CA Quiz : 01-03 February 2025
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 भारत में हाल ही में (जनवरी 2025 में) कितने नए रामसर स्थलों को जोड़ा गया है -
-
- (अ) 1
- (ब) 2
- (स) 3
- (द) 4
उत्तर : 4
व्याख्या :
केंद्र ने चार नए रामसर स्थलों को जोड़ने की घोषणा की है। इससे कुल रामसर स्थलों की संख्या 89 हो गई है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि विश्व आर्द्रभूमि दिवस से पहले सरकार ने तमिलनाडु में सक्करकोट्टई पक्षी अभयारण्य और थेर्थंगल पक्षी अभयारण्य, सिक्किम में खेचोपलरी आर्द्रभूमि और झारखंड में उधवा झील को देश के रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है।
- प्रश्न 2 फरवरी 2025 तक भारत में किस राज्य में सबसे अधिक रामसर स्थल हैं?
-
- (अ) केरल
- (ब) पंजाब
- (स) तमिलनाडु
- (द) गुजरात
उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
केंद्र ने भारत में चार नए रामसर स्थलों को जोड़ने की घोषणा की है, जिससे कुल संख्या 89 हो गई है। तमिलनाडु सबसे अधिक रामसर स्थलों वाला राज्य बन गया है, अब कुल 20 हैं।
- प्रश्न 3 ऑन्कोसेरसियासिस को समाप्त करने वाला अफ्रीका का पहला देश कौन सा है -
-
- (अ) नाइजीरिया
- (ब) केन्या
- (स) नाइजर
- (द) घाना
उत्तर : नाइजर
व्याख्या :
अफ्रीका महाद्वीप में नाइजर त्वचा और आंखों की एक गंभीर बीमारी ऑन्कोसेरसियासिस को खत्म करने वाला पहला देश बन गया है। नाइजर को दुनिया का पाँचवाँ देश और अफ्रीका का पहला देश माना जाता है, जिसने परजीवी ऑन्कोसेरका वॉल्वुलस के प्रसार को सफलतापूर्वक रोका है। इस मील के पत्थर तक पहुँचने वाले अन्य चार देश सभी अमेरिका में स्थित हैं: कोलंबिया, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला और मैक्सिको। ऑन्कोसेरसियासिस, जिसे आमतौर पर रिवर ब्लाइंडनेस के रूप में जाना जाता है, एक परजीवी रोग है और यह ट्रेकोमा के बाद दुनिया भर में अंधेपन का दूसरा प्रमुख संक्रामक कारण है। यह मुख्य रूप से नदी के किनारे के इलाकों में पाई जाने वाली संक्रामक काली मक्खियों के काटने से मनुष्यों में फैलता है।
- प्रश्न 4 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए गठित न्यायिक समिति के अध्यक्ष कौन हैं -
-
- (अ) वी. के. गुप्ता
- (ब) डी. के. सिंह
- (स) हर्ष कुमार
- (द) अरविंद कुमार शर्मा
उत्तर : हर्ष कुमार
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 29 जनवरी 2025 को प्रयागराज में महाकुंभ में भगदड़ की घटना की जांच के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हर्ष कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक समिति का गठन किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या (अमावस्या का दिन) के अवसर पर तड़के सुबह मची भगदड़ में 30 लोग मारे गए और 60 घायल हो गए थे।
- प्रश्न 5 भारत सरकार ने बिजली वितरण उपयोगिताओं की व्यवहार्यता पर गठित मंत्री समूह का अध्यक्ष किसे बनाया है -
-
- (अ) भूपेंद्र यादव
- (ब) श्रीपाद येसो नाइक
- (स) नितिन गडकरी
- (द) पीयूष गोयल
उत्तर : श्रीपाद येसो नाइक
व्याख्या :
भारत सरकार ने देश में बिजली वितरण उपयोगिताओं की व्यवहार्यता से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए मंत्रियों का एक समूह स्थापित किया है। मंत्री समूह की पहली बैठक हाल ही में वर्चुअली आयोजित की गई थी। बैठक में केंद्र सरकार, सदस्य राज्यों के ऊर्जा मंत्री और केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी भी शामिल हुए। केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री, श्रीपाद येसो नाइक, मंत्री समूह के अध्यक्ष हैं।
- प्रश्न 6 पहला रायसीना मध्य पूर्व सम्मेलन कहां आयोजित किया गया था -
-
- (अ) सऊदी अरब
- (ब) संयुक्त अरब अमीरात
- (स) कतर
- (द) कुवैत
उत्तर : संयुक्त अरब अमीरात
व्याख्या :
पहला रायसीना मध्य पूर्व सम्मेलन, 28 और 29 जनवरी 2025 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में आयोजित किया गया। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर पहले रायसीना मध्य पूर्व सम्मेलन के मुख्य अतिथि थे। डॉ. एस जयशंकर 27 और 29 जनवरी 2025 को संयुक्त अरब अमीरात की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर थे। जून 2024 में विदेश मंत्री के रूप में पुनः नियुक्त होने के बाद डॉ. जयशंकर की यह संयुक्त अरब अमीरात की तीसरी यात्रा थी।
- प्रश्न 7 सुनीता विलियम्स ने कुल कितने घंटे की स्पेसवॉक पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाया -
-
- (अ) 58 घंटे 10 मिनट
- (ब) 60 घंटे 21 मिनट
- (स) 62 घंटे 6 मिनट
- (द) 64 घंटे 12 मिनट
उत्तर : 62 घंटे 6 मिनट
व्याख्या :
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के बाहर 5 घंटे 26 मिनट की स्पेसवॉक (अंतरिक्ष में चहलकदमी) पूरी की। इस उपलब्धि के साथ उनके कुल स्पेसवॉक का समय 62 घंटे 6 मिनट हो गया जिससे उन्होंने नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन का 60 घंटे 21 मिनट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर पिछले जून 2024 से आईएसएस पर फंसे हुए हैं।
- प्रश्न 8 विक्टोरिया राज्य के गोल्डफील्ड्स को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने के लिए किस देश ने नामांकित किया है -
-
- (अ) अमेरिका
- (ब) कनाडा
- (स) ऑस्ट्रेलिया
- (द) दक्षिण अफ्रीका
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने विक्टोरिया राज्य के ऐतिहासिक गोल्डफील्ड्स (सोने के खदानों वाले क्षेत्र) को UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने के लिए नामांकित किया है। ऑस्ट्रेलिया की पर्यावरण और जल मंत्री तान्या प्लिबर्सेक ने शुक्रवार को घोषणा की कि इन गोल्डफील्ड्स को ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में जोड़ा गया है। यह पहला कदम है जिससे इस क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान और संरक्षण मिल सकेगा।
- प्रश्न 9 2024-25 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण किसने पेश किया -
-
- (अ) नरेंद्र मोदी
- (ब) निर्मला सीतारमण
- (स) अमित शाह
- (द) एस. जयशंकर
उत्तर : निर्मला सीतारमण
व्याख्या :
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण लोकसभा और राज्यसभा में पेश किया। इसके तुरंत बाद, दोनों सदनों को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया। परंपरा अनुसार वित्त मंत्री ने अगले वित्तीय वर्ष- 2025-26 के लिए बजट प्रस्तुति से एक दिन पहले संसद में अर्थव्यवस्था की पूर्व-बजट विस्तृत स्थिति का दस्तावेज पेश किया। रिपोर्ट के अनुसार पहला आर्थिक सर्वेक्षण 1950-51 में अस्तित्व में आया था, जब यह बजट दस्तावेजों का हिस्सा हुआ करता था। 1960 के दशक में इसे बजट दस्तावेजों से अलग कर दिया गया और केंद्रीय बजट से एक दिन पहले इसे पेश किया गया।
- प्रश्न 10 2024-25 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2025-26 के लिए कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है -
-
- (अ) 5.2-5.8%
- (ब) 6.3-6.8%
- (स) 7.1-7.5%
- (द) 4.9-5.5%
उत्तर : 6.3-6.8%
व्याख्या :
सर्वेक्षण में बताया गया कि वित्त वर्ष 2025-26 में वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत की जीडीपी 6.3-6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है।
- प्रश्न 11 नासा के एग्जियम मिशन 4 के लिए चुने गए पहले भारतीय पायलट कौन हैं -
-
- (अ) राकेश शर्मा
- (ब) रविश मल्होत्रा
- (स) शुभांशु शुक्ला
- (द) प्रशांत नायर
उत्तर : शुभांशु शुक्ला
व्याख्या :
इंडियन एयरफोर्स (IAF) कैप्टन ऑफिसर शुभांशु शुक्ला को नासा के एग्जियम मिशन के लिए चुना गया है। वे स्पेस एक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे। शुभांशु एग्जियम मिशन 4 के लिए पायलट चुने गए हैं। वे ISS पर जाने वाले पहले भारतीय होंगे।
- प्रश्न 12 1 फरवरी 2025 को मुंबई में आयोजित बोर्ड के वार्षिक समारोह में बीसीसीआई के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया -
-
- (अ) विराट कोहली
- (ब) महेंद्र सिंह धोनी
- (स) राहुल द्रविड़
- (द) सचिन तेंदुलकर
उत्तर : सचिन तेंदुलकर
व्याख्या :
पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को BCCI के एनुअल ईवेंट में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा आज 31 जनवरी को की गई। तेंदुलकर ने 200 टेस्ट और 463 एकदिवसीय मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट और वनडे इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। 463 वनडे में उनके नाम 18,426 रन हैं। तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए हैं।
- प्रश्न 13 INSV तारिणी ने हाल ही में किस चुनौतीपूर्ण महासागरीय बिंदु को पार किया -
-
- (अ) बरमूडा ट्रायंगल
- (ब) मैरीआना ट्रेंच
- (स) पॉइंट निमो
- (द) ग्रीनलैंड सी
उत्तर : पॉइंट निमो
व्याख्या :
INSV तारिणी भारतीय नौसेना की दूसरी सेलबोट है। इसने पॉइंट निमो को पार करने का रिकॉर्ड बनाया है। लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए ने ये कारनामा 30 जनवरी को किया। न्यूजीलैंड के लिटलटन से पोर्ट स्टेनली, फॉकलैंड द्वीप तक की अपनी यात्रा में INSV ने पॉइंट निमो को पार किया है।
- प्रश्न 14 भारत सरकार ने सूखा प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए कितनी राशि की परियोजनाओं को मंजूरी दी -
-
- (अ) 1000 करोड़
- (ब) 2025 करोड़
- (स) 3027.86 करोड़
- (द) 5000 करोड़
उत्तर : 3027.86 करोड़
व्याख्या :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी ने सूखा प्रभावित राज्यों की मदद के लिए 2 हजार करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजनाओं के लिए 3,027.86 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। 12 सबसे ज्यादा सूखा प्रभावित राज्यों की मदद के लिए मंजूरी दी गई है। 12 सर्वाधिक सूखाग्रस्त राज्यों में आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
- प्रश्न 15 विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस के अवसर पर इंडिया गेट किस रंग से रोशन किया गया -
-
- (अ) लाल और हरा
- (ब) नीला और सफेद
- (स) बैंगनी और नारंगी
- (द) पीला और गुलाबी
उत्तर : बैंगनी और नारंगी
व्याख्या :
विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित इंडिया गेट को 30 जनवरी 2025 को बैंगनी और नारंगी रंगों के रंगों से रोशन किया गया। उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हार साल 2022 से 30 जनवरी को विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस मनाया जाता है।
- प्रश्न 16 नई दिल्ली विश्व पुस्तक प्रदर्शनी 2025 का उद्घाटन किसने किया -
-
- (अ) नरेंद्र मोदी
- (ब) द्रौपदी मुर्मू
- (स) निर्मला सीतारमण
- (द) अमित शाह
उत्तर : द्रौपदी मुर्मू
व्याख्या :
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 1 फरवरी, 2025 नई दिल्ली में नई दिल्ली विश्व पुस्तक प्रदर्शनी 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि किताबें पढ़ना सिर्फ़ शौक नहीं है यह एक परिवर्तनकारी अनुभव है। विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों की किताबें पढ़ने से क्षेत्रों और समुदायों के बीच संबंध बेहतर बनते हैं। इस बार मेले में 2000 से ज्यादा बुक स्टॉल्स लगाए गए हैं।
- प्रश्न 17 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025 में कितवीं बार बजट पेश किया -
-
- (अ) 6वीं
- (ब) 7वीं
- (स) 8वीं
- (द) 9वीं
उत्तर : 8वीं
व्याख्या :
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को 8वीं बार बजट पेश किया। कुल 47,16,487 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया है। नौकरीपेशा लोगों को नए टैक्स रिजीम चुनने पर सालाना ₹12.75 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। सरकार द्वारा वेतनभोगी लोगों को 75,000 रुपये स्टैंडर्ड डिडक्शन की कटौती दी जाती है।
- प्रश्न 18 नीति आयोग द्वारा चक्रीय अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कहां किया गया -
-
- (अ) नई दिल्ली
- (ब) जयपुर
- (स) पटना
- (द) लखनऊ
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
नीति आयोग ने 30 जनवरी, 2025 को जयपुर, राजस्थान में ‘चक्रीय अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रीय कार्यशाला’ आयोजित की। कार्यशाला का आयोजन नीति आयोग के राज्य सहायता मिशन के तहत ग्रीन ट्रांजिशन और जलवायु परिवर्तन प्रभाग द्वारा किया गया था, जिसमें मुख्य रूप से दो क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया: इंड ऑफ लाइफ वाहन (ईएलवी) और इंड ऑफ लाइफ टायर (ईएलटी)। इसमें निर्माताओं, रिसाइकिलर्स, भारत सरकार के अधिकारियों और राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न उद्योग हितधारकों ने भाग लिया।
- प्रश्न 19 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 1 फरवरी, 2025 से चीन पर कितना अतिरिक्त टैरिफ लगाया -
-
- (अ) 5%
- (ब) 10%
- (स) 15%
- (द) 20%
उत्तर : 10%
व्याख्या :
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 1 फरवरी से कनाडा और मेक्सिको पर 25% और चीन पर एक्स्ट्रा 10% टैरिफ लगा दिया है। इसे लेकर उन्होंने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया है। शुक्रवार को व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प शनिवार से कनाडा और मेक्सिको पर इंपोर्ट टैरिफ लगाएंगे।
- प्रश्न 20 रामेश्वरम का नया पम्बन ब्रिज किस प्रकार का ब्रिज है -
-
- (अ) सस्पेंशन ब्रिज
- (ब) आर्च ब्रिज
- (स) वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज
- (द) बैसक्यूल ब्रिज
उत्तर : वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज
व्याख्या :
देश के पहले वर्टिकल लिफ्टअप ब्रिज का ट्रेन ट्रायल हुआ। रामेश्वरम में बना पम्बन ब्रिज देश का पहला ऐसा ब्रिज है। इसकी लंबाई 2 किमी है। इस ब्रिज पर ट्रेनें 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी. इसमें दो रेल पटरियां बिछाई गई हैं और ट्रेनों के संचालन के दौरान, जब ट्रैफिक नहीं होगा, तो ब्रिज के स्लैब को ऊपर उठाया जाएगा, ताकि समुद्र में जहाजों की आवाजाही जारी रह सके. ये ब्रिज रामेश्वरम को तमिलनाडु से जोड़ता है। ये ब्रिज बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है।
- प्रश्न 21 यूरोपियन आउटडोर चैंपियनशिप में पुरुषों की 60 मीटर बाधा दौड़ में भारत के तेजस शिरसे ने कौन सा पदक जीता -
-
- (अ) स्वर्ण
- (ब) रजत
- (स) कांस्य
- (द) कोई नहीं
उत्तर : रजत
व्याख्या :
भारत के तेजस शिरसे ने फ्रांस में यूरोपियन आउटडोर चैंपियनशिप में पुरुषों की 60 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने 7.64 सेकेंड के समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया। स्पेन के एनरिक लोपिस ने 7.55 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि फ्रांस के विल्हेम बेलोसियन ने 7.67 सेकेंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
- प्रश्न 22 भारतीय रेलवे द्वारा लॉन्च किए गए सुपर ऐप का नाम क्या है -
-
- (अ) रेल मित्र
- (ब) इंडियन रेलवेज़
- (स) स्वरेल
- (द) ट्रेन कनेक्ट
उत्तर : स्वरेल
व्याख्या :
रेल मंत्रालय ने सुपर ऐप 'स्वरेल' प्रस्तुत किया है , जो आम लोगों को व्यापक रेलवे सेवाएं प्रदान करने वाला वन-स्टॉप समाधान है। वर्तमान में बीटा परीक्षण में, ऐप गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है । ऐप का मुख्य केंद्रबिंदु एक सहज और स्वच्छ उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस (यूआई) के साथ उपयोगकर्ता अनुभव को उन्नत बनाना है। यह विभिन्न रेलवे सेवाओं को एकीकृत करता है, जिससे कई अनुप्रयोगों की आवश्यकता समाप्त हो जाती है और उपयोगकर्ता उपकरणों पर स्थान की खपत में कमी आएगी।
- प्रश्न 23 भारत सरकार ने पहली बार किस योजना के तहत 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल को पूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की -
-
- (अ) खेलो इंडिया योजना
- (ब) राष्ट्रीय खेल महासंघ (एएनएसएफ) योजना
- (स) टॉप्स योजना
- (द) युवा खेल प्रोत्साहन योजना
उत्तर : राष्ट्रीय खेल महासंघ (एएनएसएफ) योजना
व्याख्या :
पहली बार, भारत सरकार ने राष्ट्रीय खेल महासंघों (एएनएसएफ) योजना की सहायता के तहत एशियाई शीतकालीन खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल को पूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने अपनी एएनएसएफ योजना के तहत चीन के हार्बिन शहर में होने वाले 9वें शीतकालीन एशियाई खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल को शामिल करने की घोषणा की है। चीनी शहर हार्बिन 7-14 फरवरी 2025 तक 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों की मेजबानी कर रहा है।
- प्रश्न 24 हाल ही में (फरवरी 2025 में) hस्मृति मंधाना और जसप्रीत बुमराह को किस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया -
-
- (अ) अर्जुन अवॉर्ड
- (ब) राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड
- (स) पॉली उमरीगर अवॉर्ड
- (द) पद्म श्री अवॉर्ड
उत्तर : पॉली उमरीगर अवॉर्ड
व्याख्या :
जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना को 2023-24 में अच्छे प्रदर्शन के लिए महिला और पुरुष कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड दिया जाएगा। ये अवॉर्ड 1 फरवरी को BCCI के एनुअल इवेंट में दिए जाएंगे। जसप्रीत टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।
- प्रश्न 25 हाल ही में (फरवरी 2025 में) कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में स्वर्ण पदक जीतने वाले मुक्केबाज ______ ने संन्यास के बाद कोच भूमिका में काम करने की घोषणा की -
-
- (अ) मनोज कुमार
- (ब) डिंग्को सिंह
- (स) अमित पंघाल
- (द) विजेंदर सिंह
उत्तर : मनोज कुमार
व्याख्या :
कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज मनोज कुमार ने संन्यास लेने की घोषणा की और अब कोच के तौर पर नई पारी की शुरुआत करेंगे। लाइट वेल्टरवेट (64 किग्रा) में प्रतिस्पर्धा करने वाले मुक्केबाज ने 2010 दिल्ली में अपना पहला और कॉमनवेल्थ गेम्स का एकमात्र स्वर्ण पदक जीता था। दो बार के ओलंपियन मनोज 2012 लंदन और 2016 रियो दि जिनेरियो दोनों में प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे।
- प्रश्न 26 ‘हर कंठ में भारत’ शास्त्रीय संगीत श्रृंखला का आयोजन किसके सहयोग से किया गया -
-
- (अ) भारतीय रेलवे
- (ब) संस्कृति मंत्रालय और आकाशवाणी
- (स) दूरदर्शन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
- (द) भारतीय कला परिषद
उत्तर : संस्कृति मंत्रालय और आकाशवाणी
व्याख्या :
वसंत पंचमी के पावन अवसर पर, आकाशवाणी के ब्रॉडकास्टिंग हाउस स्थित पंडित रविशंकर संगीत स्टूडियो में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य एक नई रेडियो कार्यक्रम श्रृंखला ‘हर कंठ में भारत’ का लोकार्पण करना था, जिसे विशेष रूप से भारतीय शास्त्रीय संगीत के विविध स्वरूपों को प्रसारित करने के लिए तैयार किया गया है।
- प्रश्न 27 इंडोनेशिया में भगवान मुरुगन के मंदिर का नाम क्या है -
-
- (अ) श्री सनातन धर्म आलयम
- (ब) श्री मुरुगन धाम
- (स) बालाजी मंदिर
- (द) शिवालय मंदिर
उत्तर : श्री सनातन धर्म आलयम
व्याख्या :
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भगवान मुरुगन के मंदिर निर्माण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को खुशी जाहिर की है। मंदिर के महा कुंभाभिषेकम के अवसर पर उन्होंने दोनों देशों के संबंध मजबूत होने की बात कही। जकार्ता मुरुगन मंदिर को श्री सनातन धर्म आलयम के नाम से भी जाना जाता है। यह भगवान मुरुगन को समर्पित इंडोनेशिया का पहला मंदिर है। ये मंदिर 2020 में बनना शुरू हुआ था।
- प्रश्न 28 BCAS के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) राकेश शर्मा
- (ब) राजेश निरवान
- (स) अरविंद कुमार
- (द) संजय वर्मा
उत्तर : राजेश निरवान
व्याख्या :
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी राजेश निर्वाण को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के महानिदेशक (DG) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है।
- प्रश्न 29 भारत की पहली हाइड्रोजन-ट्रांसपोर्ट पाइप किस कंपनी ने विकसित की है -
-
- (अ) सेल
- (ब) रिलायंस स्टील
- (स) टाटा स्टील
- (द) जेएसडब्ल्यू स्टील
उत्तर : टाटा स्टील
व्याख्या :
टाटा स्टील भारत की पहली कंपनी है जिसने हाइड्रोजन परिवहन के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई हाइड्रोजन-कंप्लायंट पाइप्स विकसित की हैं, जो भारत के स्वच्छ ऊर्जा की ओर संक्रमण में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती हैं। नए विकसित API X65 पाइप्स, जिन्हें टाटा स्टील के खोपोली संयंत्र में प्रोसेस किया गया है और कालयननगर संयंत्र में निर्मित स्टील से तैयार किया गया है, हाइड्रोजन परिवहन के लिए सभी महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
- प्रश्न 30 BIMTECH ने किस नाम से ब्लॉकचेन-संचालित डिजिटल करेंसी पेश की है -
-
- (अ) क्रिप्टोबिम
- (ब) बिमकॉइन
- (स) बिमटोकन
- (द) बिमडॉलर
उत्तर : बिमकॉइन
व्याख्या :
बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (BIMTECH) ने BIMCOIN नामक ब्लॉकचेन-संचालित डिजिटल मुद्रा पेश की है, जो कैंपस के भीतर सुरक्षित, पारदर्शी और प्रभावी लेनदेन प्रणाली स्थापित करने के लिए डिज़ाइन की गई है।
- प्रश्न 31 IRDAI ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम में सालाना अधिकतम कितनी बढ़ोतरी की सीमा तय की है -
-
- (अ) 5%
- (ब) 8%
- (स) 10%
- (द) 12%
उत्तर : 10%
व्याख्या :
भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम में तेज़ वृद्धि से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नई अधिसूचना के तहत, बीमाकर्ताओं को 60 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले व्यक्तियों के लिए वार्षिक प्रीमियम में 10% से अधिक वृद्धि करने से पहले IRDAI से पूर्व अनुमति लेनी होगी।
- प्रश्न 32 मारुति सुजुकी के MD और CEO के रूप में किसे पुनर्नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) केनिची आयुकावा
- (ब) हिसाशी ताकेउची
- (स) ओसामु सुजुकी
- (द) तोशिहिरो सुजुकी
उत्तर : हिसाशी ताकेउची
व्याख्या :
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, जो देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी है, ने हिसाशी ताकेउची को अपने प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में फिर से नियुक्त करने की घोषणा की है। ताकेउची की अवधि 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2028 तक के लिए बढ़ा दी गई है।
- प्रश्न 33 भारत ने आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 के फाइनल में किस टीम को हराकर खिताब जीता -
-
- (अ) इंग्लैंड
- (ब) ऑस्ट्रेलिया
- (स) दक्षिण अफ्रीका
- (द) न्यूजीलैंड
उत्तर : दक्षिण अफ्रीका
व्याख्या :
भारत ने आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप का खिताब लगातार दूसरी बार जीत लिया है। क्वालालाम्पुर में फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया। भारत ने 83 रन का लक्ष्य 52 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। खास बात यह रही कि भारत ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया और खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई जिसने सभी मुकाबले जीते।
- प्रश्न 34 श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने हॉकी इंडिया लीग 2025 के फाइनल में किस टीम को हराया -
-
- (अ) मुंबई वारियर्स
- (ब) दिल्ली ड्रैगन्स
- (स) हैदराबाद तूफान्स
- (द) चेन्नई थंडर
उत्तर : हैदराबाद तूफान्स
व्याख्या :
श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीत लिया है। उसने रोमांचक फाइनल में हैदराबाद तूफान्स को 4-3 से हराया। राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में जुगराज सिंह की हैट्रिक और सैम लेन के महत्वपूर्ण गोल ने बंगाल टाइगर्स को जीत दिलाई।
- प्रश्न 35 सचिन तेंदुलकर को 2025 में किस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया -
-
- (अ) राजीव गांधी खेल रत्न
- (ब) पॉली उमरीगर पुरस्कार
- (स) कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
- (द) पद्म भूषण
उत्तर : कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
व्याख्या :
भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुंबई में नमन अवार्ड्स 2025 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें सम्मानित किया। श्री तेंदुलकर को दो दशकों में भारतीय क्रिकेट में अद्वितीय योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने पुरस्कार प्रदान किया। अन्य पुरस्कार विजेताओं में भारतीय गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। बुमराह को वर्ष 2024 में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पुरूष क्रिकेटर का प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर पुरस्कार मिला। भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने चौथा सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का पुरस्कार जीता।
- प्रश्न 36 टाटा स्टील मास्टर्स 2025 का खिताब किस भारतीय शतरंज खिलाड़ी ने जीता -
-
- (अ) डी. गुकेश
- (ब) आर. प्रज्ञानानंदा
- (स) विश्वनाथन आनंद
- (द) अर्जुन एरिगैसी
उत्तर : आर. प्रज्ञानानंदा
व्याख्या :
शतरंज में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा ने नीदरलैंड्स के विज्क आन ज़ी में रोमांचक टाईब्रेकर में मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश को हराकर प्रतिष्ठित टाटा स्टील मास्टर्स 2025 का खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ आर. प्रज्ञाननंदा 2006 में विश्वनाथन आनंद के बाद यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
- प्रश्न 37 दिनेश कार्तिक ने टी20 क्रिकेट में किस भारतीय विकेटकीपर का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा रन बनाए -
-
- (अ) ऋषभ पंत
- (ब) एम.एस. धोनी
- (स) पार्थिव पटेल
- (द) व्रिद्धिमान साहा
उत्तर : एम.एस. धोनी
व्याख्या :
भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने दिग्गज एम.एस. धोनी को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। हाल ही में खेले गए एक मैच में, कार्तिक ने 21 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे उनका कुल टी20 रन tally 7,451 रन (361 पारियों में, 409 मैचों में) हो गया।
- प्रश्न 38 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा -
-
- (अ) महाराष्ट्र
- (ब) तमिलनाडु
- (स) उत्तर प्रदेश
- (द) कर्नाटक
उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
भारत में पैरा खेलों और समावेशिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के आधिकारिक लोगो और शुभंकर का अनावरण किया गया। यह प्रतिष्ठित आयोजन तमिलनाडु में आयोजित किया जाएगा और भारत में पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाएगा, जहां दिव्यांग एथलीट राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
- प्रश्न 39 खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 के पहले चरण में किस राज्य ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया -
-
- (अ) उत्तराखंड
- (ब) महाराष्ट्र
- (स) लद्दाख
- (द) हिमाचल प्रदेश
उत्तर : लद्दाख
व्याख्या :
खेलो इंडिया विंटर गेम्स (KIWG) 2025 के पहले चरण का समापन लेह, लद्दाख में हुआ, जहां लद्दाख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में आइस हॉकी और स्केटिंग जैसे रोमांचक खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें लद्दाख, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। लद्दाख ने कुल 7 पदक (4 स्वर्ण सहित) जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।
- प्रश्न 40 हर साल ‘विश्व आर्द्र भूमि दिवस’ किस तारीख को मनाया जाता है -
-
- (अ) 5 जून
- (ब) 2 फरवरी
- (स) 16 सितंबर
- (द) 22 अप्रैल
उत्तर : 2 फरवरी
व्याख्या :
हर साल 2 फरवरी को विश्व वेटलैंड्स दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1971 में हुई थी, जब पर्यावरणविदों ने आर्द्र भूमि यानि दलदली भूमि के संरक्षण का आह्वान किया था। इस वर्ष के आर्द्र भूमि दिवस का विषय है साझा भविष्य के लिए आर्द्र भूमि का संरक्षण।