख रुपये
  • (ब) 10 लाख रुपये
  • (स) 50 हजार रुपये
  • (द) 1 लाख रुपये
उत्तर : 10 लाख रुपये
व्याख्या :
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने त्रिपुरा में लड़कियों के लिए दो नई योजनाओं, मुख्यमंत्री बालिका समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री कन्या आत्मनिर्भर योजना की घोषणा की। समृद्धि योजना के अन्‍तर्गत, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवार में बालिका के जन्‍म पर राज्य सरकार बांड के रूप में उसके नाम पर 50 हजार रुपये जमा करेगी। बालिका के 18 वर्ष पूरे होने पर उसे कुल 10 लाख रुपये मिलेंगे। छात्राओं के लिए दूसरी योजना मुख्यमंत्री कन्या आत्मनिर्भर योजना के अन्‍तर्गत त्रिपुरा बोर्ड, केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड और आईसीएसई परीक्षा में बैठने वाली 140 मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
प्रश्न 21 यूएनसीएसडब्ल्यू के 69वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व कौन कर रहा है -
  • (अ) निर्मला सीतारमण
  • (ब) स्मृति ईरानी
  • (स) अन्नपूर्णा देवी
  • (द) किरण रिजिजू
उत्तर : अन्नपूर्णा देवी
व्याख्या :
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री (डब्ल्यूसीडी) श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में भारत सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल महिलाओं की स्थिति पर आयोग के 69 वें सत्र में भाग लेगा। यह सत्र 10 मार्च 2025 से न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुरू हो रहा है।
प्रश्न 22 सिद्धांत बंठिया और अलेक्जेंडर डोंस्की की जोड़ी ने एटीपी किगाली चैलेंजर का डबल्स खिताब किस देश में जीता -
  • (अ) भारत
  • (ब) फ्रांस
  • (स) रवांडा
  • (द) बुल्गारिया
उत्तर : रवांडा
व्याख्या :
टेनिस में, भारत के सिद्धांत बंठिया और बुल्गारिया के उनके जोड़ीदार अलेक्जेंडर डोंस्की ने रवांडा के किगाली में एटीपी किगाली चैलेंजर का डबल्‍स का खिताब जीत लिया है। इस जोड़ी ने फाइनल में फ्रांस के ज्योफ्रे ब्लैंकेनॉक्स और चेकिया के कोलार जेडनेक की जोड़ी को हराया। यह बंठिया का पहला एटीपी चैलेंजर खिताब है।
प्रश्न 23 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने किस टीम को हराकर खिताब जीता -
  • (अ) इंग्लैंड
  • (ब) ऑस्ट्रेलिया
  • (स) दक्षिण अफ्रीका
  • (द) न्यूजीलैंड
उत्तर : न्यूजीलैंड
व्याख्या :
क्रिकेट में, टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। फाइनल मुकाबले में 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने एक ओवर शेष रहते इसे हासिल कर लिया।
प्रश्न 24 खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 के दूसरे चरण का उद्घाटन किस स्थान पर किया गया -
  • (अ) शिमला
  • (ब) लेह
  • (स) गुलमर्ग
  • (द) मनाली
उत्तर : गुलमर्ग
व्याख्या :
गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 के दूसरे चरण के उद्घाटन समारोह में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि खेल हमें खेल भावना, भाईचारे के मूल्यों को आत्मसात करके शांति, एकता तथा सद्भाव को बढ़ावा देते हुए एक परिवार के रूप में अपने बंधन को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
प्रश्न 25 कोर्सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, जेनरेटिव एआई (GenAI) अपनाने में भारत का वैश्विक स्थान क्या है -
  • (अ) पहला
  • (ब) दूसरा
  • (स) तीसरा
  • (द) चौथा
उत्तर : दूसरा
व्याख्या :
भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अपनाने में वैश्विक नेता के रूप में उभर रहा है, फिर भी इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम है। ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म कोर्सेरा के आंकड़ों के अनुसार, जबकि भारत महिला शिक्षार्थियों के बीच जनरेटिव AI (GenAI) नामांकन में विश्व स्तर पर दूसरे स्थान पर है, वे देश में कुल GenAI नामांकन का केवल 29.6 प्रतिशत हिस्सा हैं - जबकि प्लेटफॉर्म पर सभी शिक्षार्थियों का 40 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करते हैं।
प्रश्न 26 नीति आयोग और इंडिया एसएमई फोरम द्वारा शुरू की गई ‘ए मिलियन वूमेन एराइज’ पहल का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना
  • (ब) ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना
  • (स) पर्यावरण संरक्षण
  • (द) डिजिटल इंडिया अभियान
उत्तर : महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना
व्याख्या :
6 मार्च, 2025 को नई दिल्ली (दिल्ली) स्थित नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति) आयोग और मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित इंडिया स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज (एसएमई) फोरम ने संयुक्त रूप से भारत भर में महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए ‘ए मिलियन वूमेन एराइज पहल’ शुरू की। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के नेतृत्व वाले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करना है।
प्रश्न 27 स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी मूल्यांकन 2025 संबंधी तीसरी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया -
  • (अ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • (ब) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • (स) नीति आयोग अध्यक्ष
  • (द) डब्ल्यूएचओ महानिदेशक
उत्तर : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
व्याख्या :
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली स्थित भारत मंडपम में स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी मूल्यांकन 2025 संबंधी तीसरी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया (आईएसएचटीए 2025)। इसका आयोजन स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) इंडिया कंट्री ऑफिस और सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट (सीजीडी) के सहयोग से किया जा रहा है। इस वर्ष संगोष्ठी का विषय है, “साक्ष्य आधारित नीति निर्माण: किफायती स्वास्थ्य देखभाल के लिए स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी मूल्यांकन।”
प्रश्न 28 डीपीआईआईटी ने किस ऑटोमोबाइल कंपनी के साथ भारत में सड़क सुरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) टाटा मोटर्स
  • (ब) महिंद्रा एंड महिंद्रा
  • (स) मर्सिडीज-बेंज इंडिया
  • (द) हुंडई इंडिया
उत्तर : मर्सिडीज-बेंज इंडिया
व्याख्या :
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और मर्सिडीज-बेंज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारत के विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र, सड़क सुरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रश्न 29 मध्य प्रदेश में हाल ही में किस राष्ट्रीय उद्यान को 9वें टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित किया गया -
  • (अ) पन्ना राष्ट्रीय उद्यान
  • (ब) माधव राष्ट्रीय उद्यान
  • (स) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
  • (द) सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर : माधव राष्ट्रीय उद्यान
व्याख्या :
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक बाघ और एक बाघिन को छोड़कर राज्य के 9वें टाइगर रिजर्व – माधव राष्ट्रीय उद्यान – का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री पार्क के अंदर 13 किलोमीटर लंबी पत्थर की सुरक्षा दीवार का भी उद्घाटन करेंगे। श्री यादव ने राज्य को नौवां बाघ अभयारण्य उपहार में देने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया, जो देश का 58वां ऐसा संरक्षित पार्क होगा। शिवपुरी जिले में स्थित यह बाघ अभयारण्य वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देगा जो वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की एक बड़ी उपलब्धि है।
प्रश्न 30 वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) का पहला एडिशन कहाँ आयोजित किया जाएगा -
  • (अ) दिल्ली
  • (ब) मुंबई
  • (स) बेंगलुरु
  • (द) कोलकाता
उत्तर : मुंबई
व्याख्या :
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रविवार को कहा कि आगामी वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) भारतीय क्रिएटर्स और टेकनोलजिस्ट को ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स से जोड़ने के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में काम करेगा। वेव्स का पहला एडिशन 1 मई से लेकर 4 मई के बीच मुंबई में आयोजित होने जा रहा है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill