CA Quiz : 18-19 November 2024

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 ‘विश्व बाल दिवस 2024’ का मुख्य थीम क्या है -
  • (अ) बच्चों का कल्याण
  • (ब) हर बच्चे के लिए, हर अधिकार
  • (स) बच्चों का स्वास्थ्य और शिक्षा
  • (द) सुरक्षित बचपन, उज्ज्वल भविष्य
उत्तर : हर बच्चे के लिए, हर अधिकार
व्याख्या :
हर साल 20 नवंबर को दुनियाभर में ‘विश्व बाल दिवस 2024’ मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देना, बच्चों के बीच जागरूकता लाना और उनके कल्याण में सुधार लाना है। यह दिवस यूनिसेफ (UNICEF) द्वारा आयोजित किया जाता है और इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देना है, जिसमें उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और खुशहाली को प्राथमिकता दी जाती है। वहीं, इस साल का थीम है- हर बच्चे के लिए, हर अधिकार (For Every Child, Every Right)।
प्रश्न 2 राफेल नडाल ने अपने करियर में कुल कितने ग्रैंड स्लैम खिताब जीते -
  • (अ) 20
  • (ब) 22
  • (स) 24
  • (द) 18
उत्तर : 22
व्याख्या :
स्पेन टेनिस प्लेयर राफेल नडाल ने टेनिस से संन्यास लिया। उन्होंने 19 नवंबर को अपने होमग्राउंड मलागा में डेविस कप में करियर का आखिरी मुकाबला खेला, हालांकि वे इसे हार गए। उन्हें नीदरलैंड के 80वीं रैंकिंग वाले बोटिक वान डे जैडशुल्प ने 6-4, 6-4 से हराया। नडाल ने संन्यास की घोषणा पहले ही कर दी थी, जिसमें कहा था कि मालागा में डेविस कप फाइनल के बाद टेनिस को अलविदा कह देंगे। राफेल ने 22 ग्रैंडस्लेम जीते और ऐसा करने वाले वह दूसरे टेनिस स्टार हैं। सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में सर्बिया के नोवाक जोकोविच हैं, जिन्होंने अब तक 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।
प्रश्न 3 भारत ने 2024 महिला एशिया हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में किस देश को हराया -
  • (अ) जापान
  • (ब) चीन
  • (स) मलेशिया
  • (द) दक्षिण कोरिया
उत्तर : चीन
व्याख्या :
बिहार में नालंदा जिले के राजगीर में संपन्न एशिया महिला हॉकी चैम्पियन्स टॉफी के फाइनल में खेले गए मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हरा दिया। पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर दीपिका ने गोल करके खचाखच भरे बिहार खेल यूनिवर्सिटी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में उत्साह का संचार कर दिया।
प्रश्न 4 प्रोजेक्ट वीर गाथा योजना की शुरुआत किस वर्ष की गई थी -
  • (अ) 2019
  • (ब) 2020
  • (स) 2021
  • (द) 2022
उत्तर : 2021
व्याख्या :
सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एक करोड़ 76 लाख से अधिक स्कूली छात्रों ने प्रोजेक्ट वीर गाथा के चौथे चरण में भाग लिया है। छात्रों ने सशस्त्र बलों की बहादुरी और बलिदान के सम्मान में कविताएँ, पेंटिंग, निबंध और वीडियो भेजे हैं। वीरता पुरस्कार विजेताओं की वीरता, निस्वार्थ बलिदान और साहस की प्रेरक कहानियों को प्रसारित करने के लिए वर्ष 2021 में वीर गाथा योजना शुरू की गई थी। शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस परियोजना ने स्कूली छात्रों को वीरता पुरस्कार विजेताओं के साहसपूर्ण कार्यों पर रचनात्मक गतिविधियों के लिए एक मंच प्रदान किया है।
प्रश्न 5 55वें IFFI में ‘कंट्री ऑफ फोकस’ के रूप में किस देश को नामित किया गया है -
  • (अ) ब्राज़ील
  • (ब) ऑस्ट्रेलिया
  • (स) फ्रांस
  • (द) जापान
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
IFFI 2024 यानी 20 नवंबर से गोवा में शुरू हो गया। इसमें 81 देशों की 180 अंतर्राष्ट्रीय फिल्में दिखाई जाएंगी। ये फेस्टिवल 28 नवंबर तक चलेगा। भारत के 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ऑस्ट्रेलिया को ‘कंट्री ऑफ फोकस (Country of Focus)’ के रूप में नामित किया गया है।
प्रश्न 6 हाल ही में (नवंबर 2024 में) दिल्ली मेट्रो और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के समझौते का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) स्मारकों की सुरक्षा बढ़ाना
  • (ब) स्मारकों के लिए टिकट और मेट्रो टिकट खरीद के लिए एक मंच प्रदान करना
  • (स) मेट्रो स्टेशनों पर स्मारकों की प्रदर्शनी लगाना
  • (द) स्मारकों के नवीनीकरण के लिए फंडिंग
उत्तर : स्मारकों के लिए टिकट और मेट्रो टिकट खरीद के लिए एक मंच प्रदान करना
व्याख्या :
दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम ने भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण-ए एस आई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए। इस समझौते के तहत अब मोमेंटम 2.0 दिल्ली सारथी ऐप के माध्‍यम से ए एस आई द्वारा संरक्षित स्‍मारकों के टिकट खरीदे जा सकते हैं। डीएमआरसी ने बताया कि इस साझेदारी का उद्देश्‍य एएसआई स्मारक टिकट और डीएमआरसी यात्रा टिकट दोनों की खरीद के लिए एक ही मंच प्रदान करना है।
प्रश्न 7 नैफिथ्रोमाइसिन किस प्रकार की दवा है -
  • (अ) स्वदेशी एंटीबायोटिक
  • (ब) एंटीवायरल
  • (स) एंटीफंगल
  • (द) वैक्सीन
उत्तर : स्वदेशी एंटीबायोटिक
व्याख्या :
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने प्रतिरोधी संक्रमणों के लिए नैफिथ्रोमाइसिन नामक पहली स्वदेशी एंटीबायोटिक दवा लॉन्च की। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि नैफिथ्रोमाइसिन का तीन दिन का उपचार, निमोनिया के खिलाफ एक बड़ा परिवर्तनकारी उपाय है, जो विश्‍व में हर वर्ष 20 लाख से अधिक मौतों के लिए जिम्मेदार है। भारत में बनी एंटीबायोटिक नैफिथ्रोमाइसिन को जैव प्रौद्योगिकी विभाग की एक इकाई जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद के सहयोग से विकसित किया गया है और इसे मिक्नाफ नाम से बाजार में उतारा गया है। यह देश का पहला स्वदेशी रूप से विकसित एंटीबायोटिक है जिसका उद्देश्य रोगाणुरोधी प्रतिरोध से निपटना है।
प्रश्न 8 प्रसार भारती द्वारा लॉन्च किए गए ओटीटी प्लेटफॉर्म का नाम क्या है -
  • (अ) दूरदर्शन प्लस
  • (ब) वेव्स
  • (स) भारत स्ट्रीम
  • (द) प्रसार भारत डिजिटल
उत्तर : वेव्स
व्याख्या :
राष्ट्रीय लोक प्रसारक प्रसार भारती ने अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स लॉन्च किया है। गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के उद्घाटन समारोह में इसका अनावरण किया गया। डिजिटल स्ट्रीमिंग सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के साथ-साथ वेव्स का उद्देश्य आधुनिक डिजिटल रुझानों को अपनाते हुए पुरानी यादों को ताज़ा करना है।
प्रश्न 9 हरिनी अमरसूर्या श्रीलंका की कौन-सी महिला प्रधानमंत्री बनी हैं -
  • (अ) पहली
  • (ब) दूसरी
  • (स) तीसरी
  • (द) चौथी
उत्तर : तीसरी
व्याख्या :
18 नवंबर को हरिनी अमरसूर्या श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री बनाई गईं। उन्होंने 16वें प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। अमरसूर्या श्रीलंका में प्रधानमंत्री पद पर काबिज होने वाली तीसरी महिला हैं। उनसे पहले सिरिमाओ भंडारनायके (3 बार) और चंद्रिका कुमारतुंगा (1 बार) देश की महिला प्रधानमंत्री रह चुकी हैं।
प्रश्न 10 भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत कब से फिर शुरू होगी -
  • (अ) जनवरी 2025
  • (ब) जनवरी 2026
  • (स) नवंबर 2024
  • (द) मार्च 2025
उत्तर : जनवरी 2025
व्याख्या :
भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता की शुरुआत नए साल 2025 में फिर से शुरू होगी। ब्राजील के रियो-डी-जेनेरियो में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर के बीच हुई बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई। ब्रिटिश सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर ने घोषणा की है कि नए वर्ष में ब्रिटेन-भारत व्यापार वार्ता पुनः शुरू होगी। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित एफटीए के लिए बातचीत जनवरी 2022 में शुरू हुई थी।
प्रश्न 11 गुयाना ने प्रधानमंत्री मोदी को कौन-सा राष्ट्रीय पुरस्कार देने की घोषणा की है -
  • (अ) द ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस
  • (ब) डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर
  • (स) ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर
  • (द) ऑनररी अवॉर्ड ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस
उत्तर : द ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस
व्याख्या :
गुयाना सरकार ने 20 नवंबर को PM मोदी को देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार 'द ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस' देने की घोषणा की। इसके अलावा बारबाडोस भी उन्हें 'ऑनररी अवॉर्ड ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस' से सम्मानित करेगा।
प्रश्न 12 डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कौन-सा सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया है -
  • (अ) द ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस
  • (ब) ऑनररी अवॉर्ड ऑफ फ्रीडम
  • (स) डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर
  • (द) ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर
उत्तर : डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर
व्याख्या :
डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान- ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया है। डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन ने कोविड महामारी के दौरान डोमिनिका को प्रधानमंत्री मोदी का योगदान और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनके समर्पण को मान्यता देते हुए यह पुरस्कार प्रदान किया।
प्रश्न 13 भारत और गुयाना ने हाल ही में (नवंबर 2024 में) ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, डिजिटल बदलाव और सांस्कृतिक सहयोग जैसे कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) 4
  • (ब) 5
  • (स) 7
  • (द) 10
उत्तर : 10
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना की राजकीय यात्रा के दौरान भारत और गुयाना ने 10 महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों में ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, डिजिटल बदलाव और सांस्कृतिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। दोनों देशों के बीच सबसे अहम समझौता हाइड्रोकार्बन के क्षेत्र में हुआ, जिसमें कच्चे तेल की आपूर्ति, प्राकृतिक गैस, बुनियादी ढांचे के विकास और क्षमता निर्माण के सहयोग पर सहमति बनी। यह समझौता भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगा।
प्रश्न 14 कौन सा देश पहले ‘खो खो’ विश्व कप की मेजबानी करेगा -
  • (अ) नेपाल
  • (ब) भारत
  • (स) श्रीलंका
  • (द) पाकिस्तान
उत्तर : भारत
व्याख्या :
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर (आईजीआई) स्टेडियम में पहले ‘खो खो’ विश्व कप का आयोजन 13 से 19 जनवरी, 2025 तक किया जायेगा। भारतीय ओलंपिक संघ और भारतीय खो खो महासंघ इसका आयोजन कर रहा है।
प्रश्न 15 एक्सरसाइज ‘संयुक्त विमोचन 2024’ का आयोजन कहां किया गया -
  • (अ) लखनऊ
  • (ब) जयपुर
  • (स) अहमदाबाद
  • (द) हैदराबाद
उत्तर : अहमदाबाद
व्याख्या :
हाल ही में, भारतीय सेना ने 18-19 नवंबर 2024 को अहमदाबाद और पोरबंदर में एक्सरसाइज ‘संयुक्त विमोचन 2024’ (Sanyukt Vimochan 2024) का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय तटरक्षक बल ने भाग लिया। यह एक बहुपक्षीय वार्षिक संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास था।
प्रश्न 16 सत्यजीत रे की फिल्म पाथेर पांचाली में दुर्गा रॉय की भूमिका किसने निभाई -
  • (अ) स्मिता पाटिल
  • (ब) उमा दासगुप्ता
  • (स) अपर्णा सेन
  • (द) माधबी मुखर्जी
उत्तर : उमा दासगुप्ता
व्याख्या :
18 नवंबर को एक्ट्रेस उमा दासगुप्ता का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय कैंसर से जंग लड़ रही थीं। साल 1955 में फिल्म पाथेर पांचाली को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। सिनेमा जगत के लीजेंड फनकार सत्यजीत रे के निर्देशन में इस मूवी को तैयार किया गया। इस मूवी में उमा दासगुप्ता ने दुर्गा रॉय का किरदार निभाया था। उमा दासगुप्ता की पाथेर पंचाली फिल्म बंगाल के दिग्गज लेखक बिभूतिभूषण बंधोपाध्याय के साल 1929 में लिखे गए पाथेर पांचाली नोवल पर आधारित थी। उमा की इस फिल्म ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से लेकर कई इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे।
प्रश्न 17 भारत में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2024 का विषय क्या है -
  • (अ) सभी के लिए समानता
  • (ब) पुरुषों के स्वास्थ्य चैंपियन
  • (स) पितृत्व का जश्न मनाना
  • (द) लैंगिक समानता को बढ़ावा देना
उत्तर : पुरुषों के स्वास्थ्य चैंपियन
व्याख्या :
हर साल 19 नवंबर को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पुरुषों के स्वास्थ्य, कल्याण और समाज में उनके सकारात्मक योगदान को उजागर करना है। इस दिन को मनाने के पीछे कई खास वजहें हैं, जिनमें पुरुषों की आवाज उठाना, उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालना, और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना शामिल है। भारत में यह परंपरा 2007 से शुरू हुई है, और इस साल की थीम पुरुष स्वास्थ्य चैंपियन (Men’s Health Champions) है, जिसका मकसद पुरुषों की सेहत को बेहतर बनाना है।
प्रश्न 18 हाल ही में (नवंबर 2024 में) किस संगठन ने भारत में मधुमेह देखभाल में सुधार के लिए RSSDI के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) WHO
  • (ब) NABH
  • (स) IMA
  • (द) NITI Aayog
उत्तर : NABH
व्याख्या :
भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के एक घटक निकाय, नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) ने रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (आरएसएसडीआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस सहभागिता का उद्देश्य बेहतर नैदानिक ​​और डिजिटल स्वास्थ्य मानकों के उपयोग से भारत में मधुमेह देखभाल की गुणवत्ता और इस क्षेत्र में स्थिरता को आगे बढ़ाना है।
प्रश्न 19 जल शक्ति मंत्रालय ने विश्व शौचालय दिवस 2024 पर कौन सा अभियान शुरू किया -
  • (अ) स्वच्छ भारत अभियान
  • (ब) हमारा शौचालय हमारा सम्मान
  • (स) स्वच्छ जल मिशन
  • (द) सभी के लिए स्वच्छता
उत्तर : हमारा शौचालय हमारा सम्मान
व्याख्या :
भारत के जल शक्ति मंत्रालय ने मंगलवार को विश्व शौचालय दिवस 2024 पर 3 सप्ताह का ‘हमारा शौचालय हमारा सम्मान’ (एचएसएचएस) नामक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है। अभियान का समापन 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस पर होगा। इस अभियान में स्वच्छता, मानवाधिकार और सामाजिक प्रतिष्ठा के बीच महत्वपूर्ण संबंध पर जोर दिया जाएगा। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के बुनियादी ढांचे में सुधार करना, लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना और देश भर में शौचालयों की कार्यक्षमता और सुन्दरता को बढ़ाकर सामुदायिक गौरव की भावना को मजबूत करना है।
प्रश्न 20 भारत में केंद्रीय उद्यमों को अब अपने शुद्ध लाभ का कितना प्रतिशत वार्षिक लाभांश के रूप में वितरित करना चाहिए -
  • (अ) 20%
  • (ब) 30%
  • (स) 40%
  • (द) 50%
उत्तर : 30%
व्याख्या :
वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के उद्यमों के लिए अपने शुद्ध लाभ का न्यूनतम 30 प्रतिशत अथवा कुल मूल्य का 4 प्रतिशत वार्षिक लाभांश के रूप में देना अनिवार्य कर दिया है। निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग-दीपम ने इस संबंध में संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार, अब केंद्रीय उद्यमों को अपने शेयर वापस ख़रीदने का विकल्प उपलब्ध होगा। हालांकि, इसके लिए आवश्यक होगा कि उनके शेयर का बाज़ार मूल्य लगातार छह महीने तक बही मूल्य से कम हो।
प्रश्न 21 एयर एक्सपो 2024 का आयोजन कहाँ किया गया था -
  • (अ) दुबई
  • (ब) अबू धाबी
  • (स) रियाद
  • (द) शारजाह
उत्तर : अबू धाबी
व्याख्या :
अबू धाबी में एयर एक्सपो 2024 की शुरूआत हुई। यह कार्यक्रम 19 से 21 नवंबर तक चलेगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विमानन उद्योग के पेशेवर भाग लेंगे। एक्‍सपो का उद्घाटन यूएई के मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान ने किया। इस वर्ष के एक्सपो में विमानन उद्योग के टिकाऊ समाधानों पर बल दिया जा रहा है।
प्रश्न 22 हाल ही में (नवंबर 2024 में) गुजरात में अमित शाह द्वारा उद्घाटन किए गए नए पशु आहार संयंत्र की उत्पादन क्षमता कितनी है -
  • (अ) 400 मीट्रिक टन
  • (ब) 600 मीट्रिक टन
  • (स) 800 मीट्रिक टन
  • (द) 1,000 मीट्रिक टन
उत्तर : 800 मीट्रिक टन
व्याख्या :
अमित शाह ने 19 नवंबर को गुजरात के गांधी नगर में 50वें अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPRD) और राष्ट्रीय रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। इसके बाद गृहमंत्री ने साबरकांठा जिले में साबर डेयरी के पशु आहार प्लांट का उद्घाटन किया, जिसकी उत्पादन क्षमता 800 मीट्रिक टन है।
प्रश्न 23 2024 में 27वें बेंगलुरु टेक समिट का उद्घाटन किसने किया -
  • (अ) अमित शाह
  • (ब) सिद्धारमैया
  • (स) नरेंद्र मोदी
  • (द) राजीव चंद्रशेखर
उत्तर : सिद्धारमैया
व्याख्या :
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 19 नवंबर को बेंगलुरु में '27वें बेंगलुरु टेक शिखर सम्मेलन' का उद्घाटन किया। यह एशिया का सबसे बड़ा तकनीकी सम्मेलन है। इस दौरान उन्होंने बेंगलुरु, मैसूरु और बेलगावी में तीन वैश्विक नवाचार केंद्रों यानी ग्लोबल इनोवेशन सेंटर्स की स्थापना करने की घोषणा की। उद्घाटन समारोह में सिद्धारमैया ने ग्लोबल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए मैसूरु के पास इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर लगाने की भी घोषणा की। इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल, एक्सेंचर, IBM और BFSI कंसोर्टियम कंपनियों ने 1 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 24 कौन सा शहर दुनिया की पांचवीं नाइट सफारी की मेजबानी करेगा -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) बैंगलोर
  • (स) लखनऊ
  • (द) हैदराबाद
उत्तर : लखनऊ
व्याख्या :
प्रकृति प्रेमी उत्तर प्रदेश में जल्द ही नाइट सफारी का आनंद ले सकेंगे। दरअसल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तय किया है कि दिसंबर 2026 में उत्तर प्रदेश देश को पहली नाइट सफारी का उपहार देगा। राजधानी लखनऊ में विकसित की जा रही यह नाइट सफारी देश और दुनिया के प्रकृति प्रेमियों के लिए एक नया रोमांचक केन्द्र होगा। यह दुनिया की पांचवीं नाइट सफारी होगी। सीएम योगी ने एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रस्तावित कुकरैल नाइट सफारी पार्क एवं वन्य जीव केन्द्र (जू) की योजना की समीक्षा बैठक की।
प्रश्न 25 हाल ही में (नवंबर 2024 में) किस संगठन को अपनी सीएसआर पहल के लिए प्रतिष्ठित ग्रीन वर्ल्ड एनवायरनमेंट अवार्ड मिला -
  • (अ) एनटीपीसी
  • (ब) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल)
  • (स) ओएनजीसी
  • (द) भारत पेट्रोलियम
उत्तर : कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल)
व्याख्या :
कोयला मंत्रालय के निकाय कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) श्रेणी में प्रतिष्ठित ग्रीन वर्ल्ड एनवायरनमेंट अवार्ड और ग्रीन वर्ल्ड एम्बेसडर की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया है। कोयला मंत्रालय देश के व्यापक हित में कोयला और अन्य खनिजों के खनन के संबंध में नीतियों और दिशा-निर्देशों को निर्धारित करने में अग्रणी भूमिका निभाता है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार सीआईएल को सीएसआर यानी थैलेसीमिया बाल सेवा योजना के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए दिया गया है, जिसके तहत स्टेम सेल प्रत्यारोपण, जिसे बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) के रूप में भी जाना जाता है, के माध्यम से 600 से अधिक थैलेसीमिया रोगियों का स्थायी उपचार कर उन्हें नया जीवन प्रदान किया गया।
प्रश्न 26 शिकायत निवारण मूल्यांकन और सूचकांक (GRAI) को शुरू करने की सिफारिश किस समिति ने की थी -
  • (अ) नीति आयोग
  • (ब) प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद
  • (स) संसदीय स्थायी समिति
  • (द) चुनाव आयोग
उत्तर : संसदीय स्थायी समिति
व्याख्या :
हाल ही में, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने शिकायत निवारण मूल्यांकन और सूचकांक (GRAI) 2023 लॉन्च किया है। इसे भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा अवधारणा और डिजाइन किया गया था। जिसे कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति की सिफारिश पर लौन्च्ज किया गया था।
प्रश्न 27 हाल ही में (नवंबर 2024 में) जीटी ओपन में महिलाओं की कंपाउंड स्पर्धा का स्वर्ण पदक किसने जीता -
  • (अ) सारा प्रिएल्स
  • (ब) माइक श्लॉसर
  • (स) ज्योति सुरेखा वेन्नम
  • (द) अभिषेक
उत्तर : ज्योति सुरेखा वेन्नम
व्याख्या :
तीरंदाजी में मौजूदा एशियाई खेल की चैंपियन ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नम ने लक्‍जमबर्ग में जीटी ओपन में महिलाओं की कंपाउंड स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता। जीटी ओपन में पहली बार खेलते हुए ज्‍योति वेन्‍नम ने पूरी स्‍पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। उन्‍होंने कल बेल्जियम की सारा प्रिएल्‍स को 147-145 अंकों से हराकर खिताब जीता। इस बीच पुरूषों की कंपाउंड स्‍पर्धा में अभिषेक ने रजत पदक जीता।
प्रश्न 28 हाल ही में (नवंबर 2024 में) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने व्हाट्सएप पर कितना जुर्माना लगाया -
  • (अ) 100 करोड़ रुपये
  • (ब) 213 करोड़ 14 लाख रुपये
  • (स) 500 करोड़ रुपये
  • (द) 150 करोड़ रुपये
उत्तर : 213 करोड़ 14 लाख रुपये
व्याख्या :
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने व्हाट्सएप की 2021 की गोपनीयता नीति अपडेट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा पर 213 करोड़ 14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने व्हाट्सऐप को अगले पांच साल तक के लिए मेटा के स्वामित्व वाले अन्य एप्लिकेशन के साथ उपयोगकर्ता का डेटा साझा न करने के निर्देश भी दिए हैं।
प्रश्न 29 2024 में G20 देशों में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था कौन सी है -
  • (अ) चीन
  • (ब) इंडोनेशिया
  • (स) भारत
  • (द) ब्राजील
उत्तर : भारत
व्याख्या :
G20 देशों में भारत की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ 2024 में सबसे तेज गति से बढ़ने की उम्मीद है। G20 देशों में विकास दर के मामले में इस साल भारत के बाद 5 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ इंडोनेशिया दूसरे और 4.8 प्रतिशत के साथ चीन तीसरे स्थान पर है। जीडीपी वृद्धि में 3.6 प्रतिशत की विकास दर के साथ रूस चौथे और 3 प्रतिशत के साथ ब्राजील पांचवे स्थान पर है। वहीं, 3 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ अफ्रीका रीजन छठवें और 2.8 प्रतिशत की वृद्धि दर से अमेरिका सातवें स्थान पर है। 2024 में अन्य पश्चिमी देश जैसे कनाडा की जीडीपी वृद्धि 1.3 प्रतिशत, फ्रांस, यूरोपीयन यूनियन और यूके की जीडीपी विकास दर 1.1 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
प्रश्न 30 जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक का आयोजन कहां होगा -
  • (अ) दिल्ली
  • (ब) मुंबई
  • (स) जैसलमेर
  • (द) चेन्नई
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक 21 दिसंबर को राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित होगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक में कई वस्तुओं के टैक्‍स स्‍लैब में बदलाव होने की उम्मीद है। दरअसल, पहले यह बैठक नवंबर के पहले हफ्ते में होने वाली थी, जो दिसंबर में होने जा रही है। इस बैठक में राज्यों के वित्त मंत्री अगले वित्त वर्ष 2025-26 के बजट से जुड़े अपने सुझाव भी पेश करेंगे, जो कि 1 फरवरी, 2025 को संसद में प्रस्तुत किया जाएगा।
प्रश्न 31 ग्लोबल फ्रेट समिट 2024 का आयोजन किस देश में किया गया -
  • (अ) भारत
  • (ब) दुबई
  • (स) सिंगापुर
  • (द) फ्रांस
उत्तर : दुबई
व्याख्या :
ग्लोबल फ्रेट समिटः 2024 दुबई में शुरू हुआ, जो 2022 में अपनी शुरुआत के बाद से इसका तीसरा संस्करण है। डीपी वर्ल्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में 155 देशों के 5,000 से अधिक उद्योग जगत के नेताओं ने भाग लिया है, जो वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला उद्योग के विविध क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। 20 नवंबर तक चलने वाले इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय “कल के अवसरों तक पहुँचने के लिए आज कार्य करना” है, जिसका एजेंडा चार महत्वपूर्ण स्तंभों पर जोर देता है: व्यावसायिक संचालन में एआई और ब्लॉकचेन का एकीकरण, अस्थिर वैश्विक बाजारों को नेविगेट करने की रणनीतियाँ, टिकाऊ शिपिंग प्रथाएँ और भू-राजनीतिक चुनौतियों और प्राकृतिक आपदाओं के बीच लचीले व्यापार मार्गों का निर्माण।
प्रश्न 32 ब्राजील के राष्ट्रपति लूला-दा-सिल्वा ने G20 शिखर सम्मेलन में किस वैश्विक पहल की घोषणा की -
  • (अ) जलवायु परिवर्तन से निपटना
  • (ब) भूख और गरीबी से लड़ने के लिए गठबंधन
  • (स) अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौता
  • (द) शिक्षा के लिए नई नीति
उत्तर : भूख और गरीबी से लड़ने के लिए गठबंधन
व्याख्या :
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला -दा-सिल्वा ने सोमवार को (स्थानीय समयानुसार) जी20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के शिखर सम्मेलन की शुरुआत करते हुए भूख और गरीबी से लड़ने के लिए एक वैश्विक गठबंधन का ऐलान किया। इस पहल का समर्थन करीब 80 से अधिक देशों ने किया है। रियो -डी-जेनेरियो के मॉडर्न आर्ट म्यूजियम में आयोजित इस दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन में व्यापार, जलवायु परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
प्रश्न 33 जीसैट-20 उपग्रह को किस रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया -
  • (अ) एलवीएम-3
  • (ब) एरियन स्पेस
  • (स) फाल्कन 9
  • (द) पीएसएलवी
उत्तर : फाल्कन 9
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन – इसरो ने अमरीका के केप कैनवरल से स्पेस एक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से अत्‍याधुनिक संचार उपग्रह जीसैट20 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा कि ये एक बहुत ही सफल प्रक्षेपण था। यह उपग्रह दूरदराज के इलाकों में ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्‍ध कराएगा और यात्री विमानों में उड़ान के दौरान इंटरनेट सेवा प्रदान करेगा। यह उपग्रह 14 वर्ष तक काम करेगा। यह पहला मौक़ा है जब इसरो ने अपनी वाणिज्यिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के माध्यम से स्पेस एक्स रॉकेट से किसी उपग्रह का प्रक्षेपण किया है। जीसैट-20 उपग्रह का वज़न 4 हजार 700 किलोग्राम है।
प्रश्न 34 वन डे वन जीनोम पहल का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) मानव स्वास्थ्य में सुधार
  • (ब) सूक्ष्मजीव प्रजातियों की पहचान और उनकी भूमिका का अध्ययन
  • (स) अंतरिक्ष अनुसंधान में तेजी लाना
  • (द) कृषि उत्पादन बढ़ाना
उत्तर : सूक्ष्मजीव प्रजातियों की पहचान और उनकी भूमिका का अध्ययन
व्याख्या :
जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) और जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं नवाचार परिषद (ब्रिक) ने भारत की विशाल सूक्ष्म जीवीय क्षमता को दर्शाने के लिए ‘वन डे वन जीनोम’ पहल की शुरुआत की है। भारत के जी-20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ कांत ने 9 नवंबर 2024 को नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान (एनआईआई) में आयोजित ब्रिक के पहले स्थापना दिवस पर ‘वन डे वन जीनोम पहल’ की शुरुआत की घोषणा की थी। ‘वन डे वन जीनोम’ पहल हमारे देश में पाए जाने वाले जीवाणुओं की अलग-अलग प्रजातियों को उजागर करेगी और पर्यावरण, कृषि और मानव स्वास्थ्य में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाएगी। सूक्ष्मजीव हमारे पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं।
प्रश्न 35 हाल ही में (नवंबर 2024 में) केंद्र द्वारा भारत का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) गिरीश चंद्र मुर्मू
  • (ब) के. संजय मूर्ति
  • (स) अमिताभ कांत
  • (द) एस. सोमनाथ
उत्तर : के. संजय मूर्ति
व्याख्या :
केंद्र ने आईएएस के. संजय मूर्ति को भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त किया है। उनके द्वारा अपने कार्यालय का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से यह प्रभावी होगा। संजय मूर्ति गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह लेंगे जिन्हें अगस्त 2020 में कैग के रूप में नियुक्त किया गया था। के. संजय मूर्ति आंध्र प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के रूप में काम कर रहे थे। इस भूमिका में, मूर्ति उच्च शिक्षा से संबंधित नीतियों की देखरेख करते थे। गौरतलब है कि संविधान के अनुच्छेद 148 के तहत राष्ट्रपति ने मूर्ति को नियुक्त किया है। भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) को संघ और राज्य सरकार के सभी विभागों का ऑडिट करने का अधिकार है। इनमें रेलवे, रक्षा, भारतीय डाक और दूरसंचार जैसे विभाग शामिल हैं।
प्रश्न 36 गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व को देश का कौन सा टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है -
  • (अ) 54वां
  • (ब) 55वां
  • (स) 56वां
  • (द) 57वां
उत्तर : 56वां
व्याख्या :
छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व को देश के 56वें टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की सलाह पर छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व को अधिसूचित किया। कुल 2829.38 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस बाघ अभयारण्य में 2049.2 वर्ग किलोमीटर का कोर/ क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट शामिल है, जिसमें गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं। इसका बफर क्षेत्र 780.15 वर्ग किलोमीटर का है। यह आंध्र प्रदेश के नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व और असम के मानस टाइगर रिजर्व के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है।
प्रश्न 37 सिलोफर पंचामृत कलश, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति को भेंट किया, किस राज्य की पारंपरिक शिल्पकला का उदाहरण है -
  • (अ) महाराष्ट्र
  • (ब) गुजरात
  • (स) राजस्थान
  • (द) कर्नाटक
उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति को सिलोफर ​​पंचामृत कलश (बर्तन) भेंट किया है। यह कोल्हापुर, महाराष्ट्र की पारंपरिक शिल्पकला का एक अद्भुत उदाहरण है। सिलोफर ​पंचामृत कलश उच्च किस्म के चांदी से बना है। इसमें कोल्हापुर के प्रसिद्ध धातुकर्म की विशिष्ट सुंदर नक्काशी है जिसमें अक्सर पुष्प पैटर्न, देवता और पारंपरिक कोल्हापुर डिजाइन शामिल होते हैं। कलश के हैंडल और ढक्कन को धार्मिक समारोहों के दौरान उपयोग में आसानी प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, इससे पंचामृत -दूध, दही, घी, शहद और चीनी का एक पवित्र मिश्रण परोसा जाता है।
प्रश्न 38 हाल ही में (नवंबर 2024 में) किस राज्य के तटीय गांवों को यूनेस्को द्वारा ‘सुनामी रेडी’ के रूप में मान्यता दी गई है -
  • (अ) केरल
  • (ब) तमिलनाडु
  • (स) ओडिशा
  • (द) आंध्र प्रदेश
उत्तर : ओडिशा
व्याख्या :
हाल ही में, ओडिशा के चौबीस तटीय गांवों को यूनेस्को के अंतर सरकारी महासागरीय आयोग द्वारा ‘सुनामी के लिए तैयार’ (Tsunami Ready) के रूप में मान्यता दी गई है। यह यूनेस्को के इंटरगवर्नमेंटल ओशनोग्राफिक कमीशन (आईओसी) द्वारा शुरू की गयी एक अंतरराष्ट्रीय समुदाय-आधारित मान्यता कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य जागरूकता और रणनीतियों के माध्यम से लोगों की मदद करना है।
प्रश्न 39 हाल ही में (नवंबर 2024 में) ख़बरों में रही नुगु वाइल्ड लाइफ सेंचुरी किस राज्य में स्थित है -
  • (अ) कर्नाटक
  • (ब) तेलंगाना
  • (स) तमिलनाडु
  • (द) केरल
उत्तर : कर्नाटक
व्याख्या :
कर्नाटक के मैसूरु जिले में स्थित नुगु वन्यजीव अभयारण्य (Nugu Wildlife Sanctuary) को बांदीपुर टाइगर रिजर्व के मुख्य और महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में अधिसूचित करने के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की सिफारिशों को अभी तक लागू नहीं किया गया है। यह बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान के उत्तर में स्थित है।
प्रश्न 40 हाल ही में (नवंबर 2024 में) किस राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को सड़क और रजिस्ट्रेशन करों पर 100% छूट का ऐलान किया है -
  • (अ) उत्तर प्रदेश
  • (ब) तेलंगाना
  • (स) तमिलनाडु
  • (द) केरल
उत्तर : तेलंगाना
व्याख्या :
सड़क कर नीति के संबंध में एक बड़ा फैसला लेते हुए तेलंगाना सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को सड़क और रजिस्ट्रेशन करों पर 100% छूट देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत, तेलंगाना में खरीदा और पंजीकृत कोई भी ईवी 31 दिसंबर, 2026 तक कर छूट का लाभ उठाने के लिए पात्र होगा।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill