CA Quiz : 15-16 December 2024
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस किस अंग को प्रभावित करती है -
-
- (अ) दिल
- (ब) फेफड़े
- (स) किडनी
- (द) मस्तिष्क
उत्तर : फेफड़े
व्याख्या :
विश्वविख्यात तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया। परिवार के मुताबिक हुसैन इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित थे। इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस फेफड़ों से जुड़ी बीमारी इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस में फेफड़ों के टिश्यू डैमेज हो जाते है, जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है। सांस फूलना और गले में कफ आना इसके शुरुआती लक्षण हैं। 2016 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें ऑल स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में भाग लेने के लिए व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था। जाकिर हुसैन पहले इंडियन म्यूजिशियन थे, जिन्हें यह इनविटेशन मिला था।
- प्रश्न 2 उस्ताद जाकिर हुसैन को 2023 में कौन सा सम्मान दिया गया था -
-
- (अ) पद्मश्री
- (ब) पद्म भूषण
- (स) पद्म विभूषण
- (द) ग्रैमी अवॉर्ड
उत्तर : पद्म विभूषण
व्याख्या :
विश्वविख्यात तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया। परिवार के मुताबिक हुसैन इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित थे। परिवार ने बताया कि वे पिछले दो हफ्ते से सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्ती थे। जाकिर का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। उस्ताद जाकिर हुसैन को 1988 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। उनके पिता का नाम उस्ताद अल्लारक्खा कुरैशी और मां का नाम बावी बेगम था। जाकिर के पिता अल्लारक्खा भी तबला वादक थे। हुसैन ने सिर्फ 11 साल की उम्र में अमेरिका में पहला कॉन्सर्ट किया था। 1973 में उन्होंने अपना पहला एल्बम 'लिविंग इन द मटेरियल वर्ल्ड' लॉन्च किया था। हुसैन को 2009 में पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला। 2024 में उन्होंने 3 अलग-अलग एल्बम के लिए 3 ग्रैमी जीते।
- प्रश्न 3 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 का आयोजन किस राज्य में होगा -
-
- (अ) उत्तर प्रदेश
- (ब) उत्तराखंड
- (स) हिमाचल प्रदेश
- (द) राजस्थान
उत्तर : उत्तराखंड
व्याख्या :
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रतीक–चिह्न, शुभंकर, गान, जर्सी और मशाल का अनावरण किया। 38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में होने हैं। ये खेल देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, रुद्रपुर और हल्द्वानी में होंगे। राष्ट्रीय खेलों में कुल 38 स्पर्धाएं होंगी, जिनमें चार प्रदर्शन खेल शामिल हैं।
- प्रश्न 4 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान किस दर्रे को मुक्त कराने के लिए शेरकी-ला विजय दिवस मनाया जाता है -
-
- (अ) शेरकी-ला
- (ब) बड़गाम
- (स) कारगिल
- (द) सियाचिन
उत्तर : शेरकी-ला
व्याख्या :
लद्दाख में करगिल के सिल्मू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेना ने स्थानीय समुदाय के सहयोग से शेरकी-ला-विजय दिवस मनाया। यह आयोजन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सामरिक महत्व के शेरकी-ला दर्रे को मुक्त कराने की स्मृति में किया गया।
- प्रश्न 5 मुंबई ने 2023 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में किस टीम को हराया -
-
- (अ) कर्नाटक
- (ब) हिमाचल प्रदेश
- (स) मध्य प्रदेश
- (द) दिल्ली
उत्तर : मध्य प्रदेश
व्याख्या :
मुम्बई की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में मुंबई ने मध्य प्रदेश को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 174 रन बनाए। मुंबई ने 18वें ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाकर मैच जीत लिया। सूर्य कुमार यादव ने सर्वाधिक 48 रन बनाए।
- प्रश्न 6 भारत ने महिला जूनियर एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में किस देश को हराया -
-
- (अ) जापान
- (ब) कोरिया
- (स) चीन
- (द) मलेशिया
उत्तर : चीन
व्याख्या :
भारत ने महिला जूनियर एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप जीत ली है। ओमान की राजधानी मस्कत में फाइनल में भारत ने चीन को 3-2 से पराजित किया। शूटआउट में साक्षी राणा, इशिका और सुनेलिता टोप्पो ने गोल किए जबकि भारतीय गोलकीपर निधि ने पेनल्टी शूटआउट में तीन गोल बचाए।
- प्रश्न 7 हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के समेकित कृषि प्रणाली मॉडल को राष्ट्रीय मान्यता क्यों दी गई है -
-
- (अ) यह बड़े किसानों के लिए उपयुक्त है।
- (ब) यह पर्यावरण अनुकूल है और छोटे किसानों को आय बढ़ाने में मदद करता है।
- (स) यह केवल फसलों की खेती पर केंद्रित है।
- (द) यह केवल बड़े पैमाने की खेती को प्रोत्साहित करता है।
उत्तर : यह पर्यावरण अनुकूल है और छोटे किसानों को आय बढ़ाने में मदद करता है।
व्याख्या :
हरियाणा के हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय समेकित कृषि प्रणाली अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत विकसित एक हेक्टेयर की समेकित कृषि प्रणाली मॉडल को राष्ट्रीय मान्यता प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति बी.आर काम्बोज ने बताया कि इस मॉडल सं किसान विभिन्न फसलों, सब्जियों और फलों की खेती के साथ केंचुए से बनी खाद के उत्पादन, मशरूम की खेती और बायोगैस के उत्पादन सहित विभिन्न प्रकार की कृषि गतिविधियां कर सकते हैं।
- प्रश्न 8 ब्रिटेन किस समझौते में शामिल होने वाला यूरोप का पहला देश बन गया है -
-
- (अ) ब्रिक्स
- (ब) प्रशांतपार व्यापक और प्रगतिशील भागीदारी (सीपीटीपीपी)
- (स) गुटनिरपेक्ष आंदोलन
- (द) ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप
उत्तर : प्रशांतपार व्यापक और प्रगतिशील भागीदारी (सीपीटीपीपी)
व्याख्या :
ब्रिटेन प्रशांतपार व्यापक और प्रगतिशील भागीदारी (सीपीटीपीपी) समझौते में शामिल हो गया। वह इस समझौते में शामिल होने वाला 12वां और यूरोप का पहला देश बन गया है। इस समझौते में कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्रुनेई, चिली, मलेशिया, मैक्सिको, पेरू, सिंगापुर और वियतनाम शामिल हैं। ब्रिटेन 2016 ब्रेक्सिट जनमत संग्रह के बाद विदेश में नए व्यापार सौदे स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। सीपीटीपीपी का वर्ष 2018 में गठन किया गया था और इसका उद्देश्य चीन की प्रभुता के खिलाफ इस गुट के देशों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना था।
- प्रश्न 9 ग्वालियर के तानसेन संगीत समारोह में कौन सा विश्व रिकॉर्ड बनाया गया -
-
- (अ) सबसे लंबे समय तक गाना गाने का
- (ब) नौ वाद्ययंत्रों को लगातार 9 मिनट तक बजाने का
- (स) सबसे अधिक कलाकारों द्वारा नृत्य प्रदर्शन
- (द) सबसे बड़े संगीत कार्यक्रम का
उत्तर : नौ वाद्ययंत्रों को लगातार 9 मिनट तक बजाने का
व्याख्या :
मध्यप्रदेश में ग्वालियर में सौवां तानसेन संगीत समारोह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया। यह रिकार्ड नौ वाद्ययंत्रों को लगातार 9 मिनट तक बजाकर बनाया गया। इसमें 536 पुरुष और महिला कलाकारों ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने राग मल्हार, मियां की तोरी और दरबारी कान्हरा का प्रदर्शन किया। मशहूर बांसुरी वादक पंडित रोनू मजुमदार ने समन्वय का कार्य किया।
- प्रश्न 10 गुजरात के सूरत में सेमीकंडक्टर असेंबली प्लांट की स्थापना किस कंपनी ने की है -
-
- (अ) इन्फोसिस
- (ब) सुची सेमीकॉन
- (स) रिलायंस
- (द) टीसीएस
उत्तर : सुची सेमीकॉन
व्याख्या :
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने गुजरात के सूरत में राज्य के पहले सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग आउटसोर्स प्लांट का उद्घाटन किया। सूरत की सुथी सेमीकॉन ने पलसाना तालुका के बगुमरा में 840 करोड़ रुपये का निवेश करके एक प्लांट स्थापित किया है। इस प्लांट में प्रतिदिन तीन लाख सेमीकंडक्टर चिप्स का उत्पादन होगा। इस में इलेक्ट्रॉनिक चिप का उत्पादन शुरू हो चुका है। सुची सेमीकॉन के संस्थापक अशोक मेहता हैं।
- प्रश्न 11 राष्ट्रीय जलमार्ग-16 किस नदी से संबंधित है -
-
- (अ) गंगा नदी
- (ब) ब्रह्मपुत्र नदी
- (स) बराक नदी
- (द) गोदावरी नदी
उत्तर : बराक नदी
व्याख्या :
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू) श्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्रीय जलमार्ग 1 (गंगा नदी) के साथ-साथ राष्ट्रीय जलमार्ग 2 (ब्रह्मपुत्र नदी) और राष्ट्रीय जलमार्ग 16 (बराक नदी) के माध्यम से लंबी दूरी के कार्गो के परिवहन को प्रोत्साहित करने के लिए कार्गो प्रोत्साहन की एक महत्वपूर्ण नीति - ‘जलवाहक’ - का अनावरण किया। इसका उद्देश्य गंगा, ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों से जुड़े जलमार्गों पर लंबी दूरी की मालढुलाई को प्रोत्साहित करना है।
- प्रश्न 12 ग्वालियर में विक्टोरिया मार्केट बिल्डिंग में किस संग्रहालय का उद्घाटन किया गया -
-
- (अ) कला संग्रहालय
- (ब) भू-विज्ञान संग्रहालय
- (स) विज्ञान संग्रहालय
- (द) ऐतिहासिक संग्रहालय
उत्तर : भू-विज्ञान संग्रहालय
व्याख्या :
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मध्यप्रदेश में ग्वालियर की विक्टोरिया मार्केट बिल्डिंग में भू-विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस संग्रहालय में पृथ्वी और मानव जाति के विकास की अनूठी जानकारी उपलब्ध है। यहां पृथ्वी की उत्पत्ति, ज्वालामुखी, भूकंप और मानव सभ्यता के विकास की प्रक्रिया को आधुनिक तकनीकों और मल्टीमीडिया डिस्प्ले के जरिए समझाया गया है। म्यूजियम में डायनासोर का अंडा और अन्य दुर्लभ भूवैज्ञानिक नमूने भी रखे गए हैं, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण हैं। म्यूजियम की दो गैलरियां हैं। पहली गैलरी में पृथ्वी की उत्पत्ति और विकास को रोचक तरीके से दिखाया गया है, जबकि दूसरी गैलरी में मानव जाति और सभ्यता के विकास की कहानी को प्रदर्शित किया गया है। इसमें यह भी दिखाया गया है कि कैसे डायनासोर का अस्तित्व समाप्त हुआ और मानव सभ्यता ने विकास किया।
- प्रश्न 13 किस संगठन ने इंडियन लाइट टैंक (ILT) विकसित किया है -
-
- (अ) भारतीय सेना
- (ब) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
- (स) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
- (द) भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL)
उत्तर : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
व्याख्या :
इंडियन लाइट टैंक (आईएलटी) ने 4200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर, लगातार सटीक परिणामों के साथ, उच्च ऊंचाई वाले पहाड़ी स्थलों पर विभिन्न रेंजों पर कई राउंड की गोलाबारी करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सितंबर 2024 में रेगिस्तानी वातावरण में किए गए चरण I के परीक्षण के बाद यह अगला परीक्षण है। इस लाइट टैंक को भारतीय सेना की प्रोविजनल स्टाफ क्वालिटेटिव आवश्यकताओं के अनुसार रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की चेन्नई स्थित प्रयोगशाला, कॉम्बैट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट द्वारा परिभाषित, डिज़ाइन और विकसित किया गया है।
- प्रश्न 14 वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईवीकेएस एलंगोवन का संबंध किस राज्य से था -
-
- (अ) तमिलनाडु
- (ब) कर्नाटक
- (स) आंध्र प्रदेश
- (द) केरल
उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान विधायक ईवीकेएस एलंगोवन का चेन्नई में निधन हो गया। इरोड पूर्व से निर्वाचित 75 वर्षीय एलंगोवन कई बीमारियों से ग्रस्त थे। वे 2004 में गोबीचेट्टिपलयम से लोकसभा के लिए चुने गए और दो बार राज्य विधानसभा के लिए भी चुने गए। उन्होंने 2004 से 2009 तक केंद्रीय कपड़ा मंत्री के रूप में कार्य किया।
- प्रश्न 15 राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस भारत में किस तिथि को मनाया जाता है -
-
- (अ) 10 दिसंबर
- (ब) 12 दिसंबर
- (स) 14 दिसंबर
- (द) 16 दिसंबर
उत्तर : 14 दिसंबर
व्याख्या :
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस भारत में सतत विकास के प्रति समर्पण को दर्शाता है और हर वर्ष 14 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस ऊर्जा दक्षता को अपनाने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने का संदेश देता है। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस हमारे जीवन में ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका और इसके संरक्षण की जरूरत का स्मरण कराता है। वर्ष 1991 से शुरू इस दिवस को विद्युत मंत्रालय के तहत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) मनाता है, जो ऊर्जा दक्षता और ऊर्जा संरक्षण के लिए राष्ट्र की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
- प्रश्न 16 शाकिब अल हसन पर किस क्रिकेट बोर्ड ने गेंदबाजी का प्रतिबंध लगाया है -
-
- (अ) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)
- (ब) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB)
- (स) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)
- (द) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड
उत्तर : इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB)
व्याख्या :
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 14 दिसंबर को बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन की गेंदबाजी पर प्रतिबंध लगाया है। अब वे ECB के किसी भी टूर्नामेंट में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे। यह प्रतिबंध 10 दिसंबर से लागू किया गया है।
- प्रश्न 17 विश्व स्क्वैश टीम चैंपियनशिप 2024 में भारतीय पुरुष टीम ने कौन सा स्थान हासिल किया -
-
- (अ) तीसरा
- (ब) चौथा
- (स) पांचवां
- (द) छठा
उत्तर : पांचवां
व्याख्या :
विश्व स्क्वैश टीम चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम ने प्लेऑफ में मेजबान हांगकांग चीन को दो-शून्य से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया। भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने हेनरी लेउंग को तीन-दो से और अभय सिंह ने एलेक्स लाउ को तीन-शून्य से हराया। नॉकआउट मुकाबले में भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन, फ्रांस से मिली हार के कारण वह पदक की दौड़ से बाहर हो गई। दूसरी ओर, भारतीय महिला टीम अपने अंतिम मैच में फ्रांस पर दो-एक से जीत हासिल करने के बाद सातवें स्थान पर रही।
- प्रश्न 18 22वें दिव्य कला मेले का आयोजन किस स्थान पर किया गया -
-
- (अ) राजघाट, दिल्ली
- (ब) इंडिया गेट, दिल्ली
- (स) लाल किला, दिल्ली
- (द) विज्ञान भवन, दिल्ली
उत्तर : इंडिया गेट, दिल्ली
व्याख्या :
22वीं दिव्य कला मेला का उद्घाटन 12 से 22 दिसंबर 2024 तक दिल्ली के इंडिया गेट पर केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किया। इस मेले का उद्देश्य दिव्यांग शिल्पकारों और उद्यमियों की प्रतिभा और उद्यमिता को बढ़ावा देना है। यह आयोजन दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) और राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम (NDFDC) द्वारा आयोजित किया गया है। इस वर्ष के आयोजन में 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हैं।
- प्रश्न 19 बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट ने किस नारे को राष्ट्रीय नारा घोषित करने से रोक दिया -
-
- (अ) जय हिंद
- (ब) जॉय बांग्ला
- (स) जय बांग्लादेश
- (द) बांग्ला विजय
उत्तर : जॉय बांग्ला
व्याख्या :
‘जॉय बांग्ला’ अब बांग्लादेश का राष्ट्रीय नारा नहीं होगा। बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। बांग्लादेश हाईकोर्ट ने एक आदेश में बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के लोकप्रिय जॉय बांग्ला को देश का राष्ट्रीय नारा घोषित किया था।बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हाईकोर्ट के 10 मार्च 2020 के फैसले के खिलाफ दो दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में अपील याचिका दायर की थी।
- प्रश्न 20 भावेश जैन को हाल ही में किस कंपनी के एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) एक्सिस बैंक
- (ब) ट्रांसयूनियन सिबिल
- (स) भारतीय रिजर्व बैंक
- (द) एसबीआई
उत्तर : ट्रांसयूनियन सिबिल
व्याख्या :
ट्रांसयूनियन सिबिल (TransUnion CIBIL) ने अपने नए प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में भावेश जैन की नियुक्ति की घोषणा की है। उन्होंने राजेश कुमार का स्थान लिया है, जिन्होंने पांच वर्षों तक इस पद पर काम करने के बाद इस्तीफा दिया।
- प्रश्न 21 BOBCARD का TIARA क्रेडिट कार्ड किस खास समूह के लिए डिज़ाइन किया गया है -
-
- (अ) वरिष्ठ नागरिकों
- (ब) महिलाओं
- (स) युवाओं
- (द) व्यवसायियों
उत्तर : महिलाओं
व्याख्या :
BOBCARD ने TIARA क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है, जो एक प्रीमियम और महिला-केंद्रित पेशकश है। यह कार्ड आधुनिक महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है, जिसमें यात्रा, जीवनशैली, डाइनिंग, मनोरंजन और स्वास्थ्य जैसी श्रेणियों में ढेरों रिवॉर्ड्स दिए गए हैं। यह कार्ड महिलाओं को उनके वित्तीय प्रबंधन में मदद करता है, जबकि उनकी जीवनशैली पर कोई समझौता नहीं होता।
- प्रश्न 22 मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने अपना नाम बदलकर क्या रखा है -
-
- (अ) मैक्स इंश्योरेंस
- (ब) एक्सिस लाइफ इंश्योरेंस
- (स) एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस
- (द) एक्सिस इंश्योरेंस
उत्तर : एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस
व्याख्या :
मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कर लिया है। यह परिवर्तन, कॉर्पोरेट और नियामक अनुमोदनों के बाद, कंपनी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
- प्रश्न 23 स्वाद एटलस के अनुसार 2024-25 के शीर्ष खाद्य शहरों की सूची में कौन सा भारतीय शहर शीर्ष 5 में शामिल हुआ है -
-
- (अ) दिल्ली
- (ब) मुंबई
- (स) कोलकाता
- (द) बेंगलुरु
उत्तर : मुंबई
व्याख्या :
खाना सांस्कृतिक अन्वेषण का एक महत्वपूर्ण पहलू है, और कई यात्री अपनी यात्रा में विशिष्ट खाद्य अनुभवों के लिए प्रसिद्ध गंतव्यों की तलाश करते हैं। इस संदर्भ में, स्वाद एटलस, एक प्रसिद्ध खाद्य और यात्रा गाइड, ने हाल ही में 2024-25 के लिए दुनिया के शीर्ष 10 बेहतरीन खाद्य शहरों की अपनी सूची का खुलासा किया है। इस सूची में यूरोपीय शहरों का दबदबा है, खासकर इटली से, जबकि भारत का मुंबई भी शीर्ष 5 में एक महत्वपूर्ण स्थान पर है, जो भारत की विविध खाद्य संस्कृति की वैश्विक मान्यता को दर्शाता है।
- प्रश्न 24 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कृषि ऋण की सीमा को 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर कितने रुपये कर दिया है -
-
- (अ) 1.8 लाख रुपये
- (ब) 2 लाख रुपये
- (स) 2.5 लाख रुपये
- (द) 3 लाख रुपये
उत्तर : 2 लाख रुपये
व्याख्या :
भारतीय रिज़र्व बैंक ने कृषि क्षेत्र की सहायता के लिए कृषि संबंधी सहायक कार्यों के लिए ऋण और बढ़ती लागतों को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अतिरिक्त कृषि ऋणों की सीमा में वृद्धि की घोषणा की है। प्रति उधारकर्ता 1.6 लाख रुपये की वर्तमान ऋण सीमा को बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है। यह निर्णय अगले वर्ष पहली जनवरी से प्रभावी होगा।
- प्रश्न 25 श्री मिखाइल कावेलाश्विली किस देश के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं -
-
- (अ) यूक्रेन
- (ब) जॉर्जिया
- (स) रूस
- (द) पोलैंड
उत्तर : जॉर्जिया
व्याख्या :
श्री मिखाइल कावेलाश्विली जॉर्जिया के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। श्री कावेलाश्विली फुटबॉल के पूर्व खिलाड़ी हैं और जॉर्जियन ड्रीम पार्टी के सांसद हैं। जॉर्जिया के 225 सदस्यों वाले निर्वाचक मंडल में से उन्हें दो सौ 24 मत प्राप्त हुए।
- प्रश्न 26 अंबानी परिवार ब्लूमबर्ग की 25 सबसे अमीर परिवारों की सूची में कौन से स्थान पर है -
-
- (अ) 5वें
- (ब) 8वें
- (स) 10वें
- (द) 15वें
उत्तर : 8वें
व्याख्या :
ब्लूमबर्ग ने 13 दिसंबर को दुनिया के 25 सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट जारी की। इनकी संपत्ति इस साल 34.5 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है। कंज्यूमर रिटेल कंपनी वॉलमार्ट चलाने वाला वॉल्टन परिवार लिस्ट में सबसे ऊपर है। ये परिवार पिछले साल दूसरे नंबर पर था। लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर UAE और कतर के शाही परिवार हैं। 8.45 लाख करोड़ की नेटवर्थ वाला अंबानी परिवार 8वें पायदान पर हैं। 3.5 लाख करोड़ की नेटवर्थ के साथ भारत का ही मिस्त्री परिवार 23वें नंबर पर रहा। यह परिवार शापोरजी पलोनजी ग्रुप का मालिक है।
- प्रश्न 27 ब्लूमबर्ग द्वारा जारी 25 सबसे अमीर परिवारों की सूची में सबसे ऊपर कौन-सा परिवार है -
-
- (अ) अंबानी परिवार
- (ब) वॉल्टन परिवार
- (स) शापोरजी पलोनजी परिवार
- (द) UAE का शाही परिवार
उत्तर : वॉल्टन परिवार
व्याख्या :
ब्लूमबर्ग ने 13 दिसंबर को दुनिया के 25 सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट जारी की। इनकी संपत्ति इस साल 34.5 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है। कंज्यूमर रिटेल कंपनी वॉलमार्ट चलाने वाला वॉल्टन परिवार लिस्ट में सबसे ऊपर है। ये परिवार पिछले साल दूसरे नंबर पर था। लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर UAE और कतर के शाही परिवार हैं। 8.45 लाख करोड़ की नेटवर्थ वाला अंबानी परिवार 8वें पायदान पर हैं। 3.5 लाख करोड़ की नेटवर्थ के साथ भारत का ही मिस्त्री परिवार 23वें नंबर पर रहा। यह परिवार शापोरजी पलोनजी ग्रुप का मालिक है।
- प्रश्न 28 फ्रांस के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया -
-
- (अ) माइकल बार्नियर
- (ब) इमैनुएल मैक्रों
- (स) फ्रांस्वा बायरू
- (द) निकोलस सार्कोज़ी
उत्तर : फ्रांस्वा बायरू
व्याख्या :
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस्वा बायरू को देश के प्रधानमंत्री के रूप में नामित कर दिया। बता दें कि फ्रांस के दक्षिणपंथी और वामपंथी सांसदों ने पिछले हफ्ते ऐतिहासिक अविश्वास प्रस्ताव पर एक साथ मिलकर वोटिंग की थी, जिसके कारण प्रधानमंत्री माइकल बार्नियर और उनके कैबिनेट के सदस्यों को इस्तीफा देना पड़ा था।
- प्रश्न 29 साउथ कोरिया में राष्ट्रपति यून सुक-सोल को क्यों हटाया गया -
-
- (अ) भ्रष्टाचार के आरोप के कारण
- (ब) अल्पकालिक मार्शल लॉ लगाने के कारण
- (स) नेशनल असेम्बली के विरोध के कारण
- (द) संविधान के उल्लंघन के कारण
उत्तर : अल्पकालिक मार्शल लॉ लगाने के कारण
व्याख्या :
साउथ कोरिया में राष्ट्रपति यून सुक-सोल के खिलाफ 14 दिसंबर को महाभियोग प्रस्ताव पास हो गया। इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद राष्ट्रपति की शक्तियां तत्काल रूप से निलंबित हो गईं। अब प्रधानमंत्री हान डक-सू कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में काम करेंगे। राष्ट्रपति यून ने इस महीने की शुरुआत में 3 दिसंबर की रात को देश में अल्पकालिक मार्शल लॉ लगा दिया था। हालांकि, भारी विरोध के बाद उन्होंने 6 घंटों के भीतर ही अपना फैसला वापस ले लिया था।
- प्रश्न 30 स्विट्जरलैंड ने भारत से मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) का दर्जा क्यों वापस लिया -
-
- (अ) वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के नए नियमों के कारण
- (ब) भारतीय सुप्रीम कोर्ट के नेस्ले केस में दिए फैसले के कारण
- (स) स्विट्जरलैंड की नई सरकार की नीति के कारण
- (द) भारत में डबल टैक्स बढ़ने के कारण
उत्तर : भारतीय सुप्रीम कोर्ट के नेस्ले केस में दिए फैसले के कारण
व्याख्या :
स्विट्जरलैंड सरकार ने 13 दिसंबर को भारत से मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) का दर्जा वापस ले लिया। MFN के तहत वर्ल्ड ट्रे़ड ऑर्गनाइजेशन (WTO) के अंतर्गत आने वाले सभी देश एक-दूसरे को मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) का दर्जा देते हैं। WTO संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की एक संस्था है, जिसमें 164 सदस्य देश हैं। स्विस सरकार के इस फैसले के बाद अब वहां काम करने वाली भारतीय कंपनियों को 1 जनवरी, 2025 से 10% ज्यादा टैक्स देना होगा। स्विट्जरलैंड ने डबल टैक्स अवॉइडेंस एग्रीमेंट (DTAA) के तहत भारत को MNF राष्ट्र का दर्जा दिया था। दो देश अपने नागरिकों और कंपनियों को डबल टैक्स से बचाने के लिए आपस में डबल टैक्स अवॉइडेंस एग्रीमेंट (DTAA) करते हैं। इसके तहत कंपनियों या व्यक्तियों को उनकी सर्विसेज या प्रोडक्ट्स के लिए दो अलग देशों में टैक्स नहीं देना पड़ता। 13 नवंबर को स्विट्जरलैंड की तरफ से कहा गया कि भारतीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ा है। दरअसल पिछले साल नेस्ले से जुड़े एक मामले में भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि DTAA तब तक लागू नहीं किया जा सकता जब तक कि इसे इनकम टैक्स एक्ट के तहत नोटिफाई न किया जाए।