CA Quiz : 25-28 November 2024

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कितनी गेंदों पर शतक लगाया -
  • (अ) 27 गेंद
  • (ब) 28 गेंद
  • (स) 30 गेंद
  • (द) 32 गेंद
उत्तर : 28 गेंद
व्याख्या :
गुजरात टीम के ओपनर और विकेटकीपर उर्विल पटेल टी-20 फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 27 नवंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ मात्र 28 गेंदों में सेंचुरी लगाई। उर्विल से पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 2018 में इसी टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों पर शतक लगाया था। इसके अलावा, उर्विल टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले एस्टोनिया देश के साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों पर शतक लगाया था।
प्रश्न 2 हाल ही में (नवंबर 2024 में) डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH)’ के डायरेक्टर के रूप में किसे चुना गया है -
  • (अ) स्कॉट एटलस
  • (ब) जय भट्टाचार्य
  • (स) एलेक्स अजार
  • (द) एंथनी फौची
उत्तर : जय भट्टाचार्य
व्याख्या :
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 27 नवंबर को भारतीय-अमेरिकी फिजीशियन और इकोनॉमिस्ट 'जय भट्टाचार्य' को 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH)' के डायरेक्टर के रूप में चुना है। जय भट्टाचार्य, ट्रंप द्वारा शीर्ष प्रशासनिक पद के लिए नामित होने वाले पहले भारतीय-अमरीकी बन गए हैं।
प्रश्न 3 K-4 बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग किस भारतीय पनडुब्बी से की गई -
  • (अ) INS अरिहंत
  • (ब) अरिघात
  • (स) INS चक्र
  • (द) INS विक्रांत
उत्तर : अरिघात
व्याख्या :
इंडियन नेवी ने 27 नवंबर को K-4 बैलिस्टिक मिसाइल की सफल टेस्टिंग की। यह टेस्टिंग न्यूक्लियर सबमरीन अरिघात से की गई थी। अरिघात को 2017 में लॉन्च किया गया था। इसका अपग्रेड वर्जन जल्द ही कमीशन किया जाएगा। अरिघात INS अरिहंत का अपग्रेडेड वर्जन है। इसे विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के शिप बिल्डिंग सेंटर (SBC) में बनाया गया था। अरिहंत की तुलना में अरिघात 3500 किलोमीटर की रेंज वाली के-4 मिसाइलों से लैस होगी।
प्रश्न 4 महाकुंभ-2025 का शुभारंभ कौन करेंगे -
  • (अ) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
  • (ब) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • (स) प्रयागराज के डीएम
  • (द) मेला अधिकारी
उत्तर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को गंगा पूजन कर महाकुंभ-2025 की शुरुआत करेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री महाकुंभ आयोजन की शुरुआत करेंगे। इससे पहले आमतौर पर डीएम या मेला अधिकारी ही गंगा पूजन कर माघ मेला या कुंभ की शुरुआत करते रहे हैं। प्रयागराज के महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला कार्यक्रम शृंग्वेरपुर धाम में होगा।
प्रश्न 5 भारतीय रेलवे द्वारा लॉन्च किए गए संरक्षा मोबाइल ऐप का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) टिकट बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाना
  • (ब) रेलवे कर्मचारियों की क्षमता निर्माण और सुरक्षा सुधार
  • (स) रेलवे समय सारिणी को डिजिटल बनाना
  • (द) यात्रियों को रियल-टाइम ट्रेन ट्रैकिंग सुविधा देना
उत्तर : रेलवे कर्मचारियों की क्षमता निर्माण और सुरक्षा सुधार
व्याख्या :
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में एक और कदम उठाया। रेलवे ने पूरे देश में संरक्षा मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया है। इस ऐप का उद्देश्य भारतीय रेलवे के फ्रंटलाइन सुरक्षा श्रेणी के कर्मचारियों की क्षमता निर्माण के माध्यम से रेलवे सुरक्षा में सुधार करना है। इस एप्लीकेशन को 2013 बैच के आईआरटीएस अधिकारी दिलीप सिंह ने डिजाइन किया है।
प्रश्न 6 एशियाई विकास बैंक के 11वें अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है -
  • (अ) मासात्सुगु असकावा
  • (ब) दिलीप सिंह
  • (स) मासातो कांडा
  • (द) शिंजो आबे
उत्तर : मासातो कांडा
व्याख्या :
एशियाई विकास बैंक के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने सर्वसम्मति से मासातो कांडा को 11वां अध्यक्ष चुना है। वर्तमान में श्री कांडा, जापान के प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के विशेष सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। एशियाई विकास बैंक ने बताया कि श्री कांडा अगले साल फरवरी में मासात्सुगु असकावा की जगह पदभार ग्रहण करेंगे।
प्रश्न 7 हाल ही में (नवंबर 2024 में) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किस पोर्टल का शुभारंभ किया -
  • (अ) डिजिटल इंडिया पोर्टल
  • (ब) सीआईआई ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पोर्टल
  • (स) स्टार्टअप इंडिया पोर्टल
  • (द) व्यापार सहायता पोर्टल
उत्तर : सीआईआई ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पोर्टल
व्याख्या :
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज भारत के कारोबारी माहौल के बारे में जानकारियां और सुधार के लिए सुझाव प्राप्त करने एवं उन पर नजर रखने के लिए सीआईआई ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) और विनियामक मामलों के पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल का शुभारंभ नई दिल्ली में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) – भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर हुए दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन में किया गया।
प्रश्न 8 थल सेना द्वारा लॉन्च किए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘एकलव्य’ का मुख्य उद्देश्य क्या है -
  • (अ) सेना की भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाना
  • (ब) प्रशिक्षण केंद्रों को एकीकृत करना और प्रशिक्षुओं को पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण की सुविधा देना
  • (स) सैनिकों के लिए डिजिटल डिवाइस उपलब्ध कराना
  • (द) रक्षा उपकरणों का प्रबंधन
उत्तर : प्रशिक्षण केंद्रों को एकीकृत करना और प्रशिक्षुओं को पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण की सुविधा देना
व्याख्या :
थल सेना अध्‍यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए एक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म एकलव्य का नई दिल्‍ली में शुभारंभ किया। रक्षा मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा है कि यह प्‍लेटफॉर्म थल सेना के सभी प्रशिक्षण केन्‍द्रों को सहजता से एकीकृत करने में मदद करेगा।
प्रश्न 9 वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जेपीसी का कार्यकाल कब तक बढ़ाया गया है -
  • (अ) 2024 के शीतकालीन सत्र तक
  • (ब) 2025 के बजट सत्र के अंत तक
  • (स) 2024 के बजट सत्र के अंत तक
  • (द) 2025 के मानसून सत्र के अंत तक
उत्तर : 2025 के बजट सत्र के अंत तक
व्याख्या :
लोकसभा ने गुरुवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल बढ़ाने और 2025 के बजट सत्र के अंत में अपनी रिपोर्ट पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि बुधवार को समिति की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि करीब 6 राज्य ऐसे हैं जहां संपत्तियों के स्वामित्व को लेकर राज्य सरकार और वक्फ बोर्ड के बीच विवाद है और उन विवादों को देखते हुए जेपीसी के लिए विस्तार करने का निर्णय लिया गया।
प्रश्न 10 हाल ही में (नवंबर 2024 में) भारत सरकार ने कितनी परियोजनाओं को वैश्विक पर्यटन मानकों के अनुसार विकसित करने के लिए मंजूरी दी है -
  • (अ) 23
  • (ब) 40
  • (स) 50
  • (द) 60
उत्तर : 40
व्याख्या :
सरकार ने देश में प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए लगभग 3 हजार 300 करोड़ रुपये की 40 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। 23 राज्यों में फैली इन परियोजनाओं के लिए राज्यों को विशेष सहायता दी जाएगी जिस पर 50 वर्ष तक कोई ब्याज नहीं देना होगा।
प्रश्न 11 लद्दाख की पैरा एथलीट रिनचेन यूडॉल ने कौन सी प्रतियोगिता में कांस्‍य पदक जीता -
  • (अ) विश्व पैरा तैराकी चैम्पियनशिप
  • (ब) विश्व पैरा पूमसे ताइक्वांडो चैम्पियनशिप
  • (स) राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता
  • (द) एशियाई पैरा एथलेटिक्स
उत्तर : विश्व पैरा पूमसे ताइक्वांडो चैम्पियनशिप
व्याख्या :
केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के करगिल की बोधखरबू की पैरा एथलीट रिनचेन यूडॉल ने बहरीन के मनामा में आयोजित पहली विश्‍व पैरा पूमसे ताइक्‍वांडो चैम्पियनशिप में कांस्‍य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। 23 देशों के 140 एथलीटों की वरिष्‍ठ महिला श्रेणी में खेलते हुए रिनचेन ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन ने लद्दाख और देश को गौरवान्वित किया है। ताइक्‍वांडो में यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे लद्दाख की पहली एथलीट हैं।
प्रश्न 12 मिजोरम के नए मुख्य सचिव (नवंबर 2024 में) कौन हैं -
  • (अ) संतोष कुमार गंगवार
  • (ब) हेमंत सोरेन
  • (स) खिल्ली राम मीना
  • (द) एस. परमेश
उत्तर : खिल्ली राम मीना
व्याख्या :
मिजोरम में नवनियुक्त मुख्य सचिव खिल्ली राम मीना ने पदभार ग्रहण कर लिया। एजीएमयूटी कैडर के 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री मीणा हाल ही में अपने मूल कैडर में वापस भेजे जाने से पहले अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे।
प्रश्न 13 एसएआरईएक्स अभ्यास 2024 का मुख्य उद्देश्य क्या है -
  • (अ) समुद्री सुरक्षा बढ़ाना
  • (ब) क्षेत्रीय सहयोग के माध्यम से खोज और बचाव क्षमताओं को बढ़ाना
  • (स) तटरक्षक बलों के बीच प्रतिस्पर्धा
  • (द) समुद्री व्यापार को बढ़ावा देना
उत्तर : क्षेत्रीय सहयोग के माध्यम से खोज और बचाव क्षमताओं को बढ़ाना
व्याख्या :
राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव बोर्ड के तत्वावधान में गुरुवार से भारतीय तटरक्षक के राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव अभ्यास एवं कार्यशाला (एसएआरईएक्स) की शुरुआत केरल के कोच्चि में हुई। दो दिन तक चलने वाले राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव अभ्यास के 11वें संस्करण का उद्घाटन रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया।
प्रश्न 14 अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 कब और कहां आयोजित किया जाएगा -
  • (अ) कुरुक्षेत्र, 15 दिसंबर से 28 दिसंबर
  • (ब) कुरुक्षेत्र, 28 नवंबर से 15 दिसंबर
  • (स) कोच्चि, 15 दिसंबर से 28 दिसंबर
  • (द) कोच्चि, 28 नवंबर से 15 दिसंबर
उत्तर : कुरुक्षेत्र, 28 नवंबर से 15 दिसंबर
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव हरियाणा के कुरूक्षेत्र में 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। श्रीमद्भगवद्गीता हिंदुओं का पवित्र ग्रंथ है और गीता जयंती समारोह भगवद गीता के जन्म को समर्पित है। यह त्यौहार मुख्य रूप से हरियाणा के कुरूक्षेत्र में मनाया जाता है। उत्सव का स्थान आयोजन की पवित्रता को बढ़ाता है। कुरूक्षेत्र वह भूमि है, जहां माना जाता है कि दिव्य गीत ‘भगवद् गीता’ भगवान कृष्ण ने अर्जुन को सुनाया था।
प्रश्न 15 हाल ही में (नवंबर 2024 में) आयोजित लास वेगास ग्रांड प्रिक्स टाइटल किसने जीता -
  • (अ) मैक्स वेरस्टैपेन
  • (ब) लुईस हैमिल्टन
  • (स) फर्नांडो अलोंसो
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : मैक्स वेरस्टैपेन
व्याख्या :
डच फॉर्मूला 1 ड्राइवर मैक्स वेरस्टैपेन (Max Verstappen) ने हाल ही में लास वेगास ग्रांड प्रिक्स का टाइटल जीता जो उनका लगातार चौथा ड्राइवर्स चैंपियनशिप खिताब है। वह इतिहास में चार या अधिक खिताब जीतने वाले छठे ड्राइवर बन गए हैं।
प्रश्न 16 हाल ही में दिनेश भाटिया को किस देश में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया -
  • (अ) ब्राजील
  • (ब) अर्जेंटीना
  • (स) पेरू
  • (द) मंगोलिया
उत्तर : ब्राजील
व्याख्या :
भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी दिनेश भाटिया को हाल ही में ब्राजील में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। 1992-बैच के आईएफएस अधिकारी, भाटिया के पास व्यापक राजनयिक अनुभव है, उन्होंने भारत और विदेश दोनों जगह महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं। विदेश मंत्रालय ने 25 नवंबर, 2024 को इसकी घोषणा की है।
प्रश्न 17 विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना कब हुई थी -
  • (अ) 1948
  • (ब) 1950
  • (स) 1945
  • (द) 1955
उत्तर : 1948
व्याख्या :
दक्षिण-पूर्व एशिया (जिसमें भारत भी शामिल है) में हर साल 4.82 लाख से अधिक लोगों की मौत डायबिटीज से होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने 26 नवंबर को यह जानकारी दी। साथ ही ब्लड शुगर की इस समस्या को रोकने और नियंत्रण के उपाय बढ़ाने की अपील की। WHO के आंकड़ों के अनुसार जून 2024 तक, 6 करोड़ से अधिक लोग डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए तय प्रोटोकॉल पर आ चुके हैं। यह आंकड़ा 2025 तक 10 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित 2.6 लाख से अधिक बच्चों और किशोरों को इंसुलिन और मॉनिटरिंग की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही। साथ ही, टाइप-2 डायबिटीज का प्रकोप भी युवाओं में बढ़ रहा है। हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। वर्ल्ड डायबिटीज डे 2024 की थीम ‘बाधाएं तोड़ें, अंतर भरें’ थी। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ की स्थापना साल 1948 हुई थी। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।
प्रश्न 18 ब्रह्मोस एयरोस्पेस के नए प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) डॉ. जयतीर्थ अतुल दिनकर राणे
  • (ब) डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी
  • (स) डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया
  • (द) डॉ. एस. सोमनाथ
उत्तर : डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी
व्याख्या :
प्रख्यात मिसाइल वैज्ञानिक डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी को ब्रह्मोस एयरोस्पेस का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे 1 दिसंबर को इस पद को ग्रहण करेंगे। इसकी जानकारी रक्षा मंत्रालय ने 26 नवंबर देर रात में दी। वे डॉ. जयतीर्थ अतुल दिनकर राणे का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
प्रश्न 19 भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) के तहत राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (NABL) का हालिया समझौता ज्ञापन (MoU) किसके साथ हुआ?
  • (अ) भारतीय रिज़र्व बैंक
  • (ब) नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया
  • (स) क्रेडाई
  • (द) इसरो
उत्तर : क्रेडाई
व्याख्या :
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के एक घटक बोर्ड, राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनबीएल) ने 25 नवंबर, 2024 को नई दिल्ली में क्रेडाई के रजत जयंती समारोह के दौरान कनफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशंस ऑफ इंडिया(क्रेडाई) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का उद्देश्य सिविल इंजीनियरिंग परियोजनाओं के लिए अस्थायी साइट परीक्षण प्रयोगशालाओं को मान्यता देना है।
प्रश्न 20 DPIIT ने वैश्विक गेमिंग उद्योग में अपनी स्थिति को फिर से परिभाषित करने के लिए किस प्लेटफ़ॉर्म के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है?
  • (अ) विनजो
  • (ब) नोकिया
  • (स) सैमसंग
  • (द) उबेर
उत्तर : विनजो
व्याख्या :
वैश्विक गेमिंग उद्योग में भारत की गहरी स्थिति को दोबारा परिभाषित करने के लिए, उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने भारत के सबसे बड़े सामाजिक गेमिंग और इंटरैक्टिव मनोरंजन मंच विनजो के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह अपनी तरह का पहला सहयोग 2,000 से अधिक स्टार्टअप, नवाचारियों और छात्रों का एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा, जो उन्हें मार्गदर्शन, उद्योग अंतर्दृष्टि और वैश्विक अवसरों तक पहुंच प्रदान करेगा।
प्रश्न 21 रियाद में अपनाई गई डिजाइन कानून संधि (DLT) का मुख्य उद्देश्य क्या है -
  • (अ) औद्योगिक डिजाइन संरक्षण में सुधार करना
  • (ब) आर्थिक विकास को बढ़ावा देना
  • (स) जलवायु परिवर्तन का समाधान
  • (द) सैन्य तकनीकों का विकास
उत्तर : औद्योगिक डिजाइन संरक्षण में सुधार करना
व्याख्या :
विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) के सदस्य देशों ने लगभग दो दशकों के गहन विचार-विमर्श के बाद ऐतिहासिक डिजाइन कानून संधि (डीएलटी) को अपनाया। रियाद डिजाइन कानून संधि के निर्णायक अधिनियम पर हस्ताक्षर करके, भारत अपनी प्रगति को आगे बढ़ाते हुए समावेशी विकास को बढ़ावा देने तथा बौद्धिक संपदा संरक्षण तक न्यायसंगत पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। इस संधि का उद्देश्य औद्योगिक डिजाइन संरक्षण के लिए प्रक्रियात्मक प्रारूप को सुसंगत बनाते हुए कई अधिकार क्षेत्रों में पंजीकरण प्रक्रियाओं की दक्षता और पहुंच में सुधार करना है।
प्रश्न 22 सतह हाइड्रोकाइनेटिक टर्बाइन (SHKT) प्रौद्योगिकी का उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाता है -
  • (अ) औद्योगिक उत्पादन बढ़ाने के लिए
  • (ब) जल से ऊर्जा उत्पादन के लिए
  • (स) कृषि सुधार के लिए
  • (द) वायु गुणवत्ता सुधार के लिए
उत्तर : जल से ऊर्जा उत्पादन के लिए
व्याख्या :
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्यों को प्राप्त करने और देश के बिजली क्षेत्र में सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए नवाचारों को बढ़ावा देने और वैकल्पिक प्रौद्योगिकियों की खोज करने के लिए हाइड्रो श्रेणी के तहत सतह हाइड्रोकाइनेटिक टर्बाइन (एसएचकेटी) प्रौद्योगिकी को मान्यता दी है। एसएचकेटी विद्युत ऊर्जा के उत्पादन के लिए व्यावहारिक रूप से शून्य खिंचाव हेड के साथ बहते पानी की गतिज ऊर्जा का उपयोग करता है, जबकि पारंपरिक इकाइयां आवश्यक ‘हेड’ के निर्माण के लिए बांध, डायवर्सन वियर और बैराज जैसे उपयुक्त सिविल संरचनाओं के निर्माण के माध्यम से पानी की संभावित ऊर्जा का उपयोग करती हैं।
प्रश्न 23 हाल ही में (नवंबर 2024 में) मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री की कितनी बटालियनों को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किया गया -
  • (अ) तीन
  • (ब) चार
  • (स) पाँच
  • (द) छह
उत्तर : चार
व्याख्या :
थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री सेंटर एंड स्कूल (एमआईसीएंडएस), अहिल्यानगर में एक भव्य समारोह के दौरान मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री की चार बटालियनों को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किए। 27 नवंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय और सराहनीय सेवा को मान्यता दी गई। राष्ट्रपति ध्वज मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट की 26वीं और 27वीं बटालियनों और ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स की 20वीं और 22वीं बटालियनों को प्रदान किए गए, जो सबसे युवा बटालियनों के लिए गौरव का क्षण था।
प्रश्न 24 नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स (NRI) 2024 में भारत का कौन-सा स्थान है -
  • (अ) 60वां
  • (ब) 49वां
  • (स) 35वां
  • (द) 42वां
उत्तर : 49वां
व्याख्या :
21 नवंबर 2024 को जारी नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2024 (एनआरआई 2024) रिपोर्ट के अनुसार भारत ने अपनी स्थिति में 11 पायदान का सुधार किया है और अब 49 वें स्थान पर है, जबकि एनआरआई 2023 रिपोर्ट में 60 वें स्थान पर था। 2024 के अपने नवीनतम संस्करण में, रिपोर्ट ने चार अलग-अलग स्तंभों: प्रौद्योगिकी, लोग, शासन और प्रभाव में उनके प्रदर्शन के आधार पर 133 अर्थव्यवस्थाओं के नेटवर्क-आधारित तत्परता परिदृश्य को दर्शाया है, जिसमें कुल 54 मापदंड शामिल हैं। पोर्टुलन्स इंस्टीट्यूट और यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के सैद बिजनेस स्कूल द्वारा प्रकाशित 2024 नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स (NRI) ने लगातार तीसरे साल नेटवर्क रेडीनेस में अमेरिका को दुनिया में अग्रणी स्थान दिया है।
प्रश्न 25 बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र क्या है -
  • (अ) 16 वर्ष
  • (ब) 18 वर्ष
  • (स) 21 वर्ष
  • (द) 25 वर्ष
उत्तर : 18 वर्ष
व्याख्या :
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत की। बाल विवाह के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान के अवसर पर “बाल विवाह मुक्त भारत” ऑनलाइन पोर्टल का लोकार्पण किया। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आज देश के लिंगानुपात दर में सुधार आया है। साल 2014-15 में देश में प्रति एक हजार पुरुष के मुकाबले महिलाओं का लिंगानुपात 918 था जो 2023-24 में बढ़कर 930 हो गया है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़कों के विवाह पर सख्त प्रतिबंध है। इसका उल्लंघन करने वालों पर कठोर दंड का प्रावधान है।
प्रश्न 26 जसप्रीत बुमराह ने किसके खिलाफ पर्थ टेस्ट में आठ विकेट लेकर टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया -
  • (अ) न्यूजीलैंड
  • (ब) ऑस्ट्रेलिया
  • (स) इंग्लैंड
  • (द) बांग्लादेश
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में आठ विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर वापसी कर ली है। उन्होंने शीर्ष स्थान से कैगिसो रबाडा को हटाया, जो कि इस मैच से पहले नंबर एक टेस्ट गेंदबाज थे। इस मैच से पहले नंबर तीन गेंदबाज बुमराह को दो स्थानों का फायदा हुआ है।
प्रश्न 27 2024 ओपीसीडब्ल्यू द हेग पुरस्कार किसे प्रदान किया गया -
  • (अ) भारत सरकार
  • (ब) भारतीय रासायनिक परिषद (आईसीसी)
  • (स) केंद्रीय गृह मंत्रालय
  • (द) ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड
उत्तर : भारतीय रासायनिक परिषद (आईसीसी)
व्याख्या :
भारतीय रासायनिक परिषद (आईसीसी) को 25 नवंबर, 2024 को रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) के राज्यों के सम्मेलन (सीएसपी) के 29 वें सत्र के दौरान आयोजित समारोह में 2024 ओपीसीडब्ल्यू द हेग पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर 193 राज्यों के प्रतिनिधि और दुनिया भर से वैश्विक रासायनिक उद्योग के विशेषज्ञ उपस्थित थे। यह पहली बार है कि इस पुरस्कार द्वारा किसी रासायनिक उद्योग निकाय के प्रयासों को मान्यता दी गई है।
प्रश्न 28 नई चेतना – पहल बदलाव की अभियान का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) आर्थिक सुधार लाना
  • (ब) लैंगिक हिंसा के प्रति जागरूकता बढ़ाना
  • (स) शिक्षा के स्तर को सुधारना
  • (द) पर्यावरण संरक्षण करना
उत्तर : लैंगिक हिंसा के प्रति जागरूकता बढ़ाना
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लैंगिक हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान “नई चेतना – पहल बदलाव की” के तीसरे संस्करण का शुभारंभ किया है। उन्होंने सोमवार को 13 राज्यों में 227 नए लैंगिक संसाधन केंद्र (जीआरसी) का भी उद्घाटन किया। ये केंद्र लैंगिक हिंसा के पीड़ितों को सूचना प्राप्त करने, घटनाओं की रिपोर्ट करने और कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए सुरक्षित स्थान प्रदान करते हैं। गौरतलब हो, यह अभियान 23 दिसंबर 2024 तक सभी भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चलाया जाएगा।
प्रश्न 29 भारत में श्वेत क्रांति के जनक के रूप में किसे जाना जाता है -
  • (अ) डॉ. मनोहर बापट
  • (ब) डॉ. वर्गीस कुरियन
  • (स) डॉ. हर्षवर्धन
  • (द) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
उत्तर : डॉ. वर्गीस कुरियन
व्याख्या :
भारत में श्वेत क्रांति के जनक के रूप में जाने जाने वाले डॉ. वर्गीस कुरियन की 103वीं जयंती के उपलक्ष्य में 26 नवंबर 2024 को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया गया।
प्रश्न 30 आईएनएस तुशील का संबंध किस देश के साथ भारत की डील से है -
  • (अ) अमेरिका
  • (ब) रूस
  • (स) फ्रांस
  • (द) जापान
उत्तर : रूस
व्याख्या :
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8-10 दिसंबर को रूस यात्रा पर जाएंगे। मॉस्को और कैलिनिनग्राद का दौरा करके 9 दिसंबर को गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तुशील को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल करेंगे। यह युद्धपोत भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे चार फ्रिगेट में से पहला होगा। इसके शामिल होने से इंडो-पैसिफिक में उभरती रणनीतिक चुनौतियों के बीच इससे भारत की नौसैनिक शक्ति को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस दौरान अपने रूसी समकक्ष एंड्री बेलौसोव के साथ बातचीत करेंगे। भारत ने रूस से चार गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट को लेकर 2016 में डील की थी। अनुबंध के मुताबिक रूस दो फ्रिगेट आईएनएस तुशील और आईएनएस तमाला की आपूर्ति करेगा, जबकि अन्य दो का निर्माण रूस के तकनीकी सहयोग से भारत में किया जाएगा।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill