Current Affairs : 30-31 January 2025


 ✅ महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर 'शहीद दिवस' मनाया गया।

चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर पद के लिए मतदान हुआ, नतीजे दोपहर तक आने की उम्मीद।

वक्फ (संशोधन) विधेयक-2024 पर संयुक्त संसदीय समिति ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को रिपोर्ट सौंपी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में 'अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव' का उद्घाटन किया।

NCRTC ने नमो भारत रेल यात्रियों को टिकट में 10% छूट देने की घोषणा की।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने दो सप्ताह का ऑनलाइन शॉर्ट टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया।

इजरायल ने गाजा युद्धविराम समझौते के तहत 110 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा के ग्वांतानामो बे में 30,000 लोगों की क्षमता वाला प्रवासी हिरासत केंद्र बनाने की घोषणा की।

अमेरिकी संसद में रो खन्ना और रिच मैककॉर्मिक 'इंडिया कॉकस' के सह-अध्यक्ष बने।

भारत बनाम इंग्लैंड पांच T-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का चौथा मैच 31 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।

जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट के सभी प्रारूपों में असाधारण प्रदर्शन के लिए वर्ष 2024 का ICC श्रेष्ठ पुरुष क्रिकेट खिलाड़ी चुना गया।

इंडियन सुपर लीग में नॉर्थ-ईस्ट यूनाइटेड एफ.सी. ने हैदराबाद-एफ.सी. को 4-1 से हराया।

डी. गुकेश ने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में ग्रैंड मास्टर मैक्स वारमेरडम को हराया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्योफ एलार्डिस ने अपने पद से इस्तीफा दिया।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill