CA Quiz : 27-28 March 2025
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष कौन हैं जो 27 फरवरी, 2025 को भारत आए -
-
- (अ) एंजेला मर्केल
- (ब) उर्सुला वॉन डेर लेयेन
- (स) इमैनुएल मैक्रों
- (द) जीन-क्लाउड जंकर
उत्तर : उर्सुला वॉन डेर लेयेन
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने एक व्यापक व्यापार समझौते के लिए चल रही वार्ता की प्रगति की समीक्षा की और व्यापार एवं निवेश संबंधों को बढ़ाने की रणनीतियों पर चर्चा की।
- प्रश्न 2 ‘जहान-ए-खुसरो’ सूफी संगीत समारोह किसकी विरासत का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जाता है -
-
- (अ) मीर तकी मीर
- (ब) अमीर खुसरो
- (स) बाबा फरीद
- (द) बुल्ले शाह
उत्तर : अमीर खुसरो
व्याख्या :
पीएम मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो’ के रजत जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह महोत्सव अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ ला रहा है। यह महोत्सव रूमी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जाता है। इसे 2001 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और कलाकार मुजफ्फर अली ने शुरू किया था।
- प्रश्न 3 अंतर्राष्ट्रीय रेडियो जीवविज्ञान सम्मेलन 2025 की थीम क्या है -
-
- (अ) परमाणु ऊर्जा और सुरक्षा
- (ब) जैव प्रौद्योगिकी में नवाचार
- (स) अंतरिक्ष विकिरण के जैविक प्रभाव
- (द) जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य
उत्तर : अंतरिक्ष विकिरण के जैविक प्रभाव
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की दिल्ली स्थित प्रयोगशाला, नाभकीय औषधि तथा संबद्ध विज्ञान संस्थान (इनमास) 27 फरवरी, 2025 से 1 मार्च 2025 के दौरान मानेकशॉ सेंटर, दिल्ली में अंतरिक्ष विकिरण, भारी आयनों और मानव अंतरिक्ष मिशनों के जैविक प्रभावों - प्रणाली और जैव चिकित्सा प्रतिक्रिया उपायों पर अंतर्राष्ट्रीय रेडियो जीवविज्ञान सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इस सम्मेलन की थीम ‘अंतरिक्ष विकिरण के जैविक प्रभाव’ है।
- प्रश्न 4 आधार प्रमाणीकरण के लिए एमईआईटीवाई द्वारा लॉन्च किए गए पोर्टल का नाम क्या है -
-
- (अ) आधार सेफ पोर्टल
- (ब) डिजिटल इंडिया पोर्टल
- (स) आधार सुशासन पोर्टल
- (द) ई-गवर्नेंस पोर्टल
उत्तर : आधार सुशासन पोर्टल
व्याख्या :
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने गुरुवार को आधार प्रमाणीकरण अनुरोधों के लिए अनुमोदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए आधार सुशासन पोर्टल शुरू किया। पोर्टल का शुभारंभ इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने किया। नया आधार शासन पोर्टल जीवन को सुगम बनाने, सेवाओं को लोगों के लिए अधिक अनुकूल बनाने और सेवाओं तक नागरिक-केन्द्रित पहुंच में सुधार करेगा।
- प्रश्न 5 हाल ही में (फरवरी 2025 में) भारत ने लाओस में पोषण सुधार के लिए कितनी धनराशि की सहायता दी है -
-
- (अ) 500,000 डॉलर
- (ब) 1 मिलियन डॉलर
- (स) 2 मिलियन डॉलर
- (द) 5 मिलियन डॉलर
उत्तर : 1 मिलियन डॉलर
व्याख्या :
भारत सरकार ने लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (लाओस) को 1 मिलियन डॉलर की सहायता दी है। यह सहायता भारत-UN विकास साझेदारी कोष के तहत दी गई। इसका उद्देश्य खाद्य पोषण को विशेष रूप से चावल के पोषण स्तर को बढ़ाना है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के मुताबिक इस परियोजना को विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) लागू करेगा। इसका मकसद लाओस में पोषण सुधारना, खाद्य व्यवस्था को मजबूत करना और लोगों में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को दूर करना है।
- प्रश्न 6 उतराखंड के चमोली जिले में 28 फरवरी 2025 को एवलांच किस गांव के पास हुआ -
-
- (अ) औली
- (ब) माणा
- (स) जोशीमठ
- (द) गोविंदघाट
उत्तर : माणा
व्याख्या :
28 फरवरी, 2025 को उतराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से एवलांच आया। एवलांच की यह घटना बद्रीनाथ से 3 किलोमीटर दूर चमोली जिले के ‘माणा’ गांव में हुई। माणा, भारत- तिब्बत सीमा पर भारत का आखिरी गांव है। एवलांच (Avalanche) से तात्पर्य किसी ढलान वाली सतह पर बर्फ की बड़ी मात्रा में तेजी से होने वाला बहाव होता है।
- प्रश्न 7 विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत को 2047 तक हाई-इनकम स्टेटस तक पहुंचने के लिए कितनी औसत वार्षिक वृद्धि दर की जरूरत है -
-
- (अ) 6.5%
- (ब) 7.2%
- (स) 7.8%
- (द) 8.4%
उत्तर : 7.8%
व्याख्या :
विश्व बैंक की एक लेटेस्ट रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा गया है कि भारत को 2047 तक हाई-इनकम स्टेटस तक पहुंचने के लिए अगले 22 वर्षों में औसतन 7.8 प्रतिशत की दर से वृद्धि करने की जरूरत है। यह एक ऐसा लक्ष्य है, जिसे प्राप्त किया जा सकता है। ‘बिकमिंग अ हाई-इनकम इकोनॉमी इन ए जनरेशन’ टाइटल वाले नए ‘इंडिया कंट्री इकोनॉमिक मेमोरंडम’ में पाया गया है कि यह लक्ष्य संभव है। 2000 और 2024 के बीच भारत की औसत 6.3 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर को मान्यता देते हुए, विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की पिछली उपलब्धियां इसकी भविष्य की महत्वाकांक्षाओं के लिए आधार प्रदान करती हैं।
- प्रश्न 8 एलिमको का पहला सहायक उत्पादन केंद्र कहाँ स्थापित किया जा रहा है -
-
- (अ) असम
- (ब) त्रिपुरा
- (स) मेघालय
- (द) मणिपुर
उत्तर : त्रिपुरा
व्याख्या :
भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिमको) त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के पुरबा लक्ष्मीबिल में अपना पहला सहायक उत्पादन केंद्र (एएपीसी) स्थापित करने जा रहा है। यह केंद्र पूर्वोत्तर क्षेत्र में 45 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, सहायक उपकरणों के निर्माण और सेवा वितरण में एक नए युग की शुरुआत करेगा। इसे पूर्वोत्तर क्षेत्र में दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूडी) और वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहुंच और सेवा वितरण के विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा सकता है। एलिम्को संस्थान की स्थापना वर्ष 1972 में हुई थी।
- प्रश्न 9 हाल ही में (फरवरी 2025 में) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामक दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर किस बैंक पर 66.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया -
-
- (अ) एचडीएफसी बैंक
- (ब) आईसीआईसीआई बैंक
- (स) एचएसबीसी बैंक
- (द) यस बैंक
उत्तर : एचएसबीसी बैंक
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक- आर.बी.आई. ने नियामक दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर हांगकांग एण्ड शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड- एच.एस.बी.सी. पर 66 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
- प्रश्न 10 भारत में पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक किस संस्थान में स्थापित किया गया -
-
- (अ) आईआईटी दिल्ली
- (ब) आईआईटी मद्रास
- (स) आईआईटी बॉम्बे
- (द) आईआईटी कानपुर
उत्तर : आईआईटी मद्रास
व्याख्या :
25 फरवरी, 2025 को, भारत ने चेन्नई (तमिलनाडु) में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास में पहले हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक के अनावरण के साथ परिवहन में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। 422 मीटर (मील) लंबी इस सुविधा को रेल मंत्रालय (एमओआर) के सहयोग से विकसित किया गया था। हाइपरलूप तकनीक को पहली बार 2013 में एलोन मस्क द्वारा प्रस्तावित किया गया था, जिसका उद्देश्य यात्रा के समय को काफी कम करके लंबी दूरी की यात्रा में क्रांति लाना था।
- प्रश्न 11 हाल ही में (फरवरी 2025 में) डेनमार्क ने भारत के साथ सतत ऊर्जा सहयोग को बढ़ाने के लिए कौन सी पहल शुरू की -
-
- (अ) ग्रीन एनर्जी मिशन
- (ब) सस्टेनेबल इंडिया-डेनमार्क प्रोजेक्ट
- (स) ग्रीन ट्रांजिशन अलायंस इंडिया (GTAI)
- (द) क्लाइमेट चेंज इनिशिएटिव
उत्तर : ग्रीन ट्रांजिशन अलायंस इंडिया (GTAI)
व्याख्या :
25 फरवरी, 2025 को डेनमार्क ने ग्रीन ट्रांजिशन अलायंस इंडिया (GTAI) की शुरुआत की, जो एक रणनीतिक पहल है जिसका उद्देश्य सतत ऊर्जा समाधानों में डेनमार्क और भारत के बीच सहयोग को बढ़ाना है। यह साझेदारी वैश्विक कार्बन तटस्थता प्राप्त करने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
- प्रश्न 12 हाल ही में (फरवरी 2025 में) एचडीएफसी बैंक ने सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) कर्मचारियों के लिए कौन सा विशेष वेतन खाता लॉन्च किया -
-
- (अ) गोल्ड सेविंग अकाउंट
- (ब) सिल्वर सेविंग अकाउंट
- (स) अनमोल बचत खाता
- (द) सुपर सेविंग अकाउंट
उत्तर : अनमोल बचत खाता
व्याख्या :
फरवरी 2025 में, मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, भारत के अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंक ने साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षा के साथ भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) वेतन खाता ‘अनमोल बचत खाता’ लॉन्च किया। बचत खातों के ‘स्पेशल’ सूट के एक हिस्से के रूप में, महिलाओं, कामकाजी पेशेवरों और वरिष्ठ नागरिकों सहित विभिन्न प्रकार के ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है।
- प्रश्न 13 हाल ही में (फरवरी 2025 में) गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी कंपनी लिमिटेड (GIFTCL) ने किस कंपनी के साथ मिलकर प्रीपेड सिटीजन कार्ड और VMS लॉन्च किया -
-
- (अ) पेटीएम
- (ब) फोनपे
- (स) ज़ैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड (ZPOSL)
- (द) गूगल पे
उत्तर : ज़ैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड (ZPOSL)
व्याख्या :
फरवरी 2025 में, GIFT सिटी (गुजरात) स्थित गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी कंपनी लिमिटेड (GIFTCL), वैश्विक वित्तीय सेवा केंद्र, ने हैदराबाद (तेलंगाना) स्थित ज़ैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड (ZPOSL), अग्रणी बिजनेस-टू-बिजनेस सॉफ्टवेयर-एज़-ए-सर्विस (B2B SaaS) फिनटेक कंपनी के साथ सह-ब्रांडेड प्रीपेड सिटीजन कार्ड और विज़िटर मैनेजमेंट सिस्टम (VMS) लॉन्च करने के लिए साझेदारी की।
- प्रश्न 14 हाल ही में (फरवरी 2025 में) पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने किस सुरक्षा बल के कर्मियों और उनके परिवारों के लिए विशेष वित्तीय लाभ और बीमा कवरेज प्रदान करने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए -
-
- (अ) सीआरपीएफ
- (ब) बीएसएफ
- (स) आईटीबीपी
- (द) एनएसजी
उत्तर : आईटीबीपी
व्याख्या :
फरवरी 2025 में, नई दिल्ली (दिल्ली) स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने आईटीबीपी कर्मियों, पेंशनभोगियों और उनके परिवारों के लिए विशेष वित्तीय लाभ और बीमा कवरेज प्रदान करने के लिए नई दिल्ली (दिल्ली) में आईटीबीपी मुख्यालय में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
- प्रश्न 15 वर्ष 2025 के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय क्या था -
-
- (अ) विज्ञान और तकनीक में नवाचार
- (ब) भारतीय युवाओं को नवाचार में सशक्त बनाना
- (स) विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व हेतु भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना
- (द) भारत में वैज्ञानिक उपलब्धियाँ
उत्तर : विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व हेतु भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना
व्याख्या :
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को सर सी.वी. रमन द्वारा 1928 में रमन प्रभाव की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्हें इस महत्वपूर्ण खोज के लिए वर्ष 1930 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत सरकार ने 1986 में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (एनएसडी) के रूप में नामित किया था। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 का विषय, “विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व हेतु भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना” है।
- प्रश्न 16 बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के दौरान विरोध करने वाले छात्र संगठन ने किस नाम से एक नई पार्टी बनाई -
-
- (अ) बांग्लादेश युवा मोर्चा
- (ब) नेशनल सिटिजन्स पार्टी (NCP)
- (स) पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट
- (द) बांग्लादेश स्टूडेंट्स एसोसिएशन
उत्तर : नेशनल सिटिजन्स पार्टी (NCP)
व्याख्या :
बांग्लादेश में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल के समय विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्र संगठन ने नेशनल सिटिजन्स पार्टी-एनसीपी का गठन किया। यह निर्णय राजधानी में नागरिक समिति के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित जातीय नागरिक समिति और भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन की संयुक्त बैठक में लिया गया।
- प्रश्न 17 धोलावीरा की खुदाई किस पुरातत्वविद् की देखरेख में हुई थी -
-
- (अ) आर.एस. शर्मा
- (ब) बी.बी. लाल
- (स) रविन्द्र सिंह बिष्ट
- (द) एम.एन. देसाई
उत्तर : रविन्द्र सिंह बिष्ट
व्याख्या :
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल धोलावीरा का दौरा किया। यह स्थल कच्छ जिले के खादिर नामक शुष्क द्वीप पर स्थित है। 2021 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल होने के साथ, धोलावीरा ने दुनिया भर के विद्वानों, पुरातत्वविदों और इतिहास के प्रति उत्साही लोगों को आकर्षित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त की है। धोलावीरा के प्राचीन स्थल की खुदाई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा 1990-2005 के दौरान डॉ. रविन्द्र सिंह बिष्ट की देखरेख में की गई थी और इसमें 3000-1500 ईसा पूर्व के दौरान सात सांस्कृतिक चरणों में निवास स्थान पाए गए, जिससे हड़प्पा सभ्यता और तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व के दौरान अन्य कांस्य युगीन सभ्यताओं के साथ इसके संबंधों को समझने में नए पहलू जुड़े।
- प्रश्न 18 1 अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे पासपोर्ट आवेदकों के लिए जन्म तिथि का प्रमाण कौन सा दस्तावेज होगा -
-
- (अ) ड्राइविंग लाइसेंस
- (ब) पैन कार्ड
- (स) जन्म प्रमाण पत्र
- (द) मतदाता पहचान पत्र
उत्तर : जन्म प्रमाण पत्र
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने पासपोर्ट संबंधी नियमों में संशोधन किया है। नए नियमों के अनुसार 1 अक्टूबर 2023 या उसके बाद पैदा हुए पासपोर्ट आवेदकों के लिए उपयुक्त प्राधिकारियों द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र ही जन्म तिथि का एकमात्र प्रमाण होगा। पासपोर्ट नियम-1980 में संशोधन को जारी करने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।
- प्रश्न 19 अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस कब मनाया जाता है -
-
- (अ) 28 फरवरी
- (ब) 1 मार्च
- (स) 5 मार्च
- (द) 10 मार्च
उत्तर : 1 मार्च
व्याख्या :
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में सचिव राजेश अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस (1 मार्च) के अवसर पर नई दिल्ली में सुगम्य यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस राष्ट्रव्यापी यात्रा का उद्देश्य समाज में दिव्यांग व्यक्तियों के विकास और उत्थान के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
- प्रश्न 20 हाल ही में (फरवरी 2025 में) महिला उद्यमिता कार्यक्रम 'स्वावलंबिनी' का शुभारंभ किस शहर में हुआ -
-
- (अ) जयपुर
- (ब) दिल्ली
- (स) मेरठ
- (द) मुंबई
उत्तर : मेरठ
व्याख्या :
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने नीति आयोग के सहयोग से मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में महिला उद्यमिता कार्यक्रम स्वावलंबिनी की शुरुआत की, जो भारत में महिला उद्यमिता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) में छात्राओं को उनके उद्यमों को सफलतापूर्वक बनाने और बढ़ाने के लिए आवश्यक उद्यमशील मानसिकता, संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाती है।
- प्रश्न 21 ‘प्रिंस माइकल डिकेड ऑफ एक्शन रोड सेफ्टी अवार्ड’ भारत को किस देश के साथ साझा रूप में मिला -
-
- (अ) मोरक्को
- (ब) फ्रांस
- (स) जापान
- (द) जर्मनी
उत्तर : मोरक्को
व्याख्या :
फरवरी 2025 में, भारत सरकार (GoI) को मोरक्को के माराकेच में आयोजित सड़क सुरक्षा पर चौथे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में इस क्षेत्र के सर्वोच्च पुरस्कार ‘प्रिंस माइकल डिकेड ऑफ एक्शन रोड सेफ्टी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। भारत ने यह सम्मान मोरक्को साम्राज्य के साथ साझा किया, क्योंकि दोनों देशों को सड़क सुरक्षा में सुधार के उनके प्रयासों के लिए मान्यता दी गई थी। सम्मेलन का आयोजन मोरक्को साम्राज्य और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा किया गया था। सम्मेलन का विषय “जीवन के प्रति प्रतिबद्धता” है।
- प्रश्न 22 डीपीआईआईटी ने देश में नवाचार और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए किस कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए -
-
- (अ) फोनपे
- (ब) गूगल पे
- (स) पेटीएम
- (द) अमेज़न पे
उत्तर : पेटीएम
व्याख्या :
उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग-डीपीआईआईटी ने नवाचार को बढ़ावा देने और देश में विनिर्माण तथा फिनटेक स्टार्टअप के विकास में तेजी लाने के लिए पेटीएम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
- प्रश्न 23 खान मंत्रालय द्वारा प्रमुख खनिजों के रूप में पुनर्वर्गीकृत किए गए खनिजों में कौन शामिल नहीं है -
-
- (अ) बैराइट्स
- (ब) ग्रेफाइट
- (स) मीका
- (द) क्वार्ट्ज
उत्तर : ग्रेफाइट
व्याख्या :
फरवरी 2025 में, खान मंत्रालय (MoM) ने इन संसाधनों की खोज और वैज्ञानिक खनन को बढ़ाने के लिए बैराइट्स, फेल्सपार, मीका और क्वार्ट्ज को प्रमुख खनिजों के रूप में पुनर्वर्गीकृत करने की घोषणा की, जो कई महत्वपूर्ण खनिजों के प्रमुख स्रोत हैं। इसके बाद, इन खनिजों के खनन को खान और खनिज (विकास और विनियमन) (MMDR) अधिनियम, 1957 की धारा 8A के तहत विनियमित किया जाएगा। यह वर्गीकरण खानों और खनिजों पर एक अंतर-मंत्रालयी समिति की सिफारिश पर आधारित है, जिसकी अध्यक्षता नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (NITI) आयोग के सदस्य डॉ विजय कुमार सारस्वत करते हैं।
- प्रश्न 24 भारत का पहला बायो-बैंक और पशु संग्रहालय कहाँ स्थापित किया गया -
-
- (अ) नई दिल्ली
- (ब) मुंबई
- (स) दार्जिलिंग
- (द) हैदराबाद
उत्तर : दार्जिलिंग
व्याख्या :
फरवरी 2025 में, दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल, WB) स्थित पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (PNHZP), जिसे दार्जिलिंग चिड़ियाघर के नाम से जाना जाता है, ने भारत का पहला बायो-बैंक (फ्रोजन जू) और एक पशु संग्रहालय खोला। इसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MoS&T) के तहत दार्जिलिंग चिड़ियाघर और हैदराबाद (तेलंगाना) स्थित सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के सहयोग से राष्ट्रीय संरक्षण योजना के हिस्से के रूप में खोला गया है।
- प्रश्न 25 नीति आयोग ने एम्स को बदलने के लिए बनाई गई समिति के अध्यक्ष कौन हैं -
-
- (अ) डॉ. विजय कुमार सारस्वत
- (ब) डॉ. वी. के. पॉल
- (स) डॉ. रणदीप गुलेरिया
- (द) डॉ. बलराम भार्गव
उत्तर : डॉ. वी. के. पॉल
व्याख्या :
फरवरी 2025 में, नई दिल्ली स्थित सरकारी थिंक टैंक नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति) आयोग ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली को चिकित्सा पद्धति और अनुसंधान के लिए एक प्रमुख संस्थान में बदलने के उद्देश्य से एक योजना विकसित करने के लिए एक समिति बनाई। अपने सदस्य डॉ. वी के पॉल की अध्यक्षता वाली समिति मौजूदा प्रणालियों का मूल्यांकन करेगी और निर्धारित समयसीमा के साथ व्यापक सुधारों का प्रस्ताव करेगी।
- प्रश्न 26 मध्य प्रदेश का 8वां सार्वजनिक एयरपोर्ट कौन सा बना -
-
- (अ) रीवा एयरपोर्ट
- (ब) खजुराहो एयरपोर्ट
- (स) ग्वालियर एयरपोर्ट
- (द) दतिया एयरपोर्ट
उत्तर : दतिया एयरपोर्ट
व्याख्या :
22 फरवरी, 2025 को नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) के तहत नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दतिया (मध्य प्रदेश, एमपी) में स्थित दतिया एयरपोर्ट को 3सी/विजुअल फ्लाइट रूल्स (वीएफआर) श्रेणी के तहत सार्वजनिक हवाई अड्डे के रूप में लाइसेंस प्रदान किया। इस स्वीकृति के साथ, दतिया एयरपोर्ट अब मध्य प्रदेश का 8वां सार्वजनिक एयरपोर्ट है, जो सार्वजनिक उपयोग के लिए खुला है।
- प्रश्न 27 अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा घोषित ‘गोल्ड कार्ड निवेशक वीजा’ कार्यक्रम किस वीजा को प्रतिस्थापित करेगा -
-
- (अ) एच-1बी वीजा
- (ब) ईबी-2 वीजा
- (स) ईबी-5 वीजा
- (द) एच-2ए वीजा
उत्तर : ईबी-5 वीजा
व्याख्या :
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने धनी अप्रवासियों के लिए मौजूदा ईबी-5 वीजा की जगह एक नए गोल्ड कार्ड निवेशक वीजा कार्यक्रम की घोषणा की है। ट्रम्प ने कहा कि कंपनियाँ कार्य वीजा और ग्रीन कार्ड की अनिश्चितताओं से निपटने के लिए अत्यधिक प्रतिभाशाली कर्मचारियों के लिए 50 लाख डॉलर के भुगतान पर इमिग्रेशन गोल्ड कार्ड खरीद सकती हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम को विशेषाधिकारों के साथ उन्नत ग्रीन कार्ड प्रणाली के रूप में वर्णित किया।
- प्रश्न 28 भारतीय सेना ने 80 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कितनी ए.सी.ए.डी.ए. प्रणालियों की खरीद के लिए अनुबंध किया -
-
- (अ) 200
- (ब) 223
- (स) 250
- (द) 275
उत्तर : 223
व्याख्या :
भारतीय सेना ने 80 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 223 स्वचालित रासायनिक पदार्थ डिटेक्शन और अलार्म-ए.सी.ए.डी.ए. प्रणालियों की खरीद के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। पर्यावरण से हवा का नमूना लेकर रासायनिक युद्ध में इस्तेमाल होने वाले और प्रोग्राम किए गए विषैले औद्योगिक रसायनों का पता लगाने के लिए इस प्रणाली का उपयोग किया जाता है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार बाई इंडियन केटेगरी के अंतर्गत लार्सन एंड ट्रूब्रो लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
- प्रश्न 29 भारत ने 2025 युगांडा बैडमिंटन प्रतियोगिता में कितने खिताब जीते -
-
- (अ) एक
- (ब) दो
- (स) तीन
- (द) चार
उत्तर : तीन
व्याख्या :
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज 2025 बैडमिंटन चैंपियनशिप में तीन खिताब जीते। इस चैंपियनशिप में भारत ने पुरुष एकल, मिश्रित युगल और पुरुष युगल का खिताब जीता। दुनिया के नंबर 106 रैंकिंग वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मनराज सिंह ने फाइनल में अजरबैजान के डिकी ड्वी पंगेस्टु को 21-10, 17-21, 21-18 से हराया। पुरुष युगल फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी डिंगकू सिंह कोंथौजम और अमान मोहम्मद ने अक्षन शेट्टी और शंकर प्रसाद उदयकुमार की भारतीय जोड़ी को 14-21, 21-15, 21-17 से हराया।मिश्रित युगल फाइनल में दो भारतीय जोड़ी के बीच मुकाबला था। ध्रुव रावत-मनीषा के चोट के कारण रिटायर होने के बाद ईशान भटनागर-श्रीनिधि नारायणन की भारतीय जोड़ी को विजेता घोषित किया गया।
- प्रश्न 30 डेलिबोर स्व्रसीना ने 2025 महाराष्ट्र ओपन टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में किस खिलाड़ी को हराया -
-
- (अ) नोवाक जोकोविच
- (ब) ब्रैंडन होल्ट
- (स) रोजर फेडरर
- (द) राफेल नडाल
उत्तर : ब्रैंडन होल्ट
व्याख्या :
चेकिया के डेलिबोर स्वेरसीना ने फाइनल में संयुक्त राज्य अमेरिका के ब्रैंडन होल्ट को हराकर महाराष्ट्र ओपन या महा ओपन चैलेंजर टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल का खिताब जीता। फाइनल, 23 फरवरी 2025 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्थित म्हालुंगे बालेवाड स्टेडियम में खेला गया था।