Current affairs : 24 January 2025

  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस मनाया गया।
  • गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित की गई।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'उत्कर्ष ओडिशा: मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025' का उद्घाटन भुवनेश्वर में किया।
  • उत्तराखंड में 100 नगर निकायों के लिए चुनाव संपन्न हुए, जिसमें 30 लाख 29 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
  • दिल्ली में 'विश्व पुस्तक मेला' का आयोजन 1 से 9 फरवरी तक भारत मंडपम में किया जाएगा।
  • राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) ने 28 जनवरी से 16 फरवरी तक 'भारत रंग महोत्सव' के 24वें संस्करण का आयोजन करने की घोषणा की।
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य संख्या में नवंबर 2024 में 14 लाख 63 हजार की वृद्धि दर्ज की गई।
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में विशिष्ट पंजीकरण निवेशकों की संख्या 20 जनवरी 2025 को 11 करोड़ से अधिक हो गई।
  • केंद्र सरकार ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए कच्चे पटसन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का निर्णय लिया।
  • कोलकाता में 'अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव' का 11वां संस्करण शुरू हुआ, जिसमें 30 देशों की 116 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

  • Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
    ✆ 9667070111

    Designed By : Satnam Gill