CA Quiz : 5-7 February 2025

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 लेबनान के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं -
  • (अ) साद हरीरी
  • (ब) नवाफ सलाम
  • (स) जोसेफ औन
  • (द) हसन दियाब
उत्तर : नवाफ सलाम
व्याख्या :
लेबनान में प्रधानमंत्री नवाफ सलाम के नेतृत्‍व में सरकार का गठन हो गया है। इसके साथ ही वर्ष 2022 से जारी गतिरोध भी समाप्‍त हो गया। राष्‍ट्रपति जोसेफ औन ने पिछली कार्यवाहक सरकार का इस्‍तीफा स्‍वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री सलाम के नेतृत्व में सरकार गठन के आदेश पर हस्‍ताक्षर किए।
प्रश्न 2 त्रिपुरा सरकार ने 3700 करोड़ रुपए से अधिक के समझौते पर किस कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर किए -
  • (अ) त्रिपुरा इन्वेस्टमेंट समिट
  • (ब) डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉनक्लेव
  • (स) पूर्वोत्तर विकास मेला
  • (द) त्रिपुरा इंडस्ट्रियल फोरम
उत्तर : डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉनक्लेव
व्याख्या :
त्रिपुरा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और सूचना प्रौद्योगिकी के लिए अगरतला में डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉनक्लेव में 87 निजी निवेशकों के साथ 3700 करोड़ रुपए से अधिक के समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री माणिक साहा और राज्य के उद्योग मंत्री सांतन चकमा भी उपस्थित थे।
प्रश्न 3 रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए कितने गश्ती जहाज उपलब्ध कराने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ समझौता किया -
  • (अ) 5
  • (ब) 7
  • (स) 11
  • (द) 15
उत्तर : 11
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए 11 गश्ती जहाज और 3 प्रशिक्षण पोत उपलब्ध कराने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत ईओएन-51 नामक ऑप्टिकल फाइबर नियंत्रण प्रणाली की ख़रीद की जाएगी जिससे लक्ष्यों की खोज में मदद मिलेगी।
प्रश्न 4 थिएटर लेवल ऑपरेशनल रेडीनेस अभ्यास (ट्रोपेक्स-25) का मुख्य उद्देश्य क्या है -
  • (अ) साइबर सुरक्षा में सुधार
  • (ब) भारतीय नौसेना के मुख्य युद्ध कौशल को मान्य करना
  • (स) व्यापार मार्गों की निगरानी करना
  • (द) नागरिक सुरक्षा अभ्यास करना
उत्तर : भारतीय नौसेना के मुख्य युद्ध कौशल को मान्य करना
व्याख्या :
भारतीय नौसेना के कैपस्टोन थिएटर लेवल ऑपरेशनल एक्सरसाइज (ट्रोपेक्स) का 2025 संस्करण अभ्यास वर्तमान में हिंद महासागर क्षेत्र में चल रहा है। यह परिचालन स्तर का अभ्यास भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक युद्धपोतों की पर्याप्त भागीदारी के साथ-साथ सभी युद्धक भारतीय नौसेना इकाइयों की भागीदारी के साथ द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है। ट्रोपेक्स 25 का उद्देश्य भारतीय नौसेना के मुख्य युद्ध कौशल को मान्य करना तथा पारंपरिक, असममित और साथ ही मिश्रित खतरों के खिलाफ एक प्रतिस्पर्धी समुद्री वातावरण में राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा हितों को संरक्षित एवं सुरक्षित करने के लिए एक समन्वित व एकीकृत प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।
प्रश्न 5 बिम्सटेक युवा शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन कहाँ किया जाएगा -
  • (अ) नई दिल्ली
  • (ब) काठमांडू
  • (स) गांधीनगर
  • (द) ढाका
उत्तर : गांधीनगर
व्याख्या :
युवा मामलों के विभाग, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार, 7 से 11 फरवरी 2025 तक गांधीनगर, गुजरात में बिम्सटेक युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 8 फरवरी 2025 को इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे, जो बिम्सटेक युवा शिखर सम्मेलन की शुरुआत होगी।
प्रश्न 6 दिल्ली में भाजपा कितने वर्षों बाद सत्ता में लौटी -
  • (अ) 10 वर्ष
  • (ब) 15 वर्ष
  • (स) 27 वर्ष
  • (द) 30 वर्ष
उत्तर : 27 वर्ष
व्याख्या :
दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी हो रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) भी 20 सीट जीती है, 2 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 22 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं।
प्रश्न 7 पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन को FIFA ने क्यों निलंबित किया -
  • (अ) वित्तीय धोखाधड़ी के कारण
  • (ब) संविधान में संशोधन करने में विफल रहने के कारण
  • (स) खिलाड़ियों के प्रदर्शन में गिरावट के कारण
  • (द) टूर्नामेंट न खेलने के कारण
उत्तर : संविधान में संशोधन करने में विफल रहने के कारण
व्याख्या :
दुनिया में फुटबॉल संचालित करने वाली संस्था FIFA ने संविधान में संशोधन करने में विफल रहने के बाद पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन (PFF) को सस्पेंड कर दिया है। 2017 के बाद यह तीसरा मौका है जब पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन को निलंबित किया गया। नवनिर्वाचित PFF कांग्रेस ने FIFA के बदलाव करने से मना कर दिया था।
प्रश्न 8 ICC ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का आधिकारिक गीत कौन सा जारी किया -
  • (अ) जीत लो खेल
  • (ब) जीतो बाजी खेल के
  • (स) क्रिकेट का महाकुंभ
  • (द) चैंपियंस का जलवा
उत्तर : जीतो बाजी खेल के
व्याख्या :
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने 7 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ऑफिशियल सॉन्ग 'जीतो बाजी खेल के' रिलीज किया। 'जीतो बाजी खेल के' सॉन्ग को फेमस सिंगर आतिफ असलम ने गाया है। अब्दुल्लाह सिद्दीकी ने सॉन्ग को प्रोड्यूस किया है, जबकि अदनान धुल और अस्फंदयार असद ने लिरिक्स लिखे हैं। 19 फरवरी से 9 मार्च तक यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा।
प्रश्न 9 बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025 का खिताब किस टीम ने जीता -
  • (अ) चटगांव किंग्स
  • (ब) कोमिला विक्टोरियंस
  • (स) फॉर्च्यून बारिशल
  • (द) ढाका डायनामाइट्स
उत्तर : फॉर्च्यून बारिशल
व्याख्या :
बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला तमीम इकबाल की कप्तानी वाली फॉर्च्यून बारिशल ने तीन विकेट से जीत लिया है। फाइनल में बारिशल ने चटगांव किंग्स को हराया है। मैच में बारिशल के कप्तान तमीम इकबाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद चटगांव ने 20 ओवर में 194 रन बनाए।
प्रश्न 10 भारत सरकार ने किन तीन योजनाओं को मिलाकर एक सेंट्रल सेक्टर स्कीम बनाई है -
  • (अ) PMKVY 4.0, PM-NAPS, JSS
  • (ब) MNREGA, PM-Kisan, PM-JAY
  • (स) डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया
  • (द) प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना, बेटी बचाओ योजना
उत्तर : PMKVY 4.0, PM-NAPS, JSS
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने अपनी कौशल विकास की 3 योजनाओं को मिलाकर एक स्किल इंडिया प्रोग्राम बनाने का फैसला किया है, जो एक केंद्रीय योजना होगी। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 (PMKVVY 4.0) प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिस प्रमोशन स्कीम (PM-NAPS) और जन शिक्षण संस्थान (JSS) योजना अब सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्किल इंडिया प्रोग्राम में शामिल की गई हैं। सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्किल इंडिया प्रोग्राम 3 सालों के लिए लागू रहेगा।
प्रश्न 11 राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) का कार्यकाल कितने वर्षों के लिए बढ़ाया गया है -
  • (अ) 1 वर्ष
  • (ब) 2 वर्ष
  • (स) 3 वर्ष
  • (द) 5 वर्ष
उत्तर : 3 वर्ष
व्याख्या :
7 फरवरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) के कार्यकाल को तीन साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। आयोग का वर्तमान कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त होना था। अब राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) के कार्यकाल को 31 मार्च, 2028 तक बढ़ा दिया है। यह आयोग सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत काम करता है, जिसका उद्देश्य देश भर में मैनुअल स्कैवेंजिंग पर रोक लगाने वाले कानून के प्रावधानों को लागू करना है।
प्रश्न 12 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने FEAST 2025 का नवीनतम संस्करण कहाँ लॉन्च किया -
  • (अ) आईआईटी दिल्ली
  • (ब) आईआईटी हैदराबाद
  • (स) विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र
  • (द) इसरो मुख्यालय, बेंगलुरु
उत्तर : आईआईटी हैदराबाद
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आईआईटी हैदराबाद में आयोजित 8वें राष्ट्रीय परिमित तत्व डेवलपर्स/FEAST उपयोगकर्ता सम्मेलन (NAFED08) में अपने फिनाइट एलिमेंट एनालिसिस ऑफ स्ट्रक्चर्स (FEAST) सॉफ्टवेयर, FEAST 2025 का नवीनतम संस्करण लॉन्च किया है। यह कार्यक्रम विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के सहयोग से आयोजित किया गया था।
प्रश्न 13 38वें राष्ट्रीय खेलों में किस पुरुष कबड्डी टीम ने टाइटल जीता -
  • (अ) उत्तर प्रदेश
  • (ब) मध्य प्रदेश
  • (स) चंडीगढ़
  • (द) असम
उत्तर : चंडीगढ़
व्याख्या :
कप्तान अर्जुन देशवाल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की पुरुष कबड्डी टीम ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में चंडीगढ़ को 57-431678 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। तीन साल में राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी में उत्तर प्रदेश का यह दूसरा स्वर्ण पदक है।
प्रश्न 14 फिक्की ने अंतरराष्ट्रीय शहरी सहयोग बढ़ाने के लिए किसके साथ साझेदारी की है -
  • (अ) यूनेस्को
  • (ब) एक्सपो सिटी दुबई
  • (स) वर्ल्ड बैंक
  • (द) आईएमएफ
उत्तर : एक्सपो सिटी दुबई
व्याख्या :
फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) और एक्सपो सिटी दुबई ने अंतरराष्ट्रीय शहरी सहयोग बढ़ाने के लिए साझेदारी की है। इसका उद्देश्य अक्टूबर 2025 में होने वाले आगामी एशिया प्रशांत शहर शिखर सम्मेलन (एपीसीएस) और मेयर फोरम में भारतीय भागीदारी को सुविधाजनक बनाना है।
प्रश्न 15 राम मंदिर आंदोलन में किस व्यक्ति ने पहली आधारशिला रखी थी -
  • (अ) मोहन भागवत
  • (ब) कामेश्वर चौपाल
  • (स) योगी आदित्यनाथ
  • (द) अशोक सिंघल
उत्तर : कामेश्वर चौपाल
व्याख्या :
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का शुक्रवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कामेश्वर चौपाल ने राम मंदिर निर्माण में पहली ईंट रखी थी। संघ ने उन्हें प्रथम कार सेवक का दर्जा भी दिया था। भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की गई थी, लेकिन राम मंदिर आंदोलन में 9 नवंबर 1989 को पहली आधारशिला रखने वाले कामेश्वर चौपाल ही थे। उस समय वे विश्व हिंदू परिषद के स्वयंसेवक भी थे।
प्रश्न 16 नौवें एशियाई शीतकालीन खेल 2025 का आयोजन कहां किया जा रहा है -
  • (अ) जापान
  • (ब) चीन
  • (स) दक्षिण कोरिया
  • (द) कजाकिस्तान
उत्तर : चीन
व्याख्या :
नौवें एशियाई शीतकालीन खेल 2025 चीन के हार्बिन में 7 फरवरी से शुरू होंगे और इस महीने की 14 तारीख तक चलेंगे। खेलों की आयोजन समिति के उप-महासचिव और मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि इस साल के खेलों में एशियाई देशों और क्षेत्रों के इतिहास का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व होगा। उद्घाटन समारोह में एशिया के 34 देशों और क्षेत्रों के प्रतिनिधि परेड करेंगे। इन खेलों में भारत का 88 सदस्यीय दल हिस्‍सा लेगा जिसमें 59 एथलीट और 29 टीम अधिकारी शामिल हैं।
प्रश्न 17 ऑस्ट्रेलिया ने 6 फरवरी को किस चीनी AI चैटबॉट पर प्रतिबंध लगाया -
  • (अ) Baidu AI
  • (ब) DeepSeek
  • (स) ChatGPT CN
  • (द) Sogou Bot
उत्तर : DeepSeek
व्याख्या :
ऑस्ट्रेलिया ने 6 फरवरी को चीन के AI चैटबॉट DeepSeek को सभी सरकारी डिवाइसेज से बैन कर दिया है। यह फैसला सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर लिया गया है जिसमें गोपनीयता और मालवेयर (वायरस) से जुड़े जोखिमों का हवाला दिया गया है। इससे पहले कैनबरा ऑस्ट्रेलिया ने चीनी टेक कंपनी डीपसीक को सरकारी सिस्टम पर सेवा देने से प्रतिबंधित कर दिया है।
प्रश्न 18 Zomato का नया नाम क्या रखा गया है -
  • (अ) Infinite Ltd.
  • (ब) Eternal Ltd.
  • (स) Zeta Ltd.
  • (द) Global Foods Ltd.
उत्तर : Eternal Ltd.
व्याख्या :
फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने अपना नाम बदलकर Eternal Ltd. कर दिया है। हालांकि ग्राहकों के लिए Zomato ब्रांड नेम, एप और सर्विसेज में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। जबकि स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का नाम जोमैटो से बदलकर इटरनल हो जाएगा। इटरनल के तहत चार कारोबार होंगे जिसमें जोमैटो, ब्लिंकिट, डिस्ट्रिक्ट और हायपरप्योर शामिल है।
प्रश्न 19 भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए शुरू किए गए नए डोमेन कौन से हैं -
  • (अ) बैंकडॉटइन और फिनडॉटइन
  • (ब) आरबीआईडॉटइन और पेमडॉटइन
  • (स) फिनबैंक और डिजिटलइन
  • (द) नेटबैंक और फिनपे
उत्तर : बैंकडॉटइन और फिनडॉटइन
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को ऐलान किया कि डिजिटल पेमेंट्स फ्रॉड को रोकने के लिए केंद्रीय बैंक ‘बैंकडॉटइन’ और ‘फिनडॉटइन’ डोमेन शुरू करेगा। इसमें से ‘बैंकडॉटइन’ भारतीय बैंकों के लिए एक एक्सक्लूसिव इंटरनेट डोमेन होगा, जबकि ‘फिनडॉटइन’ वित्तीय क्षेत्र की गैर-बैंकिंग कंपनियों के लिए होगा।
प्रश्न 20 त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने किस शहर में 'कौशल उदय तोंगई' कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया -
  • (अ) अगरतला
  • (ब) गुवाहाटी
  • (स) शिलांग
  • (द) इंफाल
उत्तर : अगरतला
व्याख्या :
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में प्रौद्योगिकी संस्थान में कौशल उदय तोंगई कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लगभग 80 हजार स्कूल और कॉलेज के छात्रों को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।
प्रश्न 21 हाल ही में (फरवरी 2025 में) भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को कितने प्रतिशत तक कम किया है -
  • (अ) 5.5%
  • (ब) 6.25%
  • (स) 7.0%
  • (द) 6.75%
उत्तर : 6.25%
व्याख्या :
करीब पांच वर्ष बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कमी की है और इसे साढे़ छह प्रतिशत से घटाकर सवा छह प्रतिशत कर दिया है। रेपो रेट वह ब्‍याज दर है जिस पर भारत में वाणिज्यिक बैंक रिजर्व बैक से धन उधार लेते है। केन्‍द्रीय बैंक के गर्वनर संजय मल्‍होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन की बैठक के बाद मुम्‍बई में यह घोषणा की। इसके परिणामस्वरूप, स्‍थाई जमा सुविधा-एसडीएफ की दर 6 प्रतिशत और मार्जिनल स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर तथा बैंक दर साढ़े 6 प्रतिशत रहेगी। इससे पहले रेपो दर में 25 आधार अंकों में कटौती मई 2020 में की गई थी।
प्रश्न 22 38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में साझेदार राज्य कौन-कौन से हैं -
  • (अ) राजस्थान और गुजरात
  • (ब) महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल
  • (स) मध्य प्रदेश और ओडिशा
  • (द) उत्तर प्रदेश और बिहार
उत्तर : मध्य प्रदेश और ओडिशा
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद में 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया। इस वर्ष के मेले के साझेदार राज्य मध्य प्रदेश और ओडिशा हैं। मेले में मिस्र, इथियोपिया, सीरिया, अफगानिस्तान, बेलारूस सहित लगभग 42 देशों के लगभग 600 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसके अलावा, बिम्सटेक देशों – बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड सहित कई देश भी मेले में भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य हस्तशिल्प और हथकरघा को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 23 रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रोस्कोस्मोस का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया है -
  • (अ) यूरी बोरिसोव
  • (ब) दिमित्री बाकानोव
  • (स) सर्गेई शोइगु
  • (द) अनातोली पेत्रुकोव
उत्तर : दिमित्री बाकानोव
व्याख्या :
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिमित्री बाकानोव को रूस के स्‍टेट स्‍पेस कार्पोरेशन, रोस्कोस्मोस का नया महानिदेशक नियुक्त किया है। श्री बकानोव ने यूरी बोरिसोव का स्थान लिया, जिन्होंने 2022 से रोस्कोस्मोस का नेतृत्व किया था। इस भूमिका से पहले, बकानोव ने परिवहन उप मंत्री के रूप में कार्य किया।
प्रश्न 24 भारतीय कला इतिहास कांग्रेस के 32वें सत्र का आयोजन कहां किया जा रहा है -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) वाराणसी
  • (स) नोएडा
  • (द) भोपाल
उत्तर : नोएडा
व्याख्या :
भारतीय कला इतिहास कांग्रेस का 32वां सत्र नोएडा में शुरू हो रहा है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य महाकाव्यों के विभिन्न रूपों पर बातचीत का मंच प्रदान करना है। इस वर्ष के आयोजन का विषय है-“कला और संस्कृति में भारतीय महाकाव्यों का योगदान”। इसकाउद्देश्य महाकाव्यों पर आधारित कलात्मक अभिव्यक्तियों के विविध रूपों को उजागर करना है।
प्रश्न 25 भारत ने हाल ही में (फरवरी 2025 में) सौर ऊर्जा उत्पादन में कितने गीगावाट क्षमता पार कर ली है -
  • (अ) 50 गीगावाट
  • (ब) 75 गीगावाट
  • (स) 100 गीगावाट
  • (द) 150 गीगावाट
उत्तर : 100 गीगावाट
व्याख्या :
भारत ने 100 गीगावाट स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता को पार करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इससे अक्षय ऊर्जा में विश्व में अग्रणी के रुप मे उसकी स्थिति मजबूत हुई है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने कहा है कि यह उपलब्धि स्वच्छ और हरित भविष्य के प्रति देश की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2030 तक पांच सौ गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रश्न 26 महाकुंभ 2025 के दौरान इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किस तारीख से होगा -
  • (अ) 10 फरवरी
  • (ब) 12 फरवरी
  • (स) 16 फरवरी
  • (द) 20 फरवरी
उत्तर : 16 फरवरी
व्याख्या :
महाकुंभ इस बार न केवल आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि यह प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होने जा रहा है। यहां 200 प्रजातियों के पक्षियों का महाकुंभ होने जा रहा है। इनकी सर्वश्रेष्ठ फोटो, नारा लेखन से लेकर पेंटिंग और तमाम प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें विजेताओं को प्रदेश सरकार 10,000 से लेकर 5 लाख तक कुल 21 लाख रुपए के पुरस्कार प्रदान करेगी। यहां साइबेरिया, मंगोलिया, अफगानिस्तान समेत 10 से अधिक देशों से साइबेरियन पक्षी पहुंच चुके हैं। आप यहां पर लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर, फ्लेमिंगो और साइबेरियन क्रेन तक का दीदार कर सकेंगे।
प्रश्न 27 ‘वाटरशेड यात्रा’ का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) सिंचाई प्रणाली का आधुनिकीकरण
  • (ब) जल संरक्षण और जल प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना
  • (स) किसानों को सब्सिडी प्रदान करना
  • (द) नदियों के संरक्षण हेतु कार्यक्रम चलाना
उत्तर : जल संरक्षण और जल प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 फरवरी 2005 को हाइब्रिड मोड में राष्ट्रीय स्तर के जन संपर्क अभियान 'वाटरशेड यात्रा' का शुभारंभ किया। यात्रा को मंत्री द्वारा दिल्ली से आभासी रूप में शुभारंभ किया गया था, जबकि इसे साथ-साथ 800 ग्राम पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा भौतिक रूप में शुभारंभ किया गया , जिसमें एक लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। वाटरशेड यात्रा का उद्देश्य उन क्षेत्रों में वाटरशेड विकास गतिविधियों के बारे में जागरूकता पैदा करना और लोगों की व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है जहां प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0) कार्यक्रम के वाटरशेड विकास घटक के तहत वाटरशेड विकास गतिविधियां की जा रही हैं।
प्रश्न 28 भारतीय सेना के लिए रक्षा मंत्रालय ने पिनाका मल्टी-लॉन्चर रॉकेट सिस्टम हेतु कितने करोड़ रुपए के अनुबंध किए -
  • (अ) 5,000 करोड़
  • (ब) 7,500 करोड़
  • (स) 10,147 करोड़
  • (द) 15,000 करोड़
उत्तर : 10,147 करोड़
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के पिनाका मल्टी-लॉन्चर रॉकेट सिस्टम के लिए 10,147 करोड़ रुपए की दो बड़ी डील पर साइन किए हैं। रक्षा मंत्रालय ने नागपुर स्थित इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड और पुणे की म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं। इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड को एरिया डिनायल म्यूनिशन (ADM) की आपूर्ति का काम दिया गया है। वहीं, म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड सेना के लिए लंबी दूरी तक मार करने वाले रॉकेट बनाएगी।
प्रश्न 29 हाल ही में (फरवरी 2025 में) राजस्थान शिक्षा विभाग को 'सूर्य सप्तमी' पर आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के लिए किसने मान्यता प्रदान की -
  • (अ) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  • (ब) लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
  • (स) वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन
  • (द) एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
उत्तर : वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन
व्याख्या :
राजस्थान शिक्षा विभाग को ‘सूर्य सप्तमी’ पर आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन से मान्यता प्राप्त हुई है। प्रतिनिधि प्रथम भल्ला ने गुरुवार को जयपुर में विधानसभा परिसर में राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर को एक प्रोविजनल प्रमाण पत्र प्रदान किया। मंत्री दिलावर ने ‘सूर्य सप्तमी (3 फरवरी) को आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए राज्य के लोगों, विशेषकर बच्चों, युवाओं और अभिभावकों को बधाई दी।
प्रश्न 30 ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मार्कस स्टोयनिस ने किस प्रारूप से संन्यास लिया -
  • (अ) टेस्ट क्रिकेट
  • (ब) वनडे क्रिकेट
  • (स) टी-20 क्रिकेट
  • (द) सभी प्रारूप
उत्तर : वनडे क्रिकेट
व्याख्या :
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मार्कस स्टोयनिस ने 6 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब स्टोयनिस चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि, स्टोयनिस टी-20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया टीम से खेलते रहेंगे। वे साउथ अफ्रीका में चल रही SA20 लीग में डरबन सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे।
प्रश्न 31 रवींद्र जडेजा 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले कितने भारतीय गेंदबाज बने -
  • (अ) तीसरे
  • (ब) चौथे
  • (स) पांचवें
  • (द) छठे
उत्तर : पांचवें
व्याख्या :
बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा गुरुवार को तीनों प्रारूपों में 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट तक पहुंचने वाले केवल पांचवें भारतीय गेंदबाज बन गए। ऑलराउंडर ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को पहले वनडे में यह उपलब्धि हासिल की। जडेजा ने मैच में अपना तीसरा विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की, उन्होंने नौ ओवर में 3-26 के आंकड़े के साथ इंग्लैंड को 47.4 ओवर में 248 रन पर समेट दिया। जडेजा अब भारतीय गेंदबाजों के एक एलीट क्लब का हिस्सा हैं, जिन्होंने 600 विकेट का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अनिल कुंबले (953), रविचंद्रन अश्विन (765), हरभजन सिंह (707) और कपिल देव (687) के सम्मानित रैंक में शामिल हो गए हैं।
प्रश्न 32 WHO ने अधिक सोडियम वाले नमक के उपयोग के स्वास्थ्य प्रभावों को देखते हुए किस विकल्प को अपनाने की सलाह दी -
  • (अ) आयोडीन युक्त नमक
  • (ब) समुद्री नमक
  • (स) पोटेशियम युक्त कम सोडियम वाला नमक
  • (द) फ्लोराइड युक्त नमक
उत्तर : पोटेशियम युक्त कम सोडियम वाला नमक
व्याख्या :
अधिक सोडियम वाले नमक का उपयोग करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे लेकर चेताया है। इससे पहले भी संगठन ने गाइडलाइन जारी करके बताया था कि एक दिन में औसतन पांच ग्राम नमक ही खाना चाहिए। सोडियम युक्त नमक के लिए डब्ल्यूएचओ ने नई गाइडलाइन जारी की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की नई गाइडलाइन भारतीयों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डब्ल्यूएचओ ने लोगों से कम सोडियम वाले नमक को खाने की अपील की है। गाइडलाइन में खाने में सामान्य टेबल साल्ट की जगह पर पोटेशियम युक्त कम सोडियम वाले नमक के उपयोग की बात कही गई है। गौरतलब हो यह सिर्फ वयस्कों और स्वस्थ व्यक्तियों के लिए कहा गया है। वहीं, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किडनी से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को सामान्य नमक खाने की सलाह दी गई है।
प्रश्न 33 प्रयागराज के महाकुंभ में 6 फरवरी 2025 से कौन सा विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया -
  • (अ) किसान महासम्मेलन
  • (ब) महिला सुरक्षा अभियान
  • (स) जनजाति संस्कृतिक समागम
  • (द) विश्व योग दिवस
उत्तर : जनजाति संस्कृतिक समागम
व्याख्या :
प्रयागराज के महाकुंभ में 6 फरवरी से जनजाति संस्‍कृतिक समागम-2025 का आयोजन शुरू हुआ। 6 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागी जनजातीय संस्‍कृति और परम्‍पराओं के संरक्षण का संकल्‍प लेंगे। इसका आयोजन वनसासी कल्याण आश्रम की ओर से किया जा रहा है। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में वर्ष 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष घोषित किया गया है।
प्रश्न 34 भारत का चंद्रयान-4 मिशन किस वर्ष लॉन्च किया जाएगा -
  • (अ) 2025
  • (ब) 2026
  • (स) 2027
  • (द) 2028
उत्तर : 2027
व्याख्या :
भारत 2027 में चंद्रयान-4 मिशन लॉन्च करेगा। इसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह से सैंपल इकट्ठा करना और उन्हें पृथ्वी पर वापस लाना होगा। चंद्रयान-4 में हेवीलिफ्ट LVM-3 रॉकेट के कम से कम दो अलग-अलग लॉन्च शामिल होंगे जो मिशन के पांच अलग-अलग कंपोनेंट्स को ले जाएंगे। इन्हें ऑर्बिट में इकट्ठा किया जाएगा। पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने चंद्रयान-4 (Chandrayaan-4) मिशन को मंजूरी दे दी है, जो 36 महीनों में पूरा किया जाएगा।
प्रश्न 35 सीडैक-नोएडा ने किस कंपनी के साथ स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक्स खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए आशय पत्र (LOI) पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) टाटा ग्रुप
  • (ब) गूगल
  • (स) लीगो ग्रुप
  • (द) माइक्रोसॉफ्ट
उत्तर : लीगो ग्रुप
व्याख्या :
सीडैक-नोएडा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय का एक अनुसंधान संगठन, ने क्रिएटिव प्ले लैब, लिगो समूह का एक विभाग, के साथ ‘उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक सामान (खिलौना उद्योग) के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी-आधारित नियंत्रण एवं स्वचालन समाधान का विकास’ परियोजना के अंतर्गत एक आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किया। यह परियोजना मंत्रालय के अनुसंधान एवं विकास समूह की एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य भारतीय इलेक्ट्रॉनिक खिलौना उद्योग में वृद्धि को बढ़ावा देना है, जिसमें प्रोटोटाइप विकसित करना और युवा इंजीनियरों, जिनमें कम प्रतिनिधित्व वाले समुदायों के लोग भी शामिल हैं, को ऐसे खिलौनों को डिजाइन करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना शामिल है।
प्रश्न 36 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किस विषय पर कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए जिससे ट्रांसजेंडर महिलाओं और लड़कियों को महिला वर्ग के खेलों में भाग लेने से रोका जाएगा -
  • (अ) शिक्षा नीति
  • (ब) खेलों में लिंग आधारित भागीदारी
  • (स) सैन्य भर्ती प्रक्रिया
  • (द) आव्रजन नीति
उत्तर : खेलों में लिंग आधारित भागीदारी
व्याख्या :
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक ऐसे कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत पुरुषों को महिला वर्ग के खेलों से दूर रखा जाएगा और ट्रांसजेंडर महिलाओं तथा लड़कियों को भी महिला वर्ग के खेलों में भाग लेने से रोका जाएगा। इस आदेश पर अमरीका में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हस्ताक्षर किए गए।
प्रश्न 37 ऑस्ट्रेलिया की संसद ने किस उद्देश्य से नया घृणा-विरोधी अपराध कानून पारित किया -
  • (अ) आतंकवाद से निपटने के लिए
  • (ब) यहूदी विरोधी घटनाओं को रोकने के लिए
  • (स) साइबर अपराधों को नियंत्रित करने के लिए
  • (द) जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए
उत्तर : यहूदी विरोधी घटनाओं को रोकने के लिए
व्याख्या :
ऑस्ट्रेलिया की पार्लियामेंट ने यहूदी विरोधी घटनाओं में वृद्धि से निपटने के लिए सख्त घृणा- विरोधी अपराध कानून पारित किया। इसमें घृणा प्रदर्शित करने और आतंक अपराधों के लिए आवश्यक न्यूनतम दंड का प्रावधान शामिल है। इन कानूनों में सार्वजनिक रूप से नाजी सैल्यूट प्रदर्शित करने जैसे कम गंभीर घृणा अपराधों के लिए 12 महीने की न्यूनतम जेल की सजा का प्रावधान किया गया है। इसमें आतंक अपराधों में दोषी पाए जाने वाले लोगों के लिए छह वर्षों की सजा का प्रावधान किया गया है।
प्रश्न 38 मध्य प्रदेश में बनने वाला नया (नौवां) टाइगर रिजर्व कौन-सा है -
  • (अ) सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
  • (ब) माधव टाइगर रिजर्व
  • (स) पन्ना टाइगर रिजर्व
  • (द) बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
उत्तर : माधव टाइगर रिजर्व
व्याख्या :
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को कहा कि राज्य में नौवां टाइगर रिजर्व बनने वाला है। उन्होंने बताया कि माधव टाइगर अभयारण्य को टाइगर रिजर्व बनाने की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।
प्रश्न 39 भारत को S-400 वायु रक्षा प्रणाली का चौथा स्क्वाड्रन कब तक मिलने की संभावना है -
  • (अ) 2024
  • (ब) 2025
  • (स) 2026
  • (द) 2027
उत्तर : 2025
व्याख्या :
भारत को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का चौथा स्क्वाड्रन साल 2025 के अंत तक मिल सकता है। दिसंबर, 2025 तक S-400 स्क्वाड्रन (चौथा) भारत आ जाएगा। वहीं, पांचवां और अंतिम स्क्वाड्रन 2026 में मिलने की उम्मीद है। भारत और रूस के बीच 2018 में S-400 के पांच स्क्वाड्रन के लिए 35 हजार करोड़ की डील फाइनल हुई थी। इसमें से 3 स्क्वाड्रन चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात हैं, जबकि 2 का आना बाकी है।
प्रश्न 40 हाल ही में (फरवरी 2025 में) OpenAI के CEO सैम अल्टमैन ने भारत के किस मंत्री से मुलाकात की -
  • (अ) राजनाथ सिंह
  • (ब) निर्मला सीतारमण
  • (स) अश्विनी वैष्णव
  • (द) धर्मेंद्र प्रधान
उत्तर : अश्विनी वैष्णव
व्याख्या :
IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने OpenAI के CEO सैम अल्टमैन से मुलाकात की और AI स्टैक - GPU, मॉडल और ऐप्स बनाने की भारत की स्ट्रैटजी पर चर्चा की। OpenAI ने नवंबर 2022 में दुनिया के लिए ChatGPT अनवील किया था। म्यूजिक और पोएट्री लिखने से लेकर निबंध लिखने तक, ChatGPT बहुत सारे काम कर सकता है। यह एक कन्वर्सेशनल AI है, जो आपको इंसानों की तरह जवाब देता है।
प्रश्न 41 कोलकाता स्थित ‘फोर्ट विलियम’ का नया नाम क्या रखा गया है -
  • (अ) शिवाजी दुर्ग
  • (ब) महाराणा दुर्ग
  • (स) विजय दुर्ग
  • (द) सुभाष दुर्ग
उत्तर : विजय दुर्ग
व्याख्या :
कोलकाता स्थित सेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय ‘फोर्ट विलियम’ का नाम बदलकर ‘विजय दुर्ग’ कर दिया गया है। फोर्ट विलियम का निर्माण ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने साल 1781 में करवाया था। ये फैसला छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि के रूप में लिया गया है।
प्रश्न 42 “शतावरी - बेहतर स्वास्थ्य के लिए” अभियान किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है -
  • (अ) स्वास्थ्य मंत्रालय
  • (ब) आयुष मंत्रालय
  • (स) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  • (द) कृषि मंत्रालय
उत्तर : आयुष मंत्रालय
व्याख्या :
औषधीय पौधों के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव द्वारा “शतावरी-बेहतर स्वास्थ्य के लिए” नाम से एक प्रजाति-केंद्रित अभियान का शुभारंभ किया गया। अनेक स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाने वाली शतावरी विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए, अब इस अभियान के माध्यम से ध्यान केंद्रित किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह पूरे देश में व्यापक दर्शकों तक पहुंचे।
प्रश्न 43 दिल्ली इंटरनेशनल लेदर एक्सपो (डीआईएलईएक्स) 2025 का आयोजन कहाँ किया जाएगा -
  • (अ) प्रगति मैदान
  • (ब) इंडिया गेट
  • (स) यशोभूमि, आईसीसी द्वारका
  • (द) विज्ञान भवन
उत्तर : यशोभूमि, आईसीसी द्वारका
व्याख्या :
चर्म निर्यात परिषद (सीएलई) 20-21 फरवरी को नई दिल्ली स्थित यशोभूमि, आईसीसी द्वारका, में दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय चर्म एक्सपो (डीआईएलईएक्स) 2025 का आयोजन कर रही है। डीआईएलईएक्स एक प्रमुख बी टू बी कार्यक्रम है जिसे निर्माताओं और निर्यातकों को अपने नवीनतम संकलन, नवाचारों और क्षमताओं को अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों के सामने प्रदर्शित करने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करने के लिए बनाया गया है, जो व्यवहार्य सोर्सिंग विकल्पों की तलाश कर रहे हैं।
प्रश्न 44 हाल ही में भारत सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए कौनसी नई वीज़ा कैटेगरी लांच की है -
  • (अ) ‘आगमन’ वीज़ा
  • (ब) ‘भारत दर्शन’ वीज़ा
  • (स) ‘भारत गौरव’ वीज़ा
  • (द) ‘आयुष’ वीज़ा
उत्तर : ‘आयुष’ वीज़ा
व्याख्या :
भारत सरकार ने आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी सहित भारतीय चिकित्सा प्रणालियों के तहत इलाज चाहने वाले विदेशी नागरिकों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई एक नई आयुष वीज़ा श्रेणी शुरू की है। इस वीज़ा का उद्देश्य चिकित्सा मूल्य यात्रा को सुविधाजनक बनाना और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के लिए भारत को वैश्विक गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना है।
प्रश्न 45 “चंद्रयान से चुनाव तक” पहल किसके द्वारा शुरू की गई है -
  • (अ) इसरो
  • (ब) भारतीय चुनाव आयोग
  • (स) नीति आयोग
  • (द) राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र
उत्तर : भारतीय चुनाव आयोग
व्याख्या :
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने मौजूदा विधानसभा चुनावों के दौरान पश्चिमी दिल्ली में मतदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए “चंद्रयान से चुनाव तक” (Chandrayaan Se Chunao Tak) पहल शुरू की है। इस अभिनव अभियान का उद्देश्य भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों, विशेष रूप से सफल चंद्रयान मिशन को लेकर उत्साह का लाभ उठाकर मतदाताओं को शामिल करना है।
प्रश्न 46 संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) का मुख्य कार्य क्या है -
  • (अ) अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन कराना
  • (ब) वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देना
  • (स) मानवाधिकारों की सुरक्षा और निगरानी करना
  • (द) परमाणु हथियारों का नियंत्रण करना
उत्तर : मानवाधिकारों की सुरक्षा और निगरानी करना
व्याख्या :
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद- यूएनएचआरसी से अमरीका को अलग करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इससे फिलीस्तीनी शरणार्थियों को संयुक्त राष्ट्र एजेंसी द्वारा भविष्य में किसी भी तरह के आर्थिक सहयोग पर प्रतिबंध रहेगा। राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र की शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन- यूनेस्को में भी अपनी भागीदारी की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया, जो राष्ट्रों के बीच संस्कृति और इतिहास को पुल-निर्माण तंत्र के रूप में उपयोग करता है।
प्रश्न 47 सिमोना हालेप कितनी बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन रही हैं -
  • (अ) एक बार
  • (ब) दो बार
  • (स) तीन बार
  • (द) चार बार
उत्तर : दो बार
व्याख्या :
2 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन रहीं रोमानिया की सिमोना हालेप ने टेनिस से संन्यास ले लिया है। 26 साल की सिमोना को पिछले महीने आयोजित साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी। वे घुटने और कंधे में दर्द के कारण मेलबर्न में आयोजित इस टूर्नामेंट के क्वालिफाइंग राउंड से ही बाहर हो गई थीं। हालेप पर अक्टूबर 2022 को डोपिंग के कारण बैन भी लगा था। हालेप 2017 में पहली बार वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंची थी।
प्रश्न 48 इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
  • (अ) प्रिंस करीम आगा खान IV
  • (ब) प्रिंस रहीम अल-हुसैनी
  • (स) प्रिंस एली खान
  • (द) प्रिंस अमीन आगा खान
उत्तर : प्रिंस रहीम अल-हुसैनी
व्याख्या :
पुर्तगाल में प्रिंस रहीम अल-हुसैनी को उनके पिता की मृत्यु के बाद इस्माइली मुसलमानों के आध्यात्मिक नेता आगा खान के रूप में नामित किया गया है। 53 वर्षीय प्रिंस रहीम दुनिया के इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम बन गए हैं। पिता और आध्यात्मिक धर्मगुरू करीम आगा खान चतुर्थ ने अपनी वसीयत में प्रिंस रहीम को आगा खान पंचम के रूप में नामित किया था। उनका निधन पुर्तगाल में 88 वर्ष की आयु में हो गया।
प्रश्न 49 सिक्किम के किस स्कूल को ग्रीन स्कूल रेटिंग पुरस्कार मिला -
  • (अ) नामची पब्लिक स्कूल
  • (ब) पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नामची
  • (स) गंगटोक सेंट्रल स्कूल
  • (द) सिक्किम हिमालयन एकेडमी
उत्तर : पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नामची
व्याख्या :
सिक्किम में नामची के पीएम श्री गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल समस्‍त पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में से एक इकलौता शिक्षण संस्‍थान है, जिसे ग्रीन स्‍कूल रेटिंग का पुरस्‍कार दिया गया है। नई दिल्‍ली में विज्ञान और पर्यावरण केंद्र-सीएसई ने ग्रीन कार्निवल और ग्रीन स्‍कूल पुरस्‍कार समारोह 2025 का आयोजन किया था। इस केंद्र का उद्देश्‍य देश के विभिन्‍न स्‍कूलों के युवा पर्यावरणविदों का सम्‍बंधित विषय में उत्‍साह बढ़ाना और जागरूक करना है।
प्रश्न 50 किस देश के सेना प्रमुख 6 से 12 फरवरी तक भारत का दौरा कर रहे हैं -
  • (अ) फ्रांस
  • (ब) अल्जीरिया
  • (स) संयुक्त राज्य अमेरिका
  • (द) रूस
उत्तर : अल्जीरिया
व्याख्या :
अल्जीरियाई सेना के चीफ आफ स्टॉफ एवं राष्ट्रीय रक्षामंत्री के प्रतिनिधि मंत्री जनरल सईद चानेग्रिहा 06 से 12 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वे बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक करेंगे। जनरल चानेग्रिहा ‘ब्रिज – बिल्डिंग रेसिलियन्स थ्रू इंटरनेशनल डिफेन्स एंड ग्लोबल इंगेजमेंट’ विषय पर रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेंगे, जिससे रणनीतिक साझेदारी की दिशा में बातचीत का मार्ग प्रशस्त होगा।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill