CA Quiz : 25-31 October 2024

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 भारत में 30 अक्टूबर को मनाए जाने वाले विश्व बचत दिवस का लक्ष्य क्या है -
  • (अ) निवेश को बढ़ावा देना
  • (ब) बचत की आदतों के बारे में शिक्षित करना
  • (स) खर्च को प्रोत्साहित करना
  • (द) धन जुटाना
उत्तर : बचत की आदतों के बारे में शिक्षित करना
व्याख्या :
भारत में 30 अक्टूबर को वार्षिक रूप से मनाए जाने वाले विश्व बचत दिवस का उद्देश्य लोगों में बचत की महत्ता के प्रति जागरूकता फैलाना है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह अवसर लोगों को उनके खर्च और बचत की आदतों पर विचार करने के लिए प्रेरित करता है, जिससे आर्थिक कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
प्रश्न 2 2024 में अयोध्या के दिवाली उत्सव के दौरान कितने दीपक जलाए गए -
  • (अ) 20 लाख
  • (ब) 22 लाख
  • (स) 25 लाख
  • (द) 28 लाख
उत्तर : 25 लाख
व्याख्या :
500 वर्ष बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अपने महल में विराजमान होने के उपरांत अयोध्या ने दो नए रिकॉर्ड बनाए। नया कीर्तिमान बनाते हुए दीपोत्सव 2024 में 25,12,585 (25 लाख, 12 हजार 5 सौ पचासी) दीप प्रज्वलित किए गए। पिछले वर्ष 2023 में 22.23 लाख दीप प्रज्वलित किए गए थे। वहीं दूसरा रिकॉर्ड सरयू आरती का रहा, जहां एक साथ 1121 वेदाचार्यों ने हिस्सा लिया।
प्रश्न 3 NTPC लिमिटेड ने किस संस्थान के सहयोग से मेथनॉल का उत्पादन करने के लिए उत्प्रेरक विकसित किया है -
  • (अ) IIT दिल्ली
  • (ब) DRDO
  • (स) IISc बैंगलोर
  • (द) IIP देहरादून
उत्तर : IIP देहरादून
व्याख्या :
कार्बन उत्सर्जन कम करना जीवाश्म इंधन आधारित बिजली संयंत्र के सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों में से एक है। इसलिए, वैश्विक स्तर पर फ्ळू गैस से CO2 प्राप्त करना और इसे मूल्यवान ईंधन तथा रसायनों में परिवर्तित करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। एनटीपीसी की अनुसंधान एवं विकास शाखा, नेत्रा ने भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी), देहरादून के सहयोग से CO2 से मेथनॉल के हाइड्रोजनीकरण के लिए स्वदेशी उत्प्रेरक विकसित किया है।
प्रश्न 4 स्वावलंबन 2024 के हिस्से के रूप में कौन सी पहल शुरू की गई थी -
  • (अ) ADITI 3.0
  • (ब) मिशन मून
  • (स) स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन
  • (द) भारत ड्रोन चैलेंज
उत्तर : ADITI 3.0
व्याख्या :
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 अक्टूबर को ‘स्वावलंबन 2024’ सम्मेलन के दौरान iDEX ‘एडिटिंग डेवलपमेंट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजीज का तीसरा संस्करण यानी ADITI 3.0’ लॉन्च किया। इसके अलावा, उन्होंने ‘डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज' (DISC) के 13वें संस्करण यानी DISC 13’ का भी अनावरण किया। नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन यानी NIIO ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘स्वावलंबन 2024’ सम्मेलन का आयोजन कराया।
प्रश्न 5 किस संगठन ने सागर माला सर्किट के लिए स्वायत्त पोत ‘मातंगी’ का विकास किया -
  • (अ) DRDO
  • (ब) HAL
  • (स) ISRO
  • (द) सागर डिफेंस इंजीनियरिंग
उत्तर : सागर डिफेंस इंजीनियरिंग
व्याख्या :
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 अक्टूबर को सागरमाला परिक्रमा के लिए एक ऑटोनोमस यानी स्वचालित पोत ‘मातंगी’ को हरी झंडी दिखाई। ये सरफेस वेसेल यानी समुद्र की सतह पर चलने वाला पोत मुंबई से तूतीकोरिन (तमिलनाडु) तक 1,500 किलोमीटर लंबे रूट पर सफर करेगा। पोत को सागर डिफेंस इंजीनियरिंग ने तैयार किया है।
प्रश्न 6 हाल ही में कोणार्क पहियों की प्रतिकृतियां कहाँ स्थापित की गईं -
  • (अ) लाल किला
  • (ब) इंडिया गेट
  • (स) राष्ट्रपति भवन
  • (द) कुतुब मीनार
उत्तर : राष्ट्रपति भवन
व्याख्या :
राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र और अमृत उद्यान में बलुआ पत्थर से बने कोणार्क पहियों की चार प्रतिकृतियां (रेप्लिका) लगाई गई हैं। इसका उद्देश्य देश की समृद्ध विरासत को दिखाना और आगंतुकों के बीच इस विरासत का प्रचार-प्रसार करना है। ओडिशा राज्य के पुरी जिले में कोणार्क सूर्य मंदिर है। इस मंदिर को 1984 में यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल किया है। यूनेस्को ने भारत की कुल 43 जगहों को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल किया है।
प्रश्न 7 किस महिला फुटबॉलर ने 2024 में महिला बैलन डी’ओर अवार्ड जीता -
  • (अ) एलेक्सिया पुटेलस
  • (ब) लूसी ब्रॉन्ज़
  • (स) ऐटाना बोनमती
  • (द) एडा हेगेरबर्ग
उत्तर : ऐटाना बोनमती
व्याख्या :
29 अक्टूबर को स्पेन के फुटबॉलर रॉड्रिगो हर्नांडेज कैस्केन्टे को प्रतिष्ठित बैलन डी’ओर पुरस्कार 2024 का विजेता घोषित किया गया। 28 वर्षीय रॉड्री ने रियल मैड्रिड के विनिसियस जूनियर और जूड बेलिंगहैम जैसे मजबूत दावेदारों को हराया। वहीं विमेंस कैटेगरी में बार्सिलोना की ऐताना बोनामती ने लगातार दूसरे साल बैलन डी’ओर जीता।
प्रश्न 8 9वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2024 मनाया गया -
  • (अ) 28 अक्टूबर
  • (ब) 29 अक्टूबर
  • (स) 30 अक्टूबर
  • (द) 31 अक्टूबर
उत्तर : 29 अक्टूबर
व्याख्या :
9वां आयुर्वेद दिवस 2024 देश और दुनिया भर के 150 से अधिक देशों में मनाया जा रहा है। आयुर्वेद दिवस धन्वंतरि जयंती या धनतेरस पर मनाया जाता है। इस वर्ष, धनतेरस, या आयुर्वेद दिवस, 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जा रहा है। 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में, वस्तुतः देश भर में स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन/आधारशिला रखी। इस परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 12,850 करोड़ रुपये है। हर साल, केंद्रीय आयुष मंत्रालय किसी विशेष मुद्दे को उजागर करने के लिए एक विषय चुनता है। 9वें आयुर्वेद दिवस का विषय “वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार” है।
प्रश्न 9 मैथ्यू वेड ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, वह किस देश के खिलाड़ी है -
  • (अ) इंग्लैंड
  • (ब) दक्षिण अफ्रीका
  • (स) ऑस्ट्रेलिया
  • (द) न्यूजीलैंड
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल में उन्होंने एक शानदार पारी खेली थी। मैथ्यू वेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2011 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। उन्होंने टीम के लिए 92 T20I मैचों में 1202 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।
प्रश्न 10 नई दिल्ली में Civil Registration System (CRS) मोबाइल ऐप का अनावरण किसने किया -
  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) निर्मला सीतारमण
  • (स) अमित शाह
  • (द) राजनाथ सिंह
उत्तर : अमित शाह
व्याख्या :
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित जनगणना भवन में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण और Civil Registration System (CRS) मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ किया। इस एप्लीकेशन से नागरिक कहीं से भी अपने राज्य की आधिकारिक भाषा में जन्म और मृत्यु के लिए पंजीकरण कर सकेंगे, जिससे पंजीकरण के लिए ज़रूरी समय में काफी कमी आएगी।
प्रश्न 11 पीएम मोदी ने किस भारतीय शहर में देश की पहली एयर एम्बुलेंस ‘संजीवनी’ लॉन्च की -
  • (अ) नई दिल्ली
  • (ब) मुंबई
  • (स) ऋषिकेश
  • (द) जयपुर
उत्तर : ऋषिकेश
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अक्टूबर को धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस पर देशभर में 12,850 करोड़ के हेल्थ प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। उन्होंने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) से वर्चुअली 18 राज्यों में हेल्थ सर्विसेस और प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग की। इस दौरान पीएम मोदी ने AIIMS,ऋषिकेश से देश की पहली एयर एंबुलेंस ‘संजीवनी’ की शुरुआत भी की। साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के कवरेज को विस्तार देते हुए इसमें बुजुर्गों को शामिल किया गया है। अब PM-JAY के तहत 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
प्रश्न 12 किस फुटबॉलर ने 2024 बैलन डी’ओर जीता -
  • (अ) लियोनेल मेस्सी
  • (ब) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
  • (स) विनीसियस जूनियर
  • (द) रॉड्रिगो हर्नांडेज कैस्केन्टे
उत्तर : रॉड्रिगो हर्नांडेज कैस्केन्टे
व्याख्या :
29 अक्टूबर को स्पेन के फुटबॉलर रॉड्रिगो हर्नांडेज कैस्केन्टे को प्रतिष्ठित बैलन डी’ओर पुरस्कार 2024 का विजेता घोषित किया गया। 28 वर्षीय रॉड्री ने रियल मैड्रिड के विनिसियस जूनियर और जूड बेलिंगहैम जैसे मजबूत दावेदारों को हराया। वहीं विमेंस कैटेगरी में बार्सिलोना की ऐताना बोनामती ने लगातार दूसरे साल बैलन डी’ओर जीता।
प्रश्न 13 भारत और किस देश ने 2026 को संस्कृति, पर्यटन और एआई के वर्ष के रूप में मनाने पर सहमति व्यक्त की -
  • (अ) इटली
  • (ब) स्पेन
  • (स) जर्मनी
  • (द) फ्रांस
उत्तर : स्पेन
व्याख्या :
भारत और स्पेन वर्ष 2026 को संस्कृति, पर्यटन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के रूप में मनाने पर सहमत हुए हैं। स्पेन के प्रधान मंत्री पेड्रो सांचेज़ की भारत यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत और स्पेन के बीच यह और कई अन्य समझौते हुए।
प्रश्न 14 भारतीय रेलवे ने तकनीकी सहयोग के लिए किस देश के विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) जापान
  • (ब) अमेरिका
  • (स) स्विट्जरलैंड
  • (द) फ्रांस
उत्तर : स्विट्जरलैंड
व्याख्या :
भारतीय रेलवे ने स्विट्जरलैंड के पर्यावरण, परिवहन और संचार विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं, जो दोनों देशों के बीच तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देगा। समारोह को संबोधित करते हुए, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह समझौता रेलवे को प्रौद्योगिकी साझाकरण, ट्रैक रख-रखाव, प्रबंधन और निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक व्यापक ढांचा प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह भारत में रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
प्रश्न 15 नई दिल्ली में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम को किसने हरी झंडी दिखाई -
  • (अ) अमित शाह
  • (ब) नरेंद्र मोदी
  • (स) निर्मला सीतारमण
  • (द) पीयूष गोयल
उत्तर : अमित शाह
व्याख्या :
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 29 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती यानी 31 अक्टूबर को मनाए जाने वाले ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के तहत किया गया। पहले यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर को होना तय था, लेकिन उस दिन दीवाली के चलते 29 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
प्रश्न 16 ‘यू-विन’ पोर्टल का उद्देश्य किस कार्यक्रम को ट्रैक करना है -
  • (अ) कृषि
  • (ब) टीकाकरण
  • (स) डिजिटल शिक्षा
  • (द) रोजगार
उत्तर : टीकाकरण
व्याख्या :
पीएम मोदी ने मंगलवार को स्वास्थ्य सेवा में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए यू विन पोर्टल की शुरुआत की। यू विन का मतलब है यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम । यह टीकाकरण कार्यक्रम को ट्रैक करने वाला एक पोर्टल है। कोविड-19 वैक्सीनेशन को ट्रैक करने के लिए जिस तरह कोविन ऐप लाया गया था, उसी तरह से तमाम बीमारियों से बचाव के लिए कई टीके लगाए जाते हैं ।
प्रश्न 17 आयुर्वेद दिवस पर पीएम मोदी ने _______ के हेल्थ प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया -
  • (अ) ₹5,000 करोड़
  • (ब) ₹12,850 करोड़
  • (स) ₹10,000 करोड़
  • (द) ₹15,000 करोड़
उत्तर : ₹12,850 करोड़
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अक्टूबर को धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस पर देशभर में 12,850 करोड़ के हेल्थ प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। उन्होंने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) से वर्चुअली 18 राज्यों में हेल्थ सर्विसेस और प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग की। इस दौरान पीएम मोदी ने AIIMS,ऋषिकेश से देश की पहली एयर एंबुलेंस ‘संजीवनी’ की शुरुआत भी की। साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के कवरेज को विस्तार देते हुए इसमें बुजुर्गों को शामिल किया गया है। अब PM-JAY के तहत 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इस दौरान दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) में पीएम मोदी ने सीनियर सिटीजन को आयुष्मान वय वंदन कार्ड सौंपे।
प्रश्न 18 29 अक्टूबर, 2024 को रोजगार मेले के दौरान 51,000 ज्वाइनिंग लेटर किसने वितरित किए -
  • (अ) अमित शाह
  • (ब) राजनाथ सिंह
  • (स) नरेंद्र मोदी
  • (द) अरविंद केजरीवाल
उत्तर : नरेंद्र मोदी
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अक्टूबर को देश की 40 जगहों पर आयोजित रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर बांटे। जॉइनिंग लेटर पाने वाले एस्पिरेंट्स अब सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों जैसे रेवेन्यू डिपार्टमेंट, हायर एजूकेशन डिपार्टमेंट, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय आदि में सरकारी नौकरी ज्वाइन करेंगे। अब तक आयोजित कुल 13 रोजगार मेलों में 8.50 लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल का यह पहला रोजगार मेला है।
प्रश्न 19 वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक शतक जड़ने वाली महिला क्रिकेटर कौन है -
  • (अ) राधा यादव
  • (ब) हरमनप्रीत कौर
  • (स) स्मृति मंधाना
  • (द) दीप्ति शर्मा
उत्तर : स्मृति मंधाना
व्याख्या :
भारत की महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक शतक जड़ने वाली महिला क्रिकेटर बन गयी है। उन्होंने वनडे में अपना 8वां शतक जड़ा, इसके साथ ही वह भारत की ओर से सर्वाधिक शतक जड़ने वाली महिला क्रिकेटर बन गयी है। उन्होंने मिताली राज के 7 वनडे शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
प्रश्न 20 हिमाचल प्रदेश के किस शहर में राज्य की पहली डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया -
  • (अ) शिमला
  • (ब) मनाली
  • (स) धर्मशाला
  • (द) बिलासपुर
उत्तर : बिलासपुर
व्याख्या :
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में बिलासपुर में प्रदेश के पहले डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले में 1.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के नए भवन का भी उद्घाटन किया।
प्रश्न 21 एसीसी पुरुष टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 किसने जीता -
  • (अ) भारत A
  • (ब) अफगानिस्तान A
  • (स) श्रीलंका A
  • (द) पाकिस्तान A
उत्तर : अफगानिस्तान A
व्याख्या :
अफगानिस्तान ए पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंकाई ए टीम को सात विकेट से हराकर छठा एसीसी पुरुष टी20 इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2024 जीता। इससे पहले अफगानिस्तान-ए की टीम ने साल 2017 और 2019 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। एशियाई क्रिकेट परिषद ने 18-27 अक्टूबर 2024 तक ओमान में छठे एसीसी पुरुष इमर्जिंग टीम्स एशिया कप का आयोजन किया। यह पहली बार था कि एसीसी पुरुष इमर्जिंग टीम एशिया कप टी20 प्रारूप में आयोजित किया गया था।
प्रश्न 22 जापान पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल 2024 में भारत के पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ियों ने कितने पदक जीते -
  • (अ) 14 पदक
  • (ब) 20 पदक
  • (स) 24 पदक
  • (द) 33 पदक
उत्तर : 24 पदक
व्याख्या :
भारत ने जापान पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 24 पदक जीत लिए। भारत ने छह स्वर्ण, नौ रजत और नौ कांस्य पदक जीते। पैरालिंपियन शिवराजन सोलाईमलाई और सुकांत कदम ने टोक्यो प्रतियोगिता में भारतीय पदक विजय की दौड़ की अगुवाई की। शिवराजन सोलाईमलाई ने टोक्यो स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने पुरुष एकल एसएच 6 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और फिर सुदर्शन सरवनकुमार मुथुसामी के साथ साझेदारी में युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
प्रश्न 23 भारतीय तटरक्षक बल द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए दो स्वदेशी गश्ती जहाजों के नाम क्या हैं -
  • (अ) ‘अजेय’ और ‘अमृत’
  • (ब) ‘अदम्य’ और ‘अक्षर’
  • (स) ‘आकाश’ और ‘अनंत’
  • (द) ‘अचल’ और ‘अभिनव’
उत्तर : ‘अदम्य’ और ‘अक्षर’
व्याख्या :
भारतीय तटरक्षक बल ने हाल ही में दो स्वदेशी तेज़ गश्ती जहाज,‘अदम्य’ और ‘अक्षर’, (Adamya and Akshar) लॉन्च किए हैं। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) द्वारा निर्मित ये जहाज 60% से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ बनाए गए हैं। इनका निर्माण तटीय सुरक्षा और निगरानी के लिए किया गया है, जिनकी लंबाई 52 मीटर और अधिकतम गति 27 समुद्री मील है।
प्रश्न 24 देश के पहले ‘राइटर्स विलेज’ का उद्घाटन किस राज्य में किया गया -
  • (अ) असम
  • (ब) सिक्किम
  • (स) मेघालय
  • (द) उत्तराखंड
उत्तर : उत्तराखंड
व्याख्या :
देश के पहले ‘राइटर्स विलेज’ का उद्घाटन देहरादून (उत्तराखंड) से लगभग 24 किमी दूर थानो गांव में किया गया। इसका उद्घाटन, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से किया। इस पहल की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा किया गया है।
प्रश्न 25 वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट के 2024 रूल ऑफ लॉ इंडेक्स में भारत का स्थान क्या है -
  • (अ) 60
  • (ब) 44
  • (स) 79
  • (द) 142
उत्तर : 79
व्याख्या :
वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट के 2024 रूल ऑफ लॉ इंडेक्स में भारत 142 में से 79वें स्थान पर है। वहीं इस रैंकिंग में डेनमार्क, नॉर्वे, फ़िनलैंड, स्वीडन और जर्मनी जैसे देश टॉप में हैं। दक्षिण एशिया में, भारत नेपाल (69) और श्रीलंका (75) के बाद तीसरे स्थान पर है, इसके बाद बांग्लादेश (127), पाकिस्तान (129) और अफगानिस्तान (140) हैं।
प्रश्न 26 2024 में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम कब आयोजित किया जाएगा -
  • (अ) 31 अक्टूबर
  • (ब) 29 अक्टूबर
  • (स) 1 नवंबर
  • (द) 5 नवंबर
उत्तर : 29 अक्टूबर
व्याख्या :
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर होने वाला कार्यक्रम ‘Run for Unity’ इस बार 29 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जी की जयंती के दिन ही दीपावली का पर्व भी है। हम हर साल 31 अक्टूबर को “राष्ट्रीय एकता दिवस” पर ‘Run for Unity’ कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। दीपावली की वजह से इस बार 29 अक्टूबर यानी मंगलवार को ‘Run for Unity’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में आयोजित ‘Run for Unity’ को हरी झंडी दिखाई।
प्रश्न 27 भारत की पहली हेली-एम्बुलेंस सेवा कहाँ शुरू की जाएगी -
  • (अ) दिल्ली एम्स
  • (ब) एम्स ऋषिकेश
  • (स) चेन्नई एम्स
  • (द) एम्स जोधपुर
उत्तर : एम्स ऋषिकेश
व्याख्या :
उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा की तर्ज पर एम्स ऋषिकेश हेली एम्बुलेंस की सुविधा देगा। हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने से प्रदेश के किसी भी क्षेत्र से अति गंभीर रूप से घायल को एम्स ऋषिकेश में शीघ्र पहुंचाया जा सकेगा और बिना समय गंवाए मरीज की जान बचाई जा सकेगी। 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से देश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।
प्रश्न 28 किस शहर ने यूएमआई 2024 में सबसे टिकाऊ परिवहन प्रणाली का पुरस्कार जीता -
  • (अ) दिल्ली
  • (ब) बेंगलुरु
  • (स) कोच्चि
  • (द) मुंबई
उत्तर : कोच्चि
व्याख्या :
केरल के शहर कोच्चि को उसके मेट्रो के लिए 17वें भारत शहरी गतिशीलता (यूएमआई ) सम्मेलन और प्रदर्शनी 2024 में शहर को सबसे टिकाऊ परिवहन प्रणाली का पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार विजेताओं 27 अक्टूबर 2024 को महात्मा मंदिर,गांधीनगर, गुजरात में आयोजित 17वें भारत शहरी गतिशीलता सम्मेलन और प्रदर्शनी में सम्मानित किया गया।
प्रश्न 29 भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ‘डिजी फ्रेमवर्क’ को किन देशों का समर्थन प्राप्त है -
  • (अ) यूएसए, जापान, दक्षिण कोरिया
  • (ब) यूके, जापान, भारत
  • (स) फ्रांस, यूएसए, भारत
  • (द) जर्मनी, भारत, दक्षिण कोरिया
उत्तर : यूएसए, जापान, दक्षिण कोरिया
व्याख्या :
संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने घोषणा की है कि वे भारत में डिजिटल बुनियादी ढांचे का समर्थन करने के लिए भारतीय निजी क्षेत्र के साथ सहयोग करने के लिए एक नए ढांचे का शुभारंभ करेंगे। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इनिशिएटिव फॉर इंडिया फ्रेमवर्क (डिजी फ्रेमवर्क) नामक इस नए ढांचे की घोषणा 26 अक्टूबर 2024 को की गई थी।
प्रश्न 30 अक्टूबर 2024 में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया -
  • (अ) दिनेश कुमार खारा
  • (ब) विपिन कुमार
  • (स) राजेश खुल्लर
  • (द) आर.के. विश्नोई
उत्तर : विपिन कुमार
व्याख्या :
1996 बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी विपिन कुमार ने 28 अक्टूबर 2024 को भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने एम सुरेश का स्थान लिया, जिन्हें पूर्व अध्यक्ष, आईएएस अधिकारी संजीव कुमार की प्रोन्नति होने के बाद,उन्हें भारत सरकार द्वारा अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
प्रश्न 31 ग्लोबल फाइनेंस मैगज़ीन द्वारा किस बैंक को 2024 का भारत का सर्वश्रेष्ठ बैंक चुना गया -
  • (अ) एचडीएफसी
  • (ब) आईसीआईसीआई
  • (स) एसबीआई
  • (द) पीएनबी
उत्तर : एसबीआई
व्याख्या :
27 अक्टूबर को ग्लोबल फाइनेंस ने भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI को 2024 के लिए भारत का सर्वश्रेष्ठ बैंक नामित किया। मैगजीन ने वाशिंगटन में अपने 31वें वार्षिक सर्वश्रेष्ठ बैंक पुरस्कार समारोह में SBI को 2024 की बेस्ट बैंक के रूप में मान्यता दी। इससे पहले सरकार ने 6 अगस्त को चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी को तीन साल की अवधि के लिए SBI का नया चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की। इन्होंने चेयरमैन दिनेश कुमार खारा की जगह ली थी।
प्रश्न 32 नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी द्वारा उद्घाटन किए गए 'स्वावलंबन 2024' का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) रक्षा आयात
  • (ब) नौसेना स्वदेशीकरण
  • (स) पर्यटन संवर्धन
  • (द) वैश्विक साझेदारी
उत्तर : नौसेना स्वदेशीकरण
व्याख्या :
28 अक्टूबर को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने ‘स्वावलंबन 2024’ का उद्घाटन किया। इसका आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में 28 और 29 अक्टूबर को किया जा रहा है। ‘स्वावलंबन 2024’ का उद्देश्य नौसेना के स्वदेशीकरण प्रयासों को बढ़ावा देना है। इसमें भारत की स्पेसिफिक टेक्नोलॉजी से बने स्वदेशी उपकरण को प्रदर्शित किया गया है, जो भारतीय नौसेना आने वाले दिनों में इस्तेमाल कर सकती है।
प्रश्न 33 28 अक्टूबर, 2024 को वडोदरा में टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किसने किया -
  • (अ) पीएम नरेंद्र मोदी और पेड्रो सांचेज़
  • (ब) पीएम नरेंद्र मोदी और ऋषि सुनक
  • (स) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और ओलाफ स्कोल्ज़
  • (द) पीएम नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों
उत्तर : पीएम नरेंद्र मोदी और पेड्रो सांचेज़
व्याख्या :
पीएम नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने 28 अक्टूबर को टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) परिसर में टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। TASL गुजरात के वडोदरा में स्थित है। इसे C-295 विमानों के निर्माण के लिए स्थापित किया गया है। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स द्वारा सी-295 विमानों के निर्माण के लिए यह कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। C-295 प्रोजेक्ट के तहत कुल 56 एयरक्राफ्ट तैयार किए जाने हैं। इनमें से 16 विमानों क डिलीवरी स्पेन की एयरोस्पेस कंपनी एयरबस कर रहा है। इसी के बाद बाकी के 40 एयरक्राफ्ट को भारत में तैयार किया जाना है।
प्रश्न 34 2024 में यूरोपीय संसद से सखारोव पुरस्कार किसे मिला -
  • (अ) एलेक्सी नवलनी
  • (ब) मारिया कोरिना मचाडो
  • (स) वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की
  • (द) ग्रेटा थुनबर्ग
उत्तर : मारिया कोरिना मचाडो
व्याख्या :
यूरोपीय संसद ने वेनेजुएला के विपक्षी नेताओं मारिया कोरीना मचाडो और एडमुंडो गोंज़ालेज़ को अपने प्रतिष्ठित “सखारोव विचार स्वतंत्रता पुरस्कार” से सम्मानित किया है। इस सम्मान का उद्देश्य वेनेजुएला के लोगों की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की बहाली के लिए उनके अथक प्रयासों को मान्यता देना है, जो राजनीतिक उथल-पुथल के बीच जारी है।
प्रश्न 35 भारत में एयरबस का नया मुख्यालय और प्रशिक्षण केंद्र कहाँ स्थित है -
  • (अ) बेंगलुरु
  • (ब) मुंबई
  • (स) दिल्ली एनसीआर
  • (द) हैदराबाद
उत्तर : दिल्ली एनसीआर
व्याख्या :
एयरबस ने भारत और दक्षिण एशिया में अपने नए मुख्यालय और प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया है, जो भारतीय एयरोस्पेस सेक्टर में एक महत्वपूर्ण निवेश को दर्शाता है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में स्थित इस सुविधा का उद्देश्य पायलटों और तकनीशियनों को प्रशिक्षित करना और भारत में एयरबस की औद्योगिक उपस्थिति को बढ़ाना है।
प्रश्न 36 श्रीलंका में भारत की 17 मिलियन डॉलर की सौर परियोजना का प्राथमिक फोकस क्या है -
  • (अ) धार्मिक स्थल
  • (ब) सरकारी कार्यालय
  • (स) स्कूल
  • (द) अस्पताल
उत्तर : धार्मिक स्थल
व्याख्या :
भारत ने पड़ोसी देशों के साथ ऊर्जा साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए श्रीलंका को धार्मिक स्‍थलों के लिए सोलर रूफटॉप सिस्टम प्रदान किए। भारतीय उच्चायुक्त, सीलोन विद्युत बोर्ड और श्रीलंका सतत ऊर्जा प्राधिकरण के प्रतिनिधियों ने कोलंबो के चार प्रमुख धार्मिक स्‍थलों के लिए सोलर पैनल और दूसरी सामग्रियां प्रदान की। इन स्थानों में, होकन्दरा का बौद्ध मंदिर, श्री आंजनेयर मंदिर, सेंट एंथोनी चर्च और मुत्वल जुम्मा मस्जिद शामिल हैं। ये पहल श्रीलंका के 5000 धार्मिक स्‍थलों पर सोलर रूफटॉप प्रणाली लगाने की 17 मिलियन अमेरिकी डॉलर की भारतीय परियोजना का हिस्सा है।
प्रश्न 37 हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) जापान पैरा-बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल में किस भारतीय खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता -
  • (अ) सुकांत कदम
  • (ब) प्रमोद भगत
  • (स) तरुण ढिल्लन
  • (द) मनोज सरकार
उत्तर : सुकांत कदम
व्याख्या :
तोक्यो में जापान पैरा बैडमिंटन अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत के सुकांत कदम ने पुरूष सिंगल्स में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने दिनेश राजैया के साथ पुरूष डबल्स में रजत पदक हासिल किया। पुरूष सिंगल्स फाइनल में भारत के ही तरूण को आसानी से 21-12, 21-10 से हराकर खिताब जीता।
प्रश्न 38 2024 में फ्रांस में अंतर्राष्ट्रीय महिला स्क्वैश ओपन किसने जीता -
  • (अ) दीपिका पल्लीकल
  • (ब) जोशना चिनप्पा
  • (स) अनाहत सिंह
  • (द) आकांक्षा सालुंखे
उत्तर : आकांक्षा सालुंखे
व्याख्या :
भारत की आकांक्षा सालुंखे ने फ्रांस में कूज़िक्स 2024 के दूसरे अंतर्राष्ट्रीय महिला स्क्वैश ओपन का महिला सिंगल्‍स खिताब जीत लिया है। आकांक्षा ने कल फाइनल में मलेशिया की यश्मिता जदीश कुमार को सीधे सेटों में 11-7, 11-7, 11-6 से हरा दिया।
प्रश्न 39 भारत में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए कौन सी नई पेंशन वृद्धि योजना शुरू की गई है -
  • (अ) संवेदनशील भत्ता
  • (ब) वरिष्ठता लाभ
  • (स) आयु लाभ
  • (द) बुजुर्गों की पेंशन
उत्तर : संवेदनशील भत्ता
व्याख्या :
पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने केंद्रीय सरकारी पेंशनभोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण नई पहल की घोषणा की है, जिसमें 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनर्स के लिए एक अतिरिक्त पेंशन, जिसे “संवेदनशील भत्ता” कहा गया है, पेश किया गया है। इस नई पहल के तहत, पेंशनरों को इस अतिरिक्त लाभ तक पहुंचने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रश्न 40 हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) किस भारतीय शहर ने ‘फूल वालों की सैर’ उत्सव की मेजबानी की -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) मुंबई
  • (स) दिल्ली
  • (द) हैदराबाद
उत्तर : दिल्ली
व्याख्या :
राजधानी में संस्कृति और एकता का प्रतीक ‘फूल वालों की सैर’ उत्सव का समापन हो गया है। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और यहाँ कव्वाली का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि फूलवालों की सैर’ सिर्फ एक उत्सव नहीं है बल्कि इसने दिल्ली की सैकड़ों साल पुरानी गंगा-जमुनी तहज़ीब की परंपरा को कायम रखा है।
प्रश्न 41 2025-2027 के लिए एक्सिस बैंक के सीईओ के रूप में किसे फिर से नियुक्त किया गया -
  • (अ) अमिताभ कांत
  • (ब) अमिताभ चौधरी
  • (स) संदीप बख्शी
  • (द) आदित्य पुरी
उत्तर : अमिताभ चौधरी
व्याख्या :
एक्सिस बैंक ने अमिताभ चौधरी को फिर से प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में तीन साल के नए कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की है, जो 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2027 तक प्रभावी रहेगा।
प्रश्न 42 हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) किस संगठन ने RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को शीर्ष केंद्रीय बैंकर के रूप में सम्मानित किया -
  • (अ) फोर्ब्स
  • (ब) ग्लोबल फाइनेंस
  • (स) ब्लूमबर्ग
  • (द) IMF
उत्तर : ग्लोबल फाइनेंस
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को अमेरिका स्थित ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका द्वारा शीर्ष केंद्रीय बैंकर का दर्जा दिया गया है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब उन्हें विश्व स्तर पर शीर्ष केंद्रीय बैंकर के रूप में मान्‍यता दी गई है।
प्रश्न 43 हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) SIEW के हिस्से के रूप में सिंगापुर में कौन सा शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था -
  • (अ) ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
  • (ब) एशिया स्वच्छ ऊर्जा शिखर सम्मेलन
  • (स) आसियान शिखर सम्मेलन
  • (द) जी20 शिखर सम्मेलन
उत्तर : एशिया स्वच्छ ऊर्जा शिखर सम्मेलन
व्याख्या :
एशिया क्लीन एनर्जी समिट (ACES) 2024 का आयोजन 22-24 अक्टूबर, 2024 को सिंगापुर में किया गया, जो कि सिंगापुर अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा सप्ताह (SIEW) का एक प्रमुख हिस्सा है। यह प्रमुख सम्मेलन और प्रदर्शनी विशेषज्ञों, नवाचारकर्ताओं और नीति निर्माताओं को एशिया में स्वच्छ ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने के लिए एक मंच पर लाता है।
प्रश्न 44 गुजरात में एशियाई शेरों के दूसरे घर का उद्घाटन कहाँ किया जाएगा -
  • (अ) गिर अभयारण्य
  • (ब) बरदा वन्यजीव अभयारण्य
  • (स) सासन गिर राष्ट्रीय उद्यान
  • (द) पूर्णा अभयारण्य
उत्तर : बरदा वन्यजीव अभयारण्य
व्याख्या :
गुजरात में पर्यटकों के लिए नया स्थल जुड़ने जा रहा है। धनतेरस के दिन यानी 29 अक्टूबर को देवभूमि द्वारका का कपुरडी चेकपोस्ट पर एशियाई शेरों का दूसरा नया अभयारण यानी बरडा वन्यजीव अभयारण्य तथा बरडा जंगल सफारी फेज-1 का शुरू होग। राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री मुळुभाई बेरा मंगलवार को इसका शुभारंभ करेंगे। एशियाई शेर विश्व में बहुत विख्यात तथा केवल गुजरात के जूनागढ फॉरेस्ट रेंज में देखने को मिलते हैं।
प्रश्न 45 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कौन सी कलाकृति उपहार में दी -
  • (अ) वारली पेंटिंग
  • (ब) सोहराय पेंटिंग
  • (स) मधुबनी पेंटिंग
  • (द) कलमकारी पेंटिंग
उत्तर : सोहराय पेंटिंग
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के कजान में हाल ही में हुए ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को झारखंड की कलाकृति उपहार में दी। झारखंड के हज़ारीबाग ज़िले की सोहराई पेंटिंग इस क्षेत्र की स्वदेशी कला की सुन्‍दरता को दर्शाती है। सोहराई चित्रकारी को एक ज़िला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत मान्यता दी गई है। सोहराई पेटिंग को अपने प्राकृतिक रंगों के लिए जाना जाता है। इसे बनाने के लिए कलाकार टहनियों, चावल के भूसे से बने ब्रश या अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करते हैं।
प्रश्न 46 पूर्व भारतीय पहलवान साक्षी मलिक के संस्मरण का नाम बताइए जिसे पत्रकार जोनाथन सेल्वाराज ने सह-लिखा था।
  • (अ) ब्रेकिंग रॉक्स एंड बैरियर्स
  • (ब) कॉल ऑफ द गिर
  • (स) विटनेस
  • (द) विंग्स टू अवर होप्स
उत्तर : विटनेस
व्याख्या :
पूर्व भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने पत्रकार जोनाथन सेल्वराज द्वारा सह-लिखित ‘विटनेस’ नामक अपने संस्मरण का अनावरण किया है, जो पाठकों को उनके जीवन, संघर्षों, विजयों और कुश्ती के अखाड़े के अंदर और बाहर की उनकी यात्रा पर एक गहन चिंतन प्रदान करता है।
प्रश्न 47 मल्टी-टारगेट डेटोनेशन डिवाइस का नाम बताइए जिसे हाल ही में (अक्टूबर 2012 में सिक्किम के गंगटोक में आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (एसीसी) के दौरान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा लॉन्च किया गया था।
  • (अ) एसईबीईएक्स 2
  • (ब) वीएल-एसआरएसएएम
  • (स) जोरावर
  • (द) अग्निस्त्र
उत्तर : अग्निस्त्र
व्याख्या :
भारतीय सेना (आईए) के सेनाध्यक्ष (सीओएएस), जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सिक्किम के गंगटोक में आयोजित सेना कमांडरों के सम्मेलन (एसीसी) के दौरान बहु-लक्ष्य पोर्टेबल डेटोनेशन डिवाइस (डब्ल्यूईडीसी) “अग्निअस्त्र” लॉन्च किया।
प्रश्न 48 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की रिपोर्ट ‘2023-24 के लिए भारतीय प्रत्यक्ष निवेश संस्थाओं की विदेशी देनदारियों और परिसंपत्तियों पर जनगणना’ के अनुसार, भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का सबसे बड़ा स्रोत कौन सा देश है -
  • (अ) संयुक्त राज्य अमेरिका
  • (ब) मॉरीशस
  • (स) सिंगापुर
  • (द) यूनाइटेड किंगडम
उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की 2023-24 के लिए भारतीय प्रत्यक्ष निवेश संस्थाओं की विदेशी देनदारियों और परिसंपत्तियों पर वार्षिक जनगणना के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का सबसे बड़ा स्रोत बना रहा, जिसके बाद मॉरीशस, सिंगापुर और यूनाइटेड किंगडम (यूके) का स्थान रहा।
प्रश्न 49 केंद्र सरकार ने हाल ही में (अक्टूबर 2024 में) 495 करोड़ रुपये के बजट के साथ ‘समर्थ’ योजना को दो साल के लिए _____________ तक बढ़ा दिया है।
  • (अ) मार्च 2027
  • (ब) मार्च 2025
  • (स) जून 2025
  • (द) मार्च 2026
उत्तर : मार्च 2026
व्याख्या :
भारत सरकार (जीओआई) ने वस्त्र क्षेत्र में क्षमता निर्माण के लिए समर्थ योजना (एससीबीटीएस) को अगले दो वर्षों यानी वित्तीय वर्ष 2024-25 (वित्त वर्ष 25) और वित्त वर्ष 26 के लिए विस्तारित करने का निर्णय लिया है, जिसमें 3 लाख लोगों को वस्त्र-संबंधी कौशल में प्रशिक्षित करने के लिए 495 करोड़ रुपये का बजट है।
प्रश्न 50 सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में (अक्टूबर 2024 में) नागरिकता अधिनियम 1955 के ___________________ की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा है, जिसने असम समझौते को मान्यता दी थी।
  • (अ) धारा 6ए
  • (ब) धारा 5ए
  • (स) धारा 7ए
  • (द) धारा 4ए
उत्तर : धारा 6ए
व्याख्या :
भारत के सर्वोच्च न्यायालय (एससीआई) ने 5 न्यायाधीशों की पीठ में 4:1 के बहुमत से नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 6ए की संवैधानिकता को बरकरार रखा। इसके अनुसार, धारा 6ए संविधान के अनुच्छेद 6 और 7 का उल्लंघन नहीं करती है, जो 1950 में संविधान के लागू होने पर स्थापित नागरिकता अधिकारों से संबंधित है।
प्रश्न 51 हाल ही में (अक्टूबर 2024 में) किस मिशन ने सुरक्षित और विश्वसनीय एआई स्तंभ के तहत जारी रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) के माध्यम से 8 जिम्मेदार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) परियोजनाओं का चयन किया है?
  • (अ) अटल इनोवेशन मिशन
  • (ब) स्मार्ट सिटीज मिशन
  • (स) इंडियाएआई मिशन
  • (द) राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन
उत्तर : इंडियाएआई मिशन
व्याख्या :
इंडियाएआई मिशन ने इंडियाएआई मिशन के सुरक्षित और विश्वसनीय एआई स्तंभ के तहत जारी रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) के माध्यम से 8 जिम्मेदार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) परियोजनाओं का चयन किया है।
प्रश्न 52 कनक राजू जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस पेशे से संबंधित थे -
  • (अ) कृषि
  • (ब) शास्त्रीय गायन
  • (स) लोक नृत्य
  • (द) साहित्य
उत्तर : लोक नृत्य
व्याख्या :
प्रसिद्ध गुसाडी लोक नर्तक कनक राजू जिन्हें गुसाडी राजू के नाम से भी जाना जाता है, का निधन हो गया। कनक राजू का जन्म तेलंगाना के कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले के जैनूर मंडल के मारलावई गांव में हुआ था। राज गोंड जनजाति से संबंध रखने वाले कनक राजू ने आठ साल की उम्र से ही अपने आदिवासी समुदाय को नृत्य करते हुए देखकर, स्वयं गुसाडी नृत्य सीखा था। गुसाड़ी नृत्य केवल राज गोंड जनजाति के पुरुषों द्वारा किया जाता है। यह नृत्य एक स्थानीय देवता को समर्पितनृत्य है जिसका मंचन डंडारी उत्सव के दौरान किया जाता है। डंडारी उत्सव दीपावली के बाद मनाया जाता है और लगभग 10 दिनों तक चलता है।
प्रश्न 53 टेबल टेनिस में डब्ल्यूटीटी चैंपियंस इवेंट क्वार्टर फाइनल में पहुँचने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी कौन बना -
  • (अ) साथियान ज्ञानसेकरन
  • (ब) शरथ कमल
  • (स) मनिका बत्रा
  • (द) मौमा दास
उत्तर : मनिका बत्रा
व्याख्या :
भारतीय पैडलर मनिका बत्रा ने 26 अक्टूबर को फ्रांस के मोंटपेलियर में WTT चैंपियंस के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने राउंड ऑफ 16 में रोमानिया की बर्नडेट स्जोक्स पर 3-1 से शानदार जीत दर्ज की। इस तरह, वे WTT चैंपियंस इवेंट के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। बत्रा ओलंपिक में एकल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंतिम 16 में पहुंचने वाले भारत के पहले टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी थीं।
प्रश्न 54 भारतीय वैज्ञानिक टीम द्वारा अल्जाइमर रोग के लिए नए अणु अनुसंधान का विकास कहाँ किया गया -
  • (अ) नई दिल्ली
  • (ब) पुणे
  • (स) बेंगलुरु
  • (द) हैदराबाद
उत्तर : पुणे
व्याख्या :
वैज्ञानिकों ने अल्ज़ाइमर रोग (एडी) के उपचार के लिए सिंथेटिक, कम्प्यूटेशनल और इन-विट्रो अध्ययनों के मिश्रण के माध्यम से नए अणुओं को तैयार और संश्लेषित किया है। ये गैर-विषाक्त अणु इस रोग के उपचार में प्रभावी सिद्ध हो सकते हैं। न्यूरॉन मस्तिष्क में विशेष कोशिकाएं होती हैं जो तंत्रिका तंत्र बनाती हैं। तंत्रिका तंत्र मस्तिष्क और शरीर के शेष भागों के बीच संचार का कार्य करता है। अल्ज़ाइमर रोग (एडी) इस संचार को बाधित करता है, जिससे सीखने और याददाश्त में बाधाएं आती हैं और अनुकूली व्यवहार में बदलाव होता है।
प्रश्न 55 2024 के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए कौन सा देश भागीदार होगा -
  • (अ) तंजानिया
  • (ब) केन्या
  • (स) युगांडा
  • (द) दक्षिण अफ्रीका
उत्तर : तंजानिया
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 28 नवंबर से 15 दिसंबर, 2024 तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किया जाएगा, जिसमें भारतीय विरासत, आध्यात्मिकता और संस्कृति की भव्य झलक प्रस्तुत की जाएगी। 2016 से इस आयोजन ने वैश्विक स्तर पर विस्तार किया है, जिससे भगवद गीता का संदेश फैलाने और हरियाणा की वैश्विक उपस्थिति को बढ़ाने में मदद मिली है। हरियाणा सरकार द्वारा आरंभ किया गया गीता महोत्सव, कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि के महत्व पर जोर देता है, जहाँ भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद गीता का उपदेश दिया था। हर साल एक सहयोगी देश चुना जाता है ताकि गीता का संदेश अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों तक पहुँच सके। 2024 में, तंजानिया इस महोत्सव का सहयोगी देश होगा, जो इसके वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है, जबकि ओडिशा को सहयोगी राज्य के रूप में चुना गया है, जिससे अंतर-राज्यीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।
प्रश्न 56 वैश्विक प्रकृति संरक्षण सूचकांक 2024 में भारत ने कौन सी रैंक हासिल की -
  • (अ) 100
  • (ब) 150
  • (स) 176
  • (द) 200
उत्तर : 176
व्याख्या :
हाल ही में जारी पहले वैश्विक प्रकृति संरक्षण सूचकांक, 2024 में भारत को सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले पांच देशों में से एक के रूप में स्थान दिया गया है। प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता के मामले में भारत 180 देशों में 176वें स्थान पर था। छोटे यूरोपीय देश लक्ज़मबर्ग को शीर्ष स्थान दिया गया था जबकि प्रशांत द्वीप देश किरिबाती को वैश्विक प्रकृति संरक्षण सूचकांक में सबसे नीचे स्थान दिया गया। वैश्विक प्रकृति संरक्षण सूचकांक, द गोल्डमैन सोनेनफेल्ट स्कूल ऑफ सस्टेनेबिलिटी एंड क्लाइमेट चेंज, बेन-गुरियन यूनिवर्सिटी ऑफ द नेगेव, इज़राइल और गैर-लाभकारी वेबसाइट बीओड्ब.कॉम(BioDB.com) द्वारा तैयार और जारी किया गया है।
प्रश्न 57 मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण परियोजनाओं के लिए हाल ही में कितनी धनराशि स्वीकृत की गई -
  • (अ) 15,000 करोड़
  • (ब) 20,000 करोड़
  • (स) 25,000 करोड़
  • (द) 30,000 करोड़
उत्तर : 20,000 करोड़
व्याख्या :
मध्य प्रदेश की बुनियादे ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क निर्माण परियोजनाओं की घोषणा की है। इसके मुताबिक राज्य को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क निर्माण परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
प्रश्न 58 किस क्षेत्र में एनटीपीसी और भारतीय सेना ने सतत ऊर्जा के लिए सौर हाइड्रोजन-आधारित माइक्रोग्रिड स्थापित किया -
  • (अ) सिक्किम
  • (ब) हिमाचल प्रदेश
  • (स) लद्दाख
  • (द) उत्तराखंड
उत्तर : लद्दाख
व्याख्या :
NTPC ने 25 अक्टूबर को लद्दाख के चुशुल में सोलर हाइड्रोजन-बेस्ड माइक्रोग्रिड स्थापित करने के लिए भारतीय सेना के साथ साझेदारी की है। इस कदम से ग्रीन हाइड्रोजन का उपयोग करते हुए लद्दाख में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन यानी NTPC ने इस सोलर हाइड्रोजन-बेस्ड माइक्रोग्रिड सिस्टम को स्वतंत्र रूप से ऑपरेट करने के लिए डिजाइन किया है। इसमें हाइड्रोजन का उपयोग ऊर्जा भंडारण माध्यम के रूप में किया जाता है, जिससे पूरे वर्ष चौबीसों घंटे 200 किलोवाट बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
प्रश्न 59 किस देश के राष्ट्रपति 28 अक्टूबर, 2024 को पीएम मोदी के साथ टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे -
  • (अ) फ्रांस
  • (ब) स्पेन
  • (स) इटली
  • (द) जापान
उत्तर : स्पेन
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अक्‍तूबर को गुजरात का दौरा करेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। श्री मोदी, स्पेन के राष्‍ट्रपति पेड्रो सांचेज़ के साथ सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा विमान परिसर का उद्घाटन करेंगे। स्‍पेन के राष्‍ट्रपति पेद्रो सांचेज 29 अक्‍टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।
प्रश्न 60 रानी रामपाल जिन्होंने हाल ही में अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की, किस खेल से संबंधित हैं -
  • (अ) क्रिकेट
  • (ब) हॉकी
  • (स) फुटबॉल
  • (द) बैडमिंटन
उत्तर : हॉकी
व्याख्या :
भारतीय महिला हॉकी की दिग्गज खिलाड़ी रानी रामपाल ने संन्यास की घोषणा की है। कज़ान में ओलंपिक क्वालीफ़ायर 2008 में 14 साल की उम्र में पदार्पण करने वाली रानी ने 254 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए 120 गोल किए। वह हॉकी में सीनियर स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की महिला है। रानी 2009 एशिया कप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम में भी शामिल थीं। हॉकी में रानी रामपाल के उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में, हॉकी इंडिया ने उनकी 28 नंबर जर्सी को रिटायर घोषित किया।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill