Current Affairs : 10 February 2025

  भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 वर्षों के बाद दिल्ली में पूर्ण बहुमत हासिल किया, आम आदमी पार्टी को हराकर दो-तिहाई सीटें जीतीं।

  केंद्र सरकार ने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान 'राष्ट्रीय वयोश्री योजना' के तहत 12,000 से अधिक बुजुर्गों और दिव्यांगों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए।

  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग' (NCSK) के कार्यकाल को 31 मार्च 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी।

  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिमित्री बाकानोव को Roscosmos का नया महानिदेशक नियुक्त किया।

  ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक का उपयोग करके पहली बार सफलतापूर्वक कंगारू भ्रूण बनाया।

  2025 फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता जर्मनी के वीसेनहॉस में शुरू हुई, पांचवें राउंड के बाद फैबियानो कारूआना साढ़े चार अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।

  हर वर्ष 9 फरवरी को 'राष्ट्रीय पिज़्ज़ा दिवस' मनाया जाता है।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill