CA Quiz : 21-24 December 2024
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 प्रसिद्ध मलयालम लेखक एम.टी. वासुदेवन नायर को 1995 में किस साहित्यिक सम्मान से नवाजा गया -
-
- (अ) पद्म भूषण
- (ब) ज्ञानपीठ पुरस्कार
- (स) साहित्य अकादमी पुरस्कार
- (द) केरल ज्योति
उत्तर : ज्ञानपीठ पुरस्कार
व्याख्या :
मलयालम साहित्य के दिग्गज और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता एम.टी. वासुदेवन नायर का केरल के कोझिकोड में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। राज्य सरकार ने 26 और 27 दिसंबर को दो दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की है। उन्हें मलयालम के महानतम लेखकों में से एक माना जाता है और वे केरल से प्रकाशित होने वाली एक सुप्रसिद्ध पत्रिका, मातृभूमि साप्ताहिक के संपादक भी रहे हैं। पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित एम.टी. मलयालम साहित्य और सिनेमा में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। 2013 में उन्हें मलयालम सिनेमा में आजीवन उपलब्धि के लिए जे.सी. डैनियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2022 में उन्हें केरल सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान केरल ज्योति पुरस्कार मिला। साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए एमटी को 1995 में भारत के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ से सम्मानित किया गया था।
- प्रश्न 2 एशियाई जूनियर वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में मार्टिना देवी ने कुल कितने किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता -
-
- (अ) 215 किलोग्राम
- (ब) 225 किलोग्राम
- (स) 235 किलोग्राम
- (द) 245 किलोग्राम
उत्तर : 225 किलोग्राम
व्याख्या :
दोहा में एशियाई जूनियर वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भारत की मार्टिना देवी ने महिलाओं की जूनियर प्लस 87 किलोग्राम श्रेणी में रजत पदक जीता। मणिपुर की 18 वर्ष की मार्टिना ने कुल 225 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। मार्टिना ने क्लीन एंड जर्क में रजत और स्नैच में कांस्य पदक जीता है।
- प्रश्न 3 राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्कीट मिश्रित टीम का खिताब किसने जीता -
-
- (अ) गनीमत सेखों और अभय सिंह सेखों
- (ब) महेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका
- (स) मैराज अहमद खान और अरीबा खान
- (द) राइजा ढिल्लो और भवतेश सिंह
उत्तर : महेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका
व्याख्या :
राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में महेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका की जोड़ी ने नई दिल्ली में अपने गृह राज्य राजस्थान के लिए स्कीट मिश्रित टीम का खिताब जीता है। डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में खेले गए फाइनल में इस जोड़ी ने उत्तर प्रदेश के मैराज अहमद खान और अरीबा खान पर 44-43 से जीत हासिल की। पंजाब के गनेमत सेखों और अभय सिंह सेखों ने कांस्य पदक जीता है।
- प्रश्न 4 ‘वीर बाल दिवस’ किसकी स्मृति में मनाया जाता है?
-
- (अ) गुरु नानक देव जी
- (ब) गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादे
- (स) भगत सिंह
- (द) शिवराम राजगुरु
उत्तर : गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादे
व्याख्या :
वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन 10वें सिख गुरु- गुरु गोबिंद सिंह जी के दोनों बेटों, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को समर्पित है। 9 जनवरी, 2022 को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में 'वीर बाल दिवस' मनाया जाएगा।
- प्रश्न 5 चीन के फैशन ब्रांड शीन (SHEIN) ने भारत में वापसी किसके साथ की है -
-
- (अ) टाटा ग्रुप
- (ब) रिलायंस ग्रुप
- (स) अदानी ग्रुप
- (द) अमेज़न
उत्तर : रिलायंस ग्रुप
व्याख्या :
चीन का मशहूर फैशन ब्रांड शीन (SHEIN) चार साल की पाबंदी झेलने के बाद भारतीय बाजार में वापसी करने का जा रहा है। उसे कारोबारी मुकेश अंबानी के रिलायंस ग्रुप का साथ मिला है। शीन ने रिलायंस रिटेल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म- अजियो पर अपने कलेक्शन की टेस्टिंग और कैटलॉगिंग शुरू कर दी है। साल 2020 के दौरान भारत और चीन के बीच सीमा विवाद बढ़ गया था।
- प्रश्न 6 कैलेंडर वर्ष 2022 के लिए अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल आलोचना सम्मान किसे दिया गया -
-
- (अ) डॉ अरुण कुमार भगत
- (ब) डॉ करुणा शंकर उपाध्याय
- (स) डॉ हरि बाबू कंभमपति
- (द) डॉ विजय कुमार सिंह
उत्तर : डॉ अरुण कुमार भगत
व्याख्या :
साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद्, भोपाल ने डॉ अरुण कुमार भगत को कैलेंडर वर्ष 2022 के लिए ‘अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल आलोचना सम्मान’ से अलंकृत किए जाने की घोषणा की है। डॉ भगत को यह अखिल भारतीय कृति पुरस्कार उनकी पुस्तक ‘पत्रकारिता : सर्जनात्मक लेखन और रचना प्रक्रिया’ के लिए प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि एक लाख रुपये का यह सम्मान डॉ भगत को डॉ करुणा शंकर उपाध्याय के साथ संयुक्त रूप से दिया गया है।
- प्रश्न 7 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) बाल्ड ईगल _____ का राष्ट्रीय पक्षी बनाया गया है -
-
- (अ) संयुक्त राज्य अमेरिका
- (ब) रूस
- (स) इज़राइल
- (द) यूनाइटेड किंगडम
उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका
व्याख्या :
बाल्ड ईगल को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमरीका का राष्ट्रीय पक्षी बनाया गया है। यह पक्षी 240 से अधिक वर्षों से अमरीका की शक्ति और ताकत का प्रतीक रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कांग्रेस द्वारा भेजे गए कानून पर हस्ताक्षर कर, इसे अंतिम रूप दिया। बाल्ड ईगल अपने सफेद सिर, पीली चोंच और भूरे रंग के आकर्षक शरीर के लिए जाना जाता है। बाल्ड ईगल संयुक्त राज्य अमेरिका की मुहर पर दिखाई देता है। इस मुहर का उपयोग आधिकारिक दस्तावेजों में 1782 से किया जा रहा है। यह मुहर ईगल, एक जैतून की शाखा, तीर, एक ध्वज जैसी ढाल, और सितारों के एक समूह से बनी है। इस पर “ई प्लुरिबस यूनम” आदर्श वाक्य लिखा हुआ है।
- प्रश्न 8 केन-बेतवा परियोजना से किन राज्यों को लाभ मिलेगा?
-
- (अ) उत्तर प्रदेश और राजस्थान
- (ब) मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश
- (स) बिहार और झारखंड
- (द) गुजरात और महाराष्ट्र
उत्तर : मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। यह देश की पहली 'नदी जोड़ो परियोजना' है। इस योजना का उद्देश्य मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोगों की पीने के पानी की समस्या दूर करना है। इससे सिंचाई के लिए भी पानी की उपलब्धता बढ़ेगी। पीएम ने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन भी किया। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत पन्ना टाइगर रिजर्व में केन नदी पर 77 मीटर ऊंचाई और 2.13 किलोमीटर लंबाई वाला बांध बनाया जाएगा। इसे ‘दौधन बांध’ कहा जाएगा।
- प्रश्न 9 आरिफ मोहम्मद खान को किस राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) बिहार
- (ब) मिजोरम
- (स) केरल
- (द) मणिपुर
उत्तर : बिहार
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति भी की है। सभी नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों के कार्यभार को संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी। राष्ट्रपति कार्यालय से मंगलवार शाम को जारी सूची के मुताबिक मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी जगह अभी तक बिहार के राज्यपाल के रूप में कार्य कर रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का गवर्नर नियुक्त किया है।
- प्रश्न 10 भारत में सुशासन दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है -
-
- (अ) 26 दिसंबर
- (ब) 25 दिसंबर
- (स) 1 जनवरी
- (द) 2 अक्टूबर
उत्तर : 25 दिसंबर
व्याख्या :
सुशासन दिवस भारत में प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- प्रश्न 11 वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) अमित अग्रवाल
- (ब) विनीत जोशी
- (स) अरुणिश चावला
- (द) नीरजा शेखर
उत्तर : अरुणिश चावला
व्याख्या :
अरुणिश चावला: 1992 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी, जिन्हें दिसंबर 2024 में वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव नियुक्त किया गया।
- प्रश्न 12 दिसंबर 2024 में ICC पुरुष टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में 904 रेटिंग पॉइंट प्राप्त करने वाले भारतीय गेंदबाज कौन हैं, जो किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा हासिल की गई सर्वोच्च रेटिंग के बराबर है -
-
- (अ) अनिल कुंबले
- (ब) हरभजन सिंह
- (स) जसप्रीत बुमराह
- (द) रवींद्र जडेजा
उत्तर : जसप्रीत बुमराह
व्याख्या :
जसप्रीत बुमराह ने दिसंबर 2024 में ICC पुरुष टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में 904 रेटिंग पॉइंट प्राप्त किए, जो पहले रविचंद्रन अश्विन द्वारा हासिल की गई सर्वोच्च रेटिंग के बराबर है।
- प्रश्न 13 यूएन महासचिव एंटोनियो गुतरेस ने ब्रिगेडियर अमिताभ झा को किस मिशन के तहत श्रद्धांजलि दी -
-
- (अ) यूएनडीओएफ
- (ब) यूएनएमओजीआईपी
- (स) यूएनपीकेएफ
- (द) यूएनएचआरसी
उत्तर : यूएनडीओएफ
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत के ब्रिगेडियर जनरल अमिताभ झा को श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्रिगेडियर जनरल अमित झा गोलान हाइट्स में यूएनडीओएफ के साथ कार्यरत थे। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यूएन महासचिव ने कहा कि उन्हें (ब्रिगेडियर अमिताभ झा) उनके नेतृत्व और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ब्रिगेडियर अमिताभ झा 2023 से संयुक्त राष्ट्र डिसइंगेजमेंट ऑब्जर्वर फोर्स (यूएनडीओएफ) के डिप्टी फोर्स कमांडर के तौर पर कार्यरत थे।
- प्रश्न 14 आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेज़बानी कौन सा देश कर रहा है -
-
- (अ) भारत
- (ब) ऑस्ट्रेलिया
- (स) पाकिस्तान
- (द) इंग्लैंड
उत्तर : पाकिस्तान
व्याख्या :
आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025, 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक आयोजित होगी। यह 1996 के बाद पाकिस्तान द्वारा आयोजित पहला वैश्विक क्रिकेट टूर्नामेंट होगा, जिसमें यूएई न्यूट्रल वेन्यू के रूप में शामिल है।
- प्रश्न 15 एनएचएआई द्वारा पशुओं के लिए आश्रय-स्थल परियोजना का उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) पशुओं को आश्रय देना
- (ब) सड़क दुर्घटनाओं को कम करना
- (स) सड़कों की मरम्मत करना
- (द) यात्रियों की संख्या बढ़ाना
उत्तर : सड़क दुर्घटनाओं को कम करना
व्याख्या :
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे पशुओं के लिए आश्रय-स्थल बनाने की प्रायोगिक परियोजना शुरु की है। इसका उद्देश्य पशु-जनित दुर्घटनाओं को टालना और सड़कों को अधिक सुरक्षित बनाना है।
- प्रश्न 16 राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस किस तिथि को मनाया जाता है -
-
- (अ) 23 दिसंबर
- (ब) 24 दिसंबर
- (स) 25 दिसंबर
- (द) 26 दिसंबर
उत्तर : 24 दिसंबर
व्याख्या :
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस हर साल 24 दिसंबर को मनाया जाता है। इसी दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 लागू हुआ था। इस वर्ष का विषय है – वर्चुअल सुनवाई और उपभोक्ता न्याय तक डिजिटल पहुंच।
- प्रश्न 17 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक किसने जीता -
-
- (अ) धनुष श्रीकांत
- (ब) साहू तुषार माने
- (स) यश वर्धन
- (द) रुद्रांक्ष पाटिल
उत्तर : साहू तुषार माने
व्याख्या :
भोपाल में 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में साहू तुषार माने ने धनुष श्रीकांत को हराकर 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। यह उनका पहला सीनियर राष्ट्रीय खिताब था। इस श्रेणी में धनुष श्रीकांत को रजत पदक मिला। यश वर्धन ने रुद्रांक्ष पाटिल को हराकर कांस्य पदक जीता। पुरुषों के जूनियर राष्ट्रीय फाइनल में महाराष्ट्र के रुदांक्ष पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पाटिल पूर्व विश्व चैंपियन रहे हैं।
- प्रश्न 18 2025 अंडर-19 टी-20 विश्व कप का आयोजन कहां होगा -
-
- (अ) भारत
- (ब) ऑस्ट्रेलिया
- (स) मलेशिया
- (द) दक्षिण अफ्रीका
उत्तर : मलेशिया
व्याख्या :
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड – बीसीसीआई ने 2025 अंडर-19 टी-20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा की है। निकी प्रसाद टीम की कप्तानी करेंगी। सानिका चालके को उप-कप्तान बनाया गया है। कमलिनी जी और भाविका अहिरे को बतौर विकेट कीपर टीम में शामिल किया गया है। आईसीसी महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप 18 जनवरी को मलेशिया के कुआलालंपुर में शुरू होगा।
- प्रश्न 19 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) टोंगा के नए प्रधानमंत्री कौन चुने गए हैं -
-
- (अ) जीन-नोएल बैरोट
- (ब) अइसाके वलू इके
- (स) हुकावामेलिकु सियाओसी सोवालेनी
- (द) सेबेस्टियन लेकॉर्नू
उत्तर : अइसाके वलू इके
व्याख्या :
अइसाके वलू इके टोंगा के नये प्रधानमंत्री चुने गये हैं। उन्हें अगले वर्ष फरवरी में आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। वे हुकावामेलिकु सियाओसी सोवालेनी की जगह लेंगे, जिन्होंने 9 दिसंबर को इस्तीफा दे दिया था।
- प्रश्न 20 देश का पहला जैन डिजिटल म्यूजियम- अभय प्रभावना किस स्थान पर स्थित है -
-
- (अ) जैसलमेर
- (ब) पारवड़ी, मुंबई-पुणे हाईवे
- (स) दिल्ली
- (द) जयपुर
उत्तर : पारवड़ी, मुंबई-पुणे हाईवे
व्याख्या :
भारत का पहला डिजिटल म्यूजियम दुनियाभर के दर्शकों के लिए खुल गया है। मुंबई-पुणे हाईवे पर पारवड़ी क्षेत्र में बने इस म्यूजियम को तैयार करने में 12 साल का समय लगा और लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत आई। इस म्यूजियम के परिसर में चित्तौड़गढ़ दुर्ग के जैसी जैसलमेर के पत्थरों से तैयार भव्य प्रतिकृति यानी रेप्लिका है। यह म्यूजियम जैन धर्म के इतिहास और दर्शन पर आधारित है। इंद्रयानी नदी के किनारे और 2200 वर्ष पुरानी पीली जैन गुफाओं के करीब स्थित यह म्यूजियम 3.5 लाख वर्गफीट में फैला है।
- प्रश्न 21 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस कौन बने -
-
- (अ) जस्टिस नरेंद्र जी.
- (ब) जस्टिस जीएस संधावालिया
- (स) जस्टिस मनोज कुमार तिवारी
- (द) जस्टिस राजीव शकधर
उत्तर : जस्टिस जीएस संधावालिया
व्याख्या :
23 दिसंबर को जस्टिस जीएस संधावालिया को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट, जबकि जस्टिस नरेंद्र जी. को उत्तराखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया। जस्टिस संधावालिया अभी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज हैं, जबकि जस्टिस नरेंद्र जी. आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज हैं।
- प्रश्न 22 राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस 2024 के अवसर पर कौन-सा ऐप लॉन्च किया गया -
-
- (अ) जागो ग्राहक जागो ऐप
- (ब) माई इंडिया ऐप
- (स) ई-कॉम सुरक्षा ऐप
- (द) हेल्पलाइन ऐप
उत्तर : जागो ग्राहक जागो ऐप
व्याख्या :
केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2024 के अवसर पर कई उपभोक्ता-हितैषी पहलों का शुभारंभ किया। इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता-सक्षम हेल्पलाइन और भ्रामक विपणन प्रथाओं का पता लगाने के लिए उपकरण शामिल हैं। इसके साथ ही प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों ने इस मौके पर ऑनलाइन शॉपिंग सुरक्षा बढ़ाने का संकल्प लिया। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर ‘जागो ग्राहक जागो ऐप’, ‘जागृति ऐप’ और ‘जागृति डैशबोर्ड’, सभी सेवाओं के लिए ‘ई-मैप’ पोर्टल, कानूनी माप विज्ञान सेवाएं, एआई-सक्षम एनसीएच 2.0 और स्मार्ट मानक लॉन्च किए गए।
- प्रश्न 23 एयरो इंडिया-2025 का आयोजन कहां होगा -
-
- (अ) दिल्ली
- (ब) मुंबई
- (स) बेंगलुरु
- (द) चेन्नई
उत्तर : बेंगलुरु
व्याख्या :
कर्नाटक के बेंगलुरु में येलहांका स्थित वायुसेना स्टेशन पर 10 से 14 फरवरी 2025 तक ‘एयरो इंडिया-2025’ का आयोजन होगा। यह एयरो इंडिया का 15वां संस्करण होगा। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रथम तीन दिवस व्यावसायिक दिवस होंगे। इस कार्यक्रम में एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की एक प्रमुख व्यापार प्रदर्शनी के साथ-साथ भारतीय वायु सेना और अन्य प्रतिभागियों द्वारा हवाई प्रदर्शन भी शामिल होंगे।
- प्रश्न 24 स्पेडेक्स मिशन किस संगठन द्वारा लॉन्च किया जाएगा -
-
- (अ) DRDO
- (ब) इसरो
- (स) नासा
- (द) स्पेसएक्स
उत्तर : इसरो
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो इस महीने की 30 तारीख़ को स्पेडेक्स मिशन को लांच करेगा। इसके तहत अंतरिक्ष में डॉकिंग के लिए श्रीहरिकोटा में ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान-पीएसएलवी से दो छोटे उपग्रह छोड़े जाएंगे। एक अंतरिक्ष-यान के दूसरे अंतरिक्ष यान से जुड़ने को डॉकिंग और अंतरिक्ष में जुड़े दो यानों के अलग होने को अनडॉकिंग कहते हैं। स्पेडेक्स कम खर्च वाली तकनीक है जो चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री को उतारने, चंद्रमा से नमूना लाने और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए ज़रूरी है। इस मिशन की सफलता से भारत स्पेस डॉकिंग तकनीक वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।
- प्रश्न 25 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुवैत यात्रा के दौरान किस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता हुआ -
-
- (अ) शिक्षा
- (ब) रक्षा
- (स) कृषि
- (द) ऊर्जा
उत्तर : रक्षा
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक दो दिवसीय यात्रा के दौरान भारत और कुवैत ने संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ तक बढ़ाने पर सहमति जताई और रविवार को रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को नियमित बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। रक्षा को रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण घटक स्वीकार करते हुए दोनों देशों का कहना है कि समझौता ज्ञापन द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए आवश्यक रूपरेखा प्रदान करेगा।
- प्रश्न 26 श्याम बेनेगल को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा किस वर्ष पद्म भूषण से सम्मानित किया गया -
-
- (अ) 1976
- (ब) 1991
- (स) 1984
- (द) 2000
उत्तर : 1991
व्याख्या :
हिन्दी फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्देशक श्याम बेनेगल का आज लम्बी बीमारी के बाद 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्री बेनेगल समानांतर सिनेमा के अग्रणी निर्देशकों में शुमार किये जाते हैं। श्री बेनेगल ने अंकुर, मंडी, निशांत, जुनून, मंथन, भूमिका, वेल्कम टू सज्जनपुर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, जुबेदा, सरदारी बेगम, मम्मो और सूरज का सातवाँ घोड़ा जैसी फिल्में दीं। उनके द्वारा निर्देशित दूरदर्शन धारावाहिक भारत एक खोज टेलीविजन इतिहास की अविस्मरणीय प्रस्तुति है। श्री बेनेगल को 1976 में पद्मश्री सम्मान दिया गया। वे अपने योगदान के लिये भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाज़े गये। सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फीचर फिल्म के लिये राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाँच बार जीतने वाले वे एकमात्र फिल्म निर्देशक हैं। श्याम बेनेगल को भारत सरकार द्वारा वर्ष 1991 में कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
- प्रश्न 27 नुसरत फातिमा ने 5वीं जूनियर विश्व पेनकैक सिलाट चैंपियनशिप में कौनसा पदक जीता -
-
- (अ) स्वर्ण पदक
- (ब) रजत पदक
- (स) कांस्य पदक
- (द) कोई पदक नहीं
उत्तर : रजत पदक
व्याख्या :
कारगिल के संकू की नुसरत फातिमा ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 18 से 22 दिसंबर तक अबू धाबी में आयोजित 5वीं जूनियर विश्व पेनकैक सिलाट चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 58 किलोग्राम जूनियर वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए, उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन वैश्विक लड़ाकू खेलों में भारत के बढ़ते कद को रेखांकित करता है। उनका रजत पदक सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं की क्षमता की ओर ध्यान आकर्षित करता है, जो अंतरराष्ट्रीय खेल-प्रतियोगिताओं में राष्ट्र की आकांक्षाओं में योगदान देता है।
- प्रश्न 28 स्मृति मंधाना ने वर्ष 2024 में कुल कितने रन बनाकर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया -
-
- (अ) 1593 रन
- (ब) 1602 रन
- (स) 149 रन
- (द) 763 रन
उत्तर : 1602 रन
व्याख्या :
भारत सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने वडोदरा में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में 91 रन बनाये और महिला क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का नया किर्तीमान हासिल किया। मंधाना के वर्ष 2024 में सभी प्रारूपों में 1602 रन हो गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट का 1593 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मंधाना ने यह उपलब्धि सिर्फ 36 मैचों में हासिल की, जिसमें वर्ष 2024 का उनका सर्वोच्च स्कोर चेन्नई टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 149 रन रहा।
- प्रश्न 29 रग्बी प्रीमियर लीग (RPL) शुरू करने के लिए 'रग्बी इंडिया' ने किस कंपनी के साथ साझेदारी की है -
-
- (अ) जीएमआर स्पोर्ट्स
- (ब) रिलायंस स्पोर्ट्स
- (स) टाटा स्पोर्ट्स
- (द) महिंद्रा स्पोर्ट्स
उत्तर : जीएमआर स्पोर्ट्स
व्याख्या :
‘रग्बी इंडिया’ ने अगले साल से 6 फ्रेंचाइजी-आधारित टीमों के साथ रग्बी प्रीमियर लीग- आर पी एल शुरू करने की घोषणा की। देश में रग्बी की नियामक संस्था ने इस लीग के लिए जी एम आर स्पोर्ट्स के साथ 10 साल की रणनीतिक साझेदारी की है। यह दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी-आधारित रग्बी लीग होगी।
- प्रश्न 30 एशिया यूथ और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2024 में साईराज परदेशी ने कुल कितने किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता -
-
- (अ) 307 किलोग्राम
- (ब) 310 किलोग्राम
- (स) 306 किलोग्राम
- (द) 320 किलोग्राम
उत्तर : 310 किलोग्राम
व्याख्या :
कतर की राजधानी दोहा में एशिया यूथ और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के साईराज परदेशी ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। उन्होंने ये पदक स्नैच, क्लीन और जर्क श्रेणियों में जीते। उन्होंने पुरुषों के 81 किलोग्राम वर्ग का यह खिताब जीतने के दौरान अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया। साईराज ने कुल 310 किलोग्राम का वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड भी स्थापित किया। इस बीच, संजना ने महिलाओं की 76 किलोग्राम वर्ग में कुल पांच रजत पदक जीते। उन्होंने तीन पदक यूथ और दो पदक जूनियर वर्ग में जीते। सुश्री संजना ने कुल 120 किलोग्राम वजन उठाया।