CA Quiz : 11-14 March 2025
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 विश्व किडनी दिवस 2025 किस तारीख को मनाया गया -
-
- (अ) 10 मार्च
- (ब) 11 मार्च
- (स) 12 मार्च
- (द) 13 मार्च
उत्तर : 13 मार्च
व्याख्या :
किडनी हेल्थ और इसकी जुड़ी बीमारियों के लिए जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार (13 मार्च 2025) को विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day 2025) मनाया जाता है। यह दिन लोगों को किडनी को हेल्दी बनाने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
- प्रश्न 2 एचडीएफसी बैंक ने भारतीय सेना और सीएससी अकादमी के साथ किस परियोजना के विस्तार के लिए समझौता ज्ञापन को नवीनीकृत किया है -
-
- (अ) प्रोजेक्ट संजीवनी
- (ब) प्रोजेक्ट नमन
- (स) प्रोजेक्ट शक्ति
- (द) प्रोजेक्ट सेवा
उत्तर : प्रोजेक्ट नमन
व्याख्या :
मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, भारतीय सेना के भारतीय सेना के वयोवृद्ध निदेशालय (डीआईएवी) और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अकादमी (सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के तहत) ने प्रोजेक्ट नमन का विस्तार करने के लिए अपने समझौता ज्ञापन (एमओयू) को नवीनीकृत किया है। इस पहल का उद्देश्य सेना के वयोवृद्धों, उनके परिवारों और उनके परिजनों को उनके घर पर आवश्यक सेवाएँ प्रदान करके सहायता प्रदान करना है।
- प्रश्न 3 Starlink किस प्रकार की इंटरनेट सेवा प्रदान करता है -
-
- (अ) फाइबर ब्रॉडबैंड
- (ब) मोबाइल नेटवर्क
- (स) सेटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट
- (द) DSL इंटरनेट
उत्तर : सेटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट
व्याख्या :
Airtel और Reliance Jio ने Starlink के साथ डील का ऐलान कर दिया है, जो एक सेटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर है Starlink, एक सेटेलाइट बेस्ड हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर है, जिसे खुद Elon Musk की कंपनी SpaceX ने डेवलप किया है।
- प्रश्न 4 क्यूएस रैंकिंग 2025 में कितने भारतीय विश्वविद्यालयों और संस्थानों को टॉप 50 में शामिल किया गया है -
-
- (अ) 5
- (ब) 7
- (स) 9
- (द) 12
उत्तर : 9
व्याख्या :
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नौ ऐसे भारतीय शैक्षणिक संस्थानों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) रैंकिंग 2025 में टॉप 50 में रखा गया है। क्यूएस सब्जेक्ट-वाइज रैंकिंग के 15वें एडिशन में नौ भारतीय विश्वविद्यालय और संस्थान दुनिया के टॉप 50 में शामिल हुए। इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (आईएसएम), धनबाद ने इंजीनियरिंग-मिनरल और माइनिंग के लिए वैश्विक स्तर पर 20वां स्थान प्राप्त किया, जिससे यह देश का सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाला सब्जेक्ट एरिया बन गया। पिछले साल, आईएसएम 41वें स्थान पर था।
- प्रश्न 5 मूडीज की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में कितने प्रतिशत रहने की संभावना है -
-
- (अ) 5.8%
- (ब) 6.3%
- (स) 6.5% से अधिक
- (द) 7.0%
उत्तर : 6.5% से अधिक
व्याख्या :
भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 प्रतिशत से अधिक रह सकती है। इसकी वजह सरकारी पूंजीगत खर्च में बढ़त और आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती और आयकर में कमी आने से खपत बढ़ने की उम्मीद है।
- प्रश्न 6 जल सततता सम्मेलन 2025 का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया गया -
-
- (अ) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
- (ब) जल शक्ति मंत्रालय
- (स) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
- (द) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
उत्तर : जल शक्ति मंत्रालय
व्याख्या :
जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्ल्यूएम) के अंतर्गत जल उपयोग दक्षता ब्यूरो (बीडब्ल्यूयूई) ने ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) के साथ मिलकर “जल सततता सम्मेलन 2025” नामक एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन का मुख्य विषय औद्योगिक जल उपयोग दक्षता था।
- प्रश्न 7 ‘नो मनी फॉर टेरर’ (NMFT) सम्मेलन 2025 का आयोजन किस शहर में किया गया -
-
- (अ) पेरिस
- (ब) म्यूनिख
- (स) न्यूयॉर्क
- (द) लंदन
उत्तर : म्यूनिख
व्याख्या :
चौथा ‘नो मनी फॉर टेरर’ (एनएमएफटी) सम्मेलन 2025 में म्यूनिख में आयोजित किया गया, जहां भारत ने आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ वैश्विक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। एनएमएफटी एक वैश्विक मंत्रिस्तरीय पहल है जिसका उद्देश्य आतंकवादी वित्तपोषण का मुकाबला करना है।
- प्रश्न 8 पीएम-युवा 3.0 योजना का उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) नवोदित लेखकों को प्रोत्साहित करना
- (ब) छात्रों को सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए तैयार करना
- (स) युवा वैज्ञानिकों के अनुसंधान को बढ़ावा देना
- (द) खेल प्रतिभाओं को सहयोग देना
उत्तर : नवोदित लेखकों को प्रोत्साहित करना
व्याख्या :
देश में पढ़ने, लेखन और पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने तथा भारत और भारतीय लेखन को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के मकसद से युवा और उभरते लेखकों (30 वर्ष से कम आयु) को प्रशिक्षित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने 11 मार्च 2025 को पीएम-युवा 3.0 - युवा लेखकों का मार्गदर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री योजना, एक लेखक परामर्श कार्यक्रम की शुरूआत की। 22 विभिन्न भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में युवा और उभरते लेखकों की बड़े पैमाने पर भागीदारी के साथ पीएम-युवा योजना के पहले दो संस्करणों के महत्वपूर्ण प्रभाव को देखते हुए, अब पीएम-युवा 3.0 लॉन्च किया जा रहा है।
- प्रश्न 9 भारत और बांग्लादेश के बीच आयोजित नौसैन्य अभ्यास बोंगोसागर 2025 में भारतीय नौसेना की ओर से कौन सा युद्धपोत शामिल था -
-
- (अ) आईएनएस विराट
- (ब) आईएनएस रणवीर
- (स) आईएनएस विक्रांत
- (द) आईएनएस अरिहंत
उत्तर : आईएनएस रणवीर
व्याख्या :
भारत-बांग्लादेश नौसैन्य अभ्यास बोंगोसागर 2025 और एक समन्वित गश्त का आयोजन इस सप्ताह बंगाल की खाड़ी में किया गया। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से आईएनएस रणवीर और बांग्लादेश की नौसेना की तरफ से बीएनएस अबू उबैदा ने भाग लिया।
- प्रश्न 10 किस भारतीय नेता को 2025 में टाई मुंबई हॉल ऑफ फेम पुरस्कार से सम्मानित किया गया -
-
- (अ) योगी आदित्यनाथ
- (ब) देवेन्द्र फडणवीस
- (स) उद्धव ठाकरे
- (द) नितिन गडकरी
उत्तर : देवेन्द्र फडणवीस
व्याख्या :
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को इनफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति द्वारा टाई मुंबई हॉल ऑफ फेम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टाईकॉन मुंबई 2025 “धंधा फर्स्ट” का आयोजन देश के अग्रणी उद्यमशीलता नेतृत्व शिखर सम्मेलन द्वारा किया गया। यह पुरस्कार ढांचागत विकास, निवेश और जल संरक्षण के क्षेत्र में श्री फडणवीस को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
- प्रश्न 11 G-20 व्यापार और निवेश कार्य समूह की पहली बैठक 2025 में किस देश द्वारा आयोजित की जा रही है -
-
- (अ) भारत
- (ब) ब्राजील
- (स) दक्षिण अफ्रीका
- (द) इंडोनेशिया
उत्तर : दक्षिण अफ्रीका
व्याख्या :
दक्षिण अफ्रीका पहली बार जी-20 व्यापार और निवेश कार्य समूह बैठक की मेज़बानी करेगा। यह बैठक वर्चुअल माध्यम से 18 मार्च से 20 मार्च के बीच आयोजित होगी। इसमें जी-20 सदस्य देशों के साथ-साथ यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।
- प्रश्न 12 भारत ने हाल ही में पहली बार संयुक्त राष्ट्र के किस आयोग के 68वें सत्र की अध्यक्षता की -
-
- (अ) मानवाधिकार परिषद
- (ब) नारकोटिक ड्रग्स आयोग
- (स) पर्यावरण कार्यक्रम
- (द) आर्थिक और सामाजिक परिषद
उत्तर : नारकोटिक ड्रग्स आयोग
व्याख्या :
भारत को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के नारकोटिक ड्रग्स आयोग (सीएनडी) के 68वें सत्र की अध्यक्षता करने के लिए चुना गया है। वियना में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत शंभू एस. कुमारन 10 से 14 मार्च, 2025 तक ऑस्ट्रिया के वियना में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में अध्यक्षता संभालेंगे।
- प्रश्न 13 SIPRI रिपोर्ट 2024 के अनुसार, 2020-2024 की अवधि में भारत का हथियार आयात कितने प्रतिशत घटा -
-
- (अ) 5.6%
- (ब) 9.3%
- (स) 12.7%
- (द) 15.4%
उत्तर : 9.3%
व्याख्या :
स्वीडिश थिंक टैंक, स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा जारी 'ट्रेंड्स इन इंटरनेशनल आर्म्स ट्रांसफर्स, 2024' शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन 2020 और 2024 के बीच प्रमुख हथियारों के आयातक के रूप में उभरा, जिसका आयात 2015-19 की अवधि की तुलना में लगभग 100 गुना बढ़ गया। भारत 2020-2024 के दौरान दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक रहा, जिसमें 2015-2019 की तुलना में आयात में 9.3% की गिरावट आई, जो घरेलू उत्पादन में वृद्धि और विविध सोर्सिंग के कारण हुआ। कतर और सऊदी अरब क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।
- प्रश्न 14 हाल ही में जारी SIPRI रिपोर्ट 2024 के अनुसार, 2020-2024 के दौरान सबसे बड़ा हथियार आयातक देश कौन बना -
-
- (अ) भारत
- (ब) सऊदी अरब
- (स) कतर
- (द) यूक्रेन
उत्तर : यूक्रेन
व्याख्या :
स्वीडिश थिंक टैंक, स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा जारी 'ट्रेंड्स इन इंटरनेशनल आर्म्स ट्रांसफर्स, 2024' शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन 2020 और 2024 के बीच प्रमुख हथियारों के आयातक के रूप में उभरा, जिसका आयात 2015-19 की अवधि की तुलना में लगभग 100 गुना बढ़ गया। भारत 2020-2024 के दौरान दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक रहा, जिसमें 2015-2019 की तुलना में आयात में 9.3% की गिरावट आई, जो घरेलू उत्पादन में वृद्धि और विविध सोर्सिंग के कारण हुआ। कतर और सऊदी अरब क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।
- प्रश्न 15 ISRO ने किस मिशन के तहत दो सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक अनडॉक किया -
-
- (अ) चंद्रयान-4
- (ब) गगनयान
- (स) SpaDeX
- (द) आदित्य-L1
उत्तर : SpaDeX
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने SpaDeX मिशन के दो सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक अलग (अनडाॅक) कर दिया है, भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इस सफलता से भविष्य के मिशनों जैसे चंद्रयान-4, गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) को मदद मिलेगी। SpaDeX (स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट) एक खास मिशन है, जिसमें यह जांचा गया कि दो सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में कैसे जुड़ (dock) सकते हैं और फिर अलग (undock) हो सकते हैं। गौरतलब है कि ISRO ने SDX-01 (Chaser) और SDX-02 (Target) नाम के दो सैटेलाइट्स को 30 दिसंबर 2024 को PSLV-C60 रॉकेट से श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया था। इसके बाद, 16 जनवरी 2025 को ISRO ने इन दोनों सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक आपस में जोड़ दिया, जिससे भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया, जिसने यह तकनीक हासिल की। फिर, 13 मार्च 2025 को ISRO ने इन दोनों सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक अलग कर दिया।
- प्रश्न 16 मार्च 2025 में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) AF MK1 प्रोटोटाइप से कौन सा परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया -
-
- (अ) ब्रह्मोस मिसाइल परीक्षण
- (ब) अस्त्र BVRAAM परीक्षण
- (स) पृथ्वी-II मिसाइल परीक्षण
- (द) निर्भय क्रूज मिसाइल परीक्षण
उत्तर : अस्त्र BVRAAM परीक्षण
व्याख्या :
भारत ने 12 मार्च 2025 को लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) AF MK1 प्रोटोटाइप से अस्त्र बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (BVRAAM) का सफल परीक्षण किया।
- प्रश्न 17 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का खिताब किस टीम ने जीता -
-
- (अ) हॉकी हरियाणा
- (ब) हॉकी झारखंड
- (स) हॉकी मिजोरम
- (द) हॉकी महाराष्ट्र
उत्तर : हॉकी झारखंड
व्याख्या :
पंचकूला में खेले गए 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में हॉकी झारखंड ने रोमांचक मुकाबले में गत विजेता हॉकी हरियाणा को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। निर्धारित समय तक मैच 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में झारखंड ने जीत दर्ज की।
- प्रश्न 18 बोधिपथ फिल्म महोत्सव 2025 का आयोजन किस शहर में किया गया -
-
- (अ) वाराणसी
- (ब) बोधगया
- (स) नई दिल्ली
- (द) धर्मशाला
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) और दलाई लामा की सार्वभौमिक जिम्मेदारी के लिए फाउंडेशन ने हाल ही में नई दिल्ली में बोधिपथ फिल्म महोत्सव की मेजबानी की, जो सिनेमा और आध्यात्मिकता का एक अनूठा संगम है। इस महोत्सव में बुद्ध धम्म के सार को समेटे हुए फिल्में दिखाई गईं, जो दर्शकों को बोद्ध शिक्षाओं और समकालीन जीवन में उनकी प्रासंगिकता के बारे में गहन अंतदृष्टि से प्रेरित करती हैं।
- प्रश्न 19 ‘अश्विनी’ ट्रांसपोर्टेबल रडार किस संगठन द्वारा विकसित किया गया है -
-
- (अ) इसरो
- (ब) डीआरडीओ
- (स) बीईएल
- (द) एनटीपीसी
उत्तर : डीआरडीओ
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय ने दो हजार नौ सौ छह करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसपोर्टेबल रडार, अश्विनी की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इस रडार को भारत की हवाई निगरानी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने डिजाइन और विकसित किया है।
- प्रश्न 20 SPHEREx टेलीस्कोप को किस अंतरिक्ष एजेंसी ने लॉन्च किया -
-
- (अ) इसरो
- (ब) नासा
- (स) ईएसए
- (द) रोसकॉसमोस
उत्तर : नासा
व्याख्या :
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन-नासा ने महत्वपूर्ण मिशन के लिए एक स्पेस टेलीस्कोप SPHEREx लांच किया। यह टेलीस्कोप कैलिफॉर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से रवाना किया गया जो अद्वतीय जानकारी के साथ आकाश का मानचित्र बनाने का कार्य करेगा। SPHEREx, पृथ्वी से 400 मील ऊपर की कक्षा में स्थापित होगा जो चक्कर लगाते हुए करोड़ों आकाशगंगाओं का अध्ययन करने के लिए इन्फ्रारेड तकनीक से आकाश में जानकारी जुटाएगा।
- प्रश्न 21 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (IGNCA) ने अपना 10वां क्षेत्रीय केंद्र कहां स्थापित किया?
-
- (अ) वाराणसी
- (ब) जयपुर
- (स) तिरुपति
- (द) भुवनेश्वर
उत्तर : तिरुपति
व्याख्या :
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) ने तिरुपति में अपने 10वें क्षेत्रीय केंद्र का शुभारम्भ किया।भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कला संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आईजीएनसीए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है, जिसका उद्देश्य भारतीय कला, संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करना और बढ़ावा देना है। आईजीएनसीए और राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरुपति के सहयोग से स्थापित यह केंद्र भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और प्रचारित करने के लिए विभिन्न शोध, अध्ययन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
- प्रश्न 22 IQAir की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर कौन सा है -
-
- (अ) दिल्ली, भारत
- (ब) लाहौर, पाकिस्तान
- (स) बीजिंग, चीन
- (द) बर्नीहाट, मेघालय
उत्तर : बर्नीहाट, मेघालय
व्याख्या :
11 मार्च 2025 को IQAir द्वारा जारी 7वीं वार्षिक विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2024 में भारत को दुनिया का 5वां सबसे प्रदूषित देश बताया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) के दिशानिर्देशों के आधार पर दुनिया में वायु प्रदूषण के स्तर पर नज़र रखने वाली इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत के हैं। असम की सीमा पर स्थित मेघालय का बर्नीहाट शहर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया है।
- प्रश्न 23 मध्य प्रदेश के किन ऐतिहासिक धरोहरों को यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल किया गया -
-
- (अ) सांची स्तूप, ग्वालियर किला, भोजेश्वर मंदिर, उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर
- (ब) सम्राट अशोक के शिलालेख, चौसठ योगिनी मंदिर, गुप्तकालीन मंदिर, बुंदेला शासकों के किले-महल
- (स) पचमढ़ी अभ्यारण्य, बंधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, ओरछा महल, भीमबेटका गुफाएँ
- (द) रामेश्वरम मंदिर, सोमनाथ मंदिर, एलोरा गुफाएँ, अजन्ता गुफाएँ
उत्तर : सम्राट अशोक के शिलालेख, चौसठ योगिनी मंदिर, गुप्तकालीन मंदिर, बुंदेला शासकों के किले-महल
व्याख्या :
यूनेस्को ने मध्य प्रदेश के चार ऐतिहासिक धरोहरों को टेंटेटिव लिस्ट में शामिल किया है. इससे इन धरोहरों को वैश्विक पहचान मिली है और दुनिया भर से पर्यटक यहां आ सकेंगे। इन धरोहरों में सम्राट अशोक के शिलालेख, चौसठ योगिनी मंदिर, गुप्तकालीन मंदिर और बुंदेला शासकों के महल और किले शामिल हैं।
- प्रश्न 24 कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को हाल ही में यूनेस्को विश्व धरोहर अस्थायी सूची में शामिल किया गया। यह किस राज्य में स्थित है -
-
- (अ) मध्य प्रदेश
- (ब) झारखंड
- (स) ओडिशा
- (द) छत्तीसगढ़
उत्तर : छत्तीसगढ़
व्याख्या :
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसे यूनेस्को विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। यह राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ का पहला स्थल है जिसे यह मान्यता मिली है। गौरतलब है कि दिसंबर 2023 में छत्तीसगढ़ सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने इस अनोखे जंगल को वैश्विक पहचान दिलाने की योजना बनाई थी। कांगेर घाटी सिर्फ एक जंगल नहीं, बल्कि एक रहस्यमयी दुनिया है। यहां 15 से अधिक चूना पत्थर की गुफाएं हैं, जिनमें कोटमसर, कैलाश और दंडक गुफाएं प्रमुख हैं।
- प्रश्न 25 भारत और मॉरीशस के बीच कितने समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर हुए -
-
- (अ) 5
- (ब) 6
- (स) 8
- (द) 10
उत्तर : 8
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मॉरीशस के समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम की उपस्थिति में बुधवार को आठ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। ये अपराध जांच, समुद्री यातायात निगरानी, बुनियादी ढांचा कूटनीति, वाणिज्य, क्षमता निर्माण, वित्त और महासागर अर्थव्यवस्था सहित कई क्षेत्रों से संबंधित हैं।
- प्रश्न 26 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस में किस भारतीय संस्थान का उद्घाटन किया -
-
- (अ) नेहरू विज्ञान केंद्र
- (ब) सरदार पटेल प्रशासनिक संस्थान
- (स) अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान
- (द) गाँधी शांति अनुसंधान संस्थान
उत्तर : अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान
व्याख्या :
पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने मॉरीशस के रेडुइट में अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। भारत-मॉरीशस विकास साझेदारी के तहत कार्यान्वित यह ऐतिहासिक परियोजना मॉरीशस में क्षमता निर्माण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर जोर देती है। 2017 के एक समझौता ज्ञापन के अंतर्गत 4.74 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान से उपलब्ध धनराशि से अत्याधुनिक संस्थान मंत्रालयों, सार्वजनिक कार्यालयों, अर्ध-सरकारी निकायों और सरकारी उद्यमों में मॉरीशस के सिविल सेवकों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करेगा।
- प्रश्न 27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया -
-
- (अ) ऑर्डर ऑफ मेरिट
- (ब) ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन
- (स) भारत रत्न
- (द) पद्म विभूषण
उत्तर : ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैंप डे मार्स में मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं। प्रधानमंत्री ने सामुदायिक विकास परियोजनाओं के दूसरे चरण और मॉरीशस के नए संसद भवन के निर्माण के लिए सहयोग की घोषणा करते हुए मॉरीशस के विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
- प्रश्न 28 विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 कहाँ आयोजित किया जा रहा है -
-
- (अ) टोक्यो, जापान
- (ब) नई दिल्ली, भारत
- (स) सिडनी, ऑस्ट्रेलिया
- (द) लंदन, इंग्लैंड
उत्तर : नई दिल्ली, भारत
व्याख्या :
विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 पैरा-एथलेटिक्स की दुनिया में एक ऐतिहासिक आयोजन होने वाला है। 11 से 13 मार्च तक भारत के नई दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा
- प्रश्न 29 मार्च 2025 में बलूचिस्तान में यात्री ट्रेन का अपहरण किसने किया -
-
- (अ) पाकिस्तानी सेना
- (ब) तालिबान लड़ाके
- (स) बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA)
- (द) विदेशी आतंकवादी
उत्तर : बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA)
व्याख्या :
सशस्त्र आतंकवादियों ने 11 मार्च, 2025 को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक यात्री ट्रेन का अपहरण कर लिया। हमलावरों की पहचान बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के सदस्यों के रूप में की गई है।
- प्रश्न 30 कोलोरेक्टल कैंसर जागरूकता माह कब मनाया जाता है -
-
- (अ) जनवरी
- (ब) फरवरी
- (स) मार्च
- (द) अप्रैल
उत्तर : मार्च
व्याख्या :
मार्च का महीना कोलोरेक्टल कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। पुरुषों और महिलाओं में यह बीमारी बढ़ती जा रही है। कोलोरेक्टल कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो कोलन या मलाशय में शुरू होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, कोलोरेक्टल कैंसर दुनिया भर में तीसरा सबसे आम कैंसर है, जो सभी कैंसर के मामलों का लगभग 10% है, और यह वैश्विक स्तर पर कैंसर से संबंधित मौतों का दूसरा प्रमुख कारण है।
- प्रश्न 31 कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (CGF) का नया नाम क्या रखा गया है -
-
- (अ) ग्लोबल स्पोर्ट्स फेडरेशन
- (ब) यूनिवर्सल स्पोर्ट्स एसोसिएशन
- (स) कॉमनवेल्थ स्पोर्ट
- (द) वर्ल्ड गेम्स कमेटी
उत्तर : कॉमनवेल्थ स्पोर्ट
व्याख्या :
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ यानी कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन- सीजीएफ ने सोमवार को अपने नाम में बदलाव करते हुए इसे ‘कॉमनवेल्थ स्पोर्ट’ करने की घोषणा की। यह बदलाव संगठन को एक खेल महासंघ से एक खेल आंदोलन में परिवर्तित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह घोषणा राष्ट्रमंडल दिवस (10 मार्च) के अवसर पर की गई।
- प्रश्न 32 होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) के नए अध्यक्ष और CEO कौन नियुक्त किए गए हैं -
-
- (अ) ताकुया त्सुमुरा
- (ब) ताकाशी नाकाजिमा
- (स) हिरोशी यामामोटो
- (द) शिंजी तोयादा
उत्तर : ताकाशी नाकाजिमा
व्याख्या :
10 मार्च 2025 को, टोक्यो (जापान) स्थित होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड ने ताकाशी नाकाजिमा को 1 अप्रैल 2025 से नोएडा (उत्तर प्रदेश) स्थित होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) का नया अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया। वह ताकुया त्सुमुरा का स्थान लेंगे, जो भारत में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद जापान में होंडा के मुख्यालय में चले गए हैं।
- प्रश्न 33 WMO ने वैश्विक जलवायु खुफिया को बढ़ावा देने के लिए कौन सी परियोजना शुरू की है -
-
- (अ) Climate Resilience Initiative
- (ब) iClimate Action
- (स) Global Weather Network
- (द) Earth Observation Strategy
उत्तर : iClimate Action
व्याख्या :
मार्च 2025 में, विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने वैश्विक जलवायु अवलोकन प्रणाली (GCOS), पृथ्वी अवलोकन समूह (GEO) और यूरोपीय आयोग के सहयोग से जिनेवा, स्विटज़रलैंड में iClimateAction परियोजना शुरू की। इस पहल को होराइज़न यूरोप वर्क प्रोग्राम 2023-2025 का समर्थन प्राप्त है, जिसका उद्देश्य पृथ्वी अवलोकन में महत्वपूर्ण अंतराल को दूर करना और वैश्विक जलवायु लचीलापन बढ़ाना है।
- प्रश्न 34 भारत सरकार ने उड़द के मुक्त आयात को किस तिथि तक बढ़ा दिया है -
-
- (अ) 31 मार्च 2025
- (ब) 31 मार्च 2026
- (स) 31 मई 2025
- (द) 30 जून 2026
उत्तर : 31 मार्च 2026
व्याख्या :
देश में आवश्यक दालों की कीमत को नियंत्रित करने के लिए भारत सरकार ने उड़द के मुक्त आयात को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है। भारत सरकार ने मसूर दाल पर भी 10% आयात शुल्क लगाया है और पीली मटर के शुल्क-मुक्त आयात को 31 मई 2025 तक बढ़ा दिया है। उड़द के मुक्त आयात के संबंध में अधिसूचना केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफ़टी) द्वारा जारी की गई। पीली मटर के शुल्क-मुक्त आयात और मसूर दाल पर 10% आयात शुल्क के संबंध में अधिसूचना केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग द्वारा जारी की गई।
- प्रश्न 35 भारत सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत किन दो संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया है -
-
- (अ) हिज्बुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा
- (ब) आवामी एक्शन कमेटी (AAC) और जम्मू-कश्मीर इत्तिहाद उल मुस्लिमीन (JKIM)
- (स) जैश-ए-मोहम्मद और सिमी
- (द) पीएफआई और भारतीय मुजाहिदीन
उत्तर : आवामी एक्शन कमेटी (AAC) और जम्मू-कश्मीर इत्तिहाद उल मुस्लिमीन (JKIM)
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम – यूएपीए के तहत मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाली आवामी एक्शन कमेटी – ए ए सी और मसरूर अब्बास अंसारी के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर इत्तिहाद उल मुस्लिमीन – जे के आई एम पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। गृह मंत्रालय ने दो अलग-अलग अधिसूचनाओं में इन संगठनों के भारत की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाली गतिविधियों में शामिल होने का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की है।
- प्रश्न 36 मध्य प्रदेश के किस जिले में माधव टाइगर रिजर्व स्थित है -
-
- (अ) जबलपुर
- (ब) शिवपुरी
- (स) होशंगाबाद
- (द) रीवा
उत्तर : शिवपुरी
व्याख्या :
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी में सोमवार को 9वें टाइगर रिजर्व के रूप में ‘माधव नेशनल पार्क’ का लोकार्पण किया। शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री एक बाघ और एक बाघिन को भी टाइगर रिजर्व में छोड़ा। सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा 2 और बाघों को छोड़ने के बाद कुल बाघों की संख्या 7 हो गई हैं। माधव नेशनल पार्क को नया टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया है।
- प्रश्न 37 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस की प्रथम महिला को क्या उपहार दिया -
-
- (अ) कांजीवरम साड़ी
- (ब) बनारसी साड़ी
- (स) सिल्क शॉल
- (द) पश्मीना शॉल
उत्तर : बनारसी साड़ी
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मॉरीशस की अपनी यात्रा के पहले दिन विशेष सम्मान दिखाते हुए राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल और प्रथम महिला वृंदा गोखूल को ओसीआई (विदेशी भारतीय नागरिक) कार्ड सौंपे। प्रधानमंत्री मोदी ने स्टेट हाउस में राष्ट्रपति गोखूल से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति धरम गोखूल को महाकुंभ का पवित्र गंगा जल भेंट किया। वहीं, पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति गोखूल की पत्नी को उपहार के तौर पर बनारसी साड़ी भेंट की। इसके अलावा उन्होंने बिहार का मशहूर सुपरफूड मखाना भी दिया। इस साड़ी के साथ गुजरात से आया एक सादेली बॉक्स भी है, इसमें जटिल जड़ाऊ काम है, जिसे कीमती साड़ियों, गहनों या यादगार चीजों को रखने के लिए डिजाइन किया गया है।
- प्रश्न 38 मणिकर्णिका घाट पर होली किससे खेली जाती है -
-
- (अ) रंग और गुलाल
- (ब) फूलों की पंखुड़ियों
- (स) चंदन और कुमकुम
- (द) चिता भस्म
उत्तर : चिता भस्म
व्याख्या :
काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर हर वर्ष की तरह इस बार भी रंगभरी एकादशी के दिन चिता भस्म की होली का आयोजन धूमधाम से किया गया। हजारों की संख्या में काशीवासी इस परंपरागत और अद्वितीय होली उत्सव में शामिल हुए। घाट पर चिता की राख से होली खेलने की यह परंपरा सैकड़ों साल पुरानी है, जो काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा बन चुकी है।
- प्रश्न 39 हाल ही में (मार्च 2025 में) भारत ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के किस सत्र में भाग लिया -
-
- (अ) UNCSW का 69वां सत्र
- (ब) UNGA का 78वां सत्र
- (स) UNSC का 55वां सत्र
- (द) WHO का 80वां सत्र
उत्तर : UNCSW का 69वां सत्र
व्याख्या :
महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण, संरक्षण और समग्र विकास के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। न्यूयॉर्क में महिलाओं की स्थिति संयुक्त राष्ट्र आयोग सीएसडब्ल्यू के 69वें सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने 12 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्त्री-पुरूष समानता पर भारत की प्रगति को रेखांकित किया।
- प्रश्न 40 हाल ही में (मार्च 2025 में) भारत ने आर्मेनिया के साथ किस क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए -
-
- (अ) शिक्षा
- (ब) चिकित्सा उत्पाद विनियमन
- (स) रक्षा
- (द) अंतरिक्ष अनुसंधान
उत्तर : चिकित्सा उत्पाद विनियमन
व्याख्या :
भारत ने चिकित्सा उत्पाद विनियमन के क्षेत्र में सहयोग के लिए आर्मेनिया के साथ समझौता ज्ञापन -एम.ओ.यू पर हस्ताक्षर किए हैं। नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर और आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारात मिर्जोयान की उपस्थिति में इस पर हस्ताक्षर किये गए। दोनों मंत्रियों ने डिजिटल प्रौद्योगिकी और औषधियों में सहयोग करने पर सहमति जताई।