
CA Quiz : 21-23 January 2025
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म कब और कहाँ हुआ था -
-
- (अ) 23 जनवरी 1897, ओडिशा के कटक
- (ब) 23 जनवरी 1900, कोलकाता
- (स) 15 अगस्त 1927, दिल्ली
- (द) 26 जनवरी 1930, ओडिशा के पुरी
उत्तर : 23 जनवरी 1897, ओडिशा के कटक
व्याख्या :
हर वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के मौके पर पराक्रम दिवस मनाया जाता है। इस पराक्रम दिवस को मनाए जाने की शुरुआत नेताजी की 125वीं जयंती से हुई थी। 23 जनवरी, 2025 में नेताजी की 128वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही है। सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था। उनके पिता जानकीनाथ बोस एक सफल वकील थे, जबकि उनकी माँ का नाम प्रभावती था।
- प्रश्न 2 खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का आयोजन कहाँ शुरू हुआ -
-
- (अ) जम्मू और कश्मीर
- (ब) लद्दाख
- (स) हिमाचल प्रदेश
- (द) उत्तराखंड
उत्तर : लद्दाख
व्याख्या :
लद्दाख में 23 जनवरी से खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 की शुरुआत हुई। राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों की 19 टीमें 5 दिनों तक दो खेलों- आइस हॉकी और आइस स्केटिंग में कॉम्पिटीशन करेंगी। इस साल खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का आयोजन 2 हिस्सों में होगा। पहला हिस्सा लद्दाख में हो रहा है, जबकि दूसरा हिस्सा 22-25 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर (जिसमें स्कीइंग जैसे खेल शामिल हैं) में आयोजित किया जाएगा।
- प्रश्न 3 भारतीय लघु फिल्म ‘अनुजा’ को ऑस्कर 2025 के लिए किस श्रेणी में नामांकित किया गया है -
-
- (अ) सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म
- (ब) सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म - लाइव एक्शन
- (स) सर्वश्रेष्ठ निर्देशन
- (द) सर्वश्रेष्ठ पटकथा
उत्तर : सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म - लाइव एक्शन
व्याख्या :
भारतीय लघु फिल्म अनुजा ने ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म- लाइव एक्शन श्रेणी में नामांकन हासिल कर महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। अनुजा फिल्म का निर्देशन एडम जे. ग्रेव्स और सुचित्रा मट्टई ने किया है। अनुजा फिल्म नौ साल की एक लड़की की कहानी है, जो अपनी बहन पलक के साथ जीवन के परिवर्तनकारी अवसरों का सामना करती हैं। यह दुनियाभर में लड़कियों के संघर्ष को दर्शाने वाली फिल्म है।
- प्रश्न 4 वर्ल्ड डेटा लैब की रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक वैश्विक खपत में भारत की हिस्सेदारी कितनी होगी -
-
- (अ) 10%
- (ब) 14%
- (स) 16%
- (द) 20%
उत्तर : 16%
व्याख्या :
वर्ल्ड डेटा लैब द्वारा प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक क्रय शक्ति समता के आधार पर भारत की वैश्विक खपत में 16% हिस्सेदारी होने का अनुमान है। 2050 में, वैश्विक खपत हिस्सेदारी में भारत के उत्तरी अमेरिका से पीछे होने का अनुमान है। अनुमान है कि 2050 में उत्तरी अमेरिका की वैश्विक खपत में हिस्सेदारी 17% होगी। वर्ल्ड डेटा लैब द्वारा हाल ही में “निर्भरता और जनसंख्या में कमी: नई जनसांख्यिकीय वास्तविकता के परिणामों का सामना करना” शीर्षक वाली रिपोर्ट जारी की गई।
- प्रश्न 5 समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाला पहला देश कौन सा था -
-
- (अ) अमेरिका
- (ब) कनाडा
- (स) नीदरलैंड
- (द) स्वीडन
उत्तर : नीदरलैंड
व्याख्या :
पूर्वी एशियाई देश थाईलैंड में 23 जनवरी से समलैंगिक विवाह को कानून मान्यता मिल गई। 2001 में नीदरलैंड समलैंगिक विवाह को अनुमति देने वाला पहला देश बना था। इसके बाद 30 से अधिक देशों ने इस विवाह को मान्यता दी है। हालांकि, भारत में सेम सेक्स मैरिज गैर-कानूनी है।
- प्रश्न 6 ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 में भारत का कौन सा स्थान है -
-
- (अ) पहला
- (ब) दूसरा
- (स) चौथा
- (द) पाँचवां
उत्तर : चौथा
व्याख्या :
ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 के अनुसार भारत को संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया का चौथा सबसे शक्तिशाली सेना वाला देश माना गया है। भूटान को इस इंडेक्स में सबसे नीचे 145वें स्थान दिया गया है। 2024 ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स की तुलना में दुनिया के शीर्ष चार देशों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पाकिस्तान जो 2024 में 9वें स्थान पर था, 2025 की रैंकिंग में 12वें स्थान पर आ गया है।
- प्रश्न 7 BSF “OPS Alert” अभ्यास का आयोजन किस सीमा पर किया जा रहा है -
-
- (अ) भारत-पाकिस्तान सीमा
- (ब) भारत-चीन सीमा
- (स) भारत-बांग्लादेश सीमा
- (द) भारत-भूटान सीमा
उत्तर : भारत-बांग्लादेश सीमा
व्याख्या :
गणतंत्र दिवस के खास मौके पर सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर 10 दिन का “OPS Alert” अभियान शुरू किया है। यह अभ्यास 22 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस दौरान BSF सीमा पर गश्ती और चौकसी सख्त रखेगी और सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैनात रहेगी। बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश की 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा पर अपनी सभी चौकियों और निगरानी क्षेत्रों में यह अभियान चलाया है।
- प्रश्न 8 ‘भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का अनुमान और माप’ रिपोर्ट के अनुसार, 2022-23 में डिजिटल अर्थव्यवस्था का राष्ट्रीय आय में योगदान कितना था -
-
- (अ) 5.5%
- (ब) 7.83%
- (स) 11.74%
- (द) 15%
उत्तर : 11.74%
व्याख्या :
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 'भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का अनुमान और माप' शीर्षक से एक व्यापक रिपोर्ट जारी की है। यह संसाधनों को संरेखित करने एवं उपयुक्त विकास रणनीतियों को अपनाने में मदद कर सकता है। भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का अनुमान 2022-23 में राष्ट्रीय आय का 11.74% है। जिसका मतलब है कि 2022-23 में डिजिटल अर्थव्यवस्था जीडीपी में लगभग 31.64.94 लाख करोड़ रुपये ( लगभग 402 बिलियन अमेरिकी डॉलर) थी।
- प्रश्न 9 हिंदू आध्यात्मिक और सेवा मेला 2025 का आयोजन कहां किया गया -
-
- (अ) जयपुर
- (ब) दिल्ली
- (स) अहमदाबाद
- (द) वाराणसी
उत्तर : अहमदाबाद
व्याख्या :
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में हिन्दू आध्यात्मिक और सेवा मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। हिंदू आध्यात्मिक और सेवा संस्थान, गुजरात ने 23 से 26 जनवरी तक वस्त्रापुर जीएमडीसी ग्राउंड में इस मेले का आयोजन किया है। इसमें 11 कुंडी समरसता यज्ञशाला, देश के 11 से ज्यादा मुख्य मंदिरों के लाइव दर्शन, 15 से ज्यादा मुख्य मंदिरों की प्रतिकृतियां, कुंभ मेला दर्शन, गंगा आरती, आदिवासी संस्कृति प्रदर्शित करने वाले वनवासी गांव आदि हैं। इससे पहले 2018 में यह मेला लगा था।
- प्रश्न 10 सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2025 के लिए संस्थागत श्रेणी में किसे चुना गया है
-
- (अ) भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS)
- (ब) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD)
- (स) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA)
- (द) भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI)
उत्तर : भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS)
व्याख्या :
भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केन्द्र (INCOIS) को आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्थागत श्रेणी में सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2025 के लिए चुना गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा किए गए अमूल्य योगदान और नि:स्वार्थ सेवा को मान्यता देने और उन्हें सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के नाम से एक वार्षिक पुरस्कार की स्थापना की है। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है।
- प्रश्न 11 76वीं गणतंत्र दिवस परेड की थीम क्या है -
-
- (अ) डिजिटल इंडिया
- (ब) स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास
- (स) मजबूत भारत: सुरक्षित भारत
- (द) हर घर तिरंगा
उत्तर : स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास
व्याख्या :
76वीं गणतंत्र दिवस परेड के दौरान देश की विविधता और सांस्कृतिक समावेशिता को दर्शाने वाली विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों की कुल 26 झांकियां तैयार की गई हैं। इस बार झांकियों का थीम है- ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’। परेड में 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ 10 मंत्रालयों और विभागों की अनूठी थीम वाली झांकियां शामिल होंगी।
- प्रश्न 12 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कौन होंगे -
-
- (अ) प्रबोवो सुबियांतो
- (ब) जोको विडोडो
- (स) शी जिनपिंग
- (द) एंथनी अल्बनीज़
उत्तर : प्रबोवो सुबियांतो
व्याख्या :
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति प्रबोवो इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
- प्रश्न 13 हाल ही में किस शहर के वर्जिन नारियल तेल को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग से सम्मानित किया गया है -
-
- (अ) लक्षद्वीप
- (ब) अंडमान
- (स) निकोबार
- (द) पुदुचेरी
उत्तर : निकोबार
व्याख्या :
हाल ही में निकोबार जिले के वर्जिन नारियल तेल (Virgin Coconut Oil ) को हाल ही में भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग से सम्मानित किया गया है। बता दें कि इसे पूरी तरह से हाथ से तैयार किया जाता है जो स्थानीय समुदायों की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। PM नरेंद्र मोदी ने अपने “मन की बात” संबोधन के दौरान इस उपलब्धि की चर्चा की थी।
- प्रश्न 14 हाल ही में भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी कौन बने है -
-
- (अ) अर्जुन एरिगैसी
- (ब) परिमार्जन नेगी
- (स) डी गुकेश
- (द) इनमें से कोई नही
उत्तर : डी गुकेश
व्याख्या :
23 जनवरी, 2025 तक, डी गुकेश नवीनतम FIDE रैंकिंग में अपने हमवतन अर्जुन एरिगैसी को पछाड़कर भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं। 18 वर्षीय शतरंज प्रतिभाशाली गुकेश अब 2784 अंकों की रेटिंग के साथ विश्व स्तर पर चौथे स्थान पर हैं। बता दें कि गुकेश ने नीदरलैंड के विज्क आन ज़ी में टाटा स्टील टूर्नामेंट में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया था।
- प्रश्न 15 शतरंज विश्व कप 2025 की मेजबानी कौन सा देश करेगा -
-
- (अ) भारत
- (ब) जर्मनी
- (स) यूएसए
- (द) नॉर्वे
उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारत 31 अक्टूबर से 27 नवंबर, 2025 तक FIDE शतरंज विश्व कप 2025 की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इसकी घोषणा अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने की थी। हालाँकि, एआईसीएफ ने कहा है कि मेजबानी के अधिकारों की अनौपचारिक रूप से पुष्टि जनवरी या फरवरी 2024 में ही कर दी गई थी।
- प्रश्न 16 दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसने शपथ ली -
-
- (अ) जस्टिस देवेन्द्र कुमार उपाध्याय
- (ब) जस्टिस आलोक अराधे
- (स) जस्टिस अजय कुमार सिन्हा
- (द) जस्टिस दीपक मिश्रा
उत्तर : जस्टिस देवेन्द्र कुमार उपाध्याय
व्याख्या :
जस्टिस देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राज निवास में हुआ, जहाँ शपथ दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिलाई। इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
- प्रश्न 17 जस्टिस आलोक अराधे ने हाल ही में किस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है -
-
- (अ) इलाहाबाद उच्च न्यायालय
- (ब) बॉम्बे उच्च न्यायालय
- (स) दिल्ली उच्च न्यायालय
- (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : बॉम्बे उच्च न्यायालय
व्याख्या :
न्यायमूर्ति आलोक अराधे ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। शपथ महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने मुंबई के राजभवन में आयोजित एक समारोह के दौरान दिलाई। न्यायमूर्ति अराधे बॉम्बे उच्च न्यायालय के 48वें मुख्य न्यायाधीश हैं और उन्होंने इस भूमिका में न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय का स्थान लिया।
- प्रश्न 18 हाल ही में (जनवरी 2025 में) जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने प्रधानमंत्री जनमन पर जिलाधिकारियों (डीएम) का राष्ट्रीय सम्मेलन कहाँ आयोजित किया -
-
- (अ) विज्ञान भवन, नई दिल्ली
- (ब) भारत मंडपम, नई दिल्ली
- (स) लाल किला, नई दिल्ली
- (द) इंदिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली
उत्तर : भारत मंडपम, नई दिल्ली
व्याख्या :
जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने हाल ही में भारत मंडपम, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री जनमन पर जिलाधिकारियों (DM) का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सामने आने वाली अनूठी चुनौतियों का समाधान करना और राष्ट्र के सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने में उनके एकीकरण को बढ़ावा देना था।
- प्रश्न 19 हाल ही में (जनवरी 2025 में) चर्चा में रहा ऐतिहासिक रत्नागिरी स्थल किस राज्य में स्थित है -
-
- (अ) उत्तर प्रदेश
- (ब) ओडिशा
- (स) असम
- (द) राजस्थान
उत्तर : ओडिशा
व्याख्या :
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने जाजपुर जिले के ऐतिहासिक रत्नागिरी स्थल पर नए सिरे से खुदाई के दौरान महत्वपूर्ण बौद्ध अवशेषों की खोज की है, जो इसकी 1,200 साल पुरानी विरासत में एक और अध्याय जोड़ते हैं। यह ओडिशा के भुवनेश्वर से 100 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह स्थल बिरुपा और ब्राह्मणी नदियों के बीच एक पहाड़ी पर स्थित है और यह ओडिशा का सबसे प्रसिद्ध बौद्ध स्थल है।
- प्रश्न 20 नेशनल हेल्थ मिशन का उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) केवल ग्रामीण क्षेत्रों का विकास
- (ब) सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना
- (स) उच्च शिक्षा का विकास
- (द) केवल शहरी क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं सुधारना
उत्तर : सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 22 जनवरी को नेशनल हेल्थ मिशन को अगले 5 सालों के लिए जारी रखने को मंजूरी दी। नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने साल 2013 में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (वर्ष 2005 में शुरू) और राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (वर्ष 2013 में शुरू) को मिलाकर शुरू किया गया था। इसका मकसद पब्लिक हेल्थ सर्विसेस को और सुधारने के साथ-साथ सभी को सस्ती और क्वालिटी हेल्थ सर्विसेस मुहैया कराना था।
- प्रश्न 21 टाटा ग्रुप की ब्रांड वैल्युएशन 2024 में कितनी रही -
-
- (अ) 30 बिलियन डॉलर
- (ब) 31.6 बिलियन डॉलर
- (स) 28 बिलियन डॉलर
- (द) 35 बिलियन डॉलर
उत्तर : 31.6 बिलियन डॉलर
व्याख्या :
दुनिया की सबसे बड़ी ब्रांड वैल्यूएशन कंसल्टेंसी में से एक ब्रांड फाइनेंस की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, टाटा ग्रुप ने नंबर 1 भारतीय ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी है। यह 31.6 बिलियन डॉलर (2.74 लाख करोड़ रुपए) वैल्युएशन वाला भारत का पहला ब्रांड भी बन गया है। वहीं ग्रुप की कंपनी टीसीएस दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विस ब्रांड बन गई है।
- प्रश्न 22 उत्तर प्रदेश के नए धार्मिक सर्किट में कितने जिले शामिल होंगे -
-
- (अ) 5
- (ब) 7
- (स) 9
- (द) 10
उत्तर : 7
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश में प्रयागराज और वाराणसी सहित 7 जिलों को मिलाकर नया धार्मिक सर्किट बनेगा। धार्मिक सर्किट में प्रयागराज, काशी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर और भदोही जिले शामिल होंगे। यह धार्मिक सर्किट 22 हजार किलोमीटर क्षेत्र में फैला होगा।
- प्रश्न 23 गणतंत्र दिवस परेड 2025 में पहली बार तीनों सेनाओं की संयुक्त झांकी भाग लेगी, जिसका विषय होगा -
-
- (अ) सुरक्षित भारत
- (ब) सशक्त और सुरक्षित भारत
- (स) उन्नत भारत
- (द) आत्मनिर्भर भारत
उत्तर : सशक्त और सुरक्षित भारत
व्याख्या :
देशवासियों के समक्ष संयुक्तता और एकीकरण की भावना को प्रदर्शित करते हुए तीनों सेनाओं की संयुक्त झांकी 26 जनवरी, 2025 को 76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पहली बार कर्तव्य पथ पर दिखाई जाएगी। यह झांकी ‘सशक्त और सुरक्षित भारत’ की विषय-वस्तु के साथ, सशस्त्र बलों में संयुक्तता व एकीकरण के वैचारिक दृष्टिकोण को प्रदर्शित करेगी, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा एवं परिचालन उत्कृष्टता सुनिश्चित होगी।
- प्रश्न 24 भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 20 जनवरी 2024 तक कितनी हो गई है -
-
- (अ) 200 गीगावाट
- (ब) 217.62 गीगावाट
- (स) 250 गीगावाट
- (द) 300 गीगावाट
उत्तर : 217.62 गीगावाट
व्याख्या :
भारत की रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) क्षमता 20 जनवरी तक बढ़कर 217.62 गीगावाट हो गई है। केंद्र सरकार ने कहा है कि स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए इस साल रेगुलेटरी, वित्तीय और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई चुनौतियों को हल करना होगा। न्यू और रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय ने बताया कि भारत ने 2024 में सौर और पवन ऊर्जा की स्थापना और नीतिगत सुधारों के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है। यह 2025 और आगे के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है। सरकार का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा हासिल करना है। 2024 में भारत ने रिकॉर्ड 24.5 गीगावाट सौर ऊर्जा और 3.4 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी।
- प्रश्न 25 ऑपरेशन ‘सर्द हवा’ का मुख्य उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) आधुनिक हथियारों का परीक्षण
- (ब) सीमा पर अवांछनीय गतिविधियों को रोकना
- (स) सैनिकों की ट्रेनिंग
- (द) गणतंत्र दिवस का आयोजन
उत्तर : सीमा पर अवांछनीय गतिविधियों को रोकना
व्याख्या :
राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ऑपरेशन ‘सर्द हवा’ शुरू कर दिया है। यह ऑपरेशन गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मद्देनजर बीएसएफ द्वारा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है। बीएसएफ के सभी जवान और अधिकारी 29 जनवरी तक इस ऑपरेशन के तहत सीमा पर चौकसी बनाए रखेंगे और आधुनिक हथियारों से निगरानी करेंगे।
- प्रश्न 26 विजय हजारे ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है -
-
- (अ) क्रिकेट
- (ब) फुटबॉल
- (स) टेनिस
- (द) हॉकी
उत्तर : क्रिकेट
व्याख्या :
कर्नाटक की वरिष्ठ पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में विदर्भ को 36 रनों से हराकर, 5वीं बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती । 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल गुजरात के वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया था। वडोदरा में जीत ने घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए पांच साल का खिताबी सूखा भी खत्म कर दिया। विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा किया जाता है। यह पुरुषों की वरिष्ठ टीम के लिए 50 ओवरों का सीमित एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता है।
- प्रश्न 27 2025-26 विपणन सत्र के लिए कच्चे जूट के लिए नया न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) क्या है -
-
- (अ) ₹5,300 प्रति क्विंटल
- (ब) ₹5,650 प्रति क्विंटल
- (स) ₹5,950 प्रति क्विंटल
- (द) ₹6,000 प्रति क्विंटल
उत्तर : ₹5,650 प्रति क्विंटल
व्याख्या :
कैबिनेट ने 2025-26 के लिए रॉ जूट की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 6% की बढ़ोतरी की है। इस फैसले के बाद अब जूट का कच्चा माल 5650 प्रति क्विंटल में खरीदा जाएगा। मोदी कैबिनेट की इस महीने की यह दूसरी बड़ी बैठक थी, पहली बैठक में सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी थी।
- प्रश्न 28 पहले इंटरनेशनल ओलंपिक रिसर्च कांफ्रेंस का आयोजन कहां किया जायेगा -
-
- (अ) भोपाल
- (ब) जयपुर
- (स) नई दिल्ली
- (द) गांधीनगर
उत्तर : गांधीनगर
व्याख्या :
पहले इंटरनेशनल ओलंपिक रिसर्च कांफ्रेंस (International Olympic Research Conference) का आयोजन 27 से 30 जनवरी, 2025 तक गुजरात के गांधीनगर में किउअ जायेगा. इस कार्यक्रम का उद्देश्य ओलंपिक अध्ययन के शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों को एक साथ लाना है ताकि इस क्षेत्र में समकालीन रुझानों, चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की जा सके।
- प्रश्न 29 हाल ही में (जनवरी 2025 में) चर्चा में रही प्रलय मिसाइल किस तरह की मिसाइल है -
-
- (अ) सतह से हवा
- (ब) सतह से सतह
- (स) हवा से सतह
- (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : सतह से सतह
व्याख्या :
रक्षा सचिव ने हाल ही में बताया कि पहली बार गणतंत्र दिवस परेड के दौरान स्वदेशी रूप से विकसित प्रलय मिसाइल (Pralay Missile ) का प्रदर्शन किया जाएगा। यह स्वदेशी रूप से विकसित कम दूरी की, अर्ध-बैलिस्टिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के पृथ्वी रक्षा वाहन के आधार पर विकसित किया है।
- प्रश्न 30 किशनगंगा और रातले जलविद्युत परियोजनाओं पर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद को कौन सी संधि नियंत्रित करती है -
-
- (अ) लाहौर की संधि
- (ब) सिंधु जल संधि
- (स) शिमला समझौता
- (द) नदी जल बंटवारा संधि
उत्तर : सिंधु जल संधि
व्याख्या :
21 जनवरी, 2025 को विदेश मंत्रालय (MEA) ने घोषणा की कि विश्व बैंक द्वारा नियुक्त तटस्थ विशेषज्ञ ने सिंधु जल संधि के तहत जम्मू और कश्मीर में किशनगंगा और रातले जलविद्युत परियोजनाओं के संबंध में भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेदों को हल करने की क्षमता घोषित की है।
- प्रश्न 31 27वीं अंतर्राष्ट्रीय कांच कांग्रेस 2025 का आयोजन कहां किया जा रहा है -
-
- (अ) मुंबई
- (ब) जयपुर
- (स) वाराणसी
- (द) कोलकाता
उत्तर : कोलकाता
व्याख्या :
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), डॉ. जितेंद्र सिंह ने कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में “27वीं अंतर्राष्ट्रीय कांच कांग्रेस (International Congress on Glass), 2025” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कांच आयोग के अध्यक्ष और टोक्यो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हिरोयुकी इनौए सहित वैश्विक कांच समुदाय की प्रतिष्ठित हस्तियाँ मौजूद थीं। आईसीजी 2025 का आयोजन 20 से 24 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है।
- प्रश्न 32 हाल ही में फ्लेमिंगो फेस्टिवल 2025 का आयोजन कहां किया गया -
-
- (अ) आंध्र प्रदेश
- (ब) असम
- (स) हिमाचल प्रदेश
- (द) राजस्थान
उत्तर : आंध्र प्रदेश
व्याख्या :
फ्लेमिंगो फेस्टिवल 2025 20 जनवरी, 2025 को आंध्र प्रदेश के नेलापट्टू पक्षी अभयारण्य में संपन्न हुआ, जो चार साल के अंतराल के बाद इस आयोजन के सफल पुनरुद्धार का प्रतीक है. इस उत्सव में हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें तिरूपति और नेल्लोर जैसे आसपास के जिलों के 3,000 से अधिक छात्र शामिल थे, जिन्हें आयोजकों द्वारा मुफ्त परिवहन और भोजन प्रदान किया गया था.
- प्रश्न 33 सुकन्या समृद्धि योजना के तहत न्यूनतम वार्षिक जमा सीमा कितनी है -
-
- (अ) ₹100
- (ब) ₹250
- (स) ₹500
- (द) ₹1,000
उत्तर : ₹250
व्याख्या :
सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) देशभर में लाखों युवा लड़कियों के लिए आशा और सशक्तिकरण की किरण के रूप में खड़ी है, जो उनके सपनों और आकांक्षाओं को पोषित करने के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के रूप में 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की थी, यह दूरदर्शी योजना वित्तीय सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के धागों को बुनती है। इसकी शुरुआत न्यूनतम 250 रुपये की प्रारंभिक जमा राशि से होती है और बाद में जमा राशि 50 रुपये के गुणकों में की जा सकती है, बशर्ते कि एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 250 रुपये जमा किए जाएं। कुल वार्षिक जमा सीमा 1,50,000 रुपये तक सीमित है;
- प्रश्न 34 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत किस स्थान पर की गई थी -
-
- (अ) नई दिल्ली
- (ब) पानीपत
- (स) भोपाल
- (द) चंडीगढ़
उत्तर : पानीपत
व्याख्या :
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) योजना की 10वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस योजना के दस साल पूरे होने के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम 22 जनवरी से शुरू हो कर 8 मार्च तक चलेंगे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हरियाणा के पानीपत में भारत में लिंग असंतुलन और घटते बाल लिंग अनुपात (सीएसआर) को खत्म करने के लिए शुरू किया गया था।
- प्रश्न 35 ट्राई के नए नियमों के अनुसार बिना रिचार्ज के सिम कितने दिनों तक एक्टिव रहेगा -
-
- (अ) 60 दिन
- (ब) 90 दिन
- (स) 120 दिन
- (द) 180 दिन
उत्तर : 90 दिन
व्याख्या :
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सिम कार्ड की वैधता को लेकर नए नियम जारी किए हैं। इसके तहत अब बिना रिचार्ज के भी 90 दिनों तक सिम कार्ड चलता रहेगा। दरअसल, ये नए नियम ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज करने से बचने और खर्च घटाने में मदद करेंगे। ट्राई की कंज्यूमर हैंडबुक के अनुसार रिचार्ज खत्म होने के बाद आपका सिम 90 दिनों तक एक्टिव रहता है। अब इसका मतलब यह है कि रिचार्ज खत्म होने के बाद भी आपका नंबर तीन महीने तक चालू रहेगा।
- प्रश्न 36 ICSI के 2025 के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया -
-
- (अ) पवन जी चंदक
- (ब) धनंजय शुक्ला
- (स) जे. पी. नड्डा
- (द) अन्नपूर्णा देवी
उत्तर : धनंजय शुक्ला
व्याख्या :
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने धनंजय सिंह को अध्यक्ष और पवन जी चंदक को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। शुक्ला कॉर्पोरेट लॉ, सिक्योरिटीज लॉ और टैक्सेशन में एक्सपर्ट हैं। वे साल 2024 के लिए ICSI के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
- प्रश्न 37 हाल ही में (जनवरी 2025 में) डीआरडीओ ने स्क्रैमजेट इंजन का ग्राउंड परीक्षण किया। स्क्रैमजेट इंजन ग्राउंड टेस्ट की अवधि कितनी थी -
-
- (अ) 60 सेकंड
- (ब) 90 सेकंड
- (स) 120 सेकंड
- (द) 150 सेकंड
उत्तर : 120 सेकंड
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) ने लंबी अवधि की सुपरसोनिक दहन रैमजेट या स्क्रैमजेट संचालित हाइपरसोनिक तकनीक विकसित करने की पहल की है। डीआरडीएल ने हाल ही में इन तकनीकों को विकसित किया है और भारत में पहली बार 120 सेकंड के लिए अत्याधुनिक एक्टिव कूल्ड स्क्रैमजेट कॉम्बस्टर ग्राउंड टेस्ट का प्रदर्शन किया है।
- प्रश्न 38 रक्षा मंत्रालय ने 47 ब्रिज लेइंग टैंकों की खरीद के लिए किसके साथ समझौता किया -
-
- (अ) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
- (ब) हैवी व्हीकल फैक्ट्री
- (स) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
- (द) ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड
उत्तर : हैवी व्हीकल फैक्ट्री
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने भारतीय सेना के लिए 47 टैंक-72 ब्रिज लेइंग टैंक (बीएलटी) की खरीद के लिए आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड की इकाई हैवी व्हीकल फैक्ट्री के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं। इसकी कुल लागत 1,560.52 करोड़ रुपये है।
- प्रश्न 39 डायमंड इम्प्रेस्ट ऑथराइजेशन योजना कब से लागू होगी -
-
- (अ) 1 जनवरी 2025
- (ब) 21 जनवरी 2025
- (स) 1 अप्रैल 2025
- (द) 15 अप्रैल 2025
उत्तर : 1 अप्रैल 2025
व्याख्या :
भारत सरकार के वाणिज्य विभाग ने 21 जनवरी, 2025 को डायमंड इम्प्रेस्ट ऑथराइजेशन (डीआईए) योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य भारत के हीरा कारोबार वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना है। यह योजना प्राकृतिक तौर पर कट और पॉलिश किए गए हीरों के शुल्क मुक्त आयात के लिए एक सुव्यवस्थित प्रणाली प्रस्तुत करती है, और इस प्रकार मूल्य संवर्धन और निर्यात को बढ़ावा देती है। यह योजना 01.04.2025 से लागू होगी। यह योजना ¼ कैरेट (25 सेंट) से कम वजन के प्राकृतिक तौर पर कट और पॉलिश किए गए हीरों के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति देती है।
- प्रश्न 40 ट्रम्प प्रशासन में भारतीय मूल के कितने लोग शामिल थे -
-
- (अ) 4
- (ब) 5
- (स) 6
- (द) 7
उत्तर : 6
व्याख्या :
ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन में 6 भारतीय मूल के शामिल हैं - विवेक रामास्वामी, कश्यप काश पटेल, जय भट्टाचार्या, श्रीराम कृष्णन, हरमीत ढिल्लों और ऊषा वांस।