1. भारत ने पहला स्वदेशी एंटीबायोटिक ‘नेफिथ्रोमाइसिन’ विकसित किया है।
2. शम्मी सिल्वा एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष बने।
3. 7वां स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 11 दिसंबर से शुरू होगा।
4. भारत द्वारा सहकारी क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना का विस्तार किया गया।
5. पुडुचेरी सरकार द्वारा कर्मयोगी भारत और क्षमता निर्माण आयोग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
6. नई दिल्ली में चौथी मेकांग-गंगा धम्म यात्रा शुरू हुई।
7. आरबीआई ने एफसीएनआर (बी) जमाराशियों पर ब्याज दर की अधिकतम सीमा बढ़ा दी है।
8. पहली बार, भारत संयुक्त राष्ट्र के नारकोटिक ड्रग्स आयोग की अध्यक्षता करेगा।
9. भारतीय सांकेतिक भाषा के लिए पीएम ई-विद्या DTH 24×7 चैनल लॉन्च किया गया है।
10. हैदराबाद में सुरक्षा इंजीनियरिंग केंद्र स्थापित करने के लिए गूगल द्वारा एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गए।
11. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा हरियाणा में 100-दिवसीय सघन टीबी अभियान शुरू किया गया।
12. भारत को एशिया-प्रशांत फ़ोरम में सामाजिक सुरक्षा के अच्छे अभ्यासों के लिए पुरस्कार मिला।
13. असम सरकार ने सार्वजनिक रूप से गोमांस खाने पर प्रतिबंध लगा दिया।