CA Quiz : 05-07 March 2025
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का विषय क्या है -
-
- (अ) महिला सशक्तिकरण
- (ब) सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, समानता, सशक्तिकरण
- (स) नारी शक्ति का सम्मान
- (द) महिला उद्यमिता का समर्थन
उत्तर : सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, समानता, सशक्तिकरण
व्याख्या :
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। आज के दिन महिलाओं को राष्ट्रीय, जातीय, भाषाई, सांस्कृतिक, आर्थिक या राजनीतिक सीमाओं से परे उनकी उपलब्धियों के लिए पहचाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का विषय ‘सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, समानता, सशक्तिकरण’ है।
- प्रश्न 2 ‘जन औषधि दिवस’ कब मनाया जाता है -
-
- (अ) 5 मार्च
- (ब) 6 मार्च
- (स) 7 मार्च
- (द) 8 मार्च
उत्तर : 7 मार्च
व्याख्या :
7 मार्च को ‘जन औषधि दिवस’ मनाया जाता है, ताकि इस योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके और जेनेरिक दवाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा सके। इस पहल को समर्थन देने के लिए 1 से 7 मार्च तक पूरे देश में सप्ताह भर के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना को नवंबर 2008 में रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा केंद्रीय फार्मा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के सहयोग से लॉन्च किया गया था ।
- प्रश्न 3 फिडे विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2025 के विजेता कौन हैं -
-
- (अ) आर. प्रज्ञानंद
- (ब) अभिजीत गुप्ता
- (स) प्रणव वेंकटेश
- (द) अनीश गिरी
उत्तर : प्रणव वेंकटेश
व्याख्या :
मोंटेनेग्रो में भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणव वेंकटेश ने फिडे विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। विश्वनाथन आनंद, पेंटाला हरिकृष्णा और अभिजीत गुप्ता के बाद प्रणव विश्व जूनियर खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं।
- प्रश्न 4 प्राग मास्टर्स 2025 शतरंज टूर्नामेंट का खिताब किस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीता -
-
- (अ) आर. प्रज्ञानंद
- (ब) अरविंद चिदंबरम
- (स) पेंटाला हरिकृष्णा
- (द) विश्वनाथन आनंद
उत्तर : अरविंद चिदंबरम
व्याख्या :
भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने प्राग मास्टर्स 2025 शतरंज का खिताब जीत लिया है। उन्होंने अंतिम दौर में तुर्की के एडिज गुरेल के खिलाफ ड्रा खेलने के बाद छह अंकों के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। ड्रा के बावजूद चिदंबरम की खिताबी जीत की पुष्टि तब हुई जब डच ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी ने अंतिम दौर में भारत के आर. प्रज्ञानंद को हरा दिया।
- प्रश्न 5 24वां विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2025 कहां संपन्न हुआ -
-
- (अ) न्यूयॉर्क
- (ब) लंदन
- (स) नई दिल्ली
- (द) टोक्यो
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
24वां विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2025 7 मार्च 2025 को नई दिल्ली में संपन्न हुआ। विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन, जो वैश्विक दक्षिण में सतत विकास और पर्यावरण पर एकमात्र स्वतंत्र रूप से आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन होने का दावा करता है, 5-7 मार्च 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
- प्रश्न 6 ए.एम. ट्यूरिंग अवार्ड 2024 के विजेता कौन हैं -
-
- (अ) जॉन मैकार्थी और एलन ट्यूरिंग
- (ब) बिल गेट्स और स्टीव जॉब्स
- (स) एंड्रयू बार्टो और रिचर्ड सटन
- (द) सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज
उत्तर : एंड्रयू बार्टो और रिचर्ड सटन
व्याख्या :
संयुक्त राज्य अमेरिका के एंड्रयू जी. बार्टो और रिचर्ड एस. सटन को प्रतिष्ठित 2024 एसीएम ए.एम. ट्यूरिंग पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रतिष्ठित ए.एम. टर्नर पुरस्कार, जिसे कंप्यूटिंग में नोबेल पुरस्कार माना जाता है, की घोषणा संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क में एसोसिएशन फॉर कंप्यूटिंग मशीनरी (एसीएम) द्वारा की गई।
- प्रश्न 7 सी ड्रैगन 2025 नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किस देश की नौसेना द्वारा किया गया -
-
- (अ) भारत
- (ब) अमेरिका
- (स) ऑस्ट्रेलिया
- (द) जापान
उत्तर : अमेरिका
व्याख्या :
पांच देशों का नौसैनिक अभ्यास सी ड्रैगन 2025, जिसमें भारतीय नौसेना भी शामिल है, पश्चिमी प्रशांत महासागर में गुआम तट पर शुरू हुआ। सी ड्रैगन अभ्यास 2025 की मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना के 7वें बेड़े द्वारा की जा रही है और यह 4-19 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
- प्रश्न 8 भारत का पहला एपीआई, ग्रीन हाइड्रोजन और 2जी इथेनॉल संयंत्र कहां स्थापित किया जाएगा -
-
- (अ) सोलन, हिमाचल प्रदेश
- (ब) भोपाल, मध्य प्रदेश
- (स) पुणे, महाराष्ट्र
- (द) जयपुर, राजस्थान
उत्तर : सोलन, हिमाचल प्रदेश
व्याख्या :
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई), ग्रीन हाइड्रोजन और 2जी इथेनॉल के लिए भारत की पहली एकीकृत विनिर्माण सुविधा स्थापित की जाएगी। हिमाचल प्रदेश सरकार और मेसर्स स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेज लिमिटेड के बीच 5 मार्च 2025 को शिमला में इस आशय के लिए एक प्रतिबद्धता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस परियोजना का क्रियान्वयन मेसर्स स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
- प्रश्न 9 राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के तहत भारत ने मातृ मृत्यु दर (MMR) का कौन सा लक्ष्य प्राप्त किया -
-
- (अ) प्रति 1 लाख जीवित जन्मों पर 150 मृत्यु
- (ब) प्रति 1 लाख जीवित जन्मों पर 120 मृत्यु
- (स) प्रति 1 लाख जीवित जन्मों पर 100 मृत्यु
- (द) प्रति 1 लाख जीवित जन्मों पर 80 मृत्यु
उत्तर : प्रति 1 लाख जीवित जन्मों पर 100 मृत्यु
व्याख्या :
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के अनुसार, भारत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति (एनएचपी) के एमएमआर (मातृ मृत्यु दर) के लक्ष्य, प्रति एक लाख जीवित जन्मों पर 100 माताओं की मौत को हासिल कर लिया है। 4 मार्च 2025 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मिशन संचालन समूह (एमएसजी) की 9वीं बैठक के दौरान मंत्री ने यह जानकारी दी। इस बैठक में भारत सरकार के प्रमुख स्वस्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और केंद्र सरकार की अन्य स्वास्थ्य पहलों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई।
- प्रश्न 10 हाल ही में (मार्च 2025 में) जीरोधा के संस्थापक नितिन कामथ को कौन सा पुरस्कार मिला है -
-
- (अ) पद्म श्री
- (ब) ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2024
- (स) फोर्ब्स बिजनेस अवार्ड
- (द) स्टार्टअप आइकॉन अवार्ड
उत्तर : ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2024
व्याख्या :
ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी जीरोधा लिमिटेड के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नितिन कामथ को “ ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2024 इंडिया” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नितिन कामथ जून 2025 में मोंटे कार्लो में आयोजित होने वाले ईवाई वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- प्रश्न 11 शौर्य वेदनाम उत्सव बिहार के किस जिले में मनाया जा रहा है -
-
- (अ) पटना
- (ब) भागलपुर
- (स) मोतिहारी
- (द) गया
उत्तर : मोतिहारी
व्याख्या :
बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में तीनों सेनाओं की ओर से शौर्य वेदनाम उत्सव मनाया जा रहा है। मोतिहारी के गांधी मैदान में, “अपनी सेना को जानो” अभियान के तहत दो दिवसीय समारोह का राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम भारत-नेपाल सीमा के पास सीमावर्ती क्षेत्र में आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य लोगों में खासकर युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना है।
- प्रश्न 12 ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर कितने अरब वर्ष पुराने उल्कापिंड की पहचान की -
-
- (अ) 2 अरब वर्ष
- (ब) 3.5 अरब वर्ष
- (स) 4 अरब वर्ष
- (द) 5 अरब वर्ष
उत्तर : 3.5 अरब वर्ष
व्याख्या :
ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर सबसे पुराने उल्कापिंड की पहचान की है। यह एक ऐसी खोज है, जो ग्रह के निर्माण और जीवन की उत्पत्ति को समझने में मदद कर सकती है। कर्टिन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पिलबारा में चट्टानों की जांच की और साढ़े तीन अरब साल पुराने एक बड़े उल्कापिंड के सबूत पाए। इस खोज से पहले, सबसे पुराना उल्कापिंड 2 दो अरब साल पुराना था।
- प्रश्न 13 मिजोरम में चापचर कुट त्यौहार कब मनाया जाता है -
-
- (अ) जनवरी
- (ब) मार्च
- (स) जुलाई
- (द) नवंबर
उत्तर : मार्च
व्याख्या :
मिजोरम में मिजो लोगों का सबसे बड़ा त्यौहार चापचर कुट राज्य में पारंपरिक उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। चापचर कुट हर वर्ष मार्च के महीने में उनके सबसे कठिन कार्य झूम संचालन के पूरा होने के बाद मनाया जाता है। चपचार कुट त्यौहार मिजोरम में, आमतौर पर झूम खेती के पूरा होने के बाद मार्च में मनाया जाता है।
- प्रश्न 14 पंजाब सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कौन सा प्रोजेक्ट शुरू किया है -
-
- (अ) मिशन सुरक्षा
- (ब) प्रोजेक्ट शक्ति
- (स) प्रोजेक्ट हिफाजत
- (द) महिला सुरक्षा योजना
उत्तर : प्रोजेक्ट हिफाजत
व्याख्या :
पंजाब सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ‘प्रोजेक्ट हिफाजत’ शुरू किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा कम करना है। केन्द्र सरकार के दो मिशन- ‘मिशन शक्ति’ और ‘मिशन वात्सल्य’ के तहत महिला और बाल हेल्पलाइन 24 घंटे काम करेगी।
- प्रश्न 15 आईआईटी-हैदराबाद और कोल इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छ कोयला ऊर्जा और नेट जीरो केंद्र स्थापित करने के लिए कितनी धनराशि का समझौता किया -
-
- (अ) 50 करोड़ रुपये
- (ब) 75 करोड़ रुपये
- (स) 98 करोड़ रुपये
- (द) 120 करोड़ रुपये
उत्तर : 98 करोड़ रुपये
व्याख्या :
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद और सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकी विकसित करने और हैदराबाद में स्वच्छ कोयला ऊर्जा तथा नेट जीरो केंद्र स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। कोल इंडिया लिमिटेड ने इस उत्कृष्ट केंद्र की स्थापना के लिए पांच साल की अवधि के लिए आईआईटी हैदराबाद को 98 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं।
- प्रश्न 16 रक्षा मंत्रालय ने टी-72 टैंकों के लिए कितने हॉर्सपावर (HP) के नए इंजन खरीदने के लिए रूस के साथ समझौता किया -
-
- (अ) 850 HP
- (ब) 920 HP
- (स) 1000 HP
- (द) 1200 HP
उत्तर : 1000 HP
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के टी-72 टैंकों के लिए अधिक शक्तिशाली 1000 एचपी इंजन की खरीद के लिए रूस के रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के साथ 248 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट किया। इस सौदे में रोसोबोरोनएक्सपोर्ट से आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (हैवी व्हीकल फैक्ट्री), अवाडी, चेन्नई को ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी (टीओटी) भी शामिल है। टी-72 भारतीय सेना के टैंक बेड़े का मुख्य आधार है। वर्तमान में इसमें 780 एचपी इंजन लगा हुआ है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि टी-72 टैंकों के मौजूदा बेड़े को 1000 एचपी इंजन से लैस करने से भारतीय सेना की युद्धक्षेत्र गतिशीलता और आक्रामक क्षमता में वृद्धि होगी।
- प्रश्न 17 पंचायती राज मंत्रालय ने ‘सरपंच पति’ संस्कृति के खिलाफ किस डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर अभियान शुरू किया -
-
- (अ) Netflix
- (ब) Amazon Prime
- (स) The Viral Fever (TVF)
- (द) Sony Liv
उत्तर : The Viral Fever (TVF)
व्याख्या :
पंचायती राज मंत्रालय ने ग्रामीण शासन में महिलाओं के वास्तविक नेतृत्व को बढ़ावा देने और “सरपंच पति” संस्कृति को खत्म करने के लिए एक नई मुहिम की शुरुआत की है। इस प्रथा में चुनी हुई महिला प्रतिनिधियों की जगह उनके पति या पुरुष रिश्तेदार फैसले लेते हैं, जिससे महिलाओं के संवैधानिक अधिकार कमजोर पड़ते हैं। इस अभियान के तहत, मंत्रालय ने द वायरल फीवर (TVF) के साथ मिलकर डिजिटल सामग्री तैयार की है, जो पंचायत व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका को लेकर जागरूकता बढ़ाएगी। इस पहल की पहली कड़ी “असली प्रधान कौन?” का प्रीमियर 4 मार्च 2025 को हुआ। यह फिल्म लोकप्रिय वेब सीरीज “पंचायत” के आधार पर बनाई गई है और इसमें नीना गुप्ता, चंदन रॉय और फैसल मलिक जैसे प्रसिद्ध कलाकार शामिल हैं।
- प्रश्न 18 हाल ही में अमित शाह ने किस शहर में विश्वेशतीर्थ मेमोरियल अस्पताल का उद्घाटन किया -
-
- (अ) दिल्ली
- (ब) मुंबई
- (स) बेंगलुरु
- (द) पुणे
उत्तर : बेंगलुरु
व्याख्या :
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को विश्वेशतीर्थ मेमोरियल अस्पताल का उद्घाटन किया। यह अस्पताल श्री कृष्ण सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा मराठाहल्ली, बेंगलुरु में बनाया गया है ताकि गरीब लोगों को सस्ता और अच्छा इलाज मिल सके। उद्घाटन के दौरान अमित शाह ने कहा कि यह अस्पताल गरीबों के लिए बड़ा सहारा बनेगा। 150 बिस्तरों वाले इस अस्पताल को 2 एकड़ जमीन पर ₹60 करोड़ की लागत से बनाया गया है।
- प्रश्न 19 ‘तेरे मेरे सपने’ केंद्र राजस्थान में किन दो शहरों में शुरू किए जा रहे हैं -
-
- (अ) जयपुर और जोधपुर
- (ब) उदयपुर और बीकानेर
- (स) कोटा और अजमेर
- (द) भरतपुर और अलवर
उत्तर : उदयपुर और बीकानेर
व्याख्या :
विवाह से पूर्व परामर्श के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग एक अनूठी पहल करने जा रहा है। आयोग आठ मार्च यानि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को देश के नौ राज्यों में विवाह पूर्व परामर्श के लिए “तेरे मेरे सपने” नाम से सेंटर की शुरुआत कर रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बताया कि इस नई पहल की शुरुआत 9 राज्यों में 21 सेंटर के साथ हो रही है। इसमें राजस्थान( बीकानेर, उदयपुर), मध्य प्रदेश(भोपाल), महाराष्ट्र (नासिक, जालना, लातूर, गोरेगांव) हरियाणा (गुरुग्राम), ओडिशा, नई दिल्ली, तिरुवंतपुरम शामिल हैं।
- प्रश्न 20 राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा विवाह पूर्व परामर्श केंद्र ‘तेरे मेरे सपने’ कितने राज्यों में खोला जा रहा है -
-
- (अ) 5
- (ब) 7
- (स) 9
- (द) 11
उत्तर : 9
व्याख्या :
विवाह से पूर्व परामर्श के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग एक अनूठी पहल करने जा रहा है। आयोग आठ मार्च यानि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को देश के नौ राज्यों में विवाह पूर्व परामर्श के लिए “तेरे मेरे सपने” नाम से सेंटर की शुरुआत कर रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बताया कि इस नई पहल की शुरुआत 9 राज्यों में 21 सेंटर के साथ हो रही है। इसमें राजस्थान( बीकानेर, उदयपुर), मध्य प्रदेश(भोपाल), महाराष्ट्र (नासिक, जालना, लातूर, गोरेगांव) हरियाणा (गुरुग्राम), ओडिशा, नई दिल्ली, तिरुवंतपुरम शामिल हैं।
- प्रश्न 21 महिलाओं द्वारा संचालित टेक स्टार्टअप के ऑल-टाइम फंडिंग में भारत किस देश के बाद दूसरे स्थान पर है -
-
- (अ) चीन
- (ब) अमेरिका
- (स) जर्मनी
- (द) फ्रांस
उत्तर : अमेरिका
व्याख्या :
भारतीय टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम अब महिला संस्थापकों वाली कंपनियों द्वारा जुटाए गए ऑल-टाइम फंडिंग के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। प्रमुख स्टार्टअप रिसर्च और एनालिटिक्स फर्म ट्रैक्शन के आंकड़ों के अनुसार, इन स्टार्टअप ने सामूहिक रूप से 26.4 बिलियन डॉलर जुटाए हैं, जिसमें 6.3 बिलियन डॉलर फंडिंग के साथ 2021 सबसे अधिक फंडिंग वाला वर्ष रहा। महिलाओं द्वारा संचालित स्टार्टअप की संख्या और अब तक जुटाए गए कुल फंडिंग दोनों में बेंगलुरु सबसे आगे है, इसके बाद मुंबई और दिल्ली-एनसीआर का स्थान है।
- प्रश्न 22 हाल ही में (मार्च 2025 में) बांग्लादेश के किस क्रिकेटर ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की -
-
- (अ) तमीम इकबाल
- (ब) मुश्फिकुर रहीम
- (स) शाकिब अल हसन
- (द) महमुदुल्लाह
उत्तर : मुश्फिकुर रहीम
व्याख्या :
बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेट खिलाड़ी मुश्फिकुर रहीम ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। 36 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए घोषणा की। हालाँकि, उन्होंने कहा है कि वे टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे।
- प्रश्न 23 भारतीय ग्रैंडमास्टर पा इनियान ने 38वां ‘कान्स इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट’ कहाँ जीता -
-
- (अ) भारत
- (ब) फ्रांस
- (स) अमेरिका
- (द) रूस
उत्तर : फ्रांस
व्याख्या :
3 मार्च, 2025 को, भारतीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) पन्नीरसेल्वम (पा) इनियान ने फ्रांस के कान्स में आयोजित नौवें और अंतिम दौर में हमवतन वी प्रणेश को हराकर 38वां ‘कान्स इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट 2025’ का खिताब जीता।
- प्रश्न 24 मार्च 2025 में, अब्खाज़िया के राष्ट्रपति चुनाव में किसने जीत हासिल की -
-
- (अ) अद्गुर अर्दज़िंबा
- (ब) बद्रा गुनबा
- (स) व्लादिमीर पुतिन
- (द) सर्गेई लावरोव
उत्तर : बद्रा गुनबा
व्याख्या :
मार्च 2025 में, रूस समर्थक राजनीतिज्ञ बद्रा गुनबा को अब्खाज़िया में राष्ट्रपति चुनाव में विजयी घोषित किया गया, जो जॉर्जिया का एक अलग क्षेत्र है जो 2008 में मास्को और त्बिलिसी के बीच युद्ध के बाद से वास्तविक रूप से रूसी नियंत्रण में है।
- प्रश्न 25 रुपी112 स्टार्टअप ने भारत की पहली पूर्ण स्वचालित ऋण वितरण सेवा किस प्लेटफॉर्म पर शुरू की -
-
- (अ) फेसबुक
- (ब) इंस्टाग्राम
- (स) व्हाट्सएप
- (द) टेलीग्राम
उत्तर : व्हाट्सएप
व्याख्या :
फरवरी 2025 में, गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित फिनटेक स्टार्टअप रुपी112 ने व्हाट्सएप के माध्यम से भारत की पहली पूर्ण स्वचालित ऋण वितरण सेवा शुरू की, जिससे वेतनभोगी पेशेवर तुरंत असुरक्षित ऋण प्राप्त कर सकेंगे। यह सेवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) का उपयोग करके ऋण देने की प्रक्रिया को तेज़ करने के लिए अनुमोदन समय को कम करती है और कागजी कार्रवाई को समाप्त करती है। यह प्लेटफ़ॉर्म उधारकर्ताओं को रुपी112 के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भेजकर 5,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये तक के ऋण सुरक्षित करने की अनुमति देता है।
- प्रश्न 26 नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2024 तक कितनी महिलाएं अपने क्रेडिट की निगरानी कर रही थीं -
-
- (अ) 15 मिलियन
- (ब) 20 मिलियन
- (स) 27 मिलियन
- (द) 30 मिलियन
उत्तर : 27 मिलियन
व्याख्या :
3 मार्च, 2025 को, नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति) आयोग के महिला उद्यमिता मंच (WEP) ने ट्रांसयूनियन CIBIL लिमिटेड (पूर्व में क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड) और लखनऊ (उत्तर प्रदेश, यूपी) स्थित माइक्रोसेव कंसल्टिंग (MSC) के साथ साझेदारी में, “उधारकर्ताओं से बिल्डरों तक: भारत की वित्तीय विकास कहानी में महिलाओं की भूमिका” शीर्षक से एक नई रिपोर्ट का अनावरण किया। नीति आयोग के सीईओ बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम द्वारा लॉन्च की गई रिपोर्ट में महिलाओं के बीच वित्तीय जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि पर प्रकाश डाला गया है, जिसमें दिसंबर 2024 तक 27 मिलियन सक्रिय रूप से अपने ऋण की निगरानी कर रही हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 42% की वृद्धि को दर्शाता है।
- प्रश्न 27 मार्च 2025 में, जंपिंग स्पाइडर की दो नई प्रजातियाँ किस वन्यजीव अभयारण्य में खोजी गईं -
-
- (अ) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
- (ब) सुंदरबन अभयारण्य
- (स) शेंदुर्नी वन्यजीव अभयारण्य
- (द) पेरियार वन्यजीव अभयारण्य
उत्तर : शेंदुर्नी वन्यजीव अभयारण्य
व्याख्या :
मार्च 2025 में, केरल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने केरल के शेंदुर्नी वन्यजीव अभयारण्य से जंपिंग स्पाइडर की दो नई प्रजातियाँ, ‘एपिडेलैक्सिया फाल्सीफॉर्मिस एसपी. नोव’ और ‘एपिडेलैक्सिया पलुस्ट्रिस एसपी. नोव’ की खोज की। यह भारत में एपिडेलैक्सिया जीनस का पहला रिकॉर्ड है।
- प्रश्न 28 ऑस्ट्रेलिया-भारत खेल उत्कृष्टता फोरम 5-6 मार्च 2025 को कहाँ आयोजित हुआ -
-
- (अ) नई दिल्ली
- (ब) गांधीनगर, गिफ्ट सिटी
- (स) बेंगलुरु
- (द) मुंबई
उत्तर : गांधीनगर, गिफ्ट सिटी
व्याख्या :
5 से 6 मार्च तक गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में ऑस्ट्रेलिया-भारत खेल उत्कृष्टता फोरम का आयोजन हुआ। इस फोरम का मुख्य उद्देश्य ओलिंपिक और पैरालिंपिक बोलियों, प्रतिभा विकास, खेल विज्ञान और इवेंट मैनेजमेंट में सहयोग के अवसरों का पता लगाना है।
- प्रश्न 29 नीति आयोग ने 5 मार्च 2025 को किस हब की स्थापना की घोषणा की -
-
- (अ) टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब
- (ब) डेटा साइंस हब
- (स) फ्रंटियर टेक हब
- (द) डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन हब
उत्तर : फ्रंटियर टेक हब
व्याख्या :
5 मार्च को नीति आयोग ने फ्रंटियर टेक हब बनाने की घोषणा की। इसका मुख्य उद्देश्य विकसित भारत की दिशा में त्वरित आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए प्रौद्योगिकीय नवाचार और उपयोग को आगे बढ़ाने में भारत की तैयारी को सक्षम बनाना है।
- प्रश्न 30 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 5 मार्च 2025 को किसे कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया -
-
- (अ) बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम
- (ब) पन्नीरसेल्वम इनियान
- (स) अजीत रत्नाकर जोशी
- (द) पंकज चौधरी
उत्तर : अजीत रत्नाकर जोशी
व्याख्या :
5 मार्च को भारतीय रिजर्व बैंक ने डॉ. अजीत रत्नाकर जोशी को नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। कार्यकारी निदेशक नियुक्त होने से पहले, डॉ. जोशी सांख्यिकी और सूचना प्रबंधन विभाग में प्रधान सलाहकार के रूप में कार्यरत थे। डॉ. जोशी को सांख्यिकी, सूचना प्रौद्योगिकी और साइबर जोखिम प्रबंधन के क्षेत्रों में 3 दशकों से अधिक का अनुभव है।
- प्रश्न 31 क्रिसिल के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2026 में किस दर से बढ़ने की संभावना है -
-
- (अ) 5.5%
- (ब) 6.5%
- (स) 7.5%
- (द) 8%
उत्तर : 6.5%
व्याख्या :
वैश्विक स्तर पर सामरिक तनाव और व्यापार चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2026 में 6.5% की दर से बढ़ेगी। क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक यह वृद्धि मुख्य रूप से सामान्य मानसून और स्थिर वस्तुओं की कीमतों पर निर्भर करेगी। इसके अलावा, खाद्य महंगाई में कमी, 2025-26 के केंद्रीय बजट में दी गई कर रियायतें और सस्ती ब्याज दरें लोगों की खरीद क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगी, जिससे अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
- प्रश्न 32 उत्तर प्रदेश सरकार ने टीकाकरण निगरानी के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया है -
-
- (अ) वैक्सीन ट्रैकर
- (ब) राइज (RISE) ऐप
- (स) टीका साथी
- (द) हेल्थ गार्ड
उत्तर : राइज (RISE) ऐप
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों के नियमित टीकाकरण को बेहतर बनाने के लिए “राइज” (रैपिड इम्यूनाइजेशन स्किल एन्हांसमेंट) नामक ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए स्टाफ नर्स, एएनएम और हेल्थ विजिटर को डिजिटल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे टीकाकरण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से संचालित कर सकें।
- प्रश्न 33 जम्मू-कश्मीर में नदी क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किस संस्था ने समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए -
-
- (अ) भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI)
- (ब) भारतीय रेलवे
- (स) पर्यटन मंत्रालय
- (द) भारतीय नौसेना
उत्तर : भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI)
व्याख्या :
बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के तहत भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने जम्मू-कश्मीर में तीन राष्ट्रीय जलमार्गों पर नदी क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। देश के 111 राष्ट्रीय जलमार्गों में से, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में तीन घोषित राष्ट्रीय जलमार्ग हैं, अर्थात नदी चिनाब (एनडब्ल्यू-26), नदी झेलम (एनडब्ल्यू-49) और नदी रावी (एनडब्ल्यू-84)।
- प्रश्न 34 नए क्रेडिट असेसमेंट मॉडल का उद्देश्य किसके लिए ऋण मूल्यांकन को आसान बनाना है -
-
- (अ) बड़े उद्योगों के लिए
- (ब) कृषि क्षेत्र के लिए
- (स) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए
- (द) शिक्षा संस्थानों के लिए
उत्तर : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए
व्याख्या :
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के डिजिटल फुटप्रिंट की स्कोरिंग के आधार पर नया क्रेडिट असेसमेंट मॉडल लॉन्च किया। केंद्रीय बजट 2024-25 में इसकी घोषणा की गई थी। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।
- प्रश्न 35 बारबाडोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस पुरस्कार से सम्मानित किया -
-
- (अ) ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर
- (ब) ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस
- (स) ऑर्डर ऑफ कैरेबियन लीडरशिप
- (द) ग्रैंड नाइट ऑफ बारबाडोस
उत्तर : ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस
व्याख्या :
कैरेबियाई देश बारबाडोस ने कोविड-19 महामारी के दौरान रणनीतिक नेतृत्व और बहुमूल्य सहायता के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ से सम्मानित किया। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरीटा ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से ब्रिजटाउन, में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार स्वीकार किया।
- प्रश्न 36 ‘विविधता का अमृत महोत्सव’ के दूसरे संस्करण में किस क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत पर केंद्रित किया गया है -
-
- (अ) उत्तर भारत
- (ब) पूर्वोत्तर भारत
- (स) दक्षिण भारत
- (द) पश्चिम भारत
उत्तर : दक्षिण भारत
व्याख्या :
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 5 मार्च, 2025 को राष्ट्रपति भवन में ‘विविधता का अमृत महोत्सव’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि विविधता का अमृत महोत्सव के दूसरे संस्करण में लोगों को पांच राज्यों- कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तथा दो केंद्र-शासित प्रदेशों- लक्षद्वीप और पुडुचेरी की जीवंत सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानने का मौका मिलेगा। भारत की समृद्ध विविधता का उत्सव मनाने और उसे प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रपति भवन में ‘विविधता का अमृत महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव को सात अलग-अलग संस्करणों में संरचित किया गया है, जो उत्तर-पूर्व, दक्षिण, उत्तर, पूर्व, पश्चिम, मध्य क्षेत्र और केंद्र शासित प्रदेशों को समर्पित हैं। इसका पहला संस्करण पिछले वर्ष आयोजित किया गया था, जो पूर्वोत्तर भारत पर केंद्रित था।
- प्रश्न 37 विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल 2025 की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है -
-
- (अ) कनाडा
- (ब) इटली
- (स) स्विट्जरलैंड
- (द) नॉर्वे
उत्तर : इटली
व्याख्या :
विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल 7 से 17 मार्च तक इटली के ट्यूरिन में आयोजित किए जाने हैं। भारतीय टीम में 30 एथलीट, तीन अधिकारी और कोच सहित 16 सहायक कर्मचारी शामिल हैं, जो सबसे बड़ा दल है। विशेष एथलीट छह खेलों – अल्पाइन स्कीइंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, फ्लोरबॉल, शॉर्ट स्पीड स्केटिंग, स्नोबोर्डिंग और स्नो शूइंग में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
- प्रश्न 38 खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का आयोजन कहां किया जाएगा -
-
- (अ) मुंबई
- (ब) नई दिल्ली
- (स) बैंगलोर
- (द) चंडीगढ़
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने घोषणा की है कि इस वर्ष खेलो इंडिया पैरा गेम्स 20 से 27 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विश्व के कई खिलाड़ी भाग लेंगे। यह खेलो इंडिया पैरा गेम्स का दूसरा संस्करण होगा। इस दौरान लगभग 1,230 पैरा एथलीट छह विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिनमें पेरिस पैरालिंपिक 2024 और चीन के हांग्जो में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2022 के पदक विजेता भी हिस्सा लेंगे।
- प्रश्न 39 अचंत शरत कमल ने अपने करियर में कितनी बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती है -
-
- (अ) 5 बार
- (ब) 8 बार
- (स) 10 बार
- (द) 12 बार
उत्तर : 10 बार
व्याख्या :
भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने चेन्नई में डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर के बाद संन्यास लेने की घोषणा की है। यह टूर्नामेंट 25 से 30 मार्च तक खेला जायेगा। रिकॉर्ड 10 बार राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके 42 वर्षीय शरत कमल वर्तमान में भारत के शीर्ष रैंक वाले पुरुष सिंगल्स खिलाड़ी हैं।
- प्रश्न 40 स्टीव स्मिथ ने किस प्रारूप से संन्यास की घोषणा की है -
-
- (अ) टेस्ट क्रिकेट
- (ब) टी-20 क्रिकेट
- (स) एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट
- (द) प्रथम श्रेणी क्रिकेट
उत्तर : एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट
व्याख्या :
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। इसके साथ ही उनके 14 वर्ष के शानदार करियर का अध्याय समाप्त हो गया है। वह टेस्ट और टी-ट्वेंटी क्रिकेट खेलते रहेंगे। स्मिथ का यह फैसला आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की भारत से चार विकेट से हार के ठीक बाद आया है।