CA Quiz : 20-21 Nov 2024
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 विश्व मत्स्य पालन दिवस का 2024 का विषय क्या था -
-
- (अ) मत्स्य पालन का आर्थिक महत्व
- (ब) नीला परिवर्तन: लघु-स्तरीय और टिकाऊ मत्स्य पालन
- (स) समुद्री मत्स्य पालन का विकास
- (द) मछुआरों की सामाजिक सुरक्षा
उत्तर : नीला परिवर्तन: लघु-स्तरीय और टिकाऊ मत्स्य पालन
व्याख्या :
विश्व मत्स्य पालन दिवस हर साल 21 नवंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। मत्स्य पालन के महत्व और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र तथा मछुआरों की आजीविका की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर वर्ष इस दिन वैश्विक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष के विश्व मत्स्य दिवस का विषय भारत का नीला परिवर्तन: लघु-स्तरीय और टिकाऊ मत्स्य पालन को सुदृढ़ बनाना है।
- प्रश्न 2 “फ्रीस्टाइल शतरंज” का आविष्कार किसने किया था -
-
- (अ) बॉबी फिशर
- (ब) गैरी कास्परोव
- (स) मैग्नस कार्लसन
- (द) आनंद विश्वनाथन
उत्तर : बॉबी फिशर
व्याख्या :
मैग्नस कार्लसन के बहुप्रतीक्षित फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम टूर की बुधवार को सिंगापुर में आधिकारिक घोषणा की गई, जिसमें दिल्ली को इसके प्रथम संस्करण के लिए पांच प्रमुख मेजबान शहरों में से एक के रूप में पुष्टि की गई। कार्लसन ने जर्मन उद्यमी जान हेनरिक ब्यूटनर के साथ मिलकर एक्सक्लूसिव टूर लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआत 7-14 फरवरी, 2025 को जर्मनी के वेइसनहाउस में होगी। यह टूर पांच देशों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जर्मनी, भारत, फ्रांस (पेरिस), यूएसए (न्यूयॉर्क) और दक्षिण अफ्रीका (केप टाउन) में टूर्नामेंट होंगे। दिल्ली लेग के लिए पुरस्कार राशि $500,000 – $1,000,000 होने की उम्मीद है। फ्रीस्टाइल शतरंज, जिसे शतरंज 960 के नाम से भी जाना जाता है, 1996 में पूर्व विश्व चैंपियन बॉबी फिशर द्वारा आविष्कार किया गया शतरंज का एक प्रकार है। इसमें यादृच्छिक बैक-रैंक पीस सेटअप की सुविधा है, जो पारंपरिक ओपनिंग थ्योरी पर निर्भरता को समाप्त करता है और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता है।
- प्रश्न 3 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 कहाँ आयोजित होंगे -
-
- (अ) उत्तर प्रदेश
- (ब) बिहार
- (स) महाराष्ट्र
- (द) राजस्थान
उत्तर : बिहार
व्याख्या :
अगले वर्ष के खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पैरा गेम्स बिहार में होंगे। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि बिहार ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का सफल आयोजन कर अपनी क्षमता साबित की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य खेलो इंडिया गेम्स को देश के हर कोने तक पहुंचाना है।
- प्रश्न 4 “फेंजल” नामक चक्रवात कहाँ बनने की संभावना है -
-
- (अ) अरब सागर
- (ब) बंगाल की खाड़ी
- (स) हिंद महासागर
- (द) लक्षद्वीप क्षेत्र
उत्तर : बंगाल की खाड़ी
व्याख्या :
बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय स्थिति बन चुकी है, जिससे मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ‘फेंजल’ नामक चक्रवात के बनने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार रात को यह जानकारी दी।
- प्रश्न 5 श्रीकृष्ण पाथेय न्यास का मुख्यालय कहाँ होगा -
-
- (अ) इंदौर
- (ब) भोपाल
- (स) ग्वालियर
- (द) उज्जैन
उत्तर : भोपाल
व्याख्या :
प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश लोक न्यास अधिनियिम 1951 के अंतर्गत “श्रीकृष्ण पाथेय न्यास“ का गठन किया जाएगा। न्यास का मुख्यालय भोपाल होगा। इसके लिए 6 पद सृजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल स्थत मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
- प्रश्न 6 “अमूर बाज उत्सव” किस राज्य में मनाया गया -
-
- (अ) मणिपुर
- (ब) असम
- (स) नागालैंड
- (द) मेघालय
उत्तर : मणिपुर
व्याख्या :
मणिपुर के तामेंगलॉग जिले में अमूर बाज उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। तामेंगलॉग जिला प्रशासन, राज्य वन विभाग और वर्षा वन क्लब ने इस उत्सव का आयोजन किया था। प्रवासी पक्षी अमूर फाल्कन के बारे में जागरूकता बढाने के लिए इस वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाता है। यह प्रवासी पक्षी प्रतिवर्ष अक्तूबर-नवम्बर में तामेंगलॉग जिले में प्रवास करता है।
- प्रश्न 7 “विजन” पोर्टल का उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना
- (ब) वंचित बच्चों में शिक्षा, कौशल और नवाचार को प्रोत्साहित करना
- (स) रोजगार के अवसर प्रदान करना
- (द) तकनीकी अनुसंधान में सहयोग करना
उत्तर : वंचित बच्चों में शिक्षा, कौशल और नवाचार को प्रोत्साहित करना
व्याख्या :
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्ली में छात्र नवाचार एवं आउटरीच नेटवर्क (विजन) के लिए विकसित भारत पहल का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य वंचित बच्चों में शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देना है।
- प्रश्न 8 अर्मेनिया अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का कौन सा सदस्य देश बना -
-
- (अ) 112वां
- (ब) 113वां
- (स) 114वां
- (द) 115वां
उत्तर : 114वां
व्याख्या :
अर्मेनिया अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 114वां पूर्ण सदस्य बन गया है। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन कार्बन-मुक्त भविष्य के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाला एक वैश्विक अंतर-सरकारी संगठन है। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की परिकल्पना सौर संसाधन संपन्न देशों के गठबंधन के रूप में की गई है ताकि उनकी विशेष ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके और इसे पेरिस समझौते को लागू करने के लिए भारत और फ्रांस द्वारा 30 नवंबर 2015 को लॉन्च किया गया था।
- प्रश्न 9 हाल ही में (नवंबर 2024 में) मणिपुर उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश कौन नियुक्त हुए हैं -
-
- (अ) न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल
- (ब) न्यायमूर्ति डी. कृष्णकुमार
- (स) न्यायमूर्ति गिरीश चंद्र
- (द) न्यायमूर्ति आर. एन. पाठक
उत्तर : न्यायमूर्ति डी. कृष्णकुमार
व्याख्या :
भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति डी. कृष्णकुमार, न्यायाधीश, मद्रास उच्च न्यायालय को मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। यह उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा, जो कि 21.11.2024 को मणिपुर उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल के सेवानिवृत्त होने के फलस्वरुप होगा।
- प्रश्न 10 हाल ही में (नवंबर 2024 में) सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) ने ग्रीन हाइड्रोजन पहल को बढ़ावा देने के लिए किस संगठन के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए है -
-
- (अ) अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी
- (ब) यूएनडीपी
- (स) विश्व वन्यजीव कोष
- (द) एच2ग्लोबल
उत्तर : एच2ग्लोबल
व्याख्या :
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) ने हरित हाइड्रोजन पहल को बढ़ावा देने की दिशा में एक सहयोगी ढांचा स्थापित करने के लिए एच2ग्लोबल स्टिफ्टंग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य बाजार आधारित प्रक्रियाओं पर ज्ञान के आदान-प्रदान और भारत तथा आयातक देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।
- प्रश्न 11 “भू-नीर” पोर्टल किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है -
-
- (अ) ऊर्जा मंत्रालय
- (ब) जल शक्ति मंत्रालय
- (स) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
- (द) पर्यावरण मंत्रालय
उत्तर : जल शक्ति मंत्रालय
व्याख्या :
माननीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने 19 सितंबर, 2024 को भारत जल सप्ताह 2024 के समापन समारोह के दौरान नव विकसित “भू-नीर” पोर्टल का डिजिटल रूप से शुभारंभ किया। “भू-नीर” एक उन्नत पोर्टल है जिसे जल शक्ति मंत्रालय के तहत केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (सीजीडब्ल्यूए) ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के सहयोग से देश भर में भू-जल के बेहतर विनियमन के लिए विकसित किया है। यह पोर्टल भूजल संसाधनों के प्रबंधन और विनियमन के लिए एकल मंच के रूप में काम करेगा, जिसका उद्देश्य भू-जल उपयोग में पारदर्शिता, दक्षता और स्थिरता सुनिश्चित करना है।
- प्रश्न 12 हाल ही में (नवंबर 2024 में) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच किस प्रकार की सैन्य व्यवस्था पर हस्ताक्षर हुए हैं -
-
- (अ) समुद्री रक्षा
- (ब) हवा से हवा में ईंधन भरने की क्षमता
- (स) अंतरिक्ष रक्षा प्रणाली
- (द) साइबर सुरक्षा
उत्तर : हवा से हवा में ईंधन भरने की क्षमता
व्याख्या :
ऑस्ट्रेलिया और भारत ने रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायुसेना (आरएएएफ) और भारतीय सशस्त्र बलों को हवा से हवा में ईंधन भरने में सक्षम बनाने के लिए एक व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्रालय के एक बयान में दी गई है। इसके अनुसार रक्षा उद्योग और क्षमता वितरण मंत्री पैट कॉनरॉय एमपी और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को द्विपक्षीय चर्चा के दौरान इस व्यवस्था की घोषणा की। इस व्यवस्था के तहत आरएएएफ का हवा से हवा में ईंधन भरने वाला विमान केसी-30ए मल्टी-रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट भारतीय सशस्त्र बलों के विमानों में ईंधन भरने में सक्षम होगा।
- प्रश्न 13 स्वच्छ औद्योगिक पार्क अभियान किसके तहत शुरू किया गया -
-
- (अ) फिक्की
- (ब) सीआईआई
- (स) निति आयोग
- (द) उद्योग मंत्रालय
उत्तर : फिक्की
व्याख्या :
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विक्रम उद्योगपुरी ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करते हुए देश का सबसे स्वच्छ औद्योगिक पार्क बनने का गौरव हासिल किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) द्वारा शुरू किए गए ‘स्वच्छ औद्योगिक पार्क’ अभियान के तहत दिया गया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा गुरुवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
- प्रश्न 14 हाल ही में (नवंबर 2024 में) भारत और मालदीव के बीच मुद्राओं के लेन-देन की नई व्यवस्था किसके द्वारा हस्ताक्षरित की गई -
-
- (अ) रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और मालदीव मॉनेटरी अथॉरिटी के गवर्नर अहमद मुनावर
- (ब) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति सोलिह
- (स) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मालदीव के वित्त मंत्री
- (द) विदेश मंत्री जयशंकर और मालदीव के गवर्नर
उत्तर : रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और मालदीव मॉनेटरी अथॉरिटी के गवर्नर अहमद मुनावर
व्याख्या :
भारत और मालदीव अब अपनी-अपनी मुद्राओं यानी रूपए और रूफिया में में लेन-देन करेंगे। इस आशय के समझौते पर रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और मालदीव मॉनेटरी अथॉरिटी के गवर्नर अहमद मुनावर ने मुंबई में हस्ताक्षर किए। इससे आयातकों और निर्यातकों को भी अपनी मुद्रा में बिल भुगतान की सहूलियत होगी और भुगतान जल्दी हो सकेगा। इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार में भी वृद्धि होगी।
- प्रश्न 15 हाल ही में (नवंबर 2024 में) श्री के. संजय मूर्ति ने किस पद के रूप में शपथ ली है -
-
- (अ) भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर
- (ब) नियंत्रक और महालेखा परीक्षक
- (स) केंद्रीय वित्त सचिव
- (द) उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख
उत्तर : नियंत्रक और महालेखा परीक्षक
व्याख्या :
श्री के. संजय मूर्ति ने नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के रूप में शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई। श्री मूर्ति ने श्री गिरीश चंद्र मुर्मू का स्थान लिया है जिन्हें अगस्त 2020 में नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले, श्री मूर्ति ने शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के रूप में कार्य किया था।
- प्रश्न 16 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान का नाम क्या है -
-
- (अ) द ऑर्डर ऑफ होप
- (ब) द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस
- (स) द ऑर्डर ऑफ पीस
- (द) द ऑर्डर ऑफ यूनिटी
उत्तर : द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान द ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनके दूरदृष्टि वाला नेतृत्व, विकासशील देशों के अधिकारों की वैश्विक मंचों पर पैरवी करने, वैश्विक समुदाय के लिए असाधरण सेवा तथा भारत गयाना संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया है। गयाना के राष्ट्रपति डॉक्टर इरफान अली ने गयाना स्टेट हाउस में श्री मोदी को यह सम्मान प्रदान किया।
- प्रश्न 17 एडीबी ने हाल ही में वित्तीय क्षेत्र में सुधार के लिए किस देश को ऋण की मंजूरी दी है -
-
- (अ) नेपाल
- (ब) पाकिस्तान
- (स) श्रीलंका
- (द) मालदीव
उत्तर : श्रीलंका
व्याख्या :
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने हाल ही में श्रीलंका को वित्तीय क्षेत्र में सुधार के लिए 200 मिलियन डॉलर के नीति-आधारित ऋण को मंजूरी दे दी है। यह ऋण एडीबी के वित्तीय क्षेत्र स्थिरता और सुधार कार्यक्रम के तहत दिया गया है। बता दें कि एडीबी की स्थापना साल 1966 में की गयी थी और इसका मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में है।
- प्रश्न 18 हाल ही में किस देश ने पानी की कमी के कारण आपातकाल की घोषणा की है -
-
- (अ) इक्वाडोर
- (ब) दक्षिण अफ्रीका
- (स) अर्जेंटीना
- (द) चिली
उत्तर : इक्वाडोर
व्याख्या :
हाल ही में दक्षिण अमरीकी देश इक्वाडोर ने जंगल की आग और पानी की कमी के कारण देश में आपातकाल की घोषणा की है। पर्यावरण मंत्रालय द्वारा अनुमोदित आपातकाल की स्थिति 60 दिनों तक रहेगी। इक्वाडोर छह दशकों में सबसे भयंकर सूखे का सामना कर रहा है।
- प्रश्न 19 ‘विश्व बाल दिवस 2024’ का मुख्य थीम क्या है -
-
- (अ) बच्चों का कल्याण
- (ब) हर बच्चे के लिए, हर अधिकार
- (स) बच्चों का स्वास्थ्य और शिक्षा
- (द) सुरक्षित बचपन, उज्ज्वल भविष्य
उत्तर : हर बच्चे के लिए, हर अधिकार
व्याख्या :
हर साल 20 नवंबर को दुनियाभर में ‘विश्व बाल दिवस 2024’ मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देना, बच्चों के बीच जागरूकता लाना और उनके कल्याण में सुधार लाना है। यह दिवस यूनिसेफ (UNICEF) द्वारा आयोजित किया जाता है और इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देना है, जिसमें उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और खुशहाली को प्राथमिकता दी जाती है। वहीं, इस साल का थीम है- हर बच्चे के लिए, हर अधिकार (For Every Child, Every Right)।
- प्रश्न 20 राफेल नडाल ने अपने करियर में कुल कितने ग्रैंड स्लैम खिताब जीते -
-
- (अ) 20
- (ब) 22
- (स) 24
- (द) 18
उत्तर : 22
व्याख्या :
स्पेन टेनिस प्लेयर राफेल नडाल ने टेनिस से संन्यास लिया। उन्होंने 19 नवंबर को अपने होमग्राउंड मलागा में डेविस कप में करियर का आखिरी मुकाबला खेला, हालांकि वे इसे हार गए। उन्हें नीदरलैंड के 80वीं रैंकिंग वाले बोटिक वान डे जैडशुल्प ने 6-4, 6-4 से हराया। नडाल ने संन्यास की घोषणा पहले ही कर दी थी, जिसमें कहा था कि मालागा में डेविस कप फाइनल के बाद टेनिस को अलविदा कह देंगे। राफेल ने 22 ग्रैंडस्लेम जीते और ऐसा करने वाले वह दूसरे टेनिस स्टार हैं। सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में सर्बिया के नोवाक जोकोविच हैं, जिन्होंने अब तक 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।
- प्रश्न 21 भारत ने 2024 महिला एशिया हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में किस देश को हराया -
-
- (अ) जापान
- (ब) चीन
- (स) मलेशिया
- (द) दक्षिण कोरिया
उत्तर : चीन
व्याख्या :
बिहार में नालंदा जिले के राजगीर में संपन्न एशिया महिला हॉकी चैम्पियन्स टॉफी के फाइनल में खेले गए मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हरा दिया। पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर दीपिका ने गोल करके खचाखच भरे बिहार खेल यूनिवर्सिटी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में उत्साह का संचार कर दिया।
- प्रश्न 22 प्रोजेक्ट वीर गाथा योजना की शुरुआत किस वर्ष की गई थी -
-
- (अ) 2019
- (ब) 2020
- (स) 2021
- (द) 2022
उत्तर : 2021
व्याख्या :
सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एक करोड़ 76 लाख से अधिक स्कूली छात्रों ने प्रोजेक्ट वीर गाथा के चौथे चरण में भाग लिया है। छात्रों ने सशस्त्र बलों की बहादुरी और बलिदान के सम्मान में कविताएँ, पेंटिंग, निबंध और वीडियो भेजे हैं। वीरता पुरस्कार विजेताओं की वीरता, निस्वार्थ बलिदान और साहस की प्रेरक कहानियों को प्रसारित करने के लिए वर्ष 2021 में वीर गाथा योजना शुरू की गई थी। शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस परियोजना ने स्कूली छात्रों को वीरता पुरस्कार विजेताओं के साहसपूर्ण कार्यों पर रचनात्मक गतिविधियों के लिए एक मंच प्रदान किया है।
- प्रश्न 23 55वें IFFI में ‘कंट्री ऑफ फोकस’ के रूप में किस देश को नामित किया गया है -
-
- (अ) ब्राज़ील
- (ब) ऑस्ट्रेलिया
- (स) फ्रांस
- (द) जापान
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
IFFI 2024 यानी 20 नवंबर से गोवा में शुरू हो गया। इसमें 81 देशों की 180 अंतर्राष्ट्रीय फिल्में दिखाई जाएंगी। ये फेस्टिवल 28 नवंबर तक चलेगा। भारत के 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ऑस्ट्रेलिया को ‘कंट्री ऑफ फोकस (Country of Focus)’ के रूप में नामित किया गया है।
- प्रश्न 24 हाल ही में (नवंबर 2024 में) दिल्ली मेट्रो और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के समझौते का उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) स्मारकों की सुरक्षा बढ़ाना
- (ब) स्मारकों के लिए टिकट और मेट्रो टिकट खरीद के लिए एक मंच प्रदान करना
- (स) मेट्रो स्टेशनों पर स्मारकों की प्रदर्शनी लगाना
- (द) स्मारकों के नवीनीकरण के लिए फंडिंग
उत्तर : स्मारकों के लिए टिकट और मेट्रो टिकट खरीद के लिए एक मंच प्रदान करना
व्याख्या :
दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण-ए एस आई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत अब मोमेंटम 2.0 दिल्ली सारथी ऐप के माध्यम से ए एस आई द्वारा संरक्षित स्मारकों के टिकट खरीदे जा सकते हैं। डीएमआरसी ने बताया कि इस साझेदारी का उद्देश्य एएसआई स्मारक टिकट और डीएमआरसी यात्रा टिकट दोनों की खरीद के लिए एक ही मंच प्रदान करना है।
- प्रश्न 25 नैफिथ्रोमाइसिन किस प्रकार की दवा है -
-
- (अ) स्वदेशी एंटीबायोटिक
- (ब) एंटीवायरल
- (स) एंटीफंगल
- (द) वैक्सीन
उत्तर : स्वदेशी एंटीबायोटिक
व्याख्या :
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने प्रतिरोधी संक्रमणों के लिए नैफिथ्रोमाइसिन नामक पहली स्वदेशी एंटीबायोटिक दवा लॉन्च की। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि नैफिथ्रोमाइसिन का तीन दिन का उपचार, निमोनिया के खिलाफ एक बड़ा परिवर्तनकारी उपाय है, जो विश्व में हर वर्ष 20 लाख से अधिक मौतों के लिए जिम्मेदार है। भारत में बनी एंटीबायोटिक नैफिथ्रोमाइसिन को जैव प्रौद्योगिकी विभाग की एक इकाई जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद के सहयोग से विकसित किया गया है और इसे मिक्नाफ नाम से बाजार में उतारा गया है। यह देश का पहला स्वदेशी रूप से विकसित एंटीबायोटिक है जिसका उद्देश्य रोगाणुरोधी प्रतिरोध से निपटना है।
- प्रश्न 26 प्रसार भारती द्वारा लॉन्च किए गए ओटीटी प्लेटफॉर्म का नाम क्या है -
-
- (अ) दूरदर्शन प्लस
- (ब) वेव्स
- (स) भारत स्ट्रीम
- (द) प्रसार भारत डिजिटल
उत्तर : वेव्स
व्याख्या :
राष्ट्रीय लोक प्रसारक प्रसार भारती ने अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स लॉन्च किया है। गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के उद्घाटन समारोह में इसका अनावरण किया गया। डिजिटल स्ट्रीमिंग सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के साथ-साथ वेव्स का उद्देश्य आधुनिक डिजिटल रुझानों को अपनाते हुए पुरानी यादों को ताज़ा करना है।
- प्रश्न 27 हरिनी अमरसूर्या श्रीलंका की कौन-सी महिला प्रधानमंत्री बनी हैं -
-
- (अ) पहली
- (ब) दूसरी
- (स) तीसरी
- (द) चौथी
उत्तर : तीसरी
व्याख्या :
18 नवंबर को हरिनी अमरसूर्या श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री बनाई गईं। उन्होंने 16वें प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। अमरसूर्या श्रीलंका में प्रधानमंत्री पद पर काबिज होने वाली तीसरी महिला हैं। उनसे पहले सिरिमाओ भंडारनायके (3 बार) और चंद्रिका कुमारतुंगा (1 बार) देश की महिला प्रधानमंत्री रह चुकी हैं।
- प्रश्न 28 भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत कब से फिर शुरू होगी -
-
- (अ) जनवरी 2025
- (ब) जनवरी 2026
- (स) नवंबर 2024
- (द) मार्च 2025
उत्तर : जनवरी 2025
व्याख्या :
भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता की शुरुआत नए साल 2025 में फिर से शुरू होगी। ब्राजील के रियो-डी-जेनेरियो में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर के बीच हुई बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई। ब्रिटिश सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर ने घोषणा की है कि नए वर्ष में ब्रिटेन-भारत व्यापार वार्ता पुनः शुरू होगी। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित एफटीए के लिए बातचीत जनवरी 2022 में शुरू हुई थी।
- प्रश्न 29 गुयाना ने प्रधानमंत्री मोदी को कौन-सा राष्ट्रीय पुरस्कार देने की घोषणा की है -
-
- (अ) द ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस
- (ब) डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर
- (स) ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर
- (द) ऑनररी अवॉर्ड ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस
उत्तर : द ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस
व्याख्या :
गुयाना सरकार ने 20 नवंबर को PM मोदी को देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार 'द ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस' देने की घोषणा की। इसके अलावा बारबाडोस भी उन्हें 'ऑनररी अवॉर्ड ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस' से सम्मानित करेगा।
- प्रश्न 30 डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कौन-सा सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया है -
-
- (अ) द ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस
- (ब) ऑनररी अवॉर्ड ऑफ फ्रीडम
- (स) डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर
- (द) ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर
उत्तर : डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर
व्याख्या :
डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान- ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया है। डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन ने कोविड महामारी के दौरान डोमिनिका को प्रधानमंत्री मोदी का योगदान और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनके समर्पण को मान्यता देते हुए यह पुरस्कार प्रदान किया।