CA Quiz : 7-9 November 2024

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 भारत और तिब्बत के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने वाला अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला कहाँ आयोजित किया जाता है -
  • (अ) शिमला, हिमाचल प्रदेश
  • (ब) लेह, लद्दाख
  • (स) तवांग, अरुणाचल प्रदेश
  • (द) धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश
उत्तर : शिमला, हिमाचल प्रदेश
व्याख्या :
हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के रामपुर में चार दिन का अंतरराष्‍ट्रीय लावी मेला शुरू हुआ। भारत-तिब्बत व्‍यापार संबंधों के प्रतीक इस मेले का औपचारिक उद्घाटन राज्‍यपाल शिव प्रताप शुक्‍ला ने किया। इस अवसर पर राज्‍यपाल ने कहा कि लावी मेले ने सदियों से व्‍यापार मेले के रूप में पहचान बनाए रखी है और अब राज्‍य के लिए प्रमुख सांस्‍कृतिक उत्‍सव के रूप में उभर रहा है। यह मेला ऊनी वस्‍त्रों और सूखे मेवों के बिक्री केन्‍द्र के रूप में जाना जाता है।
प्रश्न 2 हाल ही में (नवंबर 2024 में) किस कार्यक्रम में भारतीय संविधान की हस्तलिखित पांडुलिपि प्रदर्शित की गई -
  • (अ) जयपुर साहित्य महोत्सव
  • (ब) शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला
  • (स) फ्रैंकफर्ट पुस्तक मेला
  • (द) टोक्यो पुस्तक महोत्सव
उत्तर : शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला
व्याख्या :
राष्‍ट्रीय पुस्‍तक न्‍यास-एनबीटी ने 43वें शारजाह अंतरराष्‍ट्रीय पुस्‍तक मेले में भारतीय संविधान की मूल हस्‍तलिखित पांडुलिपि की प्रतिष्ठित अनुकृति प्रदर्शित की है। 6 से 17 नवम्‍बर के दौरान आयोजित पुस्‍तक मेले में भारत का व्‍यापक साहित्‍य प्रदर्शित किया गया है। भारतीय संविधान की ए-थ्री आकार की प्रति लोकसभा सचिवालय से सत्‍यापित है।
प्रश्न 3 हाल ही में (नवंबर 2024 में) एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित द्वारा C-295 फुल-मोशन सिम्युलेटर का उद्घाटन कहाँ किया गया -
  • (अ) आगरा
  • (ब) दिल्ली
  • (स) पुणे
  • (द) बैंगलोर
उत्तर : आगरा
व्याख्या :
मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने आगरा के वायुसेना स्टेशन में भारतीय वायुसेना सी-295 फुल मोशन सिम्युलेटर सुविधा का उद्घाटन किया। इस सुविधा से पायलटों को पैराड्रॉपिंग, पैराट्रूपिंग, मेडिकल निकासी और आपदा राहत जैसे विभिन्न मिशनों के लिए प्रशिक्षण में मदद मिलेगी। यह सुविधा सी-295 बेड़े की परिचालन क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी।
प्रश्न 4 हाल ही में (नवंबर 2024 में) किन तीन राज्यों को कुल ₹725.62 करोड़ की अग्निशमन सेवा परियोजनाओं के लिए स्वीकृति मिली -
  • (अ) महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान
  • (ब) ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल
  • (स) केरल, तमिलनाडु, बिहार
  • (द) पंजाब, हरियाणा, असम
उत्तर : ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल
व्याख्या :
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को एक उच्च स्तरीय समिति ने राज्यों में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण योजना के तहत छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए 725.62 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
प्रश्न 5 हाल ही में (नवंबर 2024 में) राष्ट्रीय क्लस्टर आउटरीच कार्यक्रम का उद्घाटन किस शहर में किया गया -
  • (अ) दिल्ली
  • (ब) बेंगलुरु
  • (स) पुणे
  • (द) हैदराबाद
उत्तर : बेंगलुरु
व्याख्या :
10 नवंबर को बेंगलुरु में वित्त एवं कॉरपोरेट मंत्री निर्मला सीतारमण ने नेशनल क्लस्टर आउटरीच कार्यक्रम (MSME) का उद्घाटन किया। ये कार्यक्रम वित्तीय सेवा विभाग (DFS), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। इसके उद्घाटन में लगभग 150 MSME ग्रुप वर्चुअल रूप से जुड़े थे और हर ग्रुप में सीनियर बैंक अधिकारी मौजूद थे।
प्रश्न 6 हाल ही में (नवंबर 2024 में) पहला रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी अभ्यास कहाँ आयोजित किया गया था -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) चेन्नई
  • (स) नई दिल्ली
  • (द) कोलकाता
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी-डीएसए का पहला अंतरिक्ष अभ्‍यास-2024 नई दिल्‍ली में शुरू हुआ। तीन दिन के अंतरिक्ष अभ्‍यास का उद्देश्‍य अंतरिक्ष आधारित परिसम्‍पत्तियों और सेवाओं की समझ बढ़ाना है। रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि अंतरिक्ष क्षेत्र से संबंधित विभिन्न पक्षों के बीच संचालन निर्भरता को समझने और अंतरिक्ष आधारित सेवाओं के व्‍यवधान के मामले में संचालन में संवेदनशीलताओं की पहचान के लिए यह अभ्‍यास किया जा रहा है।
प्रश्न 7 मॉरीशस में हाल ही में (नवंबर 2024 में) हुए चुनावों में किसने जीत हासिल की -
  • (अ) प्रवीण जगन्नाथ
  • (ब) नवीन रामगुलाम
  • (स) पॉल बेरेंजर
  • (द) अनिरुद्ध जगन्नाथ
उत्तर : नवीन रामगुलाम
व्याख्या :
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने संसदीय चुनाव में हार स्वीकार कर ली है। 2017 से वह देश के प्रधानमंत्री थे। विपक्षी नेता नवीन रामगुलाम अपने गठबंधन अलायंस ऑफ चेंज के प्रमुख के रूप में तीसरी बार कार्यभार संभालने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस में ऐतिहासिक चुनावी जीत पर डॉ. नवीन रामगुलाम को बधाई दी है।
प्रश्न 8 भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसने शपथ ली -
  • (अ) भूषण रामकृष्ण गवई
  • (ब) संजीव खन्ना
  • (स) रंजन गोगोई
  • (द) शरद अरविंद बोबडे
उत्तर : संजीव खन्ना
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। जस्टिस खन्ना का कार्यकाल सिर्फ 6 महीने का होगा। 64 साल के जस्टिस खन्ना 13 मई 2025 को रिटायर होंगे। उनसे पहले इस पद से न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए।
प्रश्न 9 हाल ही में (नवंबर 2024 में) अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ का अध्यक्ष किसे चुना गया है -
  • (अ) संदीप सिंह
  • (ब) मनदीप सिंह
  • (स) तैय्यब इकराम
  • (द) दिलीप तिर्की
उत्तर : तैय्यब इकराम
व्याख्या :
तैय्यब इकराम को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया है। ओमान के मस्कट में 49वीं एफआईएच कांग्रेस में इकराम ने 126 में से 79 वोट हासिल किए, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी बेल्जियम के मार्क कॉड्रन को 47 वोट मिले थे।
प्रश्न 10 राष्ट्रीय शिक्षा दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है -
  • (अ) 09 नवंबर
  • (ब) 10 नवंबर
  • (स) 11 नवंबर
  • (द) 12 नवंबर
उत्तर : 11 नवंबर
व्याख्या :
स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के सम्मान में हर साल 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस देश में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ वैज्ञानिक ज्ञान को आगे बढ़ाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करता है। वह साल 1923 में 35 वर्ष की आयु में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने थे।
प्रश्न 11 हाल ही में (नवंबर 2024 में) किस देश के पर्यटन विभाग ने एक्टर सोनू सूद को पर्यटन के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है -
  • (अ) श्रीलंका
  • (ब) नेपाल
  • (स) थाईलैंड
  • (द) यूएई
उत्तर : थाईलैंड
व्याख्या :
प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद को थाईलैंड पर्यटन के लिए ब्रांड एंबेसडर और सलाहकार नियुक्त किया गया है। थाईलैंड के पर्यटन और खेल मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर उन्हें “मानद पर्यटन सलाहकार” की उपाधि से सम्मानित किया है।
प्रश्न 12 उत्तर प्रदेश के किस शहर में राज्य की पहली डबल-डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया गया -
  • (अ) वाराणसी
  • (ब) कानपुर
  • (स) लखनऊ
  • (द) गाजियाबाद
उत्तर : लखनऊ
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में राजधानी लखनऊ में राज्य की पहली डबल-डेकर इलेक्ट्रिक बस का शुभारंभ किया। सीएम ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित आकांक्षा हाट कार्यक्रम के दौरान इसे लांच किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए इस डबल-डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा में टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की भी घोषणा की है।
प्रश्न 13 अंतरराष्ट्रीय प्राचीन कला महोत्सव 2024 का आयोजन कहां किया गया -
  • (अ) वाराणसी
  • (ब) उज्जैन
  • (स) लखनऊ
  • (द) नई दिल्ली
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
8वें अंतरराष्ट्रीय प्राचीन कला महोत्सव और संगोष्ठी का आयोजन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, ‘रेज़ ऑफ़ विजडम सोसाइटी’ और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के साथ नई दिल्ली में आयोजित किया गया। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के विशिष्ट अतिथि डॉ. सच्चिदानंद जोशी थे।
प्रश्न 14 वेटरन तमिल अभिनेता दिल्ली गणेश ने 1979 में किस फिल्म के लिए तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार जीता था?
  • (अ) मुनियांदी
  • (ब) पासी
  • (स) थलाइवर
  • (द) वीरम
उत्तर : पासी
व्याख्या :
तमिल सिनेमा में लंबे अरसे बतौर एक्टर सेवाएं देने वाले वेटरन एक्टर दिल्ली गणेश का निधन हो गया है। दिल्ली के दिनों में थिएटर से जुड़ने से उन्हें अभिनय में एक मजबूत आधार मिला। फिल्मी दुनिया में प्रवेश करने के तीन साल बाद, उन्होंने 1979 में फिल्म पासी में रिक्शा चालक मुनियांदी की भूमिका के लिए तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार विशेष पुरस्कार जीता। उन्होंने करीब 400 फिल्मों में काम किया था। बतौर अभिनेता फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले दिल्ली गणेश वायुसेना में कार्यरत रहे थे। 1964 से लेकर 1974 तक उन्होंने करीब 10 साल तक भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं दी थीं।
प्रश्न 15 अफगानिस्तान के किस क्रिकेटर ने 2025 की ICC चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ODI करियर समाप्त करने की घोषणा की है?
  • (अ) राशिद खान
  • (ब) मोहम्मद नबी
  • (स) मुजीब उर रहमान
  • (द) गुलबदीन नैब
उत्तर : मोहम्मद नबी
व्याख्या :
अफगानिस्तान के प्रतिष्ठित ऑलराउंडर मोहम्मद नबी, 2025 में पाकिस्तान में आयोजित होने वाले ICC चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपने ODI करियर को समाप्त करेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इसकी पुष्टि की है, जिससे अफगानिस्तान के सबसे प्रभावशाली क्रिकेटरों में से एक का एक दशक से अधिक का शानदार करियर समाप्त होने वाला है। हालांकि, नबी T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय रहेंगे, और अफगानिस्तान के शॉर्ट-फॉर्मेट की महत्वाकांक्षाओं में अपना अनुभव और नेतृत्व प्रदान करते रहेंगे।
प्रश्न 16 भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने विशाखापट्टनम के किस गांव में बैडमिंटन और खेल उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखी -
  • (अ) चिन्ना गादिली
  • (ब) बड़ा गादिली
  • (स) छोटा मुरली
  • (द) बड़ा मुरली
उत्तर : चिन्ना गादिली
व्याख्या :
भारत की प्रख्यात बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने 7 नवंबर को विशाखापट्टनम के बाहरी इलाके में स्थित छोटे गांव चिनना गादिली में पीवी सिंधु सेंटर फॉर बैडमिंटन एंड स्पोर्ट्स एक्सीलेंस की आधारशिला रखी। यह अकादमी एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करना और भारतीय बैडमिंटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ऊंचा उठाना है। यह केंद्र तीन एकड़ भूमि पर फैला होगा और एक उच्च-प्रदर्शन प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य करेगा। जून 2021 में, आंध्र प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में परियोजना के लिए पहले दो एकड़ भूमि आवंटित की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर तीन एकड़ कर दिया गया।
प्रश्न 17 बांग्लादेश में किस संगठन के सदस्यों ने हाल ही में (नवंबर 2024 में) इस्तीफा दिया है -
  • (अ) चुनाव आयोग
  • (ब) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
  • (स) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
  • (द) ट्रेड यूनियन काउंसिल
उत्तर : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
व्याख्या :
बांग्लादेश के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सभी सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह कदम उस समय उठाया गया जब एक रिपोर्ट में भीड़ हिंसा में वृद्धि के बारे में गंभीर तथ्य सामने आए। NHRC के अध्यक्ष कमाल उद्दीन अहमद, और सदस्य मो. सलीम रेजा, अमीनुल इस्लाम, कोंगजारी चौधरी, बिस्वजीत चंदा, और तानिया हक ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा।
प्रश्न 18 रूस ने हाल ही में (नवंबर 2024 में) किस देश के साथ एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं -
  • (अ) जापान
  • (ब) उत्तर कोरिया
  • (स) चीन
  • (द) भारत
उत्तर : उत्तर कोरिया
व्याख्या :
रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने कोरिया के साथ समग्र-रणनीतिक भागीदारी की एक संधि पर हस्‍ताक्षर किए हैं। इस स‍ंधि पर मूल रूप से दोनों देशों के नेताओं ने 19 जून को प्‍योंगयांग में हस्‍ताक्षर किए थे। निचले सदन ने 24 अक्‍तूबर को इस संधि का अनुमोदन किया था। रूस की संसद के ऊपरी सदन ने इस विधेयक का अनुमोदन छह नवम्‍बर को किया। संधि की प्रस्‍तावना के अनुसार यह संधि दोनों देशों के हितों के अनुरूप क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा और स्थिरता स्‍थापित करने के लिए है।
प्रश्न 19 CESL ने किस भारतीय मंत्रालय के तहत “EV as a Service” कार्यक्रम शुरू किया -
  • (अ) बिजली
  • (ब) परिवहन
  • (स) कृषि
  • (द) शिक्षा
उत्तर : बिजली
व्याख्या :
केंद्रीय विद्युत और आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री श्री मनोहर लाल ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) की सहायक कंपनी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के ‘ईवी एज़ ए सर्विस’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रालयों/विभागों, सीपीएसई और संस्थानों में इलेक्ट्रिक कारों को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रश्न 20 29वां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन किस शहर में शुरू हुआ -
  • (अ) न्यूयॉर्क
  • (ब) जिनेवा
  • (स) बाकू
  • (द) पेरिस
उत्तर : बाकू
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र का 29वां वार्षिक जलवायु परिवर्तन सम्मेलन अजरबैजान के बाकू में शुरु होगा। वित्तीय सम्मेलन के रुप में प्रस्तुत किए जा रहे 2 सप्ताह के इस कार्यक्रम में यह सुनिश्चित करने पर विचार करेगा कि जलवायु परिवर्तन से प्रभावित होने वाले सबसे अधिक असुरक्षित देशों में इसके नये आर्थिक लक्ष्य को कैसे हासिल किया जा सके। इसमें भारत सहित 200 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे और वैश्विक स्तर पर तापमान में बढ़ोतरी को सीमित करने के लिए पेरिस समझौते को आगे बढ़ाने पर एक साथ मिलकर चर्चा करेंगे।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill