CA Quiz : 02-05 December 2024

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 किस देश के प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अल्‍पमत के कारण सरकार गिर गई है।
  • (अ) फ्रांस
  • (ब) यूएई
  • (स) बहरीन
  • (द) दक्षिण कोरिया
उत्तर : फ्रांस
व्याख्या :
फ्रांस के प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अल्‍पमत के कारण सरकार गिर गई है। वामपंथी न्यू पॉपुलर फ्रंट गठबंधन और दक्षिणपंथी नेशनल रैली के 331 सांसदों ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया। यह 60 से अधिक वर्षों में फ्रांस में पहला सफल अविश्वास मत था और इसने बार्नियर की तीन महीने पुरानी सरकार को फ्रांस के पांचवें गणराज्य के इतिहास में सबसे कम कार्यकाल वाली सरकार बना दिया।
प्रश्न 2 विश्व मृदा दिवस (World Soil Day) कब मनाया जाता है -
  • (अ) 5 नवंबर
  • (ब) 5 दिसंबर
  • (स) 19 फरवरी
  • (द) 15 अगस्त
उत्तर : 5 दिसंबर
व्याख्या :
विश्व मृदा दिवस (वर्ल्ड सॉइल डे) प्रतिवर्ष 05 दिसम्बर को मनाया जाता है। दुनिया भर में मृदा स्वास्थ्य में सुधार के लिए डब्लूएसडी एक अनोखा मंच है, जो मिट्टी का जश्न मनाता है और नागरिकों को शामिल करता है। पृथ्वी का अस्तित्व मिट्टी के साथ अनमोल संबंध पर निर्भर करता है। हमारा 95 प्रतिशत से अधिक भोजन मिट्टी से आता है। इसके अलावा, वे पौधों के लिए आवश्यक 18 प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले रासायनिक तत्वों में से 15 की आपूर्ति करते हैं। भारत में उपजाऊ मिट्टी के महत्व को देखते हुए देश के किसानों के लिए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी, 2015 को राजस्‍थान के सूरतगढ़ में मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड योजना (Soil Health Card Scheme) लॉन्‍च की थी। संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट के अनुसार इस वर्ष डब्ल्यूएसडी उत्सव का विषय “मिट्टी की देखभाल: माप, निगरानी, ​​प्रबंधन” है।
प्रश्न 3 डिज्नी स्टार इंडिया और वायकॉम18 के मर्जर के बाद नई कंपनी के चेयरपर्सन कौन हैं -
  • (अ) नीता अंबानी
  • (ब) मुकेश अंबानी
  • (स) रॉबर्ट ऐगर
  • (द) अक्षय कुमार
उत्तर : नीता अंबानी
व्याख्या :
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी वायकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड अब अधिकारिक तौर पर jiohotstar.com डोमेन का मालिक बन गई है। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और डिज्नी+हॉटस्टार के मर्जर के बाद वायकॉम18 को यह डोमेन मिला है। अब कंपनी में रिलायंस की 63.16% और डिज्नी की 36.84% हिस्सेदारी है। इस नई कंपनी की चेयरपर्सन नीता अंबानी हैं।
प्रश्न 4 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए चीतों को कब कूनो राष्ट्रीय उद्यान में रिलीज किया था -
  • (अ) 15 अगस्त 2022
  • (ब) 2 अक्टूबर 2022
  • (स) 17 सितंबर 2022
  • (द) 26 जनवरी 2023
उत्तर : 17 सितंबर 2022
व्याख्या :
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लंबे इंतजार के बाद पर्यटक अब चीतों का दीदार कर सकेंगे। बुधवार को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस मनाया गया। इस दौरान बड़े बाड़े में कैद 24 चीतों में से दो नर चीतों अग्नि और वायु को कूनो प्रबंधन के अधिकारियों ने खुले जंगल में छोड़ा। कूनो के बाड़े में 12 वयस्क और 12 शावक यानी कुल 24 चीते थे, जिनमें से दो को खुले जंगल में रिलीज कर दिया गया है। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा चीता परियोजना के तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाकर 20 चीते कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बसाए गए थे। इनमें नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को अपने जन्मदिन के अवसर पर कूनो के बाड़ों में रिलीज किया था। इसके बाद फरवरी 2023 में 12 चीते दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे। इनमें से आठ चीतों की मौत हो चुकी है।
प्रश्न 5 सेंटिनल-1सी उपग्रह का प्रक्षेपण किस रॉकेट से किया गया -
  • (अ) पीएसएलवी
  • (ब) वेगा-सी
  • (स) एरियन-5
  • (द) सोयुज
उत्तर : वेगा-सी
व्याख्या :
फ्रेंच गुयाना में यूरोप के स्पेसपोर्ट से वेगा-सी रॉकेट के जरिए तीसरे कोपरनिकस सेंटिनल-1 उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया। इसके साथ ही इटली में निर्मित वेगा-सी लांचर दो साल के बाद प्रक्षेपण करने में सफल रहा। सेंटिनल-1सी अपने पूर्ववर्तियों की सफलता पर बनाया गया है, जो पृथ्वी के बदलते पर्यावरण की निगरानी के लिए उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाले रडार चित्र प्रदान करेगा। जिनका उपयोग वैज्ञानिक अनुसंधान और समुद्री यातायात को ट्रैक करने के अलावा अन्‍य कामों में किया जाएगा।
प्रश्न 6 यूपीआई लाइट के तहत प्रति लेन-देन की सीमा को बढ़ाकर कितने रुपये कर दिया गया है -
  • (अ) 500 रुपये
  • (ब) 1,000 रुपये
  • (स) 2,000 रुपये
  • (द) 5,000 रुपये
उत्तर : 1,000 रुपये
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक ने मोबाइल फोन के जरिए इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम को बढ़ावा देते हुए यूपीआई लाइट के लिए वॉलेट लिमिट को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये करने की घोषणा की है। इसके अलावा, प्रति ट्रांजैक्शन की लिमिट को भी 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है। आरबीआई के अनुसार, यूपीआई लाइट के जरिए अब एक व्यक्ति को एक बार में अधिकतम 1,000 रुपये भेजे जा सकते हैं। रिजर्व बैंक सर्कुलर में कहा गया है, “यूपीआई लाइट के लिए बढ़ी हुई लिमिट प्रति लेनदेन 1,000 रुपये होगी और किसी भी समय कुल सीमा 5,000 रुपये होगी।” यूपीआई पेमेंट के लिए यूजर को यूपीआई पिन की जरूरत होती है। यूपीआई लाइट के जरिए स्मार्टफोन यूजर को कम कीमत वाले लेनदेन बिना यूपीआई पिन के करने की सुविधा मिलती है।
प्रश्न 7 भारतीय नौसेना ने 2024 में नौसेना दिवस कहां मनाया -
  • (अ) सिंधुदुर्ग किला
  • (ब) पुरी का ब्लू फ्लैग बीच
  • (स) मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया
  • (द) विशाखापत्तनम पोर्ट
उत्तर : पुरी का ब्लू फ्लैग बीच
व्याख्या :
भारतीय नौसेना ने बुधवार को नौसेना दिवस पर ओडिशा में पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर ​ऑपरेशनल प्रदर्शन (ऑप डेमो) के माध्यम से अपनी ​ऑपरेशनल शक्ति का प्रदर्शन किया। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर​ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष हुए ऑपरेशन डेमो के लिए 3500 से अधिक कर्मियों को समुद्र में प्लेटफॉर्म पर तैनात किया गया और 350 कर्मी तट पर समन्वय में शामिल हुए​​।​ यह दूसरी बार है, जब किसी बड़े नौसैनिक स्टेशन के अलावा किसी अन्य समुद्री तट पर नौसेना दिवस मनाया गया है। ​पिछले साल नौसेना दिवस पर भारत के पश्चिमी समुद्र तट पर सिंधुदुर्ग किले में जहाजों और विमानों के जरिये ‘ऑपरेशनल प्रदर्शन’ करके भारत के परिचालन कौशल और क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया था।
प्रश्न 8 भारतीय वायुयान विधेयक-2024 पारित होने के बाद कौन सा अधिनियम प्रतिस्थापित होगा -
  • (अ) वायुयान अधिनियम, 1934
  • (ब) भारतीय विमान अधिनियम, 1920
  • (स) ब्रिटिश एयरक्राफ्ट एक्ट, 1935
  • (द) भारतीय वायु अधिनियम, 1947
उत्तर : वायुयान अधिनियम, 1934
व्याख्या :
भारतीय वायुयान विधेयक-2024 गुरुवार को राज्यसभा में पारित हो गया। राज्यसभा ने ध्वनि मत से इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित किया। राज्यसभा से पारित हुआ यह विधेयक कानून बनने के उपरांत करीब 90 वर्ष पुराने विमान अधिनियम की जगह लेगा। यह विधेयक विमानों के डिजाइन, निर्माण, मरम्मत, विमान के संचालन, निगरानी और उनकी बिक्री एवं आयात-निर्यात से संबंधित है। यह इस संबंध में विधेयक केंद्र सरकार को व्यापक अधिकार प्रदान करता है। इससे केंद्र सरकार को विमानों के डिजाइन उनके निर्माण, मरम्मत, विमानों के संचालन, उपयोग बिक्री व आयात-निर्यात के लिए नियम बनाने का व्यापक अधिकार मिलता है। विधेयक के कानून बन जाने पर हवाई दुर्घटनाओं या अन्य संबंधित घटनाओं की जांच के लिए सरकार को नियम बनाने का विस्तृत अधिकार होगा। भारत में विमानन नियमों में सुधार व ब्रिटिश कालीन वायुयान अधिनियम, 1934 को प्रतिस्थापित करने के लिए ‘भारतीय वायुयान विधेयक 2024’ को पारित किया गया है।
प्रश्न 9 मेघालय में जलवायु-अनुकूल जल संग्रहण परियोजना के लिए केंद्र और एडीबी ने कितने डॉलर का ऋण समझौता किया -
  • (अ) 2 करोड़ डॉलर
  • (ब) 5 करोड़ डॉलर
  • (स) 10 करोड़ डॉलर
  • (द) 20 करोड़ डॉलर
उत्तर : 5 करोड़ डॉलर
व्याख्या :
केंद्र और एशियाई विकास बैंक -एडीबी ने मेघालय में जलवायु-अनुकूल जल संग्रहण परियोजना के लिए पांच करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी और एडीबी के भारतीय मिशन के कंट्री डायरेक्टर मियो ओका ने जलवायु-अनुकूल समुदाय-आधारित जल-संग्रहण परियोजना के लिए ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह परियोजना 12 जिलों में 532 छोटी जल-भंडारण सुविधाओं के निर्माण में सहायता करेगी।
प्रश्न 10 टर्नर पुरस्कार 2023 किसे दिया गया -
  • (अ) अनीश कपूर
  • (ब) जसलीन कौर
  • (स) मियो ओका
  • (द) जूही मुखर्जी
उत्तर : जसलीन कौर
व्याख्या :
ब्रिटेन का प्रतिष्ठित टर्नर पुरस्कार इस बार ग्लासगो में जन्मी भारतवंशी कलाकार जसलीन कौर को मिला है। 4 दिसंबर को एक समारोह में अपनी प्रदर्शनी 'ऑल्टर ऑल्टर' के लिए उन्हें 26.84 लाख रुपए का पुरस्कार मिला। इस पुरस्कार का नाम चित्रकार जेएमडब्लू टर्नर (1775-1851) के नाम पर रखा गया है। टर्नर पुरस्कार को 1984 में स्थापित किया गया था। यह पुरस्कार हर साल किसी ब्रिटिश कलाकार को उसके काम के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार के पहले के विजेताओं में ब्रिटिश भारतीय मूर्तिकार अनीश कपूर भी शामिल हैं।
प्रश्न 11 इसरो ने प्रोबा-3 मिशन के तहत कितने उपग्रहों को लॉन्च किया -
  • (अ) एक
  • (ब) दो
  • (स) तीन
  • (द) चार
उत्तर : दो
व्याख्या :
इसरो ने गुरुवार को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के प्रोबा-3 (प्रोजेक्ट फॉर ऑनबोर्ड एनाटॉमी) मिशन के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक पूर्व निर्धारित कक्षा में स्थापित किया। इसरो के पीएसएलवी सी59 रॉकेट ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शाम चार बजकर चार मिनट पर प्रोबा3 के साथ उड़ान भरी। इसरो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया, “पीएसएलवी-सी59/प्रोबा-3 मिशन ने ईएसए के उपग्रहों को सटीकता के साथ उनकी निर्धारित कक्षा में तैनात करके अपने प्रक्षेपण उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। यह पीएसएलवी के विश्वसनीय प्रदर्शन, एनएसआईएल और इसरो के सहयोग और ईएसए के अभिनव लक्ष्यों का एक प्रमाण है।” प्रोबा-3 मिशन यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ईएसए का सोलर मिशन है, जो सूर्य के रहस्यों को खंगालेगा। इसमें दो उपग्रह शामिल हैं जो एक साथ एक मिलीमीटर की दूरी पर रहेंगे।
प्रश्न 12 भारत को 2024 के लिए आईएसएसए गुड प्रैक्टिस अवार्ड किस कारण से मिला -
  • (अ) सामाजिक सुरक्षा सुधार
  • (ब) न्याय में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग
  • (स) बहुभाषी कॉल सेंटर
  • (द) सभी विकल्प सही हैं
उत्तर : सभी विकल्प सही हैं
व्याख्या :
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत को एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए 2024 के अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए) गुड प्रैक्टिस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सऊदी अरब के रियाद में क्षेत्रीय सामाजिक सुरक्षा फोरम में आईएसएसए के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अजमान द्वारा प्रदान किया गया। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) को संचार चैनल, ई-कार्यवाही: न्याय प्रदान करने में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग, व्यापक जिला आउटरीच कार्यक्रम (निधि आपके निकट), बहुभाषी कॉल सेंटर और प्रयास पहल के लिए पांच योग्यता प्रमाण पत्र प्राप्त हुए। ईपीएफओ की ओर से ईएसआईसी के महानिदेशक अशोक कुमार सिंह ने ये पुरस्कार प्राप्त किए।
प्रश्न 13 महाराष्ट्र के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली -
  • (अ) अजीत पवार
  • (ब) देवेंद्र फडणवीस
  • (स) एकनाथ शिंदे
  • (द) शरद पवार
उत्तर : देवेंद्र फडणवीस
व्याख्या :
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के 21वें मुख्यमंत्री बन गए हैं।उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। अजीत पवार ने आज छठवीं बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। देवेंद्र फडणवीस ने पहली बार 2014 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और पूरे पांच साल राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। इसके बाद 2019 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने लेकिन सिर्फ तीन दिन मुख्यमंत्री रह सके थे।
प्रश्न 14 भारत ने हाल ही में किस देश के साथ संयुक्त आयोग की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया -
  • (अ) कतर
  • (ब) कुवैत
  • (स) यूएई
  • (द) बहरीन
उत्तर : कुवैत
व्याख्या :
हाल ही में, भारत ने कुवैत के साथ संयुक्त आयोग की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर और कुवैत के विदेश मंत्री ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। जेसीसी हाइड्रोकार्बन, स्वास्थ्य और कांसुलर मामलों में मौजूदा समूहों की देखरेख और निगरानी करेगी।
प्रश्न 15 साल 2025 में दृष्टिहीन महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी कौन-सा देश करेगा -
  • (अ) नेपाल
  • (ब) पाकिस्तान
  • (स) भारत
  • (द) श्रीलंका
उत्तर : भारत
व्याख्या :
पाकिस्तान के मुल्तान में आयोजित विश्व दृष्टिहीन क्रिकेट परिषद (डब्ल्यूबीसीसी) की 26वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान, महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी के लिए भारत को चुना गया। इसके आयोजन के लिए न्यूट्रल या हाइब्रिड मॉडल का उपयोग किया जायेगा।
प्रश्न 16 हॉर्नबिल फेस्टिवल का आयोजन हर साल किस राज्य में किय जाता है -
  • (अ) नगालैंड
  • (ब) असम
  • (स) त्रिपुरा
  • (द) मेघालय
उत्तर : नगालैंड
व्याख्या :
हॉर्नबिल फेस्टिवल हर साल नागालैंड राज्य में आयोजित किया जाता है। यह त्योहार 1 से 10 दिसंबर तक मनाया जाता है और इसे “त्योहारों का त्योहार” कहा जाता है। यह नागालैंड की सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
प्रश्न 17 भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी राज मनचंदा को अर्जुन पुरस्कार कब प्रदान किया गया था -
  • (अ) 1980
  • (ब) 1982
  • (स) 1983
  • (द) 1985
उत्तर : 1983
व्याख्या :
छह बार के भारतीय स्क्वैश चैंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता रिटायर्ड ब्रिगेडियर राज मनचंदा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित राज मनचंदा भारतीय स्क्वैश जगत के सबसे चर्चित चेहरे थे। वह 1977 से 1982 के बीच लगातार छह बार राष्ट्रीय चैंपियन रहे। उन्होंने सेना के लिए अभूतपूर्व 11 खिताब भी जीते। इस दौरान मनचंदा ने एशियाई चैंपियनशिप और विश्व स्तरीय टूर्नामेंटों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया और उन्हें 1983 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
प्रश्न 18 भारतीय नौसेना दिवस प्रतिवर्ष किस तारीख को मनाया जाता है -
  • (अ) 1 दिसंबर
  • (ब) 2 दिसंबर
  • (स) 3 दिसंबर
  • (द) 4 दिसंबर
उत्तर : 4 दिसंबर
व्याख्या :
भारतीय नौसेना की भूमिका और उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रत्येक वर्ष 4 दिसम्बर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1971 में आज ही के दिन ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान भारतीय नौसेना ने पीएनएस खैबर सहित पाकिस्तान के चार पोत डुबो दिये थे। इस अभियान में सैकड़ों पाकिस्तानी नौसेना कर्मी मारे गए थे।
प्रश्न 19 भारत ने पुरुष जूनियर हॉकी एशिया कप 2024 के फाइनल में किस देश को हराया -
  • (अ) मलेशिया
  • (ब) पाकिस्तान
  • (स) जापान
  • (द) कोरिया
उत्तर : पाकिस्तान
व्याख्या :
भारत ने पुरुष जूनियर हॉकी एशिया कप जीत लिया है। ओमान के मस्कत में फाइनल में उसने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3 के मुकाबले 5 गोल से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले भारत ने 2004, 2008, 2015 और 2023 में यह चैम्पियनशिप जीती थी। भारत की ओर से अरीजीत सिंह हुंदल ने चार गोल किए और जीत के नायक रहे, जबकि दिलराज सिंह ने एक गोल दागा।
प्रश्न 20 STAR1, जो दुनिया का सबसे तेज रोबोट है, किस देश द्वारा बनाया गया है -
  • (अ) अमेरिका
  • (ब) जापान
  • (स) चीन
  • (द) भारत
उत्तर : चीन
व्याख्या :
चीन की रोबोटिक्स कंपनी रोबोट ईरा ने 3 दिसंबर को स्टार 1 (STAR1) नाम का रोबोट बनाया है। ये दुनिया का सबसे तेज रोबोट है, जो 12.96 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। यह टेस्ला के ह्यूमेनॉयड ऑप्टिक्स और बोस्टन डायनैमिक्स के एटलस की स्पीड यानी 11.88 किमी प्रति घंटे से भी तेज है। STAR1 ने चीनी कंपनी यूनिट्री के H1 रोबोट को पछाड़ दिया है। H1 रोबोट ने मार्च 2024 में करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ कर रिकॉर्ड बनाया था।
प्रश्न 21 गूगल सेफ्टी इंजीनियरिंग सेंटर (जी.एस.ई.सी.) भारत में कहाँ स्थापित किया जाएगा -
  • (अ) बेंगलुरु
  • (ब) हैदराबाद
  • (स) पुणे
  • (द) चेन्नई
उत्तर : हैदराबाद
व्याख्या :
प्रौद्योगिकी क्षेत्र में एक महत्‍वपूर्ण घटनाक्रम में गूगल एल.एल.सी. ने हैदराबाद में गूगल सेफ्टी इंजीनियरिंग सेंटर (जी.एस.ई.सी.) स्‍थापित करने की घोषणा की है। टोक्‍यो के बाहर एशिया-प्रशांत क्षेत्र में यह अपनी तरह की पहली और विश्‍व की पांचवी उन्‍नत सुविधा होगी। इसके साथ ही यह सेंटर उन्‍नत अनुसंधान, आर्टिफिशियल इंटेलि‍जेंस संचालित सुरक्षा समाधान और ऑनलाइन नवाचारी सुरक्षा उत्‍पादों पर आधारित साइबर सुरक्षा का एक वैश्विक केन्‍द्र बनेगा। इसके भारत की साइबर सुरक्षा क्षमताओं में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभाने की अपेक्षा है।
प्रश्न 22 बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक के अनुसार, किन पांच मौजूदा कानूनों में संशोधन किया गया है -
  • (अ) भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, बैंकिंग कंपनियां अधिग्रहण अधिनियम-1970 और 1980
  • (ब) भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, भारतीय संविधान, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, बैंकिंग कंपनियां अधिग्रहण अधिनियम-1980 और 1990
  • (स) भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, SEBI अधिनियम, बैंकिंग कंपनियां अधिग्रहण अधिनियम-1970 और 1980
  • (द) भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, GST अधिनियम और SEBI अधिनियम
उत्तर : भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, बैंकिंग कंपनियां अधिग्रहण अधिनियम-1970 और 1980
व्याख्या :
जिन 5 मौजूदा कानूनों में बदलाव किए जा रहे हैं, वह हैं- भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम-1934, बैंकिंग विनियमन अधिनियम-1949, भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम-1955, बैंकिंग कंपनियां (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अधिनियम-1970 और बैंकिंग कंपनियां (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अधिनियम, 1980।
प्रश्न 23 राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र किसके तहत कार्यरत है -
  • (अ) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
  • (ब) कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
  • (स) अंतरिक्ष विभाग
  • (द) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
उत्तर : अंतरिक्ष विभाग
व्याख्या :
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद ने भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र को आधिकारिक रूप से एक निकाय के रूप में मान्यता दे दी है। इसका उद्देश्य अंतरिक्ष क्षेत्र में व्यवसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण को सशक्त बनाना है। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय सचिव की उपस्थिति में इस सहमति पर हस्ताक्षर किए गए। राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र अंतरिक्ष विभाग के तहत एक स्वायत्त एजेंसी के रूप में कार्यरत है।
प्रश्न 24 मध्य प्रदेश का हाल ही में घोषित आठवां टाइगर रिजर्व कौन सा है -
  • (अ) पेंच टाइगर रिजर्व
  • (ब) कान्हा टाइगर रिजर्व
  • (स) रातापानी टाइगर रिजर्व
  • (द) बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
उत्तर : रातापानी टाइगर रिजर्व
व्याख्या :
केन्‍द्र सरकार की मंजूरी के बाद रातापानी मध्‍य प्रदेश का आठवां टाइगर रिजर्व क्षेत्र घोषित किया गया है। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने कहा कि यह मध्‍य प्रदेश के लिए एक बड़ा उपहार है और अब राज्‍य वास्तविक अर्थों में बाघ प्रदेश बन गया है।
प्रश्न 25 असम सरकार ने किन स्थानों पर गोमांस परोसने और खाने पर प्रतिबंध लगाया है -
  • (अ) केवल धार्मिक स्थलों पर
  • (ब) केवल होटलों और रेस्तरां में
  • (स) सभी सार्वजनिक स्थानों पर
  • (द) केवल सामुदायिक केंद्रों पर
उत्तर : सभी सार्वजनिक स्थानों पर
व्याख्या :
असम सरकार ने रेस्तरां, होटलों, सार्वजनिक समारोहों और अन्य सामुदायिक स्थानों पर गोमांस परोसने और खाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी घोषणा की।
प्रश्न 26 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक के तहत, एक बैंक खाते में अधिकतम कितने नॉमिनी जोड़े जा सकते हैं -
  • (अ) 1
  • (ब) 2
  • (स) 3
  • (द) 4
उत्तर : 4
व्याख्या :
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 दिसंबर को लोकसभा में बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक पेश किया। इस बिल को मंजूरी भी मिल गई। इस बिल के तहत बैंक अकाउंट में नॉमिनी बढ़ाने का प्रस्ताव है। मौजूदा नियमों के तहत बैंक अकाउंट में डिपॉजिट या लॉकर में रखे सामान के लिए केवल एक व्यक्ति को नॉमिनी बनाने की अनुमति थी, लेकिन अब लोगों के पास अपने बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ने का ऑप्शन होगा। डिपॉजिटर्स के पास अब क्रमिक नामांकन की भी सुविधा उपलब्ध होगी, यानी वह अलग-अलग समय पर एक के बाद एक नॉमिनी जोड़ सकेंगे।
प्रश्न 27 दिसंबर 2024 में नेतुम्बो नंदी-नदैतवाह किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं -
  • (अ) दक्षिण अफ्रीका
  • (ब) बोत्सवाना
  • (स) नामीबिया
  • (द) जिम्बाब्वे
उत्तर : नामीबिया
व्याख्या :
सत्तारूढ़ स्वैपो पार्टी की नेतुम्बो नंदी-नदैतवाह ने नामीबिया का आठवां राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है और 57% से अधिक वोटों के साथ देश की पहली महिला राष्ट्रपति बन गई हैं।
प्रश्न 28 टाटो-I हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट किस राज्य में स्थित है -
  • (अ) सिक्किम
  • (ब) अरुणाचल प्रदेश
  • (स) हिमाचल प्रदेश
  • (द) उत्तराखंड
उत्तर : अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक मामलों की कैबिनेट ने 17.5 अरब रुपये के निवेश के साथ टाटो-आई हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (एचईपी) को मंजूरी दे दी है। यह पनबिजली परियोजना अरुणाचल प्रदेश के शि योमी जिले में स्थित होगी। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की ऊर्जा बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 29 अंतर्राष्ट्रीय विकलांग व्यक्ति दिवस 2024 की थीम क्या है -
  • (अ) समानता और विकास की ओर
  • (ब) समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए विकलांग व्यक्तियों के नेतृत्व को बढ़ाना
  • (स) विकलांगजनों के अधिकारों की सुरक्षा
  • (द) हर किसी के लिए समान अवसर
उत्तर : समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए विकलांग व्यक्तियों के नेतृत्व को बढ़ाना
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय विकलांग व्यक्ति दिवस (आईडीपीडी) प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन दिव्यांगजनों के अधिकारों की वकालत करने और सभी के लिए समान अवसर पैदा करने की वैश्विक प्रतिबद्धता की याद दिलाता है। इस वर्ष की थीम “समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए विकलांग व्यक्तियों के नेतृत्व को बढ़ाना” है। भारत में विकलांग की जगह पर दिव्यांग शब्द का प्रयोग किया जाता हैं।
प्रश्न 30 भोपाल गैस त्रासदी किस गैस के रिसाव के कारण हुई थी -
  • (अ) मिथाइल आइसोसाइनेट
  • (ब) कार्बन मोनोऑक्साइड
  • (स) सल्फर डाइऑक्साइड
  • (द) अमोनिया गैस
उत्तर : मिथाइल आइसोसाइनेट
व्याख्या :
1984 में 3 दिसंबर के दिन भोपाल गैस त्रासदी हुई थी। 2 दिसंबर की रात 8:30 बजे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की हवा जहरीली हो रही थी। रात होते ही और 3 तारीख लगते ही ये हवा जानलेवा हो गई। कारण था यूनियन कार्बाइड की फैक्ट्री से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का लीक होना। गैस के लीक होने की वजह थी, टैंक नंबर 610 में जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का पानी से मिल जाना। इससे टैंक में दबाव बन गया और वो खुल गया। इससे निकली गैस ने हजारों की जान ले ली। लाखों को विकलांग बना दिया, जिसका दंश आज भी दिखाई पड़ता है। इस हादसे का मुख्य आरोपी था वॉरेन एंडरसन, जो इस कंपनी का CEO था।
प्रश्न 31 2024 एशियाई एस्पोर्ट्स खेलों में भारत का पहला पदक किसने और किस स्पर्धा में जीता -
  • (अ) पवन कम्पेली, ई-फुटबॉल
  • (ब) मनीष शर्मा, ई-क्रिकेट
  • (स) पवन कम्पेली, ई-क्रिकेट
  • (द) राहुल वर्मा, ई-फुटबॉल
उत्तर : पवन कम्पेली, ई-फुटबॉल
व्याख्या :
भारत के पवन कम्पेली ने थाईलैंड के बैंकॉक में 2024 एशियाई एस्‍पोर्टस खेलों में ई-फुटबॉल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। यह एशियाई एस्‍पोर्टस खेलों में भारत का पहला पदक है। पवन ने इंडोनेशिया के असगार्ड अजीजी को 2-1 से हराया। पवन को ‘मिस्टर टॉमबॉय’ के नाम से भी जाना जाता है। पवन ने पिछले महीने ईफुटबॉल के लिए वेव्स एस्‍पोर्टस चैंपियनशिप 2025 में जीत हासिल की थी।
प्रश्न 32 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) दक्षिण कोरिया में आपातकालीन मार्शल लॉ की घोषणा का मुख्य कारण क्या बताया गया -
  • (अ) आर्थिक संकट
  • (ब) विपक्ष पर राज्य विरोधी गतिविधियों और विद्रोह की साजिश का आरोप
  • (स) प्राकृतिक आपदा
  • (द) अंतरराष्ट्रीय संबंधों में तनाव
उत्तर : विपक्ष पर राज्य विरोधी गतिविधियों और विद्रोह की साजिश का आरोप
व्याख्या :
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक योल ने देश में आपातकालीन मार्शल लॉ घोषित कर दिया है। इस फैसले के बाद देश के कई इलाकों में सैनिकों को बड़ी संख्या में लोगों के साथ हाथापाई करते देखा गया, जो उनका प्रवेश रोकने की कोशिश कर रहे थे, जबकि नागरिकों और पत्रकारों सहित और भी लोग संसदीय गार्ड और पुलिस के साथ गतिरोध में परिसर के बाहर जमा थे। राष्ट्रपति यून सुक योल ने एक अनिर्धारित देर रात के संबोधन में मार्शल लॉ की घोषणा की, जिसमें विपक्ष पर “राज्य विरोधी गतिविधियों और विद्रोह की साजिश रचने” का आरोप लगाया गया।
प्रश्न 33 SheSTEM 2024 पहल का मुख्य उद्देश्य क्या है -
  • (अ) वैज्ञानिक उपकरणों का वितरण
  • (ब) STEM में महिलाओं के योगदान का जश्न मनाना और युवा पीढ़ी को प्रेरित करना
  • (स) पर्यावरण संरक्षण के लिए समाधान विकसित करना
  • (द) नॉर्डिक देशों के साथ व्यापार समझौतों को बढ़ावा देना
उत्तर : STEM में महिलाओं के योगदान का जश्न मनाना और युवा पीढ़ी को प्रेरित करना
व्याख्या :
अटल इनोवेशन मिशन और स्वीडन दूतावास में विज्ञान और नवाचार कार्यालय, नॉर्डिक सहयोगियों-इनोवेशन नॉर्वे, इनोवेशन सेंटर डेनमार्क और बिजनेस फिनलैंड के साथ साझेदारी में, शीस्‍टैम 2024 का सफल समापन हुआ। यह वार्षिक पहल एसटीईएम में महिलाओं के योगदान का महोत्‍सव मनाती है। इसके अलावा युवा सोच को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित में करियर तलाशने के लिए प्रोत्साहित करते हुए आगामी पीढ़ी के नवप्रवर्तकों को प्रेरणा देने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करती है।
प्रश्न 34 प्रोबा-3 मिशन के तहत _______ सूर्य की परत का अध्ययन करेगी -
  • (अ) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA)
  • (ब) नैशनल एरोनॉटिक्स एण्ड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA)
  • (स) ब्लू ओरिजिन एंटरप्राइजेज
  • (द) जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी(JAXA)
उत्तर : यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA)
व्याख्या :
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रोबा-3 मिशन को बुधवार शाम लगभग चार बजे श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। इस संबंध में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए एक पोस्ट में इसकी घोषणा की। इसरो ने कहा कि पीएसएलवी-सी59/प्रोबा-3 मिशन उपग्रहों का प्रक्षेपण चार दिसंबर को शाम 4:06 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से होगा। इस मिशन में ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी)-सी59 लगभग 550 किलोग्राम वजन वाले उपग्रहों को अत्यधिक दीर्घवृत्ताकार कक्षा में ले जाएगा। प्रोबा-3 मिशन यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) द्वारा एक “इन-ऑर्बिट डेमोस्ट्रेशन (आईओडी) मिशन” है। ईएसए ने कहा कि ‘प्रोबा-3’ सूर्य के परिमंडल की सबसे बाहरी और सबसे गर्म परत का अध्ययन करेगा।
प्रश्न 35 सुगम्य भारत अभियान किस वर्ष शुरू किया गया था -
  • (अ) 2014
  • (ब) 2015
  • (स) 2016
  • (द) 2017
उत्तर : 2015
व्याख्या :
सुगम्‍य भारत अभियान को सुलभ भारत अभियान के नाम से भी जाना जाता है। यह अभियान अपनी नौवीं वर्षगांठ मना रहा है। सुगम्य भारत अभियान, या सुगम्य भारत अभियान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 3 दिसंबर 2015 को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर शुरू किया गया था। इस परिवर्तनकारी पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों के लिए एक सुगम और समावेशी भारत का निर्माण करना है।
प्रश्न 36 बेल्जियम दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने सेक्स वर्कर्स को कौन सा अधिकार दिया है -
  • (अ) संपत्ति अधिकार
  • (ब) मैटरनिटी लीव और सामाजिक सुरक्षा
  • (स) शिक्षा का अधिकार
  • (द) सरकारी नौकरी का अधिकार
उत्तर : मैटरनिटी लीव और सामाजिक सुरक्षा
व्याख्या :
बेल्जियम दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जहां सेक्स वर्कर्स (Belgian sex workers) भी अब मैटरनिटी लीव ले पाएंगी। देश में 1 दिसंबर से नया कानून लागू हुआ है, जिसमें सेक्स वर्कर्स के पास सिक लीव, स्वास्थ्य बीमा और पेंशन पाने का अधिकार होगा। बेल्जियम के सांसदों ने सेक्स वर्कर्स के इन अधिकारों के लिए मई महीने में ही वोट किया था। इसके तहत उन्हें दूसरे नौकरीपेशा लोगों की तरह संरक्षण देना शामिल है।
प्रश्न 37 ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने 2024 का ‘वर्ड ऑफ द ईयर’ किस शब्द को चुना है -
  • (अ) Mind Drain
  • (ब) Brain Rot
  • (स) Social Decay
  • (द) Virtual Collapse
उत्तर : Brain Rot
व्याख्या :
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घंटों बिना सोचे-समझे स्क्रॉल करने की आदत को बयां करने वाले शब्द को 2024 का ‘वर्ड ऑफ द इयर’ चुना है। इसे 'ब्रेन रॉट (Brain Rot)' कहा जाता है। ये शब्द सोशल मीडिया पर लगातार कंटेंट देखने के कारण दिमाग पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है। ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेस के अध्यक्ष कैस्पर ग्राथवोहल ने बताया कि यह शब्द वर्चुअल लाइफ के खतरों को जाहिर करता है। इसे वर्ड ऑफ द इयर के तौर पर स्वीकार करना मौजूदा समय की सही तस्वीर पेश करता है। ब्रेन रॉट का इस्तेमाल इंटरनेट के आने से पहले, 1854 में हेनरी डेविड थॉरो ने अपनी किताब वाल्डेन में किया था।
प्रश्न 38 दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री मनमोहन को हाल ही में (दिसंबर 2024 में) किस न्यायिक पद पर नियुक्त किया गया है -
  • (अ) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
  • (ब) सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश
  • (स) विधि आयोग के अध्यक्ष
  • (द) न्यायिक समिति के अध्यक्ष
उत्तर : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश
व्याख्या :
भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, माननीय राष्ट्रपति ने, दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री मनमोहन को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
प्रश्न 39 इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (IPEF) के तहत सप्लाई चेन रेजिलिएंस एग्रीमेंट कब लागू हुआ -
  • (अ) 1 जनवरी 2024
  • (ब) 24 फरवरी 2024
  • (स) 15 अगस्त 2024
  • (द) 31 दिसंबर 2023
उत्तर : 24 फरवरी 2024
व्याख्या :
भारत ने नवंबर 2023 में इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी(आईपीईएफ़), जो क्षेत्र में 14 सदस्यीय बहुपक्षीय समूह है। के तहत सप्लाई चेन रेजिलिएंस एग्रीमेंट (स्तंभ-II) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण सप्लाई चेन को मजबूत करना है। यह समझौता 24 फरवरी, 2024 को लागू हुआ। समझौते के तहत, एक सप्लाई चेन काउंसिल (एससीसी) की स्थापना की गई है, जिसका अध्यक्ष अमेरिका और उपाध्यक्ष भारत होगा।
प्रश्न 40 “सुरक्षित समाज, विकसित भारत - दंड से न्याय तक” विषय किससे संबंधित है -
  • (अ) भारतीय अर्थव्यवस्था
  • (ब) आपराधिक कानूनों का कार्यान्वयन
  • (स) कृषि अनुसंधान
  • (द) सप्लाई चेन समझौता
उत्तर : आपराधिक कानूनों का कार्यान्वयन
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंडीगढ़ में तीन परिवर्तनकारी नए आपराधिक कानूनों- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सफल कार्यान्वयन को राष्ट्र को समर्पित किया। तीनों कानूनों की संकल्पना प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरित थी, जिसमें औपनिवेशिक काल के कानूनों को हटाना था, जो स्वतंत्रता के बाद भी अस्तित्व में रहे तथा दंड से न्याय पर ध्यान केंद्रित करके न्यायिक प्रणाली को बदलना था। इसे ध्यान में रखते हुए, इस कार्यक्रम का मूल विषय “सुरक्षित समाज, विकसित भारत - दंड से न्याय तक” है। 1 जुलाई, 2024 को पूरे देश में लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों का उद्देश्य भारत की न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, कुशल और समकालीन समाज की आवश्यकताओं के अनुकूल बनाना है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill