CA Quiz : 12-14 February 2025
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 38वें राष्ट्रीय खेलों में कुल पदक तालिका में कौन शीर्ष स्थान पर रहा -
-
- (अ) महाराष्ट्र
- (ब) हरियाणा
- (स) भारतीय सेना की संयुक्त टीम
- (द) कर्नाटक
उत्तर : भारतीय सेना की संयुक्त टीम
व्याख्या :
उत्तराखंड के हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह सम्पन्न हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 जनवरी को देहरादून में किया था। पदक तालिका में तीनों सेनाओं की संयुक्त टीम ने 68 स्वर्ण सहित कुल 121 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल कर, राजा भालिंदर सिंह ट्रॉफी जीती।। महाराष्ट्र 54 स्वर्ण सहित 201 पदक लेकर दूसरे और हरियाणा 48 स्वर्ण सहित 153 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। मेघालय 2026 में राष्ट्रीय खेलों के 39वें संस्करण की मेजबानी करेगा।
- प्रश्न 2 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर कौन था -
-
- (अ) शेरा
- (ब) मौली
- (स) गिब्बी
- (द) मिलु
उत्तर : मौली
व्याख्या :
38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मौली था। मौली, एक मोनाल पक्षी है, जो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी भी है।
- प्रश्न 3 2025 में आयोजित होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता को कितनी पुरस्कार राशि मिलेगी -
-
- (अ) 9.72 करोड़ रुपये
- (ब) 19.45 करोड़ रुपये
- (स) 29.54 लाख रुपये
- (द) 4.86 करोड़ रुपये
उत्तर : 19.45 करोड़ रुपये
व्याख्या :
2017 के बाद पहली बार हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता को 19.45 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। आईसीसी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। वहीं उप विजेता को 9.72 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 4.86 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। 2017 के संस्करण की तुलना में इस बार पुरस्कार राशि में 53 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
- प्रश्न 4 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में (फरवरी 2025 में) किस बैंक पर कई प्रतिबंध लगाए हैं -
-
- (अ) एचडीएफसी बैंक
- (ब) एसबीआई बैंक
- (स) न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक, मुंबई
- (द) यस बैंक
उत्तर : न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक, मुंबई
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक-आरबीआई ने न्यू इंडिया कॉपरेटिव बैंक, मुम्बई पर कई प्रतिबंध लागू कर दिये। बैंक की संचालन संबंधी चिन्ताओं के बीच जारी किये गये इन प्रतिबंधों में जमाकर्ताओं को धनराशि निकालने पर पाबंदी भी शामिल है। ये प्रतिबंध बैंक का काजकाज समाप्त होने के समय से लागू हो गये हैं और अगले छह महीने तक लागू रहेंगे।
- प्रश्न 5 काशी तमिल संगमम 2025 का मुख्य उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) वाराणसी में तमिल व्यंजनों को बढ़ावा देना
- (ब) काशी और तमिलनाडु के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना
- (स) व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना
- (द) दक्षिण भारत के लोगों को उत्तर भारत में बसाना
उत्तर : काशी और तमिलनाडु के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना
व्याख्या :
काशी तमिल संगमम प्रयागराज महाकुंभ में उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृतियों का साक्षी बनेगा। 16 फरवरी से 24 फरवरी के बीच दक्षिण भारत के अतिथि प्रयागराज महाकुंभ भी आएंगे। काशी तमिल संगमम का यह तीसरा संस्करण “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में उपयोगी साबित होगा। प्राचीन भारत में शिक्षा और संस्कृति के दो महत्वपूर्ण केंद्रों वाराणसी और तमिलनाडु के बीच जीवंत संबंधों को पुनर्जीवित करने के क्रम में काशी तमिल संगमम का आयोजन किया जा रहा है।
- प्रश्न 6 हाल ही में ‘इंडी हाट’ का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया -
-
- (अ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- (ब) गृह मंत्री अमित शाह
- (स) कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह
- (द) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
उत्तर : कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह
व्याख्या :
माननीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय और हस्तकला अकादमी, नई दिल्ली में इंडी हाट का उद्घाटन किया। इंडी हाट कार्यक्रम, जो 12 से 18 फरवरी, 2025 तक चलेगा, भारत की पारंपरिक कला को अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के सामने प्रदर्शित करने के लिए बनाया गया है। इंडी हाट में भाग लेने वाले हस्तशिल्प कारीगर भारत के विभिन्न क्षेत्रों की विविध शिल्प परंपराओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। इंडी हाट में 80 विभिन्न प्रकार के हस्तनिर्मित और हाथ से बुने हुए उत्पादों का जीवंत प्रदर्शन किया गया है, जिन्हें देश भर के 85 कारीगरों और बुनकरों द्वारा तैयार किया गया है।
- प्रश्न 7 ‘नन्हा सा दिल’ पहल का मुख्य उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) वंचित बच्चों को शिक्षा प्रदान करना
- (ब) जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए जीवन रक्षक सर्जरी कराना
- (स) गरीबों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराना
- (द) वनों के संरक्षण को बढ़ावा देना
उत्तर : जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए जीवन रक्षक सर्जरी कराना
व्याख्या :
जन्मजात हृदय रोग जागरूकता दिवस पर, कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनियों सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट (एसएसएसएचईटी) के साथ अलग-अलग समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, ताकि जन्मजात हृदय रोग (सीएचडी) से पीड़ित बच्चों के लिए जीवन रक्षक सर्जरी उपलब्ध कराई जा सके। यह समझौता ज्ञापन ‘नन्हा सा दिल’ पहल के तहत किया गया।
- प्रश्न 8 हार्टफुलनेस भगवान बुद्ध त्रि-सेवा मोटरसाइकिल अभियान की शुरुआत कहाँ से होगी -
-
- (अ) बोधगया
- (ब) सारनाथ
- (स) लुम्बिनी
- (द) कर्नाटक
उत्तर : लुम्बिनी
व्याख्या :
हार्टफुलनेस लॉर्ड बुद्धा ट्राइनेशन ट्राई-सर्विसेज मोटरसाइकिल अभियान नेपाल, भारत और श्रीलंका को उनकी साझा बौद्ध विरासत के माध्यम से एक यात्रा में एकजुट करने वाली एक ऐतिहासिक और अनूठी पहल है। यह यात्रा 16 फरवरी 2025 को भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, नेपाल से शुरू होगी, जो बौद्ध धर्म के ऐतिहासिक प्रसार का प्रतीक है और इन देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करता है। यह अभियान नेपाल, भारत और श्रीलंका में महत्वपूर्ण बौद्ध विरासत स्थलों को कवर करेगा। पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद के नेतृत्व में आधिकारिक ध्वजारोहण 19 फरवरी 2025 को बोधगया में इस प्रतिष्ठित बौद्ध तीर्थ स्थल पर किया जाएगा। इसके बाद अभियान श्रीलंका जाएगा, जहाँ जाफना में इसका औपचारिक स्वागत किया जाएगा।
- प्रश्न 9 2024 की “राज्यों में पंचायतों को हस्तांतरण की स्थिति” रिपोर्ट में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा -
-
- (अ) केरल
- (ब) तमिलनाडु
- (स) कर्नाटक
- (द) उत्तर प्रदेश
उत्तर : कर्नाटक
व्याख्या :
केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री, प्रोफ़ेसर एस.पी. सिंह बघेल ने 13 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में एक समारोह में 2024 “राज्यों में पंचायतों को हस्तांतरण की स्थिति - एक सांकेतिक साक्ष्य आधारित रैंकिंग” रिपोर्ट का अनावरण किया। यह रिपोर्ट, 73वें संवैधानिक संशोधन 1992 के प्रावधानों के अनुसार राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा अपने पंचायती राज संस्थानों को शक्तियों और संसाधनों के हस्तांतरण की स्थिति का आकलन करती है। विकेंद्रीकरण रैंकिंग में कर्नाटक अव्वल रहा जबकि केरल और तमिलनाडु क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे, वहीं रैंकिंग में सुधार कर उत्तर प्रदेश 15वें स्थान से 10 स्थान की छलांग लगाकर पांचवें पर पहुंच गया।
- प्रश्न 10 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हाल ही में किस शहर में आयोजित 10वें अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लिया -
-
- (अ) दिल्ली
- (ब) बेंगलुरु
- (स) मुंबई
- (द) जयपुर
उत्तर : बेंगलुरु
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कर्नाटक के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति ने आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा बेंगलुरु में आयोजित 10वें अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी विकास के मौजूदा दौर में हमें सुनिश्चित करना होगा कि मानवीय मूल्य बरकरार रहें।
- प्रश्न 11 विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है -
-
- (अ) 10 फरवरी
- (ब) 12 फरवरी
- (स) 13 फरवरी
- (द) 15 फरवरी
उत्तर : 13 फरवरी
व्याख्या :
यूनेस्को के सदस्य देशों द्वारा 2011 में घोषित और संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2012 में संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में अपनाए जाने के बाद, 13 फरवरी विश्व रेडियो दिवस (WRD) बन गया। इस वर्ष के विषय ‘रेडियो और जलवायु परिवर्तन’ ने जलवायु संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने में रेडियो की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- प्रश्न 12 पूर्वोत्तर एकता महोत्सव 2025 का आयोजन कब से कब तक किया जाएगा -
-
- (अ) 10-15 फरवरी
- (ब) 12-17 फरवरी
- (स) 15-20 फरवरी
- (द) 18-23 फरवरी
उत्तर : 15-20 फरवरी
व्याख्या :
पांच दिवसीय पूर्वोत्तर एकता महोत्सव का आयोजन 15 फरवरी से होने जा रहा है। ‘एक आवाज़, एक राष्ट्र’ थीम के तहत यह कार्यक्रम 20 फरवरी 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित होगा। यह आयोजन एकता, आपसी सहयोग और खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से प्रचलित रूढ़ियों को चुनौती देने का प्रतीक होगा। असम राइफल्स और नॉर्थ ईस्ट एसोसिएशन सोशल वेलफेयर के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम पूर्वोत्तर भारत की खेल भावना और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाता है।
- प्रश्न 13 हाल ही में (फरवरी 2025 में) किस भारतीय को ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इवेंट एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) सचिन तेंदुलकर
- (ब) कपिल देव
- (स) युवराज सिंह
- (द) शिखर धवन
उत्तर : शिखर धवन
व्याख्या :
शिखर धवन को ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इवेंट एंबेसडर में से एक नियुक्त किया गया है, जो 19 फरवरी से मार्च 1917 तक पाकिस्तान और दुबई में आयोजित किया जाएगा। धवन के साथ सरफराज अहमद, शेन वॉटसन और टिम साउदी को भी यह जिम्मेदारी दी गयी है।
- प्रश्न 14 कॉन्स्टेंटाइन टैसौलस को हाल ही में (फरवरी 2025 में) किस देश का नया राष्ट्रपति चुना गया है -
-
- (अ) अर्जेंटीना
- (ब) उरुग्वे
- (स) फ़िनलैंड
- (द) ग्रीस
उत्तर : ग्रीस
व्याख्या :
हाल ही में ग्रीक संसद के पूर्व अध्यक्ष कॉन्स्टेंटाइन टैसौलस (Constantine Tassoulas) को ग्रीस के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया। 65 वर्षीय टैसौलस ने 300 सदस्यीय संसद में 160 वोट हासिल किए, जो चौथे दौर के मतदान में आवश्यक 151 वोटों से अधिक था। वह कतेरीना सकेलारोपोलू का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा है।
- प्रश्न 15 हाल ही में फॉय सागर झील का नाम बदल दिया गया है, यह झील किस राज्य में है -
-
- (अ) असम
- (ब) राजस्थान
- (स) तमिलनाडु
- (द) हिमाचल प्रदेश
उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
राजस्थान सरकार ने अजमेर में 132 साल पुरानी फॉय सागर झील का नाम बदलकर वरुण सागर कर दिया है। इसका नाम झील बनाने वाले अंग्रेज इंजीनियर फोय के नाम पर रखा गया था। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि नाम परिवर्तन गुलामी के प्रतीकों को हटाने और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने के प्रयास को दर्शाता है।
- प्रश्न 16 सेबी ने हाल ही में कौन-सा नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है -
-
- (अ) मित्रा
- (ब) सजग
- (स) समर्थ
- (द) रोचक
उत्तर : मित्रा
व्याख्या :
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट ट्रेसिंग एंड रिट्रीवल असिस्टेंट (MITRA) नामक एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. 'मित्रा' का लक्ष्य निवेशकों के निष्क्रिय या दावा न किए गए म्यूचुअल फंड फोलियो का पता लगाना और उन्हें पुनः प्राप्त करने में मदद करना है. इसका प्रबंधन कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (CAMS) और KFIN टेक्नोलॉजीज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
- प्रश्न 17 ‘मत्स्य 6000’ किस क्षेत्र से संबंधित है -
-
- (अ) अंतरिक्ष अन्वेषण
- (ब) रक्षा अनुसंधान
- (स) समुद्री अन्वेषण
- (द) जैव प्रौद्योगिकी
उत्तर : समुद्री अन्वेषण
व्याख्या :
भारत समुद्र के गहराई तक छुपे राज को खंगालने के लिए डीप ओशन मिशन पर काम कर रहा है। इस बारे में बताते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (एनआईओटी), चेन्नई के माध्यम से एक मानवयुक्त पनडुब्बी ‘मत्स्य 6000’ विकसित कर रहा है। इसका उद्देश्य समुद्री अन्वेषण और अवलोकन के लिए वैज्ञानिक सेंसर के एक सेट के साथ तीन लोगों को समुद्र में 6000 मीटर की गहराई तक ले जाना है। मानवयुक्त पनडुब्बी मत्स्य 6000 के 2026 तक बनने की संभावना है।
- प्रश्न 18 लोकसभा में प्रस्तुत नए आयकर विधेयक 2025 में ‘असेसमेंट ईयर’ को किस नए शब्द से बदला गया है -
-
- (अ) फाइनेंशियल ईयर
- (ब) टैक्स ईयर
- (स) इनकम ईयर
- (द) रेवेन्यू ईयर
उत्तर : टैक्स ईयर
व्याख्या :
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में नया आयकर विधेयक 2025 पेश किया। इसका उद्देश्य कर कानूनों को सरल, पारदर्शी और आधुनिक बनाना है। वित्त मंत्री ने इस विधेयक को प्रस्तुत करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि इसके अध्ययन और समीक्षा के लिए एक स्थायी समिति का गठन किया जाए। गौरतलब है कि यह नया विधेयक 1961 के आयकर अधिनियम की जगह लेगा और व्यक्तियों, व्यवसायों एवं गैर-लाभकारी संगठनों के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। इस नए विधेयक में कर कानूनों की भाषा को आसान और आधुनिक परिभाषाओं के अनुकूल बनाया गया है। उदाहरण के लिए ‘असेसमेंट ईयर’ की जगह ‘टैक्स ईयर’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है।
- प्रश्न 19 ‘पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना’ की शुरुआत कब की गई थी -
-
- (अ) 13 जनवरी 2024
- (ब) 13 फरवरी 2024
- (स) 13 मार्च 2024
- (द) 13 अप्रैल 2024
उत्तर : 13 फरवरी 2024
व्याख्या :
पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना की पहली वर्षगांठ है। पिछले वर्ष 13 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अभूतपूर्व पहल का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य छत पर सौर पैनल लगाने की सुविधा देकर घरों को मुफ़्त बिजली प्रदान करना है। दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू रूफटॉप सोलर पहल, पीएमएसजीएमबीवाई, मार्च 2027 तक एक करोड़ घरों को सौर ऊर्जा की आपूर्ति करने के उत्साहपूर्ण लक्षित दृष्टिकोण के साथ भारत के ऊर्जा परिदृश्य को नया आकार दे रही है। 27 जनवरी, 2025 तक, इस योजना से छत पर सौर ऊर्जा लगाने के माध्यम से 8.46 लाख परिवारों को लाभ मिल चुका है।
- प्रश्न 20 मणिपुर में राष्ट्रपति शासन किस अनुच्छेद के तहत लागू किया गया है -
-
- (अ) अनुच्छेद 352
- (ब) अनुच्छेद 356
- (स) अनुच्छेद 360
- (द) अनुच्छेद 365
उत्तर : अनुच्छेद 356
व्याख्या :
मणिपुर में गुरुवार को संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। पांच दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। गृह मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति को मणिपुर के राज्यपाल से एक रिपोर्ट मिली है और राष्ट्रपति को मिली रिपोर्ट और अन्य सूचनाओं पर विचार करने के बाद वह इस बात से संतुष्ट हैं कि ऐसी स्थिति पैदा हो गई है, जिसमें उस राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती।
- प्रश्न 21 भारत और अमरीका ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को कितना करने का लक्ष्य रखा है -
-
- (अ) 300 अरब डॉलर
- (ब) 400 अरब डॉलर
- (स) 500 अरब डॉलर
- (द) 600 अरब डॉलर
उत्तर : 500 अरब डॉलर
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और अमरीका ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 500 अरब डॉलर करने का निर्णय लिया है। उन्होंने वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह बात कहीं। श्री मोदी ने कहा कि भारत और अमरीका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।
- प्रश्न 22 भारत ने 2025 पैरा तीरंदाजी एशिया कप में कितने स्वर्ण पदक जीते -
-
- (अ) 4
- (ब) 6
- (स) 8
- (द) 10
उत्तर : 6
व्याख्या :
पैरा-तीरंदाज के 27 सदस्यीय भारतीय दल ने अपने 2025 पैरा तीरंदाजी एशिया कप-विश्व रैंकिंग प्रतियोगिता अभियान का समापन, छह स्वर्ण पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर समाप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल मिलाकर भारतीय दल ने 12 पदक - छह स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य जीते। 2025 पैरा तीरंदाजी एशिया कप-विश्व रैंकिंग प्रतियोगिता 2-11 फरवरी 2025 तक बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित किया गया था।
- प्रश्न 23 गंगारामया नवम पेराहेरा उत्सव किस देश में मनाया जाता है -
-
- (अ) भारत
- (ब) नेपाल
- (स) श्रीलंका
- (द) भूटान
उत्तर : श्रीलंका
व्याख्या :
श्रीलंका के कोलम्बो में गंगारामया नवम पेराहेरा वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दो दिनों का यह जीवंत सांस्कृतिक उत्सव हजारों पर्यटकों और श्रीलंकाई लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस उत्सव में कोलंबो शहर के बीच से गुजरती शोभायात्रा में दर्जनों सजे-धजे हाथियों के साथ सैकड़ों पारंपरिक ढोल वादक और नर्तक भाग लेते हैं।
- प्रश्न 24 भारत और आबू धाबी की किस कंपनी के बीच LNG आपूर्ति के लिए समझौता हुआ है -
-
- (अ) ADNOC गैस और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
- (ब) रिलायंस इंडस्ट्रीज और सऊदी अरामको
- (स) गेल इंडिया और बीपीCL
- (द) ओएनजीसी और कतार पेट्रोलियम
उत्तर : ADNOC गैस और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
व्याख्या :
आबूधाबी नेशनल आयल कम्पनी- ए.डी.एन.ओ.सी. गैस ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ तरलीकृत प्राकृतिक गैस-एल.एन.जी. की आपूर्ति के लिए एक प्रमुख समझौता किया है। यह संयुक्त अरब अमीरात और भारत के बीच ऊर्जा सहयोग के लिए महत्वपूर्ण समझौता है।
- प्रश्न 25 अमेरिका की नई राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) कौन बनी हैं -
-
- (अ) कमला हैरिस
- (ब) हिलेरी क्लिंटन
- (स) तुलसी गबार्ड
- (द) निक्की हेली
उत्तर : तुलसी गबार्ड
व्याख्या :
अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने तुलसी गबार्ड को वहां की नई राष्ट्रीय खुफिया निदेशक- डीएनआई के रूप में पुष्टि की है। तुलसी गबार्ड राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की पसंद है। अमरीका की विभिन्न खुफिया एजेंसियों के कामकाज की देखरेख और समन्वय के लिए गबार्ड के नामांकन पर बहुप्रतीक्षित अंतिम सीनेट वोट मिला।
- प्रश्न 26 चीन दक्षिण चीन सागर में किस प्रकार का नया केंद्र बनाने जा रहा है -
-
- (अ) सैन्य अड्डा
- (ब) अंतरिक्ष केंद्र
- (स) तेल रिफाइनरी
- (द) जल ऊर्जा केंद्र
उत्तर : अंतरिक्ष केंद्र
व्याख्या :
चीन ने दक्षिण चीन सागर के गहरे पानी में पहले ‘अंतरिक्ष केन्द्र’ के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। यह केन्द्र दक्षिण चीन सागर की सतह से दो हजार मीटर यानी 6 हजार 560 फुट नीचे स्थापित किया जाएगा। यह केन्द्र अब तक के सबसे गहरे और तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण पानी के नीचे की स्थापनाओं में से एक है। इसके वर्ष 2030 तक शुरू होने की सम्भावना है।
- प्रश्न 27 रोमानिया के नए अंतरिम राष्ट्रपति कौन बने हैं -
-
- (अ) क्लॉस इओहैनिस
- (ब) इली बोलोजन
- (स) लुडोविक ओरबान
- (द) विक्टर पोंटा
उत्तर : इली बोलोजन
व्याख्या :
सेंट्रिस्ट लिबरल पार्टी के नेता इली बोलोजन रोमानिया के अंतरिम राष्ट्रपति बन गए हैं। इससे पहले वे सीनेट के स्पीकर और मेयर तथा काउंटी काउंसिल के प्रमुख भी थे। उन्होंने सेंट्रिस्ट क्लॉस इओहैनिस से पदभार संभाला। इओहैनिस ने विपक्षी दलों की ओर से महाभियोग की कोशिश को रोकने के लिए सोमवार को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।
- प्रश्न 28 2024 भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत कौन से स्थान पर रहा -
-
- (अ) 93
- (ब) 96
- (स) 100
- (द) 110
उत्तर : 96
व्याख्या :
11 फरवरी 2025 को जारी 2024 भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत 180 देशों/क्षेत्रों में 96वें स्थान पर है। पिछले साल, 2023 में भारत 93वें स्थान पर था। भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक कथित सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार स्तर के आधार पर 180 देशों/क्षेत्रों को रैंक करता है। डेनमार्क लगातार सातवीं बार सूचकांक में शीर्ष पर रहा और उसे सबसे कम भ्रष्ट देश माना गया। भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक बर्लिन, जर्मनी स्थित गैर-सरकारी संगठन, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी किया जाता है।
- प्रश्न 29 14वां एशियाई मत्स्य पालन और जलीय कृषि फोरम बैठक कहाँ आयोजित की जा रही है -
-
- (अ) कोच्चि
- (ब) नई दिल्ली
- (स) ताइपे
- (द) बैंकॉक
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
भारत दूसरी बार.एशियाई मत्स्य पालन और जलीय कृषि फोरम की बैठक की मेजबानी कर रहा है। 14वां एशियाई मत्स्य पालन और जलीय कृषि फोरम की बैठक, 12-14 फरवरी 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले, भारत ने 2007 में केरल के कोच्चि में 8वें एशियाई मत्स्य पालन और जलीय कृषि फोरम की मेजबानी की थी। एशियाई मत्स्य पालन और जलीय कृषि फोरम की बैठक हर तीन साल में आयोजित की जाती है।
- प्रश्न 30 अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) का वार्षिक सम्मेलन 2025 भारत के किस शहर में आयोजित किया जाएगा -
-
- (अ) मुंबई
- (ब) कोलकाता
- (स) नई दिल्ली
- (द) बेंगलुरु
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
भारत पहली बार अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (आईआईएएस) के वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। आईआईएएस -डीएआरपीजी (प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग) भारत सम्मेलन 2025, नामक इस सम्मेलन को 10-14 फरवरी 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन 55 से अधिक देशों के विशेषज्ञों को सार्वजनिक प्रशासन, शासन और नीति निर्धारण में नवाचारों का पता लगाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।