CA Quiz : 13-14 November 2024
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 डोमिनिका सरकार ने पीएम मोदी को कौन सा राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने की घोषणा की है -
-
- (अ) किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां
- (ब) ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर
- (स) डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर
- (द) ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू
उत्तर : डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर
व्याख्या :
डोमिनिका सरकार ने कोविड-19 के दौरान मदद के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्हें यह सम्मान जॉर्जटाउन, गुयाना में आयोजित भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन (19-21 नवंबर) में एक समारोह के दौरान दिया जाएगा। डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। फरवरी 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोमिनिका को एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन की 70,000 खुराक प्रदान कीं।
- प्रश्न 2 हाल ही में चर्चा में रही सुखना झील किस शहर में है -
-
- (अ) नागपुर
- (ब) लखनऊ
- (स) जयपुर
- (द) चंडीगढ़
उत्तर : चंडीगढ़
व्याख्या :
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही में हरियाणा की ओर सुखना वन्यजीव अभयारण्य के आसपास 1 किमी से 2.035 किमी तक के क्षेत्र को इको-सेंसिटिव जोन (ईएसजेड) के रूप में सीमांकित करने की अधिसूचना जारी की है। यह चंडीगढ़ में स्थित एक कृत्रिम झील है।
- प्रश्न 3 वर्ल्ड डायबिटीज डे प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है -
-
- (अ) 12 नवंबर
- (ब) 13 नवंबर
- (स) 14 नवंबर
- (द) 15 नवंबर
उत्तर : 14 नवंबर
व्याख्या :
प्रतिवर्ष 14 नवंबर को विश्वभर में वर्ल्ड डायबिटीज डे (World Diabetes Day) मनाया जाता है। इस दिवस का आयोजन मधुमेह (Diabetes) के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जाता है, जो एक सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है।
- प्रश्न 4 नई दिल्ली में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन किसने किया -
-
- (अ) अमित शाह
- (ब) राजनाथ सिंह
- (स) एस जयशंकर
- (द) पीयूष गोयल
उत्तर : पीयूष गोयल
व्याख्या :
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के 43वें संस्करण का उद्घाटन किया। इसका आयोजन 14-27 नवंबर तक किया जा रहा है। आईआईटीएफ 2024 में बिहार और उत्तर प्रदेश पार्टनर राज्य, झारखंड फोकस का राज्य है। आईआईटीएफ टिकट 55 दिल्ली मेट्रो स्टेशनों, डीएमआरसी मोबाइल ऐप, आईटीपीओ वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
- प्रश्न 5 हाल ही में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग का नया ब्रांड एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) विक्रांत मेस्सी
- (ब) मनोज वाजपेयी
- (स) पंकज त्रिपाठी
- (द) नवाजुद्दीन सिद्दीकी
उत्तर : पंकज त्रिपाठी
व्याख्या :
बॉलीवुड स्टार पंकज त्रिपाठी को हाल ही में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश को अपने जीवंत वन्य जीवन, और ऐतिहासिक स्थलों के लिए अक्सर भारत का दिल कहा जाता है। इस फैसले से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
- प्रश्न 6 राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण का नया कार्यकारी अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई
- (ब) जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़
- (स) जस्टिस संजीव खन्ना
- (द) जस्टिस राजीव सिन्हा
उत्तर : जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई
व्याख्या :
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई को राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) के नए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया है। न्यायमूर्ति गवई भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना का स्थान लेंगे, जो पहले यह पद संभाल चुके थे। NALSA की परंपरा के अनुसार, कार्यकारी अध्यक्ष का पद भारत के सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश के पास होता है।
- प्रश्न 7 विश्व का पहला हाई-ऐल्टिट्यूड वाला पैरा स्पोर्ट्स सेंटर कहां स्थापित किया जाएगा -
-
- (अ) श्रीनगर
- (ब) लेह
- (स) ईटानगर
- (द) गंगटोक
उत्तर : लेह
व्याख्या :
देश में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, लेह, लद्दाख में जल्द ही विश्व का पहला हाई-ऐल्टिट्यूड वाला पैरा स्पोर्ट्स सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल (LAHDC), लेह, और आदित्य मेहता फाउंडेशन (AMF) के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए है।
- प्रश्न 8 भारत 2024 के अंतर्राष्ट्रीय परिधान और वस्त्र मेले (IITF) में अपनी कपड़ा विरासत का प्रदर्शन कहाँ कर रहा है -
-
- (अ) पेरिस
- (ब) लंदन
- (स) दुबई
- (द) न्यूयॉर्क
उत्तर : दुबई
व्याख्या :
भारत, फेस्टिवल एरिना, दुबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय परिधान और वस्त्र मेला (आईएटीएफ) में अपनी बेहतरीन और उच्च गुणवत्ता वाले बुने कपड़ों प्रदर्शित कर रहा है। वह, निर्माताओं, बुनकरों और कारीगरों के एक मजबूत प्रतिनिधिमंडल के साथ, कपड़ा उत्पादन में अपनी समृद्ध विरासत और आधुनिक क्षमताओं को प्रदर्शित कर रहा है।
- प्रश्न 9 ट्रम्प द्वारा घोषित नए अमेरिकी रक्षा सचिव कौन हैं -
-
- (अ) मैट गेट्ज़
- (ब) पीट हेगसेथ
- (स) माइक पोम्पिओ
- (द) मार्क एस्पर
उत्तर : पीट हेगसेथ
व्याख्या :
संयुक्त राज्य अमेरिका के अगले रक्षा सचिव फॉक्स न्यूज़ के मशहूर होस्ट पीट हेगसेथ होंगे। इराक और अफगानिस्तान युद्ध पर पीट हेगसेथ के विश्लेषण चर्चा में रहे हैं। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को उन्हें अपना अगला रक्षा सचिव चुना। पीट अमेरिका के सैन्य मुख्यालय पेंटागन और 1.3 मिलियन सैनिकों का नेतृत्व करेंगे।
- प्रश्न 10 डोनाल्ड ट्रम्प ने तुलसी गबार्ड को किस पद के लिए नामित किया था -
-
- (अ) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
- (ब) रक्षा सचिव
- (स) राष्ट्रीय खुफिया निदेशक
- (द) राज्य सचिव
उत्तर : राष्ट्रीय खुफिया निदेशक
व्याख्या :
अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मंत्रिमंडल में पूर्व डेमोक्रेट तुलसी गबार्ड को राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी के निदेशक पद के लिए नामित किया है। चार बार की संसद सदस्य और वर्ष 2020 में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, सुश्री गबार्ड हाल ही में डेमोक्रेट से रिपब्लिकन सदस्य बनी हैं।
- प्रश्न 11 पारंपरिक ज्ञान संचार पर 2024 का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन किस विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया था -
-
- (अ) दिल्ली विश्वविद्यालय
- (ब) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
- (स) हैदराबाद विश्वविद्यालय
- (द) गुरुग्राम विश्वविद्यालय
उत्तर : गुरुग्राम विश्वविद्यालय
व्याख्या :
सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति शोध संस्थान (एनआईएससीपीआर) और गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से 13 नवंबर, 2024 को गुरुग्राम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम के सभागार में पारंपरिक ज्ञान के संचार और प्रसार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (सीडीटीके-2024) का उद्घाटन किया।
- प्रश्न 12 2024 में सुप्रीम कोर्ट कानूनी सेवा समिति के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया -
-
- (अ) न्यायमूर्ति बी.आर. गवई
- (ब) न्यायमूर्ति संजय कौल
- (स) न्यायमूर्ति सूर्यकांत
- (द) न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़
उत्तर : न्यायमूर्ति सूर्यकांत
व्याख्या :
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को सर्वोच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति- एससीएलएससी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने इस पद पद पर न्यायमूर्ति सूर्यकांत का मनोनयन किया। इससे पहले यह पद न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर.गवई के पास था, जिन्हें हाल ही में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।
- प्रश्न 13 भारतीय नौसेना द्वारा आगामी “सी विजिल-24” अभ्यास का फोकस क्या है -
-
- (अ) साइबर सुरक्षा
- (ब) तटीय रक्षा
- (स) हवाई युद्ध
- (द) अंतरिक्ष निगरानी
उत्तर : तटीय रक्षा
व्याख्या :
भारतीय नौसेना 21 से 22 नवम्बर तक तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी-विजिल-24’ का चौथा संस्करण आयोजित करेगी। दो दिवसीय अभ्यास भौगोलिक पहुंच और भागीदारी दोनों के संदर्भ में अभूतपूर्व होगा, जिसमें छह मंत्रालय, 21 संगठन और एजेंसियां शामिल होंगी। यह अभ्यास बंदरगाहों, तेल रिगों, सिंगल-पॉइंट मूरिंग्स, केबल लैंडिंग पॉइंट, तटीय आबादी सहित महत्वपूर्ण तटीय बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को मजबूत करने पर केंद्रित होगा।
- प्रश्न 14 “ऐस ऑफ स्पेड्स” डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में किसने कार्यभार संभाला है -
-
- (अ) मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी
- (ब) लेफ्टिनेंट जनरल राजेश भाटिया
- (स) जनरल मनोज पांडे
- (द) मेजर जनरल सुरेश भारती
उत्तर : मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी
व्याख्या :
मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी ने 13 जनवरी को रणनीतिक ‘ऐस ऑफ स्पेड्स’ डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) के रूप में पदभार संभाला। उन्हें राजौरी और पुंछ के सीमावर्ती जिलों में नियंत्रण रेखा- LOC की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। ‘ऐस ऑफ स्पेड्स’ को 25 इन्फैंट्री डिवीजन के रूप में भी जाना जाता है। इसका मुख्यालय राजौरी शहर में है।
- प्रश्न 15 16वां भारत गेम डेवलपर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जा रहा है -
-
- (अ) मुंबई
- (ब) बैंगलोर
- (स) हैदराबाद
- (द) चेन्नई
उत्तर : हैदराबाद
व्याख्या :
हैदराबाद में भारत गेम डेवलपर कॉन्फ्रेंस (IGDC) का 16वां संस्करण शुरू हुआ। यह सम्मेलन 15 नवंबर, 2024 तक चलेगा, जिसमें 250 से ज्यादा स्पीकर्स भाग ले रहे हैं। इन स्पीकर्स में प्रसिद्ध अमेरिकी गेम डिजाइनर जॉर्डन वीसमैन भी शामिल हैं, जिन्होंने बैटलटेक चवॉरिअर और शैडोरन जैसे लोकप्रिय गेम बनाए हैं। इंडिया गेम डेवलपर कॉन्फ्रेंस के आयोजन का उद्देश्य भारत के गेमिंग और मनोरंजन क्षेत्र के तीव्र विकास पर प्रकाश डालना है।
- प्रश्न 16 हाल ही में (नवंबर 2024 में) भारत-_______ राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ का लोगो डॉ. एस. जयशंकर के द्वारा जारी किया गया -
-
- (अ) फिलीपींस
- (ब) थाईलैंड
- (स) मलेशिया
- (द) वियतनाम
उत्तर : फिलीपींस
व्याख्या :
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और फिलीपींस के बीच संबंधों में लोकतांत्रिक मूल्य, बहुलवादी लोकाचार और आर्थिक समानताएं निहित हैं। भारत-फिलीपींस राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों देश अंतरराष्ट्रीय कानूनों, मानदंडों और नियमों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत और फिलीपींस ने औपचारिक रूप से 26 नवंबर, 1949 को राजनयिक संबंध स्थापित किए, दोनों देशों को स्वतंत्रता मिलने के कुछ ही समय बाद (फिलीपींस ने 1946 में और भारत ने 1947 में)। सांस्कृतिक रूप से, क्षेत्र के कई देशों की तरह, फिलीपींस ने भी भारत के साथ सभ्यतागत संबंधों का आनंद लिया।
- प्रश्न 17 उपन्यास “ऑर्बिटल” के लिए बुकर पुरस्कार 2024 किसने जीता -
-
- (अ) सैली रूनी
- (ब) रिचर्ड पॉवर्स
- (स) सामंथा हार्वे
- (द) जूलियन बार्न्स
उत्तर : सामंथा हार्वे
व्याख्या :
ब्रिटेन की लेखिका सामंथा हार्वे ने वर्ष 2024 का बुकर पुरस्कार जीत लिया है। यह पुरस्कार उन्हें अंतरिक्ष पर आधारित उनके पहले उपन्यास ऑर्बिटल के लिए दिया गया। ऑर्बिटल, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों के दल की कहानी है जो दुनिया को एक अलग दृष्टिकोण से दर्शाती है। यह ब्रिटेन में सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक है।
- प्रश्न 18 दिल्ली में 43वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला किस राज्य पर केंद्रित (फोकस राज्य) होगा -
-
- (अ) बिहार
- (ब) झारखंड
- (स) उत्तर प्रदेश
- (द) मध्य प्रदेश
उत्तर : झारखंड
व्याख्या :
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर तक 43 वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) का आयोजन होने जा रहा है। इस वर्ष के मेले का विषय 2047 में विकसित भारत है। इस वर्ष का फोकस राज्य झारखंड है, जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश भागीदार राज्य हैं।
- प्रश्न 19 सिलवासा में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल का उद्घाटन किसने किया -
-
- (अ) पीएम मोदी
- (ब) राष्ट्रपति मुर्मू
- (स) गुजरात के सीएम
- (द) महाराष्ट्र के राज्यपाल
उत्तर : राष्ट्रपति मुर्मू
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिलवासा में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने छात्रों के साथ कविताएं पढ़ीं, और उनके साथ कुछ हल्के-फुल्के पल साझा किए। एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने क्षेत्र की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर पर प्रकाश डाला। गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुर्मु 12 से 14 नवंबर तक दादर और नगर हवेली एवं दमन और दीव की यात्रा पर हैं।
- प्रश्न 20 इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) रमेश ओझा
- (ब) अरविंदर सिंह साहनी
- (स) राजेंद्र कुमार सिन्हा
- (द) अलोक पूरी
उत्तर : अरविंदर सिंह साहनी
व्याख्या :
अरविंदर सिंह साहनी को, देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 54 वर्षीय साहनी वर्तमान में आईओसी में पेट्रोकेमिकल्स डिवीजन में बिजनेस डेवलपमेंट के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।