CA Quiz : 18-21 September 2024

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत (पीएमजेएवाई) योजना का उद्घाटन कब और कहां किया था -
  • (अ) 23 सितंबर, 2018 को दिल्ली में
  • (ब) 23 सितंबर, 2018 को रांची में
  • (स) 15 अगस्त, 2017 को वाराणसी में
  • (द) 2 अक्टूबर, 2019 को गांधी नगर में
उत्तर : 23 सितंबर, 2018 को दिल्ली में
व्याख्या :
23 सितंबर, 2018 को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची, झारखंड में परिवर्तनकारी आयुष्मान भारत, प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) का उद्घाटन किया। इस योजना ने स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाया है, जिससे देश के सबसे वंचित लोगों के लिए शीर्ष स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के द्वार खुल गए हैं।
प्रश्न 2 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) भारत में मंकीपॉक्स के किस वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है -
  • (अ) क्लेड 2ए
  • (ब) क्लेड 1बी
  • (स) क्लेड 3सी
  • (द) क्लेड 4डी
उत्तर : क्लेड 1बी
व्याख्या :
देश में मंकीपॉक्स के क्लेड 1बी वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस वेरिएंट का मामला पिछले सप्ताह संयुक्त अरब अमीरात से केरल पहुंचे एक युवक में पाया गया था। मंत्रालय ने कहा कि मरीज की हालत स्थिर है और निगरानी में रखा गया है। मंकीपॉक्स संक्रमण आमतौर पर मामूली संक्रमण होता है, जो 2 से 4 सप्ताह के बीच रहता है। रोगी आमतौर पर बेहतर प्रबंधन और देखभाल से ठीक हो जाते हैं।
प्रश्न 3 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान “एक पेड़ मां के नाम” और प्रादेशिक सेना के किस कार्यक्रम के तहत जैसलमेर में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया -
  • (अ) स्वच्छ भारत अभियान
  • (ब) भागीदारी और जिम्मेदारी
  • (स) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
  • (द) डिजिटल इंडिया
उत्तर : भागीदारी और जिम्मेदारी
व्याख्या :
राजपूताना राइफल्स की 128 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) पारिस्थितिक कार्य बल ने 22 सितम्‍बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान “एक पेड़ मां के नाम” और प्रादेशिक सेना के आउटरीच कार्यक्रम “भागीदारी और जिम्मेदारी” के तहत जैसलमेर में “विशेष पौधारोपण अभियान” के तहत 5,19,130 ​​से अधिक पौधे लगाए। जिसे एजेंसी वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने क्षेत्र में मौजूद रहकर पौधारोपण अभियान का सत्यापन किया और इस बड़ी उपलब्धि को प्रमाणित किया। पौधारोपण के बाद पारिस्थितिकी कार्य बल को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से पुरस्कार भी मिला।
प्रश्न 4 किस प्रसिद्ध अभिनेता ने 156 फिल्मों में 24,000 से अधिक नृत्य किए हैं, जिससे उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है -
  • (अ) रजनीकांत
  • (ब) चिरंजीवी
  • (स) शाहरुख खान
  • (द) कमल हासन
उत्तर : चिरंजीवी
व्याख्या :
22 सितंबर को मेगास्टार चिरंजीवी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल दर्ज हो गया। यह सम्मान उन्हें 45 साल के करियर में 156 फिल्मों के 537 गानों में 24 हजार डांस मूव्स करने के लिए मिला। चिरंजीवी ने 1979 में फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म पुनधिरल्लु से की थी। हालांकि बापू के डायरेक्शन में बनी फिल्म माना वूरी पांडवुलु उनकी पहली रिलीज थी। 1982 में रिलीज हुई इंटलो रामय्या वीडिलो कृष्णय्या जैसी हिट फिल्म से उन्होंने लीड रोल करना शुरू कर दिया था।
प्रश्न 5 नई दिल्ली में आयोजित 10वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की -
  • (अ) राजनाथ सिंह
  • (ब) ओम बिरला
  • (स) नरेंद्र मोदी
  • (द) सोनिया गांधी
उत्तर : ओम बिरला
व्याख्या :
10वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ। दो दिन के सम्‍मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला कर रहे हैं। श्री बिडला इस संगठन के अध्यक्ष भी हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी, सभापति, अध्यक्ष और उपसभापति सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का विषय “सतत और समावेशी विकास प्राप्‍त करने में विधायी निकायों की भूमिका” है।
प्रश्न 6 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) किस मंत्रालय ने कंप्यूटर सुरक्षा घटना प्रतिक्रिया टीम-पावर (CSIRT-पावर) सुविधा खोली -
  • (अ) आईटी मंत्रालय
  • (ब) रक्षा मंत्रालय
  • (स) विद्युत मंत्रालय
  • (द) गृह मंत्रालय
उत्तर : विद्युत मंत्रालय
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने उत्तरी क्षेत्रीय विद्युत समिति, शहीद जीत सिंह मार्ग, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया, नई दिल्ली में कंप्यूटर सुरक्षा घटना प्रतिक्रिया टीम - पावर (सीएसआईआरटी-पावर) सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएसआईआरटी पावर सुविधा हमारे राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे के सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से एक - हमारे बिजली बुनियादी ढांचे की रक्षा करने के मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रश्न 7 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए ‘सैनिक स्कूल’ का उद्घाटन कहाँ किया -
  • (अ) अहमदाबाद
  • (ब) जयपुर
  • (स) जोधपुर
  • (द) दिल्ली
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
पूरे भारत में साझेदारी के आधार पर 100 नए सैनिक स्कूल खोलने के सरकारी दृष्टिकोण के अनुरूप रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 23 सितंबर, 2024 को राजस्थान के जयपुर में सैनिक स्कूल का औपचारिक उद्घाटन किया। रक्षा मंत्रालय ने राज्य सरकारों, गैर-सरकारी संगठनों और निजी स्कूलों के सहयोग से इन 100 स्कूलों में से 45 स्कूलों को मंजूरी दे दी है। इनमें से चालीस (40) स्कूलों में पढ़ाई बाकायदा शुरू हो गई है, और सैनिक स्कूल, जयपुर उनमें से एक है।
प्रश्न 8 किस अदालत ने हाल ही में (सितम्बर 2024 में) POCSO और IT अधिनियम के तहत बाल पोर्नोग्राफी देखने को दंडनीय अपराध घोषित किया है -
  • (अ) केरल उच्च न्यायालय
  • (ब) मद्रास उच्च न्यायालय
  • (स) सुप्रीम कोर्ट
  • (द) दिल्ली उच्च न्यायालय
उत्तर : सुप्रीम कोर्ट
व्याख्या :
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 23 सितंबर को कहा कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी डाउनलोड करना और देखना POCSO और IT एक्ट के तहत अपराध है। CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को खारिज करते हुए फैसला सुनाया। मद्रास हाईकोर्ट ने कहा था कि अगर कोई ऐसा कंटेंट डाउनलोड करता और देखता है, तो यह अपराध नहीं, जब तक कि नीयत इसे प्रसारित करने की न हो। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत ने अपने फैसले में गंभीर गलती की है। हम इसे खारिज करते हैं और केस को वापस सेशन कोर्ट भेजते हैं। सेशन कोर्ट इसे नए सिरे से देखेगी।
प्रश्न 9 मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज किसे पहनाया गया -
  • (अ) हरनाज़ संधू
  • (ब) रिया सिंघा
  • (स) उर्वशी रौतेला
  • (द) प्रतिभा रांता
उत्तर : रिया सिंघा
व्याख्या :
साल 2024 का मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब रिया सिंघा ने अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन रविवार, 22 सितंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर में किया गया। इस साल आयोजित हुए इस प्रतियोगिता में 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया रह चुकीं उर्वशी रौतेला, बतौर जज शामिल हुईं और उन्होंने अपने हाथों से यह ताज रिया सिंघा के सिर पर सजाया। रिया सिंघा गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं और अभी महज 19 साल की हैं।
प्रश्न 10 किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी में 2025 ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है -
  • (अ) एनिमल
  • (ब) सैम बहादुर
  • (स) चंदू चैंपियन
  • (द) लापता लेडीज़
उत्तर : लापता लेडीज़
व्याख्या :
फिल्म ‘लापता लेडीज’ को 97वें ऑस्कर अवॉर्ड-2025 के फॉरेन फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री मिली है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म को किरण राव ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रवि किशन, स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांता और नितांशी गोयल ने मुख्य भूमिका निभाई है।
प्रश्न 11 श्रीलंका के 9वें राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली -
  • (अ) रानिल विक्रमसिंघे
  • (ब) दिनेश गुणवर्धन
  • (स) अनुरा कुमारा दिसानायके
  • (द) हरिनी अमरसूर्या
उत्तर : अनुरा कुमारा दिसानायके
व्याख्या :
श्रीलंका में, अनुरा कुमार दिसानायक ने नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। नई सरकार के मंत्रिमंडल के कल शपथ लेने की संभावना है। मंत्रिमंडल में हरिनी अमरसूर्या, विजिथा हेराथ और लक्ष्मण निपुण अरच्ची के शामिल होने की संभावना है। इस बीच, रानिल विक्रमसिंघ की हार के बाद प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने ने इस्तीफा दे दिया है। वर्ष 2022 में विदेशी मुद्रा की गंभीर कमी के कारण श्रीलंका की अर्थव्यवस्था खराब होने के बाद श्रीलंका का यह पहला चुनाव था।
प्रश्न 12 INSPIRE–MANAK योजना, जो हाल ही में (सितम्बर 2024 में) समाचारों में थी, किन संगठनों द्वारा कार्यान्वित की जाती है -
  • (अ) वित्त विभाग और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)
  • (ब) विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और राष्ट्रीय नवाचार फाउंडेशन (NIF)-भारत
  • (स) राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन (NSF) और अर्थशास्त्र विभाग
  • (द) शिक्षा विभाग और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
उत्तर : विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और राष्ट्रीय नवाचार फाउंडेशन (NIF)-भारत
व्याख्या :
हाल ही में नई दिल्ली में INSPIRE–MANAK विजेताओं को सम्मानित करने के लिए 11वीं राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता (NLEPC) का आयोजन किया गया था। INSPIRE–MANAK (मिलियन माइंड्स ऑगमेंटिंग नेशनल एस्पिरेशन एंड नॉलेज) भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) की एक प्रमुख योजना है। यह स्कूली छात्रों के नवीन विचारों का समर्थन करती है और उन्हें विज्ञान और अनुसंधान करियर अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। कार्यक्रम DST और राष्ट्रीय नवाचार प्रतिष्ठान (NIF) – भारत द्वारा संयुक्त रूप से कार्यान्वित किया जाता है। यह 6 से 10 कक्षा के 10-15 वर्ष की आयु के छात्रों को लक्षित करता है, जिसका उद्देश्य भविष्य के नवप्रवर्तकों और आलोचनात्मक सोच वाले लोगों को प्रोत्साहित करना है। यह योजना रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देती है, छात्रों को सामाजिक जरूरतों को पूरा करने और जिम्मेदार नागरिक और नेता बनने में मदद करती है।
प्रश्न 13 ‘अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 2024’ का विषय क्या है -
  • (अ) नस्लवाद को खत्म करें। शांति का निर्माण करें
  • (ब) शांति की संस्कृति का संवर्धन
  • (स) शांति के लिए कार्य करें
  • (द) एक न्यायसंगत और टिकाऊ दुनिया के लिए बेहतर तरीके से उबरें
उत्तर : शांति की संस्कृति का संवर्धन
व्याख्या :
अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य शांति को बढ़ावा देना और एक शांतिपूर्ण और टिकाऊ दुनिया के लिए वैश्विक एकता के महत्व को उजागर करना है। इस वर्ष का विषय, ‘शांति की संस्कृति का संवर्धन,’ सभी नस्लों और जातियों के बीच शांतिपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर देता है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा की शांति की संस्कृति पर घोषणा और कार्यक्रम की 25वीं वर्षगांठ का स्मरण करता है, जो एक टिकाऊ और सामंजस्यपूर्ण दुनिया में योगदान देने वाली जागरूकता और कार्यों को बढ़ावा देता है।
प्रश्न 14 2024 में गामा इंटरनेशनल फाइटिंग चैंपियनशिप में एमएमए फाइट जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष पहलवान कौन बने -
  • (अ) सुशील कुमार
  • (ब) बजरंग पुनिया
  • (स) संग्राम सिंह
  • (द) योगेश्वर दत्त
उत्तर : संग्राम सिंह
व्याख्या :
भारतीय पहलवान संग्राम सिंह जॉर्जिया में गामा इंटरनेशनल फाइटिंग चैंपियनशिप त्बिलिसी में एमएमए (मिश्रित मार्शल आर्ट) मुकाबला जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष पहलवान बन गए।
प्रश्न 15 विश्व अल्जाइमर दिवस कब मनाया जाता है -
  • (अ) 21 अगस्त
  • (ब) 21 सितंबर
  • (स) 10 अक्टूबर
  • (द) 15 नवंबर
उत्तर : 21 सितंबर
व्याख्या :
हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्‍य अल्‍जाइमर बिमारी के बारे में जागरूकता फैलाना और इससे जुडे नकारात्‍मक विचारों को दूर करना है। इस साल इस दिवस की विषय वस्‍तु- डिमेंशिया पर कार्रवाई करने का समय, अल्जाइमर पर कार्रवाई करने का समय है।
प्रश्न 16 इंडिया ए ने किस टीम को हराकर दलीप ट्रॉफी 2024 का खिताब जीता -
  • (अ) इंडिया बी
  • (ब) इंडिया सी
  • (स) इंडिया डी
  • (द) इंडिया एफ
उत्तर : इंडिया सी
व्याख्या :
इंडिया ए ने दलीप ट्रॉफी 2024 का खिताब जीत लिया है। टीम ने आखिरी और फाइनल राउंड में रविवार को चौथे दिन इंडिया सी को 132 रन से हराया। शाश्वत रावत ने पहली पारी में सेंचुरी और दूसरी पारी में हाफ सेंचुरी लगाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दलीप ट्रॉफी के आखिरी राउंड से ही विजेता का फैसला होना था। इस बार टूर्नामेंट नए फॉर्मेट में खेला गया। कोई नॉकआउट मैच नहीं हुए, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को चैंपियन चुना गया।
प्रश्न 17 भारतीय मूल के उस लेखक का नाम बताइए जिसने हाल ही में (सितंबर 2024 में) अंग्रेजी फिक्शन की पहली लघु कहानी ‘नाइन यार्ड साड़ी’ के लिए सिंगापुर साहित्य पुरस्कार (SLP) 2024 जीता है -
  • (अ) प्रशांति राम
  • (ब) संजना ठाकुर
  • (स) रस्किन बॉन्ड
  • (द) मीना कंडासामी
उत्तर : प्रशांति राम
व्याख्या :
सिंगापुर के नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एनटीयू) में भारतीय मूल के लेक्चरर प्रशांति राम ने अंग्रेजी फिक्शन की पहली लघु कहानी ‘नाइन यार्ड साड़ियां’ के लिए सिंगापुर साहित्य पुरस्कार (एसएलपी) 2024 जीता है, जो 2023 में प्रकाशित होगी।
प्रश्न 18 कौन सी कंपनी हाल ही में (सितंबर 2024 में) यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल करने वाली छठी भारतीय स्टार्टअप बन गई है -
  • (अ) जय किसान
  • (ब) मनीव्यू
  • (स) टेकफिनी
  • (द) कोवरज़ी
उत्तर : मनीव्यू
व्याख्या :
व्हिज़डीएम इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित बेंगलुरु (कर्नाटक) स्थित वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) ऋण देने वाला प्लेटफॉर्म मनीव्यू, एक्सेल इंडिया और नेक्सस वेंचर पार्टनर्स से 38.6 करोड़ रुपये (4.6 मिलियन अमरीकी डॉलर) की इक्विटी फंडिंग हासिल करने के बाद यूनिकॉर्न बन गया है।
प्रश्न 19 अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) के साथ साझेदारी में किस संगठन ने हाल ही में (सितंबर 2024 में) सतत विकास लक्ष्यों (SDG) की दिशा में योगदान में तेजी लाने के लिए दुनिया के पहले अंतर्राष्ट्रीय दिशानिर्देश लॉन्च किए हैं -
  • (अ) संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन
  • (ब) संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद
  • (स) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
  • (द) संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन
उत्तर : संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) ने ‘आईएसओ/यूएनडीपी पीएएस 53002’ लॉन्च किया है, जो संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की दिशा में योगदान में तेजी लाने के लिए दुनिया का पहला अंतर्राष्ट्रीय दिशानिर्देश है।
प्रश्न 20 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) पीएम मोदी द्वारा घोषित तमिल अध्ययन चेयर की स्थापना कौन सी यू.एस. यूनिवर्सिटी करेगी -
  • (अ) एमआईटी
  • (ब) हार्वर्ड
  • (स) यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन
  • (द) स्टैनफोर्ड
उत्तर : यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीका के बोस्‍टन और लॉस एंजेल्‍स में दो नये भारतीय वांणिज्‍य दूतावास खोलने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने ह्यूस्‍टन विश्‍वविद्यालय में तमिल अध्‍ययन के लिए तिरूवल्‍लुवर पीठ खोले जाने की भी घोषणा की। न्‍यूयॉर्क के नसाऊ कोलेसियम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते समय उन्‍होंने यह घोषणा की। अभी न्‍यूयॉर्क, अटलांटा, शिकागो, ह्यूस्‍टन, सैन फ्रांसिसको और सिएटल में भारत के छह वाणिज्‍य दूतावास हैं।
प्रश्न 21 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) ब्राजील में जी-20 पर्यटन मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया -
  • (अ) अमित शाह
  • (ब) गजेंद्र सिंह शेखावत
  • (स) निर्मला सीतारमण
  • (द) नरेंद्र मोदी
उत्तर : गजेंद्र सिंह शेखावत
व्याख्या :
पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि विश्‍व कल्‍याण के लिए एक डैशबोर्ड स्थापित करने की भारत की पहल को ब्राजील में जी-20 देशों की मंत्रिस्तरीय बैठक में पुरज़ोर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि देश हरित पर्यटन को आगे बढ़ाने और सहयोग की सामूहिक शक्ति की भावना से आगे बढ़ने के प्रति संकल्पित है।
प्रश्न 22 कौन सा राज्य राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2024 में शीर्ष पर रहा -
  • (अ) गुजरात
  • (ब) केरल
  • (स) तमिलनाडु
  • (द) महाराष्ट्र
उत्तर : केरल
व्याख्या :
केरल ने एक बार फिर राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (एसएफएसआई) 2024 में पहला स्थान हासिल किया है, यह लगातार दूसरा वर्ष है जब दक्षिणी राज्य ने यह स्थान प्राप्त किया है। यह रिपोर्ट एफएसएसएआई ग्लोबल फूड रेगुलेटर्स समिट 2024 के उद्घाटन सत्र में जारी की गई। यह सूचकांक भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा जारी किया जाने वाला एक वार्षिक मूल्यांकन है।देश में खाद्य सुरक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में प्रतिस्पर्धात्मक और सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से इसे 2018-19 से शुरू किया गया था।
प्रश्न 23 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) किस संस्थान ने अंतरिक्ष स्थिति जागरूकता (एसएसए) के लिए बीईएल के साथ भागीदारी की -
  • (अ) इसरो
  • (ब) एआरआईईएस
  • (स) डीआरडीओ
  • (द) आईआईएससी
उत्तर : एआरआईईएस
व्याख्या :
उपग्रहों और उनके उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरिक्ष स्थित वस्तुओं, खास तौर से पृथ्वी के पास की वस्तुओं और कृत्रिम उपग्रहों पर नज़र रखने के लिए इमेज प्रोसेसिंग तकनीक, डेटा एनालिटिक्स समाधान के लिए सॉफ्टवेयर के साथ-साथ उपकरण और प्रयोगशालाएं जल्द ही विकसित की जाएंगी। ट्रैकिंग के इस तरह के अभ्यास को अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरूकता (एसएसए) कहा जाता है। आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज (एआरआईईएस), नैनीताल, केन्द्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के तहत एक स्वायत्त संस्थान है, जिसने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों पर सहयोग करने के लिए नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर, विशेष रूप से एसएसए पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हस्ताक्षर किए हैं।
प्रश्न 24 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) भारत-प्रशांत क्षेत्र में कैंसर के इलाज के लिए क्वाड नेताओं ने किस पहल की घोषणा की -
  • (अ) क्वाड स्वास्थ्य मिशन
  • (ब) कैंसर मूनशॉट
  • (स) क्वाड कैंसर राहत
  • (द) इंडो-पैसिफिक मेडिकल सहायता
उत्तर : कैंसर मूनशॉट
व्याख्या :
क्वाड नेताओं ने कहा है कि यह “वैश्विक हित” के लिए संगठन बना है। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक समुदाय की विकास प्राथमिकताओं के समाधान के लिए कई घोषणाएं कीं। इनमें क्वाड कैंसर मूनशॉट पहल शामिल है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सर्वाइकल कैंसर के इलाज़ के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदारी है। इसके अलावा, हिंद–प्रशांत में समुद्री प्रशिक्षण पहल – मैत्री की घोषणा की गई। क्वाड नेताओं ने अगले वर्ष क्वाड–एट–सी शिप ऑब्जर्वर मिशन शुरू करने की भी घोषणा की, जिसका उद्देश्य परस्पर सहयोग में सुधार करना और समुद्री सुरक्षा को बढ़ाना है। “क्वाड पोर्ट्स ऑफ द फ्यूचर पार्टनरशिप” की भी घोषणा की गई, जिसके तहत क्वाड देश बंदरगाह ढांचे को मजबूत बनाएंगे। क्वाड नेताओं ने डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के विकास और कार्यान्वयन के लिए सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क बनाने की भी घोषणा की।
प्रश्न 25 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) भारत ने IPEF के तहत अपने पहले समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें किन स्तंभों पर ध्यान केंद्रित किया गया -
  • (अ) स्वच्छ और निष्पक्ष अर्थव्यवस्था
  • (ब) कृषि और ऊर्जा
  • (स) स्वास्थ्य और शिक्षा
  • (द) सुरक्षा और रक्षा
उत्तर : स्वच्छ और निष्पक्ष अर्थव्यवस्था
व्याख्या :
भारत ने 21 सितंबर, 2024 को अमेरिका के डेलावेयर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में स्वच्छ अर्थव्यवस्था, निष्पक्ष अर्थव्यवस्था और भारत-प्रशांत आर्थिक ढांचे (आईपीईएफ) के तहत आईपीईएफ व्यापक व्यवस्था पर केंद्रित अपनी तरह के पहले समझौतों पर हस्ताक्षर किए और उनका आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका की 3 दिवसीय यात्रा पर हैं।
प्रश्न 26 22 सितंबर 2024 को श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव किसने जीता -
  • (अ) रानिल विक्रमसिंघे
  • (ब) सजित प्रेमदासा
  • (स) अनुरा कुमारा दिसानायके
  • (द) मैत्रीपाला सिरिसेना
उत्तर : अनुरा कुमारा दिसानायके
व्याख्या :
श्रीलंका में नेशनल पीपुल्‍स पावर पार्टी के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके राष्‍ट्रपति चुनाव में विजयी घोषित किये गये हैं। वे श्रीलंका के 9वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। किसी भी प्रत्‍याशी के निर्धारित 50 प्रतिशत की सीमा से अधिक मत नहीं पाने की स्थिति में चुनाव आयोग ने देश के इतिहास में पहली बार दूसरे दौर की मतगणना करवाई।
प्रश्न 27 भारत के लिए 2024 शतरंज ओलंपियाड में किन टीमों ने स्वर्ण पदक जीते -
  • (अ) केवल पुरुषों की टीम
  • (ब) केवल महिला टीम
  • (स) पुरुष और महिला दोनों टीमें
  • (द) केवल युवा टीम
उत्तर : पुरुष और महिला दोनों टीमें
व्याख्या :
22 सितंबर 2024 को हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित 45वें अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) शतरंज ओलंपियाड में पुरुष और महिला दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीता।
प्रश्न 28 Swachhata Hi Seva – 2024 अभियान का विषय क्या है -
  • (अ) स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता
  • (ब) स्वच्छता ही सेवा - एक संकल्प
  • (स) स्वच्छ भारत - हरित भारत
  • (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता
व्याख्या :
Swachhata Hi Seva—2024 अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चला। 2024 के लिए विषय ‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’ था। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता गतिविधियों में जागरूकता बढ़ाना और जन भागीदारी को बढ़ाना है। यह पूरे देश में चुनौतीपूर्ण और उपेक्षित कचरा क्षेत्रों को लक्षित करते हुए बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियानों पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह स्वच्छता कर्मियों के योगदान को भी स्वीकार करेगा और सम्मानित करेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19 सितंबर 2024 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में सफाई मित्र सम्मेलन में भाग लिया। सफाई मित्र सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अभियान की पखवाड़ा गतिविधियों के हिस्से के रूप में किया गया था।
प्रश्न 29 उस छोटे क्षुद्रग्रह का क्या नाम है जो 2024 में पृथ्वी का अस्थायी मिनी-मून बन गया -
  • (अ) 2024 पीटी5
  • (ब) 2025 आरटी6
  • (स) 2024 QZ8
  • (द) 2023 टीपी7
उत्तर : 2024 पीटी5
व्याख्या :
एक हालिया अध्ययन से पता चलता है कि पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र सितंबर 2024 के अंत तक 2024 PT5 नामक एक छोटे क्षुद्रग्रह को अस्थायी रूप से आकर्षित किया है। मिनी-मून छोटे क्षुद्रग्रहों को संदर्भित करता है जो पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण द्वारा अस्थायी रूप से आकर्षित किये जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप ग्रह के चारों ओर अल्पकालिक कक्षीय पथ निर्मित होते हैं। ये खगोलीय पिंड सामान्यतः आकार में छोटे होते हैं और अक्सर जानकारी से वंचित रह जाते हैं।
प्रश्न 30 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) किस देश ने सरकारी अधिकारियों को टेलीग्राम का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया है -
  • (अ) यूक्रेन
  • (ब) रूस
  • (स) चीन
  • (द) यूएसए
उत्तर : यूक्रेन
व्याख्या :
यूक्रेन ने सरकारी अधिकारियों और सैन्य कर्मियों को सरकार द्वारा दिए गए संचार उपकरणों पर मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया है। यह फैसला रूस से हो रही निगरानी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आया है। राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद ने इस प्रतिबंध की घोषणा की। हालांकि, यूक्रेन के नागरिक अपने निजी संचार उपकरणों पर ऐप का उपयोग करने के लिए स्वतंत्र हैं।
प्रश्न 31 किस उच्च न्यायालय ने तथ्य जांच इकाइयों की स्थापना के लिए आईटी संशोधन को असंवैधानिक घोषित किया -
  • (अ) दिल्ली उच्च न्यायालय
  • (ब) बॉम्बे उच्च न्यायालय
  • (स) मद्रास उच्च न्यायालय
  • (द) कलकत्ता उच्च न्यायालय
उत्तर : बॉम्बे उच्च न्यायालय
व्याख्या :
बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार, 20 सितंबर को IT एक्ट में किए गए संशोधन को असंवैधानिक बताते हुए इसे रद्द करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि IT एक्ट में संशोधन जनता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। सरकार IT नियमों में संशोधन करके सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर झूठी या फर्जी खबरों की पहचान करने के लिए फैक्ट चेक यूनिट (FCU) बना सकती थी। केंद्र सरकार ने 20 मार्च 2024 को फैक्ट चेक यूनिट बनाने का नोटिफिकेशन जारी करके कहा था कि फैक्ट चेक यूनिट सरकार की तरफ से फैक्ट चेक करने का काम करेगी। 21 मार्च को इस नोटिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी।
प्रश्न 32 आतिशी किस उम्र में दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री बनीं -
  • (अ) 35
  • (ब) 43
  • (स) 40
  • (द) 45
उत्तर : 43
व्याख्या :
आतिशी ने शनिवार, 21 सितंबर को दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राजनिवास में उन्हें एलजी विनय सक्सेना ने शपथ दिलाई। वे ​​​​​दिल्ली की सबसे युवा और तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गईं। उनसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित CM रह चुकी हैं। आतिशी के बाद सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट में मुकेश अहलावत एकमात्र नया चेहरा हैं। आतिशी ने दिल्ली की सबसे युवा CM होने का केजरीवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आतिशी 43 साल की हैं, जबकि 2013 में पहली बार CM बनने के समय केजरीवाल 45 साल के थे।
प्रश्न 33 भारत के अगले एयर चीफ मार्शल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) राकेश कुमार सिंह भदौरिया
  • (ब) विवेक राम चौधरी
  • (स) अमर प्रीत सिंह
  • (द) बीरेंद्र सिंह धनोआ
उत्तर : अमर प्रीत सिंह
व्याख्या :
भारत सरकार ने एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को भारतीय वायु सेना (IAF) का नये वायु सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वायु सेना के उप -प्रमुख सेवाएं दे रहे एयर मार्शल अमर प्रीत 30 सितंबर 2024 को एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी से पदभार ग्रहण करेंगे, जो इसी दिन सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
प्रश्न 34 भारत किस देश को कैंसर के इलाज के लिए 4 करोड़ टीके उपलब्ध कराएगा -
  • (अ) अफ़्रीका
  • (ब) दक्षिणपूर्व एशिया
  • (स) इंडो-पैसिफिक राष्ट्र
  • (द) मध्य पूर्व
उत्तर : इंडो-पैसिफिक राष्ट्र
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कैंसर रोगियों के इलाज के प्रयोजन से हिंदी-प्रशांत देशों को टीका उपलब्ध कराने के लिए भारत 4 करोड़ टीके उपलब्ध कराएगा। श्री मोदी ने यह बात कल कैंसर नियंत्रण से जुड़े एक कार्यक्रम में कही। श्री मोदी ने क्वाड सम्मेलन से इतर, इस आयोजन के लिए राष्ट्रपति जो. बाइडेन को धन्यवाद दिया और कहा कि इस आयोजन से पता चलता है कि क्वाड देश सस्ता और स्तरीय इलाज उपलब्ध कराने के प्रति संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान भी क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों को टीके उपलब्ध कराए थे।
प्रश्न 35 2024 में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी किस देश ने की -
  • (अ) भारत
  • (ब) यूएसए
  • (स) ऑस्ट्रेलिया
  • (द) जापान
उत्तर : यूएसए
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि क्वाड देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, मुक्त, समावेशी और समृद्ध बनाए रखने के प्रति संकल्पित है। अमरीका के डेलवेयर में क्वाड शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा कि यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया तनाव और संघर्ष से जूझ रही है और यह ज़रूरी है कि क्वाड देश साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए मानवता के लिए एकजुट होकर कार्य करें। Quad चार देशों के बीच होने वाली सुरक्षा संवाद का ग्रुप है। क्वाड का मतलब क्वाड्रिलैटरल सिक्योरिटी डॉयलॉग (Quadrilateral Security Dialogue) है। इसमें चार सदस्य देश भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान है। देश समुद्री सुरक्षा और व्यापार के साझा हितों पर एकजुट हुए हैं।
प्रश्न 36 हाल ही में (सितंबर 2024 में) ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन किसने किया -
  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) द्रौपदी मुर्मू
  • (स) अश्विनी वैष्णव
  • (द) जगदीप धनखड़
उत्तर : नरेंद्र मोदी
व्याख्या :
प्रधान मंत्री (पीएम) नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश (यूपी) में इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन किया। 3 दिवसीय सम्मेलन का आयोजन भारत सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) द्वारा SEMI और उद्योग संघों के साथ साझेदारी में किया गया था।
प्रश्न 37 भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैयाण की जयंती मनाने के लिए पूरे भारत में राष्ट्रीय अभियंता दिवस कब मनाया गया -
  • (अ) 15 सितंबर
  • (ब) 10 सितंबर
  • (स) 12 सितंबर
  • (द) 19 सितंबर
उत्तर : 15 सितंबर
व्याख्या :
भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैयाण की जयंती मनाने के लिए हर साल 15 सितंबर को पूरे भारत में राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस मनाया जाता है, जिन्हें इंजीनियरिंग और शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए भारत के पहले इंजीनियर के रूप में जाना जाता है।
प्रश्न 38 उस भारतीय क्रिकेटर का नाम बताइए जो हाल ही में (सितंबर 2024 में) श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल हुआ है।
  • (अ) राहुल शरद द्रविड़
  • (ब) गौतम गंभीर
  • (स) विराट कोहली
  • (द) सुनील गावस्कर
उत्तर : राहुल शरद द्रविड़
व्याख्या :
मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित श्रीराम ग्रुप की प्रमुख कंपनी श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच राहुल शरद द्रविड़ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है।
प्रश्न 39 सितंबर 2024 में, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्पष्ट किया कि भारत के विदेशी नागरिक (OCI) कार्डधारक अब भारतीय बैंकों से __________ (ऋण) के लिए पात्र हैं, जब तक वे भारत में रहते हैं।
  • (अ) व्यक्तिगत कर्ज़
  • (ब) शिक्षा ऋण
  • (स) पॉलिसी ऋण
  • (द) बिजनेस लोन
उत्तर : शिक्षा ऋण
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने स्पष्ट किया है कि ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्डधारक अब विदेश में अध्ययन करने के लिए भारतीय बैंकों से शिक्षा ऋण के लिए पात्र हैं, बशर्ते वे भारत में रह रहे हों।
प्रश्न 40 किस संगठन ने हाल ही में (सितंबर 2024 में) गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में नेशनल टेस्ट हाउस (NTH) को ड्रोन के प्रकार प्रमाणन के लिए प्रमाणन निकाय के रूप में मंजूरी दी है -
  • (अ) भारतीय गुणवत्ता परिषद
  • (ब) भारतीय मानक ब्यूरो
  • (स) एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया
  • (द) प्रमाणन निकायों के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड
उत्तर : भारतीय गुणवत्ता परिषद
व्याख्या :
नेशनल टेस्ट हाउस (एनटीएच), उत्तरी क्षेत्र (एनआर), गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश (यूपी), को यूएएस प्रमाणन योजना के तहत ड्रोन या मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) के प्रकार प्रमाणन के लिए प्रमाणन निकाय के रूप में भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) द्वारा अनंतिम रूप से मंजूरी दे दी गई है। नेशनल टेस्ट हाउस भारत में ड्रोन को प्रमाणित करने वाला पहला सरकारी निकाय बन गया है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill