Current Affairs : 19 December 2024
- भारतीय नागरिक जनवरी से श्रीलंका की वीजा मुक्त यात्रा कर सकेंगे।
- भारत स्मार्टफोन का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश बन गया है।
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 'किसान कवच सूट' लॉन्च किया।
- रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के समन्वय से GRP प्रमुखों का पांचवां अखिल भारतीय सम्मेलन संपन्न हुआ।
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आर्मेनिया की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष एलेन सिमोनियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
- CBIC अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल ने करदाता सेवाओं को बढ़ाने के लिए चार नई पहलें शुरू कीं।
- कर्नाटक की पर्यावरणविद् तुलसी गौड़ा का 80 वर्ष की आयु में निधन।
- शतरंज के विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने विश्व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप से नाम वापस लिया।
- बैडमिंटन खिलाड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने विश्व रैंकिंग में 11वां स्थान हासिल किया।
- संयुक्त राष्ट्र OCHA के अनुसार, सीरिया में संघर्ष के कारण 8.8 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए।
- पंजाब में 149वां श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन 27-29 दिसंबर तक आयोजित होगा।
- ओपेक विकास कोष ने 2024 की अंतिम तिमाही के लिए $1 बिलियन मंजूर किए।
- दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मुकुंदपुर गांव में नए अकादमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने 17,865 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया।
- उत्तराखंड के पांच शिक्षकों को 'स्पर्श गंगा शिक्षाश्री सम्मान' से सम्मानित किया गया।
- 67वें राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में रिया शिरीष थट्टे ने स्वर्ण पदक जीता।
- CCPA ने भ्रामक विज्ञापनों के मामले में 45 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किया।