CA Quiz : 26-28 March 2025

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 तेजस एलसीए मार्क-1ए के लिए जीई एयरोस्पेस का कौन सा इंजन उपयोग किया गया है -
  • (अ) एफ-16
  • (ब) एफ-22
  • (स) एफ-404
  • (द) एफ-135
उत्तर : एफ-404
व्याख्या :
लंबे इंतजार के बाद अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस ने भारत के स्वदेशी लड़ाकू जेट एलसीए मार्क-1ए के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को इंजन की आपूर्ति शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हाल ही वाशिंगटन यात्रा के दौरान इंजन आपूर्ति में देरी का मुद्दा उठाया गया था। भारतीय वायु सेना के साथ फरवरी, 2021 में अनुबंध होने के बाद हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को इसी साल मार्च से नए विमान की आपूर्ति होनी थी, लेकिन इसमें लगने वाले इंजन की अमेरिका से आपूर्ति में देरी की वजह से इंतजार लंबा हो गया। अब जीई ​एयरोस्पेस ने ​एचएएल को 99 एफ-404 इंजनों में से पहले की डिलीवरी करने का ऐलान 25 मार्च को कर दिया है​।
प्रश्न 2 खेलो इंडिया पैरा गेम्स में रजत पदक जीतने वाली दुनिया की एकमात्र चौगुनी पैरा तीरंदाज कौन हैं -
  • (अ) शीतल
  • (ब) दीपा मलिक
  • (स) पायल नाग
  • (द) ज्योति बालियान
उत्तर : पायल नाग
व्याख्या :
पायल नाग दुनिया की एकमात्र चौगुनी पैरा तीरंदाज हैं, जिन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में संपन्न हुए खेलो इंडिया पैरा गेम्स में रजत पदक जीता है। ओडिशा की दिव्यांग तीरंदाज पायल नाग के खिलाफ, जम्मू और कश्मीर की शीतल ने कंपाउंड तीरंदाजी ओपन फाइनल मुकाबले में 109-103 से जीत हासिल की। पायल एक राष्ट्रीय चैंपियन हैं और उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में पैरा तीरंदाजी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते थे।
प्रश्न 3 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप-2025 में भारत के लिए दूसरा कांस्य पदक किस पहलवान ने जीता -
  • (अ) सुनील कुमार
  • (ब) नितेश
  • (स) बजरंग पुनिया
  • (द) दीपक पुनिया
उत्तर : नितेश
व्याख्या :
भारतीय पहलवानों ने सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप-2025 के दूसरे दिन भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। नितेश ने जॉर्डन के अम्मान में देश के लिए दूसरा कांस्य पदक जीता। नितेश ने ग्रीको-रोमन वर्ग में उल्लेखनीय कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 87 किलोग्राम भार वर्ग में सुनील कुमार द्वारा जीते गए कांस्य पदक में एक और कांस्य पदक जोड़ दिया।
प्रश्न 4 भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती के अवसर पर किस राज्य के मुख्यमंत्री ने डाक टिकट का विमोचन किया -
  • (अ) मध्य प्रदेश
  • (ब) राजस्थान
  • (स) छत्तीसगढ़
  • (द) उत्तर प्रदेश
उत्तर : छत्तीसगढ़
व्याख्या :
भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राजधानी रायपुर में उनको समर्पित डाक टिकट का भव्य विमोचन किया। सामाजिक सद्भाव, महिला सशक्तिकरण और धार्मिक भक्ति में माता कर्मा का योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनका जीवन हमें समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हुए अस्पृश्यता और रूढ़िवाद जैसी विभिन्न सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करता है। भगवान कृष्ण की समर्पित अनुयायी माता कर्मा ने अटूट विश्वास, साहस और नि:स्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया था।
प्रश्न 5 हाल ही में (मार्च 2025 में) रक्षा मंत्रालय ने सेना की परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए कितनी लागत के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) 5,000 करोड़ रुपये
  • (ब) 6,900 करोड़ रुपये
  • (स) 10,000 करोड़ रुपये
  • (द) 15,000 करोड़ रुपये
उत्तर : 6,900 करोड़ रुपये
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए 155 मिलीमीटर और 52 कैलिबर एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम और हाई मोबिलिटी व्हीकल 6 गुणा 6 गन टोइंग वहनो की खरीद के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए। लगभग 6 हजार 900 करोड़ रुपये की कुल लागत से नई दिल्ली में भारत फोर्ज लिमिटेड और टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। इस के साथ ही चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक पूंजीगत खरीद के लिए रक्षा मंत्रालय ने कुल एक लाख 40 हजार करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रश्न 6 डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने हाल ही में (मार्च 2025 में) किस राज्य में वर्टिकल-लॉन्च्ड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया -
  • (अ) तमिलनाडु
  • (ब) ओडिशा
  • (स) महाराष्ट्र
  • (द) गुजरात
उत्तर : ओडिशा
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन – डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से स्वदेशी रूप से विकसित वर्टिकल-लॉन्च्ड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण एक भूमि-आधारित वर्टिकल लॉन्चर से बहुत ही नज़दीकी रेंज और कम ऊँचाई पर एक उच्च गति वाले हवाई लक्ष्य को निशाना साधकर किया गया। इसने मिसाइल प्रणाली की निकट-सीमा-निम्न ऊंचाई क्षमता को स्थापित किया है।
प्रश्न 7 केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल द्वारा हाल ही में विमोचित पुस्तक “Ripples of Change” किस विषय से संबंधित है -
  • (अ) ग्रामीण स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण
  • (ब) पर्यावरण संरक्षण
  • (स) कृषि सुधार
  • (द) डिजिटल शिक्षा
उत्तर : ग्रामीण स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण
व्याख्या :
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने नई दिल्ली में “रिपल्स ऑफ चेंज: जेंडर-ट्रांसफॉर्मेटिव रूरल वाश प्रोग्राम्स इन इंडिया” नामक पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में ग्रामीण वाश पर दस कहानियां हैं, जो सामुदायिक नेतृत्व, महिला सशक्तीकरण और स्थानीय नवाचार पर जानकारी देती हैं। श्री सीआर पाटिल ने कहा है कि स्वच्छ भारत और जल जीवन मिशन केवल बुनियादी ढांचे के बारे में नहीं बल्कि सम्मान, सशक्तिकरण और परिवर्तन के बारे में हैं।
प्रश्न 8 10वां ब्रिक्स नीति योजना संवाद किस देश में आयोजित किया गया -
  • (अ) भारत
  • (ब) चीन
  • (स) ब्राजील
  • (द) रूस
उत्तर : ब्राजील
व्याख्या :
10वां ब्रिक्‍स नीति योजना संवाद ब्रासीलिया, ब्राजील में समाप्त हुआ। इस दो दिवसीय संवाद में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नीति नियोजकों के साथ-साथ ब्रिक्‍स के विस्तारित सदस्यता से वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह संवाद ब्रिक्‍स के संस्थागत विकास पर विचार-विमर्श करने का एक अवसर भी प्रदान करता है।
प्रश्न 9 पापुआ न्यू गिनी ने हाल ही में किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाया है -
  • (अ) ट्विटर
  • (ब) इंस्टाग्राम
  • (स) फेसबुक
  • (द) व्हाट्सएप
उत्तर : फेसबुक
व्याख्या :
पापुआ न्यू गिनी ने घृणा भाषण, गलत सूचना और पोर्नोग्राफी को नियंत्रित करने के लिए फेसबुक को प्रतिबंधित कर दिया है। पापुआ न्‍यू गिनी के पुलिस मंत्री पीटर त्सियामालिली जूनियर ने कहा कि सरकार अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता को नियंत्रित नहीं बल्कि हानिकारक सामग्री से नागरिकों की रक्षा करने की कोशिश कर रही है।
प्रश्न 10 हाल ही में कोलंबो में रामायण सम्मेलन का आयोजन किस संस्थान ने किया -
  • (अ) भारतीय सांस्कृतिक परिषद
  • (ब) श्रीलंका सरकार
  • (स) अंतरराष्ट्रीय रामायण और वैदिक अनुसंधान संस्थान
  • (द) विश्व हिंदू परिषद
उत्तर : अंतरराष्ट्रीय रामायण और वैदिक अनुसंधान संस्थान
व्याख्या :
श्रीलंका में, अंतर्राष्‍ट्रीय रामायण और वैदिक अनुसंधान संस्‍थान ने कोलम्‍बो के स्‍वामी विवेकानंद सांस्‍कृतिक केन्‍द्र में रामायण कॉन्‍क्‍लेव का आयोजन किया। बीकानेर विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित और गुजरात विश्‍वविद्यालय के प्रोफेसर नीरजा गुप्‍ता सहित सुप्रसिद्ध विशेषज्ञों ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इस कॉन्‍क्‍लेव को संबोधित किया।
प्रश्न 11 हाल ही में (मार्च 2025 में) भारतीय मूल के वैज्ञानिक जय भट्टाचार्य को किस संगठन के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है -
  • (अ) नासा
  • (ब) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH)
  • (स) वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO)
  • (द) फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA)
उत्तर : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH)
व्याख्या :
अमरीका की सीनेट ने नेशनल इंस्ट्टियूट ऑफ हेल्‍थ-एन.आई.एच. के निदेशक के तौर पर भारतीय मूल के वैज्ञानिक जय भट्टाचार्य की नियुक्ति की पुष्टि कर दी है। सीनेट की सरकारी वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को 47 की तुलना में 53 वोटों से उनकी नियुक्ति की पुष्टि की गई। अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने पिछले वर्ष नवम्‍बर में श्री भट्टाचार्य को एन.आई.एच. का 18वां निदेशक मनोनीत किया था।
प्रश्न 12 हाल ही में (मार्च 2025 में) नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से उत्कृष्टता और विकास को सशक्त बनाने के लिए किस पहल की शुरुआत की -
  • (अ) डिजिटल इंडिया मिशन
  • (ब) डीएक्स-ऐज
  • (स) स्टार्टअप इंडिया
  • (द) मेक इन इंडिया
उत्तर : डीएक्स-ऐज
व्याख्या :
नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से उत्कृष्टता और विकास को सशक्त बनाने के लिए डीएक्स-ऐज की शुरूआत की। डीएक्स-एज सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम-एमएसएमई, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और शैक्षणिक संस्थानों को जोड़ने वाली एक व्‍यवस्‍था बनाने की एक राष्ट्रीय पहल है। इस अवसर पर श्री सुब्रह्मण्यम ने कहा कि डीएक्स-ऐज तकनीकी विशेषज्ञता का एक बड़ा पूल विकसित करके डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि एमएसएमई को प्रौद्योगिकी तक संरचित, लागत प्रभावी पहुंच मिले तथा दक्षता, राजस्व और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में वृद्धि हो।
प्रश्न 13 न्यायमूर्ति हरीश टंडन ने हाल ही में (मार्च 2025 में) किस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली -
  • (अ) इलाहाबाद उच्च न्यायालय
  • (ब) उड़ीसा उच्च न्यायालय
  • (स) पटना उच्च न्यायालय
  • (द) दिल्ली उच्च न्यायालय
उत्तर : उड़ीसा उच्च न्यायालय
व्याख्या :
न्यायमूर्ति हरीश टंडन ने उड़ीसा उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने भुवनेश्वर के राजभवन में न्यायमूर्ति टंडन को पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस महीने की 21 तारीख को न्यायमूर्ति टंडन को उड़ीसा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था।
प्रश्न 14 राजीव गौबा को हाल ही में (मार्च 2025 में) निम्नलिखित पद पर नियुक्त किया गया है -
  • (अ) केंद्रीय गृह सचिव
  • (ब) नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य
  • (स) कैबिनेट सचिव
  • (द) शहरी विकास मंत्रालय में सचिव
उत्तर : नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य
व्याख्या :
पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को 25 मार्च 2025 से नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 15 एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में सुनील कुमार ने कौनसा पदक जीता -
  • (अ) स्वर्ण पदक
  • (ब) रजत पदक
  • (स) कांस्य पदक
  • (द) कोई पदक नहीं
उत्तर : कांस्य पदक
व्याख्या :
जॉर्डन के अम्मान में एशियाई चैम्पियनशिप के 87 किलोग्राम ग्रीको रोमन कुश्ती मुकाबले में भारतीय पहलवान सुनील कुमार ने चीन के जियाक्सिन हुआंग को हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले, सुनील ने क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के सुखरोब अब्दुलखाएव को 10-1 से हराया था।
प्रश्न 16 हाल ही में (मार्च 2025 में) नई वनस्पति प्रजाति ‘उनियाला केरलेंसिस’ की खोज कहाँ हुई -
  • (अ) साइलेंट वैली नेशनल पार्क
  • (ब) पेरियार वन्यजीव अभयारण्य
  • (स) अगस्त्यमाला बायोस्फीयर रिजर्व
  • (द) एर्नाकुलम नेशनल पार्क
उत्तर : अगस्त्यमाला बायोस्फीयर रिजर्व
व्याख्या :
मार्च 2025 में, शोधकर्ताओं ने केरल के तिरुवनंतपुरम में अगस्त्यमाला बायोस्फीयर रिजर्व (एबीआर) में एक नई वनस्पति प्रजाति ‘उनियाला केरलेंसिस’ (परिवार एस्टेरेसी) की खोज की है। यह हल्के बैंगनी फूलों वाली एक घनी झाड़ी है और इसे उनियाला वंश की एक अलग प्रजाति के रूप में पुष्टि की गई है, जो इसे वर्नोनिया से अलग करती है। इस प्रजाति का नाम केरल राज्य के नाम पर रखा गया है।
प्रश्न 17 ट्यूनीशिया की नई प्रधानमंत्री कौन बनीं -
  • (अ) नजला बौडेन
  • (ब) सर्रा ज़ाफ़रानी ज़ेंज़री
  • (स) कामेल मादौरी
  • (द) हाला ज़ोरो
उत्तर : सर्रा ज़ाफ़रानी ज़ेंज़री
व्याख्या :
21 मार्च 2025 को ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री (पीएम) कामेल मादौरी को बर्खास्त कर दिया और सर्रा ज़ाफ़रानी ज़ेंज़री को सरकार का नया प्रमुख नियुक्त किया। जुलाई 2021 में कैस सईद के राष्ट्रपति बनने के बाद से यह चौथा प्रधान मंत्री परिवर्तन है। सर्रा ज़ाफ़रानी ज़ेंज़री नजला बौडेन (अक्टूबर 2021-अगस्त 2023) के बाद ट्यूनीशिया की दूसरी महिला पीएम बनीं।
प्रश्न 18 2025 पार्टनरशिप फॉर हेल्दी सिटीज समिट में किन शहरों को सम्मानित किया गया -
  • (अ) मुंबई, दिल्ली, कोलकाता
  • (ब) कॉर्डोबा, फोर्टालेजा, ग्रेटर मैनचेस्टर
  • (स) बीजिंग, टोक्यो, सियोल
  • (द) न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस
उत्तर : कॉर्डोबा, फोर्टालेजा, ग्रेटर मैनचेस्टर
व्याख्या :
21 मार्च 2025 को, तीन शहरों कॉर्डोबा (अर्जेंटीना), फोर्टालेजा (ब्राजील) और ग्रेटर मैनचेस्टर (यूनाइटेड किंगडम, यूके) को पेरिस, फ्रांस में आयोजित 2025 पार्टनरशिप फॉर हेल्दी सिटीज समिट में गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) और चोटों की रोकथाम में उनके महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कारों ने तीन शहरों द्वारा हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह और चोटों जैसे एनसीडी से निपटने में किए गए मापनीय सुधारों को मान्यता दी, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार वैश्विक मौतों का 80% से अधिक कारण हैं।
प्रश्न 19 भारतीय वेब ब्राउज़र विकास चुनौती (IWBDC) का प्रबंधन किसने किया -
  • (अ) ISRO, बैंगलोर
  • (ब) DRDO, नई दिल्ली
  • (स) C-DAC, बैंगलोर
  • (द) IIT, मुंबई
उत्तर : C-DAC, बैंगलोर
व्याख्या :
मार्च 2025 में, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने भारतीय वेब ब्राउज़र विकास चुनौती (IWBDC) का आयोजन किया है, जिसका उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत एक स्वदेशी वेब ब्राउज़र विकसित करना है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, MeitY ने नई दिल्ली में MeitY द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इस चुनौती के विजेताओं की घोषणा की। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC), बैंगलोर, कर्नाटक ने इस पहल का प्रबंधन किया।
प्रश्न 20 समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला भारत का दूसरा राज्य कौन सा होगा -
  • (अ) उत्तर प्रदेश
  • (ब) महाराष्ट्र
  • (स) गुजरात
  • (द) राजस्थान
उत्तर : गुजरात
व्याख्या :
उत्तराखंड के बाद गुजरात समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बन जाएगा। राज्य के विधि मंत्री रुशिकेश पटेल ने राज्‍य विधानसभा में कहा कि यूसीसी राज्य के सभी लोगों के लिए समान न्याय सुनिश्चित करने और एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक कदम है।
प्रश्न 21 भारत और सिंगापुर के बीच किस उद्देश्य से ग्रीन और डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए -
  • (अ) समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए
  • (ब) शून्य कार्बन उत्सर्जन और डिजिटलीकरण के लिए
  • (स) व्यापार बढ़ाने के लिए
  • (द) समुद्री पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए
उत्तर : शून्य कार्बन उत्सर्जन और डिजिटलीकरण के लिए
व्याख्या :
भारत और सिंगापुर ने ग्रीन और डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर -जीडीएससी के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्‍य जहाजरानी गलियारे को डिजिटलीकरण करना और कार्बन रहित बनाना है। सिंगापुर के समुद्री और बंदरगाह प्राधिकरण और बंदरगाह, शिपिंग मंत्रालय ने एक संयुक्त विज्ञप्ति में कहा कि सिंगापुर-भारत ग्रीन और डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर, दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाएगा और शून्य या लगभग शून्य ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन- जी एस जी प्रौद्योगिकी के विकास और उसे अपनाने तथा डिजिटल समाधानों में तेजी लाना है।
प्रश्न 22 भारत की पहली स्वदेशी एमआरआई मशीन का परीक्षण कहां किया जाएगा -
  • (अ) एम्स, नई दिल्ली
  • (ब) सफदरजंग अस्पताल
  • (स) अपोलो अस्पताल
  • (द) जेपी अस्पताल
उत्तर : एम्स, नई दिल्ली
व्याख्या :
चिकित्सा में आत्मनिर्भरता के लिए भारत ने पहली स्वदेशी चुंबकीय अनुनाद इमेजिंग (एमआरआई) मशीन बनाने में कामयाबी हासिल की। अभी तक भारतीय अस्पतालों में जापान, कोरिया, अमेरिका और चीन में निर्मित एमआरआई मशीनों के जरिए मरीजों की जांच होती है लेकिन फिशर मेडिकल वेंचर्स लि. (एफएमवीएल) कंपनी ने भारत को पहली स्वदेशी मशीन सौंपी है। इसे अक्टूबर तक नई दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्स) में परीक्षण के लिए स्थापित किया जाएगा।
प्रश्न 23 भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज 2024 में कितने प्रतिशत हो गया है -
  • (अ) 24.4%
  • (ब) 48.8%
  • (स) 30.5%
  • (द) 60.2%
उत्तर : 48.8%
व्याख्या :
भारत में सामाजिक सुरक्षा कवरेज में महत्‍वपूर्ण वृद्धि हुई है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के अनुसार भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज वर्ष 2021 के, 24.4% की तुलना में 2024 में दोगुना होकर, 48.8% हो गया। आईएलओ विश्व सामाजिक सुरक्षा रिपोर्ट 2024-26 के हवाले से केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि श्रमबल में सामाजिक सुरक्षा लाभ का विस्‍तार हुआ है।
प्रश्न 24 ‘बालपन की कविता पहल’ का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) छोटे बच्चों को कविता लिखना सिखाना
  • (ब) छोटे बच्‍चों में भारतीय कविताओं और लोकगीतों को लोकप्रिय बनाना
  • (स) बच्चों को अंग्रेजी में कविता पढ़ाना
  • (द) बच्चों के लिए विज्ञान की जानकारी प्रदान करना
उत्तर : छोटे बच्‍चों में भारतीय कविताओं और लोकगीतों को लोकप्रिय बनाना
व्याख्या :
छोटे बच्‍चों में भारतीय कविताओं/लोकगीतों को फिर से लोकप्रिय बनाने की ‘बालपन की कविता पहल’ 26 मार्च से शुरू होगी। इसकी शुरुआत शिक्षा मंत्रालय ने की है। इसका उद्देश्य छोटे बच्चों के लिए शुरुआती चरण में बेहतर समझ विकसित करना है। इसका लक्ष्‍य बच्‍चों को उनकी मातृभाषा में आसान मजेदार कविताओं के जरिए दुनिया से परिचित कराना भी है। प्रतियोगिता के प्रतिभागी तीन श्रेणियों प्री प्राइमरी, ग्रेड 1 और ग्रेड 2 में लोकगीत और कविताएं भेज सकते हैं।
प्रश्न 25 मार्च 2025 में जस्टिस यशवंत वर्मा विवादों में क्यों आए -
  • (अ) भ्रष्टाचार के आरोप
  • (ब) उनके आवास पर नकदी की खोज
  • (स) न्यायिक शक्तियों का दुरुपयोग
  • (द) वरिष्ठ न्यायाधीशों के साथ टकराव
उत्तर : उनके आवास पर नकदी की खोज
व्याख्या :
दिल्ली उच्‍च न्‍यायालय ने न्‍यायामूर्ति यशवंत वर्मा को तत्काल प्रभाव से न्यायिक कार्य से हटा दिया है। उच्‍च न्‍यायालय की ओर से जारी एक नोटिस में इस निर्णय लिया गया। न्‍यायालय का यह आदेश उनके आधिकारिक आवास पर आग लगने के बाद कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद आया है। इससे पहले, 22 मार्च को सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने न्‍यायमूर्ति वर्मा के आवास पर नकदी की कथित जांच के संबंध में दिल्ली उच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय की जांच रिपोर्ट अपलोड की, जिसमें फोटो और वीडियो भी शामिल हैं।
प्रश्न 26 विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
  • (अ) 15 अप्रैल
  • (ब) 24 मार्च
  • (स) 12 दिसंबर
  • (द) 10 अक्टूबर
उत्तर : 24 मार्च
व्याख्या :
विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है, ताकि दुनिया की सबसे घातक संक्रामक बीमारी टीबी को खत्म करने की ज़रुरत के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। यह दिन 1882 में डॉ. रॉबर्ट कोच द्वारा टीबी की बीमारी पैदा करने वाले जीवाणु की खोज का प्रतीक है। भारत 1982 से वैश्विक समुदाय के साथ इस दिन को मनाता आ रहा है। अब तक हुई काफी प्रगति के बावजूद, टीबी अभी भी लाखों लोगों की ज़िंदगियों को प्रभावित कर रहा है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक चुनौतियाँ पैदा हो रही हैं। इस वर्ष की थीम, “हाँ! हम टीबी को खत्म कर सकते हैं: प्रतिबद्धता, निवेश, परिणाम”, सशक्त प्रतिबद्धताओं और कार्रवाई के महत्व पर प्रकाश डालती है, खासकर बढ़ती दवा प्रतिरोधी टीबी के खिलाफ।
प्रश्न 27 असम राइफल्स का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है -
  • (अ) 15 अगस्त
  • (ब) 26 जनवरी
  • (स) 24 मार्च
  • (द) 2 अक्टूबर
उत्तर : 24 मार्च
व्याख्या :
हर साल 24 मार्च को इस बल के गठन की याद में स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसमें इसके जवानों के शौर्य, साहस और देश सेवा को सम्मानित किया जाता है। यह बल पूर्वोत्तर भारत में “उत्तर-पूर्व के प्रहरी” के रूप में जाना जाता है। 24 मार्च 2025 को, असम राइफल्स अपना 190 वां स्थापना दिवस मना रहा है।।असम राइफल्स की स्थापना 1835 में ब्रिटिश राज के दौरान कछार लेवी के रूप में हुई थी, जो शुरू में 750 लोगों की एक पुलिस इकाई थी।
प्रश्न 28 खेलो इंडिया पैरा गेम्स में पावरलिफ्टिंग में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड किसने बनाया -
  • (अ) शीतल देवी
  • (ब) मनीष
  • (स) जसप्रीत कौर
  • (द) विजय शुंडी
उत्तर : जसप्रीत कौर
व्याख्या :
खेलो इंडिया पैरा-गेम्स में पंजाब की जसप्रीत कौर ने पावरलिफ्टिंग में नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। उन्होंने अपना ही 45 किलोग्राम श्रेणी का रिकार्ड तोडते हुए स्वर्ण पदक जीता। वे इस बार के खेलो इंडिया पैरा गेम्स में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाली पहली खिलाड़ी बन गयी हैं।
प्रश्न 29 इंग्लैंड में आयोजित पुरुष और महिला कबड्डी विश्व कप 2025 का खिताब किसने जीता -
  • (अ) पाकिस्तान
  • (ब) बांग्लादेश
  • (स) श्रीलंका
  • (द) भारत
उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारत ने इग्‍लैंड में पुरूष और महिला कबड्डी विश्‍वकप खिताब जीत लिए हैं। पुरूष टीम ने फाइनल में इग्‍लैंड को 44-41 से हराया। इससे पहले, भारतीय महिला टीम ने भी फाइनल में 34 के मुकाबले 57 अंक से इंग्‍लैंड को मात दी। पहली बार एशिया से बाहर इंगलैंड के वेस्ट मि़डलैंड्स में आयोजित इस टूर्नामेंट में शीर्ष कबड्डी टीमों ने भाग लिया। वर्ष 2019 में मलेशिया की मेजबानी में आयोजित आरंभिक प्रतियोगिता में भारत ने पुरूष और महिला कबड्डी विश्वकप का खिताब जीता था।
प्रश्न 30 जीआरएसई ने मॉड्यूलर स्टील ब्रिज की आपूर्ति के लिए किस राज्य के पीडब्ल्यूडी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) मिजोरम
  • (ब) नागालैंड
  • (स) असम
  • (द) त्रिपुरा
उत्तर : नागालैंड
व्याख्या :
मार्च 2025 में, रक्षा मंत्रालय (एमओडी) के तहत एक रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (डीपीएसयू), गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) ने नागालैंड में डबल लेन मॉड्यूलर स्टील ब्रिज के 8 सेट की आपूर्ति के लिए कोहिमा (नागालैंड) में पूर्वोत्तर भारतीय राज्य नागालैंड के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) (सड़क और पुल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 31 “भुवनेश्वर के लिए नेट-जीरो विजन” पर कार्यशाला का आयोजन किसके सहयोग से किया गया -
  • (अ) यू.के. सरकार
  • (ब) जापान सरकार
  • (स) फ्रांस सरकार
  • (द) जर्मन सरकार
उत्तर : यू.के. सरकार
व्याख्या :
मार्च 2025 में, यूनाइटेड किंगडम (यू.के.) सरकार ने ओडिशा के ऊर्जा विभाग और ग्रिडको लिमिटेड (जिसे पहले ओडिशा के ग्रिड कॉर्पोरेशन के नाम से जाना जाता था) के साथ मिलकर भुवनेश्वर, ओडिशा में ‘भुवनेश्वर के लिए नेट-जीरो विजन’ पर एक कार्यशाला आयोजित की।
प्रश्न 32 भारत का हाइड्रोजन-संचालित वीटीओएल एविएशन इकोसिस्टम बनाने के लिए बीपीसीएल ने किसके साथ समझौता किया -
  • (अ) ब्लूजे एयरोस्पेस, एएनईआरटी, सीआईएएल
  • (ब) आदित्य बिड़ला, टाइटन, रिलायंस
  • (स) आरबीआई, आईसीआईसीआई, एसबीआई
  • (द) एयर इंडिया, इंडिगो, गो एयर
उत्तर : ब्लूजे एयरोस्पेस, एएनईआरटी, सीआईएएल
व्याख्या :
मार्च 2025 में, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) ने दुनिया का पहला हाइड्रोजन-ईंधन चालित वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (वीटीओएल) विमानन इकोसिस्टम स्थापित करने के लिए तेलंगाना स्थित ब्लूजे एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड, एजेंसी फॉर न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (एएनईआरटी) और कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) के साथ चतुर्पक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 33 वित्त वर्ष 2023-24 में भारत को सबसे अधिक धन प्रेषण किस देश से प्राप्त हुआ -
  • (अ) संयुक्त अरब अमीरात
  • (ब) यूनाइटेड किंगडम
  • (स) संयुक्त राज्य अमेरिका
  • (द) सिंगापुर
उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका
व्याख्या :
मार्च 2025 में, मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपने मासिक बुलेटिन में 'भारत के प्रेषण की बदलती गतिशीलता: भारत के प्रेषण सर्वेक्षण के छठे दौर से अंतर्दृष्टि' शीर्षक से एक पेपर प्रकाशित किया। भारत के प्रेषण सर्वेक्षण के 6वें दौर के परिणामों के अनुसार, भारत के आवक प्रेषण पैटर्न में धीरे-धीरे बदलाव आया है क्योंकि उन्नत अर्थव्यवस्थाओं (एई) ने भारत में प्रेषण के प्रमुख स्रोत के रूप में खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) देशों की जगह ले ली है। वर्ष 2023-24 में अमेरिका 27.7% के साथ सबसे आगे रहा, उसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (USA) 19.2% के साथ दूसरे स्थान पर है। ब्रिटेन, सिंगापुर, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया सहित विकसित अर्थव्यवस्थाओं ने 50% से अधिक का योगदान दिया।
प्रश्न 34 लेंडबॉक्स ने एशिया-प्रशांत की सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी बनने में किसको पीछे छोड़ा -
  • (अ) आदित्य बिड़ला और टाइटन
  • (ब) रिलायंस और टाटा
  • (स) इंफोसिस और विप्रो
  • (द) हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज
उत्तर : आदित्य बिड़ला और टाइटन
व्याख्या :
मार्च 2025 में, यूनाइटेड किंगडम (यूके) स्थित फाइनेंशियल टाइम्स (एफटी) और जर्मनी स्थित स्टैटिस्टा ने संयुक्त रूप से 500 उच्च-विकास वाली एशिया-प्रशांत कंपनियों की अपनी 7वीं वार्षिक रैंकिंग जारी की। नई दिल्ली (दिल्ली) स्थित पीयर-टू-पीयर (पी2पी) गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी), लेंडबॉक्स ने नवीनतम रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है और 536.64% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) दर्ज की है, जिसके साथ 2023 में इसका राजस्व बढ़कर 51.13 मिलियन अमरीकी डॉलर हो गया है।
प्रश्न 35 यूके की संसद में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किस भारतीय अभिनेता को सम्मानित किया गया -
  • (अ) अमिताभ बच्चन
  • (ब) रजनीकांत
  • (स) के चिरंजीवी
  • (द) शाहरुख खान
उत्तर : के चिरंजीवी
व्याख्या :
मार्च 2025 में, दिग्गज भारतीय अभिनेता और पद्म पुरस्कार विजेता, कोनिडेला (के) चिरंजीवी को लंदन, यूके में यूनाइटेड किंगडम (यूके) की संसद, जिसे हाउस ऑफ द कॉमन्स के नाम से जाना जाता है, में आयोजित एक समारोह के दौरान ब्रिज इंडिया की ओर से सांस्कृतिक नेतृत्व के माध्यम से सार्वजनिक सेवा में उत्कृष्टता के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
प्रश्न 36 स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2025 किसे प्रदान किया गया -
  • (अ) गुंटर ब्लॉशल
  • (ब) नवेंदु मिश्रा
  • (स) के चिरंजीवी
  • (द) आदित्य बिड़ला
उत्तर : गुंटर ब्लॉशल
व्याख्या :
मार्च 2025 में, प्रसिद्ध ऑस्ट्रियाई जलविज्ञानी गुंटर ब्लॉशल को पुरस्कार समिति द्वारा वर्ष 2025 के लिए स्टॉकहोम जल पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में नामित किया गया है। उन्होंने बाढ़ जोखिम न्यूनीकरण, जल संसाधन प्रबंधन, बाढ़ मापन और क्षेत्रीय प्रक्रिया जल विज्ञान पर अपने विश्व-प्रसिद्ध कार्य के लिए यह पुरस्कार जीता। उन्हें स्वीडन के महामहिम (HM) राजा कार्ल XVI गुस्ताफ द्वारा आधिकारिक रूप से यह पुरस्कार अगस्त के महीने में स्वीडन के स्टॉकहोम सिटी हॉल में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले विश्व जल सप्ताह (WWW) के दौरान प्रदान किया जाएगा।
प्रश्न 37 केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर कितना कर दिया है -
  • (अ) 1.20 लाख रुपये
  • (ब) 1.24 लाख रुपये
  • (स) 1.30 लाख रुपये
  • (द) 1.35 लाख रुपये
उत्तर : 1.24 लाख रुपये
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने सांसदों और पूर्व सांसदों को बड़ा तोहफा दी है। दरअसल, संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी गजट अधिसूचना के अनुसार केंद्र ने 1 अप्रैल, 2023 से सांसदों के वेतन, भत्ते और पेंशन में वृद्धि की है। अधिसूचना में कहा गया है कि लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों का वेतन वर्तमान में 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.24 लाख रुपये प्रति माह कर दिया गया है, जबकि दैनिक भत्ता 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा अधिसूचना के अनुसार, पूर्व सांसदों को दी जाने वाली पेंशन भी वर्तमान में 25,000 रुपये से बढ़ाकर 31,000 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है।
प्रश्न 38 सेपक टकरॉ विश्व कप 2025 के डबल्स स्पर्धा में भारतीय महिला टीम ने कौन सा पदक जीता -
  • (अ) स्वर्ण पदक
  • (ब) रजत पदक
  • (स) कांस्य पदक
  • (द) कोई पदक नहीं
उत्तर : रजत पदक
व्याख्या :
पटना में, सेपक टकरॉ विश्व कप 2025 के डबल्स स्‍पर्धा में भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। म्यांमा ने स्वर्ण पदक जीता। जापान और ईरान को संयुक्त रूप से कांस्य पदक दिये गये। भारतीय पुरुष टीम ने डबल्‍स स्पर्धा में मलेशिया के साथ संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किया। इसी स्‍पर्धा में थाईलैंड को स्‍वर्ण और म्यांमा को रजत पदक मिला। यह टूर्नामेंट 25 मार्च को सम्‍पन्‍न हो जाएगा।
प्रश्न 39 भारत की प्रणति नायक ने फेडरेशन इंटरनेशनेल डी जिमनास्टिक विश्व कप में महिला वॉल्ट फाइनल में कौन सा पदक जीता -
  • (अ) स्वर्ण पदक
  • (ब) रजत पदक
  • (स) कांस्य पदक
  • (द) कोई पदक नहीं
उत्तर : कांस्य पदक
व्याख्या :
तुर्की के अंताल्या में भारत की प्रणति नायक ने फेडरेशन इंटरनेशनेल डी जिमनास्टिक विश्व कप में महिला वॉल्ट फाइनल में कांस्य पदक जीत लिया है। दो बार की एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता प्रणति ने कल शाम 13 दशमलव 4-1-7 का स्कोर बनाकर विश्व कप में अपना पहला पदक प्राप्‍त किया। अमरीका की जयला हैंग ने 13 दशमलव 6-6-7 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और अमरीका की ही क्लेयर पीज़ ने 13 दशमलव 5-6-7 अंक के साथ रजत पदक जीता।
प्रश्न 40 भारत में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के सम्मान में शहीद दिवस कब मनाया जाता है -
  • (अ) 22 मार्च
  • (ब) 23 मार्च
  • (स) 15 अगस्त
  • (द) 30 जनवरी
उत्तर : 23 मार्च
व्याख्या :
शहीद दिवस, जिसे शहीद दिवस के रूप में भी जाना जाता है, भारत में हर साल 23 मार्च को बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill