CA Quiz : 06-09 December 2024

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 पिछले 24 वर्षों से सीरिया का राष्ट्रपति कौन था, जो दिसंबर 2024 में विद्रोही बलों के नियंत्रण में आने के बाद देश छोड़कर भाग गया?
  • (अ) बशर अल-असद
  • (ब) मोहम्मद गाजी अल-जलाली
  • (स) हादी अल-बहरा
  • (द) गीर पेडरसन
उत्तर : बशर अल-असद
व्याख्या :
सीरिया में करीब 50 साल के बाथ शासन और 24 साल के बशर अल असद शासन का रविवार को अंत हो गया। विद्रोही गठबंधन के सामने असद की ताकतवर सरकार 10 दिन भी नहीं टिक पाई। इसके साथ ही 2011 से चल रहे गृहयुद्ध का भी खात्मा हो गया। राजधानी दमिश्क की सड़कों पर लोग जश्न मना रहे हैं। अपने शासन का अंत करीब देख बशर अल असद पहले ही देश छोड़ कर भाग चुके हैं। सीरियाई सेना ने इसकी पुष्टि की।
प्रश्न 2 पुड्डुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एमडीआर रामचंद्रन ने 1969 में किस पार्टी से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी -
  • (अ) डीएमके
  • (ब) कांग्रेस
  • (स) एआईएडीएमके
  • (द) बीजेपी
उत्तर : डीएमके
व्याख्या :
पुड्डुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता एमडीआर रामचंद्रन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। श्री रामचंद्रन 1980 से 1983 और 1990 से 1991 तक पुड्डूचेरी के मुख्यमंत्री थे। वे 2001 से 2006 तक पुड्डूचेरी विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। श्री रामचंद्रन ने 1969 में डीएमके पार्टी के विधायक के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरूआत की थी।
प्रश्न 3 एसबीआई कार्ड ने हाल ही में कितने क्रेडिट कार्ड का आंकड़ा पार किया -
  • (अ) 1 करोड़
  • (ब) 2 करोड़
  • (स) 3 करोड़
  • (द) 5 करोड़
उत्तर : 2 करोड़
व्याख्या :
एसबीआई कार्ड ने 1998 में क्रेडिट कार्ड बाजार में प्रवेश करने के बाद 2 करोड़ क्रेडिट कार्ड्स जारी करने का महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है। यह उपलब्धि लगातार बढ़ते कार्ड नंबर और ग्राहक खर्च के कारण संभव हुई है। वित्त वर्ष 2019 से वित्त वर्ष 2024 के बीच, कंपनी ने जारी किए गए कार्ड्स में 25% और खर्च में 26% की प्रभावशाली चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) दर्ज की है।
प्रश्न 4 विश्व का सबसे बुजुर्ग जंगली पक्षी ‘विजडम’ किस प्रजाति का है, जिसने हाल ही में (दिसंबर 2024 में) 74 साल की उम्र में हवाई में अंडा दिया है -
  • (अ) पेंगुइन
  • (ब) लेसन अल्बाट्रॉस
  • (स) ईगल
  • (द) फ्लेमिंगो
उत्तर : लेसन अल्बाट्रॉस
व्याख्या :
अमेरिकी मत्स्य एवं वन्यजीव सेवा के प्रशांत क्षेत्र ने इस सप्ताह फेसबुक पर एक पोस्ट में बताया कि विजडम नामक लंबे पंखों वाला समुद्री पक्षी, जो एक लेसन अल्बाट्रॉस है, हवाई द्वीपसमूह के उत्तर-पश्चिमी छोर पर स्थित मिडवे एटोल राष्ट्रीय वन्यजीव अभयारण्य में वापस लौटा है और उसने जो अंडा दिया है, उसके बारे में विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह शायद उसका 60वां अंडा है।
प्रश्न 5 रिलायंस सिक्योरिटीज पर SEBI द्वारा कितना जुर्माना लगाया गया -
  • (अ) ₹5 लाख
  • (ब) ₹9 लाख
  • (स) ₹10 लाख
  • (द) ₹15 लाख
उत्तर : ₹9 लाख
व्याख्या :
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने रिलायंस सिक्योरिटीज लिमिटेड (RSL) पर स्टॉक ब्रोकर नियमों और बाजार विनियमों के उल्लंघन के लिए ₹9 लाख का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई अप्रैल 2022 से दिसंबर 2023 की अवधि में RSL के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद की गई।
प्रश्न 6 मॉर्गन स्टेनली ने वित्त वर्ष 2025 में भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया -
  • (अ) 6.7%
  • (ब) 6.5%
  • (स) 6.3%
  • (द) 5.4%
उत्तर : 6.3%
व्याख्या :
मॉर्गन स्टेनली ने भारत के FY25 के लिए GDP वृद्धि का अनुमान घटाकर 6.3% कर दिया है, जो पहले 6.7% था। यह संशोधन जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में भारत की GDP वृद्धि 5.4% (मार्च 2023 के बाद सबसे कम) रहने के कारण किया गया है। यह गिरावट मुख्य रूप से निजी खपत और पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) में कमी का परिणाम है, हालांकि सेवा क्षेत्र ने मजबूती दिखाई।
प्रश्न 7 कृष्णवेणी संगीत नीरजनम महोत्सव किस राज्य में आयोजित किया गया -
  • (अ) तमिलनाडु
  • (ब) आंध्र प्रदेश
  • (स) केरल
  • (द) कर्नाटक
उत्तर : आंध्र प्रदेश
व्याख्या :
कर्नाटक संगीत, पारंपरिक शिल्प और पाककला विरासत का एक भव्य उत्सव, कृष्णवेणी संगीत नीरजनम का दूसरा संस्करण 6 से 8 दिसंबर, 2024 तक विजयवाड़ा के तुम्मलपल्ली क्षेत्रय्या कलाक्षेत्र सभागार में आयोजित किया गया। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा संस्कृति मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय और आंध्र प्रदेश पर्यटन के सहयोग से आयोजित यह उत्सव भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का एक उल्लेखनीय प्रदर्शन होने का अपने आप में एक श्रेष्ठ उदाहरण है।
प्रश्न 8 30वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कौन सा देश 'थीम कंट्री' था -
  • (अ) भारत
  • (ब) फ्रांस
  • (स) जर्मनी
  • (द) जापान
उत्तर : फ्रांस
व्याख्या :
कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) का 30वां संस्करण बुधवार को शुरू हुआ, जिसमें इस बार फ्रांस ‘थीम कंट्री’ है। महोत्सव में यूरोपीय राष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक और सिनेमाई विरासत को उजागर करने के लिए कई फिल्में दिखाई जाएंगी।कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 11 दिसंबर तक रहेगा, जिसमें दुनिया भर की रोचक फिल्में दिखाई जाएंगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस समारोह का उद्घाटन किया।
प्रश्न 9 त्रिशक्ति सेप्‍पर्स द्वारा विकसित उन्नत बाढ़ निगरानी प्रणाली का नाम क्या है -
  • (अ) साइक्लोन मॉनिटरिंग सिस्टम
  • (ब) फ्लड अलर्ट मैकेनिज्म
  • (स) ए एफ एम एस प्रणाली
  • (द) डिजास्टर मैनेजमेंट सिस्टम
उत्तर : ए एफ एम एस प्रणाली
व्याख्या :
भारतीय सेना में पूर्वी कमान के त्रिशक्ति सेप्‍पर्स ने उन्‍नत बाढ निगरानी प्रणाली-ए एफ एम एस प्रणाली विकसित की है। इस कार्य को रक्षा और आपदा प्रबंधन नवाचारों की स्‍पर्धा – इन्‍नो यौद्धा में सराहना हो रही है। सिक्किम में पिछले वर्ष हिमनद फटने से आई बाढ की घटना से प्रभावित होकर इंजीनियर रेजीमेंट के हवलदार सुरेश पी.के. के नेतृत्‍व में ए एफ एम एस ने स‍टीक समय पर जल स्‍तरों की निगरानी करने के लिए उन्‍नत प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया।
प्रश्न 10 अडानी डिफेंस द्वारा भारतीय नौसेना को सौंपा गया दृष्टि-10 ड्रोन कितने घंटे तक कार्य कर सकता है -
  • (अ) 12 घंटे
  • (ब) 24 घंटे
  • (स) 36 घंटे
  • (द) 48 घंटे
उत्तर : 36 घंटे
व्याख्या :
अडानी डिफेंस ने भारतीय नौसेना को दूसरा दृष्टि-10 स्टारलाइनर सर्विलांस ड्रोन सौंपा है, जिससे देश की समुद्री क्षमता में वृद्धि हुई है। यह भारत की स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो आत्मनिर्भरता पर देश के फोकस को रेखांकित करता है। गौतम अडानी के नेतृत्व वाले समूह की एक इकाई अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस द्वारा अपने हैदराबाद संयंत्र में निर्मित दृष्टि 10 स्टारलाइनर ड्रोन एक उन्नत खुफिया, निगरानी और टोही (आईएसआर) प्लेटफॉर्म है, जिसमें 36 घंटे की क्षमता और 450 किलोग्राम का पेलोड क्षमता है।
प्रश्न 11 विश्व बैंक ने महाराष्ट्र के पिछड़े जिलों के लिए कितना ऋण स्वीकृत किया है -
  • (अ) $150.50 मिलियन
  • (ब) $188.28 मिलियन
  • (स) $200.00 मिलियन
  • (द) $250.75 मिलियन
उत्तर : $188.28 मिलियन
व्याख्या :
विश्व बैंक ने महाराष्ट्र को $188.28 मिलियन का ऋण स्वीकृत किया है, जिसका उद्देश्य राज्य के पिछड़े जिलों में आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है। यह ऋण अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) द्वारा प्रदान किया गया है, जिसमें 15 वर्षों की परिपक्वता अवधि और 5 वर्षों की छूट अवधि शामिल है।
प्रश्न 12 भारत और नॉर्वे के बीच व्यापार संबंध बढ़ाने के लिए कौन-सा प्रस्ताव रखा गया -
  • (अ) व्यापार सेतु
  • (ब) स्टार्टअप सेतु
  • (स) आयात-निर्यात योजना
  • (द) निवेश सहयोग
उत्तर : स्टार्टअप सेतु
व्याख्या :
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नॉर्वे और भारत के व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा करते हुए दोनों देशों के बीच एक स्टार्टअप सेतु शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में वृद्धि के लिए संबंधित मंत्रालयों के साथ मिलकर इससे जुड़ी चिंताओं को सामूहिक रूप से दूर करने के संबंध में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
प्रश्न 13 सीमा सुरक्षा बल (BSF) की स्थापना कब हुई थी -
  • (अ) 1947
  • (ब) 1955
  • (स) 1965
  • (द) 1971
उत्तर : 1965
व्याख्या :
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह राजस्थान के जोधपुर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 60वें स्थापना दिवस समारोह परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सीमा सुरक्षा बल की स्थापना 1 दिसंबर, 1965 को हुई थी, बीएसएफ में लगभग 2.65 लाख जवान हैं। 1965 तक पाकिस्तान के साथ भारत की सीमा पर राज्य सशस्त्र पुलिस बटालियन तैनात थी। भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद सीमा सुरक्षा को बढ़ाने के लिए 1965 में बीएसएफ की स्थापना की गई थी।
प्रश्न 14 महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर किस जिले में स्थापित होगा -
  • (अ) पानीपत
  • (ब) करनाल
  • (स) रोहतक
  • (द) अंबाला
उत्तर : करनाल
व्याख्या :
प्रधानमंत्री महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल के मुख्य परिसर की आधारशिला भी रखेंगे। 495 एकड़ में फैले मुख्य परिसर और छह क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के निर्माण में 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।
प्रश्न 15 बीमा सखी योजना का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) महिलाओं को रोजगार प्रदान करना
  • (ब) वित्तीय साक्षरता और बीमा जागरूकता बढ़ाना
  • (स) बच्चों की शिक्षा में सुधार
  • (द) ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना
उत्तर : वित्तीय साक्षरता और बीमा जागरूकता बढ़ाना
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के पानीपत में बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्‍य महिलाओं में वित्तीय साक्षरता और बीमा जागरूकता को बढ़ावा देना है। भारत की जीवन बीमा निगम -एलआईसी की यह पहल कक्षा 10 पास 18 से 70 वर्ष की आयु की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है। उन्हें विशेष प्रशिक्षण और पहले तीन वर्षों के लिए भत्ता राशि दी जाएगी।
प्रश्न 16 देश में लिंगानुपात (Sex Ratio at Birth) 2014-15 में 918 से बढ़कर 2023-24 में कितने हो गया है?
  • (अ) 920
  • (ब) 925
  • (स) 930
  • (द) 935
उत्तर : 930
व्याख्या :
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार देश में लिंगानुपात (एसआरबी) 2014-15 में 918 से बढ़कर 2023-24 में 930 हो गया है। साथ ही, स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई +) के आंकड़ों के अनुसार, माध्यमिक स्तर पर स्कूल में लड़कियों का राष्ट्रीय सकल नामांकन अनुपात 2014-15 में 75.51 प्रतिशत से बढ़कर 2021-22 में ग्रामीण क्षेत्रों सहित 79.4 प्रतिशत हो गया है।
प्रश्न 17 नेब्रास्का में महात्मा गांधी स्मृति दिवस कब मनाया गया -
  • (अ) 5 दिसंबर 2024
  • (ब) 6 दिसंबर 2024
  • (स) 7 दिसंबर 2024
  • (द) 8 दिसंबर 2024
उत्तर : 6 दिसंबर 2024
व्याख्या :
6 दिसंबर, 2024 को नेब्रास्का स्टेट कैपिटल (संयुक्त राज्य अमेरिका) में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया, जिसे “महात्मा गांधी स्मरण दिवस” के रूप में घोषित किया गया। नेब्रास्का के गवर्नर जिम पिलेन ने यह विशेष दिन गांधी जी के अहिंसा, सहिष्णुता और न्याय के सिद्धांतों को सम्मानित करने के लिए घोषित किया, जिनकी आज की दुनिया में प्रासंगिकता को रेखांकित किया गया।
प्रश्न 18 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) भारतीय पादरी जॉर्ज कूवाकड को पोप फ्रांसिस ने किस पद पर नियुक्त किया -
  • (अ) बिशप
  • (ब) कार्डिनल
  • (स) आर्कबिशप
  • (द) पादरी
उत्तर : कार्डिनल
व्याख्या :
वेटिकन में शनिवार को एक भव्य समारोह में पोप फ्रांसिस ने भारतीय पादरी जॉर्ज कूवाकड को कार्डिनल नियुक्त किया। इस समारोह में दुनियाभर के पादरी और गणमान्य लोग शामिल हुए। यह आयोजन सेंट पीटर्स बासिलिका में हुआ, जहां विभिन्न देशों से 21 नए कार्डिनल नियुक्त किए गए। जॉर्ज कूवाकड की पदोन्नति से भारत में अब कार्डिनल की कुल संख्या छह हो गई है।
प्रश्न 19 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) चर्चा में रहा नोत्रेडम गिरजाघर किस देश स्थित है -
  • (अ) ब्रिटेन
  • (ब) फ्रांस
  • (स) भारत
  • (द) वैटिकन
उत्तर : फ्रांस
व्याख्या :
फ्रांस में, विश्‍व प्रसिद्ध 861 वर्ष पुराने ऐतिहासिक नोत्रेडम गिरजाघर को लगभग साढे पांच वर्ष के बाद आम जनता के लिए फिर खोला जा रहा है। यह गिरजाघर आग लगने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया था। इस गिरजाघर का पुनरोद्धार राष्‍ट्रपति इम्‍मानुअल मेक्रों के लिए एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस अवसर पर दुनियाभर के नेता और गणमान्‍य व्‍यक्ति तथा श्रद्धालु जुट रहे हैं। गौथिक शैली का मध्‍ययुगीन यह गिरजाघर 15 अप्रैल 2019 को भयानक अग्निकांड की चपेट में आ गया था। इसकी छत गिर गई थी लेकिन दीवारें और खंभे बचे गये थे।
प्रश्न 20 नई दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज के अंतर्गत रिठाला-कुंडली कॉरिडोर की लंबाई कितनी होगी -
  • (अ) 20 किमी
  • (ब) 22 किमी
  • (स) 26 किमी
  • (द) 28 किमी
उत्तर : 26 किमी
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्रिमंडल की 6 दिसंबर को दिल्ली में बैठक हुई। इस दौरान 85 केंद्रीय विद्यालय (KV), 28 नवोदय विद्यालय (NV) और दिल्ली मेट्रो के फेज 4 को मंजूरी मिली है। चौथे फेज में रिठाला-कुंडली कॉरिडोर का कंस्ट्रक्शन होगा। कैबिनेट बैठक में दिल्ली मेट्रो के रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है। ये 26 किलोमीटर का है और दिल्ली को हरियाणा से जोड़ेगा। इस कॉरिडोर में 21 स्टेशन होंगे, सभी एलिवेटेड होंगे।
प्रश्न 21 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) कितने नए केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों को मंजूरी मिली है -
  • (अ) 100
  • (ब) 110
  • (स) 113
  • (द) 85
उत्तर : 113
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्रिमंडल की 6 दिसंबर को दिल्ली में बैठक हुई। इस दौरान 85 केंद्रीय विद्यालय (KV), 28 नवोदय विद्यालय (NV) और दिल्ली मेट्रो के फेज 4 को मंजूरी मिली है। चौथे फेज में रिठाला-कुंडली कॉरिडोर का कंस्ट्रक्शन होगा। इन स्कूलों को बनाने के लिए 8232 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। KV के लिए 5,872 करोड़ रुपए और NV के लिए 2,360 करोड़ रुपए हैं। नए KV से 82 हजार 560 छात्रों को NV से 15 हजार 680 छात्रों फायदा होगा और इनसे स्कूलों के कारण 6,700 जॉब जनरेट होंगी।
प्रश्न 22 भारत का पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक कहाँ तैयार हुआ -
  • (अ) IIT बॉम्बे
  • (ब) IIT दिल्ली
  • (स) IIT मद्रास
  • (द) IIT कानपुर
उत्तर : IIT मद्रास
व्याख्या :
भारत का पहला हाइपरलूप टेस्टिंग ट्रैक तैयार हो गया है। ये ट्रैक IIT-मद्रास के कैंपस में बना है और इसकी लंबाई 410 मीटर है। हाइपरलूप एक हाई-स्पीड ट्रेन है, जो एक ट्यूब के भीतर वैक्यूम में चलती है। यह ट्रैक भारतीय रेलवे, IIT-मद्रास की आविष्कार हाइपरलूप टीम और स्टार्टअप ट्यूटर हाइपरलूप का साझा प्रोजेक्ट है। इस टेस्ट ट्रैक पर 100 किमी/घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ सकती है। अब लंबे ट्रैक पर 600 किमी/घंटे की रफ्तार पर हाइपरलूप का टेस्ट किया जाएगा। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई-पुणे हाइपरलूप प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। दुनिया में सबसे पहले हाइपरलूप का विचार 2012 में इलॉन मस्क ने दिया था।
प्रश्न 23 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) राष्ट्रपति ने ओडिशा में कितने नई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया -
  • (अ) 2
  • (ब) 3
  • (स) 4
  • (द) 5
उत्तर : 3
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 7 दिसंबर को ओडिशा को तीन नई रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसमें बंगारीपोशी-गोरुमहिशाणी, बुढ़ामरा-चाकुलिया, बादामपहाड़-केंदुझर रेलवे प्रोजेक्ट्स शामिल है। इसके लिए 6,200 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। 82 किलोमीटर लंबी बादामपहाड़-केंदुझारगढ़ नयी रेल लाइन ओडिशा के मयूरभंज और क्योंझर जिलों को जोड़ेगी। इस लाइन का निर्माण 2,106 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। बंगरीपोसी-गोरुमहिसानी नयी रेल लाइन की लंबाई 86 किलोमीटर है। यह रेल परियोजना ओडिशा के मयूरभंज जिले को कवर करेगी। इस लाइन के निर्माण में 2,549 करोड़ की लागत आने की संभावना है। ओडिशा के मयूरभंज जिले और झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले को कवर करने वाली तीसरी रेल परियोजना बुरामारा-चाकुलिया है। 60 किलोमीटर की इस नयी रेल लाइन को बनाने में 1,639 करोड़ रुपये खर्च होगा।
प्रश्न 24 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) चर्चा में रहा सोनई-रूपई वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है -
  • (अ) असम
  • (ब) मेघालय
  • (स) त्रिपुरा
  • (द) केरल
उत्तर : असम
व्याख्या :
असम वन विभाग को सोनई-रूपई वन्यजीव अभयारण्य में रॉयल बंगाल टाइगर की मौजूदगी का पहला फोटोग्राफिक साक्ष्य मिला है। यह भारत में असम में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है। इसका क्षेत्रफल 175 वर्ग किमी है. इस क्षेत्र को 1998 में अभयारण्य घोषित किया गया था।
प्रश्न 25 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना कब शुरू की गई थी?
  • (अ) 2015
  • (ब) 2016
  • (स) 2017
  • (द) 2018
उत्तर : 2015
व्याख्या :
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार देश में लिंगानुपात (एसआरबी) 2014-15 में 918 से बढ़कर 2023-24 में 930 हो गया है। साथ ही, स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई +) के आंकड़ों के अनुसार, माध्यमिक स्तर पर स्कूल में लड़कियों का राष्ट्रीय सकल नामांकन अनुपात 2014-15 में 75.51 प्रतिशत से बढ़कर 2021-22 में ग्रामीण क्षेत्रों सहित 79.4 प्रतिशत हो गया है। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी। आपको बता दें, देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) योजना 22 जनवरी, 2015 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शिक्षा मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर शुरू की गई थी।
प्रश्न 26 2023-24 में भारत में बेरोजगारी दर कितनी रही -
  • (अ) 5%
  • (ब) 4%
  • (स) 3.2%
  • (द) 2.5%
उत्तर : 3.2%
व्याख्या :
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा दी गई हालिया जानकारी के अनुसार लेटेस्ट वार्षिक आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) रिपोर्ट में पिछले सात वर्षों के दौरान अनुमानित श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) में वृद्धि दर्ज की गई है। पीएलएफएस रिपोर्ट के अनुसार, 2017-18 में अनुमानित श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) 46.8 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 58.2 प्रतिशत हो गया है। डब्ल्यूपीआर में यह वृद्धि कोरोना महामारी सहित अवधि में दर्ज हुई है। रोजगार का संकेत देने वाला डब्ल्यूपीआर इस अवधि के दौरान 15 वर्ष और इससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए सामान्य स्थिति में बेरोजगारी दर (यूआर) 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हो गई है।
प्रश्न 27 मेकांग गंगा धम्मयात्रा का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) व्यापार बढ़ावा देना
  • (ब) पर्यावरण और धम्म संदेश को बढ़ावा देना
  • (स) सांस्कृतिक मेल-जोल को कम करना
  • (द) धार्मिक प्रचार करना
उत्तर : पर्यावरण और धम्म संदेश को बढ़ावा देना
व्याख्या :
चौथी मेकांग गंगा धम्मयात्रा थाईलैंड से दिल्‍ली पहुंची। इसमें बौद्ध शिक्षाविद्, पूर्व नौकरशाह और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हैं। इस यात्रा का नेतृत्‍व बोधगया संस्थान के महासचिव डॉक्‍टर सुपाचाई विराफुचोंग कर रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्‍य मेकांग और गंगा सभ्यताओं के बीच के संबंधों को प्रगाढ करना, संघर्ष से बचने और पर्यावरण के प्रति जागरुकता के लिए धम्म संदेश को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 28 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) रिजर्व बैंक ने नकद आरक्षित अनुपात (CRR) में कितनी कटौती की है -
  • (अ) 25 आधार अंक
  • (ब) 50 आधार अंक
  • (स) 75 आधार अंक
  • (द) 100 आधार अंक
उत्तर : 50 आधार अंक
व्याख्या :
रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने चार के मुकाबले दो के बहुमत से रेपो दर को 6.5 शून्‍य प्रतिशत पर बनाए रखने का फैसला किया है। इसी तरह स्थायी जमा सुविधा दर 6.25 प्रतिशत और बैंक दर 6.75 प्रतिशत पर बनी रहेगी। बैंक ने फरवरी 2023 से इन दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। रिजर्व बैंक ने संभावित नकदी की कमी को दूर करने के लिए नकद आरक्षित अनुपात में 50 आधार अंकों की कटौती कर इसे 4 प्रतिशत कर दिया है।
प्रश्न 29 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) गौतम हरि सिंघानिया को किस कंपनी का एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया गया -
  • (अ) अदानी समूह
  • (ब) टाटा मोटर्स
  • (स) रेमंड लाइफस्टाइल
  • (द) रिलायंस इंडस्ट्रीज
उत्तर : रेमंड लाइफस्टाइल
व्याख्या :
5 दिसंबर को गौतम हरि सिंघानिया को टेक्सटाइल कंपनी 'रेमंड लाइफस्टाइल' का एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया गया। इससे पहले कंपनी के शेयरधारकों ने इसको मंजूरी दी थी। कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने 8 और स्पेशल प्रपोजल मंजूरी किए, जिनमें इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स के अपॉइंटमेंट के अलावा सुनील कटारिया को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाने से जुड़े प्रस्ताव भी शामिल हैं।
प्रश्न 30 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) _____ को फिजी में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
  • (अ) सुनीत मेहता
  • (ब) अलका मल्होत्रा
  • (स) मीता शर्मा
  • (द) उमा लक्ष्मी
उत्तर : सुनीत मेहता
व्याख्या :
5 दिसंबर को IFS ऑफिसर सुनीत मेहता को फिजी में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। वे 2007 बैच के इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) ऑफिसर हैं। सुनीत जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे। भारत और फिजी के बीच संबंध पारस्परिक सहयोग और मजबूत सांस्कृतिक जन-संपर्क पर आधारित हैं।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill