Current Affairs : 01 February 2025


 ✅ नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 – 1 से 9 फरवरी तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होगा। इस वर्ष का विषय 'हम भारत के लोग' है, और रूस मुख्य अतिथि देश होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेले का उद्घाटन करेंगी।

राष्ट्रीय डोगरी कवि सम्मेलनजम्मू और कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी ने जम्मू में सम्मेलन का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य कविता के माध्यम से एकता और विविधता को बढ़ावा देना है।

ओडिशा सरकार का निर्णयप्रयागराज महाकुंभ मेले के लिए जाने वाली विशेष बस सेवाओं को 4 फरवरी तक स्थगित किया गया, ताकि भारी भीड़ के कारण अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके

दिल्ली नगर निगम (MCD) 1 फरवरी को अपनी पहली महिला वॉकथॉन 'पिंकथॉन' का आयोजन रोहिणी सेक्टर-5 में करेगा।

भाजपा की हरप्रीत कौर बबला ने आम आदमी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार प्रेमलता को तीन वोटों से हराया और चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीता।

श्रीलंका में स्थानीय सरकार के चुनाव अप्रैल 2025 में आयोजित होंगे, जिसमें 340 स्थानीय परिषदों में 8,700 से अधिक सीटों के लिए मतदान होगा।

वॉशिंगटन डीसी के पास रीगन नेशनल एयरपोर्ट के निकट यात्री विमान और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की टक्कर में कोई भी जीवित नहीं बचा

भारत बनाम इंग्लैंड पांच T-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का चौथा मैच 31 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।

श्रीकांत किदांबी थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, उन्होंने हांगकांग के जेसन गुनावान को 21-19, 21-15 से हराया।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill