CA Quiz : 10-12 November 2024
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के किस शहर में एम्स की आधारशिला रखी -
-
- (अ) समस्तीपुर
- (ब) मधुबनी
- (स) दरभंगा
- (द) आरा
उत्तर : दरभंगा
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के दरभंगा में एम्स की आधारशिला रखी। इसमें एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल/आयुष ब्लॉक, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और आवासीय सुविधाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने राज्य भर में 12,100 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
- प्रश्न 2 हाल ही में ‘गरुड़ शक्ति’ एक्सरसाइज का आयोजन भारत और किस देश के बीच आयोजित किया गया -
-
- (अ) श्रीलंका
- (ब) जापान
- (स) फ्रांस
- (द) इंडोनेशिया
उत्तर : इंडोनेशिया
व्याख्या :
भारतीय सेना और इंडोनेशियाई सेना के बीच संयुक्त विशेष बल अभ्यास गरुड़ शक्ति का 9वां संस्करण 12 नवंबर को इंडोनेशिया के सीजंतुंग के मोकोपासस में संपन्न हुआ। इस अभ्यास में इंडोनेशिया में भारत के राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने भी भाग लिया।
- प्रश्न 3 8वें अंतर्राष्ट्रीय प्राचीन कला महोत्सव और संगोष्ठी कहाँ आयोजित की गई -
-
- (अ) नई दिल्ली
- (ब) जयपुर
- (स) रांची
- (द) लखनऊ
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
8वां अंतर्राष्ट्रीय प्राचीन कला महोत्सव और संगोष्ठी, 8 से 10 नवंबर, 2024 तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय प्राचीन कला महोत्सव और संगोष्ठी देश का अपनी तरह का एकमात्र बहु-कला कार्यक्रम है जो मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को प्राचीन भारतीय कला के बारे में शिक्षित करने का प्रयास करता है।
- प्रश्न 4 पंकज आडवाणी, जिन्होंने हाल ही में (नवंबर 2024 में) अपना 28वां विश्व खिताब जीता, किस खेल से जुड़े हैं -
-
- (अ) टेनिस
- (ब) क्रिकेट
- (स) बिलियर्ड्स
- (द) बैडमिंटन
उत्तर : बिलियर्ड्स
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंकज आडवाणी को विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन बनने पर बधाई दी है। 39 वर्षीय आडवाणी ने शनिवार को कतर के दोहा में आईबीएसजी विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के दौरान अपना 28वां विश्व खिताब जीता। उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड के रॉबर्ट हॉल को हराया। यह जीत खेल में उनकी लगातार सातवीं विश्व खिताब जीत भी है।
- प्रश्न 5 ‘ऑपरेशन मेरी सहेली’ का मुख्य उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) महिला यात्रियों की सुरक्षा
- (ब) बाल तस्करी रोकना
- (स) सुरक्षा मानक बढ़ाना
- (द) अवैध व्यापार रोकना
उत्तर : महिला यात्रियों की सुरक्षा
व्याख्या :
पंजाब में उत्तर रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन के अंतर्गत पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के 262 रेलवे स्टेशनों पर जिम्मेदारी निभा रहा आरपीएफ मिशन-नन्हे फरिश्ते और ऑपरेशन-आहट के तहत ट्रेनों में बाल तस्करी रोकने के साथ-साथ ऑपरेशन-मेरी सहेली के तहत अकेली महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया-एसओपी का सक्रिय रूप से पालन कर रहा है।
- प्रश्न 6 ‘माँ–मदर’ पुस्तक का विमोचन किसने किया -
-
- (अ) अमित शाह
- (ब) नरेंद्र मोदी
- (स) अर्जुन राम मेघवाल
- (द) एस जयशंकर
उत्तर : अर्जुन राम मेघवाल
व्याख्या :
विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नई दिल्ली में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस की उपस्थिति में ‘माँ–मदर’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक केरल के राज्यपाल के अतिरिक्त सचिव डॉ. दवेंद्र कुमार धोडावत द्वारा लिखी गई है।
- प्रश्न 7 हाल ही में (नवंबर 2024 में) राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम ने किस राज्य के गया में विनिर्माण क्लस्टर के लिए समझौता किया है -
-
- (अ) उत्तर प्रदेश
- (ब) बिहार
- (स) गुजरात
- (द) मध्य प्रदेश
उत्तर : बिहार
व्याख्या :
बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम (एनआईसीडीसी), बिहार सरकार और बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बीआईएडीए) ने गया में एक एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर (आईएमसी) की स्थापना के लिए राज्य समर्थन समझौते (एसएसए) और शेयरधारक समझौते (एसएचए) पर हस्ताक्षर किए हैं।
- प्रश्न 8 सीआईएसएफ की पहली महिला बटालियन के गठन की मंजूरी किस मंत्रालय ने दी है -
-
- (अ) रक्षा मंत्रालय
- (ब) गृह मंत्रालय
- (स) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
- (द) वित्त मंत्रालय
उत्तर : गृह मंत्रालय
व्याख्या :
गृह मंत्रालय ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-सीआईएसएफ की पहली महिला बटालियन बनाने को मंजूरी दी है। यह निर्णय महिलाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय सुरक्षा में उनकी भूमिका बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। 53वें सीआईएसएफ दिवस समारोह के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद बल में महिला बटालियन बनाने निर्णय लिया गया। सीआईएसएफ में सात प्रतिशत से अधिक महिलाओं की भागीदारी है।
- प्रश्न 9 DRDO ने नवंबर 2024 में ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से अपने LRLACM का पहला उड़ान परीक्षण किया। LRLACM का पूर्ण रूप क्या है -
-
- (अ) लॉन्ग रेंज लैंड अटैक कॉम्बैट मिसाइल
- (ब) लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज़ मिसाइल
- (स) लॉन्ग रेंज लॉन्च और कंट्रोल मिसाइल
- (द) लॉन्ग रेंज लेजर अटैक क्रूज मिसाइल
उत्तर : लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज़ मिसाइल
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 12 नवंबर 2024 को एक मोबाइल आर्टिकुलेटेड लॉन्चर से ओडिशा के तट पर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर), चांदीपुर से लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज़ मिसाइल (एलआरएलएसीएम) का पहला उड़ान परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान, सभी उप-प्रणालियों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया और प्राथमिक मिशन के उद्देश्यों को पूरा किया।
- प्रश्न 10 हाल ही में (नवंबर 2024 में) कैरेबियाई देश हैती के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं -
-
- (अ) माइक वाल्ट्ज
- (ब) एलिक्स डिडिएर
- (स) मार्को रुबियो
- (द) जूलिया नेशीवात
उत्तर : एलिक्स डिडिएर
व्याख्या :
एलिक्स डिडिएर फिल्स-एइम ने कैरेबियाई देश हैती के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के अपने भाषण में उन्होंने वर्तमान असुरक्षा के बीच व्यापक तैयारियां और निर्विरोध चुनाव आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्थिति अराजक है, लेकिन कुछ भी असंभव नहीं है। हैती बढ़ती सामूहिक हिंसा के कारण मानवीय और सुरक्षा संबंधी संकटों से जूझ रहा है।
- प्रश्न 11 हाल ही में (नवंबर 2024 में) अमेरिका के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कौन बने हैं -
-
- (अ) माइक वाल्ट्ज
- (ब) मार्को रुबियो
- (स) जूलिया नेशीवात
- (द) एलिक्स डिडिएर
उत्तर : माइक वाल्ट्ज
व्याख्या :
अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा के कांग्रेसी माइक वाल्ट्ज को अपना नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाने की घोषणा की है। माइक वाल्ट्ज इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं। 50 वर्षीय वाल्ट्ज एक सेवानिवृत्त सेना कर्नल हैं। वह 2019 से अमरीका प्रतिनिधि सभा के सदस्य हैं।
- प्रश्न 12 भारत ने किस देश से पांत्सिर एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने का निर्णय लिया है -
-
- (अ) चीन
- (ब) अमेरिका
- (स) रूस
- (द) फ्रांस
उत्तर : रूस
व्याख्या :
11 नवंबर को भारत और रूस के बीच एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर एक अहम समझौता हुआ है। भारत सरकार ने रूस से एडवांस पांत्सिर एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने का निर्णय लिया है। ये डील भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) और रूसी सरकार के नियंत्रण वाली हथियार एक्सपोर्टर कंपनी, रोसोबोरोनएक्सपोर्ट (ROE) के साथ हुई है। इस समझौते के तहत रूस, भारत को पांत्सिर वैरिएंट के एयर डिफेंस सिस्टम की टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करेगा और फिर दोनों मिलकर इसे डेवलप करेंगे।
- प्रश्न 13 हाल ही में (नवंबर 2024 में) विक्रम मिस्री का विदेश सचिव का कार्यकाल कब तक बढ़ाया गया है -
-
- (अ) 30 नवंबर, 2025
- (ब) 14 जुलाई, 2026
- (स) 30 नवंबर, 2026
- (द) 31 दिसंबर 2026
उत्तर : 14 जुलाई, 2026
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने 11 नवंबर को विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल 14 जुलाई, 2026 तक बढ़ा दिया है। वे 30 नवंबर, 2024 को रिटायर्ड होने वाले थे।
- प्रश्न 14 किसने 18वें प्रवासी भारतीय दिवस के लिए वेबसाइट का शुभारंभ किया -
-
- (अ) नरेंद्र मोदी
- (ब) एस जयशंकर
- (स) विक्रम मिस्री
- (द) राजनाथ सिंह
उत्तर : एस जयशंकर
व्याख्या :
विदेशमंत्री सुब्रह्मणयम जयशंकर ने नई दिल्ली में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ 18वें प्रवासी भारतीय दिवस के लिए वेबसाइट का शुभारंभ किया। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन अगले वर्ष 8 से 10 जनवरी तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा।
- प्रश्न 15 हाल ही में (नवंबर 2024 में) नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने ग्रीन एनर्जी के लिए किसके साथ समझौता किया है -
-
- (अ) अडानी ग्रीन
- (ब) टाटा पॉवर
- (स) रिलायंस ग्रीन
- (द) एनटीपीसी ग्रीन
उत्तर : टाटा पॉवर
व्याख्या :
टाटा पावर और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हाल ही में हुई साझेदारी भारतीय ऊर्जा क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकृत उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह साझेदारी 550 करोड़ रुपये के निवेश से शुरू की गई है और इसका उद्देश्य हवाई अड्डे की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूर्णतः नवीकरणीय स्रोतों से पूरा करना है। इस योजना में टाटा पावर द्वारा 10.8 मेगावाट की पवन ऊर्जा और 13 मेगावाट की सौर ऊर्जा की आपूर्ति का प्रावधान शामिल है।
- प्रश्न 16 वरदराओ कमलाकर राव को किस कला में विशेषज्ञता प्राप्त थी -
-
- (अ) तबला
- (ब) मृदंगम
- (स) वायलिन
- (द) सितार
उत्तर : मृदंगम
व्याख्या :
विश्व प्रसिद्ध मृदंगम विद्वान वरदराओ कमलाकर राव का राजमुंदरी में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें राष्ट्रपति पदक से भी नवाजा गया था। कमलाकार रायओ को अनगिनत सम्मान, पुरस्कार मिले और उन्होंने कई रेडियो राष्ट्रीय संगीत कार्यक्रमों तथा दूरदर्शन के विशेष कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुतियां दीं।
- प्रश्न 17 किस भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी ने कनाडा में व्हाइट ओक्स कप 2024 जीता -
-
- (अ) सौरव घोषाल
- (ब) रमित टंडन
- (स) वीर चोटरानी
- (द) अभय सिंह
उत्तर : वीर चोटरानी
व्याख्या :
भारत के वीर चोटरानी ने कनाडा में स्क्वैश के व्हाइट ओक्स कप 2024 पी.एस.ए. चैलेंजर प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। उन्होंने फाइनल में कनाडा के पांचवें नम्बर के खिलाड़ी सलाह एल्टॉर्गमैन को 3-0 से हराकर यह खिताब जीता।
- प्रश्न 18 झेंग किनवेन को हराकर हाल ही में (नवंबर 2024 में) डब्ल्यूटीए फाइनल का खिताब किसने जीता -
-
- (अ) आर्यना सबालेंका
- (ब) कोको गौफ
- (स) एम्मा राडुकानू
- (द) नाओमी ओसाका
उत्तर : कोको गौफ
व्याख्या :
अमेरिका की कोको गॉफ ने चीन की झेंग किनवेन को हराकर पहली बार डब्ल्यूटीए (महिला टेनिस एसोसिएशन) फाइनल्स का खिताब जीत लिया। गॉफ ने शनिवार देर रात को खेले गए फाइनल में पेरिस ओलिंपिक चैंपियन झेंग के खिलाफ 3-6, 6-4, 7-6 से जीत दर्ज की। रियाद में इस जीत के साथ गॉफ को 40.54 करोड़ रुपए मिले। सीड गॉफ ने नंबर-1 आर्यना सबालेंका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
- प्रश्न 19 हाल ही में (नवंबर 2024 में) किस देश ने शिगेरू इशिबा को फिर से प्रधानमंत्री चुना -
-
- (अ) दक्षिण कोरिया
- (ब) जापान
- (स) थाईलैंड
- (द) चीन
उत्तर : जापान
व्याख्या :
जापान में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता शिगेरू इशिबा को फिर देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया गया। जापानी संसद डायट के दोनों सदनों में ज्यादातर वोट सुनिश्चित होने के बाद श्री इशिबा पुन: निर्वाचित हुए।
- प्रश्न 20 एयर इंडिया के साथ विलय के बाद 11 नवंबर, 2024 को किस एयरलाइन ने परिचालन बंद कर दिया -
-
- (अ) इंडिगो
- (ब) विस्तारा
- (स) गो फर्स्ट
- (द) स्पाइसजेट
उत्तर : विस्तारा
व्याख्या :
एयरलाइन विस्तारा 11 नवंबर को अपनी आखिरी उड़ान भरेगी। 12 नवंबर से विस्तारा की सभी फ्लाइट्स का ऑपरेशन एअर इंडिया करेगी। अब से विस्तारा की टिकट बुकिंग भी एअर इंडिया की वेबसाइट करेगी। एअर इंडिया और विस्तारा की मर्जर डील नवंबर 2022 में साइन हुई थी। भारतीय रेगुलेटर कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की ओर से इसे सितंबर 2023 में मंजूरी मिली थी। इस मर्जर के बाद मार्केट शेयर के लिहाज से एअर इंडिया ग्रुप इंडिगो के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइन और सबसे बड़ी इंटरनेशनल एयरलाइन बन गई है।