CA Quiz : 15-18 January 2025
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 किस केन्द्रीय मंत्री ने हाल ही में (जनवरी, 2025 में) भारत रणभूमि दर्शन ऐप लांच किया है -
-
- (अ) राजनाथ सिंह
- (ब) अमित शाह
- (स) ज्योतिरादित्य सिंधिया
- (द) चिराग पासवान
उत्तर : राजनाथ सिंह
व्याख्या :
17 जनवरी, 2025 को, भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर भारत रणभूमि दर्शन ऐप (Bharat Ranbhoomi Darshan App) लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य भारत के समृद्ध सैन्य इतिहास तक सार्वजनिक पहुंच बढ़ाना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युद्धक्षेत्र पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 77वें सेना दिवस समारोह के दौरान ऐप लॉन्च किया और यह भारत की रक्षा विरासत के बारे में नागरिकों को शिक्षित करने की एक व्यापक पहल का हिस्सा है।
- प्रश्न 2 हाल ही में (जनवरी, 2025 में) पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 14 साल की सजा क्यों सुनाई गई -
-
- (अ) राष्ट्रीय खजाने को नुकसान पहुंचाने से संबंधित भ्रष्टाचार
- (ब) आतंकवाद से जुड़े आरोप
- (स) मानवाधिकार उल्लंघन
- (द) वित्तीय धोखाधड़ी
उत्तर : राष्ट्रीय खजाने को नुकसान पहुंचाने से संबंधित भ्रष्टाचार
व्याख्या :
पाकिस्तान के एक कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 14 साल और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 7 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अल कादिर ट्रस्ट से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दोनों पर सजा का एलान किया। दोनों पर राष्ट्रीय खजाने को 50 अरब पाकिस्तानी रूपए के नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
- प्रश्न 3 किस अंतरिक्ष कंपनी ने 16 जनवरी, 2025 को न्यू ग्लेन रॉकेट की सफल लॉन्चिंग की -
-
- (अ) स्पेसएक्स
- (ब) ब्लू ओरिजिन
- (स) बोइंग
- (द) वर्जिन गैलेक्टिक
उत्तर : ब्लू ओरिजिन
व्याख्या :
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर और अरबपति जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन ने 16 जनवरी को न्यू ग्लेन रॉकेट की सफल टेस्टिंग की है। रॉकेट ने पहले ही प्रयास में ये सफलता हासिल की है, हालांकि इससे पहले इसकी लॉन्चिंग टाली गई थी। रॉकेट से एक प्रोटोटाइप उपग्रह को कक्षा में स्थापित किया गया।
- प्रश्न 4 आईएमएफ के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर क्या रहेगी -
-
- (अ) 6.5%
- (ब) 7.0%
- (स) 6.7%
- (द) 5.9%
उत्तर : 6.5%
व्याख्या :
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष-आईएमएफ ने अगले दो वित्त वर्षों 2025-26 और 2026-27 में भारत की विकास दर साढ़े 6 प्रतिशत रहने का अनुमान बरकरार रखा है। यह अनुमान भारत की संभावनाओं के अनुरूप है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने यह जानकारी अपने ताजा विश्व आर्थिक सर्वेक्षण में दी।
- प्रश्न 5 जयंत सिंह चौधरी ने सोलर पावर्ड मोबाइल ट्रेनिंग यूनिट्स की शुरुआत किस उद्देश्य से की -
-
- (अ) शहरी क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाना
- (ब) ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल और वित्तीय साक्षरता बढ़ाना
- (स) इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देना
- (द) युवाओं को उन्नत रोबोटिक्स में प्रशिक्षित करना
उत्तर : ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल और वित्तीय साक्षरता बढ़ाना
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह चौधरी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सोलर मोबाइल वैन ट्रेनिंग यूनिट्स का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NSDC), लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन, डेल टेक्नोलॉजीज और स्थानीय साझेदारों के सहयोग से शुरू की गई है।
- प्रश्न 6 दिसंबर 2024 में 16.73 बिलियन लेनदेन के रिकॉर्ड के साथ कौन से डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म ने उपलब्धि प्राप्त की -
-
- (अ) आईएमपीएस
- (ब) यूपीआई
- (स) पेटीएम
- (द) गूगल पे
उत्तर : यूपीआई
व्याख्या :
देश में डिजिटल भुगतान में अभूतपूर्व वृद्धि देखी जा रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) है जिसने दिसंबर 2024 में यूपीआई ने 16.73 बिलियन लेनदेन का नया रिकॉर्ड बनाया जिसका कुल मूल्य 23.25 लाख करोड़ रुपये रहा। नवंबर 2024 के 21.55 लाख करोड़ रुपये की तुलना में यह एक बड़ा उछाल है। पूरे साल यूपीआई ने 172 बिलियन लेनदेन किए जो 2023 के 117.64 बिलियन लेनदेन से 46% अधिक है। यूपीआई के अलावा, तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) भी डिजिटल लेनदेन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनी हुई है।
- प्रश्न 7 हाल ही में (जनवरी, 2025 में) किस भारतीय राज्य को जल जीवन मिशन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा -
-
- (अ) महाराष्ट्र
- (ब) उत्तर प्रदेश
- (स) तमिलनाडु
- (द) राजस्थान
उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य को प्रधानमंत्री पुरस्कार (पीएम अवॉर्ड) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान जल जीवन मिशन में सौर ऊर्जा के उत्कृष्ट उपयोग और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दिया जा रहा है।
- प्रश्न 8 हाल ही में (जनवरी, 2025 में) डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका का नया वाणिज्य दूतावास कहां उद्घाटित किया -
-
- (अ) मुंबई
- (ब) बेंगलुरु
- (स) नई दिल्ली
- (द) कोलकाता
उत्तर : बेंगलुरु
व्याख्या :
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि बैंगलुरू में अमरीका का नया वाणिज्य दूतावास भारत और अमरीका के संबंधों को प्रगाढ़ करने और विस्तार के लिए आवश्यक है।
- प्रश्न 9 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है -
-
- (अ) मुंबई
- (ब) नई दिल्ली
- (स) वाराणसी
- (द) जयपुर
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में छह दिवसीय ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 7सी मोबिलिटी सॉल्यूशन दिया। उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि मैंने मोबिलिटी से जुड़े एक कार्यक्रम में 7सी के विजन की चर्चा की थी। हमारे मोबिलिटी सॉल्यूशंस ऐसे हों, जो कॉमन हों, कनेक्टेड हों, कन्वीनिएंट हों, कंजेशन फ्री हों, चार्ज्ड हों, क्लीन हों और कटिंग एज हों।
- प्रश्न 10 हाल ही में (जनवरी, 2025 में) BCCI का लोकपाल किसे नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) जस्टिस अरुण मिश्रा
- (ब) जस्टिस एन.वी. रमण
- (स) जस्टिस दीपक मिश्रा
- (द) जस्टिस रंजन गोगोई
उत्तर : जस्टिस अरुण मिश्रा
व्याख्या :
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 17 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अरुण मिश्रा को अपना लोकपाल नियुक्त किया है। जस्टिस मिश्रा को 2 जून, 2021 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे 1 जून, 2024 तक NHRC के अध्यक्ष पद पर रहे।
- प्रश्न 11 राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल सम्मान कौन सा है -
-
- (अ) अर्जुन पुरस्कार
- (ब) द्रोणाचार्य पुरस्कार
- (स) मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी
- (द) मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
उत्तर : मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 प्रदान किए। इस दौरान राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश, पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पेरिस पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- प्रश्न 12 हवाई अड्डों पर निर्बाध आव्रजन सुविधाएं प्रदान करने के लिए शुरू किए गए कार्यक्रम का नाम क्या है?
-
- (अ) विश्वसनीय यात्री कार्यक्रम (TTP)
- (ब) फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन कार्यक्रम (FTIP)
- (स) फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन – विश्वसनीय यात्री कार्यक्रम (FTI-TTP)
- (द) इमिग्रेशन सुरक्षा और सुरक्षा कार्यक्रम (ISSP)
उत्तर : फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन – विश्वसनीय यात्री कार्यक्रम (FTI-TTP)
व्याख्या :
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 16 जनवरी 2025 को मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, कोचीन और अहमदाबाद के हवाई अड्डों पर ‘फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन – विश्वसनीय यात्री कार्यक्रम (FTI-TTP)’ का उद्घाटन किया।
- प्रश्न 13 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल कब समाप्त होने की उम्मीद है -
-
- (अ) 2029
- (ब) 2025
- (स) 2026
- (द) 2027
उत्तर : 2026
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी प्रदान की है। जल्द ही इसके अध्यक्ष और दो सदस्यों को नियुक्त किया जाएगा। 1947 के बाद से नियमित अंतराल पर वेतन आयोग का गठन किया गया है। अब तक सात वेतन आयोग गठित किया जा चुके हैं। सातवें वेतन आयोग की सिफारिश को 2016 में लागू किया गया था। इसका कार्यकाल 2026 में पूरा होने जा रहा है। इससे पहले 2025 में समय से इसकी समीक्षा करने और तय समय पर सिफारिशें लागू करने के लिए वित्त आयोग की स्थापना की गई है। 7वें वेतन आयोग का गठन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 28 फरवरी 2014 को किया गया था।
- प्रश्न 14 हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी की स्थापना किस वर्ष की गई थी
-
- (अ) 2017
- (ब) 2013
- (स) 2022
- (द) 2021
उत्तर : 2017
व्याख्या :
अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च बंद होने जा रही है। 15 जनवरी की देर रात कंपनी के फाउंडर नाथन एंडरसन ने इसकी घोषणा की। हिंडनबर्ग रिसर्च की शुरुआत 2017 में हुई थी। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्टों ने भारत के अडाणी ग्रुप और इकान इंटरप्राइजेज सहित कई कंपनियों को अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचाया था। अगस्त 2024 में हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) चीफ माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच की अडाणी ग्रुप से जुड़ी ऑफशोर कंपनी में हिस्सेदारी है।
- प्रश्न 15 सितांशु कोटक भारतीय क्रिकेट टीम के किस पद पर नियुक्त हुए हैं -
-
- (अ) बॉलिंग कोच
- (ब) फील्डिंग कोच
- (स) बैटिंग कोच
- (द) हेड कोच
उत्तर : बैटिंग कोच
व्याख्या :
16 जनवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सितांशु कोटक को भारतीय टीम का नया बैटिंग कोच बनाया है। सितांशु इससे पहले 2023 में भारतीय टीम में बतौर हेड कोच भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। सितांशु कोटक को राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में पहली बार भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी मिली थी। स्टाफ में हेड कोच गौतम गंभीर के अलावा मोर्ने मोर्केल (बॉलिंग कोच),अभिषेक नायर (सहायक कोच), रेयान टेन डोएशेट (सहायक कोच) और टी दिलीप (फील्डिंग कोच) शामिल हैं।
- प्रश्न 16 जोकोविच ने किस खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया -
-
- (अ) रोजर फेडरर
- (ब) राफेल नडाल
- (स) एंडी मरे
- (द) स्टेन वावरिंका
उत्तर : रोजर फेडरर
व्याख्या :
डिफेंडिंग चैंपियन नोवाक जोकोविच ने पुर्तगाल के जैमे फारिया को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। जोकोविच 430 के आंकड़े को छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने स्विस खिलाड़ी रोजर फेडरर (429) को पीछे छोड़ा। अमेरिका की सेरेना विलियम्स (423) लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
- प्रश्न 17 डीपीआईआईटी ने स्टार्टअप्स के लिए किस कंपनी के साथ साझेदारी की है -
-
- (अ) रिलायंस इंडस्ट्रीज
- (ब) आईटीसी लिमिटेड
- (स) अदानी ग्रुप
- (द) टाटा ग्रुप
उत्तर : आईटीसी लिमिटेड
व्याख्या :
उद्यमिता और नवाचार को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने भारत के अग्रणी व्यापार समूहों में से एक आईटीसी लिमिटेड के साथ अहम साझेदारी की है। यह सहयोग देश भर में स्टार्टअप्स के लिए सुगठित बाजार सृजित करने और स्टार्टअप विकास तथा तकनीकी प्रगति में तेजी लाने के साझा दृष्टिकोण के अनुरूप है।
- प्रश्न 18 साइबर सुरक्षा ग्रैंड चैलेंज 2.0 में कुल पुरस्कार राशि कितनी है -
-
- (अ) 3.2 करोड़ रुपये
- (ब) 5 करोड़ रुपये
- (स) 6.85 करोड़ रुपये
- (द) 8 करोड़ रुपये
उत्तर : 6.85 करोड़ रुपये
व्याख्या :
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के सचिव श्री एस. कृष्णन ने साइबर सुरक्षा ग्रैंड चैलेंज यानी सीएसजीसी 2.0 के दूसरे संस्करण को शुरू किया। डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (डीएससीआई) सीएसजीसी 2.0 को क्रियान्वित कर रहा है। साइबर सुरक्षा ग्रैंड चैलेंज में कुल पुरस्कार राशि में पहले संस्करण की तुलना में 3.2 करोड़ से बढ़कर 6.85 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
- प्रश्न 19 हाल ही में (जनवरी 2025 में) भारत ने श्रीलंका के बागान क्षेत्रों में कितने स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करने के लिए समझौता किया है -
-
- (अ) 50
- (ब) 60
- (स) 100
- (द) 80
उत्तर : 60
व्याख्या :
भारत और श्रीलंका ने द्वीप के बागान क्षेत्रों में 60 स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना को भारत सरकार के द्वारा 508 मिलियन श्रीलंकाई रुपये के अनुदान द्वारा वित्त पोषित किया गया है। इस समझौते पर भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा और श्रीलंका के बागान मंत्रालय के सचिव बी.के. प्रभात चंद्रकीर्ति ने हस्ताक्षर किए। इस पहल से नुवारा एलिया के 48 स्कूलों तथा कैंडी और बादुल्ला के छह-छह स्कूलों को लाभ होगा।
- प्रश्न 20 यूजीसी ने राजस्थान के किन विश्वविद्यालयों को पीएचडी नामांकन के लिए पांच साल तक रोका है -
-
- (अ) ओपीजेएस विश्वविद्यालय, सनराइज विश्वविद्यालय और सिंघानिया विश्वविद्यालय
- (ब) जय नारायण विश्वविद्यालय, राजस्थान विश्वविद्यालय और एमडीएस विश्वविद्यालय
- (स) बिठूर विश्वविद्यालय, कुमायूं विश्वविद्यालय और अजमेर विश्वविद्यालय
- (द) किसी को नहीं
उत्तर : ओपीजेएस विश्वविद्यालय, सनराइज विश्वविद्यालय और सिंघानिया विश्वविद्यालय
व्याख्या :
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने राजस्थान के तीन विश्वविद्यालयों पर अगले पांच साल तक पीएचडी में नामांकन लेने पर रोक लगा दी है। यूजीसी के सचिव मनीष आर. जोशी द्वारा गुरुवार को जारी नोटिस के मुताबिक चूरू का ओपीजेएस विश्वविद्यालय, अलवर का सनराइज विश्वविद्यालय, और झुंझुनू का सिंघानिया विश्वविद्यालय अब शैक्षणिक सत्र 2025-26 से 2029-30 तक पीएचडी में दाखिला नहीं ले सकेंगे।
- प्रश्न 21 कोटा में विद्यार्थियों के लिए पासपोर्ट सेवा वैन का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया -
-
- (अ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- (ब) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
- (स) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- (द) गृहमंत्री अमित शाह
उत्तर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
व्याख्या :
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में विद्यार्थियों के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। स्पीकर बिरला ने गुरुवार को श्रीनाथपुरम स्थित लॉरेंस मेयो स्कूल से ‘स्टूडेंट कनेक्ट प्रोग्राम’ के तहत मोबाइल पासपोर्ट सेवा वैन का शुभारंभ किया, जिसके तहत विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज में ही पासपोर्ट बनाने की सुविधा मिल सकेगी।
- प्रश्न 22 जस्टिस के विनोद चंद्रन को किस अदालत में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया -
-
- (अ) पटना उच्च न्यायालय
- (ब) केरल उच्च न्यायालय
- (स) सुप्रीम कोर्ट
- (द) दिल्ली उच्च न्यायालय
उत्तर : सुप्रीम कोर्ट
व्याख्या :
जस्टिस के विनोद चंद्रन ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने जस्टिस चंद्रन को शपथ दिलाई। केंद्र ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर पटना उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस जस्टिस चंद्रन की उच्चतम न्यायालय में नियुक्ति को मंजूरी दी थी। जस्टिस चंद्रन केरल उच्च न्यायालय में भी न्यायाधीश रह चुके हैं।
- प्रश्न 23 सी-डॉट ने किसके साथ हाई-बैंडविड्थ 6जी वायरलेस लिंक के लिए समझौता किया -
-
- (अ) आईआईटी बॉम्बे
- (ब) आईआईटी दिल्ली
- (स) इसरो
- (द) नासा
उत्तर : आईआईटी बॉम्बे
व्याख्या :
अगली पीढ़ी की दूरसंचार प्रौद्योगिकी के लिए स्वदेशी हार्डवेयर विकसित करने के लिए जारी प्रक्रिया के तहत भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने “हाई-बैंडविड्थ 6जी वायरलेस लिंक हेतु ऑप्टिकल ट्रांसीवर चिपसेट” के विकास के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
- प्रश्न 24 वडनगर में प्रेरणा कॉम्प्लेक्स और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किसने किया -
-
- (अ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- (ब) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- (स) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- (द) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
उत्तर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
व्याख्या :
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के वडनगर में अत्याधुनिक पुरातत्व अनुभवात्मक संग्रहालय, प्रेरणा काम्प्लेक्स एवं वडनगर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक परियोजना, वडनगर, जो प्राचीन परंपराओं का दर्पण है, और जिसका इतिहास 2,500 साल पुराना है, उसके स्मरणीय इतिहास को जीवंत करती है।
- प्रश्न 25 भारत डायनामिक्स लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को कौन-सी मिसाइल प्रदान करने का सौदा किया है -
-
- (अ) ब्रह्मोस
- (ब) मीडियम-रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (एमआरएसएएम)
- (स) पृथ्वी मिसाइल
- (द) अग्नि मिसाइल
उत्तर : मीडियम-रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (एमआरएसएएम)
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना को मीडियम-रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (एमआरएसएएम) की सप्लाई के लिए ‘भारत डायनामिक्स लिमिटेड’ (बीडीएल) के साथ लगभग 2,960 करोड़ रुपये की लागत से एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है।
- प्रश्न 26 श्रीहरिकोटा में तीसरे लॉन्च पैड की स्थापना के लिए कितनी लागत स्वीकृत की गई है -
-
- (अ) 1,500 करोड़ रुपये
- (ब) 2,500 करोड़ रुपये
- (स) 3,985 करोड़ रुपये
- (द) 5,000 करोड़ रुपये
उत्तर : 3,985 करोड़ रुपये
व्याख्या :
कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में 3,985 करोड़ रुपये की लागत से तीसरे लॉन्च पैड की स्थापना को मंजूरी दे दी है। तीसरे लॉन्च पैड परियोजना में इसरो के अगली पीढ़ी के लॉन्च वाहनों के लिए श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश में लॉन्च अवसंरचना की स्थापना और श्रीहरिकोटा में दूसरे लॉन्च पैड के लिए स्टैंडबाय लॉन्च पैड के रूप में सहायता प्रदान करना शामिल है। इससे भविष्य में भारतीय मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशनों के लिए लॉन्च क्षमता में भी वृद्धि होगी।
- प्रश्न 27 क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स में डिजिटल कौशल के लिए भारत का कौन-सा स्थान है -
-
- (अ) पहला
- (ब) दूसरा
- (स) तीसरा
- (द) चौथा
उत्तर : दूसरा
व्याख्या :
क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स ने डिजिटल कौशल के लिए भारत को कनाडा और जर्मनी से आगे दूसरे स्थान पर रखा है। हायर एजुकेशन एनालिस्ट QS यानी क्वाक्वेरेली साइमंड्स ने ये इंडेक्स तैयार किया है। इस इंडेक्स को 4 पैमानों पर मापा गया है। जिससे पता चला है कि अंतरराष्ट्रीय नौकरी बाजार (International Job Market) की उभरती मांगों को पूरा करने के लिए ये देश कितने तैयार हैं। भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 99.1 मिला है। इंडेक्स में अमेरिका से सिर्फ एक अंक ही पीछे है। अमेरिका को 100 अंक मिले हैं।
- प्रश्न 28 76वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि कौन होंगे -
-
- (अ) जोको विडोडो
- (ब) प्रबोवो सुबिआंतो
- (स) शी जिनपिंग
- (द) व्लादिमीर पुतिन
उत्तर : प्रबोवो सुबिआंतो
व्याख्या :
इस बार 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो मुख्य अतिथि के रूप में भारत आएंगे। दरअसल, पीएम मोदी के निमंत्रण पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति 25-26 जनवरी के दौरान भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। राष्ट्रपति प्रबोवो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
- प्रश्न 29 भारत अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक प्राप्त करने वाला कौन-सा देश है -
-
- (अ) पहला
- (ब) दूसरा
- (स) तीसरा
- (द) चौथा
उत्तर : चौथा
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने स्पेडेक्स मिशन के तहत चेजर और टार्गेट नामक दो उपग्रहों की डॉकिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इसरो द्वारा स्वदेश में विकसित भारतीय डॉकिंग प्रणाली की सफलता के बाद भारत अमरीका, रूस और चीन के बाद इस प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाला चौथा देश बन गया है।
- प्रश्न 30 भारतीय सेना दिवस हर साल किस तिथि को मनाया जाता है?
-
- (अ) 14 जनवरी
- (ब) 15 जनवरी
- (स) 16 जनवरी
- (द) 17 जनवरी
उत्तर : 15 जनवरी
व्याख्या :
देश की आजादी से करीब 2 साल बाद 15 जनवरी 1949 को भारतीय सेना की कमान भारतीय फील्ड मार्शल केएम करियप्पा को आखिरी ब्रिटिश कमांडर इन चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर ने सौंपी। फील्ड मार्शल केएम करियप्पा आजाद भारत के पहले भारतीय सैन्य कमांडर बने। यह भारत के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। इसलिए 15 जनवरी को हर साल भारतीय सेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है।