CA Quiz : 13-14 December 2024

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 मुख्य-सचिवों के चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन की थीम क्या थी -
  • (अ) आत्मनिर्भर भारत
  • (ब) आंत्रप्रेन्योरशिप, एम्प्लॉयमेंट और स्किलिंग को प्रमोट करना
  • (स) हरित ऊर्जा और रोजगार
  • (द) स्मार्ट सिटीज का विकास
उत्तर : आंत्रप्रेन्योरशिप, एम्प्लॉयमेंट और स्किलिंग को प्रमोट करना
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 दिसंबर को नई दिल्ली में मुख्य सचिवों के चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में सभी राज्यों के मुख्य सचिव, सीनियर अधिकारी और डोमेन एक्सपर्ट शामिल हो रहे हैं। इसकी थीम 'आंत्रप्रेन्योरशिप, एम्प्लॉयमेंट और स्किलिंग को प्रमोट करना' है। मुख्य-सचिवों का राष्ट्रीय-सम्मेलन पिछले तीन सालों से आयोजित किया जा रहा है। इसका पहला सम्मेलन जून 2022 में धर्मशाला में आयोजित किया गया था।
प्रश्न 2 डीआरडीओ द्वारा विकसित सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (एसएफडीआर) तकनीक का पहला परीक्षण कब किया गया था -
  • (अ) 2015
  • (ब) 2017
  • (स) 2018
  • (द) 2019
उत्तर : 2018
व्याख्या :
भारत ने अब हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की मारक दूरी बढ़ाने की तकनीक हासिल कर ली है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने शुक्रवार को ओडिशा तट पर चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (एसएफडीआर) का अंतिम परीक्षण किया, जो पूरी तरह सफल रहा है। स्वदेशी रूप से विकसित यह तकनीक भारत को लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल विकसित करने में मदद करेगी। एसएफडीआर को हैदराबाद की रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला ने डीआरडीओ की प्रयोगशालाओं जैसे हैदराबाद की अनुसंधान केंद्र इमारत और पुणे की उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला के सहयोग से विकसित किया गया है। एसएफडीआर का विकास 2013 में शुरू हुआ और वास्तविक प्रदर्शन शुरू करने के लिए पांच साल की समय सीमा तय की गई। मिसाइल का ग्राउंड आधारित परीक्षण 2017 में शुरू हुआ था। सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट का पहला परीक्षण 30 मई, 2018 को किया गया था।
प्रश्न 3 10वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस 2024 का आयोजन किस स्थान पर किया गया -
  • (अ) कोच्चि
  • (ब) देहरादून
  • (स) गोवा
  • (द) पुणे
उत्तर : देहरादून
व्याख्या :
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12 दिसंबर को देहरादून में 10वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 2024 का उद्घाटन किया। इसका आयोजन हर 2 साल में किया जाता है। पहला आयुर्वेद सम्मेलन 2002 में केरल के कोच्चि में हुआ था। इस चार-दिवसीय कार्यक्रम में 5,500 से ज्यादा भारतीय प्रतिनिधियों के अलावा 54 देशों के 350 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसमें आयोजन में पूर्ण सत्रों के अलावा 150 से ज्यादा साइंटिफिक सेशन एवं 13 अन्य कार्यक्रम होंगे। इस साल की थीम ‘डिजिटल स्वास्थ्य- आयुर्वेद का एक परिप्रेक्ष्य’ है।
प्रश्न 4 रक्षा मंत्रालय ने 12 सुखोई-30एमकेआई विमानों की खरीद के लिए किसके साथ अनुबंध किया -
  • (अ) डीआरडीओ
  • (ब) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल)
  • (स) भारत डायनेमिक्स
  • (द) टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स
उत्तर : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल)
व्याख्या :
सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को बढ़ावा देते हुए संबंधित उपकरणों के साथ 12 सुखोई-30एमकेआई विमानों की खरीद के लिए रक्षा मंत्रालय और मेसर्स हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के बीच 12.12.2024 एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। करों और शुल्क सहित इस खरीद की अनुमानित लागत 13,500 करोड़ रुपये है। विमान में 62.6% स्वदेशी उपकरण और सामग्री होगी।
प्रश्न 5 राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने किस देश के सेना प्रमुख को ‘भारतीय सेना के जनरल’ की मानद रैंक से सम्मानित किया -
  • (अ) फ्रांस
  • (ब) रूस
  • (स) भूटान
  • (द) नेपाल
उत्तर : नेपाल
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल को ‘भारतीय सेना के जनरल’ की प्रतिष्ठित मानद रैंक से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित यह कार्यक्रम भारत-नेपाल के आपसी सम्मान और गहरे सैन्य संबंधों की स्थायी परंपरा को दर्शाता है।
प्रश्न 6 बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने ग्रामीण भारत में शैक्षिक परिदृश्य को बदलने के उद्देश्य से किसके साथ समझौता किया है -
  • (अ) मेटा
  • (ब) वर्ड बैंक
  • (स) यूनिसेफ
  • (द) यूनेस्को
उत्तर : यूनिसेफ
व्याख्या :
बीएमडब्ल्यू गुप ने गुणवत्तापूर्ण एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से यूनिसेफके साथ हाथ मिलाया है। इसके तहत ग्रामीण भारत में 100,000 बच्चों के लिए शैक्षिक परिदृश्य में क्रांति लाने का लक्ष्य है। यह कार्यक्रम असम, झारखंड, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में शुरू किये जायेंगे।
प्रश्न 7 थ्री डी इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस लिमिटेड और इलेक्ट्रॉनिकी व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय किस क्षेत्र में साझेदारी कर रहे हैं -
  • (अ) स्वास्थ्य सेवाएं
  • (ब) हवाई अड्डा प्रणालियाँ और सुरक्षा
  • (स) जल संसाधन प्रबंधन
  • (द) कृषि विकास
उत्तर : हवाई अड्डा प्रणालियाँ और सुरक्षा
व्याख्या :
थ्री डी इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस लिमिटेड (थ्री डीआईएस) और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), भारत सरकार के तहत एक प्रमुख अनुसंधान एवं विकास संगठन सोसाइटी फॉर एप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (एसएएमईआर) ने आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के साथ रणनीतिक एवं नागरिक हवाई अड्डे के संचालन, संचार प्रणालियों और सुरक्षा संबंधी उपकरणों में तेजी से बढ़ते भारतीय बाजार की प्रमुख चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की है।
प्रश्न 8 नीरज चोपड़ा ने पेरिस 2024 में कौन-सी वस्तु विश्व एथलेटिक्स विरासत संग्रहालय (MOWA) को दान की -
  • (अ) भाला
  • (ब) स्वर्ण पदक
  • (स) प्रतियोगिता टी-शर्ट
  • (द) जूते
उत्तर : प्रतियोगिता टी-शर्ट
व्याख्या :
पेरिस 2024 ओलंपिक रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा और विश्व एथलेटिक्स महिला फील्ड इवेंट एथलीट ऑफ द ईयर यूक्रेन की यारोस्लावा महुचिख उन 23 एथलीटों में शामिल हैं जिनकी प्रतियोगिता कलाकृतियों को विश्व एथलेटिक्स विरासत संग्रह में शामिल किया गया। टोक्यो खेलों में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर एथलेटिक्स में भारत का पहला ओलंपिक खिताब जीतने वाले नीरज ने पेरिस 2024 में पहनी गई प्रतियोगिता टी-शर्ट दान कर दी है। 89.45 मीटर के अपने दूसरे दौर के थ्रो के साथ, चोपड़ा ने अरशद नदीम के पीछे रजत पदक हासिल किया, जिन्होंने 92.97 मीटर का ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था।
प्रश्न 9 किसान उत्पादक संगठनों (FPO) को सशक्त बनाने के लिए CSC e-Governance और IFFCO के बीच समझौता ज्ञापन का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) कृषि इनपुट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करना
  • (ब) डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना
  • (स) कृषि निर्यात बढ़ाना
  • (द) किसानों के लिए शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना
उत्तर : कृषि इनपुट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करना
व्याख्या :
केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत 10,000 एफपीओ सहित किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को महत्वपूर्ण कृषि इनपुट का प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड और इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। भारत सरकार की केंद्रीय क्षेत्र योजना “10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन और संवर्धन” के लिए 2020 में शुरू की गई। इसका उद्देश्य किसानों को मजबूत करना, उत्पादन लागत को कम करना और कृषि उपज के एकत्रीकरण के माध्यम से आय में वृद्धि करना है।
प्रश्न 10 एशिया का पहला जियो साइंस म्यूजियम कहाँ तैयार किया गया है -
  • (अ) भोपाल
  • (ब) ग्वालियर
  • (स) इंदौर
  • (द) जबलपुर
उत्तर : ग्वालियर
व्याख्या :
ग्वालियर में एशिया का पहला जियो साइंस म्यूजियम तैयार किया है। इसे जियो लॉजिकल सर्वे आफ इंडिया ने बनाया है। उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़ 15 दिसंबर को म्यूजियम का लोकार्पण करेंगे। इसे करीब 25 करोड़ की लागत से दो गैलरी को पर्यटकों के लिए तैयार किया गया है। यहां पर्यटकों को भूकंप और ज्वालामुखी कैसे फटता है जैसे अनुभव होंगे और डायनासोर का अंडा सहित कई कीमती वस्तुएं देखने को मिलेंगी।
प्रश्न 11 राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए एनएचएआई कौन-सा वाहन शुरू करने जा रहा है -
  • (अ) सुरक्षा रक्षक वाहन
  • (ब) राजमार्ग साथी
  • (स) एआई सुरक्षा वाहन
  • (द) राजमार्ग प्रहरी
उत्तर : राजमार्ग साथी
व्याख्या :
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण राजमार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए राजमार्ग साथी नामक उन्नत नए रूट पेट्रोलिंग वाहन शुरू करने की योजना बना रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि ये वाहन आपातकालीन स्थिति की निगरानी और प्रतिक्रिया के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के खंडों का निरीक्षण करेंगे। इस वाहन में बंद कैबिनेट और एआई-सक्षम डैशबोर्ड कैमरे होंगे।
प्रश्न 12 राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (NDTL) को किस संगठन द्वारा एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (ABP) प्रबंधन की मंजूरी दी गई -
  • (अ) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
  • (ब) विश्व एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA)
  • (स) इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC)
  • (द) भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)
उत्तर : विश्व एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA)
व्याख्या :
वर्ल्‍ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने 6 दिसंबर, 2024 को एनडीटीएल, नई दिल्ली को वाडा की एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई (एपीएमयू) के रूप में एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (एबीपी) का प्रबंधन करने की स्‍वीकृति दे दी है। एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (एबीपी) एक उन्नत एंटी-डोपिंग उपकरण है, जो समय के साथ एथलीट के जैविक मार्करों की निगरानी करता है। रक्त और स्टेरॉयड प्रोफाइल जैसे मापदंडों में भिन्नता का विश्लेषण करके, एबीपी खेलों में निष्पक्ष खेल सुनिश्चित करने और स्वच्छ एथलीटों की रक्षा करने में मदद करता है।
प्रश्न 13 “उड़ान यात्री कैफे” किस स्थान पर सबसे पहले शुरू किया जाएगा -
  • (अ) मुंबई एयरपोर्ट
  • (ब) दिल्ली एयरपोर्ट
  • (स) कोलकाता एयरपोर्ट
  • (द) बेंगलुरु एयरपोर्ट
उत्तर : कोलकाता एयरपोर्ट
व्याख्या :
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शुक्रवार को कहा कि भारत के विमानन क्षेत्र में पिछले 10 साल में तीव्र वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि अब सरकार का लक्ष्य देश को शीर्ष घरेलू विमानन केंद्र बनाना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हवाई अड्डों पर किफायती ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू करेगी। उड़ान यात्री कैफे’ 21 दिसंबर से कोलकाता एयरपोर्ट से शुरू किया जाएगा।
प्रश्न 14 फोर्ब्स की 2024 की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का स्थान कौन-सा है -
  • (अ) 21वां
  • (ब) 28वां
  • (स) 81वां
  • (द) 82वां
उत्तर : 28वां
व्याख्या :
अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने वर्ष 2024 के लिए दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है। फोर्ब्स की 21वीं सूची में तीन भारतीय महिलाओं के नाम हैं, जिसमें निर्मला सीतारमण, रोशनी नादर मल्होत्रा ​​और किरण मजूमदार-शॉ हैं। सूची में उद्योग, मनोरंजन, राजनीतिक, समाज सेवा और नीति नियंताओं के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स की इस सूची में 28वें स्थान पर हैं। रोशनी नदार मल्होत्रा को फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की इस सूची में 81वां स्थान दिया है। किरन मजूमदार शॉ को फोर्ब्स की दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की 21वीं सूची में 82वां स्थान दिया गया है।
प्रश्न 15 यूरोपीय आणविक जीव-विज्ञान संगठन (EMBO) ने 12 दिसंबर 2024 को कितने जीव वैज्ञानिकों को ग्लोबल इन्वेस्टिगेटर नेटवर्क में शामिल किया -
  • (अ) 9
  • (ब) 10
  • (स) 11
  • (द) 12
उत्तर : 11
व्याख्या :
यूरोपीय आणविक जीव-विज्ञान संगठन (ईएमबीओ) ने 12 दिसंबर 2024 को ईएमबीओ ग्लोबल इन्वेस्टिगेटर नेटवर्क के सबसे नए सदस्यों के रूप में ग्यारह जीव वैज्ञानिकों के चयन की घोषणा की है। ग्यारह नए ईएमबीओ ग्लोबल इन्वेस्टिगेटर में से पांच भारत में स्थित हैं और उनमें से दो क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आरसीबी) फरीदाबाद से हैं। आरसीबी में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत डॉ. प्रेम कौशल और डॉ. राजेंद्र मोतियानी को ईएमबीओ ग्लोबल इन्वेस्टिगेटर नेटवर्क के लिए चुना गया है। डॉ. प्रेम कौशल का शोध रोगजनक सूक्ष्मजीवों, माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस और एंटामोइबा हिस्टोलिटिका में प्रोटीन संश्लेषण पर केंद्रित है, जबकि डॉ. राजेंद्र मोतियानी का शोध त्वचा रंजकता में कैल्शियम संचालित इंटर-ऑर्गेनल क्रॉसटॉक की भूमिका को समझने पर केंद्रित है।
प्रश्न 16 प्रयागराज में कौन-सी परियोजना कुंभ मेला 2025 के लिए शुरू की गई है -
  • (अ) कुंभ सहायक चैटबॉट
  • (ब) अक्षयवट गलियारा
  • (स) श्रृंगवेरपुर धाम गलियारा
  • (द) पेयजल परियोजना
उत्तर : कुंभ सहायक चैटबॉट
व्याख्या :
प्रधानमंत्री ने कुंभ सहायक चैटबॉट लॉन्च किया जो महाकुंभ मेला 2025 में श्रद्धालुओं को कार्यक्रमों के बारे में मार्गदर्शन और अपडेट प्रदान करेगा। आपको बता दें, हर 12 साल में एक बार आयोजित होने वाला महाकुंभ प्रयागराज में 13 जनवरी को शुरू होगा और 26 फरवरी, 2025 को समाप्त होगा। मुख्य स्नान उत्सव, जिसे “शाही स्नान” (शाही स्नान) के रूप में जाना जाता है, 14 जनवरी (मकर संक्रांति), 29 जनवरी (मौनी अमावस्या), और 3 फरवरी (बसंत पंचमी) को होगा।
प्रश्न 17 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज में कितनी राशि की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया -
  • (अ) 4500 करोड़ रुपये
  • (ब) 5500 करोड़ रुपये
  • (स) 6500 करोड़ रुपये
  • (द) 7500 करोड़ रुपये
उत्तर : 5500 करोड़ रुपये
व्याख्या :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगभग 5500 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया। इनमें प्रयागराज में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए 10 नए रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) या फ्लाईओवर, स्थायी घाट तथा रिवरफ्रंट सड़कें जैसी विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। स्वच्छ और निर्मल गंगा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री ने गंगा नदी की ओर जाने वाले छोटे नालों को रोकने, मोड़ने और उनकी सफाई करने की परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। उन्होंने पेयजल और बिजली से संबंधित विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने प्रमुख मंदिर गलियारों का उद्घाटन किया जिसमें भारद्वाज आश्रम गलियारा, श्रृंगवेरपुर धाम गलियारा, अक्षयवट गलियारा, हनुमान मंदिर गलियारा आदि शामिल हैं।
प्रश्न 18 नवंबर 2024 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड किसे दिया गया -
  • (अ) जसप्रीत बुमराह
  • (ब) यशस्वी जायसवाल
  • (स) हारिस रऊफ
  • (द) पैट कमिंस
उत्तर : हारिस रऊफ
व्याख्या :
नवंबर 2024 के लिए ICC प्लेयर्स ऑफ द मंथ की घोषणा कर दी गई है। इस बार पाकिस्तान के हारिस रऊफ को पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं इंग्लैंड की डैनी व्याट-हॉज को मंथ की महिला प्लेयर का खिताब दिया गया।
प्रश्न 19 येस बैंक के नए कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) रजनीश कुमार
  • (ब) आलोक मंडल
  • (स) मनीष जैन
  • (द) राजीव सिन्हा
उत्तर : मनीष जैन
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने येस बैंक के नए कार्यकारी निदेशक के रूप में मनीष जैन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जो 11 दिसंबर, 2024 से 10 दिसंबर, 2027 तक प्रभावी रहेगा। जैन सितंबर 2023 से येस बैंक से जुड़े हुए है और कॉर्पोरेट और थोक बैंकिंग प्रभाग का नेतृत्व कर रहे हैं।
प्रश्न 20 पुरूषोत्तम उपाध्याय का 11 दिसंबर को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। पुरूषोत्तम उपाध्याय ने किस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई -
  • (अ) विज्ञान
  • (ब) राजनीति
  • (स) संगीत
  • (द) खेल
उत्तर : संगीत
व्याख्या :
मशहूर गुजराती गायक और संगीतकार पुरूषोत्तम उपाध्याय का 11 दिसंबर को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। पुरूषोत्तम उपाध्याय ने अपनी कालजयी रचनाओं और आवाज के माध्यम से ‘हे रंगलो जम्यो’, ‘दिवसो जुदैना जय चे’, ‘ए जाशे जरूर मिलन सुधि’ और ‘काहू चू जवानीन’ जैसे कई गीतों को अमर बना दिया। उन्होंने 20 से अधिक फिल्मों और 30 से अधिक नाटकों के लिए संगीत तैयार किया। 15 अगस्त, 1934 को गुजरात के खेड़ा में जन्मे, उपाध्याय का संगीत के प्रति जुनून कम उम्र से ही स्पष्ट हो गया था, जिससे उन्हें अपने स्कूल के वर्षों के दौरान कई प्रशंसाएं मिलीं।
प्रश्न 21 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) आईईपीएफए और एसीसीए के बीच हुए एमओयू का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) देश में विदेशी निवेश बढ़ाना
  • (ब) वित्तीय साक्षरता और निवेशक सुरक्षा को बढ़ावा देना
  • (स) भारत के स्कूली बच्चों को तकनीकी शिक्षा देना
  • (द) ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन करना
उत्तर : वित्तीय साक्षरता और निवेशक सुरक्षा को बढ़ावा देना
व्याख्या :
भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में निवेशक शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण (आईईपीएफए) ने वित्तीय साक्षरता, निवेशक शिक्षा और निवेशक सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स (एसीसीए) के साथ एक परिवर्तनकारी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। नई दिल्ली में हुआ यह समझौता ज्ञापन देश भर में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में वित्तीय शिक्षा को बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
प्रश्न 22 डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार टाइम के ‘पर्सन ऑफ द ईयर' बने हैं। इससे पहले वे किस वर्ष ‘पर्सन ऑफ द इयर’ चुने गए थे -
  • (अ) 2015
  • (ब) 2016
  • (स) 2023
  • (द) 2022
उत्तर : 2016
व्याख्या :
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने एक बार फिर ‘पर्सन ऑफ द इयर’ चुना है। इससे पहले वे अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भी 2016 में 'पर्सन ऑफ द इयर' बने थे। ट्रम्प वॉल स्ट्रीट पर आएंगे और न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) की ओपनिंग बेल बजाकर शेयर बाजार की शुरूआत करेंगे। इसी दौरान उन्हें औपचारिक रूप से ‘पर्सन ऑफ द इयर’ घोषित किया जाएगा।
प्रश्न 23 इलॉन मस्क 400 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने, जिसमें उनकी किस कंपनी का सबसे बड़ा योगदान है -
  • (अ) न्यूरालिंक
  • (ब) टेस्ला
  • (स) स्पेसएक्स
  • (द) स्टारलिंक
उत्तर : स्पेसएक्स
व्याख्या :
11 दिसंबर को जारी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ इलॉन मस्क 400 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ तक पहुंच गए हैं। वे ऐसा करने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति हैं। शेयर सेल में एम्प्लॉइज और इनसाइडर्स से 1.25 बिलियन डॉलर कीमत के शेयर खरीदे गए हैं। इस ट्रांजैक्शन से उनकी नेटवर्थ लगभग 50 बिलियन डॉलर बढ़ी है। वहीं, स्पेसएक्स का टोटल वैल्यूएशन लगभग 350 बिलियन डॉलर हो गया है। इस वैल्यूएशन के साथ स्पेसएक्स दुनिया की सबसे वैल्यूएबल प्राइवेट कंपनी बनी हुई है। मस्क की वेल्थ स्पेसएक्स और टेस्ला तक ही सीमित नहीं है। उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी, xAI ने भी अपने वैल्यूएशन में तेजी देखी है।
प्रश्न 24 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) गाजा में युद्धविराम प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा में कितने देशों ने समर्थन दिया -
  • (अ) 158
  • (ब) 159
  • (स) 13
  • (द) 145
उत्तर : 158
व्याख्या :
भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उस प्रस्ताव का समर्थन किया है जिसमें गाजा पट्टी में तुरंत और स्थायी युद्धविराम की मांग की गई है। महासभा ने बुधवार को दो प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दी। पहला प्रस्ताव गाजा में युद्धविराम की अपील करता है तो वहीं दूसरा प्रस्ताव फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए (UNRWA) को समर्थन देने से संबंधित है। यूएनआरडब्ल्यूए के प्रस्ताव में इजरायल के एक नए कानून की आलोचना की गई है जो फिलिस्तीनी क्षेत्रों में एजेंसी की गतिविधियों को सीमित करता है। इजरायल का आरोप है कि एजेंसी के कुछ कर्मचारी हमास से जुड़े हुए हैं। युद्धविराम के प्रस्ताव को 158 देशों ने समर्थन दिया, जबकि अमेरिका, इजरायल और सात अन्य देशों ने विरोध किया।
प्रश्न 25 ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने के लिए पहले संविधान के किस अनुच्छेद में संशोधन प्रस्तावित है -
  • (अ) अनुच्छेद 370
  • (ब) अनुच्छेद 82A
  • (स) अनुच्छेद 356
  • (द) अनुच्छेद 123
उत्तर : अनुच्छेद 82A
व्याख्या :
सितंबर में केंद्र सरकार ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए बनाई गई हाईलेबल कमेटी की सिफारिशों को मंजूरी दी थी, जिनमें लोकसभा, राज्य विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों को चरणबद्ध तरीके से एक साथ कराने का प्रस्ताव था। सिफारिशों के अनुसार, पहला बिल संविधान के अनुच्छेद 82A में संशोधन करेगा, जिससे लोकसभा और विधानसभाओं के कार्यकाल की समाप्ति एक साथ हो सके। इस बिल को लागू करने के लिए राज्यों से सहमति की जरूरत नहीं होगी, लेकिन स्थानीय निकाय चुनावों को लोकसभा और विधानसभा चुनावों के साथ करवाने के लिए कम से कम 50% राज्यों की विधानसभाओं से इस पर मंजूरी मिलने की जरूरत होगी।
प्रश्न 26 ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर विचार के लिए पैनल की अध्यक्षता किसने की -
  • (अ) द्रौपदी मुर्मू
  • (ब) रामनाथ कोविंद
  • (स) नरेंद्र मोदी
  • (द) अमित शाह
उत्तर : रामनाथ कोविंद
व्याख्या :
केंद्रीय कैबिनेट ने 12 दिसंबर को एक देश, एक चुनाव के विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस बिल को अगले हफ्ते इसी शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में पेश किया जा सकता है। 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर विचार के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में 2 सितंबर 2023 को एक पैनल बनाया गया था। इस पैनल ने सभी पक्षों और एक्सपर्ट्स से चर्चा और 191 दिन की रिसर्च के बाद 14 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
प्रश्न 27 ग्रीन स्टील की परिभाषा किसके संदर्भ में दी गई है -
  • (अ) उत्पादन लागत
  • (ब) CO2 उत्सर्जन तीव्रता
  • (स) उत्पादन क्षमता
  • (द) प्लांट की उम्र
उत्तर : CO2 उत्सर्जन तीव्रता
व्याख्या :
भारत 2070 तक शून्य उत्सर्जन तीव्रता लक्ष्य के अनुरूप इस्पात क्षेत्र को डीकार्बोनाइज करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसे कम उत्सर्जन वाले स्टील की ओर भारत की यात्रा में एक ऐतिहासिक मील के पत्थर के रूप में चिह्नित करने के लिए, केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री श्री एच डी कुमारस्वामी ने 12 दिसंबर 2024 को विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत के लिए ग्रीन स्टील टैक्सोनॉमी का अनावरण किया। वैश्विक स्तर पर, ग्रीन स्टील की कोई आम तौर पर स्वीकृत परिभाषा नहीं है; भारत ग्रीन स्टील टैक्सोनॉमी जारी करने वाला पहला देश है। “ग्रीन स्टील” को स्टील की प्रतिशत ग्रीननेस के संदर्भ में परिभाषित किया जाएगा, जो कि स्टील प्लांट से उत्पादित होता है, जिसमें CO2 समतुल्य उत्सर्जन तीव्रता प्रति टन तैयार स्टील (टीएफएस) 2.2 टन CO2ई से कम होती है।
प्रश्न 28 2024 में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतने के बाद, डी. गुकेश ने किस उम्र में सबसे युवा चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया -
  • (अ) 14 साल
  • (ब) 17 साल
  • (स) 18 साल
  • (द) 22 साल
उत्तर : 18 साल
व्याख्या :
18 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने गुरुवार को सिंगापुर में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने चीन के मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन को 7.5-6.5 के अंतर से हराया और इसी के साथ ही गुकेश विश्व के सबसे युवा शतरंज चैंपियन बन गए। इससे पहले 1985 में रूस के गैरी कैस्परोव ने 22 साल की उम्र में यह खिताब जीता था। गुकेश ने 14वें और निर्णायक गेम में जीत दर्ज कर यह खिताब अपने नाम कर लिया। 25 नवंबर को शुरू हुए फाइनल में दोनों खिलाड़ियों ने 13 गेम खेले, जिनमें स्कोर 6.5-6.5 की बराबरी पर था। 14वें गेम में गुकेश ने शानदार खेल दिखाया और 1 पॉइंट की बढ़त के साथ जीत हासिल की। भारत के दूसरे वर्ल्ड चेस चैंपियन बने हैं। उनसे पहले 2012 में विश्वनाथन आनंद ने यह खिताब जीता था।
प्रश्न 29 डी. गुकेश ने 2024 में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतकर किस मौजूदा चैंपियन को हराया -
  • (अ) गैरी कैस्परोव
  • (ब) डिंग लिरेन
  • (स) विश्वनाथन आनंद
  • (द) मैग्नस कार्लसन
उत्तर : डिंग लिरेन
व्याख्या :
18 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने गुरुवार को सिंगापुर में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने चीन के मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन को 7.5-6.5 के अंतर से हराया और इसी के साथ ही गुकेश विश्व के सबसे युवा शतरंज चैंपियन बन गए। इससे पहले 1985 में रूस के गैरी कैस्परोव ने 22 साल की उम्र में यह खिताब जीता था। गुकेश ने 14वें और निर्णायक गेम में जीत दर्ज कर यह खिताब अपने नाम कर लिया। 25 नवंबर को शुरू हुए फाइनल में दोनों खिलाड़ियों ने 13 गेम खेले, जिनमें स्कोर 6.5-6.5 की बराबरी पर था। 14वें गेम में गुकेश ने शानदार खेल दिखाया और 1 पॉइंट की बढ़त के साथ जीत हासिल की। भारत के दूसरे वर्ल्ड चेस चैंपियन बने हैं। उनसे पहले 2012 में विश्वनाथन आनंद ने यह खिताब जीता था।
प्रश्न 30 34वें व्यास सम्मान से किसे सम्मानित किया जाएगा है -
  • (अ) किन्फाम सिंग नॉन्गकिनरिह
  • (ब) सूर्यबाला
  • (स) रामजी तिवारी
  • (द) विश्वनाथ प्रताप सिंह
उत्तर : सूर्यबाला
व्याख्या :
हिंदी की सुप्रसिद्ध लेखिका सूर्यबाला की पुस्तक ‘कौन देस को वासी: वेणु की डायरी’ को 34वें व्यास सम्मान 2024 के लिए चुना गया है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill