CA Quiz : 19-20 January 2025

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 मुंबई मैराथन 2025 में पुरुषों की दौड़ के विजेता कौन रहे -
  • (अ) अनीश थापा
  • (ब) बरहेन टेस्फे
  • (स) जॉयस चेपकेमोई टेली
  • (द) निरमाबेन ठाकोर
उत्तर : बरहेन टेस्फे
व्याख्या :
टाटा मुंबई मैराथन का 20वां संस्करण, 20 जनवरी को आयोजित किया गया, जिसमें दुनियाभर के 65 हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। राधाकृष्णन ने दिव्यांगों के लिए ‘चैंपियंस विद डिसेबिलिटीज’ दौड़ और वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ को भी हरी झंडी दिखाई। इरीट्रिया के बरहेन टेस्फे ने पुरुषों की दौड़ जीती और केन्या की जॉयस चेपकेमोई टेली महिलाओं की एलीट दौड़ की विजेता रहीं।
प्रश्न 2 आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स के नए कप्तान कौन बने -
  • (अ) केएल राहुल
  • (ब) निकोलस पूरन
  • (स) क्रुणाल पंड्या
  • (द) ऋषभ पंत
उत्तर : ऋषभ पंत
व्याख्या :
आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने ऋषभ पंत को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। टीम के मालिक संजीव गोयनका ने इस बात की घोषणा की। गौरतलब है कि पिछले साल जेद्दा में हुई आईपीएल मेगा नीलामी में पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।
प्रश्न 3 ऑक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन ने 1765 से 1900 के बीच भारत से कितनी संपत्ति लूटी -
  • (अ) 33.8 ट्रिलियन डॉलर
  • (ब) 50 ट्रिलियन डॉलर
  • (स) 64.82 ट्रिलियन डॉलर
  • (द) 72 ट्रिलियन डॉलर
उत्तर : 64.82 ट्रिलियन डॉलर
व्याख्या :
ब्रिटेन ने 1765 से 1900 के बीच उपनिवेशवाद के दौरान भारत से 64.82 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर निकाले, जिनमें से 33.8 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर सबसे अमीर 10 प्रतिशत के पास गए – यह राशि आज के समय में इतनी बड़ी है कि इससे लंदन की पूरी सतह को 50 पाउंड के नोटों से चार बार ढका जा सकता है। यह रिपोर्ट अधिकार समूह ऑक्सफैम इंटरनेशनल की नवीनतम प्रमुख वैश्विक असमानता रिपोर्ट का हिस्सा है, जो हर साल विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के पहले दिन जारी की जाती है।
प्रश्न 4 भारत वैश्विक स्तर पर कॉफी उत्पादन में कौन-से स्थान पर है -
  • (अ) पांचवां
  • (ब) छठा
  • (स) सातवां
  • (द) आठवां
उत्तर : सातवां
व्याख्या :
भारत अब वैश्विक स्तर पर सातवां सबसे बड़ा कॉफ़ी उत्पादक है, जिसका निर्यात पिछले वित्तीय वर्ष में एक सौ 29 करोड डॉलर तक पहुंच गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह 2020-21 में 71 दशमलव नौ मिलियन डॉलर के निर्यात से लगभग दोगुना है। इस बीच, कर्नाटक कॉफ़ी उत्पादन में सबसे आगे है, जिसने 2022-23 में 2 लाख 48 हजार मीट्रिक टन का योगदान दिया, उसके बाद केरल और तमिलनाडु का स्थान है।
प्रश्न 5 किस राज्य ने जनवरी 2025 में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने के लिए मैनुअल को मंजूरी दी -
  • (अ) हिमाचल प्रदेश
  • (ब) उत्तराखंड
  • (स) मध्य प्रदेश
  • (द) गुजरात
उत्तर : उत्तराखंड
व्याख्या :
उत्तराखंड में मंत्रिमंडल ने समान नागरिक संहिता- यूसीसी नियमावली को मंजूरी दे दी है, जिससे राज्य में इसके क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी का लागू होना देश के बाकी राज्‍यों के लिए प्रेरणा स्रोत होगा। समान नागरिक संहिता यह सुनिश्चित करने का प्रयास करती है कि सभी नागरिकों पर व्यक्तिगत संबंधों के मामलों में समान कानून लागू हो। इससे समानता और न्याय को बढ़ावा मिलेगा। गौरतलब है कि पिछले साल 6 फरवरी को उत्तराखंड में यूसीसी बिल (विधेयक) पहली बार विशेष विधानसभा सत्र में पेश किया गया था। वहीं, 7 फरवरी को इसे विधानसभा में भारी बहुमत से पास कर दिया गया था। इसके बाद 13 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस बिल पर हस्ताक्षर कर इसे कानून का दर्जा दिया था।
प्रश्न 6 ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ अभियान किसने शुरू किया -
  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) राहुल गांधी
  • (स) प्रियंका गांधी
  • (द) योगी आदित्यनाथ
उत्तर : राहुल गांधी
व्याख्या :
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 19 जनवरी को गरीब और मेहनतकश वर्ग के लिए ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ अभियान शुरू किया है। ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ की वेबसाइट के अनुसार, 'व्हाइट टी-शर्ट' कांग्रेस पार्टी के पांच मुख्य सिद्धांतों का प्रतीक है: करुणा, एकता, अहिंसा, समानता और सभी के लिए प्रगति।
प्रश्न 7 हाल ही में (जनवरी 2025 में) CRPF के नए महानिदेशक कौन बने -
  • (अ) अनीश दयाल सिंह
  • (ब) वितुल कुमार
  • (स) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह
  • (द) मोहन माझी
उत्तर : ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह
व्याख्या :
असम के पुलिस महानिदेशक (DGP) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF का महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। ज्ञानेंद्र का कार्यकाल 30 नवंबर, 2027 तक या अगले आदेश तक रहेगा। वे असम-मेघालय कैडर के 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं।
प्रश्न 8 तीसरा राष्ट्रीय खान मंत्रियों का सम्मेलन कहां आयोजित किया गया -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) कोणार्क
  • (स) मुंबई
  • (द) भोपाल
उत्तर : कोणार्क
व्याख्या :
दो दिवसीय तीसरा राष्ट्रीय खान मंत्रियों का सम्मेलन ओडिशा के कोणार्क में शुरू हुआ। केंद्रीय खान मंत्रालय और ओडिशा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने किया।
प्रश्न 9 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया -
  • (अ) ओम बिरला
  • (ब) आरिफ मोहम्मद खान
  • (स) नरेंद्र मोदी
  • (द) द्रौपदी मुर्मु
उत्तर : ओम बिरला
व्याख्या :
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 20 जनवरी को बिहार के पटना में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) का उद्घाटन किया। दो दिवसीय यह सम्मेलन भारत के 56 विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारियों को एकजुट करेगा। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पीठासीन अधिकारी और उपाध्यक्ष भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस सम्मेलन का विषय है- ‘संविधान की 75वीं वर्षगांठ: संसद और राज्य विधानसभाओं का संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने में योगदान।’
प्रश्न 10 डॉनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के किस राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली -
  • (अ) 45वें
  • (ब) 46वें
  • (स) 47वें
  • (द) 48वें
उत्तर : 47वें
व्याख्या :
डॉनाल्ड ट्रंप ने अमरीका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए पद और गोपनीयता की शपथ ली। वॉशिंगटन डीसी के कैपिटॉल रोटुंडा में अमरीका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्हें तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान उपराष्‍ट्रपति पद के लिए जे डी वेन्स को न्यायमूर्ति ब्रेट केवनॉ (Brett Kavanaugh) ने शपथ दिलाई। 40 वर्ष के वेन्स अमरीका के 50वें और देश के इतिहास में तीसरे सबसे कम उम्र के उप राष्ट्रपति हैं।
प्रश्न 11 ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन ने इंडिया ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट में किसे हराकर खिताब जीता -
  • (अ) ली चेउक यियू
  • (ब) किम वोन हो
  • (स) सेओ सेउंग जे
  • (द) पी चोचुवोंग
उत्तर : ली चेउक यियू
व्याख्या :
ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन और एन से-यंग ने इंडिया ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष और महिला सिंगल्स खिताब हासिल किए। एक्सेलसन ने हांगकांग के ली चेउक यियू पर 21-16, 21-8 से जीत हासिल की। महिला सिंगल्स में एन से-यंग ने पी चोचुवोंग को 21-12, 21-9 से आसानी से हरा दिया।
प्रश्न 12 खो-खो वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय पुरुष और महिला टीम ने किस देश को हराया -
  • (अ) श्रीलंका
  • (ब) बांग्लादेश
  • (स) नेपाल
  • (द) पाकिस्तान
उत्तर : नेपाल
व्याख्या :
भारतीय महिला और पुरुष टीम ने खो-खो वर्ल्ड कप 2025 के खिताब को अपने नाम कर लिया है। महिला और पुरुष दोनों ही टीमों ने फाइनल में नेपाल को हराकर यह खिताब जीता। यह दोनों मुकाबले रविवार को नई दिल्ली में आयोजित किए गए थे।पुरुषों के फाइनल में भारतीय टीम ने नेपाल को 54-36 से हराया, जबकि महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल की टीम को 78-40 के बड़े अंतर से मात दी।यह खो-खो वर्ल्ड कप का पहला संस्करण था, जिसे भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का समर्थन प्राप्त था।
प्रश्न 13 ओडिशा सरकार ने भुवनेश्वर में फिनटेक हब के लिए किस देश के साथ समझौता किया -
  • (अ) जापान
  • (ब) सिंगापुर
  • (स) दक्षिण कोरिया
  • (द) अमेरिका
उत्तर : सिंगापुर
व्याख्या :
ओडिशा सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विभाग ने भुवनेश्वर में एक वैश्विक योग्यता केंद्र स्थापित करने के लिए सिंगापुर के ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क (जीएफटीएन) के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग का उद्देश्य 2047 तक भारत के “सभी के लिए बीमा” के दृष्टिकोण के अनुरूप, इंश्योरटेक और संबंधित क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 14 NPCI ने यूएई में यूपीआई की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए किस कंपनी के साथ साझेदारी की है -
  • (अ) FinTech UAE
  • (ब) Magnati
  • (स) UPI Global
  • (द) PayTech
उत्तर : Magnati
व्याख्या :
NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL), जो भारत के नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय शाखा है, ने यूएई स्थित फिनटेक कंपनी Magnati के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय यात्रियों के लिए यूएई में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लेन-देन को सक्षम करना है।
प्रश्न 15 कनुमा पंडुगा त्योहार मुख्य रूप से किसके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मनाया जाता है -
  • (अ) देवताओं
  • (ब) पशुओं
  • (स) प्रकृति
  • (द) किसानों
उत्तर : पशुओं
व्याख्या :
कनुमा पंडुगा दक्षिण भारत के राज्यों, विशेष रूप से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो संक्रांति त्योहार के साथ जुड़ा हुआ है। यह मकर संक्रांति के अगले दिन (15 जनवरी 2025) पड़ता है और पशुओं, विशेष रूप से गायों और बैलों, के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए समर्पित होता है।
प्रश्न 16 महाकुंभ 2025 को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए आरएसएस ने कौन सा अभियान शुरू किया है -
  • (अ) प्लास्टिक फ्री कुंभ
  • (ब) एक थाली, एक थैला
  • (स) स्वच्छ कुंभ अभियान
  • (द) हरित कुंभ योजना
उत्तर : एक थाली, एक थैला
व्याख्या :
महाकुंभ 2025 को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने “वन प्लेट, वन बैग” अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य इस विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन को प्लास्टिक मुक्त बनाना है। अभियान के तहत कपड़े के बैग और स्टील की प्लेटें व गिलास वितरित किए जा रहे हैं, जो प्लास्टिक के विकल्प के रूप में उपयोग किए जाएंगे।
प्रश्न 17 चीन ने पाकिस्तान का कौन सा उपग्रह लॉन्च किया -
  • (अ) EO-1
  • (ब) PRSC-EO1
  • (स) PSLV-EO2
  • (द) SPARK-EO1
उत्तर : PRSC-EO1
व्याख्या :
17 जनवरी, 2025 को चीन ने जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से पाकिस्तान के पहले स्वदेशी इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल (EO-1) उपग्रह, PRSC-EO1 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया । इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर का उपयोग करके पृथ्वी अवलोकन डेटा एकत्र करने के लिए डिज़ाइन किए गए इस उपग्रह को लॉन्ग मार्च-2D वाहक रॉकेट द्वारा अपनी नियोजित कक्षा में स्थापित किया गया।
प्रश्न 18 हाल ही में Exercise Devil Strike किस देश द्वारा आयोजित की गई है -
  • (अ) भारत
  • (ब) चीन
  • (स) जर्मनी
  • (द) फ्रांस
उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारतीय सशस्त्र बलों ने 16 से 19 जनवरी तक Exercise Devil Strike का आयोजन किया। इसमें सेना और वायु सेना के विशेष हवाई सैनिक शामिल थे। यह अभ्यास प्रशिक्षण क्षेत्रों और फायरिंग रेंज में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में रसद को सुधारना और सैनिकों को बनाए रखना था।
प्रश्न 19 भार्गवस्त्र किस प्रकार का सिस्टम है -
  • (अ) ड्रोन रोधी माइक्रो मिसाइल सिस्टम
  • (ब) पनडुब्बी रोधी सिस्टम
  • (स) वायु रक्षा प्रणाली
  • (द) लंबी दूरी की मिसाइल प्रणाली
उत्तर : ड्रोन रोधी माइक्रो मिसाइल सिस्टम
व्याख्या :
स्वदेशी रूप से विकसित माइक्रो मिसाइल सिस्टम भार्गवस्त्र का 12 और 13 जनवरी को गोपालपुर सीवार्ड फायरिंग रेंज में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। भारतीय सेना की वायु रक्षा और निर्देशित मिसाइल स्कूल और केंद्र गोपालपुर, ओडिशा में स्थित है। सूक्ष्म मिसाइल प्रणाली को झुंड ड्रोन हमले के खतरे का मुकाबला करने के लिए विकसित किया गया है।
प्रश्न 20 पूर्वी भारत की पहली खगोलीय वेधशाला कहां स्थित है -
  • (अ) लद्दाख
  • (ब) पुरुलिया, पश्चिम बंगाल
  • (स) नैनीताल, उत्तराखंड
  • (द) माउंट आबू, राजस्थान
उत्तर : पुरुलिया, पश्चिम बंगाल
व्याख्या :
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत पूर्वी भारत की पहली और देश की छठी खगोलीय वेधशाला का उद्घाटन पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के गरपंचकोट क्षेत्र के पंचेत पहाड़ी पर किया गया। यह लद्दाख, नैनीताल (उत्तराखंड), माउंट आबू (राजस्थान), पुणे में गुरबानी हिल्स और तमिलनाडु में कवलूर के बाद भारत में छठी ऐसी वेधशाला है। गरपंचकोट पहाड़ियों में स्थापित वेधशाला का नाम प्रसिद्ध वैज्ञानिक सत्येंद्र नाथ बोस के नाम पर रखा गया है।
प्रश्न 21 राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की स्थापना कब हुई थी -
  • (अ) 2004
  • (ब) 2005
  • (स) 2006
  • (द) 2007
उत्तर : 2006
व्याख्या :
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के 20वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी एनडीआरएफ की स्थापना वर्ष 2006 में आपादा प्रबंधन अधिनियम 2006 के तहत की गई थी। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का ध्येय वाक्य “आपदा सेवा सदैव सर्वत्र” है।
प्रश्न 22 गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट पुरस्कार 2025 से किसे सम्मानित किया गया -
  • (अ) प्रोफेसर उर्वशी सिन्हा
  • (ब) नृपेंद्र मिश्रा
  • (स) अमित शाह
  • (द) अश्विनी वैष्णव
उत्तर : प्रोफेसर उर्वशी सिन्हा
व्याख्या :
रामन अनुसंधान संस्‍थान यानी रामन रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरआरआई) में प्रकाश और पदार्थ भौतिकी विषय की संकाय सदस्य प्रोफेसर उर्वशी सिन्हा को ब्रिटेन के कैम्ब्रिज स्थित बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। प्रो. सिन्हा क्वांटम फंडामेंटल्स और टेक्नोलॉजी दोनों में अनुसंधानकर्ता हैं तथा वे विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्त संस्थान आरआरआई में क्वांटम सूचना और कंप्यूटिंग लैब की प्रमुख हैं।
प्रश्न 23 मुंबई में भारत के पहले सीएसआईआर मेगा “इनोवेशन कॉम्प्लेक्स” का उद्घाटन किसने किया -
  • (अ) अश्विनी वैष्णव
  • (ब) डॉ. जितेंद्र सिंह
  • (स) अमित शाह
  • (द) चिराग पासवान
उत्तर : डॉ. जितेंद्र सिंह
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 17 जनवरी को वर्चुअल मोड के माध्यम से मुंबई में भारत के अपनी तरह के पहले सीएसआईआर मेगा ‘‘इनोवेशन कॉम्प्लेक्स’’ का उद्घाटन किया और इसे स्टार्टअप्स और उद्योगजगत के हितधारकों को समर्पित किया।
प्रश्न 24 प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसायटी की स्थापना कब की गई थी -
  • (अ) 1964
  • (ब) 1966
  • (स) 1971
  • (द) 1975
उत्तर : 1966
व्याख्या :
भारत सरकार ने प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसाइटी की कार्यकारी परिषद का पुनर्गठन किया है तथा नृपेंद्र मिश्रा को सोसाइटी की कार्यकारी परिषद का अध्यक्ष पुनः नियुक्त किया है। कार्यकारी परिषद प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसाइटी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसायटी की स्थापना भारत सरकार द्वारा 1 अप्रैल 1966 को नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय के प्रबंधन के लिए की गई थी, जिसे अब प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय के नाम से जाना जाता है। नवंबर 1964 में राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन ने तीन मूर्ति में नेहरू स्मारक संग्रहालय का उद्घाटन किया।
प्रश्न 25 केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव 2025 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में भारत का प्रतिनिधित्व कहां करेंगे -
  • (अ) स्विट्जरलैंड के जिनेवा
  • (ब) स्विट्जरलैंड के दावोस
  • (स) फ्रांस के पेरिस
  • (द) जर्मनी के बर्लिन
उत्तर : स्विट्जरलैंड के दावोस
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव 20 जनवरी से स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरू होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह आयोजन भारत के समावेशी विकास और डिजिटल परिवर्तन को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2025 में 130 से अधिक देशों के लगभग 3,000 वैश्विक नेता हिस्सा लेंगे।
प्रश्न 26 गूगल द्वारा समर्थित किस भारतीय स्टार्टअप ने जनवरी 2025 में फायरफ्लाई तारामंडल लॉन्च किया, जिसमें छह उपग्रह शामिल हैं और यह दुनिया का सबसे उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाला वाणिज्यिक हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग तारामंडल है -
  • (अ) स्काईरूट एयरोस्पेस
  • (ब) अग्निकुल कॉसमॉस
  • (स) पिक्सल स्पेस
  • (द) भारती एयरटेल स्पेसटेक
उत्तर : पिक्सल स्पेस
व्याख्या :
गूगल द्वारा समर्थित बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप पिक्सल स्पेस ने कैलिफोर्निया से स्पेसएक्स रॉकेट का उपयोग करके 14 जनवरी, 2025 को अपना पहला निजी उपग्रह तारामंडल, फायरफ्लाई लॉन्च किया।
प्रश्न 27 अमेरिका के मशहूर फिल्ममेकर डेविड लिंच का 16 जनवरी को निधन हो गया। डेविड लिंच को किस फिल्म के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था -
  • (अ) ब्लू वेलवेट
  • (ब) द एलीफेंट मैन
  • (स) मुलहोलैंड ड्राइव
  • (द) उपरोक्त सभी
उत्तर : उपरोक्त सभी
व्याख्या :
अमेरिका के मशहूर फिल्ममेकर डेविड लिंच का 16 जनवरी को निधन हो गया। लिंच को उनकी फिल्म द एलीफेंट मैन (1980), ब्लू वेलवेट (1986), और मुलहोलैंड ड्राइव (2001) के लिए बेस्ट डायरेक्टर कैटेगरी में ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था। इसके अलावा, उन्होंने 1990-91 में टेलीविजन शो 'ट्विन पीक्स' को भी डायरेक्ट किया था। लिंच को ऑस्कर अवार्ड 2020 में लाइफटाइम अचीवमेंट का मानद पुरस्कार मिला था।
प्रश्न 28 दूसरा आईसीसी अंडर-19 महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्वकप कहां आयोजित हो रहा है -
  • (अ) भारत
  • (ब) दक्षिण अफ्रीका
  • (स) मलेशिया
  • (द) श्रीलंका
उत्तर : मलेशिया
व्याख्या :
ऑस्‍ट्रेलिया और स्‍कॉटलैंड के बीच शुरूआती मुकाबले के साथ ही मलेशिया में दूसरा आईसीसी अंडर-19 महिला क्रिकेट ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्‍वकप शुरू हो गया। वर्तमान विजेता भारत का पहला मुकाबला कल वेस्‍ट इंडीज से होगा। भारत ने 2023 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए फाइनल में इंग्‍लैंड को हराकर पहला अंडर-19 महिला विश्‍वकप जीता था। मलेशिया, श्रीलंका और वेस्‍ट इंडीज के साथ भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है।
प्रश्न 29 भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत कौन सा राज्य सेमीकंडक्टर ओएसएटी इकाई स्थापित कर रहा है -
  • (अ) गुजरात
  • (ब) महाराष्ट्र
  • (स) कर्नाटक
  • (द) तमिलनाडु
उत्तर : गुजरात
व्याख्या :
एक मजबूत सेमीकंडक्टर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाते हुए, 17 जनवरी, 2025 को इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड और सीजी सेमी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक राजकोषीय सहायता समझौते (एफएसए) पर हस्ताक्षर किए गए। सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड , गुजरात के साणंद में अपनी सेमीकंडक्टर ओएसएटी इकाई स्थापित कर रही है।
प्रश्न 30 थिंक टैंक गुगल और बोस्‍टन कंसल्टिंग ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मोबिलिटी बाजार 2030 तक कितनी कीमत को पार करने की संभावना है -
  • (अ) 400 अरब डॉलर
  • (ब) 500 अरब डॉलर
  • (स) 600 अरब डॉलर
  • (द) 700 अरब डॉलर
उत्तर : 600 अरब डॉलर
व्याख्या :
भारतीय मोबिलिटी उद्योग के वर्ष 2030 तक दोगुना होने और 600 अरब अमरीकी डॉलर को पार करने की संभावना है। थिंक टैंक गुगल और बोस्‍टन कंसल्टिंग ग्रुप की रिपोर्ट में कहा गया है कि इलेक्ट्रिक, शेयर्ड और कनेक्टेड मोबिलिटी जैसे उभरते राजस्व क्षेत्र इस उद्योग में वर्ष 2030 तक 100 अरब अमरीकी डॉलर का योगदान कर सकते हैं, जबकि अधिकांश राजस्व नए इंटरनल कम्‍बसन इंजन-आईसीई की बिक्री सहित वाहनों, वित्त और बीमा जैसे क्‍लासिक कंम्‍पोनेंट से आने की उम्‍मीद है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill