Ca Quiz : 10-13 January 2025

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 हिमाचल प्रदेश में ट्रांस-गिरि क्षेत्र की हट्टी जनजातियों के लिए सबसे बड़ा वार्षिक उत्सव कौन सा है -
  • (अ) लोहड़ी
  • (ब) बोदा त्यौहार
  • (स) दशहरा
  • (द) फसल उत्सव
उत्तर : बोदा त्यौहार
व्याख्या :
हिमाचल प्रदेश के ट्रांस-गिरि क्षेत्र में रहने वाली हट्टी जनजातियों के लिए सबसे बड़ा वार्षिक उत्सव, जीवंत बोदा त्यौहार (Boda Tyohar), हाल ही में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ आरंभ हुआ। यह जनजाति एक घनिष्ठ समुदाय के रूप में जानी जाती है। उनका नाम उन छोटे बाज़ारों या ‘हाटों’ से प्रेरित है, जहाँ वे पारंपरिक रूप से घरेलू फसलें, सब्जियाँ, मांस और ऊन बेचने का व्यवसाय करते रहे हैं।
प्रश्न 2 इंडियन पुलिस फाउंडेशन का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) राजीव रंजन
  • (ब) अभिनव कुमार
  • (स) रामेश्वर सिन्हा
  • (द) ओपी सिंह
उत्तर : ओपी सिंह
व्याख्या :
हाल ही में, उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह को इंडियन पुलिस फाउंडेशन (आईपीएफ) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आईपीएफ एक स्वतंत्र थिंक टैंक है जो पुलिस से संबंधित मुद्दों पर काम करता है। ओपी सिंह, जो 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
प्रश्न 3 मकर संक्रांति को भारत के किस राज्य में पोंगल के रूप में मनाया जाता है -
  • (अ) गुजरात
  • (ब) महाराष्ट्र
  • (स) तमिलनाडु
  • (द) पंजाब
उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
मकर संक्रांति को तमिलनाडु में पोंगल, गुजरात में उत्तरायण और पंजाब में लोहड़ी जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है।
प्रश्न 4 जूनियर नेशनल कबड्डी में हरियाणा की पुरुष टीम ने किस राज्य को हराकर गोल्ड मेडल जीता -
  • (अ) पंजाब
  • (ब) उत्तराखंड
  • (स) राजस्थान
  • (द) महाराष्ट्र
उत्तर : उत्तराखंड
व्याख्या :
12 जनवरी को जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में हरियाणा की पुरुष कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल और महिला टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने उत्तराखंड की टीम को 51-21 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
प्रश्न 5 हाल ही में किसे बीसीसीआई के नए सचिव के रूप में नियुक्त किया गया -
  • (अ) देवजीत सैकिया
  • (ब) अंगद बेदी
  • (स) निखिल चोपड़ा
  • (द) राजीव शुक्ला
उत्तर : देवजीत सैकिया
व्याख्या :
देवजीत सैकिया BCCI के सेक्रेटरी बने हैं, जबकि प्रभतेज सिंह भाटिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। सैकिया और भाटिया के अलावा किसी और ने नॉमिनेशन फॉर्म नहीं भरा था। सैकिया ने 6 दिसंबर,2024 को पूर्व सचिव जय शाह की जगह संभाली थी।
प्रश्न 6 हाल ही में भारत क्लीनटेक मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म किसने लांच किया -
  • (अ) अमित शाह
  • (ब) राजनाथ सिंह
  • (स) ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • (द) पीयूष गोयल
उत्तर : पीयूष गोयल
व्याख्या :
हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 11 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली में भारत क्लाइमेट फोरम 2025 में आधिकारिक तौर पर भारत क्लीनटेक मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इस पहल का उद्देश्य सौर, पवन, और हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में भारत की क्लीनटेक मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना है।
प्रश्न 7 नीरज चोपड़ा को 2024 में किस पत्रिका ने भाला फेंक में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट घोषित किया -
  • (अ) स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड
  • (ब) ट्रैक एंड फील्ड न्यूज
  • (स) एथलेटिक्स वर्ल्ड
  • (द) ओलंपिक डाइजेस्ट
उत्तर : ट्रैक एंड फील्ड न्यूज
व्याख्या :
मशहूर अमेरिकी पत्रिका ‘ट्रैक एंड फील्ड न्यूज’ ने 11 जनवरी को भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को साल 2024 में भाला फेंक में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट करार दिया है। चोपड़ा 2023 की पुरुषों की भाला फेंक रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान पर थे। उन्होंने कैरेबियन देश ग्रेनेडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ा।
प्रश्न 8 घरेलू क्रिकेट में महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के इतिहास में मुंबई की इरा जाधव सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में इरा जाधव ने कितने रन की पारी खेली -
  • (अ) 224 रन
  • (ब) 346 रन
  • (स) 300 रन
  • (द) 250 रन
उत्तर : 346 रन
व्याख्या :
घरेलू क्रिकेट में महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के इतिहास में मुंबई की इरा जाधव सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। बेंगलुरु के अलूर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे ट्रॉफी में इरा ने मेघालय के खिलाफ़ 157 गेंदों पर 42 चौके और 16 छक्के के साथ नाबाद 346 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही इरा ने स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 2013 में गुजरात के खिलाफ़ महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए सिर्फ़ 150 गेंदों पर 224 रन बनाए थे।
प्रश्न 9 5वीं आसियान डिजिटल मंत्रियों की बैठक किस शहर में आयोजित हुई -
  • (अ) सिंगापुर
  • (ब) बैंकॉक
  • (स) हनोई
  • (द) मनीला
उत्तर : बैंकॉक
व्याख्या :
बैंकॉक में 13 जनवरी से 5वीं आसियान डिजिटल मंत्रियों की बैठक (ADGMIN) शुरू हुई। इस साल बैठक की थीम है- 'सुरक्षित, अभिनव, समावेशी: आसियान के डिजिटल भविष्य को आकार देना'। बैठक में क्रॉस बॉर्डर प्राइवेसी फ्रेमवर्क, डिजिटल आइडेंटिटी वैरिफिकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI ) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी। बैठक में सभी 10 आसियान देशों सहित तिमोर-लेस्ते के प्रतिनिधि और आसियान महासचिव भाग लेंगे। आसियान एक क्षेत्रीय समूह है जो आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देता है। इसके 10 सदस्य देश हैं- ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम।
प्रश्न 10 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लंदन में किस मंदिर का दौरा किया -
  • (अ) इस्कॉन मंदिर
  • (ब) नेस्डन मंदिर
  • (स) अक्षरधाम मंदिर
  • (द) बिरला मंदिर
उत्तर : नेस्डन मंदिर
व्याख्या :
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लंदन के प्रसिद्ध बीएपीएस श्रीस्वामीनारायण मंदिर का दौरा किया। इसे नेस्डन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। ओम बिरला की 11 जनवरी की यह यात्रा उनके आधिकारिक यूके दौरे का हिस्सा थी, जो हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर लिंडसे हॉयल के निमंत्रण पर आयोजित हुई थी। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था एक अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संगठन है, जो संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त है। यह संस्था वेदों की शिक्षाओं और भगवान स्वामीनारायण (1781-1830) की विचारधारा पर आधारित है। साथ ही, यह स्वामी महाराज (1921-2016) की प्रेरणा से प्रेरित है, जिन्होंने सिखाया: “दूसरों की खुशी में ही हमारी खुशी है।”
प्रश्न 11 भारत में 2020 में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कितने प्रतिशत की कमी आई -
  • (अ) 5%
  • (ब) 7.93%
  • (स) 10%
  • (द) 12%
उत्तर : 7.93%
व्याख्या :
जलवायु पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन की चौथी द्विवार्षिक अपडेट रिपोर्ट (बीयूआर-4) के अनुसार, भारत जलवायु लचीलेपन की दिशा में अपनी यात्रा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है और 2019 की तुलना में 2020 में ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन में 7.93% की कमी दर्ज की गई है। यह कटौती टिकाऊ और कम कार्बन वाले भविष्य के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जो 2021 में पार्टियों के 26वें सम्मेलन (COP26) के दौरान की गई 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन हासिल करने की अपनी प्रतिज्ञा के अनुरूप है।
प्रश्न 12 स्वदेशी एंटी टैंक मिसाइल ‘नाग’ की मारक क्षमता कितनी है -
  • (अ) 3 किमी
  • (ब) 4 किमी
  • (स) 5 किमी
  • (द) 6 किमी
उत्तर : 4 किमी
व्याख्या :
स्वदेशी में विकसित तीसरी पीढ़ी की एंटी-टैंक फायर-एंड-फॉरगेट गाइडेड मिसाइल नाग एमके 2 का फील्ड मूल्यांकन राजस्थान के पोखरण फील्ड रेंज में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह मिसाइल ‘फायर-एंड-फॉरगेट’ तकनीक पर आधारित है, यानी इसे दागने के बाद दोबारा निर्देशित करने की आवश्यकता नहीं होती। नाग मिसाइल हर मौसम में काम करने में सक्षम है और यह दुश्मन के टैंक को सटीकता से नष्ट कर सकती है। इसमें इन्फ्रारेड तकनीक है, जो लॉन्च से पहले लक्ष्य को लॉक करती है और तेजी से उसे नष्ट कर देती है। इसकी मारक क्षमता 4 किलोमीटर तक है।
प्रश्न 13 भारत की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता दिसंबर 2024 तक कितनी हो गई -
  • (अ) 150 गीगावाट
  • (ब) 200 गीगावाट
  • (स) 209 गीगावाट
  • (द) 220 गीगावाट
उत्तर : 209 गीगावाट
व्याख्या :
भारत की कुल नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित क्षमता दिसंबर 2024 तक दो सौ नौ गीगावाट से अधिक हो गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15 दशमलव 84 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय- एमएनआरई के अनुसार, दिसंबर 2024 तक, वर्ष के दौरान जोड़ी गई कुल क्षमता 28 दशमलव 64 गीगावाट थी, जो 2023 में जोड़े गए 13 दशमलव 05 गीगावाट की तुलना में 119 दशमलव 46 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है।
प्रश्न 14 अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2025 का उद्घाटन कहाँ हुआ -
  • (अ) अहमदाबाद
  • (ब) सूरत
  • (स) राजकोट
  • (द) वडोदरा
उत्तर : अहमदाबाद
व्याख्या :
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 11 जनवरी को गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर पतंग उड़ाकर 'अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव' की शुरुआत की। इस पतंग महोत्सव में भाग लेने के लिए 47 देशों से 143 और देश के 11 राज्यों से 52 पतंगबाज पहुंचे हैं। इस महोत्सव में गुजरात के 11 शहरों से 417 पतंगबाज भी अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस साल 11 देशों के राजदूत इस महोत्सव में शामिल हुए हैं।
प्रश्न 15 DRDO द्वारा विकसित नई यूनिफॉर्म “हिमकवच” का तापमान सीमा क्या है -
  • (अ) 0°C से -20°C
  • (ब) 20°C से -60°C
  • (स) -10°C से -40°C
  • (द) -30°C से -70°C
उत्तर : 20°C से -60°C
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 11 जनवरी को सियाचिन और लद्दाख बॉर्डर पर भीषण ठंड में तैनात सैनिकों के लिए नई यूनिफार्म लॉन्च की। हिमकवच 20°C से लेकर -60°C तक के तापमान पर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है।
प्रश्न 16 ‘महाकुंभ 2025’ का आयोजन किस स्थान पर हो रहा है -
  • (अ) वाराणसी
  • (ब) प्रयागराज
  • (स) हरिद्वार
  • (द) उज्जैन
उत्तर : प्रयागराज
व्याख्या :
विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम ‘महाकुंभ 2025’ 13 जनवरी से शुरू हुआ। इस साल महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में हो रहा है। इस साल का महाकुंभ का आयोजन 144 साल में दुर्लभ खगोलीय संयोग में हो रहा है। पहले दिन 44 घाटों पर 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
प्रश्न 17 ज़ेड-मोड़ टनल या सोनमर्ग सुरंग परियोजना की लंबाई कितनी है -
  • (अ) 8 किलोमीटर
  • (ब) 10 किलोमीटर
  • (स) 12 किलोमीटर
  • (द) 15 किलोमीटर
उत्तर : 12 किलोमीटर
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर के गांदरबल जिले में प्रतिष्ठित सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन किया और इसे राष्ट्र को समर्पित किया। सोनमर्ग सुरंग गांदरबल जिले में गगनगीर और सोनमर्ग के बीच यात्रा के समय को घटाकर मात्र 20-25 मिनट कर देगी। यह इस क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ा बदलाव है, जो गगनगीर और सोनमर्ग के बीच एक बेहतर संपर्क प्रदान करेगी। इस परियोजना का काम मई 2015 में शुरू हुआ था और पिछले वर्ष पूरा हुआ। इसके बाद लद्दाख क्षेत्र की यात्रा सड़क मार्ग से और भी सुगम बन जाएगी। इससे व्यापार और पर्यटन क्षेत्र को भी गति मिलेगी। लगभग 12 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग सुरंग परियोजना की लागत 2,700 करोड़ रुपये से अधिक आई है।
प्रश्न 18 स्वामी विवेकानंद ने 1893 में भारत की आध्यात्मिकता का परचम किस आयोजन में लहराया -
  • (अ) शिकागो धर्म संसद
  • (ब) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • (स) विश्व धर्म सम्मेलन, लंदन
  • (द) रामकृष्ण मिशन अधिवेशन
उत्तर : शिकागो धर्म संसद
व्याख्या :
हर वर्ष 12 जनवरी को महान आध्‍यात्मिक गुरू, दार्शनिक और चिंतक स्‍वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। महान भारतीय संत, दार्शनिक और समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। स्‍वामी विवेकानंद ने 1893 में शिकॉगो धर्म संसद के दौरान भारत की आध्‍यात्मिकता का परचम लहराया देश के समावेशी लोकाचार को अभिव्‍यक्‍त किया।
प्रश्न 19 महाकुंभ मेला बीमा योजना के तहत ट्रेन या बस यात्रियों के लिए बीमा प्रीमियम कितना है -
  • (अ) ₹49
  • (ब) ₹59
  • (स) ₹69
  • (द) ₹79
उत्तर : ₹59
व्याख्या :
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले के मद्देनजर, फोनपे ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है। इस पहल का उद्देश्य इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन में भाग लेने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को व्यापक और सस्ती बीमा सुरक्षा प्रदान करना है। बीमा योजना का विवरण
कवर विकल्प:
ट्रेन या बस यात्रियों के लिए: ₹59 प्रति यात्री।
घरेलू उड़ान यात्रियों के लिए: ₹99 प्रति यात्री।
कवर अवधि:
13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक मान्य।
प्रश्न 20 भारत और अमेरिका की साझेदारी के तहत कौन सी तकनीक का सह-उत्पादन किया जाएगा -
  • (अ) ड्रोन तकनीक
  • (ब) एंटी-सबमरीन वारफेयर सोनार बॉय
  • (स) मिसाइल तकनीक
  • (द) साइबर सुरक्षा तकनीक
उत्तर : एंटी-सबमरीन वारफेयर सोनार बॉय
व्याख्या :
भारत और अमेरिका ने एक महत्वपूर्ण साझेदारी में प्रवेश किया है, जिसके तहत भारतीय नौसेना के लिए अमेरिकी सोनार बॉय (Sonobuoys) का सह-उत्पादन किया जाएगा। यह सहयोग अंडरसी डोमेन अवेयरनेस (UDA) को बढ़ाने और हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में बढ़ती चीनी नौसेना की उपस्थिति का जवाब देने के लिए भारतीय नौसेना की क्षमताओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। इस पहल में अमेरिका की अंडरसी युद्ध तकनीक में अग्रणी अल्ट्रा मरीन (UM) और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) संयुक्त रूप से सोनार बॉय का निर्माण करेंगे।
प्रश्न 21 रैबिट फीवर (Rabbit Fever) का वैज्ञानिक नाम क्या है -
  • (अ) फ्रांसीसेल्ला टुलारेन्सिस
  • (ब) बैसिलस एंथ्रेसीस
  • (स) माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस
  • (द) साल्मोनेला टाइफी
उत्तर : फ्रांसीसेल्ला टुलारेन्सिस
व्याख्या :
अमेरिका में रैबिट फीवर (Rabbit Fever) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सीडीसी के मुताबिक, पिछले एक दशक में इस बीमारी के मामलों में 50% से ज्यादा का उछाल देखा गया है। रैबिट फीवर, जिसे टुलारेमिया भी कहा जाता है, एक जूनोटिक बीमारी है जो खरगोशों और अन्य जानवरों से इंसानों में फैलती है। यह बीमारी गंभीर हो सकती है और बुखार, थकान और त्वचा पर घाव जैसे लक्षण पैदा कर सकती है। टुलारेमिया, जिसे आम भाषा में रैबिट फीवर कहा जाता है, एक गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन है जो फ्रांसीसेल्ला टुलारेन्सिस बैक्टीरिया के कारण होता है।
प्रश्न 22 त्रिपुरा में हाल ही में किस दुर्लभ तितली की खोज हुई है -
  • (अ) ग्लासविंग तितली
  • (ब) बैंडेड रॉयल तितली
  • (स) मोनार्क तितली
  • (द) ब्लू मॉरफो तितली
उत्तर : बैंडेड रॉयल तितली
व्याख्या :
त्रिपुरा में बैंडेड रॉयल तितली (Rachana jalindra indra) की हाल ही में खोज ने राज्य की जैव विविधता के दस्तावेजीकरण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह दुर्लभ प्रजाति पहली बार सेपाहिजला वन्यजीव अभयारण्य में देखी गई, जो अपनी समृद्ध वनस्पतियों और जीव-जंतुओं के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न 23 भारत ने अगले पांच वर्षों में खाद्य और पेय पदार्थ निर्यात का कितना लक्ष्य रखा है -
  • (अ) $50 बिलियन
  • (ब) $75 बिलियन
  • (स) $100 बिलियन
  • (द) $125 बिलियन
उत्तर : $100 बिलियन
व्याख्या :
भारत ने अगले पांच वर्षों में खाद्य और पेय पदार्थ (F&B), कृषि, और समुद्री उत्पाद उद्योगों से $100 बिलियन के संयुक्त निर्यात का लक्ष्य रखा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री, श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में इंडसफूड 2025 के दौरान मुख्य भाषण में इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को रेखांकित किया।
प्रश्न 24 उत्तर प्रदेश सरकार ने एआई एग्री नेटवर्क के लिए किसके साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) माइक्रोसॉफ्ट
  • (ब) गूगल क्लाउड
  • (स) अमेज़न वेब सर्विसेज
  • (द) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
उत्तर : गूगल क्लाउड
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश सरकार ने गूगल क्लाउड (इंडिया) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत उत्तर प्रदेश ओपन नेटवर्क फॉर एग्रीकल्चर (UPONA) शुरू किया जाएगा। जेमिनी एआई और बीकन तकनीक द्वारा संचालित यह डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना राज्य में कृषि को क्रांतिकारी बनाने का उद्देश्य रखती है।
प्रश्न 25 दक्षिण भारत की पहली संक्रामक रोग अनुसंधान और निदान प्रयोगशाला कहाँ स्थापित की जाएगी -
  • (अ) चेन्नई
  • (ब) हैदराबाद
  • (स) बेंगलुरु
  • (द) तिरुवनंतपुरम
उत्तर : बेंगलुरु
व्याख्या :
बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (BMCRI) को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा दक्षिण भारत की पहली संक्रामक रोग अनुसंधान और निदान प्रयोगशाला (IRDL) स्थापित करने के लिए चुना गया है। यह पहल क्षेत्र में संक्रामक रोगों के निदान और अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह प्रयोगशाला बैक्टीरिया, फंगस और परजीवियों से होने वाले रोगों पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिससे तेज़ी से निदान और बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें।
प्रश्न 26 राष्ट्रीय नदी यातायात एवं नौवहन प्रणाली (NRT&NS) का शुभारंभ किसने किया -
  • (अ) नितिन गडकरी
  • (ब) सर्बानंद सोनोवाल
  • (स) पीयूष गोयल
  • (द) नरेंद्र सिंह तोमर
उत्तर : सर्बानंद सोनोवाल
व्याख्या :
केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 11 जनवरी, 2025 को असम के काजीरंगा में आंतरिक जलमार्ग विकास परिषद (IWDC) की दूसरी बैठक के दौरान राष्ट्रीय नदी यातायात और नेविगेशन प्रणाली (NRT&NS) का शुभारंभ किया।
प्रश्न 27 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किस शहर में पहले अंतर्राष्ट्रीय उत्तराखंडी प्रवासी सम्मेलन का उद्घाटन किया -
  • (अ) हल्द्वानी
  • (ब) ऋषिकेश
  • (स) देहरादून
  • (द) मसूरी
उत्तर : देहरादून
व्याख्या :
उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने देहरादून में पहले अंतर्राष्‍ट्रीय उत्‍तराखंडी प्रवासी सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्‍मेलन का उद्देश्‍य विदेश में राज्‍य की संस्‍कृति का प्रचार कर उत्‍तरखंड में निवेश और पर्यटन को बढावा देना है।
प्रश्न 28 मणिपुर में कौन सा समुदाय गान नगाई उत्सव मनाता है -
  • (अ) काबुई-रोंगमेई नागा
  • (ब) मैतेई
  • (स) कुकी
  • (द) अंगामी
उत्तर : काबुई-रोंगमेई नागा
व्याख्या :
मणिपुर में काबुई-रोंगमेई नागा समुदाय द्वारा फसल कटाई की समाप्ति के उपलक्ष्य में गान नगाई उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय गान नगाई 2025 में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और अन्य लोग शामिल हुए।
प्रश्न 29 डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के कौन से राष्ट्रपति बनेंगे -
  • (अ) 45वें
  • (ब) 46वें
  • (स) 47वें
  • (द) 48वें
उत्तर : 47वें
व्याख्या :
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अमरीका के नव-निर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। श्री ट्रम्‍प अमरीका के 47वें राष्‍ट्रपति बनेंगे। उन्‍हें इस महीने की 20 तारीख को शपथ दिलाई जाएंगी। अपनी यात्रा के दौरान डॉ जयशंकर नई सरकार के प्रतिनिधियों और कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्तियों से भी भेट करेंगे।
प्रश्न 30 खो खो विश्व कप 2025 में भारतीय पुरुष टीम का नेतृत्व कौन कर रहा है -
  • (अ) प्रतीक वायकर
  • (ब) अश्वनी कुमार शर्मा
  • (स) रोहित शर्मा
  • (द) अर्जुन हेगड़े
उत्तर : प्रतीक वायकर
व्याख्या :
खो खो विश्व कप 2025 टूर्नामेंट में 20 पुरुष और 19 महिला टीमें शामिल हैं। भारतीय पुरुष टीम की कप्तानी प्रतीक वायकर करेंगे, जिन्होंने 2016 में भारत के लिए डेब्यू किया था। प्रतीक तेलुगू योद्धाज टीम के कप्तान हैं और उन्होंने अपनी टीम को 2022 में फाइनल और पिछले साल सेमीफाइनल तक पहुंचाया था।
भारतीय महिला खो-खो टीम: प्रियांका इंगले (कप्तान), अश्विनी शिंदे, रेशमा राठौर, भीलर देवजीभाई, निर्मला भाटी, नीता देवी, चैत्रा आर., सुभाष्री सिंह, मगई माझी, अंशु कुमारी, वैष्णवी बजरंग, नसीरीन शेख, मीनू, मोनिका, नाजिया बीबी। स्टैंडबाय: संपदा मोरे, ऋतिका सिलोरिया, प्रियांका भोपी।
प्रश्न 31 अमेरिका के किस पूर्व राष्ट्रपति को अमेरिकी इतिहास में सजा पाने वाले पहले राष्ट्रपति के रूप में दर्ज किया गया है -
  • (अ) जो बाइडन
  • (ब) बराक ओबामा
  • (स) डोनाल्ड ट्रम्प
  • (द) जॉर्ज बुश
उत्तर : डोनाल्ड ट्रम्प
व्याख्या :
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी इतिहास में सजा पाने वाले पहले राष्ट्रपति बन गए हैं। ट्रम्प को न्यूयॉर्क की मैनहट्टन कोर्ट ने 10 जनवरी को पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने के मामले से जुड़े 34 आरोपों में सजा सुनाई। फिलहाल, कोर्ट ने ट्रम्प को जेल न भेजकर बिना किसी शर्त बरी कर दिया है। ट्रम्प को मिली ये सजा सिर्फ सांकेतिक है। मतलब, उन्हें न तो जेल होगी और न ही उन्हें कोई जुर्माना भरना पड़ेगा। हालांकि, वे एक अपराधी साबित हो चुके शख्स के तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति की शपथ लेंगे।
प्रश्न 32 Swiggy का नया लॉन्च किया गया स्वतंत्र ऐप ‘Snacc’ कितने समय में डिलीवरी का वादा करता है -
  • (अ) 10 मिनट
  • (ब) 15 मिनट
  • (स) 30 मिनट
  • (द) 1 घंटा
उत्तर : 15 मिनट
व्याख्या :
स्विगी ने ‘Snacc’ नामक एक स्वतंत्र एप्लिकेशन लॉन्च किया है, जो 15 मिनट के भीतर स्नैक्स, पेय पदार्थ और भोजन की डिलीवरी का वादा करता है। यह पहल उद्योग में तेज़ खाद्य डिलीवरी सेवाओं की ओर बढ़ते रुझान के अनुरूप है। स्विगी ने 7 जनवरी 2025 को बेंगलुरु के चुनिंदा क्षेत्रों में Snacc को लॉन्च किया। यह ऐप विविध मेनू प्रदान करता है, जिसमें चॉकलेट कुकीज़, भारतीय नाश्ता, कॉफी, चाय, अंडे, रोल, सैंडविच, भोजन और ठंडे पेय शामिल हैं।
प्रश्न 33 केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किस मंच का शुभारंभ किया -
  • (अ) भारत क्लीनटेक विनिर्माण प्लेटफॉर्म
  • (ब) राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन मंच
  • (स) हरित ऊर्जा पहल
  • (द) स्वच्छ ऊर्जा मिशन
उत्तर : भारत क्लीनटेक विनिर्माण प्लेटफॉर्म
व्याख्या :
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारत जलवायु फोरम 2025 में भारत क्लीनटेक विनिर्माण प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। यह पहल सौर, पवन, हाइड्रोजन और बैटरी भंडारण क्षेत्रों में भारत की स्वच्छ प्रौद्योगिकी मूल्य श्रृंखलाओं को बढ़ाने के लिए तैयार की गई है।
प्रश्न 34 वरुण एरोन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कब किया था -
  • (अ) 2009
  • (ब) 2011
  • (स) 2013
  • (द) 2015
उत्तर : 2011
व्याख्या :
भारतीय पेसर वरुण एरोन ने 10 जनवरी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। एरोन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 2011 में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े में खेला था। वरुण ने भारत के लिए 9 टेस्ट (18 विकेट) और 9 वनडे (11 विकेट) खेले।
प्रश्न 35 इनग्राम माइक्रो ने अपने ग्लोबल प्लेटफॉर्म ग्रुप का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है -
  • (अ) संजीव साहू
  • (ब) वरुण एरोन
  • (स) पीयूष गोयल
  • (द) सुधीर श्रीवास्तव
उत्तर : संजीव साहू
व्याख्या :
ग्लोबल टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम की लीडिंग बिजनेस-टु- बिजनेस (B2B) कंपनी इनग्राम माइक्रो होल्डिंग कॉर्पोरेशन (NYSE: INGM) ने संजीव साहू को कंपनी के ग्लोबल प्लेटफॉर्म ग्रुप का अध्यक्ष नियुक्त किया।
प्रश्न 36 भारत में रोबोटिक बीटिंग हार्ट टोटली एंडोस्कोपिक कोरोनरी आर्टरी बाईपास (टीईसीएबी) सर्जरी को पहली बार किसने सफलतापूर्वक अंजाम दिया -
  • (अ) डॉ. नरेश त्रेहन
  • (ब) डॉ. सुधीर श्रीवास्तव
  • (स) डॉ. देवी शेट्टी
  • (द) डॉ. रणदीप गुलेरिया
उत्तर : डॉ. सुधीर श्रीवास्तव
व्याख्या :
मेड-इन-इंडिया सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम एसएसआई मंत्र ने टेलीसर्जरी के जरिए 286 किलोमीटर की दूरी से दो ‘रोबोटिक कार्डियक सर्जरी’ सफलतापूर्वक पूरी की है। डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने गुरुग्राम से मणिपाल अस्पताल जयपुर तक एसएसआई मंत्र 3 सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम का इस्तेमाल कर इस सर्जरी को पूरा किया। टेलीरोबोटिक-असिस्टेंट इंटरनल मैमरी आर्टरी हार्वेस्टिंग प्रक्रिया को दूर से ही सफलतापूर्वक केवल 58 मिनट में पूरा किया गया।
प्रश्न 37 लेबनान के नए राष्ट्रपति कौन चुने गए हैं -
  • (अ) मिशेल औन
  • (ब) साद हरीरी
  • (स) जोसेफ औन
  • (द) नजीब मिकाती
उत्तर : जोसेफ औन
व्याख्या :
लेबनान में आर्मी कमांडर जोसेफ औन को नया राष्ट्रपति चुना गया है। 9 जनवरी को संसद में हुई दो राउंड की वोटिंग के बाद 60 साल के औन को नई जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रपति चुने गए जोसेफ औन पांचवें सेना कमांडर थे और मार्च 2017 में वे सेना प्रमुख चुने गए थे।
प्रश्न 38 2024 में भारत में विंड एनर्जी कैपेसिटी का 98% योगदान किन तीन राज्यों से था -
  • (अ) गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान
  • (ब) तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक
  • (स) गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु
  • (द) पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश
उत्तर : गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु
व्याख्या :
2024 में इंस्टॉल्ड विंड एनर्जी कैपेसिटी का 98 प्रतिशत हिस्सा गुजरात (1,250 मेगावाट), कर्नाटक (1,135 मेगावाट) और तमिलनाडु (980 मेगावाट) तीन राज्यों से था।
प्रश्न 39 अमेरिका और जापान ने रूस पर नए प्रतिबंध क्यों लगाए -
  • (अ) रूस की सैन्य गतिविधियों के कारण
  • (ब) यूक्रेन युद्ध के कारण
  • (स) गैस निर्यात में वृद्धि के कारण
  • (द) आर्थिक धोखाधड़ी के कारण
उत्तर : यूक्रेन युद्ध के कारण
व्याख्या :
अमेरिका और जापान ने 10 जनवरी को रूस के खिलाफ यूक्रेन युद्ध की वजह से नए प्रतिबंधों का ऐलान किया। इसके अलावा अमेरिका ने दो भारतीय कंपनियों, स्काईहार्ट मैनेजमेंट सर्विसेज और एविजन मैनेजमेंट सर्विसेज पर भी बैन लगाया गया है। इन भारतीय कंपनियों ने रूस से लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) का ट्रांसपोर्ट किया था, जो अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन है।
प्रश्न 40 हाल ही में (जनवरी 2025 में) संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की समिति में भारत को किस क्षेत्र में शामिल किया गया है -
  • (अ) पर्यावरण संरक्षण
  • (ब) बिग डेटा और डेटा साइंस
  • (स) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • (द) अंतरराष्ट्रीय व्यापार
उत्तर : बिग डेटा और डेटा साइंस
व्याख्या :
भारत, आधिकारिक सांख्यिकी के लिए बिग डेटा और डेटा साइंस पर संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की समिति में शामिल हो गया है। भारत अब आधिकारिक सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए बिग डेटा और डेटा साइंस का उपयोग करने में वैश्विक मानकों और प्रथाओं को आकार देने में योगदान देगा।
प्रश्न 41 2024 में भारत ने कितनी सोलर कैपेसिटी जोड़ी -
  • (अ) 20.5 गीगावाट
  • (ब) 24.5 गीगावाट
  • (स) 18.5 गीगावाट
  • (द) 25.5 गीगावाट
उत्तर : 24.5 गीगावाट
व्याख्या :
भारत ने सोलर और विंड कैपेसिटी को लेकर 2024 में नया रिकॉर्ड बनाया है। जेएमके रिसर्च के अनुसार, भारत ने कैलेंडर ईयर 2024 (जनवरी से दिसंबर) में लगभग 24.5 गीगावाट सोलर कैपेसिटी और 3.4 गीगावाट विंड कैपेसिटी जोड़ी है। यह 2023 की तुलना में सोलर इंस्टॉलेशन में दोगुने से अधिक और विंड इंस्टॉलेशन में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। 2024 में जोड़ी गई सोलर कैपेसिटी अब तक किसी भी एक वर्ष में दर्ज की गई सबसे अधिक है। भारत ने 2024 में 4.59 गीगावाट की नई रूफटॉप सोलर कैपेसिटी इंस्टॉल की, जो 2023 की तुलना में 53 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इस वृद्धि का श्रेय मुख्य रूप से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जाता है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।
प्रश्न 42 स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती के उपलक्ष्य में कौन-सा कार्यक्रम आयोजित किया गया -
  • (अ) भारत मंडपम संवाद
  • (ब) विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025
  • (स) राष्ट्रीय युवा संवाद
  • (द) स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय सम्मेलन
उत्तर : विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025
व्याख्या :
राष्ट्रीय युवा दिवसप्रत्‍येक वर्ष 12 जनवरी को महान आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक और विचारक स्वामी विवेकानंद की स्मृति में मनाया जाता है, जिनका युवाओं की क्षमता में अटूट विश्वास देश के युवा नागरिकों के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। उनका प्रेरक जीवन और सशक्त संदेश युवाओं से अपने सपनों को संजोने, अपनी ऊर्जा को उजागर करने और उनके कल्पित आदर्शों के अनुरूप भविष्य को आकार देने का आग्रह करता है। युवाओं को15-29 वर्ष के आयु वर्ग के रूप में परिभाषित किया गया है, वे भारत की कुल जनसंख्या का लगभग 40%हैं। स्वामी विवेकानन्द की 162वीं जयंती के उपलक्ष्य में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025, 11-12 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपममें आयोजित किया जा रहा है।
प्रश्न 43 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले पॉडकास्ट में किससे बातचीत की -
  • (अ) उद्यमी और निवेशक निखिल कामथ
  • (ब) अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन
  • (स) वैज्ञानिक सतीश धवन
  • (द) लेखक चेतन भगत
उत्तर : उद्यमी और निवेशक निखिल कामथ
व्याख्या :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पहले पॉडकास्ट में उद्यमी और निवेशक निखिल कामथ से विभिन्न विषयों पर बातचीत की। बचपन के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री ने अपने शुरुआती जीवन के अनुभवों को साझा किया और उत्तर गुजरात के मेहसाणा जिले के छोटे से शहर वडनगर में अपनी जड़ों के बारे में बताया।
प्रश्न 44 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस देश में आयोजित होने वाले एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे -
  • (अ) जर्मनी
  • (ब) फ्रांस
  • (स) अमेरिका
  • (द) जापान
उत्तर : फ्रांस
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 11 फरवरी तक फ्रांस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक्शन समिट में भाग लेंगे। शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि फ्रांस 10-11 फरवरी को एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह शिखर सम्मेलन एआई पर बातचीत का अवसर प्रदान करेगा। यह कार्यक्रम पांच प्रमुख विषयों पर केंद्रित होगा: एआई में सार्वजनिक रुचि, कार्य का भविष्य, नवाचार और संस्कृति, एआई में विश्वास और वैश्विक एआई शासन।
प्रश्न 45 विश्व हिंदी दिवस 2025 की थीम क्या है -
  • (अ) हिंदी का प्रचार-प्रसार
  • (ब) हिंदी: एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज
  • (स) हिंदी: एक अंतरराष्ट्रीय भाषा
  • (द) हिंदी और भारतीय संस्कृति
उत्तर : हिंदी: एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज
व्याख्या :
विश्व हिंदी दिवस हर वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है, इसका दिवस का मकसद विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना और हिन्दी को अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। भारत सरकार ने 10 जनवरी 2006 को प्रति वर्ष विश्व हिंदी दिवस के रूप मनाए जाने की घोषणा की थी। विश्व हिंदी दिवस 2025 की थीम ‘हिंदी एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज’ है।
प्रश्न 46 भारत कॉमनवेल्थ संसदों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों का 28वां सम्मेलन कब आयोजित करेगा -
  • (अ) 2024
  • (ब) 2025
  • (स) 2026
  • (द) 2027
उत्तर : 2026
व्याख्या :
भारत अगले साल 2026 में कॉमनवेल्थ देशों की संसदों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों का 28वां सम्मेलन (CSPOC) आयोजित करेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यह घोषणा ग्वेर्नसे में आयोजित सीएसपीओसी की स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के दौरान की।
प्रश्न 47 ‘थर्ड आई एशियन फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन किस शहर में हुआ -
  • (अ) दिल्ली
  • (ब) मुंबई
  • (स) चेन्नई
  • (द) कोलकाता
उत्तर : मुंबई
व्याख्या :
थर्ड आई एशियन फिल्म महोत्सव 10 जनवरी से मुंबई में शुरू हो गया है। फिल्म ‘द ब्लैक डॉग’ ने कान्‍स फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता था। इस अवसर पर प्रसिद्ध गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर को ‘एशियाई सिनेमा संस्कृति पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, पत्रकार रफीक बगदादी को 'सत्यजीत रे स्मृति पुरस्कार' दिया जाएगा।
प्रश्न 48 देश की पहली हाइड्रोजन-सीएनजी वाहन का अनावरण किसने किया -
  • (अ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • (ब) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • (स) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • (द) केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
उत्तर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
व्याख्या :
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान जिले में स्थित औद्योगिक नगरी पीथमपुर में देश की पहली हाइड्रोजन-सीएनजी बाजा व्हीकल का अनावरण किया। एटीवी व्हीकल की टेक्नोलॉजी वोल्वो आयशर की ओर से उपलब्ध कराई गई है। यह पांच फीसदी हाइड्रोजन और सीएनजी के मिश्रण से चलती है।
प्रश्न 49 महाकुंभ 2025 को समर्पित आकाशवाणी के कुंभवाणी चैनल का शुभारंभ किसने किया -
  • (अ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • (ब) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • (स) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • (द) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
उत्तर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 को समर्पित आकाशवाणी का कुंभवाणी चैनल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि कुम्‍भवाणी चैनल न सिर्फ लोकप्रियता की नई ऊंचाई तक पहुंचेगा, बल्कि दूरदराज के गांवों तक महाकुम्‍भ की आध्‍यात्मिक संदेश को प्रसारित भी करेगा।
प्रश्न 50 वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने किस बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली -
  • (अ) पहली बार
  • (ब) दूसरी बार
  • (स) तीसरी बार
  • (द) चौथी बार
उत्तर : तीसरी बार
व्याख्या :
वेनेजुएला में, निकोलस मादुरो ने तीसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। श्री मादुरो पिछले वर्ष के विवादास्पद चुनाव में विजेता रहे थे। उनके शपथ-ग्रहण के दौरान देशभर में विरोध-प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है की श्री मादुरो सत्ता पर जबरन काबिज हुए हैं। श्री मादुरो ने अपनी जीत को वैध बताया है लेकिन मतों का वास्तविक आंकड़ा सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill